Friday, September 3, 2021
Kitchen Hacks: 5 मिनट में तैयार करें हेल्दी ब्रेकफास्ट, बनाएं स्ट्रॉबेरी एंड ब्लूबेरी स्मूदी

Smoothies Recipe: फिट और हेल्दी रहने के लिए आप डाइट में स्मूदी शामिल कर सकते हैं. हेल्दी और फटाफट ब्रेकफास्ट के लिए स्मूदी अच्छा ऑप्शन है. खासतौर से जो लोग वजन घटाना चाहते हैं या डाइट को लेकर अलर्ट रहते हैं उनके लिए स्मूदी स्वादिष्ट और हेल्दी नाश्ता है. स्मूदी से आपके शरीर को फ्रूट्स, नट्स और वेजिटेबल्स मिलते हैं. इससे आपके शरीर को कई जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं. जिन लोगों के पास समय की कमी रहती है और नाश्ते में कुछ हेल्दी खाना चाहते हैं उनके लिए स्मूदी सबसे सिंपल और हेल्दी नाश्ता है. आप सिर्फ 5 मिनट में ब्लूबेरी (Blueberry) और स्ट्रॉबेरी (Strawberry) से स्मूदी बना सकते हैं. जानते हैं रेसिपी.

1- सबसे पहले किसी मिक्सर में 4-5 स्ट्रॉबेरी को काट कर डालें.

2- अब इसमें 8-10 ब्लू बेरीज को धोकर इस्तेमाल करें.

3- अब करीब आधा कटोरी दही मिला लें.

4- करीब छोटा आधा कप दूध मिलाएं, जिससे ये स्मूदी स्मूद हो जाए.

5- अब इसमें 4 आइस क्यूब और 1-2 चम्मच सब्ज़ा सीड्स डालें.

6- मिठास के लिए इसमें 1-2 चम्मच शहद डालें.

7- अब इसे अच्छी तरह मिक्सी में ब्लैंड कर लें.

8- स्वाद और सेहत से भरपूर ब्लूबेरी एंड ब्लैक बेरी स्मूदी तैयार है.

9- इससे इसे किसी गिलास या स्मूदी जार में डालकर सर्व कर सकते हैं.

10- इससे हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन कुछ नहीं हो सकता है.

ये भी पढ़ें: स्नैक्स में बनाना हो कुछ खास, तो चाय के साथ बनाएं Crispy Sweet Corn

</p>
lifestyle https://ift.tt/2WQUR4Q
Dakshinavarti Shankh: 'दक्षिणावर्ती शंख' घर में हो तो लक्ष्मी जी की बनी रहती है कृपा, नेगेटिव एनर्जी होती है दूर

Laxmi Pujan: पूजा और शुभ कार्यों में शंख का प्रयोग अत्यंत शुभ माना गया है. हिंदू धर्म में शंख को विशेष महत्व दिया गया है. क्योंकि इस प्राप्ति समुद्र मंथन से हुई है. समुद्र मंथन देवताओं और असुरों के बीच हुआ था. समुद्र मंथन 14 रत्न प्राप्त हुए, जिसमें से एक शंख भी था.

शादी विवाह, उत्सव और अन्य मांगलिक कार्यों में शंख बजाने की परंपरा है. शंख की ध्वनि को अत्यंत शुभ और मंगलकारी माना गया है. शास्त्रों में शंख की स्थापना के नियम भी बताए गए हैं. शंखों में दक्षिणावर्ती शंख को श्रेष्ठ और शुभ मना गया है.

दक्षिणावर्ती शंख की पहचान क्या है?
जो भी शंख पाए जाते हैं वे अधिकतर वामावर्ती होते हैं. वामावर्ती शंखों का पेट बायीं तरफ खुला हुआ रहता है. जबकि दक्षिणावर्ती शंख का मुख दायीं तरफ होता है. शास्त्रों में इस शंख का कल्याणकारी और शुभ माना गया है. इसकी एक पहचान और भी बताई गई है, वो ये है कि इस शंख को कान पर लगाने से ध्वनि सुनाई देती है.

