Tuesday, August 3, 2021

पनीर के फायदे जानिए, इन तरीकों से अपनी डाइट में कर सकते हैं शामिल

पनीर सामान्य तौर पर प्रोटीन और कैल्शियम का अच्छा स्रोत है, जबकि कार्बोहाइड्रेट्स में बहुत ही कम. इसलिए ये कम कार्बोहाइड्रेट डाइट पर रहनेवाले लोगों का स्वस्थ विकल्प है. हालांकि, पनीर में सैचुरेटेड फैट्स और सोडियम भी पाया जाता है, शरीर को दोनों की बहुत सीमित मात्रा में जरूरत होती है. अपने पोषण महत्व के कारण पनीर कई लिहाज से फायदेमंद है. ये ब्लड प्रेशर कम करनेवाला, मसल बनानेवाला, डायबिटीज का खतरा कम करनेवाला और हड्डियों को मजबूत करनेवाला समझा जाता है. शोधकर्ताओं का ये भी सुझाव है कि दिल की सेहत को ठीक करने के लिए रोजाना 40 ग्राम पनीर खाया जाए. ये प्रोबायोटिक्स की वजह से इम्यूनिटी और आंत के स्वास्थ्य को भी ठीक करने में मदद करता है.

डाइट में पनीर को कैसे करें शामिल
पनीर का स्वस्थ होना उसकी रेसिपी पर निर्भर करता है. संतुलित भोजन में मैक्रो और सूक्ष्म पोषक तत्वों की अच्छी मात्रा होनी चाहिए. पनीर के साथ स्वस्थ भोजन बनाते वक्त आप कुछ टिप्स का पालन कर सकते हैं.

पनीर को सलाद में मिलाएं- अगर आपको सलाद नहीं पसंद है, तो उसका स्वाद बढ़ाने के लिए पनीर को मिलाना अच्छा जरिया है. अपने पनीर को क्यूब्स में काट कर उसे सलाद में मिलाएं.

ऑमलेट में पनीर को मिलाएं- स्वस्थ, प्रोटीन से भरपूर ब्रेकफास्ट के विकल्प की अगर आपको तलाश है, तो आप पनीर को शामिल कर सकते हैं. नियमित ऑमलेट या दूसरे तरह से अंडों में पनीर को मिलाने से ये न केवल समृद्ध बल्कि स्वादिष्ट भी बन जाएगा.

रेड मीट की जगह पनीर को रखें- नन वेजिटेरियन के लिए अपनी डाइट में से किसी भी प्रकार के मीट को हटाना बहुत मुश्किल होता है. हालांकि, आप अपने दिल की खातिर सेवन को कम कर सकते हैं. रेड मीट स्पष्ट तौर पर हार्ट अटैक के खतरे को बढ़ाता है. दिल की सेहत को खतरे में डाले बिना उसको पनीर से बदलने पर आपको स्वस्थ फैट्स और प्रोटीन प्राप्त करने में मदद मिलेगी.

फलों के साथ पनीर खाएं- सही तरीके से फल और पनीर को शामिल करने से ये आपके लिए स्नैक का स्वस्थ विकल्प हो सकता है. मिसाल के तौर पर तरबूज, आम और सेब के साथ पनीर का अच्छा जोड़ है. आप इस विकल्प का इस्तेमाल कर सकते हैं.

पाकिस्तान में 'चॉकलेट बिरयानी' की बिक्री का वीडियो वायरल, लोगों ने दिए ऐसे मजेदार रिएक्शन

Health Tips: आपके बाथरूम से फैल सकती हैं बीमारियां, इन 5 चीजों को तुरंत हटा दें
lifestyle https://ift.tt/3ylmVut

बुढ़ापे में है मोटापे का शिकार, लाइफस्टाइल में बदलाव से रह सकते हैं दिल की बीमारियों से दूर

