Thursday, September 2, 2021
Weight loss tips: इन Food Combinations से जल्दी कम होगा वजन और बढ़ेगा metabolism

Few Food Combinations To Burn Fat Fast: वेट लॉस जर्नी एक लंबा प्रॉसेस है, जिसमें स्टेप बाय स्टेप बढ़ना और छोटी-छोटी चीजों का ध्यान रखना जरूरी होता है. क्या नहीं खाना है के साथ ही जरूरी है कि क्या खाना है. आज हम ऐसे ही कुछ फूड कांबिनेशंस की चर्चा आपसे करेंगे जिन्हें साथ में लेने से आपका वेट लॉस अच्छा होगा, मेटाबॉलिज्म बढ़ेगा साथ ही गैस या ब्लोटिंग से भी राहत मिलेगी.

ग्रीन टी लें नींबू और पुदीने के साथ –

वेट लॉस के लिए आपने ग्रीन टी के प्रभाव के बारे में सुना ही होगा. इसके इफेक्ट को और बढ़ाने के लिए अगर आप ग्रीन टी में लेमन यानी नींबू और पुदीना (mint) मिला देंगे तो यह बेली फैट को जल्दी कम करने में आपकी मदद करेगा. ग्रीन टी एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होती है, जिसमें लेमन और मिंट मिलाने से फैट बर्न तेजी से होने लगता है.

अन्नानास का रस और नींबू –

अन्नानास में काफी मात्रा में पानी होता है, जिससे आपके शरीर को ज्यादा पानी मिलता है और कैलोरीज कम हो जाती हैं. इससे पेट काफी समय तक भरा लगता है. अन्नानास या पाइनएप्पल की दूसरी खास बात यह है कि इसमें फाइबर अच्छी मात्रा में होता है जो खाने को डाइजेस्ट करने में कारगार सिद्ध होता है. अन्नानास के जूस में कुछ नींबू की बूंदे मिलाने से यह फैट लॉस में हेल्प करता है.

अंडा और शिमला मिर्च –

अंडा जहां प्रोटीन रिच होता है, वहीं इसके साथ बेल पेपर या शिमला मिर्च का कांबिनेशन खाना वेट लॉस के लिए फायदेमंद होता है. अंडे में विटामिन्स, हेल्दी फैट्स और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं. इसे जब शिमला मिर्च के साथ मिला दिया जाता है जो विटमिन सी से भरपूर होती है तो यह कांबिनेशन फैट बर्न को बूस्ट करने के साथ ही कार्ब्स को एनर्जी में बदलने में सहायता करता है. अंडे को सूपरफूड का नाम दिया गया है. इस सुपरफूड को बेल पेपर के साथ लेने से यह दोगुनी क्षमता से काम करता है.

दाल और टमाटर –

वेट लॉस के लिए जो लोग दालों का प्रयोग करते हैं, उन्हें जल्दी नतीजे मिलते हैं. लेकिन याद रहे कि दाल का सूप प्रयोग करें. इससे शरीर में कम कैलोरीज पहुंचती हैं और पेट देर तक भरा रहता है. दाल का सूप पतला बनाएं और उसमें टमाटर का इस्तेमाल जरूर करें. टमाटर शरीर की सूजन को खत्म करते हैं और लेपटिन रेजिस्टेंट (खाना खाने के बाद भी भूख खत्म नहीं होना) को भी मेंटेन रखते हैं. इससे वेट लॉस में मदद मिलती है.

Health Tips: बरसात में इस तरह रखें खुद का ख्याल, रहेंगे इंफेक्शन से दूर

Alia-Soni से लेकर Sara-Amrita तक, बी टाउन की इन मां बेटी के बीच है बेस्ट फ्रेंड जैसी बॉन्डिंग, पार्टी से लेकर वैकेशन साथ में करती हैं इंजॉय

lifestyle https://ift.tt/2V8Wbzf
Kitchen Tips: ड्राई फ्रूट्स को करना चाहते है लंबे समय तक स्टोर, इन टिप्स को अपनाकर रखें सुरक्षित

How to store Dry Fruits: ड्राई फ्रूट्स खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है. इसके रोजाना सेवन से हमें कई तरह की बीमारियों से सुरक्षा मिलती है. बता दें कि एक्सपर्ट्स के मुताबिक ड्राई फ्रूट्स के सेवन से हमारे शरीर में ओमेगा 3, फैटी एसिड, विटामिन और खनिज की कमी पूरी होती है. इसके साथ ही इसमें काफी मात्रा में मैग्नीशियम और तांबा जैसे खनिज भी पाया जाता है.

