Friday, September 3, 2021

Venus Transit 2021: तुला राशि में शुक्र का प्रवेश, इन चार राशियों के लिए होने जा रहा है विशेष, जानें राशिफल

Venus Transit In Libra 2021: तुला राशि में शुक्र ग्रह का गोचर होने जा रहा है. शुक्र ग्रह के इस राशि परिवर्तन को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है. शुक्र ग्रह को तुला राशि का स्वामी माना गया है. जब कोई ग्रह अपनी ही राशि में आता है तो ये अत्यंत शुभ माना जाता है. ज्योतिष शास्त्र में ये एक राजयोग कहलाता है. यानि तुला राशि में शुक्र राजयोग की स्थिति बनाने जा रहे हैं.

शुक्र राशि परिवर्तन 2021 (Venus Transit 2021 Dates)
पंचांग के अनुसार शुक्र ग्रह का तुला राशि में प्रवेश 06 सितंबर 2021 को दोपहर 12 बजकर 39 मिनट पर होगा. तुला राशि में शुक्र 02 अक्टूबर 2021 को प्रात: 09 बजकर 35 मिनट तक रहेगा. शुक्र का राशि परिवर्तन इन 04 राशियों के लिए कैसा रहेगा आइए जानते हैं-

मेष राशिफल (Aries Horoscope)- शुक्र का यह राशि परिवर्तन कुछ मामलों में अच्छे परिणाम लेकर आ सकता है. जॉब, बिजनेस और दांपत्य जीवन में तुला राशि में शुक्र का राशि परिवर्तन आपके लिए शुभ साबित होगा. इस दौरान लाभ और तरक्की की स्थिति बन सकती है. धन की कमी दूर होगी. निवेश के अवसर प्राप्त होंगे. जीवन साथी के साथ अच्छा समय गुजरेगा. लव रिलेशनशिप के लिए भी शुक्र का यह गोचर अच्छा रहने वाला है.

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)- शुक्र आपकी राशि में छठे भाव में रहेंगे. इस दौरान रूके हुए कार्यों को पूरा करने में सफलता प्राप्त करेंगे. परिश्रम का फल प्राप्त होगा. जॉब में प्रमोशन की स्थिति बन सकती है. ऑफिस में मान सम्मान में भी वृद्धि होगी. लव पार्टनर से विवाद की स्थिति से बचें. तनाव और कर्ज की स्थिति से बचने का प्रयास करें. सेहत के मामले में लापरवाही न बरतें.

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)- आपके लिए शुक्र शिक्षा, संगीत और लव रिलेशन में अच्छा परिणाम प्रदान करने वाले हैं. इस दौरान अधिक उत्साह की स्थिति से बचें. गलत आदत और गलत संगत से बचें. करियर को लेकर गंभीरता अपनाएं. लाभ प्राप्त होगा. जॉब में बदलाव करने की स्थिति बन सकती है. अच्छे अवसर भी मिल सकते हैं.  विदेश यात्रा का भी योग बन सकता है.

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)- शुक्र आपकी राशि से चौथे भाव में गोचर करेंगे. इस दौरान सुखों में वृद्धि होगी. भवन, मकान या फिर वाहन लेने का सपना पूरा हो सकता है. ऑफिस में अपने बॉस से संबंध मधुर बनाकर रखें. प्रतिद्वंदी हानि पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं. लक्ष्य को पाने के लिए कठोर परिश्रम करना पड़ सकता है. समय प्रबंधन पर ध्यान दें. सेहत का ध्यान रखें.

यह भी पढ़ें:
Shani Dev: शनि को खुश रखना है तो ये काम भूल कर भी न करें, इन 5 राशियों को देना चाहिए विशेष ध्यान

Ramayan: रावण के हर गलत काम का ये भाई करता था विरोध, भूत-भविष्य का भी था ज्ञाता

4 सितंबर के दिन बन रहे हैं एक नहीं, कई शुभ योग, धर्म-कर्म के लिए शनिवार का दिन है उत्तम, जानें कैसे?

