Sunday, September 5, 2021
Teachers Day 2021 Quotes: 'टीचर्स डे' के मौके पर इन खास कोट्स से करें अपने शिक्षकों को नमन

Happy Teachers Day 2021 Quotes: कहते है कि बच्चे गीली मिट्टी की तरह होते है. जिस तरह कुम्हार गीली मिट्टी को आकार देता है उसी तरह शिक्षक बच्चों के गीले मन को एक आकार देता है. बच्चे मां-बाप के बाद सबसे ज्यादा समय टीचर्स के साथ बिताते हैं. यहीं वजह है कि हम सबके जीवन पर टीचर्स का बहुत प्रभाव होता है. देश के दूसरे राष्ट्रपति और शिक्षक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का आज यानी 5 सितंबर को जन्मदिन है. उनके जन्मदिन को 'शिक्षक दिवस' (Teacher's Day) के रूप में मनाया जाता है. बता दें कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का शिक्षा के क्षेत्र में बहुत बड़ा योगदान है.

इस खास मौके पर देश भर के स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में आज टीचर्स का सम्मान किया जाता है और उनके प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त की जाती है. इस खास मौके पर आप भी अपने गुरुजनों को कुछ खास संदेश देना चाहते हैं तो इन संदेशों को शेयर कर सकते हैं.

गुरुर्ब्रह्मा ग्रुरुर्विष्णुः
गुरुर्देवो महेश्वरः
गुरुः साक्षात् परं ब्रह्म
तस्मै श्री गुरुवे नम:
इसका अर्थ है कि गुरु ही ब्रह्मा है, गुरु ही विष्णु है, गुरु ही शंकर है.
गुरु ही साक्षात् भगवान हैं और उन सद्गुरु को मेरा प्रणाम है.

मां-बाप और उस्ताद सब है खुदा की रहमत,
है रोक-टोक उनकी हक में तुम्हारी नेमत.
इसका अर्थ है कि माता पिता और गुरु भगवान का दिया सबसे बड़ा आशीर्वाद है.
उनकी रोक टोक में हमारे उज्जवल भविष्य की कामना छुपी है.

गुरु का स्थान सबसे ऊंचा,
गुरु बिन कोई न दूजा,
गुरु करें सबकी नाव पार,
गुरु की महिमा सबसे अपार.
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं
गुरु का स्थान जीवन में सबसे ऊंचा है और उनके बिना कोई और नहीं है.
गुरु के होने से जीवन की नाव पार हो जाती है और उनकी महिमा की कोई सीमा नहीं है.

गुरु बिना ज्ञान कहां,
उसके ज्ञान का आदि न अंत यहां.
गुरु ने दी शिक्षा जहां,
उठी शिष्टाचार की मूरत वहां.
कहते है कि गुरु के बिना जीवन में ज्ञान की कल्पना भी नहीं की जा सकती है,
और उनके ज्ञान की कोई सीमा नहीं होती है.
जहां गुरु शिक्षा देता है वही शिष्य शिष्टाचार सीखते हैं.

जीवन के हर अंधेरे में रोशनी दिखाते हैं आप,
बंद हो जाते है जब सारे दरवाजे नया रास्ता दिखाते हैं आप,
सिर्फ किताबी ज्ञान ही नहीं जीवन जीना भी सिखाते हैं आप.
अर्थात जीवन में शिक्षक अंधेरे में रोशनी की तरह है.
जब जीवन का सभी रास्ता बंद हो जाए तो शिक्षक नया रास्ता हमें दिखाते है.
यह सिर्फ हमें किताबी ज्ञान जीवन जीना भी सिखाते हैं.

ये भी पढ़ें-

<a href="https://ift.tt/3h6H6Wz Hacks: फ्रिज की सफाई करने में लगता है बहुत समय, इन आसान टिप्स से झटपट करें साफ

बरसात के मौसम में मच्छरों से हैं परेशान तो इन पांच पौधों को घर में लगाएं, आसपास भी नहीं फटकेंगे मच्छर
lifestyle https://ift.tt/3lcoS7x
Mount Abu: सैर कीजिए राजस्थान के इकलौते हिल स्टेशन की | एक अकेला इस शहर में

