Tuesday, August 3, 2021
Coffee Side-Effects: बहुत ज्यादा कॉफी पीने से सेहत को हो सकता है नुकसान, जानिए कैसे?

Coffee Side-Effects: कॉपी पीना हमारी सुबह की आदतों में शामिल है. बहुत सारे लोग काम के थकान पर काबू पाने के लिए कॉफी पीते हैं. उसके पीने से शरीर तरोताजा और ऊर्जावान महसूस करता है. कॉफी में शरीर के लिए फायदेमंद कई सारे पोषक तत्व होते हैं. लेकिन बहुत ज्यादा पीने के साइड-इफेक्ट्स भी हैं. एक रिसर्च के मुताबिक, एक दिन में छह कप कॉफी से दिमागी बीमारी जैसे डिमेंशिया का खतरा रहता है. उसके अलावा, हार्ट स्ट्रोक, हाई ब्लड प्रेशर समेत अन्य बीमारियां हो सकती हैं. इसलिए जरूरी है कि बहुत ज्यादा कॉफी पीने से होनेवाले नुकसान को जाना जाए.

नींद करती है खराब
कॉफी पीने से सुस्ती दूर होती है और आपको जगाए रखने में मदद करती है. कॉफी आपको सतर्क रखने में मदद करती है, विशेषकर अगर आप कोई काम सावधानी से कर रहे हों. लेकिन बहुत ज्यादा कैफीन के सेवन से रात में आपको नींद नहीं आएगी. ये आपके स्लीप पैटर्न को भी बाधित करती है.

पेट में गैस की समस्या बढ़ाती है
ज्यादातर लोग जानते हैं कि कॉफी पीने का शरीर के कई हिस्सों पर प्रभाव होता है. कॉफी पीने से गैस्ट्रिन हार्मोन जारी होता है, जो पेट की गतिविधि को बढ़ाने के लिए काम करता है. अगर आप अत्यधिक मात्रा में कॉफी का सेवन करते हैं, तो उससे पेट की परेशानी हो सकती है. उसके अलावा, कुछ अन्य समस्याओं का भी डर रहता है.

ब्लड प्रेशर बढ़ाती है
ज्यादा कॉफी पीने से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है. हाई ब्लड प्रेशर मरीजों के सेल्स को नुकसान पहुंच सकता है, जिसके कारण दिल तक ब्लड का प्रवाह कम हो सकता है. उसके चलते स्ट्रोक और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए अगर आप हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं, तो कैफीन पीने में सावधानी बरतें.

सुस्ती और थकान आती है
हालांकि, कॉफी पीने से कुछ समय के लिए ऊर्जा जरूर मिलती है. लेकिन अत्यधिक पीने के नतीजे में उसका प्रभाव उल्टा देखा जाता है. काफी ज्यादा पीने से सुस्ती और थकान आती है. कुछ रिसर्च में पाया गया है कि ज्यादा मात्रा में कॉफी पीने पीने से शरीर पहले के मुकाबले अधिक थका हुआ महसूस करता है.

कहीं आप भी तो ऑफिस का काम करते वक्त गलत पोजीशन में नहीं बैठते? जानें इसके नुकसान

जानिए Vitamin B1 की कमी से क्या हो सकता है, भूमिका, महत्व और फायदे भी समझें
lifestyle https://ift.tt/3rNVO8Y
Damaged स्किन से हैं परेशान तो पुदीना फेस पैक का करें इस्तेमाल, मिलेगी ग्लोइंग और फ्लॉलेस त्वचा

Beauty Benefits of Pudina Face Pack: यह तो हम सभी जानते हैं कि पुदीना हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है. यह हमारे डाइजेशन को तो ठीक रखता ही है, साथ ही यह पेट को एसिडिटी जैसी परेशानियों से भी मुक्ति दिलाता है. लेकिन, क्या आप यह जानती हैं कि यह स्किन को ग्लोइंग और फ्लॉलेस बनाने में भी बहुत कारगर है. आज हम आपको पुदीना के उन गुणों के बारे में बताने वाले हैं जिससे आपकी स्किन से जुड़ी कई परेशानियां दूर हो जाएंगी और आपका चेहरा ग्लो करने लगेगा.

