Sunday, September 5, 2021

Teachers Day Greeting Card Idea: आसान तरीके से ग्रीटिंग कार्ड बनाकर शिक्षक को दें तोहफा, पल बनेगा यादगार

पूरे देश में धूमधाम से आज 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है. इस दिन छात्र अपने गुरू के लिए कई तरह के कार्यक्रम का आयोजन करते हैं. एक छात्र के जीवन में उसके शिक्षक की भूमिका बहुत अहम रहती है. भारत में शिक्षक को माता-पिता के बराबर का स्थान भी दिया जाता है.

छात्र के जीवन में शिक्षक के योगदान का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि बिना शिक्षक के छात्र का जीवन पूरा अधूरा रहता है और ऐसे जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है. आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप खुद ग्रीटिंग कार्ड बनाकर अपने शिक्षक को तोहफा दे सकते हैं. आपके इस ग्रीटिंग कार्ड को पाकर आपके शिक्षक खुश हो जाएंगे.

हैंडमेड कार्ड

इसके लिए आप रंगीन पेपर ले उसकी अच्छे से कटिंग करें. इसके बाद इस सुंदर कटिंग पर अपने टीचर के लिए आप अच्छी बातें लिखें. आप इसमें अपनी ओर से कोई स्पेशल बात भी लिख सकते हैं.

बुक शेप कार्ड

इसे बनाने के लिए भी आप कुछ कलर पेपर ले इसके बाद आप इन पेपरों को बुक की तरह रखें. अब इस पर अपने शिक्षक के लिए अपने मन के अनुसार मैसेज लिखे, अगर आपके पास शिक्षक के साथ कोई दिलचस्प या यादगार तस्वीर है तो उसे भी आप चिपका लें. अब इस आप बुक की तरह बाइंडिग करवा लें. आपके शिक्षक को आपका यह कार्ड काफी पसंद आएगा.

थीम बेस्ड कार्ड

यह कार्ड आपके टीचर को काफी आकर्षित कर सकती है. इसके लिए आप अपने टीचर के मन को समझे और उनके रूचि के अनुसार थीम का चयन कर लें. अब इस कार्ड को ठीक उसी थीम पर बनाएं और अपने टीचर को शिक्षक दिवस के मौके पर गिफ्ट के रूप में दे. आपके टीचर को आपका यह आइडिया बहुत पसंद आएगा और उन्हें इसे लेकर काफी खुशी होगी.

यह भी पढ़ें:

टोक्यो पैरालिंपिक में नोएडा के DM सुहास ने जीता सिल्वर मेडल, पीएम मोदी ने कहा- सेवा और खेल का अद्भुत संगम!

<a href="https://ift.tt/3n4UpKQ Day 2021: आज से 17 सितंबर तक होगा 'शिक्षक पर्व' का आयोजन, राष्ट्रपति कोविंद 44 शिक्षकों को करेंगे पुरस्कृत
lifestyle https://ift.tt/3teYMEr

Relationship Tips: क्या आपको भी अपने बेस्ट फ्रेंड से हो गया है प्यार, इन आसान टिप्स से लगाएं पता

In Love with Your Best Friend: कहते हैं जीवन में सभी रिश्तों से बढ़कर होता है दोस्ती का रिश्ता. सभी रिश्ते हमें जन्म से मिलते हैं लेकिन केवल दोस्त ही ऐसे होते है जिन्हें हम चुन सकते हैं. अगर वह दोस्त हमारा जीवन साथी बन जाए तो इससे बेहतर पार्टनर हमारे लिए कोई भी नहीं हो सकता है. दोस्त एक दूसरे को बेहतर तरीके से समझते हैं, हर पसंद ना पसंद को जानते हैं और इस कारण बेहतर पार्टनर साबित हो सकते हैं. एक अच्छा दोस्त हमारी मुश्किलों को आसान कर जीवन में खुशी लाता है.

कभी-कभी दोस्त के साथ लंबा वक्त बिताने पर हमें उनसे प्यार हो जाता है लेकिन, कई बार हम इसे समझ नहीं पाते हैं. तो चलिए हम आपको बताते हैं कि उन टिप्स के बारे में जिससे आप यह पता लगा सकते हैं कि कहीं आपको भी तो अपने दोस्त से प्यार तो नहीं हो गया है?