इसे रोजाना सेवन से ब्लड प्रेशर नॉर्मल रहता है और यह ब्लड में शुगर के लेवल को भी कंट्रोल करता है. लेकिन, सबसे बड़ी प्रॉब्लम होती है उन्हें स्टोर करने में. अगर इसमें थोड़ी सी भी नमी धुस जाएं तो इसका स्वाद खराब हो जाता है. हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने वाले हैं जिन्हें अपनाकर आप ड्राई फूड्स अच्छी तरह से स्टोर कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इस बारे में-

1. करें एयर-टाइट कंटेनर में स्टोर
अगर आप एक साथ ज्यादा मात्रा में ड्राई फ्रूट्स खरीदते हैं तो इस बात का खास ख्याल रखें कि इन्हें एयरटाइट कंटेनर में ही स्टोर करें. इस कारण इसमें नमी नहीं लगेगी और यह लंबे समय तक खराब नहीं होगा. कई बार हवा लगने के कारण उसमें कीड़े लग जाते हैं और यह खराब हो जाता है.

2. सूखी और ठंडी पर करें स्टोर
ड्राई फ्रूट्स को स्टोर करते वक्त इस बात का खास ख्याल रखें कि इसे आप ठंडी जगह पर स्टोर करें. इसके साथ ही जगह सूखी भी होनी चाहिए. इससे ड्राई फ्रूट्स का स्वाद लंबे समय तक खराब नहीं होता है.

3. खरीदते समय ड्राई फ्रूट्स ठीक से जांच लें
आप जब भी बाजार जाएं ड्राई फ्रूट्स खरीदने जाएं तो इस बात का खास ख्याल रखें कि आप कम मात्रा में ड्राई फ्रूट्स खरीदे. इसके साथ ही यह फ्रेश भी होने चाहिए ताकि यह लंबे समय तक खराब ना हो.

4. ड्राई फूड्स को हमेशा रखें भूनकर
अगर आप ज्यादा मात्रा में ड्राई फ्रूट्स को स्टोर करके रखते हैं तो इस बात का खास ख्याल रखें कि इसे हमेशा भूनकर ही स्टोर करें. उन्हें भूनकर स्टोर करने से उसमें कीड़े नहीं लगते है और साथ ही इसका स्वाद भी खराब नहीं होता है.

ये भी पढ़ें-

<a href="https://ift.tt/3gUv6aE Tips: बरसात में इस तरह रखें खुद का ख्याल, रहेंगे इन्फेक्शन से दूर

<a href="https://ift.tt/38yzwzn : कोरोना काल में 25 फीसदी युवा हो रहे हैं मानसिक तनाव के शिकार

lifestyle https://ift.tt/3kNMNtG
Health Tips: बरसात में इस तरह रखें खुद का ख्याल, रहेंगे इन्फेक्शन से दूर

Monsoon Health Tips: बरसात का मौसम शायद ही कोई होगा जिसे पसंद ना हो. इस मौसम में वातावरण में चारों तरफ हरियाली छा जाती है जिस कारण में प्रसन्न रहता है. लेकिन, इस मौसम में बीमारियों का खतरा भी बहुत बढ़ जाता है. सर्दी और गर्मी होने के कारण कई बार हम बीमार पड़ जाते हैं. इस मौसम में बहुत से कीटाणु और वायरस घूमते है और बहुत सी बीमारियों का कारण बन जाते हैं.

