Saturday, September 4, 2021
Mask for Kids: स्कूल खुलने के दौर में बच्चों के लिए कैसे करें सही मास्क का चयन, जानें

भारत में कोरोना की दूसरी लहर ने जमकर तबाही मचाई है पर अब धीरे-धीरे इसका असर कमजोर पड़ गया है और लॉकडाउन के कारण बंद पड़ी सभी व्यवस्थाएं फिर से खुलने लगी है. ऐसे में छात्रों की पढ़ाई को ध्यान में रखते हुए सभी राज्य क्रमानुसार स्कूल खोलने का भी फैसला लेने लगे हैं. ऐसे वक्त पर स्कूल खुलने के बाद बच्चों को ज्यादा सावधान रहने की जरूरत भी है.

भारत में फिलहाल बच्चों के लिए कोविड-19 से लड़ने के लिए कोई उपयुक्त वैक्सीन भी नहीं है. ऐसे में हर अभिभावक की अपने बच्चे को सुरक्षित तरीके से स्कूल भेजना सबसे बड़ी जिम्मेवारी है. अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल भेजने के पहले सैनिटाइजर का प्रयोग करना और सोशल डिस्टेसिंग के बारे में बता रहे हैं. पर स्कूल खुलने के बाद सभी पैरेंट्स की सबसे बड़ी समस्या है अपने बच्चों के लिए मास्क. उन्हें यह अभी तक पता नहीं चल सका है कि उनके बच्चों के लिए कौन सा मास्क सही और सुरक्षित रहेगा जो उनके बच्चे को इस खतरनाक बीमारी से बचाकर रखेगा. आज हम आपको उस मास्क के बारे में बताएंगे जिसका इस्तेमाल आप अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए कर सकते हैं.

N95/FFP2 मास्क

पूरे देश में खतरनाक दूसरी लहर के कम होने के बाद अब लॉकडाउन खुलने लगा है. ऐसे में बच्चों के स्कूल भी खुल रहे हैं. ऐसे वक्त पर जब भारत में बच्चों के लिए कोई भी कोविड वैक्सीन नहीं है, उन्हें पूरी तरह से सुरक्षित स्कूल भेजना आसान काम नहीं है. बच्चों को कोरोना से बचाने के लिए मास्क का योगदान काफी महत्वपूर्ण होता है. ऐसे में बच्चों को स्कूल भेजने के लिए आप N95 /FFP2 मास्क का प्रयोग कर सकते हैं. यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी सार्स-सीओवी-2 के खिलाफ इन मास्क को प्रभावी माना है. यह मास्क फिल्टेरेशन और रिसाव दोनों का काम करती है. यूरोप में इस मास्क के वजह से कोरोना की दूसरी लहर के स्पीड को कम करने में काफी बड़ा योगदान रहा.

यह मास्क 95 से 99 प्रतिशत तक प्रॉपर फिल्टरिंग करता है. यह कोरोना के इस प्रलंयकारी दौर में लोगों की सबसे बड़ी जरूरत बन गया है, जो लोगों को कोरोना से एक हद तक सुरक्षा प्रदान करता है. यह कपड़े के बने आम मास्क की तुलना में काफी बेहतर माना जाता है. आपको बता दें यह मास्क सेल्फ सैनिटाइजिंग रेस्पिरेटर एक कार्बनिक एंटी-माइक्रोबियल कोटिंग वाले मास्क होते हैं जो अपनी सतह पर SARS-CoV-2 वायरस को मारने में सक्षम होते हैं. इसलिए आप अपने बच्चों को स्कूल भेजने के पहले यह मास्क पहना सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

<a href="https://ift.tt/3DEzl3M Day 2021: क्यों 5 सितंबर को मनाया जाता है शिक्षक दिवस, जानें इसका इतिहास और महत्व

<a href="https://ift.tt/3kSqkf5 Cvoter Survey: उत्तराखंड में मौजूदा सीएम नहीं है जनता की पहली पसंद, जानिए अवाम की जुबान पर किसका नाम है
lifestyle https://ift.tt/3BFekEj
Omega 6 और 9 फैटी एसिड शरीर के लिए क्यों है जरूरी, ये हैं ओमेगा-6 और 9 से भरपूर खाद्य पदार्थ