Rashifal September 2021: सितम्बर माह में इन राशियों को हो सकता है लाभ, चमक सकता है भाग्य

lifestyle https://ift.tt/3jDDHjE

Selenium: लोकप्रिय मिनरल नहीं होने के बावजूद सेहत के लिए इतना क्यों है महत्वपूर्ण? जानिए

Selenium: सेलेनियम क्या है और सेहत के लिए क्यों ये महत्वपूर्ण है, इस तरह की जानकारी बहुत कम है. आपको मालूम होना चाहिए कि सेलेनियम मिनरल का एक आवश्यक अंश है, जिसका मतलब हुआ हालांकि ये शरीर के लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन संपूर्ण सेहत को बनाए रखने के लिए उसकी सिर्फ मामूली मात्रा की जरूरत है. हार्वर्ड टीसी चेन स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ की रिसर्च के मुताबिक सेलेनियम कई एंजाइम्स और सेलेनोप्रोटीन्स नामक प्रोटीन्स का एक आवश्यक घटक है.

रिसर्च बताती है कि सेलेनियम डीएनए बनाने में मदद करता है और सेल क्षति और संक्रमण के खिलाफ सुरक्षा देता है. व्यस्क महिलाओं को रोजाना 55 माइक्रोग्राम, जबकि प्रेगनेन्ट और ब्रेस्टफीडिंग करानेवाली महिलओं को करीब 60 और 70 माइक्रोग्राम रोजाना डोज की जरूरत होती है. सेलेनियम को कई प्रकार के फूड्स स्रोत जैसे ब्राजील नट्स, चिकन, दलिया, फलिया, फोर्टीफाइड अनाज में स्वाभाविक रूप से पाया जा सकता है.

हमारी सेहत के लिए सेलेनियम का महत्व
संपूर्ण सेहत को बनाए रखने के लिए- सेलेनियम ग्लुटेथियॉन पेरोक्सिडेस समेत एंटीऑक्सीडेंट एंजाइम्स का सहायक कारक है. ये एंजाइम ऑक्सीडेटिव क्षति से टिश्यू की रक्षा करता है. इसलिए, एंटीऑक्सीडेंट्स से फायदे हासिल करने के लिए शरीर को सेलेनियम की आवश्यकता होती है, जो सूजन को कम करने और फ्री रेडिकल क्षति की रोकथाम के लिए महत्वपूर्ण है.

सेलेनियम इम्यून सिस्टम को बढ़ाता है- ये मिनरल सेल वृद्धि में मदद करता है, इस तरह इम्यून सिस्टम के रखरखाव में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है. सेलेनियम न्यूट्रोफिल, मैक्रोफेज, टी लिम्फोसाइट्स के ठीक तरीके से काम के लिए जरूरी है, जो संक्रमण से लड़ने और घाव भरने में मदद करते हैं.

थायराइड की सेहत को ठीक करता है- सेलेनियम थायराइड हार्मोन्स की रसायनिक प्रक्रियाओं में प्रमुख भूमिका निभाता है. इस तरह, मेटाबोलिज्म, पाचन के काम और तनाव लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है. International Journal of Endocrinology की रिसर्च के मुताबिक, थायराइड की दवा के साथ सेलेनियम ऑटोइम्यून थायराइड एंटीबॉडीज को कम करने और प्रसवोत्तर थायराइड के काम को सुधारने में मदद करता है.

खास कैंसर के जोखिम को कम करता है- डीएनए क्षति और ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने, इम्यून सिस्टम को मजबूत करने और कैंसर सेल्स को नष्ट करने में सेलेनियम मदद करता है. International Journal of Scientific Reports की रिसर्च के मुताबिक, सेलेनियम का उच्च ब्लड लेवल ब्रेस्ट, लंग, कोलन, प्रोस्टेट कैंसर समेत खास प्रकार के कम कैंसर जोखिम से जुड़ा है. सेलेनियम सेवन में कमी कार्डियोमायोपैथी, हार्ट मसल की बीमारी और ऑस्टियोआर्थराइटिस की वजह बन सकती है. इसलिए, इस मिनरल का अपनी डाइट से पर्याप्त सेवन सुनिश्चित करें.