ऐसे में जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है उन्हें वायरस जल्दी अटैक करता है. इस सीजन में सर्दी, खांसी, फूड पॉइजनिंग, दस्त, बुखार आदि जैसी समस्या हो सकती है. ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने वाले हैं जिसे अपनाकर आप मॉनसून में भी खुद को स्वस्थ रख सकते हैं. तो चलिए जानते हैं उन टिप्स के बारे में-

1. हाइजीन का रखें ध्यान
हर मौसम में वैसे तो हाइजीन का ध्यान रखना जरूरी है लेकिन, बरसात के मौसम में इसका ध्यान कई गुना ज्यादा रखने की जरूरत है जिससे हमें संक्रामक रोगों से सुरक्षा मिल सके. हमें इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि जब भी खाना खाएं उससे पहले हाथों को ठीक से धोएं और खांसने, छींकने के बाद भी हाथों को ठीक तरह से धोएं. किसी भी बाहरी चीज को छूने के बाद मबाइल को ना हाथ लगाएं. इसके साथ ही नहाने के बाद तौलिए को तेज धूप में सुखाएं. इसके साथ ही वॉशरूम को अच्छे से साफ करें.

2. खाने से पहले पल सब्जियों को ठीक से धोएं
वैसे तो मौसम कोई भी हो लेकिन फल सब्जी हमें हमेशा धोकर ही खाना चाहिए लेकिन, बरसात में इसका ध्यान और रखना चाहिए. वातावरण में बैक्टीरिया अधिक होने के कारण यह फल और सब्जियां के माध्यम से घर में पहुंच जाते हैं और बीमारी का कारण बनते हैं. ऐसे में आप इन्हें ठीक से साफ करके ही प्रयोग करें.

3. घर का खाना खाएं
कई लोगों में यह आदत होती है कि वह बरसात में बाहर का तला भुना खाना पसंद करते हैं. ऐसा करने से हमें बचना चाहिए क्योंकि यह कई तरह की बीमारियों का कारण बन सकता है. वातावरण में कई तरह के बैक्टीरिया होते हैं जिस कारण यह खाने के साथ हमारे शरीर के अंदर चले जाते हैं और कई बीमारियों का कारण बनते हैं.

4. पानी पीते रहें
बरसात के दिनों में खुद को हाइड्रेट रखने की कोशिश करें. यह शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है. ज्यादा पानी पीने से आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे और यह बीमारियों का खतरा भी कम करेगा. इसके साथ ही यह कीटाणुओं और संक्रमण में मदद करता है.

ये भी पढ़ें-

<a href="https://ift.tt/3BAwirG : कोरोना काल में 25 फीसदी युवा हो रहे हैं मानसिक तनाव के शिकार

<a href="https://ift.tt/3kOJmmf and Fitness Tips: ज्यादा चाय पीना सेहत के लिए है खराब, तो इन आसान तरीकों से छोड़ें ये आदत
lifestyle https://ift.tt/3BzKh0N
Horoscope Today 02 September 2021: वृषभ और तुला राशि वाले न करें ये काम, मेष से मीन राशि तक का जानें आज का राशिफल

Horoscope Today 02 September 2021, Aaj Ka Rashifal, Daily horoscope: पंचांग के अनुसार 02 सितंबर 2021, गुरुवार को भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है. मिथुन राशि में चंद्रमा गोचर कर रहा है. आज का नक्षत्र आर्द्रा है. मेष से मीन राशि तक के लोगों के लिए आज का दिन महत्त्वपूर्ण है. आप के लिए आज का दिन कैसा रहेगा, आइए जानते हैं आज का राशिफल-

मेष राशिफल (Aries Horoscope)- आज के दिन मानसिक स्थिति थोड़ी बिगड़ सकती है. सरकारी कामकाज को लेकर दिन अच्छा है, यदि कार्य पेंडिंग है तो इसे पूरा करें. ईर्ष्या करने वाले लोगों से थोड़ा सावधान रहना होगा, क्योंकि ग्रहों की चाल उनकी स्थितियों को मजबूत कर सकती है. ऑफिशियल कार्यभार भी अधिक रहेगा जिससे कार्यों में व्यस्त रहेगी. बालू सीमेंट का व्यापार करने वाले घाटे का सौदा करने से बचे. हेल्थ में अस्थमा के रोगियों को अलर्ट रहना होगा, यदि दवाई आदि का सेवन करते हैं तो उसे रखना न भूलें. जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद होने की आशंका है, अचानक से राई का पहाड़ बनाने से बचना चाहिए.