Omega-6 and 9 Fetty Acid Food: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन (Vitamins), मिनरल (Minerals) और दूसरे पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है. शरीर में प्रोटीन (Protein), फाइबर (Fiber) और हेल्दी फैट (Fat) भी उम्र के साथ कम होने लगता है. इसके अलावा आपके शरीर को Omega-3, 6 और 9 Fatty Acids की जरूरत भी होने लगती है. ओमेगा फैटी एसिड आपकी हार्ट हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद है. इसके सेवन से आप हार्ट से जुड़ी बीमारियों (Heart Problems) को कम कर सकते हैं. ओमेगा फैटी एसिड की कमी से आपको हड्डियों से जुड़ी परेशानी, नींद में कमी, डिप्रेशन, तनाव, आलसन और थकान की समस्या हो सकती है. ओमेगा-6 और ओमेगा-9 फैटी एसिड आपके मूड को हैप्पी रखने का काम भी करता है. जानते हैं आप कौन से नैचुरल सोर्स से ओमेगा-6 और 9 की कमी को पूरा कर सकते हैं.

ओमेगा 6 और 9 फैटी एसिड के प्राकृतिक स्रोत ( Natural Food Source of Omega 6 and 9 Fetty Acid)

कद्दू के बीज- कद्दू के बीज में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसमें भरपूर ओमेगा-6 फैटी एसिड काफी मात्रा में पाया जाता है. भूख लगने पर स्नैक्स के तौर पर कद्दू के बीज खा सकते हैं.

तिल- ओमेगा-6 और 9 फैटी एसिड के लिए आप तिल का सेवन कर सकते हैं. तिल में काफी मात्रा में ओमेगा एसिड पाया जाता है. तिल में आयरन भी भरपूर होता है.

अखरोट- अखरोट में ओमेगा-6 फैटी एसिड का अच्छी मात्रा में पाया जाता है. ¼ कप अखरोट में करीब 9 ग्राम ओमेगा-6 फैटी एसिड होता है. अखरोट से आपका दिमाग भी मजबूत बनता है.

मूंगफली- मूंगफली ओमेगा 6 और 9 फैटी एसिड के लिए अच्छा फूड सोर्स है. करीब ¼ कप मूंगफली में 4 ग्राम ओमेगा-6 पाया जाता है. भूख लगने पर आप स्नैक्स के तौर पर भी मूंगफली खा सकते हैं.

सूरजमुखी- ओमेगा-9 फैटी एसिड के लिए आप सूरजमुखी के बीज और तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. 1 चम्मच सूरजमुखी के तेल में करीब 10 ग्राम ओमेगा-6 फैटी एसिड होता है.

मछली- नॉन-वेज के शौकीन लोगों के लिए फिश ओमेगा-6 फैटी एसिड का अच्छा स्रोत है. मछली में ओमेगा-3, विटामिन बी12 और विटामिन ई भी काफी मात्रा में पाया जाता है.

ऑलिव ऑयल- ऑलिव ऑयल में ओमेगा 3,6 और 9 फैटी एसिड पाया जाता है. करीब 1 चम्मच ऑलिव ऑयल में 1.2 ग्राम ओमेगा-6 फैटी एसिड होता है.

सोयाबीन- सोयाबीन ओमेगा फैटी एसिड का अच्छा सोर्स है. सब्जी या कुकिंग ऑयल में आप सोयाबीन का इस्तेमाल कर सकते हैं. करीब 1 चम्मच सोयाबीन ऑयल में 7.7 ग्राम ओमेगा-6 फैटी एसिड होता है. सोयाबीन ओमेगा 9 फैटी एसिड का अच्छा सोर्स है.

काजू-बादाम- काजू-बादाम खाने से स्वास्थ्य को कई तरह के फायदे मिलते हैं. काजू और बादाम में ओमेगा फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है. काजू और बादाम में ओमेगा-9 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है.

हरी सब्जियां- हरी सब्जियों में भी ओमेगा 9 फैटी एसिड होता है. हरी सब्जियों में विटामिन और मिनरल्स भी भरपूर पाए जाते हैं. आप अपने खाने में हरी सब्जियां जरूर शामिल करें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: दिमाग को स्वस्थ और मजबूत बनाने के लिए जरूरी है विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, जानिए विटामिन बी के प्रकार और प्राकृतिक स्रोत
lifestyle https://ift.tt/3jIUfab
Omega 3 Fetty Acid: दिल को स्वस्थ रखना है तो डाइट में जरूर शामिल करें ओमेगा-3, जानिए ओमेगा-3 के प्राकृतिक स्रोत