भारत में हार्ट अटैक से पिछले कुछ वर्षों में मौत के बढ़े मामले, जानिए क्या है सबसे बड़ा जोखिम फैक्टर

Vitamin B9 Folic Acid: फोलिक एसिड शरीर के लिए इतना जरूरी क्यों हैं? जानिए इसके प्राकृतिक स्रोत क्या हैं?
lifestyle https://ift.tt/3ta7SC8

बारिश के मौसम में हरी पत्तेदार सब्जियां आपको पहुंचा सकती हैं भारी नुकसान, जानिए वजह

Avoid eating green leafy vegetables in monsoon season: जब कभी हेल्दी खाने की बात आती है तो फल और सब्जियों को खासा महत्व दिया जाता है. विशेषकर ग्रीन लीफी वेजटेबल्स या हरी पत्तेदार सब्जियां हेल्थ चार्ट में सबसे ऊपर रहती हैं. यहां गौर फरमाने वाली बात यह है कि जब ये सब्जियां इतनी हेल्दी होती हैं तो इन्हें मॉनसून के सीजन में क्यों नहीं खाना चाहिए. दरअसल कुछ कारणों से ये आपको मॉनसून सीजन में फायदे की जगह नुकसान पहुंचाती हैं.

कीटाणु हो सकते हैं पत्तों पर –

मॉनसून के सीजन में वातावरण में नमी रहती है. ऐसा वातावरण जर्म्स को पनपने में मदद करता है. इसके साथ ही इस मौसम में कई बार या तो धूप नहीं निकलती या धूप कड़ी नहीं होती. इस स्थिति में पत्तों के ऊपर आम दिनों में जो कीटाणु होते हैं जो कड़ी धूप में मर जाते हैं या इनएक्टिव हो जाते हैं, वे इस समय ज्यादा एक्टिव होते हैं.

नहीं दिखते कीड़ा लगे पत्ते –

कई बार पत्तों में कीड़े लगे होने का पता चल जाता है लेकिन कई बार वे इतने छोटे होते हैं कि दिखाई नहीं देते. कुछ पत्तों में तो छेद भी नहीं होते लेकिन फिर भी वे दूषित होते हैं. ऐसे कीटाणुओं को आंखों से नहीं देखा जा सकता लेकिन ये आपके शरीर को भरपूर हानि पहुंचा सकते हैं.

अगर करना ही है प्रयोग –

इन कारणों के बावजूद अगर आप इस मौसम में पत्तेदार सब्जियां खा ही रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखें. सब्जियों को हल्के गुनगुने पानी में धो लें. पानी में नमक डालकर कुछ देर पत्ते सोक करके रख दें. इस पानी में सिरके की कुछ बूंदे भी डाल सकते हैं. कोशिश करें सब्जियों को अच्छी तरह पकाकर ही इस्तेमाल में लाएं. इस मौसस में कहीं बाहर खाना खाने जाएं तो पत्तेदार सब्जी की कोई रेसिपी ऑर्डर न करें. ये आपके पेट को खराब कर सकती है और इंफेक्शन भी पैदा कर सकती है.

Kartik Aryan के फिटनेस ट्रेनर Samir Jaura से जानें कौन सी Exercises बनाएंगी आपको फिट

Hair Care For Men: अगर जल्दबाजी में नहीं करते हैं कंडिशनर तो बदलें अपना रूटीन और जानें क्यों जरूरी है लड़कों के लिए कंडिशनर
lifestyle https://ift.tt/3mYPtqV

Healthy Breakfast Options: वजन कम करना चाहते हैं तो सुबह करें ये हेल्दी नाश्ता, पेट भरा रहेगा और वेट भी मेंटने रहेगा

Eat these in breakfast to lose weight and feel healthy: हेल्दी नाश्ता एक अच्छे दिन की तरफ पहला कदम होता है. अगर दिन की शुरुआत में ही कुछ हेल्दी और फिलिंग खाने को मिल जाता है तो दिनभर शरीर में एक अलग ही प्रकार की एनर्जी रहती है. शायद इसीलिए नाश्ते को कभी भी स्किप न करने की सलाह ज्यादातर एक्सपर्ट देते हैं. जानते हैं कुछ हेल्दी ब्रेकफास्ट ऑप्शंस के बारे में जो आपको सेहत और शक्ति दोनों देते हैं.

