Sunday, September 5, 2021
हर 7 बच्चों में से 1 को संक्रमण के महीनों बाद Long Covid करता है प्रभावित, रिसर्च में खुलासा

कोरोना वायरस से संक्रमित होनेवाले हर 7 में से 1 बच्चे को ठीक होने के कई महीनों बाद भी विभिन्न लक्षणों का सामना करना पड़ सकता है. ये खुलासा किशोरों पर होनेवाली लॉन्ग कोविड की रिसर्च में हुआ है. गौरतलब है कि कोरोना मुक्त होने के कई हफ्तों या महीनों बाद भी लक्षणों का अनुभव करनेवाले लोगों के लिए लॉन्ग कोविड की परिभाषा गढ़ी गई है. यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन और पब्लिक हेल्थ इंग्लैंग की रिसर्च में नई बात सामने आई है.

बच्चों में कोविड से ठीक होने के महीनों बाद रहता है असर

रिसर्च से पता चला कि 11 से 17 साल के कोरोना पॉजिटिव बच्चों में 15 सप्ताह बाद तीन या अधिक लक्षणों की संभावना उस उम्र के सेहतमंद लोगों से दोगुना होती है. शोधकर्ताओं का कहना है कि बच्चे शायद ही कोविड-19 से बुरी तरह बीमार होते हैं लेकिन उनके अंदर लंबे समय तक लक्षण रह सकते हैं, और ये अब तक की सबसे बड़ी रिसर्च है जिसमें बच्चों में लॉन्ग कोविड का परीक्षण किया गया. शोधकर्ताओं ने जनवरी और मार्च के बीच पीसीआर टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव पाए गए 11 से 17 वर्षीय 3,065 मरीजों की तुलना उसी उम्र के 3,739 बच्चों से की जिनका कोरोना टेस्ट निगेटिव रहा था, उनका डेटा कंट्रोल ग्रुप के तौर पर इस्तेमाल किया गया.

14 फीसद ने 15 सप्ताह बाद भी लक्षणों का किया अनुभव

नतीजे से पता चला कि जिनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव रहा, उनमें से 14 फीसद ने 15 सप्ताह बाद तीन या अधिक लक्षणों जैसे अप्रत्याशित थकान या सिर दर्द को रिपोर्ट किया, जबकि कंट्रोल ग्रुप में ये लक्षण 7 फीसद था. शोधकर्ताओं ने कहा कि नतीजों से संकेत मिलता है कि हजारों बच्चों या किशोरों में 15 हफ्तों बाद कोरोना से जुड़े कई लक्षण हो सकते हैं, मगर उस आयु ग्रुप में लॉन्ग कोविड का प्रसार उम्मीद से कम है. रिसर्च के नतीजे अभी किसी मेडिकल पत्रिका में प्रकाशित नहीं हुए बल्कि प्री प्रिन्ट सर्वर पर जारी किए गए हैं. शोधकर्ताओं ने कहा कि रिसर्च की बुनियाद पर 12 से 15 साल के बच्चों में टीकाकरण को विस्तार देने का फैसला नहीं किया जा सकता क्योंकि डेटा काफी नहीं हैं जिससे संकेत मिले कि टीकाकरण से लॉन्ग कोविड के खिलाफ सुरक्षा मिलती है. उन्होंने बताया कि हम 12 से 15 साल के बच्चों में वैक्सीन की सुरक्षा पर सबूत को इकट्ठा किया जा रहा है.