Omega 3 Rich Food: बढ़ती उम्र के साथ शरीर को फिट रखने के लिए पोषक तत्वों की जरूरत भी बढ़ने लगती है. 30 साल के बाद शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन, मिनरल्स और ओमेगा-3 (Omega 3) फैटी एसिड की बहुत जरूरत पड़ती है. ओमेगा-3 एक ऐसा पोषक तत्व है जो आपकी सेहत को कई फायदे पहुंचाता है. आपके दिल को स्वस्थ रखने के लिए ओमेगा-3 (Omega 3 Fetty Acid For Heart) बहुत जरूरी है. ओमेगा-3 फैटी एसिड ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने, हड्डी से जुड़ी बीमारियों को दूर करने में मदद करता है. इससे आपकी आंखें और बाल भी हेल्दी रहते हैं. ओमेगा-3 फैटी एसिड से कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है. ओमेगा-3 फैटी एसिड 3 तरह के होते हैं, जिनमें ALA (अल्फा-लिनोलेनिक एसिड), DHA (डोकोसाहेक्सानोइक एसिड) और EPA (इकोसापैनटोइनिक एसिड) शामिल हैं. ये तीनों ओमेगा शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत जरूरी हैं. आप इन प्राकृतिक स्रोत से ओमेगा-3 (Natural Source Of Omega 3) प्राप्त कर सकते हैं.

ओमेगा-3 फैटी एसिड के प्राकृतिक स्रोत (Natural Source Of Omega-3 Fatty Acid)

अलसी के बीज- ओमेगा-3 फैटी एसिड अलसी के बीज में काफी मात्रा में पाया जाता है. अलसी में विटामिन ई और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं.

सोयाबीन- सोयाबीन में ओमेगा-3 और ओमेगा-6 दोनों पाए जाते हैं. इसमें प्रोटीन, फोलेट, मैग्नीशियम और पोटैशियम, फाइबर और विटामिन भी भरपूर होते हैं.

अंडे- अंडे को सुपरफूड कहा जाता है. अंडे में ओमेगा-3 एसिड भरपूर होता है. इसके अलावा प्रोटीन और विटामिन भी अंडे में काफी मात्रा में पाया जाता है. आपको डाइट में अंडा जरूर शामिल करना चाहिए.

फूलगोभी- फूलगोभी ओमेगा-3 का अच्छा सोर्स है. फूल गोभी में मैग्नीशियम, पोटैशियम और कई दूसरे पोषक तत्व पाए जाते हैं.

अखरोट- ओमेगा-3 फैटी एसिड अखरोट में भी पाया जाता है. अखरोट दिमाग के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है. अखरोट में कॉपर, विटामिन ई और मैग्नीशियम जैसे तत्व होते हैं.

ब्लूबेरी- ओमेगा-3 फैटी एसिड के लिए आप ब्लूबेरी भी डाइट में शामिल कर सकते हैं. ब्लूबेरी में कम कैलोरी होती है. बेरीज से हार्ट की समस्याओं का खतरा भी कम होता है.

मछली- ओमेगा-3 फैटी एसिड के लिए आप सैल्मन मछली भी खा सकते हैं. सैल्मन फिश प्रोटीन, विटामिन बी5, मैग्नीशियम और पोटैशियम से भरपूर होती है.

शैवाल- ओमेगा-3 फैटी एसिड के लिए शैवाल और सीवीड अच्छा सोर्स है. इसमें काफी मात्रा में डीएचए होता है. ओमेगा-3 के लिए शाकाहारी लोग अपनी डाइट में शैवाक शामिल कर सकते हैं.

राजमा- राजमा और सोयाबीन में भी ओमेगा-3 का अच्छा सोर्स है. राजमा में DHA काफी होता है. राजमा में चना और हमस से ज्यादा ओमेगा-3 न्यूट्रीएंट्स होते हैं.

हरी सब्जियां- शाकाहारी लोग ओमेगा 3 फैटी एसिड के लिए हरी सब्जियां हैं. पालक और साग में काफी मात्रा में ओमेगा-3 पाया जाता है. हरी सब्जियों में अल्फा-लिनोलेनिक एसिड होता है.