मूंग की दाल का चिल्ला –

यह प्रोटीन का बहुत अच्छा स्त्रोत है. रात में दाल भिगो दें और सुबह मसालों के साथ पीस लें. कम घी या तेल में इसे सेंक लें. चाहें तो इसके बीच में पनीर की फिलिंग भी डाल सकते हैं. यह आपके हंगर हारमोन घ्रेलिन को नियंत्रित रखता है दिससे आपको कम भूख लगती है और वजन कम होता है.

अंकुरित दालों का सलाद –

स्प्राउट सलाद कई मायनों में लाभकारी है. इसमें फाइबर, विटामिन और मिनरल सभी कुछ पाया जाता है. दालों को अंकुरित करके प्रयोग में लाएं और इसमें ऊपर से अपनी मनपसंद सब्जियां कच्ची डालें. चाट मसाले और नींबू से फिनिशिंग टच दें और आपका हेल्दी बाउल खाने के लिए तैयार है.

स्मूदी –

आप स्मूदी को भी ब्रेकफास्ट के लिए चुन सकते हैं. अपने मनपसंद फलों को कुछ देर फ्रीजर में रखकर इन्हें मिक्सर में चला लें. साथ में थोड़ा दूध, मेवे और ओट्स भी डाल सकते हैं. मीठा करने के लिए नेचुरल शुगर जैसे खजूर का इस्तेमाल कर सकते हैं. हालांकि फलों की अपनी मिठास होती है. इसे ऊपर से बारीक कटे ड्रायफ्रूट्स और दालचीनी पाउडर डालकर सजाएं. यह नाश्ता आपको सारे पोषक तत्व देगा और काफी देर तक आपका पेट भरा रखेगा.

अन्य विकल्प –

ऊपर बताए गए ऑप्शंस के अलावा आप नाश्ते में केला, अंडे, पोहा आदि भी ले सकते हैं. केले को आप ओटमील या दही के साथ भी ड्रेसिंग के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं. पोहे में सारी सब्जियां डालकर बनाएं और अंडे को किसी भी रूप में लें. यह लाभ ही पहुंचाएगा.

Health and Fitness Tips: गर्म पानी पीने से सेहत को हो सकते हैं ये नुकसान, जानें

Sidharth Shukla Death: युवाओं में हार्ट अटैक क्यों हो रहा है कॉमन? क्या है इसके पीछे वजह और कैसे रखें अपने दिल का ध्यान
lifestyle https://ift.tt/3yFhvdh

Indian Spices: ज्यादा गरम मसाले का इस्तेमाल आपको पहुंचा सकता है भारी नुकसान, जानिए कितनी मात्रा है काफी

What are the benefits and side effects of garam masala: कोई भी इंडियन डिश हो, आखिर में उसमें डाला जाने वाला गरम मासाल खाने के स्वाद को कई गुना बढ़ा देता है. यह एक ऐसा मसाला है जो वेज और नॉनवेज दोनों ही रेसिपीज में खास स्थान पाता है. कुछ रेसिपीज तो गरम मसाले के बिना पूरी ही नहीं होती. एक चुटकी गरम मसाले से जहां खाने के स्वाद को बढ़ाया जा सकता है, वहीं इसका ज्यादा प्रयोग समस्याएं भी पैदा कर सकता है. जानते हैं विस्तार से.

गरम मसाले के फायदे –

इसे पेट के लिए काफी अच्छा माना गया है. चूंकि इसमें कई मसालों का मिश्रण होता है इसलिए यह एक मसाले में पूरा पैकेज समेटे होता है. मॉनसून सीजन में जब आप तला भूना अधिक खाते हैं, तब इसका प्रयोग पाचन में मदद करता है. यही नहीं इसमें पड़ी काली मिर्च, लौंग आदि से आजकल के मौसम में होने वाले सर्दी-जुकाम में राहत मिलती है.