पुदीना फेस पैक के फायदे
बता दें कि पुदीना में एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज (Anti bacterial Properties) पाई जाती है जो स्किन में पाए जाने वाले हार्मफुल बैक्टीरिया को खत्म कर देता है. ऑयली स्किन वाले लोगों को अक्सर पिंपल्स की समस्या होती है जिसके कारण कई बार उनके चेहरे पर पस वाले दाने होने लगते हैं. पुदीना फेस पैक इन दानों को जड़ से खत्म कर चेहरे को फ्लॉलेस बनाने में मदद करता है. इसमें सलिसीक्लिक एसिड (Salicylic acid) भी पाया जाता है जिससे आपको एक्ने की समस्या नहीं होती है. यह चेहरे को ऑयल फ्री रखने में भी मदद करता है.

चेहरे को सूदिंग इफेक्ट देता है पुदीना पैक
पुदीने में एंटीइंफ्लामेटरी प्रॉपर्टीज (Anti Inflammatory Properties) पाई जाती है जो चेहरे की जलन और सूजन को दूर करने में मदद करता है. यह चेहरे को सूदिंग इफेक्ट (Soothing Effect) देकर स्किन पोर्स बंद कर देता है. यह एक बेहतरीन मॉइश्चराइजर भी है जो स्किन को ड्राई होने से बचाता है.

पुदीना फेस पैक बनाने का तरीका
पुदीना फेस पैक को बनाने के लिए पुदीना के ताजे पत्ते लें और उसे अच्छी तरह से साफ कर दें. अब इसमें शहद मिलाएं और अच्छी तरह से दोनों को पीस दें. इस मिश्रण में गुलाबजल की कुछ बूंदे मिलाएं. आपका पुदीना फेस पैक तैयार है. इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें. बाद में ठंडे पानी से इसे साफ कर लें. इस फेस पैक को हफ्ते में दो बार इस्तेमाल कर सकती हैं. कुछ ही दिनों में आपकी डैमेज स्किन ठीक हो जाएंगी और ग्लो करने लगेगी.

ये भी पढ़ें-

कहीं आप भी तो ऑफिस का काम करते वक्त गलत पोजीशन में नहीं बैठते? जानें इसके नुकसान

बुढ़ापे में है मोटापे का शिकार, लाइफस्टाइल में बदलाव से रह सकते हैं दिल की बीमारियों से दूर
lifestyle https://ift.tt/3jhtSXh
Kitchen Hacks: अरबी छीलते वक्त होती है हाथों में खुजली की समस्या, इन टिप्स का करें इस्तेमाल

Easy Arbi Peeling Tips: अरबी की सब्जी खाने में बेहद स्वादिष्ट लगती है लेकिन, इसे काटना बेहद मुश्किल काम होता है. इसे काटते और छिलते वक्त कई लोगों को हाथों में सूजन और खुजली की समस्या हो जाती है. इसे छिलना भी थोड़ा मुश्किल काम होता है क्योंकि अरबी का पत्ता बहुत पतला होता है. कई लोग इसे छिलने के लिए पिलर का इस्तेमाल करते है जिसके कारण खाने लायक हिस्सा भी कभी-कभी छिल जाता है. ऐसे में मजबूरन हमें हाथों का इस्तेमाल करना ही पड़ता है. अगर आप भी इस समस्या का सामना करती हैं तो हम आपको कुछ ऐसे ट्रिक बताने वाले हैं जिससे ज्यादा मेहनत किए बिना अरबी छिल जाएंगे और हाथों में खुजली और सूजन और सूजन की समस्या भी नहीं होगी.

बर्तन धोने वाले स्‍क्रब का करें यूज
जी हां आपने विलकुल ठीक पढ़ा. आप पिलर की जगह बर्तन धोने वाले स्क्रव का भी इस्तेमाल कर सकती हैं. अरबी छिलते वक्त इसके यूज से आपका काम बेहद आसान हो जाएगा. इसके लिए आप किचन गलव्ज पहनें और नया बर्तन स्क्रब लें.अरबी को रगड़ें. ऐसा करने से छिलका उतरने लगेगा और आपके हाथों को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा.