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)- आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है. नौकरीपेशा से जुड़े लोग अधिकारियों और सहकर्मियों से संबंध मधुर रखें. व्यापारियों को अति महत्वाकांक्षा से बचना चाहिए. यदि कोई बड़ा निवेश करने जा रहे हैं तो अभी रुक जाना ही बेहतर रहेगा. विद्यार्थियों को पढ़ाई में एकाग्रता रखनी होगी, क्योंकि भाग्य का पूरा सपोर्ट नहीं मिल पाएगा, लेकिन आपकी मेहनत जाया नहीं जाएगी. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मां के स्वास्थ्य का ख्याल रखना चाहिए. परिजनों के मध्य वैचारिक मतभेद होने की आशंका है, यदि कोई विवाद पहले से ही चल रहा है तो अधिक सचेत रहने की आवश्यकता है. किसी परिजन के यहां से निमंत्रण मिल सकता है.

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)- आज के दिन मानसिक रूप से सजग रहना होगा. ऑफिस में कठोर परिश्रम को देखकर बॉस प्रसन्न होंगे, वहीं दूसरी ओर यदि आपकी बहुत समय से सैलरी इनक्रीस नहीं हुई है तो अब बात चल सकती है. जो लोग मार्केटिंग या फील्ड वर्क में रहते हैं उनको टार्गेट पूरा करने के लिए अन्य दिनों की भांति अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है. स्वास्थ्य की दृष्टि से नसों में खिंचाव व पीठ के दर्द को लेकर सचेत रहें, अधिक देर तक बैठ कर कार्य करते हैं तो योग व व्यायाम करना न भूलें. पिता और बड़े भाई के साथ तालमेल बनाकर चलें,साथ ही उनका सहयोग मिलेगा.

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)- आज के दिन ज्ञान का दंभ न करें, तो वहीं जो लोग कमजोर हैं, उनका मार्गदर्शन करें. कठोर परिश्रम कर दूसरों का दिल जीतना होगा. सैन्य विभाग के लिए जो लोग तैयारी कर रहें हैं उनको शुभ सूचना मिल सकती है. इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों से संबंधित व्यापार करते हैं. तो यह दिन आपको अच्छा मुनाफा देकर जाने वाला है. आपको एलर्जी की प्रॉब्लम रहती है, तो अपनी वस्तुएं किसी से शेयर न करें. यदि आप अनावश्यक मोबाईल का प्रयोग करते हैं खासकर युवा वर्ग तो सजग हो जाए. लंबे समय तक ऐसा करना आपके महत्वपूर्ण समय को बर्बाद करने वाला होगा. छोटी बहन का सम्मान करें.

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)- आज के दिन नेटवर्क को मजबूत करने पर ध्यान देना होगा, जिनसे कई दिनों से बात नहीं हो पा रही थी, उनसे बात करें. ऑफिस में सहकर्मियों के साथ विवाद होने विवाद को तूल न दें, वरना बात बिगड़ भी सकती है. लोहे का कारोबार करने वालों के लिए दिन मुनाफे से भरा हो सकता है. सेहत को लेकर आज दिनचर्या पर ध्यान दें, नाश्ता या खाने का टाइम सही नहीं है तो आप जल्द ही इसे फिक्स करें, अन्यथा समय पर न लिया आहार आपको दिक्कत दें सकता है. बड़ों के स्वास्थ्य को गंभीरता से लें अन्यथा छोटी बीमारी भी बड़ी बनते देर नहीं लगेगी.

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)- आज के दिन जल्दबाजी या हड़बड़ाहट में कार्य बिगाड़ सकते हैं. यदि दिमाग में कई प्रकार की उलझनें परेशान कर रही हैं तो आज कार्य के बोझ को कम कर के अपनों के साथ मौज मस्ती करें. नयी नौकरी की तलाश करने वालों को एक्टिव रहना होगा. व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को कठोर मेहनत करनी होगी. कर्मचारियों को नाराज न होने दें. सेहत में पेट में जलन की समस्या आपको परेशान कर सकती है हाइजेनिक रहते हुए अधिक से अधिक पानी का सेवन करें. दांपत्य जीवन में वाद-विवाद चल रहा है तो संवादहीन बने रहने में ही फायदा है. घर के सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी.