गरम मसाले में एंटीइंफ्लेमेट्री गुण होते हैं जो शरीर में सूजन को कम करती है, जिससे दर्द में आराम मिलता है. इसी तरह से डायबिटीज में भी फायदेमंद माना गया है. इसके एंटीऑक्सिडेंट्स इसे हर प्रकार से इस्तेमाल करने में प्रभावी बनाते हैं.

इन बातों का रखें ध्यान –

गरम मसाले के यूं तो बहुत से फायदे हैं लेकिन इसका लाभ आप तभी उठा सकते हैं जब इसे सीमित मात्रा में और चुनिंदा रेसिपीज में ही इस्तेमाल करें. गरम मसाले को खाने के अंत में और दूसरे मसालों की तुलना में बहुत कम मात्रा में डाला जाता है. नॉनवेज खाने में यह विशेषतौर पर थोड़ा अधिक पड़ता है.

गौरतलब बात यह है कि अगर आप इसे लगातार और ज्यादा मात्रा में इस्तेमाल करेंगे तो इससे आपको पाइल्स, एसिडिटी, सीने और पेट में जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं. चूंकि यह काफी तेज होता है इसलिए इसकी थोड़ी भी बढ़ी हुई मात्रा आपके पेट को परेशानी में डाल सकती है. जिनका पाचनतंत्र कमजोर है या जिन्हें आमतौर पर पेट की कोई भी समस्या जैसे गैस, अपच आदि की समस्या रहती हो, उन्हें गरम मासला प्रयोग नहीं करना चाहिए.

Health and Fitness Tips: गर्म पानी पीने से सेहत को हो सकते हैं ये नुकसान, जानें

Sidharth Shukla Death: युवाओं में हार्ट अटैक क्यों हो रहा है कॉमन? क्या है इसके पीछे वजह और कैसे रखें अपने दिल का ध्यान
lifestyle https://ift.tt/3kNowE1

सीने का हर दर्द हार्ट अटैक नहीं होता, लेकिन कैसे समझेंगे कि दिल का दौरा पड़ा है, जानिए लक्ष्ण

हार्ट इंसानी शरीर का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है. इंसान के सीने में बाईं ओर हार्ट एक दिन में लगभग एक लाख और एक मिनट में 60-90 बार धड़कता है. धड़कनों में अगर अचानक बदलाव आ जाए तो इससे हार्ट अटैक आ जाता है. हार्ट अटैक अचानक जरूर आता है लेकिन ये बिना संकेत दिए नहीं आता. हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारी के संकेत को नहीं समझ पाना मौत के आंकड़े बढ़ने का प्रमुख कारण है.

हार्ट अटैक की बीमारी बढ़ने के कारण

ये बीमारी हमारे खून में गंदगी बढ़ने की वजह से होती है जिससे खून गाढ़ा हो जाता है और हार्ट की नालियों में से निकल नहीं पाता है. जिसके कारण हार्ट को खून पम्प करने में अधिक जोर लगाना पड़ता है. खून के अधिक गाढ़ा होने पर नसों में ब्लॉकेज हो जाती है यानी हार्ट की नसों में खून के थक्के जमने लगते हैं. इससे दिल पर अधिक दबाव बढ़ता है और खून आगे नहीं पहुंच पाता. इस कारण व्यक्ति के सीने में तेज दर्द होने लगता है और फिर हार्ट अटैक आता है.

हालांकि, सीने में सभी दर्द हार्ट अटैक का संकेत नहीं होता. अगर आपको छाती के बीच में या आपकी बाहों, कमर के ऊपरी हिस्से में, जबड़े, गर्दन या पेट के ऊपरी हिस्से में नये तरह का दर्द 5 मिनट से ज्यादा हो, साथ ही सांस लेने में तकलीफ, पसीना, जी घबराना, थकान या चक्कर जैसे लक्षण दिखाई दें तो ये लक्षण हार्ट अटैक के सूचक हो सकते है. अलबत्ता, सीने का दर्द क्षण भर के लिए है या सुई की चुभन जैसा है तो इसका अन्य कारण भी हो सकता है.

