Wednesday, September 1, 2021

Relationship Tips: किसी लड़की से करते हैं प्यार, इन पांच तरीकों से जल्दी कर सकते है उन्हें Impress

Relationship Tips: कहते है किसी से प्यार करना हमारे बस में नहीं होता है. जब हमें किसी से प्यार हो जाता है तो हम उसे इंप्रेस करने की हर कोशिश करते हैं. लेकिन, प्यार जब तब दो तरफा ना हो तब तक हमें चैन नहीं पड़ता है. इसलिए प्यार की शुरुआत करने से पहले यह पक्का करना बहुत जरूरी है कि हम जिसे चाहते हैं उसके दिल में भी हमारे लिए चाहत हो. हम जिससे प्यार करते है उसका दिल जीतने की भरपूर कोशिश करते हैं. अक्सर यह देखा गया है लड़कों को इस मामले में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है क्योंकि किसी लड़की का दिल जितना कोई आसान काम नहीं है. आप भी किसी से लड़की से प्यार करते हैं और उसका दिल जीतना चाहते हैं तो कुछ आसान टिप्स को अपनाएं. इन टिप्स से आप अपने क्रश का दिल जीत सकते हैं. जो चलिए जानते हैं इस बारे में-

जेंटलमैन बनें
हर लड़की कि यह चाहत होती है की उसका पार्टनर अच्छा व्यक्ति हो. लड़कियां सज्जन यानी जेंटलमैन लड़को को बहुत पसंद करती हैं. सज्जन बनने के लिए बहुत मेहनत करने की जरूरत नहीं है बस आपको छोटी-छोटी चीजों का ध्यान रखने की जरूरत है. जब भी लड़की आए आप उनका स्वागत सामान्य तरीके से इज्जत के साथ करें. इसके साथ ही जब वह कार में बैठें तो आप कार का दरवाजा खोल दें. यह सभी छोटी-छोटी चीजों आपने सज्जन होने का सबूत है. जब वह कुर्सी पर बैठने जाएं तो उन्हें कुर्सी को खींच कर उन्हें बैठने का ऑफर दें आदि.

लड़की की तारीफ करें
लड़कियों को वह लड़के बहुत पसंद आते हैं जो उनकी तारीफ करते हैं. अगर आप अपने क्रश के साथ कहीं डेट पर जा रहे हैं तो उनकी तारीफ करना ना भूलें. आप उनके कपड़े और पहनावे की तारीफ कर सकते हैं. आप यह भी बता सकते हैं कि वह आज कितनी खूबसूरत लग रही हैं. इन सब चीजों से उन्हें यह पता चलेगा की वह आपके लिए स्पेशल है. उन्हें यह महसूस होगा कि आप उनकी छोटी-छोटी चीजों पर ध्यान देते हैं.

उन्हें सुरक्षा का एहसास दिलाएं
हर लड़की अपनी जिंदगी में एक ऐसा व्यक्ति चाहती है जो उसकी कदम-कदम पर रक्षा करें. वैसे तो यह हर पुरूष का फर्ज बनता है कि वह अपने आस-पास हर महिला की सुरक्षा करें. अगर वह रात में कहीं से आ रही हो तो आप उन्हें घर छोड़ सकते हैं. यह छोटी-छोटी बातें लड़की के दिल में जगह बनाने में मदद करती है.

उनकी बातें को सुनें
अगर आप लड़की के दिल में अपनी जगह बनाना चाहते हैं तो उनकी दिल की बात को सुनना बहुत जरूरी है. ऐसा करने से लड़की को यह एहसास होता है कि वह आपकी लाइफ में बहुत जरूरी है और वह आप पर विश्वास भी कर पाती है. उन्हें यह महसूस होता है कि आप उनकी परवाह करते है और वह आपके लिए स्पेशल है.

लड़कियों से छोटी बात करने से बचे
किसी भी लड़की का अगर आप दिल जितना चाहते हैं तो इस बात का खास ख्याल रखें कि उन्हें वो इज्जत दें जो वह Deserve करती हैं. लड़कियों को वह लड़के बिलकुल भी पसंद नहीं होते जो उनकी इज्जत नहीं करते है और उनसे छोटी बाते करते हैं. अगर आप किसी भी व्यक्ति का दिल जीतने के लिए उनकी नजरों में सम्मान पाना बहुत जरूरी है. जब आप किसी का सम्मान करते है तो बदले में आप भी सम्मान पाते हैं. यह भविष्य में एक मजबूत रिश्ते का निर्माण करता है.