एक अकेला इस शहर में... आज कहानी उस जगह की, जहां भगवान श्री राम ने जहां बाल्यावस्था में ली शिक्षा और दीक्षा.. जहां भगवान शिव के पैर के अंगूठे की पूजा होती है.. चलिए राजस्थान के इकलौते हिल स्टेशन पर जिसे अर्धकाशी की उपाधि भी मिली हुई है. प्राकृतिक खूबसूरती और मंदिरों-किलों, झील-झरनों के इस शहर के ढेर सारे अनसुने किस्से.
lifestyle https://ift.tt/38ESmET
क्या आपका बच्चा ज्यादा डरता है तो हो सकते हैं चिंता या तनाव के संकेत, ऐसे करें पहचान और निदान

चिंता एक ऐसी आम समस्या है जिसका सामना बच्चों के साथ वयस्कों को भी करना पड़ता है. घबराहट या दूसरे लक्षणों को करीब 20 फीसद बच्चों में देखा जाता है. उसमें मामूली आशंकाएं शामिल हैं जैसे कुत्तों से डरना या सामान्य खौफ जैसे हमेशा सोचना कि कुछ गलत होने जा रहा है. खौफ की वजह बाहरी के साथ-साथ अंदरुनी हो सकती है. स्कूल में अच्छा प्रदर्शन करने की इच्छा, माता-पिता के बीच झगड़ा या तलाक के बारे में बातचीत, शहर या स्कूल का बदल जाना, व्यस्त रूटीन, तनाव के साथ साथ बच्चों में घबराहट को बढ़ा सकते हैं.

विशेषज्ञों के मुताबिक, अब माता-पिता पहले से ज्यादा तनावग्रस्त हैं. ये दुनिया में बदलते आर्थिक या राजनीतिक माहौल की वजह से हो सकता है. लेकिन निश्चित रूप से उसका प्रभाव बच्चों पर भी होता है. एक बच्चा नहीं समझ सकता कि कहां या किस रास्ते से उसका गुजर हो रहा है. बच्चा अपने माता-पिता के रक्षात्मक व्यवहार को अपनी खुद की कमजोरी और अक्षमता के तौर पर देखता है. अधिकतर मामलों में बच्चों की घबराहट या खौफ उम्र के साथ खत्म होता है. बच्चा बड़ा होकर बात करना और नए लोगों से जुड़ना पसंद करता है. लेकिन, खौफ के लक्षणों को इस उम्मीद में नजरअंदाज नहीं किया जा सकता कि ये खत्म हो जाएगा. उसे ध्यान देने की जरूरत है, शायद कुछ ज्यादा गंभीर मामले का एक संकेत हो. खौफ की पहचान करने में सक्षम नहीं होने का शुरुआत में सबसे बड़ा कारण ये है कि ये उसकी तरह वास्तव में दिखाई नहीं देता. व्यावहारिक और शारीरिक लक्षण बच्चों में अलग-अलग हो सकते हैं. एक 12 वर्षीय बच्चा अपनी घबराहट का मुकाबला करने के लिए आक्रामक व्यवहार कर सकता है. जबकि एक 5 वर्षीय बच्चा स्कूल जाने से पहले शांत हो सकता है.

बच्चों में चिंता और तनाव के लक्षण
ज्यादातर रातें अपने बिस्तर में रहना, घबराहट को दिखानेवाली नई आदतों जैसे नाखून काटना या बाजू या पांव को बार-बार हिलाने को विकसित करना. सकून की नींद लेने में परेशानी, ध्यान लगाने में दुश्वारी, बार-बार सिर या पेट दर्द की शिकायत करना, स्कूल जाने से मना करने की जिद, बार-बार गुस्सा और नखरे को दिखाना. कभी-कभी बच्चे ऐसी परिस्थिति या सामान से भयभीत होते हैं जिसको व्यस्क खौफनाक नहीं पाते. बच्चे का मजाक उड़ाना या उनको अपने खौफ का सामना करने के लिए मजबूर करने से स्थिति और बदतर हो जाएगी. आप अपने बच्चे की मदद उसके डर को गंभीरता से लेकर और उनकी भावनाओं के बारे में बताने के लिए हौसला बढ़ाकर कर सकते हैं.