Lifestyle changes in Obese Seniors: जीवन में उम्र में एक पढ़ाव पर आने के बाद सभी लोगों को अपने स्वास्थ्य का बहुत ध्यान रखना पड़ता है. एक हेल्दी रूटीन फॉलो करने से ना सिर्फ मोटापे से ग्रस्त बुजुर्गों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है बल्कि वह निरोगी जीवन भी जीते हैं. यह बातें हम नहीं कह रहे हैं बल्कि, अमेरिका में छपे एक हेल्थ जनरल में यह दावे किए गए हैं. अमेरिका की प्रतिष्ठित हार्ट जनरल मैगजीन 'अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन' (American Heart Association) में छपी खबर के मुताबिक 65 साल की उम्र के बाद अगर आप मोटापे से ग्रस्त हैं तो लाइफस्टाइल में छोटे-छोटे बदलाव करके आप अपने दिल को बीमारियों से सुरक्षित रख सकते हैं.आपको बता दें कि इस रिपोर्ट के अनुसार 65 से अधिक उम्र के मोटे लोगों को कम से कम दिनभर में 200 कैलोरी एक्सरसाइज करके बर्न करनी चाहिए. 30 मिनट की एक्सरसाइज से आप 200 कैलोरी बर्न कर सकते हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि आप व्यायाम अपनी शरीर की क्षमता के अनुसार ही करें और हफ्ते में चार दिन व्यायाम करने से धमनी की जकड़न (Aortic Stiffness) दूर होती है और हृदय स्वस्थ रहता है.'वेक फॉरेस्ट स्कूल ऑफ मेडिसिन' में प्रोफेसर टीना बर्कली ने बताया कि 65 से 79 के उम्र के मोटे लोगों में डेली एक्सरसाइज से धमनी की जकड़न का खतरा कम होता है. एक्सरसाइज करने के दौरान खून का बहाव शरीर में तेज हो जाता है जिससे धमनी की जकड़न दूर होती है और वह स्वस्थ बनती है. दिल को ठीक रखने के लिए मोटापे से ग्रस्त लोग हफ्ते में कम से कम चार दिन जरूर एक्सरसाइज करें. यह उनके दिल को स्वस्थ बनाता है और लंबा जीवन जीने में मदद करता है.

Health Tips: कोविड-19 और मानसून की बीमारियों के बीच कैसे करें अंतर, जानिए

कोरोना महामारी के बीच मानसून का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर बड़ा प्रभाव हो सकता है. जैसा कि हम सब जानते हैं मानसून राहत के साथ कई तरह की बीमारी भी लाता है. मानसून की बीमारियों के लक्षण कोविड-19 के लक्षणों जैसे हो सकते हैं, जिससे भ्रम की स्थिति पैदा हो जाती है. इसलिए जरूरी है ये समझना कि दोनों पूरी तरह से अलग बीमारियां शरीर को कैसे प्रभावित करती हैं और उनमें समानता क्या है.

मानसून की सामान्य बीमारियां

मानसून में कई प्रकार की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. मानसून की सबसे आम कुछ बीमारियों में वेक्टर जनित बीमारियां जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, वायरल संक्रमण जैसे सामान्य जुकाम, वायरल बुखार और पानी से होनेवाला संक्रमण जैसे कॉलरा, टाइफॉयड बुखार हैं.

कोरोना वायरस सांस की बीमारी है

कोरोना वायरस श्वसन तंत्र को प्रभावित करता है और आहिस्ता-आहिस्ता पूरे शरीर पर असर करता है. कोरोना वायरस को विभिन्न रूपों में बदलने के लिए जाना जाता है, इसलिए उसे बहरूपिया भी कहा जाता है. पहले श्वसन तंत्र पर कोरोना वायरस का हमला होता है, फिर मरीजों में लंग की दिक्कत का कारण भी बन सकता है, जिसके कारण खांसी, गले की खराश, स्वाद और गंध का नुकसान, सांस लेने में दुश्वारी जैसे लक्षण गंभीर कोविड-19 में देखे जाते हैं. असर और गंभीरता के संदर्भ में मानसून की बीमारियों से बिल्कुल अलग कोविड-19 की बीमारी है. हालांकि, लक्षणों के मामलों में दोनों के बीच खास समानताएं हैं.