ऑर्गेनिक टूथब्रश के तौर पर अमेरिकी बाजार में नीम के दातून की धूम, दाम सुनकर आप रह जाएंगे दंग

Kitchen Hacks: फ्रिज की सफाई करने में लगता है बहुत समय, इन आसान टिप्स से झटपट करें साफ
lifestyle https://ift.tt/3BHngJf
DIY Coconut Milk For Hair: रूखे और बेजान बालों से हैं परेशान, ट्राई करें नारियल के दूध से बने यह हेयर मास्क

DIY Coconut Milk For Hair: हर महिला अपने बालों से बहुत प्यार करती है इस कारण उसकी देखभाल के लिए वह खास टिप्स अपनाती हैं. लेकिन कई बार बरसात और सर्दी के मौसम में त्वचा के साथ साथ बाल भी रूखे और बेजान हो जाते हैं. इस कारण यह कमजोर होकर टूटने लगते हैं. यदि आप भी अपने रूखे और झड़ते बालों से परेशान हो तो नारियल के दूध का इस्तेमाल करें. यह आपके बालों के झड़ने से रोके उन्हें चमकदार बनाने में मदद करता है. तो चलिए जानते हैं नारियल के दूध से बनने वाले हेयर मास्क के बारे में-

नारियल का दूध और जैतून का तेल का हेयर मास्क

नारियल का दूध और जैतून का तेल का हेयर मास्क बनाने की सामग्री
नारियल का दूध-4 बड़ा चम्मच
ऑलिव ऑयल-1 बड़ा चम्मच
शहद-1 छोटा चम्मच

नारियल का दूध और जैतून का तेल का हेयर मास्क बनाने की विधि
इस हेयर मास्क को बनाने के लिए एक पैन में नारियल का दूध, ऑलिव ऑयल और शहद मिलाएं और उसे थोड़ा गुनगुना होने तक गर्म कर लें.
उसके बाद इस मिश्रण को अपने सर के स्कैल्प और पूरे बालों की लेंथ में लगाएं और हल्के हाथों से मालिश करें.
इसके बाद इसे 1 घंटा लगा रहने दें.
ध्यान रखें की इस मिश्रण को लगाने के बाद शावर कैप पहने.
इसके बाद एक mild शैंपू से बालों को धो लें और बाद में कंडीशनर कर लें.
यह बालों को मजबूत कर उन्हें ग्लोइंग बनाएगा.

नारियल का दूध और शहद का हेयर मास्क

नारियल का दूध और शहद का हेयर मास्क बनाने की सामग्री
नारियल का दूध-4 बड़ा चम्मच
शहद-2 छोटा चम्मच

नारियल का दूध और शहद हेयर मास्क बनाने की विधि
सबसे पहले एक कटोरी लें और उसमें नारियल का दूध और शहद मिला दें.
अब इसे मिक्स कर बालों की जड़ों और पूरी लेथ पर लगा लें.
इसके बाद हल्के हाथों से बालों को 10 मिनट मसाज करें.
इसके बाद इसे 1 से 2 घंटे के लिए छोड़ दें.
इसके बाद हल्के गुनगुने पानी से इसे साफ कर दें.
यह बालों को कंडीशनिंग कर उनके रूखेपन को दूर करता है.
इसके साथ ही यह बालों की ग्रोथ को भी तेज करने में मदद करता है.

ये भी पढ़ें-

<a href="https://ift.tt/3nj05RV Tips: क्या आपको भी अपने बेस्ट फ्रेंड से हो गया है प्यार, इन आसान टिप्स से लगाएं पता

<a href="https://ift.tt/3h6H6Wz Hacks: फ्रिज की सफाई करने में लगता है बहुत समय, इन आसान टिप्स से झटपट करें साफ
lifestyle https://ift.tt/3yL67g5
Nausea: ये स्थिति किसी भी वक्त आपको चौंका सकती है, जानिए क्यों होता है ऐसा

Nausea: मतली असुविधाजनक एहसास है और आम तौर पर उल्टी करने की इच्छा के साथ होता है. ये बेचैनी और असुविधा को बढ़ा सकता है. लोग अक्सर उसे चक्कर या बेचैनी या उल्टी की जरूरत के तौर पर बयान करते हैं. ये सभी आयु ग्रुप और लोगों में होता है. अपच के मामले में मतली के लक्षण थोड़े समय के लिए हो सकते हैं और खत्म हो जाते हैं. लेकिन लक्षण लंबे समय तक भी रह सकते हैं या कई दिनों, सप्ताह और महीनों बाद दोबारा हो सकते हैं. आपको इस पर जरूर ध्यान देना चाहिए अगर ये निरंतर होता है. मतली आने के पीछे कई कारण होते हैं.