बच्चों की चिंता दूर करने की टिप्स
माता-पिता को लगता है कि उसका बच्चा ऊपर के किसी लक्षणों को दिखा रहा है, ये खौफ या अत्यधिक तनाव हो सकता है. उसका मुकाबला करने का सबसे अच्छा तरीका किसी विशेषज्ञ के पास जाना है. हो सकता है कि बच्चा बिल्कुल ठीक हो या शायद समस्याओं का सामना कर रहा है. लेकिन उसके बारे में बिना किसी नतीजे पर पहुंचे विशेषज्ञ की राय लेना सबसे अच्छा उपाय है. जब आपको महसूस हो कि बच्चे का तनाव लेवल, आम तौर पर उसकी दैनिक जिंदगी पर प्रभाव डाल रहा है, तब आपको समझने की कोशिश करनी चाहिए कि मदद हासिल करने का यही ठीक समय है. मनोवैज्ञानिक बच्चे की नकारात्मक विचार को बदल सकता है और खास मेडिकल देखभाल की जरूरत होती है.

ऑर्गेनिक टूथब्रश के तौर पर अमेरिकी बाजार में नीम के दातून की धूम, दाम सुनकर आप रह जाएंगे दंग

बरसात के मौसम में मच्छरों से हैं परेशान तो इन पांच पौधों को घर में लगाएं, आसपास भी नहीं फटकेंगे मच्छर
lifestyle https://ift.tt/3n4Pnhu
Superfoods to Increase Blood: शरीर में हो गई है खून की कमी, इन सुपर फूड्स करें डेली सेवन

Food to Increase Blood in Body: आजकल के समय में टाइम कम होने कारण और बदलती लाइफस्टाइल की वजह से लोग जंक फूड खाना बेहद पसंद करने लगे हैं. इसे खाने से तो इंसान का पेट तो भर जता है लेकिन, शरीर को वो सभी पोषण नहीं मिल पाते हैं जो उसके लिए जरूरी है. इस कारण कई बार शरीर में खून की कमी होने लगती है. ऐसे में आप कई बार गंभीर बीमारियों का शिकार भी बन सकते हैं. अगर आपको भी हर समय शरीर में थकावट महसूस होता है और शरीर में कमजोरी फील होता है तो यह खून की कमी के लक्षण हो सकते हैं. अगर आपको भी शरीर में खून की कमी जो गई है तो उन फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करके आप खून की कमी को पूरा कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं उन फूड्स के बारे में-

इस तरह खून की कमी का पता लगाएं
जब भी हमारे शरीर में खून की कमी होने लगती है तो हमें कुछ लक्षण दिखाई देने लगते है. उन लक्षणों में प्रमुख है कमजोरी फील होना, चक्कर आना, थकावट महसूस करना, ठीक से नींद न आना आदि शामिल है. इसके साथ ही डॉक्टरों का यह मानना है कि खून की कमी कारण शरीर में पीलापन और आंखों के नीचे काले घेरे हो जाते हैं.

चुकंदर का करें सेवन
अगर आपको शरीर में खून की कमी हो गई है तो आप चुकंदर का डेली सेवन करें. यह आपको गैस की परेशानी से साथ-साथ कई और दिक्कतों से भी मुक्ति दिलाएगा. यह शरीर में खून की कमी को पूरा कर स्किन को भी खूबसूरत और जवां बनाने में मदद करता है. बता दें कि चुकंदर की पत्तियों में भारी मात्रा में Iron पाया जाता है. आप चाहें तो इसकी पत्तियों का सेवन भी कर सकते हैं.

आंवले का करें सेवन
आंवला हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है. यह शरीर में खून की कमी को पूरा कर उसे स्वस्थ बनाने में मदद करता है. आप चाहें तो आंवले के अचार का सेवन भी कर सकते हैं इसके अलावा चाहें तो आंवले का मुरब्बा, जूस, सलाद और कच्चे फल के रूप में भी इसे इस्तेमाल कर सकते हैं. यह जल्द शरीर में खून की कमी को पूरा कर देता है.

पालक का करें सेवन
माना जाता है कि पालक में भारी मात्रा में हीमोग्लोबिन पाया जाता है. इसके साथ ही इसमें विटामिन बी6, ए, सी आयरन, कैल्शियम और फाइबर आदि भी भारी मात्रा में पाया जाता है. आप चाहें तो इसका साग बनाकर सेवन कर सकते हैं. इससे जल्द शरीर में खून की कमी पूरी हो जाएगी और आप स्वस्थ्य फील करेंगे.

अनार का करें सेवन
बता दें कि अनार में भारी मात्रा में आयरन पाया जाता है जिससे यह शरीर में खून की कमी को पूरा करता है. इसके साथ ही यह शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी नहीं होने देता है.