Diabetes Control: डायबिटीज के मरीज को कॉफी पीनी चाहिए या नहीं? जानिए फायदे और नुकसान

पाकिस्तान में 'चॉकलेट बिरयानी' की बिक्री का वीडियो वायरल, लोगों ने दिए ऐसे मजेदार रिएक्शन

वेक्टर जनित बीमारियां अक्सर बुखार, थकान, जोड़ और मसल दर्द के साथ आती हैं, जो कोविड-19 के मरीजों में बेहद आम है. कोविड-19 और सामान्य जुकाम दोनों सांस की बीमारी हैं जिससे गले की खराश, खांसी, बुखार, बदन दर्द हो सकता है. वायरल बुखार और दूसरी बीमारियां जैसे टाइफॉयड और कॉलरा भी बुखार, मसल और जोड़ दर्द, थकान और कमजोरी, ठंड, चक्कर, पसीना, डिहाइड्रेशन, कमजोरी और भूख की कमी को बढ़ाते हैं, जो कोविड-19 के मरीजों में हो सकता है.

सामान्य जुकाम और कोविड-19 के बीच को अंतर करना बहुत दुश्वार होता है. दोनों की बीमारियां सांस की सेहत से जुड़ी हुई होती हैं, इसलिए लक्षण बहुत समान होते हैं, जो उन्हें अलग करना और भी कठिन बना देता है. हालांकि, जुकाम के लक्षण अचानक प्रभावित करते हैं और आहिस्ता-आहिस्ता खत्म हो जाते हैं, जबकि कोविड-19 के लक्षण धीरे-धीरे बढ़ते हैं और कई दिन और महीनों रह सकते हैं. इसलिए विशेषज्ञ किसी लक्षण दिखने की सूरत में जांच कराने की सलाह देते हैं.

कोविड-19 के अतिरिक्त खास लक्षण बीमारी के स्रोत को पहचान करने में आपकी मदद कर सकते हैं. सांस संबंधी दिक्कतें जैसे सूखी खांसी, गले की सूजन, गंध और स्वाद का नुकसान सभी कोविड-19 के लक्षण हैं, जो डेंगू के मरीजों में कम होता है. हालांकि, एक शख्स में डेंगू और कोविड दोनों की एक ही समय में पहचान हो सकती है.

मानसून के दौरान सामान्य जुकाम प्रमुख समस्या होती है, जबकि वेक्टर जनित बीमारियां जैसे डेंगू और मलेरिया बहुत आम होती हैं. इसलिए, अपने स्वास्थ्य और परिजनों की सुरक्षा के लिए कुछ उपाय कर सकते हैं.

खतरे को कम करने के लिए क्या करें?

कूलर, अंधेरे और गंदे कोने में ताजा पानी को जमा न होने दें.

मच्छर भगानेवाली क्रीम का इस्तेमाल करें या बाहर छिड़काव करें.

पूरे बांह का कपड़ा पहनने से डेंगू के खतरे की रोकथाम हो सकता है.

कोविड के खतरे से बचने के लिए मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें.

भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से परहेज करें और उसके बजाय घर पर रहें.

खुद की और परिजनों की सेहत के लिए कोविड-19 का टीकाकरण कराएं.

lifestyle https://ift.tt/3C9HX1O

इन उपायों से आपके बाल झड़ेंगे नहीं | Yog Yatra

इन उपायों से आपके बाल झड़ेंगे नहीं | Yog Yatra
lifestyle https://ift.tt/3fI7fKT

पाकिस्तान में 'चॉकलेट बिरयानी' की बिक्री का वीडियो वायरल, लोगों ने दिए ऐसे मजेदार रिएक्शन

इंटरनेट पर एक बार फिर फूड की विचित्र रेसिपी ने हंगामा खड़ा कर दिया है. इस बार फूड का नया मिश्रण सरहद पार से आया है. पाकिस्तान के कराची में बिरयानी पर चॉकलेट की चटनी को बेचा जा रहा है. इससे पहले इंटरनेट पर स्ट्रॉबेरी बिरयानी, चॉकलेट मैगी, मैगी लड्डू जैसी कुछ अजीब डिश वायरल हो चुकी हैं. लेकिन अब इंटरनेट यूजर के बीच सुर्खियां बननेवाली स्पेशल चॉकलेट बिरयानी है. डिश ने इंटरनेट यूजर को भ्रमित कर दिया है और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग हैरान हैं. चॉकलेट चटनी बिरयानी का वीडियो पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल एफएचएम पाकिस्तान की तरफ से शेयर किया गया है और आरसीबी के नाम पर दुकान का नाम रखा गया है.