प्रेगनेंसी- मतली का सबसे आम एक कारण प्रेगनेंसी है. मतली का एहसास आम तौर पर प्रेगनेंसी के करीब छठे सप्ताह में शुरू होता है. ये दिन के किसी समय हो सकता है या दिन भर भी महसूस किया जा सकता है.

अल्कोहल- बहुत ज्यादा अल्कोहल का सेवन मतली के साथ आपको सिर दर्द दे सकता है. एहसास सामान्य तौर पर खुद से चला जाता है लेकिन 24 घंटे तक रह सकता है. आप उसमें सोडा को मिलाने के बाद उल्टी को प्रेरित करने और राहत पाने के लिए पानी पी सकते हैं.

ज्यादा खाना- ज्यादा खाना भी मतली आने का कारण हो सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि आपका पाचन सिस्टम फूड को सही तरीके से पचा पाने में सक्षम नहीं होता. आप इस स्थिति को आसान करने के लिए सौंफ, पुदीना, इलायची, पुदीने की चाय या अजवाइन इस्तेमाल कर सकते हैं.

तनाव- अत्यधिक तनाव शरीर का असामान्य रूप से कार्य करने के लिए कारण बन सकता है और आपको मतली का एहसास कराता है. ये आपके शरीर में एड्रेनालाईन को बढ़ा भी सकता है और आपके पाचन सिस्टम को प्रभावित करता है. गर्म पेय या दवा मददगार हो सकती है लेकिन महत्वपूर्ण है कि अपने तनाव के छिपे हुए कारण का इलाज करें.

दवा- दर्द या सूजन रोधी दवाएं आपको मतली का एहसास करा सकती हैं. ये आपके पेट में जलन या आंत की गति के धीमा होने के कारण हो सकता है. सामान्य तौर पर इस प्रकार का मतली दवा के बदलने या रोकने के बाद कम होता है.

पैंक्रियाज में सूजन- पित्ताशय की पत्थरी या पैंक्रियाज के सूजन मतली और उल्टी का नतीजा हो सकता है. पेट का दर्द भी इन स्थितियों का एक संकेत होता है. दर्द निवारक का मतली की दवा मददगार नहीं हो सकती और चिकित्सकीय देखभाल जरूरी होता है.

कैंसर और कीमोथेरेपी- लिवर कैंसर और ब्रेन ट्यूमर मतली और बाद के चरण में उल्टी की वजह हो सकता है. ये कीमोथेरेपी का साइड-इफेक्ट भी हो सकता है. कीमेथेरेपी का इस्तेमाल कैंसर के इलाज में होता है. इसे आपके डाक्टर की निर्धारित दवा से काबू किया जा सकता है.

Kitchen Hacks: फ्रिज की सफाई करने में लगता है बहुत समय, इन आसान टिप्स से झटपट करें साफ

ऑर्गेनिक टूथब्रश के तौर पर अमेरिकी बाजार में नीम के दातून की धूम, दाम सुनकर आप रह जाएंगे दंग

lifestyle https://ift.tt/3DYyPht
कोरोना काल में भारतीयों के खानपान में बदलाव, 52 फीसद लोगों ने थाली में बढ़ाए हेल्दी फूड्स

महामारी के खौफ ने लोगों को हेल्दी खाने को महत्ता देना सिखाया है. भारतीयों ने अपनी डाइट में प्रोटीन और विटामिन्स की मात्रा को बढ़ा दिया है. उनकी थाली से फास्ट फूड और मैदा से बनी सामग्री दूर हो गई हैं. कोरोना महामारी के दौरान लोगों की लाइफस्टाइल में बदलाव से जुड़ी आदतों का खुलासा मार्केट रिसर्च फर्म मिंटेल इंडिया कंज्यूमर की रिसर्च से हुआ है.