नारियल के छिलके का करें यूज
आप अरबी को छिलने के लिए नारियल के छिलके का भी इस्तेमाल कर सकती हैं. सबसे पहले नारियल के छिलके को लें और उसे मोड़कर गेंदनुमा आकार दें. इसके बाद नारियल के छिलके की बनी गेंद की मदद से अरबी के छिलके को उतारे. इस तरकीब से कुछ ही देर में अरबी के छिलके उतर जाएंगे और आपके हाथ भी सुरक्षित रहेंगे.

हाथों में लगाए तेल
अरबी का छिलका छिलने से पहले इस बात का खास ख्याल रखें कि हाथों को पहले अच्छी तरह से साफ कर लें और उसमें कोई भी तेल लगा दें. उसके बाद अरबी को काटने से पहले उसपर इच्छी तरह से नमक छिड़क दें. ऐसा करने से अपको हाथों में खुजली और सूजन नहीं होगी. साथ ही अरबी को छिलने में बेहद कम समय लगेगा.

ये भी पढ़ें-

<a href="https://ift.tt/3yzouFD Special: आपको भी आता है सावन में झूला झलने में मजा तो जानें इसके हेल्थ बेनिफिट्स

<a href="https://ift.tt/3jgYyId Skin Care Tips: मानसून में इन स्किन केयर टिप्स को करें फॉलो, मिलेगी बेदाग और ग्लोइंग स्किन
lifestyle https://ift.tt/3xkJUog
Homemade Cough Syrup: बरसात के मौसम में हो गई है खांसी तो घर पर बनाएं प्याज और शहद का कफ सिरप

Homemade Cough Syrup: मानसून में कभी गर्मी तो कभी उमस के कारण खांसी-जुकाम जैसी मौसमी बीमारियां होना आम बात है. ऐसे में कई लोग मार्केट की एलोपैथिक दवा खाने के बजाए घरेलू इलाज का सहारा लेते हैं. अगर आपको भी बरसात के इस मौसम में खांसी-जुकाम हो गया है तो हम आपको आयुर्वेदिक होममेड सिरप बनाना सिखा रहे हैं. इस सिरफ को आप आसानी से घर पर बना सकते हैं. यह ना सिर्फ आपको मौसमी बीमारियों से बचाने में मदद करता है बल्कि अपकी इम्यूनिटी (Immunity Booster) बढ़ाने में भी कारगर है. इस सिरप को पीने से किसी तरह का साइड इफेक्ट नहीं होता है.

प्याज में है यह औषधीय गुण
बता दें कि प्याज में कई तरह के औषधीय गुण पाए जाते हैं. यह शरीर को सांस संबंधित बीमारियों से लड़ने में मदद करता है और कुछ ही देर में खांसी को रोक देता है. इसमें कई एंटी बैक्‍टीरियल (Anti Bacterial) गुण पाएं जाते है जिससे यह हमें संक्रमण (Infection) से बचाए रखने में मदद करता है.

शहद के सेवन से होते है यह फायदे
बता दें कि शहद में प्रीबायोटिक्स, एंटीऑक्सिडेंट(Antioxidant) , मिनरल्‍स, एंजाइम, विटामिन बी और प्रीबायोटिक्स भारी मात्रा में पाए जाते हैं. यह हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है. यह खांसी-जुकाम को जड़ से हटाने में बहुत कारगर साबित होता है.

सिरप बनाने की विधि
एक चम्मच प्याज लें और उसे कद्दूकस कर लें.
एक चम्मच शहद लें और कद्दूकस किए प्याज में मिला दें.
अब इस मिश्रण को मिला दें और आधे घंटे तक किसी बंद बर्तन में छोड़ दे.
थोड़ी देर बाद इस गाड़ कर इसका रस अलग कर लें.

आपका सिरप तैयार है. बच्चों को 1 छोटा चम्मच और बड़े बच्चों और वयस्कों के लिए 1 बड़ा चम्मच सिरफ काफी है. दिन में दो बार इसका सेवन करें. आपकी खांसी जल्द ही ठीक हो जाएगी.