ओमेगा 3 फैटी एसिड के फायदे (Omega-3 Fetty Acid Benefits)

1- ह्रदय संबंधी रोगों को दूर करने के लिए ओमेगा 3 फैटी एसिड बहुत जरूरी है. ओमेगा 3 फैटी एसिड मेटाबोलिक सिंड्रोम को ठीक करने में मदद करता है.
2- ओमेगा 3 फैटी एसिड वजन घटाने और मोटापा दूर करने में भी मदद करता है.
3- त्वचा को मुलायम बनाने, झुर्रियां मिटाने, त्वचा को हाइड्रेट रखने के लिए ओमेगा 3 फैटी एसिड बहुत फायदेमंद होता है.
4- प्रेगनेंसी में शिशु और मां को निरोगी बनाने के काम करता है. इससे शिशु के शरीर और मस्तिष्क का विकास ठीक से होता है.
5- ओमेगा 3 फैटी एसिड आंखों के रेटिना और दूसरी समस्याओं के लिए फायदेमंद होता है.
6- हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में भी ओमेगा-3 फैटी एसिड मदद करता है.
7- कैंसर रोकने में असरदायक है ओमेगा-3 फैटी एसिड.
8- लिवर को स्वस्थ रखने और अस्थमा को रोकने में भी ओमेगा 3 फैटी एसिड की जरूरत होती है.
9- शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने के लिए भी ओमेगा 3 फैटी एसिड जरूरी है.
10- मनोविकार दूर करने के लिए भी ओमेगा 3 फैटी एसिड जरूरी है. इसकी कमी से भूलने की बीमारी जैसे अल्जाइमर हो सकती है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: फोलिक एसिड शरीर के लिए इतना जरूरी क्यों हैं? जानिए इसके प्राकृतिक स्रोत क्या हैं?
lifestyle https://ift.tt/3BHYlW0
Teachers Day 2021 Gift: इस टीचर्स डे पर अपने शिक्षक को दें यह खास गिफ्ट्स, टीचर हो जाएंगे खुश

Teachers Day 2021 Gift Ideas: हमारे जीवन में माता-पिता के बाद शिक्षक का योगदान सबसे बड़ा होता है. हमारे पौराणिक धर्मों में तो शिक्षक को भगवान से भी ऊपर का दर्जा दिया गया है. शिक्षक हमें सही-गलत की समझ सिखाते हैं. वह हमें पढ़ना-लिखना सिखाते हैं. शिक्षक हमेशा अपने छात्रों को बुलंदियों पर पहुंचाने के लिए अग्रसर रहते हैं.

शिक्षक के बिना एक छात्र का जीवन पूरा अधूरा होता है. ऐसे में छात्र के पास इस दिन शिक्षक के इन परिश्रमों का धन्यवाद करने का मौका होता है. इसलिए यह दिन सभी छात्रों के लिए बेहत खास माना जाता है. आज हम आपको इस टीचर्स डे को खास बनाने के लिए ऐसे गिफ्ट्स के बारे में बताएंगे जिन्हें देकर आप अपने टीचर को काफी खुश कर सकते हैं.

फोटो एल्बम

अगर आपकी और आपके टाचर्स की फोटो आपके पास है तो आप उन्हें बेहतरीन एल्बम का रूप दे सकते हैं. इस एल्बम में आपकी और उनकी दोनों की यादें जुड़ी रहेंगी. ऐसे में अपने उस दिनों को याद कर आपके टीचर्स काफी खुश होंगे.

पेन सेट

एक छात्र और एक टीचर के लिए पेन से बड़ा तोहफा कुछ नहीं हो सकता है. इसका इस्तेमाल वह ज्ञान देने और ज्ञान अर्जित करने दोनों में करते हैं. ऐसे में अगर आपके पास कम बजट भी है तो आप अपने शिक्षक को पेन सेट देकर उन्हें काफी खुश कर सकते हैं.

किताब

ज्यादातर शिक्षकों को किताब पढ़ना काफी पसंद होता है. वह हर समय किताब पढ़ कुछ नया जानने की इच्छा रखते हैं. ऐसे में आप इस शिक्षक दिवस के मौके पर अपने टीचर्स के रूची के अनुसार किताब तोहफे के रूप में दे सकते हैं. उन्हें आपका यह तोहफा बहुत पसंद आएगा.