दक्षिणावर्ती शंख घर में कैसे रखें?
दक्षिणावर्ती शंख को घर में रखा जा सकता है. घर में दक्षिणावर्ती शंख का होना शुभ माना गया है. लेकिन इस घर में रखने के कुछ नियम भी बताए गए हैं, उनका ध्यान रखना भी बहुत ही जरूरी है, तभी इसका पूर्ण लाभ प्राप्त किया जा सकता है. सर्वप्रथम लाल रंग का स्वच्छ वस्त्र लें. इसके बाद दक्षिणावर्ती शंख में गंगाजल भर दें. इसके बाद इस मंत्र का एक माला जाप करें-
'ॐ श्री लक्ष्मी सहोदराय नम:'
मंत्र का जाप करने के बाद दक्षिणावर्ती शंख को लाल कपड़े में लपेट कर, मंदिर में उचित स्थान प्रदान करें. शुक्रवार के दिन इस शंख की विशेष पूजा करें. पूजा के बाद इससे बजाना चाहिए.

दक्षिणावर्ती शंख के लाभ
जिस घर में दक्षिणावर्ती शंख होता है उसके घर में लक्ष्मी जी का वास माना जाता है. ऐसे घर पर लक्ष्मी जी की विशेष कृपा बनी रहती है. आर्थिक संकट दूर होता है. शंख की ध्वनि नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट करती है.

यह भी पढ़ें:
Diwali 2021: दिवाली कब की है? इस बार लक्ष्मी पूजन पर बन रहा है विशेष योग

Ramayan: रावण के हर गलत काम का ये भाई करता था विरोध, भूत-भविष्य का भी था ज्ञाता

Sutak Kaal: सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण के समय लगने वाला 'सूतक' काल क्या होता है, जानें इसका महत्व और सावधानियां

समुद्र मंथन की कथा: देवताओं और असुरों के बीच हुआ था समुद्र मंथन, लक्ष्मी जी के साथ इन 14 रत्नों की हुई थी प्राप्ति

lifestyle https://ift.tt/3yHdbu6
आर्थिक राशिफल 04 सितंबर 2021: आज इन राशियों को धन लाभ हो सकता है. मेष से मीन राशि तक जानें राशिफल

Arthik Rashifal Today 04 September 2021 2021, Aaj Ka Rashifal, Daily Money And Finance Horoscope: पंचांग के अनुसार 04 सितंबर 2021, शनिवार को भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है. आज का दिन विशेष है. आज शनि प्रदोष व्रत है. साथ ही पुष्य नक्षत्र भी है. शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित है. धन और बिजनेस को लेकर आज का दिन कैसा रहेगा, जानते हैं आज का आर्थिक राशिफल-

मेष राशिफल (Aries Horoscope)- धन के पीछे भागने की जरूरत नहीं है. परिश्रम पर पूरा भरोसा रखें. आज कुछ अवसर प्राप्त हो सकते हैं. इन अवसरों पर खरा उतरने का प्रयास करें. आर्थिक परेशानियों से उभरने में मदद मिल सकती है.

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)- काम की अधिकता आज आपके लिए तनाव का कारण बन सकती है. इससे बचने की कोशिश करें. आज स्वभाव में विनम्रता बनाएं रखें. अचानक लाभ की स्थिति बन सकती है. कर्ज लेने की स्थिति से बचने का प्रयास करें.

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)- लेनदेन में सावधानी बरतें. धन का निवेश करते समय अच्छे ढंग से जांच और समझ लें, नहीं तो हानि भी उठानी पड़ सकती है. आज नए लोगों से मुलाकात होने का भी योग बन रहा है. इसे अवसर में बदलने का प्रयास करें.

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)- धन लाभ की स्थिति बनी हुई है. आज सभी कार्यों को समय पर पूर्ण करने का प्रयास करें. लोभ से दूर रहें. नहीं तो नुकसान हो सकता है. कुछ लोग ऑफर देने की कोशिश भी कर सकते हैं. लेकिन बिना जांच-पड़ताल के कोई कदम न उठाएं.