हेल्दी फूड्स को थाली में जगह

रिपोर्ट में बताया गया है कि भारतीयों में तीन बड़े बदलाव देखे गए. भारतीयों की प्लेट में हेल्दी फूड की मात्रा बढ़ी. रिसर्च के मुताबिक, 52 फीसद लोगों ने माना कि उन्होंने नियमित तौर पर ब्राउन राइस और ऑर्गेनिक फलों को अपनी थाली में जगह दी है. वहीं, 50 फीसद लोगों का कहना है कि महामारी से पहले शायद ही ऐसी चीजों को खाते थे. 55 फीसद भारतीय अपनी डाइट में सुधार के साथ इम्यूनिटी बढ़ाने पर भी फोकस कर रहे हैं.

फिटनेस पर भारतीयों की राय

रिपार्ट बताती है कि 57 फीसद भारतीयों ने जॉगिंग और साइकिलिंग शुरू कर दी है. कोरोना काल में लोगों ने शारीरिक गतिविधि को प्राथमिकता दी है. रिसर्च में 51 फीसद भारतीयों का कहना है कि उन्होंने 2019 के मुकाबले महामारी के बाद से 2020 में एक सप्ताह में तीन दिन योग और तेज चलने जैसे व्यायाम भी शुरू कर दिए हैं.

नींद को सुधारा, तनाव कम किया

रिसर्च कहती है कि 2020 से लोगों की लाइफस्टाइल में बदलाव सीधे उनकी सेहत को प्रभावित कर रहे हैं. मेडिटेशन करनेवाले हर 20 में से 9 लोग पहले से ज्यादा बेहतर सो रहे हैं. लोगों के तनाव लेवल में भी कमी आई है और खुद को ज्यादा ऊर्जावान महसूस कर रहे हैं.

इम्यूनिटी बढ़ाने में महिलाएं आगे

मिंटेल इंडिया कंज्यूमर की कंटेट हेड निधि सिन्हा बताती हैं कि महामारी ने लोगों को हेल्दी रहने के लिए प्रेरित किया है. दिमागी और शारीरिक सेहत के साथ भारतीय शारीरिक गतिविधि और फूड पर भी फोकस कर रहे हैं. भारतीयों की लाइफस्टाइल में बदलाव के रुझान को समझते हुए बहुत सारी कंपनियां हेल्दी फूड्स और ड्रिंक्स भी उपलब्ध करा रही हैं. रिसर्च के मुताबिक, बीमारी से लड़ने के लिए क्षमता जैसे इम्यूनिटी बढ़ाने में महिलाएं आगे रही हैं. महिलाओं समेत 50 फीसद से ज्यादा लोग अपनी इम्यूनिटी की देखभाल कर रहे हैं. 48 फीसद भारतीय विज्ञापन और सोशल मीडिया अभियान से हेल्दी रहने के लिए प्रेरित हो रहे हैं.

Kitchen Hacks: फ्रिज की सफाई करने में लगता है बहुत समय, इन आसान टिप्स से झटपट करें साफ

Superfoods to Increase Blood: शरीर में हो गई है खून की कमी, इन सुपर फूड्स करें डेली सेवन
lifestyle https://ift.tt/3n4dkWd
Milk And Honey Beauty Tips: त्वचा हो गई है रूखी और बेजान, दूध और हनी का इस्तेमाल कर पाएं ग्लोइंग स्किन

Milk And Honey Beauty Benefits: गर्मियों में स्किन कई बार रूखी और बेजान हो जाती है. इसे हाइड्रेट और ग्लोइंग बनाने के लिए हम कुछ घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं. इन घरेलू नुस्खों के लिए आपको केवल किचन में रखें दो चीजों की जरूरत है. यह चीजे है दूध और शहद. बता दें कि दूध और शहद स्किन की क्लींजिंग कर उसे एक्सफोलिएट करने के काम आता है. इन दोनों चीजों के इस्तेमाल से आप चेहरे पर होने वाले दाग धब्बों से भी मुक्ति पा सकते हैं. यह स्किन को साफ कर उसे स्फॉट रखने में भी मदद करता है.