ग्रीटिंग कार्ड

इस शिक्षक दिवस के मौके पर आप अपने टीचर को एक अच्छा ग्रीटिंग कार्ड भी दे सकते हैं. इस ग्रीटिंग कार्ड पर आप अपनी और अपने शिक्षक से जुड़ी कोई खास नोट लिखकर उन्हें भेंट कर सकते हैं. इस कार्ड में आप उनके प्रति अपने सम्मान के भाव को भी व्यक्त कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

<a href="https://ift.tt/3DEzl3M Day 2021: क्यों 5 सितंबर को मनाया जाता है शिक्षक दिवस, जानें इसका इतिहास और महत्व

<a href="https://ift.tt/2VcUG2S 2021: केंद्र सरकार ने आवश्यक दवाओं की लिस्ट में किया बदलाव, 39 और नाम शामिल किए गए
lifestyle https://ift.tt/2WXAcMp
Nails Care Tips: इन घरेलू तरीकों को अपनाकर नाखूनों को बनाएं खूबसूरत और लंबे

How to Make Nails Longer: सुंदर दिखने के लिए शरीर के हर हिस्से की केयर करनी होती है. फिर चाहें बाल हो या फिर नाखून. वहीं हाथों की खूबसूरती भी सुंदर और बड़े नाखूनों से होती है. जी हां लेकिन कई लड़कियां ऐसी भी होती है जो बहुत कोशिश करती हैं लेकिन उनके नाखून लंबे नहीं होते है. ऐसे हम यहां आपको बताएंगे कि कैसे आप अपने नाखूनों को घरेलू तरीकों से सुंदर और लंबा बना सकते है. चलिए आइये जानते है-

नारियल का तेल का करें इस्तेमाल

नाखूनों को लंबा बनाने के लिए 4 से 5 चम्मच नारियल तेल को गर्म करें. इसके बाद अपने नाखूनों को 7 मिनट तक इस तेल में भिगोएं. फिर अपने हल्के हाथों से अपने नाखूनों की मसाज करें. ऐसा करने से आपके नाखून लंबे और मजबूत होंगे. ऐसा आप दिन में 3 बार कर सकते है. इसके अलावा आप रोजा रात में तेल लगाकर भी छोड़ सकते हैं.

लहसुन से लंबे करें अपने नाखून

3-4 लहसुन की कलियों को छीलकर क्रश कर ले. इसके बाद इन क्रश किए हुए लहसुन को अपने नाखूनों पर 5 से 10 मिनट तक हल्के हाथों से घिसे. ऐसा करने से नाखूनों की ग्रोथ तो अच्छी होती ही है साथ ही में नाखूनों की चमक और मजबूती भी बढ़ती है.ऐसा आप दिन में दो बार कर सकते है.

संतरा और अंडा

2 चम्मच संतरे के जूस में एक अंडे क सफेदी को मिला लें इसके बाद इसे अच्छे से मिक्स कर लें. अब इस मिश्रण को 10 मिनट के लिए अपने नाखूनों पर लगाकर छोड़ दें. इसके बाद फिर साफ पानी से अपने नाखूनों को धो ले. ऐसा करने से नाखूनों की चमक और मजबूती बनी रहती है, इसके साथ ही ये आपके नाखूनों को लंबा भी करने मे भी मदद करता है. ऐसा आप रोजाना कर सकते हैं.

ये भी पढ़े

Health Care Tips: पाना चाहते हैं खूबसूरत और लंबे नाखून? आपनाएं ये टिप्स

Nails Care: Nail Extension हटाने के बाद इस तरह करें अपने नाखूनों की देखभाल

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

lifestyle https://ift.tt/3kT2CPF
Horoscope Today 04 September 2021: वृषभ और मकर राशि वाले न करें ये काम, मेष से मीन तक का जानें 'आज का राशिफल'

Horoscope Today 04 September 2021, Aaj Ka Rashifal, Daily horoscope: पंचांग के अनुसार 04 सितंबर 2021, शनिवार को भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है. चंद्रमा कर्क राशि में है. आज का पुष्य पुनर्वसु है. धन, सेहत, जॉब, बिजनेस और करियर आदि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा, आइए जानते हैं आज का राशिफल-

मेष राशिफल (Aries Horoscope)- आज के दिन विचारों का गुब्बारा दिमाग को घेर सकता है. जिससे खुद को ही परेशान करेंगे. ऑफिशियल कार्यों को नए तरीके से करने का प्रयास करना चाहिए, तो वहीं नॉलेज को गेन करने का मौका मिलेगा. बड़े व्यापारियों को धन के निवेश से बचना चाहिए क्योंकि व्यापार को लेकर स्थितियां आपके पक्ष में नहीं हैं. विद्यार्थी वर्ग टीचर और माता-पिता का सम्मान करें. शारीरिक थकान रहेगी और अधिक क्रोध करने से बचना चाहिए नहीं तो मानसिक तनाव में बढ़ोतरी हो सकती है. मां किसी बात को लेकर नाराज हो सकती हैं, अगर वह आपसे कई दिनों से वस्तु की डिमांड कर रही हो तो लाकर दें.