बॉडी लैंग्वेज करें पता
कई बार जो बातें जुबान नहीं कह पाती है वह हमारी बॉडी लैंग्वेज बयान कर देती है. जब दो लोग एक दूसरे से प्यार करते हैं तो यह दिल की फीलिंग उनकी बॉडी लैंग्वेज में भी दिखने लगती है. पहले वह आपके साथ सहज थे लेकिन, समय के साथ उनके व्यवहार में बदलाव आ रहा है तो यह समझ लीजिए की कुछ गड़बड़ है. हो सकता है कि आपके दोस्त को आपसे प्यार हो गया हो.

बातों में हमेशा दोस्त का जिक्र करना
कई बार जाने अजाने हम अपने दोस्त को हर बात में शामिल करते हैं चाहें वो फिजिकली आपके साथ ना भी हो. अगर आप भी हर बात में अपने दोस्त को शामिल करते हैं और नाम लेते हैं तो यह एक साइन है कि आप उनसे प्यार करने लगे हैं. अगर आप जरूरत से ज्यादा उनको मिस कर रहे हैं तो यह भी प्यार की निशानी हो सकती है.

जलन महसूस करना
कई बार दो लोगों की दोस्ती में कोई तीसरा आ जाता है तो हमें जलन महसूस होने लगती है. थोड़ी बहुत जलन होना स्वाभाविक है लेकिन, अगर आप बहुत ज्यादा जलन महसूस कर रहे हैं तो हो सकता है की आपको अपने दोस्त से प्यार हो गया हो. अगर आपके दोस्त से कोई Flirt करता है और आपको जलन महसूस होता है तो यह एक Indication प्यार का.

पैचअप करने की कोशिश करना
अगर आपकी अपने दोस्त से लड़ाई हो जाती है और आप इस कारण बैचेन हो जाते हैं तो एक साइन है कि आपको उनसे प्यार हो गया है. प्यार होने पर हम अपने सारे Ego को किनारे रखकर उनकी तरफ झुकाव महसूस करते हैं और हर हालत में हम इस लड़ाई को खत्म करना चाहते हैं.

ये भी पढ़ें-

<a href="https://ift.tt/3h1XTKg Teachers Day 2021 Speech: इस सरल स्पीच से आज के दिन को बना सकते हैं यादगार

<a href="https://ift.tt/3yPahn0 B12 Health Benefit: डिप्रेशन जैसी मानसिक बीमारियों को दूर करने के लिए विटामिन बी-12 है जरूरी, शरीर को मिलेंगे ये 10 फायदे
lifestyle https://ift.tt/3DNOrnJ

Nutrela Vitamin B12 Bio-Fermented से शरीर को मिलेगा विटामिन बी-12, तनाव को दूर भगाने में मिलेगी मदद

Nutrela Vitamin B12 Bio-Fermented: शरीर को एक्टिव रखने और सभी दैनिक कार्यों को करने के लिए हमें विटामिन, मिनरल्स और दूसरे पोषक तत्वों की जरूरत होती है. शरीर को फिट रखने में विटामिन बी-12 (Vitamin B12) अहम भूमिका निभाता है. शरीर में तंत्रिका तंत्र (Nerve cells) को मजबूत बनाने और लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण (Red blood cell formation) के लिए विटामिन बी-12 की जरूरत पड़ती है. जब शरीर में रेड ब्लड सेल्स की कमी होने लगती है तो एनीमिया जैसी गंभीर समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है. विटामिन बी-12 की कमी होने पर आप अपने रोजाना के काम करने में भी सक्षम नहीं रह पाते हैं. हर वक्त थकान और कमजोरी महसूस होती है. विटामिन बी-12 की कमी से आपकी इम्यूनिटी भी प्रभावित होती है. शरीर जल्दी बीमरियों की चपेट में आने लगता है और एनर्जी लेवल हमेशा कम रहता है. ऐसे में शरीर को स्वस्थ और मजबूत बनाने के लिए विटामिन बी-12 से भरपूर आहार या सप्लीमेंट्स जरूर लेने चाहिए. अगर आप नॉन वेजिटेरियन हैं तो फूड ( Non-vegetarian Food) में आपके पास काफी ऑप्शन हैं. लेकिन शाकाहारी लोगों के लिए विटामिन बी-12 की कमी को पूरा कर पाना काफी मुश्किल होता है. ऐसे में Nutrela Vitamin B12 Bio-Fermented शरीर में विटामिन बी-12 की कमी को पूरा करने का अच्छा स्रोत है. Nutrela Vitamin B12 Bio-Fermented से आप भरपूर मात्रा में विटामिन बी-12 और दूसरे पोषक तत्व कर सकते हैं. ये हैं इसके फायदे.