इंटरनेट पर अजीब फूड रेसिपी ने मचाया तूफान

वायरल वीडियो में लाजवाब चिकन बिरयानी से भरी हुई प्लेट को देखा जा सकता है, लेकिन दुकानदार जब चॉकलेट की चटनी उड़ेलता है, तो ये आंखों के लिए अजीब नजारा था. दुकानदार को रिपोर्टर एक प्लेट स्पेशल चॉकलेट बिरयानी का स्वाद चखने के लिए ऑर्डर देता है. दुकानदार बिरयानी से भरी प्लेट उसे परोसता है लेकिन उसके ऊपर चॉकलेट की चटनी भी डालता है. रिपोर्टर डिश का आनंद उठाते हुए कहता है, "कुछ भी नहीं खाया आपने, अगर ये नहीं खाया तो."

एक मिनट के लंबे वीडियो में रिपोर्टर खाते हुए बिरयानी की तारीफ करता है. फिर पूछता है, "शेफ किधर गए मुझे इसके हाथ चूमने हैं भाई." वीडियो के अंत में रिपोर्टर लोगों से दुकान पर आकर चॉकलेट बिरयानी डिश को आजमाने की अपील करता है. यूट्यूब पर अपलोड होने के बादे वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. न सिर्फ यूट्यूब पर बल्कि दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी शेयर किया जा रहा है. जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, लोग बिरयानी की बेइज्जती देखकर खुद को रोक नहीं पाए.

बिरयानी की बेइज्जती देख भौंचक्के रहे गए लोग

कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में अपनी-अपनी राय दी. किसी ने कहा, "कीड़े पड़ेंगे तुझे." दूसरे यूजर ने हैरानी जताते हुए लिखा, "चॉकलेट बिरयानी. सचमुच पसंद है? अब वो दिन बाकी है जब वनीला पुलाव बनेगा." दिलचस्प बात ये है कि दुकान का नाम आरसीबी होने की वजह से भी रिएक्शन मिला. एक अन्य ट्विटर यूजर ने सलाह देते हुए कहा कि उसने चटनी को बिरयानी पर डालने के बजाए चॉकलेट के साथ पकाने की कोशिक की होती, तो ये ज्यादा मजेदार होता.

Diabetes Control: डायबिटीज के मरीज को कॉफी पीनी चाहिए या नहीं? जानिए फायदे और नुकसान

Health Tips: आपके बाथरूम से फैल सकती हैं बीमारियां, इन 5 चीजों को तुरंत हटा दें
lifestyle https://ift.tt/2WSYNSt

Horoscope Today 03 August 2021: वृष, कर्क और धनु राशि वाले सेहत और धन का ध्यान रखें, सभी राशियों का जानें आज का राशिफल

Horoscope Today 03 August, Aaj Ka Rashifal, Daily horoscope: पंचांग के अनुसार 03 अगस्त, मंगलवार को श्रावण मास की कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है. आज रोहिणी नक्षत्र है और चंद्रमा वृष राशि में विराजमान है. आज का दिन मेष से मीन राशि तक के लोगों के लिए कैसा रहेगा, जानते हैं आज का राशिफल.