हार्ट अटैक के इन लक्षणों को पहचानें

हार्ट अटैक के लक्षणों को आप इस तरह पहचान सकते हैं. सीने में दर्द- सीने में दबाव, दिल के बीचोंबीच कसाव, शरीर के दूसरे हिस्सों में दर्द, जबड़े, गर्दन, पीठ और पेट की ओर जाता हुआ महसूस हो. अन्य लक्षणों में मन अशांत लगना या चक्कर आना, पसीने से तरबतर होना, सांस लेने में तकलीफ, मतली, बेचैनी महसूस होना, खांसी के दौरे, जोर-जोर से सांस लेना शामिल है.

हालांकि, दिल के दौरे में सीने में अक्सर जोर का दर्द उठता है, लेकिन कुछ लोगों को सिर्फ हल्के दर्द की शिकायत हो सकती है. कुछ मामलों में सीने में दर्द नहीं होता, विशेषकर बुजुर्गों, महिलाओं और डायबिटीज रोगियों में. दिल का दौरा भी अचानक आ सकता है. दिल का दौरा पड़ने से कार्डिअक अरेस्ट हो सकता है, जहां हार्ट विद्युत गड़बड़ी के कारण रुक जाता है.

भारत में हार्ट अटैक से पिछले कुछ वर्षों में मौत के बढ़े मामले, जानिए क्या है सबसे बड़ा जोखिम फैक्टर

कोविड-19 का दूसरा छिपा हुआ जोखिम उजागर, किडनी की समस्याएं रहती हैं बरकरार
lifestyle https://ift.tt/3DHfeC1

Vitamin B Complex: दिमाग को स्वस्थ और मजबूत बनाने के लिए जरूरी है विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, जानिए विटामिन बी के प्रकार और प्राकृतिक स्रोत

Vitamin B Complex Food Source: आपके दैनिक कार्यों को सुचारु रुप से करने के लिए शरीर को विटामिन और मिनरल्स की जरूरत होती है. विटामिन, मिनरल्स, प्रोटीन, कार्ब्स और गुड फैट्स आपके शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं. शरीर को एनर्जी देने के लिए ये सभी पोषक तत्व जरूरी हैं. अगर शरीर में किसी भी एक पोषक तत्व की कमी हो जाए तो कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं होने लगती हैं.

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी विटामिन्स में विटामिन बी कॉम्प्लेक्स भी शामिल है. विटामिन बी 8 तरह के होते हैं. जिसमें विटामिनVitamin B1, Vitamin B2, Vitamin B3, Vitamin B5,Vitamin B6, Vitamin B7, Vitamin B9 और Vitamin B12 शामिल हैं. ये सभी विटामिन आपके शरीर के अलग-अलग हिस्सों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं. जानते हैं विटामिन बी शरीर के लिए क्यों हो जरूरी और इसके प्राकृतिक स्रोत क्या हैं?

1- विटामिन B1 (थायमिन)- स्वस्थ रहने के लिए आपके शरीर को रोज 1 मिलीग्राम विटामिन बी1 की जरूरत होती है. विटामिन B1 शरीर में शुगर को कंट्रोल रखने और फैटी एसिड बनाने के लिए जरूरी है. दिमाग को हेल्दी रखने और न्यूरोटांसमीटर को ठीक बनाए रखने के लिए भी विटामिन बी1 जरूरी है. विटामिन बी1 के लिए आप खाने में दालें, साबुत अनाज, नट्स और बीज शामिल कर सकते हैं.