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)- धन की कमी महसूस कर सकते हैं. आज मन में आय के स्त्रोत बढ़ाने के कई विचार आ सकते हैं. लेकिन संसाधन और क्षमताओं का आंकलन करने के बाद ही इस दिशा में आगे कदम बढ़ाएं.

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)- आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का समय आ गया है. अवसरों का लाभ उठाने का प्रयास करें. बाजार की स्थिति आकर्षित कर सकती है. निवेश सोच-समझ ही करें. कर्ज देने और लेने की स्थिति से दूर ही रहें, नहीं तो मानसिक तनाव हो सकता है.

तुला राशिफल (Libra Horoscope)- मन प्रसन्न रहेगा. धन से जुड़े कोई नया कार्य आरंभ कर सकते हैं या फिर उसकी प्लानिंग आदि कर सकते हैं. आय में वृद्धि का योग बना हुआ है. आज गलत ढंग से धन प्राप्त करने की कोशिश न करें.

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)- नकारात्मक विचारों से दूरी बनाकर रखें. आज आलस का त्याग करें और आज मिलने वालों अवसरों को लाभ में बदलने का प्रयास करें. धन की कमी से परेशान होने की जरूरत नहीं है, धैर्य बनाए रखें.

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)- बिजनेस में लाभ की स्थिति बनी हुई है. लेकिन समय प्रबंधन को आज विशेष वरियता प्रदान करनी होगी. समय पर कार्यों को पूरा करें. आज संपर्कों का भी लाभ प्राप्त करेंगे. आज आप अपने ज्ञान का बाखूबी प्रयोग कर पाएंगे.

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)- शनिवार का दिन है. शनि देव की पूजा का विशेष योग भी बन रहा है. शनि की साढ़ेसाती चल रही है. आज शनि देव का आशीर्वाद प्राप्त करने की कोशिश करें. धन लाभ की स्थिति बनी हुई है. आय के स्त्रोत में भी वृद्धि होगी.

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)- धन का प्रयोग आज सावधानी से करें. आज लाभ और हानि दोनों के योग बने हुए है. आज धोखा भी मिल सकता है. इसलिए लेनदेन में सतर्कता बरतें. प्रतिद्वंदियों से सावधान रहें. महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में चर्चा सोच समझ कर करें.

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)- आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. सामने वाले व्यक्ति को प्रभावित करने में सफल रहेंगे. आज भविष्य को ध्यान में रख कर पूंजी का निवेश कर सकते हैं. आज के दिन अधूरे कार्यों को पूरा करने में भी सफलता प्राप्त होगी. मन प्रसन्न रहेगा.

यह भी पढ़ें:
Venus Transit 2021: तुला राशि में शुक्र का प्रवेश, इन चार राशियों के लिए होने जा रहा है विशेष, जानें राशिफल

Shani Dev: शनि को खुश रखना है तो ये काम भूल कर भी न करें, इन 5 राशियों को देना चाहिए विशेष ध्यान

4 सितंबर के दिन बन रहे हैं एक नहीं, कई शुभ योग, धर्म-कर्म के लिए शनिवार का दिन है उत्तम, जानें कैसे?

Pushya Nakshatra: पुष्य नक्षत्र सितंबर में कब है? नक्षत्रों के राजा पुष्य नक्षत्र के स्वामी कौन हैं? काम में बाधा आ रही है तो करें ये उपाय

lifestyle https://ift.tt/3BCBLhB
Gym Training : कोरोना काल में जिम का बढ़ा क्रेज लेकिन जिम जाएं तो इन बातों का रखें ख्याल

Gym Training Tips: कोरोना के इस समय में हर कोई अपनी फिटनेस को लेकर चिंतित है. यही वजह है कि युवाओं में जिम का क्रेज ज्यादा देखने को मिल रहा है. बढ़ती डिमांड के वजह से आपको गली मोहल्ले में कोई न कोई जिम जरूर दिख जाएगा. हालांकि आपको सभी जगह जिम में मशीनें तो मिल जाएंगी लेकिन क्वालिफाइड जिम ट्रेनर मिलना मुश्किल है. ज्यादातर जिमों में ऐसा देखा जाता है कि ट्रेनर इस काम के लिए क्वालीफाई नहीं होते लेकिन किसी ठीक ठाक फिजिक वाले युवाओं को जो कुछ दिनों तक जिम में प्रैक्टिस करते हैं उन्हें जिम ट्रेनर के रूप में काम के लिए रख लिया जाता है.