मेष- आज बेवजह की चिंता प्रदर्शन खराब कर सकती है, तो वहीं दूसरी ओर हो सकता है मन में असंतोष का भाव मार्ग से विचलित कर दें. जो लोग विदेश जाना चाहते हैं, उनको बेहतर मौका मिलेगा. कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ सामंजस्य बैठाने में कठिनाई हो सकती है. कारोबारियों को धन खर्च और निवेश दोनों में फैसला समझ कर लेना चाहिए. विद्यार्थियों के लिए दिन पढ़ाई पर अधिक फोकस करने वाला होगा. युवा करियर के लिए थोड़ा और गंभीरता से सोचें. कमर दर्द की तकलीफ फिर उभर सकती है. घर में कोई बीमार है तो उसकी सेहत को लेकर परिवार के सभी सदस्यों को अलर्ट रहने की जरूरत है.

वृष- आज के दिन अचानक लाभ की संभावनाएं बन रही हैं. ऑफिस में बॉस और उच्चाधिकारियों से बेवजह का सवाल जवाब न करें, बल्कि व उनके बताए गए कार्य को समय से पूरा करें. खुदरा कारोबारियों को आज लाभ में कमी रहने वाली है, लेकिन इससे निराश न हों. स्टेशनरी का काम करने वालों को अच्छा लाभ मिलेगा. नौकरी खोज रहे युवाओं को बेहतर मौके मिलेंगे. विद्यार्थियों को मेहनत जारी रखने की जरूरत है. शारीरिक स्वास्थ्य के लिए योग और वर्कआउट को किसी सूरत में स्किप न करें. आज भगवत भजन करें, संभव हो तो हनुमान जी के दर्शन के लिए मंदिर जा सकते हैं. परिवार का सहयोग मिलेगा.

मिथुन- आज के दिन जहां एक ओर धार्मिक कार्यों में मन लगेगा, तो वहीं दूसरी घर में किसी के आगमन से मन प्रसन्न होगा. सोशल मीडिया पर मित्र मंडली लगातार बढ़ती हुई दिख रही है. इसलिए आपको समाज से एक्टिव रहना चाहिए. यदि आप नई नौकरी के लिए प्रयासरत लोगों को आज सजग रहना होगा, यदि कहीं आवेदन दिया है तो वहां से कॉल आ सकती है. व्यापार को लेकर संदेह रहने वाला है, जिससे व्यवसाय की स्थितियाँ थोड़ी उलझी हुई लगेगी. अस्थमा के रोगियों को ठंड चीजों के सेवन से बचें, इसमें विशेष कर बच्चे और बुजुर्ग का ध्यान रखें. परिवार वालों के साथ महत्वपूर्ण बैठक हो सकती है.

कर्क- आज के दिन लाभ और हानि को लेकर सतर्क रहना चाहिए. यदि ऑफिस में कामकाज का दबाव बढ़ रहा हो तो कॉमेडी मूवी या संगीत के साथ मनोरंजन करने में मानसिक थकावट कम होगी. केमिस्ट लोगों को कानूनी कार्यवाही के प्रति सतर्कता रखनी होगी. फैशन इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को अच्छे मौके मिलेंगे. विवादित मामलों में सजग रहने की जरूरत है, नहीं तो कोर्ट कचहरी तक होने की आशंका है. युवा वर्ग को व्यर्थ तैश में आने के बजाय समझदारी से फैसले लेने होंगे. सेहत में सीने और पैर दर्द परेशान करेगा. साइटिका के मरीज भी सावधानी बरतें. संध्या के समय घर में आरती और हवन कर सकते हैं.

सिंह- आज के दिन धैर्य का दामन छुटने न दें, क्योंकि अचानक कार्यभार बढ़ेंगा जिसको लेकर आप परेशान हो सकते हैं. ऑफिस में सहकर्मियों और अधिनस्थों का मनोबल बढ़ाते रहे, साथ ही किसी पर पर्सनल कमेंट न करें. ऑनलाइन कारोबार करने वाले व्यापारियों के लिए मुनाफे के बेहतर मौके बन रहे हैं, ध्यान रखें ग्राहकों की ओर से प्रोडक्ट की गुणवत्ता के आधार पर कोई  की स्थिति नहीं बननी चाहिए. युवा वर्ग को करियर को लेकर मिल रही सलाह या चर्चा बीच में नहीं छोड़नी चाहिए. हेल्थ को देखते हुए आलस्य से दूर रहें, और सुबह जल्दी उठकर हल्की फुल्की एक्सरसाइज करें. छोटी बहन की ओर से शुभ सूचना मिलने की संभावना है.