ये भी पढ़ें-

<a href="https://ift.tt/3jgYyId Skin Care Tips: मानसून में इन स्किन केयर टिप्स को करें फॉलो, मिलेगी बेदाग और ग्लोइंग स्किन

<a href="https://ift.tt/2TVZJEs Loss Tips: वजन घटाना है तो डाइट में शामिल करें ये 5 ड्राई फ्रूट्स, मिलेंगे कई फायदे
lifestyle https://ift.tt/2WP9hlH
इन आदतों की वजह से आप नहीं हासिल कर सकते अच्छा स्वास्थ्य, जानिए और करें बचाव

अच्छी सेहत का सफर संतुलित डाइट और व्यायाम से शुरू होता है. रोजाना की बहुत सारी हमारी आदतें उस राह को रोकती हैं. हम कई ऐसी आदतों से वाकिफ होते हैं जो सेहत को बुरी तरह प्रभावित करती हैं, फिर भी हम उसे बदलने की कोशिश नहीं करते. हमारी सेहत के लिए बुनियादी टिप्स संतुलित डाइट खाना, पर्याप्त पानी पीना, स्मोकिंग नहीं करना, शारीरिक सक्रियता है. जरूरी है कि सेहत की राह में रुकावट बनी रोजाना की कुछ आदतों को बदला जाए.

डाइट में सब्जी की कमी- सब्जियों से मिलनेवाले फायदों के बारे में हमें बचपन से बताया जाता रहा है. हमारे लंबे और मजबूत होने के पीछे संतुलित डाइट का खाना अभी भी बहुत आवश्यक है. अपनी डाइट में सब्जियों को शामिल नहीं करने से पाचन के मुद्दे और दूसरी स्वास्थ्य की समस्या हो सकती है. सब्जियों में विटामिन्स और फाइबर की बहुत मात्रा पाई जाती है जो हमारे शरीर को अच्छा आकार देने के लिए जरूरी हैं.

बहुत अधिक तनाव में रहना- चाहे आप पर काम का बोझ हो या महामारी की चिंता, तनावग्रस्त होना आसान है. थका देने के अलावा, तनाव आपको दिल की बीमारी के अधिक जोखिम में डालने के साथ-साथ आपका ब्लड प्रेशर भी बढ़ा सकता है. अपने तनाव के लेवल को कम करने के लिए कुछ उपाय जैसे मेडिटेशन, थेरेपी कारगर हो सकते हैं. ये न सिर्फ आपके दिल की सेहत में मदद करेंगे बल्कि आपको अच्छा एहसास भी कराएंगे.

काफी पानी नहीं पीना- क्या आप जानते हैं मामूली डिहाइड्रेशन से भी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं? डिहाइड्रेशन कमजोरी, चक्कर, सिर दर्द, मसल दर्द और यहां तक कि कब्ज का कारण बन सकता है. इसलिए छह से आठ ग्लास तरल पदार्थ जैसे पानी, जूस या चाय एक दिन में पीना सुनिश्चित करें. अधिक ऊर्जावान महसूस करने के लिए पर्याप्त पानी पीना भी आपकी मदद कर सकता है.

बहुत तेज खाना- जब आपके पास बैठने और लंच या डिनर करने के लिए पर्याप्त समय नहीं होगा, तो आप जल्दी में खाएंगे. लेकिन क्या आप जानते हैं जल्दबाजी की आदतें एसिड रिफ्लेक्स, ब्लोटिंग और अत्यधिक गैस का कारण बन सकती हैं. इसलिए आप जो कुछ खा रहे हैं, उसके स्वाद का आनंद लेने की कोशिश करें और सुगंध को सराहें. खुद को डेस्क से दूरी बनाकर लंच करें, और कम से कम उसका आनंद उठाने के लिए 20 मिनट का समय दें.