ये भी पढ़ें-

<a href="https://ift.tt/3Dt1jiS Hacks: रात की बची दाल को फेंके नहीं, बनाएं दाल कबाब- जानें आसान और टेस्टी रेसिपी

बालों को करना चाहती हैं कर्ल, हीट की जगह करें कर्लर का इस्तेमाल, बाल रहेंगे स्वस्थ्य और Bouncy
lifestyle https://ift.tt/2YajREp

Protein Benefits: हड्डियों को मजबूत बनाने के अलावा ये हैं प्रोटीन के फायदे, इन लक्षणों से समझें शरीर में हो रही है प्रोटीन की कमी

Protein Benefits And Deficiency Symptoms: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी है. प्रोटीन हमारे शरीर में मसल्स, स्किन, एन्जाइम्स और हॉर्मोंस के लिए एक बिल्डिंग ब्लॉक के रुप में काम करता है. प्रोटीन खाने से बॉडी टिश्यू का निर्माण होता है. एक सर्वे के मुताबिक पूरी दुनिया में करीब 1 अरब लोग प्रोटीन की कमी से जूझ रहे हैं. प्रोटीन की कमी ज्यादातर बच्चों, बूढ़ों और मरीजों में मिलती है. प्रोटीन से शरीर को उर्जा मिलती है. अगर शरीर में प्रोटीन की कमी हो जाए तो आपको दिन भर थकान, शरीर और जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है. हमारे बालों और नाखूनों का ज्यादातर हिस्सा प्रोटीन से ही निर्मित होता है. प्रोटीन शरीर में कई तरह के एंजाइम, रसायन और हार्मोन को बनाने में भी भूमिका निभाता है. ऐसे में शरीर में प्रोटीन की कमी होने पर आपको काफी परेशानी हो सकती है. जानते हैं प्रोटीन के फायदे और शरीर में प्रोटीन की कमी से दिखने वाले लक्षण क्या है.

प्रोटीन की कमी के लक्षण (Protein Deficiency Symptoms)

1- चेहरे, त्वचा, पेट में सूजन है शरीर में प्रोटीन की कमी से हो सकती है.
2- बाल रूखे, बेजान होना, झड़ना भी प्रोटीन की कमी की वजह से हो सकते हैं.
3- प्रोटीन की कमी होने पर मांसपेशियां हड्डियों से प्रोटीन सोख लेती हैं. जिसकी वजह से हड्डियां कमजोरी हो जाती है.
4- मांसपेशियों में प्रोटीन की कमी से मसल्स पेन की शिकायत हो सकती है.
5- अगल शरीर में प्रोटीन और कैल्शियम की कमी हो तो नाखून टूटने लगते हैं और नाखूनों में संक्रमण भी हो जाता है.
6- शरीर में प्रोटीन की कमी से बहुत थकान रहती है. प्रोटीन से शरीर को एनर्जी मिलती है.
7- प्रोटीन की कमी से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कम हो जाती है. और आप बार-बार बीमार पड़ते हैं.
8- प्रोटीन की कमी से शरीर अचानक से फूला हुआ और मोटा लगने लगता है. शरीर को पर्याप्त ऊर्जा नहीं मिल पाती जिससे शरीर को उर्जा बनाने में ज्यादा प्रेशर लगता है.
9- प्रोटीन की कमी से बच्चों की लंबाई रुक जाती है बच्चों के खाने में प्रोटीन वाली चीजें जरूर शामिल करें.
10- प्रोटीन की कमी से नई कोशिकाओं के निर्माण में देरी होती है. जिससे हीलिंग में समय लगता है.

प्रोटीन से शरीर को मिलने वाले फायदे (Benefits of Protein)

1- तुरंत एनर्जी- शरीर को कार्बोहाइड्रेट और फैट से एनर्जी मिलती है, लेकिन अगर आप वजन कम करने के लिए कैलोरी कम ले रहे हैं तो आपके शरीर को प्रोटीन से भरपूर एनर्जी मिल जाती है. प्रोटीन शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देने का काम करता है.