जिम करने के बाद भी नहीं मिल रहा है सही रिजल्ट तो यह हो सकती वह वजह
सभी लोग चाहते हैं कि उनकी बॉडी आकर्षक और सुंदर दिखे. कई लोग इसे पाने लिए जिम में हजारों रुपए खर्च करते हैं लेकिन उसके बाद भी अच्छी बॉडी नहीं मिल पाती है. इसकी कई वजह हो सकती है, जैसे वे किसी अच्छे जिम ट्रेनर के अंदर ट्रेनिंग नहीं ले रहे हैं. वर्कआउट अच्छे से नहीं कर रहे हैं या आपकी डाइट चार्ट सही नहीं है और नींद में कमी है.

दरअसल आपको अपनी बॉडी पर लगातार काम करना पड़ेगा. एक आकर्षक शरीर बनाने में 6 से 12 महीने का समय लगता है और इसके लिए काफी मेहनत भी लगती है. ऐसे में सबसे जरूरी बात यह है कि कोई भी जिम ट्रेनर अगर आप से यह कह रहा है कि वह दो महीने या एक महीने के अंदर एक अच्छी बॉडी बनवा देगा तो आपको ऐसे जिम ट्रेनर से भी बचना चाहिए.

फूड सप्लीमेंट लेने से बचें
जिम में जाने के बाद आपको सप्लीमेंट फूड से बचना चाहिए. इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपका जिम ट्रेनर आपको कोई फूड सप्लीमेंट लेने या मसल्स बढ़ाने के लिए कोई स्टेरॉयड के इंजेक्शन लगवाने की सलाह तो नहीं दे रहा है. ज्यादातर जिम के अंदर इस तरह के काम करते जिम ट्रेनर दिख जाएंगे. वह आपको बाहर से प्रोटीन, विटामिन और फूड सप्लीमेंट लेने की बात करेंगे लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि खाने से जो प्रोटीन मिलता हैं हमें उस पर अधिक निर्भर रहना चाहिए. अगर शरीर को ज्यादा प्रोटीन या विटामिन की जरूरत है तो डॉक्टरों से संपर्क करना चाहिए .

चुने सही जिम ट्रेनर
ज्यादातर जिम में यह देखा जा रहा है कि जिम ट्रेनर ट्रेनिंग देने से साथ साथ आपकी डाइट भी प्लान कर रहा होता है. ऐसे में आपको यह पता करना चाहिए की क्या आपके ट्रेनर के पास डायटिशियन कोर्स की डिग्री है या फिर वह ऐसे ही आपको एक फैशनेबल डाइट बता रहा है. जैसे कि आप घर का खाना मत खाओ या फिर आप रोटी या चावल मत खाओ और भी ऐसी हजारों चीजें जो वह आपको छोड़ने के लिए बोलेंगे. वह आपके लिए एक फैशनेबल डाइट बनाएंगे लेकिन ऐसी डाइट ज्यादातर लोग एफर्ट नहीं कर पाते हैं और लंबे समय तक डाइट फॉलो नहीं कर पाते हैं. ऐसे में आप समझ ही गए होंगे कि एक सही जिम ट्रेनर का होना कितना जरूरी है.