बता दें कि कि दूध में लैक्टिक एसिड (Lactic Acid) होता है जो स्किन को साफ करके डेड सेल्स (Dead Cells) के हटाने में मदद करता है. इसके साथ ही शहद (Honey) स्किन के pH को मेंटेन करने में मदद करता है. तो चलिए जानते हैं इसे इस्तेमाल करने के तरीके के बारे में-

फेस वॉश की तरह यूज करें शहद और दूध को
शहद और दूध स्किन के लिए एक बेहतरीन क्लींजिंग एजेंट (Cleaning Agent) की तरह काम करता है. यह स्किन पर रहने वाले सभी बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करता है. इसे फेस वॉश की तरह यूज करने के लिए सबसे पहले एक चम्मच दूध लें और उसमें दो चम्मच शहद मिलाएं. इस पेस्ट को चेहरे पर 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें. बाद में चेहरे को ठंडे पानी से धो दें. इसके बाद चाहें तो स्किन पर टोनर या गुलाब जल लगा सकते हैं.

शहद और दूध का फेस स्क्रब
त्वचा को हेल्दी रखने के लिए आप शहद और दूध फेस स्क्रब का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए एक कटोरी में शहद, दूध और ओट्स मिलाकर स्क्रब तैयार कर लें. इसे आप चेहरे और बॉडी दोनों पर इस्तेमाल कर सकते हैं. इसे चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें. इसके साद इसे स्किन पर 10 मिनट के लिए छोड़ दें और बाद ठंडे पानी से धो लें. कुछ ही दिनों में अपनी स्किन पर ग्लो दिखने लगेगा.

शहद और दूध का Exfoliate फेस मास्क
बता दें कि दूध में कोलेजन प्रोटीन भारी मात्रा में पाया जाता है. आपकी स्किन को जवां रखने में मदद करता है. इस भारी मात्रा में एंटी एजिंग गुण भी पाए जाते है. Exfoliate फेस मास्क बनाने के लिए शहद और दूध लें और इसे चेहरे पर लगाकर छोड़ दें. 10 मिनट के बाद में इसे साफ पानी से धो लें. यह चेहरे को Exfoliate करने में मदद करता है.

ये भी पढ़ें-

<a href="https://ift.tt/38H495H Day 2021 Quotes: 'टीचर्स डे' के मौके पर इन खास कोट्स से करें अपने शिक्षकों को नमन

<a href="https://ift.tt/3jKgSLi to Increase Blood: शरीर में हो गई है खून की कमी, इन सुपर फूड्स करें डेली सेवन

lifestyle https://ift.tt/3zHZWKW
सावन ही नहीं भादो का महीना भी शिवजी को प्रसन्न करने के लिए श्रेष्ठ है, सोमवार को पूजा के लिए बन रहा है अत्यंत शुभ योग, जानें शिव जी के 108 नाम

Shiva 108 Names: सावन का महीना ही नहीं भाद्रपद मास यानि भादो का महीना भी भगवान शिव के लिए अति उत्तम माना गया है. भादो का महीना, चातुर्मास का दूसरा महीना है. चातुर्मास में भगवान विष्णु के साथ भगवान शिव की भी पूजा का विशेष महत्व बताया गया है. माना जाता है चातुर्मास भी में पृथ्वी लोक की जिम्मेदारी भगवान शिव के हाथों में सौंप कर भगवान विष्णु शयन काल के लिए पातला लोक प्रस्थान कर जाते हैं.