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)- आज के दिन कर्मठता के साथ सफलता के द्वारा पहुंच सकते हैं, ऐसे में आज से ही मेहनत प्रारंभ कर दें. जो लोग नई नौकरी के लिए कोई कोर्स आदि करना चाहते हैं तो उसके लिए भी समय बेहद उत्तम चल रहा है. व्यापार में जोखिम लेने से पहले मन में भय रहेगा इसलिए कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पूर्व वरिष्ठों से राय अवश्य ले लें. सेहत को लेकर नसों के खिंचाव को लेकर अलर्ट रहें वहीं दूसरी ओर भारी सामान उठाने से बचना होगा. जो लड़के या लड़कियां विवाह योग्य हैं उनके विवाह से संबंधित शुभ समाचार प्राप्त होने की प्रबल संभावनाएं दिखाई दे रही है.

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)- आज के दिन सजग रहें आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है, यह भी हो सकता है की कोई बड़ा लाभ दिखाकर आपको ठग ले. ऑफिशियल कार्यो को लेकर आत्मविश्वास बढ़ेगा, काम के समर्पित जिसका फल भविष्य में प्राप्त होगा. मीडिया से जुड़े लोगों को भागा-दौड़ी करनी पड़ेगी. व्यापारी वर्ग धन अर्जित करने में सफलता प्राप्त कर सकते हैं. वहीं जो लोग पार्टनरशिप में व्यापार करते हैं उनको पार्टनर से ज्यादा उम्मीद रखना, निराशा का कारण बन सकती है. हेल्थ में आँखों के रोगों के प्रति सचेत रहें. जीवनसाथी के साथ भी मतभेद होने की आशंका है. किन्हीं कारणों से घर का तनाव परेशान कर सकता है.

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)- आज के दिन लड्डू गोपाल की सेवा करें, उनको भोग लगाएं, और हो सके तो पूजा स्थल की साफ-सफाई भी करें, उनकी कृपा से आपके मानसिक दुखों का क्षण होगा. वरिष्ठों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा. करियर से जुड़े मामलों में कड़ी मेहनत अनिवार्य है, ऐसे में कोई भी कार्य या जिम्मेदारी लेने से पीछे न हटे. खुदरा व्यापारियों को नए ग्राहकों से लाभ मिल सकता है. बात अगर सेहत की करें तो आज आपको पुराने रोग परेशान करने वाले होंगे, ऐसे में लापरवाही करना आपके लिए घातक हो सकता है. परिवार व समाज की ओर से आज दिन सामान्य रहेगा. जीवनसाथी के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे.

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)- आज के दिन बातों में समय न गवांते हुए, भविष्य को प्लान कर सकते हैं. सॉफ्टवेयर और विदेश कंपनियों में कार्यरत लोगों की बॉस के साथ मीटिंग हो सकती है. लोहे के व्यापार में बड़ी कंपनियों से डील पक्की हो सकती है. विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई को लेकर परेशान होंगे. जिन लोगों की पढ़ाई बीच में ही छूट गयी थी उनको फिर से पढ़ाई करने का विचार बनाना होगा. अग्नि तत्व पेट में प्रधान है इसलिए खाली पेट बहुत देर रहना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक सिद्ध होगा. घर में बिजली की वायरिंग को लेकर कोई दिक्कत चल रही है तो उसे ठीक करा लेने में ही समझदारी है.

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)- आज के दिन क्रोध और अहंकार से बचना चाहिए. ऑफिशियल कार्य को करने में कोई लापरवाही नहीं करनी चाहिए. ऑफिस में एक टुक बात करने से बचें, अन्यथा विवाद होने की आशंका है. व्यापार में जिन लोगों के बैंकिंग से संबंधित कार्य रुके हुए थे उनको इस ओर अधिक प्रयास शुरु कर देना चाहिए, आने वाले दिनों में लाभ मिल सकता है. स्वास्थ्य में पुराने रोगों के प्रति अलर्ट रहना होगा. पिता के प्रश्नों का उत्तर क्रोध में आकर न दें, नहीं तो माहौल गरम हो सकता है. यदि क्रोध आ रहा है तो उसे नियंत्रण रखें. दोस्तों के साथ गपशप करें, उनके साथ मिलना जुलना हो सकता है.