तुला राशिफल (Libra Horoscope)- आज के दिन बेवजह सोच-विचार नहीं करना चाहिए, तो वहीं दूसरी ओर मन में दान पुण्य की भी इच्छा जाग्रत है तो इस कार्य में देरी न करें. ऑफिस में टेक्नोलॉजी के माध्यम से बॉस व सहकर्मियों से जुड़े रहें, हो सकता है आपको अचानक ऑनलाइन सहयोग देना पड़े. व्यापारी वर्ग का कोई रुका हुआ ऑर्डर आज से मिल सकता है, जिससे लाभ के अवसर हाथ आ लगेंगे. सेहत में पेट दर्द व बेचैनी परेशान कर सकती है, ऐसे में संतुलित आहार का सेवन करें. इलेक्ट्रॉनिक सामानों में खराबी होने की आशंका है, साथ ही जो नया समान लेने की योजना बना रहें हैं उनके लिए दिन उत्तम है.

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)- आज का दिन छिपी प्रतिभा का विस्तार करना चाहिए, ऐसे में कोर्स या पढ़ाई पर ध्यान देना उपयुक्त रहेगा. ऑफिशियल स्थिति की बात करें तो बॉस की बातों को गंभीरता से लेना होगा, यदि वह किसी कारणवश शहर से बाहर हैं तो ऑफिस की जिम्मेदारी आपको मिल सकती है. जो व्यापारी काफी लंबे समय से किसी प्रोजेक्ट को लांच करने का प्रयास कर रहें हैं, उनको आज उस प्रोजेक्ट से जुड़े शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं. सेहत को लेकर सिर में दर्द होने की आशंका है. अपनों पर यदि बेवजह क्रोध करते हैं तो ऐसा करने से बचें, दूसरों की छोटी-छोटी गलतियों को माफ करते चलना होगा.

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)- आज के दिन कार्यों को लेकर व्यस्त रहेगी, क्योंकि काम का लोड अत्यधिक हो सकता है. ऑफिस में उच्चाधिकारियों के साथ बैठकें होंगी. टीम में कुछ लोग अवकाश पर जा सकते हैं, जिसके कारण कार्य को मैनेज करना पड़ेगा. व्यापारियों को विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है, छोटे व्यापारी कुछ परेशान रहेंगे. स्वास्थ्य की दृष्टि से पीठ का विशेष ध्यान रखें बैक पेन कमर दर्द सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस जैसी दिक्कतें सामने आ सकती है. परिवार में बड़े बुजुर्गों का सम्मान करें यदि वह है तो देखरेख की जिम्मेदारी आपको लेनी चाहिए. परिवार में किसी सदस्य का जन्मदिन है तो उन्हें उपहार अवश्य दें.

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)- आज के दिन एक छोटी मुस्कान सभी समस्याओं को दूर कर देगा. प्राइवेट सेक्टर में कार्यरत लोगों के आलस्य के चलते कार्य पेंडिंग हो सकता है, ऐसे में उनको सलाह है कि वर्तमान समय में कर्मप्रधान रहते हुए अपने कार्य पर पैनी निगाह बना कर रखनी होगी. व्यापार में यदि किसी क्लाइंट को कोई बड़े सौदे के लिए हामी भर दी हैं तो उनको जल्द पूरा करें अन्यथा उनसे आपके संबंध खराब हो सकते हैं. सेहत में ध्यान-योग के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए. पार्टनर, मित्र व जीवनसाथी को लाभ मिलने के आसार दिख रहे हैं. भूमि व मकान से संबंधित विवादों को हवा न दें.

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)- आज के दिन गुरु के सानिध्य में रहने का मौका मिलेगा, जिससे आप ताज़गी व प्रसन्नता का अनुभव करेंगे. मेडिकल से जुड़े लोगों कि कार्य में अधिकता की सम्भावना बनेगी परेशान नहीं होना चाहिए क्योंकि कहीं न कहीं यह परिवर्तन आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा. व्यापारियों का ग्राहकों से तीखा व्यवहार आपको आर्थिक आघात पहुंचा सकता है. सेहत में स्वस्थ रहने के लिए खुद प्रयास करने होंगे जिसमें आपको सफलता भी मिलेगी. अच्छे जीवनसाथी का कर्तव्य निभाते हुए, वैवाहिक जीवन को उत्तम बनाने का प्रयास करना चाहिए. कोई प्रिय वस्तु खोने की आशंका है, ऐसे में पूर्ण रूप से सजग रहें.