2- मांसपेशियों का निर्माण- मांसपेशियों के निर्माण और शेप देने के लिए भी प्रोटीन की जरूरत होती है. वेट लॉस के दौरान मांसपेशियों को कमजोर होने से बचाने के लिए भी प्रोटीन की जरूरत होती है. वर्कआउट के दौरान मांसपेशियों में होने वाले डैमेज को रोकने में प्रोटीन मदद करता है.

3- हड्डियों को मजबूत बनाए- प्रोटीन से आपकी हड्डियों की सेहत में सुधार आता है. प्रोटीन से ऑस्टियोपोरोसिस की संभावना कम होती है. हड्डियों के घनत्व को बनाए रखने और मजबूत बनाने में भी प्रोटीन मदद करता है.

4- इम्यूनिटी को मजबूत बनाए- इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए प्रोटीन और एमिनो एसिड जरूरी हैं. इनसे इम्यून सिस्टम में टी सेल्स, बी सेल्स और एंटीबॉडी बनाते हैं जो बॉडी को इंफेक्शन से बचाते हैं.

5- जल्दी भूख नहीं लगती- प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थ खाने से जल्दी भूख नहीं लगती हैं. इससे बार-बार खाने की इच्छा नहीं होती है. प्रोटीन आपके दिमाग और पेट को भी अच्छा रखता है.

6- फैट बर्न करता है- प्रोटीन शरीर में मेटाबॉलिज्म बढ़ाने का काम करता है. अगर आप दिनभर में काफी कैलोरी बर्न करते हैं तो आपको प्रोटीन सही मात्रा में लेना चाहिए. प्रोटीन से फैट बर्न करने में मदद मिलती है.

7- दिल को रखे हेल्दी- कई रिसर्च में पता चला है कि प्रोटीन खाने से ब्लड प्रेशर कम करने में मदद मिलती है. ये LDL या बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी कम करता है, जिससे हार्ट की बीमारियां कम होती हैं.

8- घाव जल्दी भरता है- शरीर में प्रोटीन से मांसपेशियों और अंगों के निर्माण में मदद मिलती है. प्रोटीन से शरीर के घाव तेजी से भरते हैं. प्रोटीन से सूजन कम होती है और चोट के घाव जल्दी भरते हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: क्या है Whey Protein? जानिए शरीर के लिए क्यों है इतना जरूरी
lifestyle https://ift.tt/2WHu8aA

Corona New Study: कोरोना के गंभीर मरीजों में एक साल बाद भी मिले लक्षण, शोध में कई हैरान कर देने वाले खुलासे

Long Effects of Covid-19 on Health: कोरोना महामारी शुरू होने के हाद दुनिया भर में करोड़ो लोग इस बीमारी संक्रमित हुए हैं और लाखों लोगों ने अपनी जान गंवाई है. इस संक्रमण पर कोई शोध किए जा रहे हैं. उन ही शोधों में से एक शोध में पता चला है कि कोरोना संक्रमित होने के बाद गंभीर लक्षणों वाले मरीज में यह पाया गया है कि संक्रमण के एक साल बाद भी उसमें से कम से कम एक लक्षण बना रहता है. यह लक्षण कम से कम संक्रमित लोगों में 50 प्रतिशत में दिखाई देते हैं. इस शोध में यह भी पाया गया है कि हर तीन में से एक लोग में सांस लेने की समस्या बनी रह रही है. वहीं कोरोना के कारण अस्पताल में एडमिट होने वाले लोगों में फेफड़ों से जुड़ी समस्याएं देखी जा रही है.

बता दें कि यह शोध चीन के वुहान में 1,276 मरीजों पर किया गया है. इस रिपोर्ट के अनुसार कोरोना संक्रमित हुए लोगों में बीमार पड़ने की संभावना बहुत अधिक है. इस शोध को करने वाले टीम के मेंबर और चीन-जापान फ्रेंडशिप हॉस्पिटल के प्रोफेसर बिन काओ ने रिपोर्ट पर कहा है है कि हमारा अध्ययन अस्पतालों में भर्ती हुए संक्रमित लोगों के, 12 महीने बाद बीमार होने के संबंध में उपलब्ध कराए गए आंकड़ों पर आधारित है. शोध में शामिल ज्यादातर मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं लेकिन, उनमें से कुछ मरीजों में स्वास्थ्य संबंधी परेशानी देखी जा रही है. बता दें कि इस शोध के नतीजों को लांसेट जर्नल में छपा है.