2- विटामिन B2 (रिबोफ्लेविन)- एनर्जी बढ़ाने और शरीर में जरूरी एंजाइम बनाने में विटामिन B2 मदद करता है. विटामिन B2 आंखों को स्वस्थ रखने, तंत्रिका संबंधी बीमारियों को दूर करने में मदद करता है. इसके अलावा दिल से जुड़ी बीमारियों को दूर करने में भी विटामिन बी2 मददगार है. शरीर में विटामिन बी2 की कमी को पूरा करने के लिए आप डेयरी प्रोडक्ट्स, दूध, दही, पनीर और अंडा, पत्तेदार हरी सब्जियों शामिल कर सकते हैं.

3- विटामिन B3 (नायसिन)- पावरफुल एंटी एजिंग एजेंट के तौर पर काम करता है विटामिन बी3. ये शरीर में प्रोटीन, फैट और कार्ब्स को सही तरह से ग्रहण करने में मदद करता है. विटामिन बी3 से पाचन तंत्र और नर्वस सिस्टम भी हेल्दी रहता है. आप इसके लिए आहार में  गेहूं, मशरूम, मटर, अंडे, मछली, सूरजमुखी के बीज, एवोकाडो जैसी चीजें शामिल कर सकते हैं.

4- विटामिन B5 (पैन्टोथेनिक एसिड)- विटामिन बी5 एक वॉटर सॉल्यूबल विटामिन है. जो एंजाइम्स, प्रोटीन, कार्ब्स और फैट्स को मेटाबॉलाइज़ करने में मदद करता है. इससे आपका शरीर स्ट्रॉंग बनता है. विटामिन बी5 के लिए आप डाइट में मशरूम, अंडा, शकरकंद, दालें, नट्स, मूंगफली, एवोकैडो और रेड मीट शामिल करें.

5- विटामिन B6 (पाइरिडॉक्सिन)- स्वस्थ शरीर के लिए विटामिन बी6 बहुत जरूरी है. इससे आपकी ब्लड हेल्थ में सुधार होता है. विटामिन बी6 से लाल रक्त कोशिकाओं में सुधार और हीमोग्लोबिन के निर्माण में मदद मिलती है. इससे इम्यूनिटी बढ़ाने और दिमाग को एक्टिव रखने में भी मदद मिलती है. विटामिन बी6 के लिए आप खाने में छोले,आलू, फिश अनाज, सोयाबीन खा सकते हैं.

6- विटामिन B7 (बायोटिन)- बायोटिन को विटामिन बी7 या बी8 भी कहते हैं. वजन घटाने में और फैट को ब्रेक करने में विटामिन बी7 मदद करता है. इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म स्ट्रॉंग बनता है. आप विटामिन बी7 के लिए मशरूम, अंडे की जर्दी, सैल्मन फिश, नट्स, पालक, केला, सेब, बीन्स, ब्रोकली और दूध जैसे प्राकृतिक खाद्य पदार्थ खा सकते हैं.

7- विटामिन B9 (फोलेट)- विटामिन बी9 जिसे फोलेट या फोलिक एसिड कहते हैं. प्रगनेंसी में शिशु के विकास और हेल्थ के लिए फोलिक एसिड जरूरी है. इसके अलावा बालों के झड़ने और कैंसर जैसी समस्याओं को दूर करने में भी फोलिक एसिड मदद करता है. इसके प्राकृतिक स्रोत के तौर पर खाने में अंडे, पालक, केला, पत्तेदार साग, बीन्स, ब्रोकली, अनाज, मूंगफली, सूरजमुखी के बीज, मटर और सिट्रिक फलों को शामिल कर सकते हैं.

8- विटामिन B12 (कोबालामिन)- शरीर को स्वस्थ रखने, सर्कुलेटरी सिस्टम और नर्वस सिस्टम को फिट रखने के लिए विटामिन बी12 बहुत जरूरी है. विटामिन बी 12 से कोशिकाओं को एक्टिव बनाने में भी मदद मिलती है. विटामिन बी12 के प्राकृतिक स्रोत पनीर, दूध, मीट, दही, काजू, तिल, ब्रोकली, सी फूड और फिश हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: निरोगी शरीर पाने के लिए जरूरी विटामिन, मिनरल और एमिनो एसिड, जानिए इनके प्राकृतिक स्रोत
lifestyle https://ift.tt/2Yf0D0m