क्या बनाना शेक वजन में कमी के लिए अच्छा है? जानें कैसे ये पॉपुलर ड्रिंक पेट की चर्बी घटा सकता है

Weight loss: इस खास तरीके से चाय बनाकर पीने से आपके वजन में हो सकती है कमी, यहां जानें रेसिपी

lifestyle https://ift.tt/3kUVeDx
Kitchen Hack: स्नैक्स में बनाना हो कुछ खास, तो चाय के साथ बनाएं Crispy Sweet Corn

Crispy Sweet Corn Recipe: रोज-रोज शाम को एक ही चीज खाकर अगर आप बोर हो गए हैं और आप शाम की चाय के साथ कुछ नया बनाने चाहते हैं, तो अब आपको ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है. हम आपकी ये परेशानी दूर करेंगे. इसके लिए जब आपका चाय के साथ कुछ अच्छा और टेस्टी खाने का मन करें तो आप क्रिस्पी कॉर्न खा सकते हैं. आप इसे बहुत ही आसान तरीके से घर पर बना सकते हैं.तो फिर चलिए जानते हैं क्रिस्पी स्वीट कॉर्न बनाने की विधि-

क्रिस्पी स्वीट कॉर्न (Crispy Sweet Corn) बनाने की सामग्री

2 कप स्वीट कॉर्न

¼ कप राइस फ्लोर

¼ कप कॉर्न फ्लोर

1 चम्मच मैदा

¼ चम्मच काली मिर्च पाउडर

½ कश्मिरी लाल मिर्च पाउडर

¼ चम्मच भूना जीरा पाउडर

½ आमचूर पाउडर

2 चम्मच बारीक कटा प्याज

चम्मच बारीक कटा शिमला मिर्च

2 चम्मच बारीक कटा हरा धनिया

नमक स्वादनुसार

फ्राइंग ऑयल

क्रिस्पी स्वीट कॉर्न (Crispy Sweet Corn) बनाने की विधि-

स्वीट कॉर्न बनाने के लिए सबसे पहले पानी में थोड़ा नमक डालकर स्वीट कॉर्न को ऊबाल लें. इसके बाद फिर उबले हुए स्वीट कॉर्न का पानी निकाल लें और उसमें राइस फ्लोर, कॉर्न फ्लोर, मैदा, काली मिर्च पाउडर और नमक अच्छे से मिलाएं. इसके बाद कॉर्न को गरम तेल में मीडियम आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक पकाएं. इसके बाद फिर किचन पेपर का उपयोग करें और कॉर्न को 1 मिनट के लिए इसपर रखें. इसके बाद बड़े कटोरे में कश्मिरी लाल मिर्च पाउडर, भूना हुआ जीरा पाउडर, आमचूर पाउडर मिलाएं और इसके साथ ही इसमें प्याज शिमला मिर्च, हरा धनिया भी एड करें. इसके बाद सभी को अच्छें से मिलाएं. लो जी इस तरह तैयार हो गया आपका क्रिस्पी स्वीट कॉर्न. जिसे आप शाम के नाश्ते में चाय के साथ खा सकते है.

ये भी पढ़ें

Kitchen Hacks: स्नैक्स में बनाना हो कुछ नया, तो ट्राई करें पनीर नगेट्स

Kitchen Hacks: घर पर अचानक आ जाएं मेहमान, तो झटपट इस तरह बनाएं पनीर दो प्याजा

lifestyle https://ift.tt/2WIgVhD
ब्रेस्टफीडिंग करानेवाली मां क्या खट्टे फलों का कर सकती है सेवन? जानिए फायदे हैं या नुकसान

ब्रेस्टफीडिंग के दिनों में संतुलित डाइट खाना मां और शिशु दोनों के लिए आवश्यक है. पोषक तत्वों से भरपूर डाइट मां की जल्द यूटेरस रिकवरी और बच्चे के विकास में मदद करती है. आम तौर पर मां को अपनी डाइट में सभी प्रकार के पोषक तत्वों को शामिल करना चाहिए क्योंकि उसके अलग-अलग फायदे हैं. लेकिन मां की डाइट से जुड़ी कई गलतफहमी पाई जाती है और ज्यादातर मात्र अफवाह होती है. सबसे आम अफवाहों में से एक खट्टे फलों से परहेज है.