एक साल बाद भी लक्षण
इस रिपोर्ट के अनुसार कुछ मरीजों को कोरोना के लक्षणों से एक साल बाद भी मुक्ति नहीं मिली है. इस शोध को 7 जनवरी से 29 मई के बीच किया गया है. बता दें कि इस शोध में शामिल लोगों की औसत उम्र 57 साल है. समय के साथ-साथ यह लक्षण अपने आप कम हुए है और ज्यादातर मरीजों में पूरी तरह से ठीक हो गए है. इस रिपोर्ट के अनुसार कुछ मरीजों ने 12 महीने बाद भी सांस लेने में दिक्कत की बात कबूल की.

ये भी पढ़ें-

<a href="https://ift.tt/3yC01ym Rich Food: शरीर को मजबूत बनाने के लिए प्रोटीन है जरूरी, इन प्राकृतिक स्रोत से मिलेगा शरीर को भरपूर प्रोटीन

महामारी बनती डायबिटीज: कोरोना के दौर में बढ़ते डायबिटीज के मामले, मोटापा है मुख्य कारण
lifestyle https://ift.tt/3juTlxI

Kitchen Hacks: रात की बची दाल को फेंके नहीं, बनाएं दाल कबाब- जानें आसान और टेस्टी रेसिपी

Dal Kebab Recipe from Leftover Dal: यह लगभग हर घर की कहानी है कि चाहे हम कितनी भी सही मात्रा में कुछ भी बनाएं लेकिन, खाने के बाद कुछ ना कुछ तो बच ही जाता है. ऐसे में यह समझना मुश्किल होता है कि उस बचे खाने का क्या किया जाए? ऐसे में आप उस बचे खाने को फेंक देते हैं. लेकिन, अब ऐसा करने की जरूरत नहीं है और आप रात की बची हुई दाल का कबाब बना सकते हैं. यह कबाब बनाने में जितने ही आसान होते हैं खाने में उतने ही टेस्टी लगते हैं. तो चलिए रात की बची दाल से कबाब बनाने की रेसिपी के बारे में जानते हैं-

कबाब बनाने के लिए चाहिए यह सामग्री
रात की बची चने की दाल- 1 कटोरी
प्याज (बारीक कटा हुआ)-1 कप
हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)- 1 कप
धनिया (बारीक कटी हुई)- 1 चम्मच
जीरा पाउडर-1 /2 टीस्पून
लाल मिर्च पाउडर -1 /2 टीस्पून
धनिया पाउडर-1 /2 टीस्पून
अदरक (बारीक कटी हुई)--2 टी स्पून,
नमक- स्वादानुसार
तेल-जरूरत के अनुसार
ब्रेड क्रम्स- 1 कप

कबाब बनाने की विधि
सबसे पहले एक कटोरी लें और उसमें रात की बची दाल डालें.
अब इसमें प्याज, हरी मिर्च, धनिया, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, अदरक और नमक मिलाएं.
अब तवे पर तेल रखकर इसे गर्म करें.
अब इसे कबाब को ब्रेड क्रम्स में मिलाएं और कबाब का आकार दें.
अब गर्म तवे पर इसे सिकने दें और जब यह गोल्डन दिखने लगें तो इसे निकाल लें.
दोनों तरफ से पका लेने के बाद उसे निकालें और गर्मा-गरम चटनी के साथ सर्व करें.

ये भी पढ़ें-

<a href="https://ift.tt/3yzg4x9 Leather or Fake Leather: लेना चाहते हैं लेदर का कोई सामान, इस तरह करें असली की पहचान

<a href="https://ift.tt/3kKvr0u Removing Tips: बरसात के मौसम में छत पर जम गई है काई, इन आसान टिप्स से करें उसे साफ
lifestyle https://ift.tt/3jvW9ur

Nutrela Isopure Gold से शरीर को मिलेगा भरपूर प्रोटीन और विटामिन, जानिए क्या हैं इसके फायदे