ये भी पढ़ें-

बरसात के मौसम में मच्छरों से हैं परेशान तो इन पांच पौधों को घर में लगाएं, आसपास भी नहीं फटकेंगे मच्छर

ऑर्गेनिक टूथब्रश के तौर पर अमेरिकी बाजार में नीम के दातून की धूम, दाम सुनकर आप रह जाएंगे दंग
lifestyle https://ift.tt/3DQjAaf
Kitchen Hacks: फ्रिज की सफाई करने में लगता है बहुत समय, इन आसान टिप्स से झटपट करें साफ

Tips to Clean Fridge Easily: फ्रिज का इस्तेमाल हम सभी घर पर सकते हैं. गर्मी के मौसम में तो हम एक दिन भी बिना फ्रिज के नहीं रह सकते हैं. जब भी कोई खाने पीने की चीज एक्स्ट्रा बच जाती हैं तो हम उसे फ्रिज में रख देते हैं. इसके साथ ही रोजमर्रा की सब्जियों और फलों को स्टोर करने के लिए भी हम फ्रिज का इस्तेमाल करते हैं. ऐसे में इसकी सफाई का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. इसकी नियमित रूप से सफाई करनी चाहिए जिससे हमें किसी तरह की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी ना हो. तो चलिए जानते हैं फ्रिज को साफ करने के आसान तरीकों के बारे में-

इस तरह करें फ्रिज की सफाई
फ्रिज की सफाई करने से पहले उसका पावर ऑफ जरूर कर दें और सारी खाने पीने की चीजें बाहर निकाल कर रख दें. इसके साथ ही इसके सभी रैक भी बाहर निकाल लें और उस पर थोड़ा पानी डालकर फूलने के लिए छोड़ दें. इसके साथ ही फ्रिज के ऊपर लगे हुए रबड़ को भी निकाल लें. इसके साथ ही फ्रिज साफ करने के लिए आप इन घरेलू उपायों को अपना सकते हैं. तो चलिए जानते हैं उन उपायों के बारे में-

ब्लीच का करें इस्तेमाल
फ्रिज को ठीक से साफ करने के लिए आप ब्लीच का इस्तेमाल कर सकते हैं. बता दें कि ब्लीच फ्रिज के बैक्टीरिया को जड़ से ख्तम कर देता है. इसके इस्तेमाल के समय इस बात का खास ख्याल रखें कि इसे कम मात्रा में यूज करें क्योंकि यह बहुत हार्ड होता है. ज्यादा इस्तेमाल करने से इससे काफी नुकसान हो सकता है. इसे इस्तेमाल के लिए गर्म पानी में ब्लीज डालकर यूज करें.

टूथपेस्ट से करें फ्रिज की सफाई
अगर आपके फ्रिज पर कोई दाग लग गया है तो इसके लिए आप टूथपेस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके इस्तेमाल से सारे दाग छूट जाएंगे. इसे यूज करने के लिए कोई भी टूथपेस्ट लें और उसे गाद वाली जगह पर लगाएं और 10 मिनट के लिए छोड़ दें. बाद में एक ब्रश की मदद से इसे साफ कर दें.

नींबू की मदद से करें साफ
फ्रिज के सारे दाग धब्बे हटाने के बाद आप नींबू से इसकी सफाई करें. सबसे पहले एक नींबू लें और उसे दो भाग में काट दें. इसके बाद दोनों टुकड़ों को फ्रिज के अलग-अलग बॉक्स में रख दें. इसके बाद फ्रिज का दरवाजा बंद कर छोड़ दें. कुछ देर बाद आप देखेंगे की फ्रिज की सारी बदबू निकल गई होगी और वहां फ्रेशनेस आ जाएगी.

घरेलू क्लीनर का करें इस्तेमाल
घरेलू क्लीनर इस्तेमाल करने के लिए एक कप अमोनिया लें और उसमें ½ कप विनेगर और ¼ कप बेकिंग सोडा मिला दें. अब इस मिश्रण को एक स्प्रे बोतल में डाल लें और इसकी मदद से फ्रिज की सफाई करें. बता दें कि कुछ ही देर में आपका फ्रिज चमकने लगेगा.