चातुर्मास में भगवान शिव माता पार्वती के साथ पृथ्वी लोक का भ्रमण करती हैं और अपने भक्तों को आशीर्वाद प्रदान करते हैं. 06 सितंबर को सोमवार का दिन है. इस दिन भगवान शिव की पूजा का विशेष संयोग बन रहा है.

शिव योग में भगवान शिव की पूजा का महत्व
पंचांग के अनुसार 06 सितंबर 2021, सोमवार को कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि, मघा नक्षत्र रहेगा. इस दिन चंद्रमा सिंह राशि में विराजमान रहेगा. पंचांग के मुताबिक सोमवार को प्रात: 06 बजकर 52 मिनट तक शिव नाम का अत्यंत शुभ योग बना हुआ है. इसके बाद सिद्धि योग आरंभ होगा. इन दोनों ही योग में भगवान शिव की पूजा उत्तम फल प्रदान करने वाली मानी गई है. इस भगवान शिव के 108 नामों का जप करना भी श्रेष्ठ फलदायी माना गया है.

भगवान शिव के 108 नाम (108 Names of Shiva)
1. शिव: कल्याण स्वरूप
2. महेश्वर: माया के अधीश्वर
3. शम्भू: आनंद स्वरूप वाले
4. पिनाकी: पिनाक धनुष धारण करने वाले
5. शशिशेखर: चंद्रमा धारण करने वाले
6. वामदेव: अत्यंत सुंदर स्वरूप वाले
7. विरूपाक्ष: विचित्र अथवा तीन आंख वाले
8. कपर्दी: जटा धारण करने वाले
9. नीललोहित: नीले और लाल रंग वाले
10. शंकर: सबका कल्याण करने वाले
11. शूलपाणी: हाथ में त्रिशूल धारण करने वाले
12. खटवांगी: खटिया का एक पाया रखने वाले
13. विष्णुवल्लभ: भगवान विष्णु के अति प्रिय
14. शिपिविष्ट: सितुहा में प्रवेश करने वाले
15. अंबिकानाथ: देवी भगवती के पति
16. श्रीकण्ठ: सुंदर कण्ठ वाले
17. भक्तवत्सल: भक्तों को अत्यंत स्नेह करने वाले
18. भव:संसार के रूप में प्रकट होने वाले
19. शर्व: कष्टों को नष्ट करने वाले
20. त्रिलोकेश: तीनों लोकों के स्वामी
21. शितिकण्ठ: सफेद कण्ठ वाले
22. शिवाप्रिय: पार्वती के प्रिय
23. उग्र: अत्यंत उग्र रूप वाले
24. कपाली: कपाल धारण करने वाले
25. कामारी: कामदेव के शत्रु, अंधकार को हरने वाले
26. सुरसूदन: अंधक दैत्य को मारने वाले
27. गंगाधर: गंगा को जटाओं में धारण करने वाले
28. ललाटाक्ष: माथे पर आंख धारण किए हुए
29. महाकाल: कालों के भी काल
30. कृपानिधि: करुणा की खान
31. भीम: भयंकर या रुद्र रूप वाले
32. परशुहस्त: हाथ में फरसा धारण करने वाले
33. मृगपाणी: हाथ में हिरण धारण करने वाले
34. जटाधर: जटा रखने वाले
35. कैलाशवासी: कैलाश पर निवास करने वाले
36. कवची: कवच धारण करने वाले
37. कठोर: अत्यंत मजबूत देह वाले
38. त्रिपुरांतक: त्रिपुरासुर का विनाश करने वाले
39. वृषांक: बैल-चिह्न की ध्वजा वाले
40. वृषभारूढ़: बैल पर सवार होने वाले
41. भस्मोद्धूलितविग्रह: भस्म लगाने वाले
42. सामप्रिय: सामगान से प्रेम करने वाले
43. स्वरमयी: सातों स्वरों में निवास करने वाले