खट्टे फल क्यों खराब समझे जाते हैं?
शिशु पोषण और ऊर्जा के लिए शुरुआती छह महीनों तक पूरी तरह मां के दूध पर निर्भर रहता है. पोस्ट प्रेगनेंसी मां का खाया फूड उसके दूध से बच्चे तक पहुंचता है. इसलिए, बच्चे को एलर्जी या अपच पैदा करनेवाले फूड्स से बचा जाता है. यही मामला खट्टे फलों के साथ है. शिशु के पाचन सिस्टम को विकसित होने में समय लगता है और बहुत ज्यादा तीखे फल का सेवन एसिडिटी पैदा करने के लिए जाने जाते हैं.

क्या आपको खट्टे फलों से परहेज करना चाहिए?
इस सवाल का साधारण जवाब है नहीं. तीखे फल विटामिन सी में भरपूर होते हैं, विटामिन सी इम्यूनिटी बढ़ाने और बच्चे के जोड़ को मजबूत करने के लिए जरूरी होता है. मात्र इस वजह से कि आप ब्रेस्टफीडिंग करा रही हैं आपको आश्चर्यजनक रूप से इस पौष्टिक फूड को अपनी डाइट से बचने की जरूरत नहीं है.

ये तीखे फल ब्रेस्टफीडिंग करानेवाली मां के लिए बहुत अच्छे होते हैं. आप उसे खा सकती हैं या जूस के तौर इस्तेमाल कर सकती हैं. लेकिन सुनिश्चित करें कि ज्यादा मात्रा में न हो. अगर खट्टे फल आपके बच्चे के पेट को खराब करते हैं, तो जरूरी एहतियाती उपाय अपनाएं.

ब्रेस्टफीडिंग में मां को खट्टे फल क्यों खाना चाहिए?
खट्टे फल फ्लेवोनॉयड्स और फाइबर में भरपूर होते हैं. उसमें एक महत्वपूर्ण एंटीऑक्सीडेंट भी होता है जो हेल्दी और कई तरीकों से फिट रखने में मदद करता है. ब्रेस्टफीडिंग करानेवाली मां को एक दिन में दो खट्टे फलों का सेवन हेल्दी समझा जाता है. पानी और फाइबर की मात्रा में भरपूर होने के चलते खट्टे फल कब्ज को कम कर सकते हैं और मां को हाइड्रेटेड रखते हैं. तीखे फल में अलग-अलग प्रकार के मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में सूजन को कम करने में मददगार हो सकते हैं.

क्या फूड से पोषक तत्वों को प्राप्त करना बेहतर है या सप्लीमेंट्स से? जानिए सही जवाब

Selenium: लोकप्रिय मिनरल नहीं होने के बावजूद सेहत के लिए इतना क्यों है महत्वपूर्ण? जानिए
lifestyle https://ift.tt/3jGZozj
क्या फूड से पोषक तत्वों को प्राप्त करना बेहतर है या सप्लीमेंट्स से? जानिए सही जवाब

Natural vs Supplements: फूड बनाम सप्लीमेंट्स की बहस उस वक्त से जारी है जब से दवा कंपनियों को एहसास हुआ कि पोषक तत्वों को बोतल में बंद कर बिक्री की जा सकती है. रही सही कसर महामारी ने पूरी कर दी. उसने फूड पर अधिक जागरूकता पैदा करने और निर्माण करने को प्रेरित किया. हम में से ज्यादातर केमिकल बेस्ड फूड के इस्तेमाल से बचना चाहते हैं और प्राकृतिक पोषक तत्वों के साथ अपने स्वास्थ्य को ठीक करना चाहते हैं.

ज्यादातर लोग भूल जाते हैं कि इस्तेमाल की जानेवाली गोलियां मात्र लक्षणों का इलाज कर सकती हैं और दर्द से फौरन राहत दे सकती हैं, लेकिन मूल कारण तक कभी नहीं पहुंच पाएंगी. फिर भी, प्राकृतिक फूड बनाम सप्लीमेंट फूड के बीच अंतर, सेहत पर उसके प्रभाव को समझना जरूरी है.