तुला राशिफल (Libra Horoscope)- आज के दिन मजाक में भी किसी का उपहास न करें, नहीं तो छवि खराब हो सकती है. ऑफिशियल दिन लगभग सामान्य रहने वाला है, पुराने कार्यों को समय से पूरा करें. व्यापारियों को घाटे का सामना करना पड़ सकता है. विद्यार्थी ऑनलाइन क्लासेस पर ध्यान दें वर्तमान की लापरवाही परीक्षा में नकारात्मक परिणाम लेकर आ सकती है . युवा को कला जगत में बड़ी सफलता हाथ आ सकती है. सेहत में इलाज के बावजूद यदि स्वास्थ्य ठीक नहीं हो रहा है तो आज किसी अन्य डॉक्टर की सलाह भी ली जा सकती है. पड़ोसियों के साथ तालमेल बनाकर चलें, विवाद होने की आशंका है.

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)- आज के दिन बैंक-बैलेंस, नेटवर्क और सुख साधनों को बढ़ाने का समय है, धन बचाने से संबंधित कुछ प्लानिंग करनी चाहिए. जो लोग शहर से बाहर जॉब करते हैं उनके उन्नति के द्वार खुल सकते हैं इसके अतिरिक्त नई नौकरी का भी ऑफर प्राप्त हो सकता है. फाइनेंस से संबंधित व्यापार करने वालों को लाभ मिलने की संभावना है. स्वास्थ्य की दृष्टि से यदि सिरदर्द जैसी समस्याएं आपको अक्सर रहती हैं तो सचेत रहना होगा, तो वहीं दूसरी ओर पैरों का भी ख्याल रखें, संभव हो तो आज पेडिक्योर करना लाभकारी रहेगा. अपनों का मार्गदर्शन आपको मुश्किलों से बाहर निकालने में सहायक होगा.

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)- आज के दिन शुभ समाचार प्राप्त होंगे, तो वहीं दूसरी ओर वाणी पर संयम रखें, यदि आपका कोई विरोध करता है तो उसका जवाब विरोध में कतई न दें, अत्यधिक क्रोध के कारण नुकसान हो सकता है. ऑफिशियल स्थितियों की बात की जाए तो बहुत ही कूल रहते हुए, सभी के साथ सौम्य व्यवहार करें. व्यापारियों को यह समय बहुत ही सूझ-बूझ के साथ निर्णय लेने चाहिए. स्वास्थ्य की दृष्टि से जो लोग लंबे समय से किसी नशीली पदार्थ का सेवन कर रहें हैं, तो उनको अब अलर्ट हो जाना चाहिए स्वास्थ्य संबंधित दिक्कत होने की प्रबल आशंका है. किसी जरूरतमंद परिवार की मदद करने का मौका मिलेगा.

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)- आज के दिन जहां एक ओर भाग्य आपके साथ हैं, तो वहीं दूसरी ओर किसी वरिष्ठ महिला की सलाह काम आएगी. आज बिना सुने किसी की बात का कटाक्ष न करें, अन्यथा दूसरों के सामने शर्मिंदा होना पड़ सकता है. ऑफिस में आपके ऊपर अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है, जिसको लेने के लिए तैयार रहना होगा. बिजनेस करने वाले कुछ अलर्ट रहें, पार्टनर के साथ विश्वास में कुछ कमी रहने की आशंका है. जो युवा सैन्य विभाग में जाने की तैयारी कर रहें है, उनको शुभ सामाचार मिल सकता है. पेट में जलन रह सकती है. छोटी बहन के साथ कम्युनिकेशन गैप नहीं करना चाहिए, उनसे बात-चीत करें.

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)- आज के दिन ग्रहों की स्थिति लाभ के संकेत दे रही हैं. किसी प्रकार का दान करना बेहतर साबित होगा, तन, मन धन से दूसरों की सेवा करें. ऑफिशियल स्थितियों की बात करें तो गुप्त शत्रुओं से अलर्ट रहना होगा, जो लोग इधर की बात उधर करते हैं उनसे भी अलर्ट रहने की सलाह दें. व्यापार में चल रहा विवाद समझौते की स्थिति में आकर खत्म हो सकता है. शिक्षा में उन्नति मिलने के योग बन रहे हैं. हेल्थ को लेकर यदि आप व्यायाम करते हैं तो नियमानुसार करें नहीं तो नसों में खिंचाव से दर्द का सामना करना पड़ सकता है. परिवार में धाक मजबूत होगी.