44. त्रयीमूर्ति: वेद रूपी विग्रह करने वाले
45. अनीश्वर: जो स्वयं ही सबके स्वामी है
46. सर्वज्ञ: सब कुछ जानने वाले
47. परमात्मा: सब आत्माओं में सर्वोच्च
48. सोमसूर्याग्निलोचन: चंद्र, सूर्य और अग्निरूपी आंख वाले
49. हवि:आहुति रूपी द्रव्य वाले
50. यज्ञमय: यज्ञ स्वरूप वाले
51. सोम: उमा के सहित रूप वाले
52. पंचवक्त्र: पांच मुख वाले
53. सदाशिव: नित्य कल्याण रूप वाले
54. विश्वेश्वर: विश्व के ईश्वर
55. वीरभद्र: वीर तथा शांत स्वरूप वाले
56. गणनाथ: गणों के स्वामी
57. प्रजापति: प्रजा का पालन- पोषण करने वाले
58. हिरण्यरेता: स्वर्ण तेज वाले
59. दुर्धुर्ष: किसी से न हारने वाले
60. गिरीश: पर्वतों के स्वामी
61. गिरिश्वर: कैलाश पर्वत पर रहने वाले
62. अनघ: पापरहित या पुण्य आत्मा
63. भुजंगभूषण: सांपों व नागों के आभूषण धारण करने वाले
64. भर्ग: पापों का नाश करने वाले
65. गिरिधन्वा: मेरू पर्वत को धनुष बनाने वाले
66. गिरिप्रिय: पर्वत को प्रेम करने वाले
67. कृत्तिवासा: गजचर्म पहनने वाले
68. पुराराति: पुरों का नाश करने वाले
69. भगवान: सर्वसमर्थ ऐश्वर्य संपन्न
70. प्रमथाधिप: प्रथम गणों के अधिपति
71. मृत्युंजय: मृत्यु को जीतने वाले
72. सूक्ष्मतनु: सूक्ष्म शरीर वाले
73. जगद्व्यापी: जगत में व्याप्त होकर रहने वाले
74. जगद्गुरू: जगत के गुरु
75. व्योमकेश: आकाश रूपी बाल वाले
76. महासेनजनक: कार्तिकेय के पिता
77. चारुविक्रम: सुन्दर पराक्रम वाले
78. रूद्र: उग्र रूप वाले
79. भूतपति: भूतप्रेत व पंचभूतों के स्वामी
80. स्थाणु: स्पंदन रहित कूटस्थ रूप वाले
81. अहिर्बुध्न्य: कुण्डलिनी धारण करने वाले
82. दिगम्बर: नग्न, आकाश रूपी वस्त्र वाले
83. अष्टमूर्ति: आठ रूप वाले
84. अनेकात्मा: अनेक आत्मा वाले
85. सात्त्विक: सत्व गुण वाले
86. शुद्धविग्रह: दिव्यमूर्ति वाले
87. शाश्वत: नित्य रहने वाले
88. खण्डपरशु: टूटा हुआ फरसा धारण करने वाले
89. अज: जन्म रहित
90. पाशविमोचन: बंधन से छुड़ाने वाले
91. मृड: सुखस्वरूप वाले
92. पशुपति: पशुओं के स्वामी
93. देव: स्वयं प्रकाश रूप
94. महादेव: देवों के देव
95. अव्यय: खर्च होने पर भी न घटने वाले
96. हरि: विष्णु समरूपी
97 .पूषदन्तभित: पूषा के दांत उखाड़ने वाले
98. अव्यग्र: व्यथित न होने वाले
99. दक्षाध्वरहर: दक्ष के यज्ञ का नाश करने वाले
100. हर: पापों को हरने वाले
101. भगनेत्रभिद्: भग देवता की आंख फोड़ने वाले
102. अव्यक्त: इंद्रियों के सामने प्रकट न होने वाले
103. सहस्राक्ष: अनंत आँख वाले
104. सहस्रपाद: अनंत पैर वाले
105. अपवर्गप्रद: मोक्ष देने वाले
106. अनंत: देशकाल वस्तु रूपी परिच्छेद से रहित
107. तारक: तारने वाले
108. परमेश्वर: प्रथम ईश्वर