यहां से खरीदें: NUTRELA VIT B12 NATURAL 11 GM

1- शाकाहारी और प्राकृतिक स्रोत- Nutrela Vitamin B12 Bio-Fermented भारत का पहला बायो फरमेंटेड विटामिन बी-12 (Bio fermented Vitamin B12) सप्लीमेंट है. खास बात ये है कि ये पूरी तरह से शाकाहारी पोषक तत्वों (Vegetarian) से निर्मित है. ये ग्लूटेन फ्री, बिना कलर या प्रिजर्वेटिव्स (Preservative) की मिलावट के तैयार किया गया है. इसमें पाए जाने वाले बायो फर्मेंटेड सप्लीमेंट्स (Bio fermented supplements) के जरिए शरीर इसके पोषक तत्वों को अच्छी तरह से ग्रहण (Absorption) कर लेता है.

2- तनाव को दूर रखे- Nutrela Vitamin B12 Bio-Fermented आपको तनाव फ्री बनाता है. आजकल तनाव बड़ी समस्या बनकर ऊभर रहा है, जिसका असर हमारे स्वास्थ्य पर सबसे ज्यादा पड़ता है. Nutrela Vitamin B12 Bio-Fermented से तनाव को कम करने में मदद मिलती है. इसमें विटामिन बी-12 की अच्छी मात्रा है जिससे मानसिक समस्याएं दूर होती हैं. नींद की समस्या, भूलने की समस्या, याददाश्त कमजोर होना या भ्रम की स्थिति जैसी समस्याएं विटामिन बी-12 से कम होती हैं.

3- फील गुड कराता है- भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अवसाद यानि डिप्रेशन के शिकार हो रहे हैं. शहरों में अकेलापन, प्राइवेट नौकरी, कॉम्पटीशन और आगे बढ़ने की होड़ में लोग बहुत जल्दी अवसाद जैसी समस्याओं से घिरने लगे हैं. कई बार शरीर में पोषक तत्वों की कमी की वजह से भी ऐसी समस्याएं होने लगती हैं. विटामिन बी-12 की कमी से शरीर में हैप्पी फीलिंग्स कम आती हैं, जिससे आप डिप्रेस फील करने लगते हैं. Nutrela Vitamin B12 Bio-Fermented के नियमित सेवन से आप इन सभी समस्याओं को कम कर सकते हैं.

4- ऊर्जावान बनाए- शरीर में विटामिन बी-12 की कमी होने पर एनर्जी  लेवल भी कम होने लगता है. आप बहुत जल्दी थकान महसूस करने लगते हैं और ऊर्जा में कमी आने लगती है, लेकिन रोजोना Nutrela Vitamin B12 Bio-Fermented का सेवन करने से आप दिनभर एनर्जी से भरपूर रहेंगे. इससे आपके शरीर को फुल एनर्जी मिलेगी और शरीर में विटामिन बी-12 की कमी पूरी हो जाएगी.