ये भी पढ़ें-

<a href="https://ift.tt/3tkrhAr Trend: Bvlgari ने लांच किया मंगलसूत्र, प्रियंका चोपड़ा ने पहनकर दिखाए कई डिजाइन

<a href="https://ift.tt/38Was5L Hacks: खीरे की कड़वाहट दूर करने के घरेलू उपाय, इस ट्रिक से काटें खीरा कभी कड़वा नहीं निकलेगा
lifestyle https://ift.tt/2WPRkTZ
ऑर्गेनिक टूथब्रश के तौर पर अमेरिकी बाजार में नीम के दातून की धूम, दाम सुनकर आप रह जाएंगे दंग

सदियों से भारत के लोग नीम के दातून का इस्तेमाल दांत साफ करने के लिए करते आए हैं. हालांकि, अब दातून सिर्फ गांवों में पाया जाता है. और अब ऐसा लगता है कि मसाले, योग और अन्य सामानों के अलावा भारत ने दुनिया को हेल्दी और केमिकल मुक्त जिंदगी जीने को सिखाया है. अमेरिका में, इन दिनों ऑर्गेनिक और केमिकल मुक्त प्रोडक्ट्स की धूम है. उनमें से एक नीम का दातून गर्म विषय बना हुआ है. जबकि भारतीय मुश्किल से ही दातून का अब इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इस प्रोडक्ट ने दुनिया के बाजार में कुछ जगह बना ली है.

नीम के दातून की धमक पहुंची अमेरिकी बाजार में

अमेरिका में ऑनलाइन सामान बेचनेवाली ई कॉमर्स कंपनी ने नीम के दातून को बेचना शुरू कर दिया है. 'नीम ट्री फार्म्स' प्राकृतिक टूथब्रश को आकर्षक पैकेजिंग कर बेच रही है. दातून की छोटी एक टहनी जिसे लोग गांवों में मुफ्त हासिल करते हैं या अधिक से अधिक शहरों में 5-6 रुपये की कीमत होती है, उसी टुकड़े का दाम अमेरिकी सुपरमार्केट में 24.83 डॉलर यानी मुश्किल से 1800 रुपए रखा गया है. कंपनी नीम के गुणों की विशेषता भी विवरण में बता रही है. नीम ट्री फार्म्स दातून के इस्तेमाल करने का तरीका भी बताती है. एक चौथाई पाउंड में 15 और 25 नीम की छड़ी होती है, जो छड़ी के आकार पर निर्भर करती है. उनको करीब 3 महीने रहना चाहिए. अच्छे नतीजों के लिए रेफ्रिजेरेट करने की सलाह देने के साथ उनको प्लास्टिक के बजाए कागज में रखने को कहा गया है. चंद दिनों पहले तक 'भारतीय चारपाई' की 41,211.85 रुपये में बेचे जाने की खबर थी.

1800 रुपए मेंं बेचा जा रहा है 'ऑर्गेनिक टूथब्रश'

'Vintage Indian Daybed' के नाम पर आम भारतीय चारपाई को बेचा जा रहा है. अपने विज्ञापन में ब्रांड ने उसे विज्ञापन में 'एक तरह का' और 'मूल' चारपाई बताया है. हालांकि, नीम के दातून को ई कॉमर्स कंपनी की तरफ से महंगे दामों में बिक्री का मामला पहली बार सुर्खियों में नहीं आया है, बल्कि इससे पहले अमेरिका में नीम के दातून की बिक्री से लोग भौंहे भी चढ़ा चुके हैं. 2020 में उद्योगपति हर्ष गोयनका ने ऐसे ही दूसरे 'ऑर्गेनिक टूथपेस्ट' का एक फोटो ट्ववीट किया था जिसकी बिक्री 15 डॉलर यानी 1,095.44 रुपये में हो रही थी.

This is the same ‘dattun’ used by people in our villages now sold in US supermarkets for $15 as ‘organic toothbrush’. #marketing pic.twitter.com/zLKsk1p5Id
— Harsh Goenka (@hvgoenka) September 17, 2020

फोटो को शेयर करते हुए गोयनका ने लिखा था, "ये वही 'दातून' है जिसका इस्तेमाल हमारे गांव में लोग करते हैं और अब अमेरिका के सुपरमार्केट में 15 डॉलर के एवज 'ऑर्गेनिक टूथब्रश' के तौर पर बेचा जा रहा है." उन्होंने बाजार के नाम से हैशटैग का भी इस्तेमाल किया था.