व्यायाम नहीं करना- पाबंदी से व्यायाम करना दिल की सेहत को बनाए रखने का आधार है. प्रति सप्ताह मात्र 150 मिनट तेज चलना या टेनिस खेलना कोलेस्ट्रोल, ब्लड प्रेशर लेवल को कम कर सकता है, और स्वस्थ वजन बनाने में भी मददगार है. इससे आपके दिल का मसल मजबूत भी बन सकता है. जरूरी है कि पाबंदी से रूटीन में व्यायाम को शामिल करें.

बुढ़ापे में है मोटापे का शिकार, लाइफस्टाइल में बदलाव से रह सकते हैं दिल की बीमारियों से दूर

पनीर के फायदे जानिए, इन तरीकों से अपनी डाइट में कर सकते हैं शामिल
lifestyle https://ift.tt/3rXdQ8X
कहीं आप भी तो ऑफिस का काम करते वक्त गलत पोजीशन में नहीं बैठते? जानें इसके नुकसान

Correct Postures can prevent Back Pain: कोरोना महामारी के कारण बहुत से ऑफिस में अब 'वर्क फ्रॉम होम' (Work From Home) हो चुका है. ऑफिस में बैठकर घंटों काम करने वाले लोग यह अच्छी तरह से जानते हैं कि 8 से 9 घंटे लगातार काम करने से शरीर को कितना नुकसान पहुंचता है. काफी देर तक एक ही पोजीशन में बैठने से अक्सर पीठ और पैर में दर्द होने की समस्या होने लगती है. ऐसे में यह बेहद जरूरी है कि हम पूरे दिन सही पोजीशन में बैठें और फिर काम करें.

ऑफिस में काम करते वक्त हम स्पेशल कुर्सी पर बैठते हैं जिसके कारण हमें पीठ दर्द की समस्या नहीं होती है. लेकिन, घर पर काम करते वक्त हम साधारण कुर्सी पर बैठते हैं जिससे बहुत से लोगों को कमर दर्द की शिकायत हो जाती है. लंबे वक्त तक घर में काम करने के लिए वर्क फ्रेंडली चेयर (Work Friendly Chair) और इंसान का कम्फर्टेबल (Comfortable) होना बेहद जरूरी है. घर में काम करते वक्त इस बात का खास ख्याल रखें कि आप प्लास्टिक की कुर्सी (Plastic Chair) पर बिलकुल ना बैठे. उस कुर्सी की जगह आप एर्गोनॉमिक्स या फ्लेक्सिबल कुर्सी का इस्तेमाल करें.

एक्सपर्ट्स के अनुसार फ्लेक्सिबल कुर्सी काम करते वक्त शरीर के तनाव को कम करके हमारे दिमाग को रिलैक्स करने में मदद करती है. एर्गोनॉमिक्स चेयर लंबे समय तक बैठने में हमारे पीठ को सपोर्ट करके उसे आराम दिलाने में मदद करता है.

कुर्सी पर बैठने का सही तरीका क्या है?
काम करते वक्त इस बात का खास ख्याल रखें कि आपकी रीढ़ की हड्डी सीधी होनी चाहिए. आप अपने दोनों पैरों को हमेशा जमीन पर रखकर बैठें. यह देखा गया है कि काम करते वक्त बहुत से लोगों में यह आदत होती है कि वह अपनी कुर्सी की ऊंचाई बढ़ा लेते हैं और पैर हवा में लटका देते हैं. यह करना बिलकुल भी ठीक नहीं है. ऐसा करने से कमर की हड्डी पर अधिक दबाव पड़ता है और पैरों में और दर्द होने लगता है. ज्यादा देर तक इस पोजीशन में बैठने से आंखों पर भी बहुत बुरा असर पड़ता है. इसलिए काम 'वर्क फ्रॉम होम' में इस बात का खास ख्याल रखें कि आप सही पोजीशन में बैठकर अपना काम करें.