Nutrela Isopure Gold: शरीर को स्वस्थ बनाने के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी है. प्रोटीन से मांसपेशियां मजबूत और रिपेयर होती हैं. प्रोटीन में सभी जरूरी एमिनो एसिड्स पाए जाते हैं जिससे हमारे बॉडी टिशूज रिपेयर होते हैं. एक्सरसाइज करने वालों के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी है. अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो भी आपको अपनी प्रोटीन डाइट बढ़ानी पड़ेगी. प्रोटीन आपकी बेक मसल्स को रिपेयर करने में मदद करता है. प्रोटीन से शरीर को सभी जरूरी एमिनो एसिड्स मिलते हैं. इसके लिए व्हे प्रोटीन सबसे अच्छा सोर्स है. Nutrela Isopure Gold से आपके शरीर को सभी जरूरी एमिनो एसिड्स मिलते हैं. खास बात ये है कि इस प्रोटीन सप्लीमेंट से शरीर में कार्ब्स और फैट बिल्कुल नहीं जाता है. जिससे आपको वजन घटाने में भी मदद मिलती है. Nutrela Isopure Gold कम लैक्टोज का सेवन करने वालों के लिए भी अच्छा स्रोत है. जानते हैं सेवन को सीमित कर रहे हैं जानते हैं Nutrela Isopure Gold के फायदे.

यहां से खरीदें:  PATANJALI NUTRELA ISOPURE GOLD 1 KG

1- प्रोटीन की कमी पूरी- Nutrela Isopure Gold आपके शरीर को सही मात्रा में प्रोटीन पहुंचता है. ये 100% नेचुरल प्रोडक्ट है. Nutrela Isopure Gold एक प्रीमियम अल्ट्रा फिल्टर्ड, WPI और WPC से मिक्स प्रोटीन पाउडर है. इससे शरीर को सबसे ज्यादा प्रोटीन मिलता है.

2- जड़ी-बूटियों को इस्तेमाल- Nutrela Isopure Gold पूरी तरह से प्राकृतिक जड़ी बूटियों से तैयार किया गया है. इसमें कई जड़ी बूटी और हर्बल एक्सट्रेक्ट्स का इस्तेमाल किया गया है. लगातार इसके सेवन से आपका स्टेमिना बढ़ता है. आप ज्यादा एक्टिव और एनर्जेटिक महसूस करते हैं.

3- बायो फर्मेंटेड नेचुरल विटामिन- Nutrela Isopure Gold में नेचुरल और बायो फर्मेंटेड विटामिन्स का इस्तेमाल किया गया है. इसके अलावा इसमें विटामिन डी, विटामिन बी12 और जरूरी मिनरल्स का उपयोग किया गया है. इन सभी पोषक तत्वों से आपके शरीर को मजबूती मिलती है.

4- पचाने में आसान- Nutrela Isopure Gold चूंकि पूरी तरह से प्राकृतिक और शाकाहीर स्रोत से बनाया गया है इसलिए इसे पचाना काफी आसान है. इसमें बायो फर्मेंटेड विटामिन्स और एन्जाइम्स शामिल किए गए हैं जिन्हें शरीर अच्छी तरह से अब्जॉर्ब कर लेता है और पचा भी लेता है.

5- कोई मिलावट नहीं- Nutrela Isopure Gold में किसी तरह के कलर या शुगर की मिलावट नहीं की गई है. खासबात ये है कि इसमें किसी भी तरह की डोपिंग सामग्री का इस्तेमाल भी नहीं किया गया है. ये पूरी तरह से प्राकृतिक स्रोत से बनकर तैयार किया गया है. ये GMO फ्री और ग्ल्यूटेन फ्री सप्लीमेंट है.

6- 100% RDA सप्लीमेंट (रिकामेंडिड डायटरी एलाउंस)- Nutrela Isopure Gold से शरीर में आरडीए की कमी को पूरा किया जा सकता है. इससे सेवन से शरीर को सभी विटामिन, मिनरल्स और हर्बल एक्ट्रेक्ट्स मिलते हैं. जिससे इम्यूनिटी मजबूत होती है. कई बार खाने से शरीर में सभी जरूरी माइक्रो न्यूट्रेंटस की कमी को पूरा नहीं किया जा सकता है. Nutrela Isopure Gold से शरीर को 100 प्रतिशत आरडीए मिलता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Nutrela 100% Whey Performance से बनाएं मस्कुलर बॉडी, वजन घटाने और शरीर को मजबूत बनाने में मिलेगी मदद
lifestyle https://ift.tt/3t0cvyM