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)- आज का दिन डेस्टिनी का पूरा सपोर्ट आपके साथ रहेगा. पुराने निवेश आपके हाथ लगेंगे. ऑफिस में आपका परफार्मेंस काफी अच्छी रहेगी. सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन के साथ ट्रांसफर लेटर मिलने की संभावना है. कारोबार करने वालों को आस्तीन के सांपों से सजग रहना चाहिए. किसी पर भरोसा करना तनाव दे सकता है. स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलना होगा, गिरने से कमर में चोट लगने की आशंका है. घर में बड़े-बुजुर्ग का सम्मान और उनकी सेवा करने का मौका बिल्कुल नहीं छोड़ना चाहिए, उनका आशीर्वाद आपके लिए उन्नति के द्वार खोलने वाला हो सकता है. संतान की सफलता से प्रसन्नता होगी.

यह भी पढ़ें:
Equinox 2021: 23 सितंबर से महसूस होने लगेगा मौसम में बदलाव, गुलाबी ठंडक देने लगेगी दस्तक, ऐसा क्यों होगा? जानें

Rashifal September 2021: सितम्बर माह में इन राशियों को हो सकता है लाभ, चमक सकता है भाग्य

आर्थिक राशिफल 02 सितंबर 2021: कर्क, तुला राशि वालों को हो सकती है हानि, जानें सभी राशियों का राशिफल

Chanakya Niti: इन स्थितियों में शत्रु हावी होने का प्रयास करता है, पहले से ही हो जाएं सतर्क, जानें चाणक्य नीति

lifestyle https://ift.tt/3jzwd1e
Wednesday, September 1, 2021
Shani Dev Ko Kaise Karen Prasan: शनि देव को प्रसन्न करने के लिए अपनाएं ये उपाय, यूं दूर होगी साढ़े साती

Shani Dev ko Kaise Karen Prasan : शनि देव को न्याय के देवता के नाम से भी जाना जाता है. कहते हैं शनि देव लोगों के कर्मों के मुताबिक उन्हें फल देते हैं. बुरे कर्म वाले लोगों को अगर शनि देव दंडित करते हैं, तो अच्छे कर्म वाले लोगों पर उनकी शुभ दृष्टि रहती हैं. ज्योतिषियों का मानना है कि शनि देव अगर किसी पर अपनी कृपा बना देते हैं तो उसे हर काम में सफलता मिलती जाती है. अगर आप भी शनिवार को शनि देव को प्रसन्न कर उनका आर्शीवाद बनाए रखना चाहते हैं, तो इन आसान से उपायों को करके आप ऐसा कर सकते हैं-

1. शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए सूर्योदय से पहले पीपल के पेड़ की पूजा करनी चाहिए. माना जाता है कि शनि देव को प्रसन्न करने के लिए सरसों के तेल में लोहे की कील डालकर चढ़ाएं. शनि देव की पूजा हमेशा सूर्य निकलने से पहले या सूर्यास्त के बाद ही करनी चाहिए.

2. शनि को देव को प्रसन्न करने के लिए 43 दिन तक लगातार शनि देव की मूर्ति पर तेल चढ़ाएं. सिर्फ रविवार के दिन ये कार्य नहीं करना है.

3. शनिवार के दिन शनि यंत्र स्थापित करें. प्रतिदिन विधि-विधान से इस यंत्र की पूजा करने से शनि की कृपा आप पर बनेगी. इतना ही नहीं नियमित तौर से यंत्र के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं.

4. शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के चारों ओर कच्चा सूत का धागा 7 बार लपेटें. इतना ही नहीं, इस दिन शनि मंत्र का जाप करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं.

5. इस दिन उपवास और दान करने का भी काफी महत्व है. कहते हैं कि इस दिन काली गाय को उड़द की दाल, तेल या तिल खिलाने से शनिदेव शांत होते हैं.