5- तंत्रिका तंत्र को बनाए मजबूत- विटामिन बी-12 माइलिन के उत्पादन के लिए जरूरी है. माइलिन नसों को उत्तेजित करने का काम करता है. तंत्रिका तंत्र को मजबूत बनाने के लिए विटामिन बी-12 बहुत जरूरी है. अगर शरीर में सुई चुभने जैसा अहसास होता है तो समझिए विटामिन बी-12 की कमी से तंत्रिका को क्षति पहुंच रही है. इसके लिए आपको डेली Nutrela Vitamin B12 Bio-Fermented का सेवन करना चाहिए.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Nutrela Organic Omega से शरीर को मिलेगा Omega-3,6,7 और 9, स्वास्थ्य को मिलेंगे भरपूर फायदे
lifestyle https://ift.tt/3DRvzUG

Vitamin B12 से भरपूर प्राकृतिक खाद्य पदार्थ, विटामिन बी-12 की कमी से हो सकती हैं ये बीमारियां

Vitamin B12 Deficiency: विटामिन बी-12 (Vitamin B12) हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है. कई खतरनाक बीमारियों से बचाने के लिए विटामिन बी-12 की जरूरत होती है. विटामिन बी-12 की कमी से दिमाग और नर्वस सिस्टम प्रभावित होते हैं. शरीर में रेड ब्लड सेल्स के निर्माण के लिए विटामिन बी-12 बहुत जरूरी है. फोलिक एसिड को शरीर तक पहुंचाने में भी विटामिन बी-12 मदद करता है. शरीर में विटामिन बी-12 की कमी होने पर आपको कई तरह की परेशानी हो सकती हैं. इससे मानसिक समस्याएं, हड्डी और जोड़ों से जुड़ी परेशानी और एनीमिया का खतरा बढ़ता है. आप खान-पान में विटामिन बी-12 से भरपूर चीजों का सेवन कर कमी को पूरा कर सकते हैं. जानते हैं विटामिन बी-12 से भरपूर खाद्य पदार्थ कौन से हैं और शरीर में विटामिन बी-12 की कमी होने पर क्या परेशानियां हो सकती हैं.

विटामिन बी-12 से भरपूर खाद्य पदार्थ (Vitamin B-12 Rich Natural Food)

1- अंडा को सुपरफूड कहा जाता है. इससे शरीर में विटामिव B12 की कमी को आसानी से पूरा किया जा सकता है. रोजाना 2 अंडे खाने से विटामिन बी-12 की दैनिक जरूरत की करीब 46 प्रतिशत मात्रा को पूरा किया जा सकता है.

2- सोयाबीन में विटामिन बी12 प्रचुर मात्रा में पाया जाता है. आप सोया मिल्क, टोफू या सोयाबीन की सब्जी खा सकते हैं.

3- दही में विटामिन बी2, बी1 और बी12 पाया जाता है. आप विटामिन बी-12 की कमी को पूरा करने के लिए डाइट में लो फैट दही शामिल कर सकते हैं.

4- ओट्स खाने से शरीर को फाइबर और विटामिन्स मिलते हैं. ओट्स में विटामिन बी12 काफी होता है जो आपको हेल्दी रखता है.

5- विटामिन बी12 के लिए आप डाइट में दूध जरूर शामिल करें. दूध में अच्छी मात्रा में विटामिन बी12 पाया जाता है.

6- पनीर में विटामिन बी 12 भरपूर मात्रा में होता है. कॉटेज चीज़ में भी विटामिन बी पाया जाता है. शाकाहारी लोगों के लिए ये अच्छा ऑप्शन है.

7- खाने में आप ब्रोकली जरूर शामिल करें. इसमें विटामिन बी 12 के साथ फोलेट यानि फोलिक एसिड भी होता है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है.

8- मांसाहारी लोगो को लिए विटामिन बी-12 की कमी को पूरा करने के लिए कई ऑप्शन हैं. आप डाइट में झींगा मछली शामिल कर सकते हैं. इसमें भरपूर विटामिन बी12 पाया जाता है.

9- साल्स मछली में भी विटामिन बी-12 भरपूर होता है. हालांकि ये काफी मंहगी फिश होती है.

10- इसके अलावा चिकन से भी आप विटामिन बी-12 की कमी को पूरा कर सकते हैं. चिकन में विटामिन बी-12 और विटामिन बी-9 होता है. इससे आप दैनिक जरूरत को आसानी से पूरा कर सकते हैं.