कन्या- आज के दिन ओवर कॉन्फिडेंस बनते कार्य बिगाड़ सकता है. पुराना धन अच्छे ब्याज दर पर वापस मिलने की उम्मीद है. नयी नौकरी की तलाश कर रहें लोगों को विदेशी कंपनी से बेहतर पैकेज का ऑफर आ सकता है. व्यापारी वर्ग को बड़े  के सुझावों को गंभीरता से लें. जिन युवाओं की कला जगत में रुचि है, उन्हें अब आगे बढ़ना होगा, तो वहीं दूसरी ओर प्रतिभा को निखारने की दिशा में कार्य करते हुए नजर आएंगे. सेहत में यदि आप कई दिनों से बीमार चल रहें हैं तो किसी अन्य डॉक्टर से भी सलाह ली जा सकती है. पारिवारिक जीवन में तालमेल बनाकर चलने की आवश्यकता है.

तुला- आज के दिन संतुलन बनाकर चलना होगा. दिव्यांग व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले तो बढ़-चढ़ करना करना चाहिए. कर्मक्षेत्र में परिवर्तन की न सोचने वाले जल्दबाजी में निर्णय न लें.  टेलीकम्यूनिकेशन की नौकरी करने वाले ग्राहकों से  से पेश आएं. व्यापारिक मामलों के लिए समय काफी अच्छा चल रहा है, बिजनेस पार्टनर से तालमेल बनाकर चलें, इस दौरान विवाद करना व्यापार को सीधे हानि पहुंचाना होगा.  युवा वर्ग एकाग्रता को मजबूत बनाए रखें, अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे. बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए गुनगुने पानी का सेवन करें. परिवार में सदस्यों के प्रति द्वेष व अहंकार की भावनाओं को स्थान न बनाने दे.

वृश्चिक- आज के दिन अनजान व्यक्ति के कहने पर निवेश न करें, आर्थिक नुकसान की आशंका है. आईआईटी सेक्टर से जुड़े लोगों को प्रोजेक्ट में बेहतर परिणाम मिल सकता है, प्रयासों में  न रखें. लोहे के कारोबारियों को पुराने निवेश से धन की प्राप्ति हो सकती है. स्वास्थ्य को लेकर जिन लोगों को कफ की समस्या है, उन्हें गर्म पानी और काढ़े आदि का प्रयोग बढ़ाना राहत देगा. ध्यान रहें बेवजह किसी पर क्रोध न करें. ऐसा करने से  आपसे  रहेंगे. संतान की प्रगति का शुभ समाचार मन को प्रसन्न कर सकता है. कुल से अच्छी खबर मिलने की संभावना है.

धनु- आज के दिन बड़े लोग यदि किन्हीं बातों को लेकर आपसे नाराज हैं, तो  पहल कर क्षमा मांग लेनी चाहिए. ऑफिस के कार्यों को रीचेक जरूर कर लें, कहीं ऐसा न हो जल्दबाजी के चलते कार्य में कोई कमी रह जाए. व्यापारियों को ट्रांसपोर्ट में गड़बड़ी की वजह से स्टॉक में कमी जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. युवा वर्ग दो टूक बोलकर किसी को ठेस पहुंचा सकते हैं. हेल्थ में जो लोग किसी लंबी बीमारी से जूझ रहें थे, उन्हें आज से आराम मिलना स्टार्ट हो जाएगा. विवाह योग्य लोगों के रिश्ते की बात चल सकती है. परिवार में  विवादित मामलों को सुलझाना होगा.