Chandni Chowk Food: पुरानी दिल्ली गए और यहां का कांजी वड़ा नहीं चखा तो कुछ नहीं चखा

Kitchen Hacks: घर पर झटपट तैयार करें केले के चिप्स, हेल्दी और टेस्टी स्नैक्स रेसिपी
lifestyle https://ift.tt/3DNpfh0
बरसात के मौसम में मच्छरों से हैं परेशान तो इन पांच पौधों को घर में लगाएं, आसपास भी नहीं फटकेंगे मच्छर

Plants that help us to get Rid of Mosquitoes: बरसात में हम सबसे ज्यादा परेशान मच्छरों के कारण हो जाते हैं. यह कई बीमारियों का कारण भी होते है. मच्छरों के काटने से मलेरिया, डेंगू चिकनगुनिया जैसे कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं. बरसात के मौसम में अक्सर घर के आसपास पानी जमा हो जाता है जिस कारण यहां मच्छरों का आतंक हो जाता है. ऐसे में लोग तरह की कीटनाशक, क्रीम, अगरबत्ती का यूज करते हैं. लेकिन, कुछ दिन के बाद यह मच्छर फिर वापस आ जाते हैं. ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे पौधों के बारे में बता रहे हैं जिसे घर में लगाकर आप मच्छरों से मुक्ति पा सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इन पौधों के बारे में-

1. गेंदे का पौधा
अगर आप घर में मच्छरों के आतंक से परेशान हैं तो गेंदे का पौधा लगाकर उसे मुक्ति पा सकते हैं. बता दें कि मच्छरों को गेंदे के फूल और पत्तों की खुशबू बिलकुल नहीं भाती है. जहां भी गेंदे का फूल होता है वहां आपको एक भी मच्छर नहीं दिखाई देगा. ऐसे में आप घर पर गेंदे का पौधा लगाएं और घर की शोभा बढ़ाने के साथ-साथ मच्छरों से भी मुक्ति पाएं.

2. लेमन बाम का पौधा
आपने अक्सर देखा होगा कि लेमन बाम को घर की सजावट के लिए इस्तेमाल किया जाता है. घर की शोभा बढ़ाने के साथ-साथ यह मच्छरों से भी मुक्ति दिलाने में मदद करता है. इसकी फूलों की स्मेल के कारण मच्छर घर से दूर भागते हैं. इस पौधे को लगाते वक्त इस बात का खास ख्याल रखें कि इसे धूप में न रखें.

3. लैवेंडर का पौधा
लैवेंडर का पौधा मच्छरों को भगाने में बहुत कारगर माना जाता है. बता दें कि मार्केट में मिलने वाले मॉस्किटो रिप्लीयन्ट स्किन के लिए बहुत हानिकारक होता है और स्किन में तरहतरह की परेशानियों का कारण बन सकता है. ऐसे में आप इस पौधे का इस्तेमाल कर मच्छरों को भगा सकते हैं. इसके साथ ही लैवेंडर ऑयल का भी इस्तेमाल कर आप मच्छरों का भगा सकते हैं.

4. तुलसी का पौधा
यह तो हम सभी जानते हैं कि तुलसी में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं. बता दें कि तुलसी का पौधा बहुत अच्छा मॉस्किटो रिप्लीयन्ट माना जाता है. यह सेहत को अच्छा रखने के साथ-साथ घर से मच्छरों को भगाने में भी मदद करता है. आप घर में एक गमले में तुलसी का पौधा लगाकर रख सकते हैं जिससे मच्छर घर में नहीं आएंगे.

5. सिट्रानेला का पौधा
आपको बता दें कि मच्छरों से बचने के लिए आप सिट्रानेला के पौधे का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसकी खुशबू से मच्छर दूर भागते हैं. बता दें कि इस पौधे का इस्तेमाल मॉस्किटो रेपलेंट क्रीम बनाने में भी किया जाता है.

ये भी पढ़ें-

<a href="https://ift.tt/3BFWvoI Chowk Food: पुरानी दिल्ली गए और यहां का कांजी वड़ा नहीं चखा तो कुछ नहीं चखा

<a href="https://ift.tt/3h6v2oa Hacks: घर पर झटपट तैयार करें केले के चिप्स, हेल्दी और टेस्टी स्नैक्स रेसिपी
lifestyle https://ift.tt/2VjnZRy
Subscribe to:
Posts (Atom)