विटामिन बी- 12 की कमी के लक्षण

1- त्वचा का पीला पड़ जाना
2- जीभ में दाने या फिर लाल हो जाना
3- मुंह में छाले की समस्या
4- आंखो की रोशनी कम होना
5- डिप्रेशन, कमजोरी और सुस्ती
6- सांस फूल जाना
7- सिरदर्द और कान बजना
8- भूख कम लगना

विटामिन बी-12 की कमी से होने वाली बीमारियां

विटामिन बी-12 की कमी से शरीर में रेड ब्लड सेल्स का निमार्ण कम हो जाता है. जिससे आप एनीमिया के शिकार हो सकते हैं.

विटामिन बी-12 की कमी से हड्डियों में दर्द रहता है. इससे हड्डियों से संबंधित कमर और पीठ दर्द जैसी समस्याएं होने लगती हैं.

विटामिन बी12 की कमी से डिमेंशिया का खतरा बढ़ जाता है. इसमें सोचने-समझने की शक्ति प्रभावित होती है. इसके अलावा आपको कई तरह की मानसिक बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है.

विटामिन बी-12 की कमी से भूलने और भ्रम में रहने जैसी मानसिक बीमारी होने का खतरा भी होता है.

विटामिन बी-12 की कमी से तंत्रिका-तंत्र भी प्रभावित होता है. इससे तंत्रिका तंत्र को क्षति पहुंचती है.

विटामिन बी-12 की कमी से गर्भपात, शिशु के सही विकास और जन्म के दौरान होने वाली समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है.

विटामिन बी-12 की कमी से महिलाओं को गर्भधारण करने में भी परेशानी होती है.

विटामिन बी12 की कमी से स्किन संबंधी बीमारियां होने लगती हैं. आपको संक्रमण, बालों के झड़ने और नाखूनों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं.

विटामिन बी 12 की कमी से पेट से जुड़ी बीमारियां जैसे पाचन की समस्या, कब्ज और क्रॉन रोग भी हो सकता है.
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: दिल को स्वस्थ रखना है तो डाइट में जरूर शामिल करें ओमेगा-3, जानिए ओमेगा-3 के प्राकृतिक स्रोत

lifestyle https://ift.tt/2YxPbgN

Happy Teachers Day 2021 Speech: इस सरल स्पीच से आज के दिन को बना सकते हैं यादगार

Teachers Day 2021 Speech: डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन पर हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है. राधाकृष्णन भारत के पहले उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति थे. भारत रत्न से सम्मानित राधाकृष्णन ने सभी को शिक्षा उपलब्ध कराने की वकालत की. राष्ट्रपति बनने के बाद उनके जन्मदिन को उनके छात्र खास दिन के तौर पर मनाना चाहते थे. लेकिन इसके बजाए उन्होंने आज के दिन को शिक्षक दिवस के तौर पर मनाए जाने की इच्छा जताई. उनके नजदीक समाज के प्रति शिक्षकों के योगदान का सम्मान था. शिक्षक दिवस सबसे महत्वपूर्ण अवसरों में से एक है. आज का दिन शिक्षकों और छात्रों दोनों के लिए खास है. इस मौके पर आप उनके प्रति आभार और शुक्रिया अदा करें. शिक्षक छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए अनथक मेहनत करते हैं. इस मौके पर संक्षिप्त भाषण बच्चों के लिए उपयुक्त हो सकता है.

शिक्षक दिवस के लिए संक्षिप्त स्पीच
आदरणीय प्रधानाचार्य महोदय, मुख्य अतिथि, शिक्षकगण और मेरे प्यारे साथियों! आज का दिन हमारे लिए शिक्षकों से प्यार और सम्मान का मौका है. शिक्षक राष्ट्र के विकास की बुनियाद हैं. उनके प्रयास से दुनिया बेहतर होती है. शिक्षक न सिर्फ हमें विषय पढ़ाते हैं बल्कि नैतिक मूल्यों की शिक्षा देकर हमारे विकास की राह में भूमिका भी निभाते हैं जो शिक्षा से ज्यादा महत्वपूर्ण है. एक अच्छा शिक्षक मोमबत्ती की तरह होता है जो दूसरों को रोशनी दिखाने के लिए खुद जलता है. मेरे प्यारे साथियों, शिक्षक अंधेरे में मशाल और उम्मीद की किरण हैं. उनसे हमें शक्ति और प्रेरणा मिलती है. उनके योगदान और बलिदान की हम भरपाई नहीं कर सकते. कहावत है कि माता-पिता से बढ़कर शिक्षक होते हैं.