यह भी पढ़ें:
महाशिवरात्रि और मासिक शिवरात्रि में ये है बड़ा अंतर, 05 सितंबर को बन रहा है शिव जी की पूजा का विशेष योग

Safalta Ki Kunji: इन छोटी-छोटी बातों में छिपा है अमीर बनने का मंत्र, आप भी जानें

मंगल का राशि परिवर्तन: ग्रहों के सेनापति कन्या राशि में गोचर करेंगे, इन राशियों का जानते हैं राशिफल

lifestyle https://ift.tt/3zOkYaK
Teachers Day Greeting Card Idea: आसान तरीके से ग्रीटिंग कार्ड बनाकर शिक्षक को दें तोहफा, पल बनेगा यादगार

पूरे देश में धूमधाम से आज 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है. इस दिन छात्र अपने गुरू के लिए कई तरह के कार्यक्रम का आयोजन करते हैं. एक छात्र के जीवन में उसके शिक्षक की भूमिका बहुत अहम रहती है. भारत में शिक्षक को माता-पिता के बराबर का स्थान भी दिया जाता है.

छात्र के जीवन में शिक्षक के योगदान का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि बिना शिक्षक के छात्र का जीवन पूरा अधूरा रहता है और ऐसे जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है. आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप खुद ग्रीटिंग कार्ड बनाकर अपने शिक्षक को तोहफा दे सकते हैं. आपके इस ग्रीटिंग कार्ड को पाकर आपके शिक्षक खुश हो जाएंगे.

हैंडमेड कार्ड

इसके लिए आप रंगीन पेपर ले उसकी अच्छे से कटिंग करें. इसके बाद इस सुंदर कटिंग पर अपने टीचर के लिए आप अच्छी बातें लिखें. आप इसमें अपनी ओर से कोई स्पेशल बात भी लिख सकते हैं.

बुक शेप कार्ड

इसे बनाने के लिए भी आप कुछ कलर पेपर ले इसके बाद आप इन पेपरों को बुक की तरह रखें. अब इस पर अपने शिक्षक के लिए अपने मन के अनुसार मैसेज लिखे, अगर आपके पास शिक्षक के साथ कोई दिलचस्प या यादगार तस्वीर है तो उसे भी आप चिपका लें. अब इस आप बुक की तरह बाइंडिग करवा लें. आपके शिक्षक को आपका यह कार्ड काफी पसंद आएगा.

थीम बेस्ड कार्ड

यह कार्ड आपके टीचर को काफी आकर्षित कर सकती है. इसके लिए आप अपने टीचर के मन को समझे और उनके रूचि के अनुसार थीम का चयन कर लें. अब इस कार्ड को ठीक उसी थीम पर बनाएं और अपने टीचर को शिक्षक दिवस के मौके पर गिफ्ट के रूप में दे. आपके टीचर को आपका यह आइडिया बहुत पसंद आएगा और उन्हें इसे लेकर काफी खुशी होगी.

यह भी पढ़ें:

टोक्यो पैरालिंपिक में नोएडा के DM सुहास ने जीता सिल्वर मेडल, पीएम मोदी ने कहा- सेवा और खेल का अद्भुत संगम!

<a href="https://ift.tt/3n4UpKQ Day 2021: आज से 17 सितंबर तक होगा 'शिक्षक पर्व' का आयोजन, राष्ट्रपति कोविंद 44 शिक्षकों को करेंगे पुरस्कृत
lifestyle https://ift.tt/3teYMEr
Subscribe to:
Posts (Atom)