मकर- आज के दिन मौज मस्ती के साथ दिन को  करने की सलाह है. हनुमान जी को मीठे का भोग लगाएं. फंसे हुए कार्यों के निपटने से मन शांत रहेगा. ऑफिस में उच्चाधिकारी यदि उम्र में वरिष्ठ हैं तो उनके मान-सम्मान में कमी न रखें. अधिनस्थों के लिए आपकी महत्वपूर्ण राय कारगर साबित होगी. खुदरा व्यापार में नुकसान होने की आशंका बनी हुई है. युवाओं को मित्रों के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा. आंखों को थोड़ी-थोड़ी देर में ठंडे पानी से धोते रहना चाहिए, क्योंकि ग्रहों की स्थितियां इन्फेक्शन करा सकती है. मां के स्वास्थ्य में गिरावट की आशंका है उन्हें सजग रहने की सलाह दें.

कुम्भ- आज के दिन सामाजिक जीवन में योगदान बढ़ाएं. कर्मक्षेत्र से जुड़े लोग प्रदर्शन अच्छा रखें, तो वहीं नए प्रोजेक्ट पर भी काम करने का अच्छा मौका मिलेगा, लेकिन प्रदर्शन को प्रतिस्पर्धियों से किसी सूरत में कमजोर न पड़ने दें. खुदरा कारोबारियों को आज बड़े सौदे करने से बचने की जरूरत है. युवा समय का मोल समझकर काम करें, व्यर्थ की बातों में समय न गवाएं. मौसम को देखकर स्वास्थ्य की स्थिति में गिरावट की आशंका है. सेहत में परेशानी बढ़ने पर बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी दवाई न लें. पारिवारिक परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी, साथ ही किसी पुराने रिश्तेदार या मित्र का घर पर आना हो सकता है.

मीन- आज के दिन कठोर मेहनत को देखकर परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, हनुमान जी सभी संकटों को हर लेंगे. ऑफिशियल कार्यों में अपने को अपडेट करने के लिए कोई प्रोफेशनल कोर्स भी कर सकते हैं. व्यापार को बढ़ाने में सफल रहेंगे. नया व्यापार की शुरुआत से पहले उसके  को समझ लेना चाहिए. स्वास्थ्य की दृष्टि से पेट में दर्द व एसिडिटी की समस्या रहेगी, इसलिए आज तरल पदार्थों का सेवन करना उत्तम रहेगा है. यदि आप नौकरी के सिलसिले में शहर से बाहर हैं, तो सदस्यों से फोन पर हाल चाल लेते रहें. ननिहाल पक्ष से शोक समाचार मिलने की आशंका है.

यह भी पढ़ें
आर्थिक राशिफल 03 अगस्त 2021: मेष और कुंभ राशि वाले धन के व्यय में बरतें सावधानी, 12 राशियों का जानें राशिफल

Nag panchami 2021:  नाग पंचमी के दिन भगवान शिव की पूजा करने से दूर होता है, कुंडली में मौजूद ये खतरनाक दोष

Chanakya Niti: इन आदतों के कारण जीवन में नहीं मिलती है सफलता, सम्मान प्राप्त करने के लिए करना पड़ता है संघर्ष

Mercury Transit 2021: सिंह राशि में बुध ग्रह का राशि परिवर्तन, क्रोध और अहंकार से दूर रहें, नहीं तो बिगड़ सकते हैं बने बनाए काम

Chandra Grahan 2021: सूर्य ग्रहण के दिन वृश्चिक राशि वालों को रहना होगा सावधान, बन रही है चार ग्रहों की युति
lifestyle https://ift.tt/3ylpZaa

Monday, August 2, 2021

आर्थिक राशिफल 03 अगस्त 2021: मेष और कुंभ राशि वाले धन के व्यय में बरतें सावधानी, 12 राशियों का जानें राशिफल

Arthik Rashifal Today 03 August 2021, Aaj Ka Rashifal, Daily Money And Finance Horoscope: धन के मामले में आज मेष से मीन राशि तक के लोगों को ध्यान देने की जरूरत है. पंचांग के अनुसार 03 अगस्त 2021, मंगलवार को चंद्रमा वृष राशि में गोचर कर रहा है. जहां पर पाप ग्रह राहु विराजमान है. राहु और चंद्रमा की युति से ग्रहण योग बन रहा है. जानते हैं सभी राशियों का आर्थिक राशिफल.