ये बिल्कुल सच लगता हुआ दिखाई देता है जब हम शिक्षकों के योगदान पर थोड़ा गौर करते हैं. माता-पिता एक बच्चे को जन्म देते हैं जबकि शिक्षक उसकी सफलता के लिए उसके व्यक्तित्व को निखारते हैं. शैक्षणिक कार्यों के अलावा, शिक्षक बेहत इंसान होने के लिए मार्गदर्शन, प्रेरणा और हौसला की खातिर हमारे पास हर कदम पर खड़े रहते हैं. मैं उनके निस्वार्थ सेवा और समर्थन के लिए अपना आभार प्रकट करता हूं. दोस्तों, आज हम शिक्षक दिवस मना रहे हैं, आज के दिन को प्रतिभाशाली आत्माओं का सम्मान करने के लिए अलग रखा गया है जो हर दिन कोशिश करते हैं कि हम सभी का भविष्य उज्जवल हो. आइए आज के दिन हम सभी शिक्षकों का जोरदार तालियों से स्वागत करें.

क्या आपका बच्चा ज्यादा डरता है तो हो सकते हैं चिंता या तनाव के संकेत, ऐसे करें पहचान और निदान
lifestyle https://ift.tt/3DRvwIu

Vitamin B12 Health Benefit: डिप्रेशन जैसी मानसिक बीमारियों को दूर करने के लिए विटामिन बी-12 है जरूरी, शरीर को मिलेंगे ये 10 फायदे

Vitamin B-12 Benefits: स्वस्थ रहने के लिए आपके शरीर के साथ-साथ दिमाग का हेल्दी रहना भी जरूरी है. मानसिक परेशानियों को दूर करने में विटामिन बी-12 (Vitamin B-12) बहुत मदद करता है. विटामिन बी-12 से डिप्रेशन, नींद न आना और भूलने की आदत जैसी मानसिक बीमारियों के खतरे को कम किया जा सकता है. विटामिन बी-12 एक वाटर सोल्युबल यानि पानी में घुलने वाला विटामिन है. विटामिन बी-12 डीएनए (DNA) और लाल रक्त कोशिकाओं (Red Blood Cells) के निर्माण के लिए जरूरी है. विटामिन बी-12 दो तरह का होता है जिसमें मिथाइलकोबालामिन (Methylcobalamin) और एडेनोसिलकोबालामिन (Adenosylcobalamin) शामिल हैं. विटामिन बी-12 से शरीर को कई फायदे मिलते हैं. विटामिन बी-12 से आप ऊर्जावन (Energy) रहते हैं. विटामिन बी-12 कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को कंट्रोल रखने में मदद करता है. इससे आपकी स्किन (Skin), हेयर (Hair) और नाखूनों (Nails) को मजबूती मिलती है. मेटाबॉलिज्म (Metabolism) को मजबूत बनाने के लिए भी विटामिन बी-12 जरूरी है. जानते हैं विटामिन बी-12 से शरीर को मिलने वाले 10 फायदे.

विटामिन बी-12 के फायदे (Health Benefits Of Vitamin B-12)

1- डिप्रेशन दूर होगा- आपकी मेंटल हेल्थ के लिए विटामिन बी-12 बहुत जरूरी है. विटामिन बी-12 डिप्रेशन जैसी बीमारियों को दूर करने में मदद करता है. विटामिन बी-12 से आपका मूड बेहतर बनता है. न्यूरोलॉजिकल स्वास्थ्य पर भी इसका असर पड़ता है. नींद की समस्या और नर्वस सिस्टम को हेल्दी रखने के लिए भी विटामिन बी-12 जरूरी है. बुढ़ापे में अल्ज़ाइमर जैसी भूलने की बीमारी के खतरे को भी विटामिन बी-12 से कम किया जा सकता है.