सप्लीमेंट्स बनाम नेचुरल की बहस जारी

प्राकृतिक प्रोडक्ट्स प्लांट्स से मिलनेवाले प्रोडक्ट्स होते हैं, जिसमें फल या सब्जियां हो सकती हैं. ये प्राकृतिक सप्लीमेंट्स थोड़ा इस मायने में अलग होते हैं कि उसमें विटामिन सी, आयरन या जिंक समेत कई अच्छे पोषक तत्व पाए जाते हैं. मिसाल के तौर पर आंवला, उसमें स्वाभाविक रूप से विटामिन सी और 100 ग्राम फल में 600 मिलीग्राम तक उसकी बड़ी मात्रा मौजूद होती है. आंवला में विटामिन सी 80 मिनट तक उबालने के बाद भी स्थिर रहता है. ये संकेत है कि पाउडर के तौर पर पानी रहित आंवला विटामिन सी का शानदार स्रोत है.

आंवला में फाइटोन्यूट्रीयंट्स कई तरीकों जैसे पाचन सुधारने और लिवर की सेहत को ठीक करने में मदद करता है. ये शुरुआती चरणों में बढ़े हुए ब्लड शुगर लेवल को काबू करने में मदद करता है, और आयरन के साथ, हीमोग्लोबिन लेवल को भी सुधारता है. सप्लीमेंट के तौर पर ली गई उतनी ही डोज मात्र विटामिन सी उपलब्ध कराती है और दूसरे फायदे नहीं देती. साबुत अनाज में शरीर को जरूरत से बहुत ज्यादा सूक्षम पोषक तत्व मिलते हैं. उसके अलावा, साबुत अनाज में मौजूद स्वाभाविक तौर पर फाइबर दिल की बीमारी और टाइप 2 डायबिटीज की रोकथाम में भी मदद करता है.

सप्लीमेंट्स डाइट की जगह नहीं ले सकते

सप्लीमेंट्स ऐसे प्रोडक्ट्स होते हैं जो प्राकृतिक या कृत्रिम रूप से कमी को पूरा के लिए बनाया जाता है, जो लोगों की डाइट में पैदा किए जाते हैं. ये विटामिन्स या मिनरल्स या एमिनो एसिड या खास प्रकार के प्रोटीन्स या प्रोबायोटिक्स होते हैं. सप्लीमेंट्स का फायदा ये है कि उनका इस्तेमाल आसान होता है, क्योंकि ये कैप्सूल, टैबलेट या तरल शक्ल में आते हैं. ये उन लोगों के लिए होता है जो हेल्दी नहीं खा पाते हैं और अपनी डाइट को हेल्दी बनाने के लिए व्यवहार परिवर्तन को तैयार नहीं होते.

सप्लीमेंट्स जैसे मल्टी विटामिन्स या मिनरल्स उनको उनकी आवश्यक आहार मात्रा प्राप्त करने में मदद कर सकते हैं. विटामिन और मिनरल की अवशोषण क्षमता को बढ़ाने की चिंता में सप्लीमेंट्स के साथ संतुलित डाइट खाने की हमेशा सिफारिश की जाती है. सप्लीमेंट्स हेल्दी डाइट का समर्थन करते हैं मगर डाइट की जगह नहीं ले सकते. जो लोग अपने फूड को पचाने में सक्षम नहीं हैं, ऐसी सूरत में सप्लीमेंट्स कमी को पूरा करने में उनकी मदद कर सकते हैं. प्राकृतिक फूडस् और सप्लीमेंट्स दोनों की खास भूमिका होती है. सप्लीमेंट खाने से पहले पेशेवर की मदद लेना सबसे अच्छा कदम है.

Selenium: लोकप्रिय मिनरल नहीं होने के बावजूद सेहत के लिए इतना क्यों है महत्वपूर्ण? जानिए

बारिश के मौसम में हरी पत्तेदार सब्जियां आपको पहुंचा सकती हैं भारी नुकसान, जानिए वजह
lifestyle https://ift.tt/3yGDQr4
Subscribe to:
Posts (Atom)