ये भी पढ़ें-

बुढ़ापे में है मोटापे का शिकार, लाइफस्टाइल में बदलाव से रह सकते हैं दिल की बीमारियों से दूर

<a href="https://ift.tt/3iir6ld Tips: कोविड-19 और मानसून की बीमारियों के बीच कैसे करें अंतर, जानिए
lifestyle https://ift.tt/2WOHr9c
जानिए Vitamin B1 की कमी से क्या हो सकता है, भूमिका, महत्व और फायदे भी समझें

विटामिन बी1 एक जरूरी पोषक तत्व है जिसकी हमारे शरीर को आवश्यकता होती है. हमारा शरीर खुद से उसे पैदा करने में सक्षम नहीं होता, इसलिए उसकी पूर्ति फूड्स और सप्लीमेंट्स के जरिए की जाती है. विटामिन बी1 को थायमिन भी कहा जाता है. शरीर के सही कामकाज की खातिर जरूरी है कि विटामिन बी1 की पर्याप्त मात्रा इस्तेमाल की जाए.

शारीरिक कामों में विटामिन बी1 अहम भूमिका अदा करता है. इसका काम फूड को ऊर्जा में बदलना, रेड ब्लड सेल पैदा करना और सेल्स के अंदर ऊर्जा को पहुंचाने का है. उसके बिना हमारा शरीर सही तरीके से काम करना बंद कर देगा. विटामिन बी1 पानी में घुलनशील पोषक तत्व है. विटामिन बी1 की हमारे शरीर में भूमिका और उसके कुछ फायदों को जानना चाहिए.

इस वजह से विटामिन बी1 का है महत्व
विटामिन बी1 की मौजूदगी हमेशा इस बात को सुनिश्चित करती है कि आपकी आंत स्वस्थ रहे और पेट में काफी हाइड्रोक्लोरिक एसिड का उत्पादन हो. ये आपके भोजन से शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्वों और मिनरल्स को अवशोषित करने में मदद भी करता है. ये शरीर को कार्बोहाइड्रेट्स और ग्लूकोज को तोड़ने और उनको ऊर्जा में बदलने की इजाजत देता है. इसलिए आपके शरीर में विटामिन बी1 का स्थिर लेवल हमेशा जरूरी है ताकि आप खुद को ऊर्जावान महसूस करते रहें.

रेड ब्लड सेल्स को काबू में रखता है
विटामिन बी1 रेड ब्लड सेल्स के उत्पादन में मुख्य भूमिका निभाता है जो ऑक्सीजन को शरीर के विभिन्न हिस्सों तक पहुंचाता है. ये सभी अंगों को सही तरीके से काम करने के लिए प्रयाप्त ऑक्सीजन की आपूर्ति को सुनिश्चित करता है. आरबीसी से बना ब्लड हमारे अंदरुनी सिस्टम का महत्वपूर्ण हिस्सा है. विटामिन बी1 की अहमियत का पता इसी से चलता है कि इसकी कमी से एनीमिया हो सकता है, जिसका मतलब है शरीर में रेड ब्लड सेल्स की मात्रा की कमी. एनीमिया कभी-कभी अंग क्षति का कारण बनता है. विटामिन बी1 आपके शरीर के लिए रेड ब्लड सेल्स उत्पादन को तय करता है ताकि सभी अंग अच्छी तरह से ऑक्सीजन युक्त रह सकें.

इम्यून सिस्टम को बढ़ाता है
विटामिन बी1 आपके इम्यून सिस्टम को बढ़ाता है और विभिन्न प्रकार की बीमारियों के खिलाफ शरीर को सुरक्षा देता है. ये इम्यून सिस्टम को प्रेरित कर रक्त प्रवाह में व्हाइट ब्लड सेल्स को जारी करने में मदद करता है. इससे हमारे शरीर को बैक्टीरिया और फंगस जैसे बीमारी का कारण बननेवाले रोगजनकों के खिलाफ लड़ने में मदद मिलती है. व्हाइट ब्लड सेल्स शरीर में किसी बाहरी तत्व को पहचानता है और फौरन उसे खत्म करता है.

Health Tips: कोविड-19 और मानसून की बीमारियों के बीच कैसे करें अंतर, जानिए

बुढ़ापे में है मोटापे का शिकार, लाइफस्टाइल में बदलाव से रह सकते हैं दिल की बीमारियों से दूर
lifestyle https://ift.tt/3xpzSSS
Subscribe to:
Posts (Atom)