6. कहते हैं कि हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ने वाले इंसान पर कभी भी शनि देव की खराब दृष्टि नहीं पड़ती. इसलिए हर शनिवार हनुमान चालीसा का पाठ करें.

7. शनिदेव की कृपा बनाए रखने के लिए शनिवार को गरीब या जरूरतमंदों को भोजन कराएं. किसी जरूरतमंद को दवा दिलाएं. इससे भी शनिदेव की कृपा बनती है.

Aja Ekadashi 2021: अजा एकादशी पर ये काम पूर्ण करने पर ही मिलता है व्रत का फल, जानें व्रत से जुड़ी सभी बातें

September Shubh Muhurat 2021: सितंबर महीने में इस दिन कर सकते हैं गृह प्रवेश या किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत, जानें महीने के शुभ दिन

lifestyle https://ift.tt/3zAc6FR
Kitchen Hacks: बारिश में हरा धनिया को गलने से बचाएं, इस तरह रखने पर 15 दिन तक रहेगा एकदम फ्रेश और हरा

Coriander Leaves Storage Tisp: बारिश के मौसम में चीजें बहुत जल्दी खराब होने लगती हैं. हरी और पत्तेदार सब्जियां 1-2 दिन से ज्यादा नहीं चल पाती हैं. बारिश के मौसम में हरा धनियां काफी मंहगा हो जाता है और नमी की वजह से 1-2 दिन से ज्यादा नहीं चल पाता. हरा धनिया को कैसे भी रखो वो गल जाता है. वहीं हरे धनिया के बिना सब्जी में स्वाद और रंग दोनों नहीं आते हैं. कोई भी सब्जी, रायता या दूसरी डिश में अगर धनिया पत्ती डाल दें तो गार्निशिंग अच्छी लगती है. हर रसोई में हरा धनिया इस्तेमाल किया जाता है. धनिया खाने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं. इससे डायजेशन अच्छा रहता है. लेकिन धनिया को स्टोर करने की समस्या सबसे ज्यादा होती है. गर्मी में धनिया 1-2 दिन में ही सूखने लगता है और बारिश में गलने लगता है. फ्रिज में रखें तो पत्तियां पीली हो जाती हैं. ऐसे में आज हम आपको धनिया को लंबे समय तक फ्रेश रखने के तरीके बता रहे हैं. इस ट्रिक से हरा धनिया 15 दिन से भी ज्यादा चलेगा और एकदम हरा और फ्रेश रहेगा.

प्लास्टिक बैग में ऐसे करें हरा धनिया स्टोर
आप चाहें तो धनिया को प्लास्टिक बैग में भी रख सकते हैं. इस तरह रखने पर आप धनिया को 20 दिन तक फ्रेश रख सकते हैं. आपको इसके लिए सबसे पहले धनिया को अच्छे से धोकर सुखाना होगा, जिससे पानी पूरी तरह से सूख जाए. अब इसे आप किसी टिशू में लपेट कर पॉलिथिन में डाल कर अच्छी तरह से बंद करके फ्रिज में रख दें. इस तरह फ्रिज में धनिया रखने से लंबे समय तक ताजा और हरा बना रहेगा.

टिशू पेपर और अखबार में ऐसे करें हरा धनिया स्टोर
अगर आपको धनिया ज्यादा दिन तक फ्रेश और खुशबूदार रखना है तो आपको इसे रखने के लिए टिशू पेपर और एयर टाइट डिब्बे का उपयोग करना चाहिए. इसके लिए पहले धनिया को अच्छे से धो लें. अब किसी हवादार जगह या पंखे में धनिया का पानी सूखने तक सुखा लें. अब एक किसी टिशू या अखबार में लपेटकर एयर टाइट डिब्बे में रख दें. अब डिब्बे को फ्रिज में रख दें, इससे धनिया करीब 2 हफ्तों तक ताजा रहेगा.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: जब वीकेंड पर बनाना हो कुछ खास तो ट्राई करें पालक मलाई कोफ्ता, जानें बनाने की विधि

</p>
lifestyle https://ift.tt/38vK0ja
Subscribe to:
Posts (Atom)