बालों को करना चाहती हैं कर्ल, हीट की जगह करें कर्लर का इस्तेमाल, बाल रहेंगे स्वस्थ्य और Bouncy

Tips to curl your Hair with Curler: खूबसूरत और वॉल्यूम बालों का शौक किस महिला को नहीं होता है. आजकल महिलाओं बालों को नई हेयर स्टाइल देने के लिए हीट का यूज करती है. आज कल के समय में महलाएं आयरन से बालों को आसानी से रोल कर रही हैं. लेकिन, पहले इस काम के लिए रोलर का इस्तेमाल किया जाता था. समय की कमी के कारण महिलाओं आयरन रोलर का इस्तेमाल करती हैं. लेकिन, अगर आप बालों को वॉल्यूम देना चाहती हैं तो आपके लिए रोलर एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है.

बता दें कि बार-बार बालों को हीट देने से वो खराब हो जाते हैं. लेकिन, रोलर के इस्तेमाल से किसी तरह का नुकासान नहीं होता है. लेकिन, रोलर इस्तेमाल आजकल सबसे बड़ी प्राब्लम है इसे ठीक से यूज ना कर पाना. बहुत कम लोगों को इसके ठीक से इस्तेमाल के बारे में पता है. तो चलिए जानते हैं इसे यूज करने के सही तरीके के बारे में-

हेयर रोलर लगाने से पहले बालों को करें साफ
जब भी बालों में हेयर रोलर लगाएं तो इस बात का खास ख्याल रखें कि बालों को पहले ठीक से साफ कर लें. गंदे बालों को कर्ल करने की कोशिश ना करें क्योंकि गंदे बालों को ठीक से कर्ल नहीं कर पाएगा. सबसे पहले बालों को ठीक से साफ करें और बाद में उसे कंडीशन करें. इसके बाद बालों में सीरम लगाएं. उसके बाद रोलर का इस्तेमाल करें.

अब रेलर्स का करें इस्तेमाल
रोलर्स का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले बालों को छोटे-छोटे हिस्से में बांट लें. फिर इसे बालों के आखरी सिरे से लगाना शुरू करें. बालों को रोल करते हुए इसे उपर की तरफ ले जाएं. फिर आखरी में रोल क्लिप को स्कैल्प के पास पिनअप कर लें. इस तरह सभी बाल को रोल कर लें.

इतनी देर रखें रोलर
आप कितनी देर रोलर बालों में रखेंगी यह पूरी तरह से कर्ल्स पर निर्भर करता है. अगर आपके कर्ल्स और बालों को वॉल्यूम देना चाहती हैं तो आप बालों में रोलर को 7 से 8 घंटे के लिए रखने की जरूरत है. अगर आप बालों को हल्के कर्ल्स देना चाहती हैं तो इसे सिर्फ 3 से 4 घंटे तक रखें.

रोलर इस तरह हटाएं
बालों में से रोलर को आराम से हटाएं ताकि रोलर्स खराब ना हों. इसके बाद अपनी उंगलियों से कर्ल्स को हल्का ढीला करें और हेयर स्प्रे लगाकर बालों को सेट करें. आप बाल वेवी हो जाएंगे साथ ही बालों में वॉल्यूम आएंगी.

बालों से रोलर हटाने के लिए आप सबसे पहले उंगलियों से कर्ल्स को हल्का ढीला करें. बाद में हेयर स्प्रे (Hair Spray) लगाकर बालों को सेट करें. यह आपके बालों को वेवी के साथ-साथ वॉल्यूम भी देगा.