2- एनीमिया को रोकने में मदद- शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं (Red Blood Cells) के निर्माण के लिए पर्याप्त मात्रा में विटामिन बी-12  का सेवन करना जरूरी है. विटामिन बी-12 की कमी होने पर लाल रक्त कोशिका का विकास प्रभावित हो सकता है. ऐसे में आपको मेगालोब्लास्टिक एनीमिया (megaloblastic anaemia) का खतरा हो सकता है, जिसकी वजह से थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है.

3- प्रेगनेंसी में फायदेमंद- बर्थ डिफेक्ट के खतरे को कम करने के लिए विटामिन बी-12 बहुत जरूरी है. इसीलिए प्रेगनेंसी में महिलाओं को विटामिन बी-12 के सेवन की सलाह दी जाती है. विटामिन बी-12 से शिशु के मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र को विकसित करने में मदद मिलती है. इससे जन्म दोष और गर्भपात का खतरा कम होता है.

4- हड्डियों को मजबूत बनाए- हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए शरीर में विटामिन बी-12 की जरूरत होती है. इससे हड्डियों का स्वास्थ्य बेहतर रहता है. ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को दूर करने के लिए भी विटामिन बी-12 शरीर के लिए जरूरी है.

5- आंखों से जुड़ी समस्याएं दूर- आंखों को स्वस्थ रखने और आंखों से जुड़ी बीमारियों को दूर करने के लिए विटामिन बी-12 जरूरी है. उम्र के साथ पनपने वाले आंखों से जुड़े रोग को दूर करने में भी विटामिन बी-12 मदद करता है. विटामिन बी-12 से मैक्यूलर डिजनरेशन जैसे रोग को भी दूर किया जा सकता है. इसके अलावा रेटिना से जुड़ी समस्याएं भी कम हो जाती हैं.

6- वजन घटाने में मदद- मेटाबॉलिज्म को मजबूत बनाने में विटामिन बी-12 काफी मदद करता है. इससे तेजी से कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है. वजन घटाने के लिए मेटाबॉलिज्म का तेज होना बहुत जरूरी है. पाचन अच्छा होने से खाना फैट के रूप में जमा नहीं होता है. जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है.

7- एनर्जी को बढ़ाए- विटामिन बी-12 के सेवन से शरीर ऊर्जावान रहता है. विटामिन बी-12 आपके शरीर को एनर्जी देने का काम करता है. अगर आप दिनभर थकान और कमजोरी महसूस करते हैं तो आपको विटामिन बी-12 का सेवन जरूर करना चाहिए. भरपूर एनर्जी बनाए रखने के लिए शरीर को विटामिन बी-12 की जरूरत होती है.

8- हार्ट को हेल्दी रखे- दिल को स्वस्थ रखने के लिए आपको विटामिन बी-12 की भी जरूरत होती है. विटामिन बी-12 आपको  कई तरह के हृदय रोगों से बचाने का भी मदद करता है. विटामिन बी-12 होमोसिस्टीन के लेवल को कम करने में मदद करता है, जिससे हार्ट हेल्दी रहता है.

9- त्वचा, बाल और नाखूनों को मजबूत बनाए- त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन बी-12 जरूरी है. इससे आपकी नई सेल्स बनती हैं. त्वचा, बालों और नाखूनों को हेल्दी रखने के लिए विटामिन बी-12 जरूरी है. विटामिन बी-12 से हाइपरपिग्मेंटेशन, बालों को मजबूत, नाखून मलिनकिरण और विटिलिगो जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है.