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)- आज के दिन किन्हीं कारणों के चलते महत्वपूर्ण कार्य रह जाएं, तो मानसिक तनाव न लेते हुए कल के लिए रुक जाना चाहिए. ऑफिस से मल्टी टास्क भी करने को मिल सकते हैं, सहकर्मी के न होने पर आपको उसका कार्यभार आपके कंधों पर आ सकता है. बिज़नेस कि बात करें तो जो लोग लम्बे समय से बिना पुख्ता दस्तावेज़ के पैसे का लेन-देन कर रहें हैं उनको अलर्ट रहना होगा, नकारात्मक ग्रहों की स्थिति पैसे को डूबाने वाली हो सकती है. बदलते मौसम के चलते स्वास्थ्य में कुछ गिरावट देखने को मिलेगी. संतान यदि छोटी है तो उसके बिहेवियर पर ध्यान देते हुए संस्कारों को बताना होगा.

यह भी पढ़ें
Venus Transit 2021: तुला राशि में शुक्र का प्रवेश, इन चार राशियों के लिए होने जा रहा है विशेष, जानें राशिफल

आर्थिक राशिफल 04 सितंबर 2021: आज इन राशियों को धन लाभ हो सकता है. मेष से मीन राशि तक जानें राशिफल

Shani Dev: शनि की दृष्टि से भगवान शिव भी नहीं बच पाए थे, देव योनी को छोड़कर जाना पड़ा था पशु योनी में, जानें शनि देव की कथा

Dakshinavarti Shankh: 'दक्षिणावर्ती शंख' घर में हो तो लक्ष्मी जी की बनी रहती है कृपा, नेगेटिव एनर्जी होती है दूर

Chanakya Niti: पति-पत्नी के रिश्तों में तनाव और कलक का कारण बनती हैं ये आदतें, जानें चाणक्य नीति

lifestyle https://ift.tt/2YqMBch
Hair Care Tips: इन वजहों से झड़ने लगते हैं आपके बाल, जानें कैसे करें केयर?

How To Take Care Of Hair: घने बाल पाना हर किसी की चाहत होती है, हमारे बाल हमारी खूबसूरती का ही एक हिस्सा है. अपने बाल सुदंर बनाने के लिए हम तरह-तरह के प्रयास भी करते हैं ताकी हमारे बाल सुंदर बनें लेकिन फिर भी हमारे बालों में कई समस्याएं होने लगती हैं. जैसे बालों का झड़ना शुरू हो जाता है तो वहीं बाल सफेद होने लगते हैं. लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है कि हो सकता है कि हम कोई गलती कर रहे हो जिसके कारण हामारे बाल सिर में कम होने लगे हो अगर नहीं तो हम यहां आपको बताएंगे कि किन कारणों की वजह से भी आपके बाल झड़ने लगते हैं. चलिए जानते हैं.

खराब खाना-पान

क्या आपको पता है कि आपका भोजन आपके बालों के स्वास्थ्य को बहुत प्रभावित करता है. इसलिए यदि आप फलों और सब्जियों से भरपूर पौष्टिक आहार का सेवन करती हैं तो आपके बाल स्वस्थ रहेंगे. लेकिन अगर आपका खान-पान ठीक नहीं है तो आपके बालों में बाल झड़ने की समस्या हो सकती है इसलिए आप अपना खाना-पीना ठीक करेंं.

तनाव के कारण

क्या आपको पता है कि तनाव हमारे शरीर में कई समस्याओं का कारण बनता है. ऐसा इसलिए क्योंकि जब आप तनाव में होते हैं तो आपके शरीर काफी मात्रा में हार्मोन कोर्टिसोल छोड़ता है. जिसका सीधा असर हमार स्किन और बालों पर पड़ता है. और हमारे बाल रूखे और पतले होने लगते हैं. इसलिए आप अपने तनाव को कम करें.

बालों को रोज शैंपू करना

बहुत से लोग ऐसा मानते हैं कि रोज अपने बालों को धोना चाहिए. लेकिन ऐसा नहीं है, बालों को हफ्ते में 3 या 4 बार धोना ही काफी. क्योंकि जब आप रोजाना शैम्पू करते हैं तो शैम्पू आपके बालों की स्कल्प से तेल को हटा देता है जिससे हमारे बाल रूखे हो जाते हैं और झड़ने लगते हैं.

ये भी पढ़े

Hair Care Tips: सफेद बालों को करना है काला, तो ये है आसान तरीका

Health Care Tips: क्या आपके बाल भी हो रहे हैं कमजोर? तो अपनाएं ये तरीके

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

lifestyle https://ift.tt/3kValwy
Subscribe to:
Posts (Atom)