ये भी पढ़ें-

<a href="https://ift.tt/2WHmKvS Home Remedies: दांत के दर्द से हैं परेशान, इन घरेलू उपायों से करें इलाज

<a href="https://ift.tt/3yzg4x9 Leather or Fake Leather: लेना चाहते हैं लेदर का कोई सामान, इस तरह करें असली की पहचान
lifestyle https://ift.tt/3gPDGXY

Protein Rich Food: शरीर को मजबूत बनाने के लिए प्रोटीन है जरूरी, इन प्राकृतिक स्रोत से मिलेगा शरीर को भरपूर प्रोटीन

Protein For Health: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी होता है. प्रोटीन एक माइक्रोन्यूट्रिएंट है जो हमारे शरीर हर कोशिका को सुचारू रुप से चलाने के लिए जरूरी है. आम भाषा में समझें तो हमारे दैनिक कार्यों को करने के लिए हर दिन हमें प्रोटीन से भरपूर भोजन की जरूरत होती है. हम पूरे दिन में जो भी खाते हैं उसमें कुल कैलोरी का 15-35 प्रतिशत हिस्सा प्रोटीन का होना चाहिए. प्रोटीन मुख्य रुप से एमिनो एसिड से बना होता है. शरीर के लिए 20 में से 9 एमिनो एसिड्स बहुत जरूरी हैं. ऐसे में आपको अपना डाइट प्लान इन्हीं 9 जरूरी एमिनो एसिड्स को ध्यान में रखकर तैयार करना चाहिए. बच्चे, युवा और बुजुर्ग हर उम्र के लोगों के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी है. शरीर के ठीक तरह से विकास के लिए प्रोटीन जरूरी है. प्रोटीन नई कोशिकाओं को बनाने और उन्हें रिपेयर करने में मदद करता है. इसके अलावा बाल, त्वचा, हड्डी, नाखून, मांसपेशिया, कोशिकाओं और शरीर के दूसरे अंगों को स्वस्थ रखने के लिए भी प्रोटीन बहुत जरूरी है. प्रोटीन की कमी को आप आहार से भी पूरा कर सकते हैं. जानते हैं प्रोटीन से भरपूर प्राकृतिक खाद्य पदार्थ कौन से हैं.

प्रोटीन से भरपूर प्राकृतिक खाद्य पदार्थ (Protein Natural Food Source)

1- दूध- दूध में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है. आपको अपनी डाइट में दूध जरूर शामिल करना चाहिए. करीब 100 ग्राम दूध में 3.6 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है. इसलिए रोजाना एक गिलास दूध पीने से शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा किया जा सकता है.

2- सोयाबीन- सोयाबीन भी प्रोटीन का अच्छा स्रोत है. करीब 100 ग्राम सोयाबीन में 36.9 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है. आप सोयाबीन से रोजाना की प्रोटीन जरूरत पूरा कर सकते हैं.

3- पनीर- प्रोटीन की कमी पूरा करने के लिए आप पनीर अपनी डाइट में शामिल करें. आप खोआ, स्किम्ड मिल्क भी खा सकते हैं. आप रोज नाश्ते में पनीर खा सकते हैं.

4- दाल- प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स दाल भी है. दाल में बहुत ज्यादा मात्रा में प्रोटीन होता है. आप खाने में चाहे किसी भी दाल का सेवन करें उससे आपकी डेली की प्रोटीन की कमी पूरी हो सकती है.

5- ड्राई फ्रूट्स- आप प्रोटीन के लिए काजू और बादाम भी खा सकते हैं. ड्राई फ्रूट्स में काफी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है. आप नाश्ते या स्नैक्स में काजू बादाम खा सकते हैं.

6- मूंगफली- मूंगफली में कैलोरी, विटामिन और प्रोटीन भरपूर होता है. मूंगफली शरीर को भरपूर पोषण देती है. करीब 100 ग्राम मूंगफली में आपको 20.2 ग्राम प्रोटीन मिलेगा.

7- मछली- सीफूड में काफी मात्रा में प्रोटीन होता है. मछलियों में प्रोटीन और कई दूसरे पोषक तत्व पाए जाते हैं.

8- चिकन- मछली के अलावा चिकन में भी प्रोटीन होता है. ग्रिल्ड चिकन खाना आपकी हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होगा.

9- मीट- चिकन और मीट दोनों में ही प्रोटीन काफी होता है. करीब 100 ग्राम मीट में 22.2 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है.

10- अंडे- प्रोटीन के लिए आपको डाइट में अंडे भी जरूर शामिल करने चाहिए. अंडे प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स है. अंडे में कई दूसरे जरुरी पोषक तत्व और विटामिन पाए जाते हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: मसल्स बनाने से लेकर वजन घटाने तक ये हैं Whey Protein के गजब के फायदे
lifestyle https://ift.tt/3BtJ8Yv