10- डीएनए बनाने में मदद करता है- विटामिन बी-12 नई कोशिकाओं को बनाने में मदद करता है. हमारी कोशिकाओं में कई डीएनए होते हैं, जो शारीरिक और मानसिक विकास के लिए जरूरी होते हैं. विटामिन बी-12 से शरीर में डीएनए बढ़ाने में मदद मिलती है. इस प्रक्रिया को डीएनए संश्लेषण (DNA Synthetic/ DNA Replication) कहा जाता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Omega 6 और 9 फैटी एसिड शरीर के लिए क्यों है जरूरी, ये हैं ओमेगा-6 और 9 से भरपूर खाद्य पदार्थ
lifestyle https://ift.tt/3yMzj68

Teachers Day 2021 Quotes: 'टीचर्स डे' के मौके पर इन खास कोट्स से करें अपने शिक्षकों को नमन

Happy Teachers Day 2021 Quotes: कहते है कि बच्चे गीली मिट्टी की तरह होते है. जिस तरह कुम्हार गीली मिट्टी को आकार देता है उसी तरह शिक्षक बच्चों के गीले मन को एक आकार देता है. बच्चे मां-बाप के बाद सबसे ज्यादा समय टीचर्स के साथ बिताते हैं. यहीं वजह है कि हम सबके जीवन पर टीचर्स का बहुत प्रभाव होता है. देश के दूसरे राष्ट्रपति और शिक्षक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का आज यानी 5 सितंबर को जन्मदिन है. उनके जन्मदिन को 'शिक्षक दिवस' (Teacher's Day) के रूप में मनाया जाता है. बता दें कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का शिक्षा के क्षेत्र में बहुत बड़ा योगदान है.

इस खास मौके पर देश भर के स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में आज टीचर्स का सम्मान किया जाता है और उनके प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त की जाती है. इस खास मौके पर आप भी अपने गुरुजनों को कुछ खास संदेश देना चाहते हैं तो इन संदेशों को शेयर कर सकते हैं.

गुरुर्ब्रह्मा ग्रुरुर्विष्णुः
गुरुर्देवो महेश्वरः
गुरुः साक्षात् परं ब्रह्म
तस्मै श्री गुरुवे नम:
इसका अर्थ है कि गुरु ही ब्रह्मा है, गुरु ही विष्णु है, गुरु ही शंकर है.
गुरु ही साक्षात् भगवान हैं और उन सद्गुरु को मेरा प्रणाम है.

मां-बाप और उस्ताद सब है खुदा की रहमत,
है रोक-टोक उनकी हक में तुम्हारी नेमत.
इसका अर्थ है कि माता पिता और गुरु भगवान का दिया सबसे बड़ा आशीर्वाद है.
उनकी रोक टोक में हमारे उज्जवल भविष्य की कामना छुपी है.

गुरु का स्थान सबसे ऊंचा,
गुरु बिन कोई न दूजा,
गुरु करें सबकी नाव पार,
गुरु की महिमा सबसे अपार.
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं
गुरु का स्थान जीवन में सबसे ऊंचा है और उनके बिना कोई और नहीं है.
गुरु के होने से जीवन की नाव पार हो जाती है और उनकी महिमा की कोई सीमा नहीं है.

गुरु बिना ज्ञान कहां,
उसके ज्ञान का आदि न अंत यहां.
गुरु ने दी शिक्षा जहां,
उठी शिष्टाचार की मूरत वहां.
कहते है कि गुरु के बिना जीवन में ज्ञान की कल्पना भी नहीं की जा सकती है,
और उनके ज्ञान की कोई सीमा नहीं होती है.
जहां गुरु शिक्षा देता है वही शिष्य शिष्टाचार सीखते हैं.

जीवन के हर अंधेरे में रोशनी दिखाते हैं आप,
बंद हो जाते है जब सारे दरवाजे नया रास्ता दिखाते हैं आप,
सिर्फ किताबी ज्ञान ही नहीं जीवन जीना भी सिखाते हैं आप.
अर्थात जीवन में शिक्षक अंधेरे में रोशनी की तरह है.
जब जीवन का सभी रास्ता बंद हो जाए तो शिक्षक नया रास्ता हमें दिखाते है.
यह सिर्फ हमें किताबी ज्ञान जीवन जीना भी सिखाते हैं.

ये भी पढ़ें-

<a href="https://ift.tt/3h6H6Wz Hacks: फ्रिज की सफाई करने में लगता है बहुत समय, इन आसान टिप्स से झटपट करें साफ

बरसात के मौसम में मच्छरों से हैं परेशान तो इन पांच पौधों को घर में लगाएं, आसपास भी नहीं फटकेंगे मच्छर
lifestyle https://ift.tt/3lcoS7x