मेष राशिफल (Aries Horoscope)- धन लाभ के लिए आज आपको संघर्ष करना पड़ सकता है. इसके साथ ही बाधाओं का भी सामना करना पड़ सकता है. बेहतर यही होगी कि धन के मामले में धैर्य बनाकर रखें.

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)- चंद्रमा आज आपकी राशि में है. पाप ग्रह राहु के साथ ग्रहण योग बना हुआ है. इसलिए सावधानी बरतें. बड़ा निवेश सोच समझ कर करें. तनाव और विवाद की स्थिति से दूर ही रहें.

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)- आज परिश्रम अधिक करना पड़ सकता है. परिश्रम में ही आज आपकी सफलता का राज छिपा हुआ है. आज के दिन सोच समझ कर धन से जुड़े कार्य कर करें. अचानक हानि भी हो सकती है.

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)- व्यापार में लाभ की स्थिति बनी हुई है. आज आप जो भी कार्य करें उसकी पहले योजना आवश्य बनाएं. बिना योजना और रणनीति के लाभ का प्रतिशत प्रभावित हो सकता है.

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)- तनाव की स्थिति बन सकती है. इस स्थिति में पूंजी का निवेश करने से बचें. कोई नया कार्य आरंभ करने की योजना बना रहे हैं तो उस दिशा में अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं.

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)- पूंजी का प्रयोग आज सोच समझ करें. जल्दबाजी में धन से जु़ड़ा कोई कार्य न करें. हानि की स्थिति बन सकती है. आज लाभ प्राप्त करने के लिए समय पर सभी कार्यों को पूर्ण करने का प्रयास करें.

तुला राशिफल (Libra Horoscope)- धन का उपयोग आज सोच समझ कर करें. आज धन के व्यय का योग बना हुआ है. इसलिए धन की बचत के लिए प्रयास करें. आज कर्ज लेने और देने की स्थिति से बचें. आज बिजनेस लाभ प्राप्त करने की स्थिति बनी हुई है.

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)- धन लाभ प्राप्त करने के लिए आज सजग रहें. प्रतिद्वंदी आज सक्रिय रहेंगे. इसलिए निवेश के मामले में जल्दबाजी की स्थिति से दूरी बनाकर रखें. धन की कमी महसूस हो सकती है. धैर्य बनाए रखें.

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)- आज अचानक लाभ की स्थिति बनती दिख रही है. भविष्य को ध्यान में रखकर निवेश कर सकते हैं. आज बाजार की स्थिति आपको आकर्षित कर सकती है. भ्रम की स्थिति से दूर रहने का प्रयास करें.

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)- आज के दिन परिश्रम के अनुसार धन लाभ प्राप्त करने में मुश्किल आ सकती है. धन का व्यय आज आपकी परेशानी का कारण भी बन सकता है. क्रोध और तनाव से दूर रहें.

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)- आज के दिन लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफलता प्राप्त हो सकती है. आज संबंधों का भी लाभ मिलता दिख रहा है. आज मिलने वाले अवसरों पर खरा उतरने का प्रयास करें.

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)- सेहत का ध्यान रखें. सेहत के मामले में लापरवाही न बरतें. आज कोई रूका हुआ कार्य पूर्ण हो सकता है. धन लाभ की स्थिति बनी हुई है. आज आप अपनी प्रतिभा और अनुभव से अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें
Chanakya Niti: इन आदतों के कारण जीवन में नहीं मिलती है सफलता, सम्मान प्राप्त करने के लिए करना पड़ता है संघर्ष

Mercury Transit 2021: सिंह राशि में बुध ग्रह का राशि परिवर्तन, क्रोध और अहंकार से दूर रहें, नहीं तो बिगड़ सकते हैं बने बनाए काम

Chandra Grahan 2021: साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण है महत्वपूर्ण, वृष और वृश्चिक राशि वाले रहें सावधान
lifestyle https://ift.tt/3fjvv5O