Monday, August 2, 2021
Health: तनाव किसे कहते है ? जानिए, इससे बचने के उपाय - bhaskarhindi.com
https://ift.tt/2VgDuJZ
Mercury Transit 2021: सिंह राशि में बुध ग्रह का राशि परिवर्तन, क्रोध और अहंकार से दूर रहें, नहीं तो बिगड़ सकते हैं बने बनाए काम
Budh Gochar,Mercury Transit, Budh Rashi Parivartan 2021: सिंह राशि वालों के लिए अगस्त का महीना विशेष है. अगस्त के महीने में सिंह राशि में ग्रहों के राजकुमार बुध का प्रवेश होने जा रहा है. बुध को वाणी, संचार, व्यापार, शिक्षा, वाणिज्य, आयात-निर्यात, कानून और लेखन आदि का कारक माना गया है.
बुध का राशि परिवर्तन (Mercury Transit 2021)
सिंह राशि में बुध का राशि परिवर्तन पंचांग के अनुसार 09 अगस्त 2021 सोमवार को रात्रि 01 बजकर 23 मिनट पर होगा. सिंह राशि में बुध ग्रह 26 अगस्त 2021 तक रहेगा. इसके बाद कन्या राशि में बुध का प्रवेश यानि गोचर होगा.
बुध ग्रह के देवता कौन हैं?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध ग्रह के देवता भगवान विष्णु हैं. इसके साथ ही बुध मिथुन राशि और कन्या राशि के स्वामी हैं. बुध की महादशा 17 वर्ष की होती है.
बुध ग्रह को कैसे मजबूत करें
बुध ग्रह को मजबूत बनाने के लिए हर रंग उत्तम माना गया है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध ग्रह को शुभ बनाने के लिए गाय को हरा चारा और हरें रंग की वस्तुओं का दान करना अच्छा माना गया है. बुध ग्रह जब अशुभ होता है तो व्यक्ति को त्वचा संबंधी रोग, वाणी दोष, व्यापार में हानि आदि जैसी समस्याओं को सामना करना पड़ता है.
सिंह राशिफल (Leo Horoscope)
बुध का गोचर सिंह राशि में होने जा रहा है. इसलिए सिंह राशि वालों को गोचर काल में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है. बुध के आज जानें से सिंह राशि में तीन ग्रहों की युति बनेगी. बुध से पहले शुक्र और मंगल सिंह राशि में ही विराजमान हैं. इसलिए इन दोनों ग्रहों को भी प्रभावित करेंगे. सिंह राशि में बुध का गोचर धन के मामले में अच्छा रहेगा. इस दौरान व्यापार, जॉब आदि से लाभ प्राप्त कर सकते हैं. मंगल का सिंह राशि में होना कुछ बातों के लिए सचेत भी कर रहा है. इस दौरान क्रोध और अहंकार से दूर रहें. गलत कार्यों को करने से बचें. अपयश की भी प्राप्ति हो सकती है. बुध का राशि परिवर्तन संबंधों के मामले में अच्छा फल प्रदान करेगा. इस दौरान उच्च पदों पर बैठे लोगों से संबंध बनेंगे. लाभ के अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं.
यह भी पढ़ें
Chandra Grahan 2021: साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण है महत्वपूर्ण, वृष और वृश्चिक राशि वाले रहें सावधान
Transit 2021: सिंह और कन्या राशि में अगस्त के महीने में होगी बड़ी हलचल, सूर्य-बुध और शुक्र ग्रह का होगा राशि परिवर्तन
Monthly Horoscope August 2021: अगस्त में वृष, सिंह और कुंभ राशि वाले न करें ये काम, 12 राशियों का जानें राशिफल
lifestyle https://ift.tt/3C6zUmh
Janmastami 2021 : भगवान श्रीकृष्ण की इन बातों में छिपा है सफलता का रहस्य
Janmastami 2021 : वासुदेव कृष्ण ने बालकाल से अंतिम क्षणों तक धर्म, अनुशासन, क्रांति और  जीवन में जरूरी बदलावों के कई उदाहरणों के साथ पूरे जीवन को साकार किया है. वह हर मोर्चे पर क्रांतिकारी विचारों से भरेपूरे रहे. वह भी खींची गई लकीर पर चलने के बजाय मौके की जरूरत के हिसाब से भूमिका बदलते रहे. वह द्वारिका के राजा होते हुए भी महाभारत युद्ध के दौरान अर्जुन के सारथी बने और दुर्योधन की ओर से खड़ी अपनी ही सेना के खिलाफ रहे.
मुश्किल में साथ न छोड़ें
कृष्णजी ने पांडवों का साथ हर मुश्किल साथ दिया. साबित किया कि अच्छे दोस्त वही होते हैं, जो कठिन परिस्थिति में साथ देते हैं. दोस्ती में शर्तों के लिए जगह नहीं है, इसलिए ऐसे ही दोस्त रखने चाहिए जो मुश्किल परिस्थिति में संबल बनें.
हमेशा सीखने की आदत बनाएं
महाभारत के सबसे बड़े योद्धा अर्जुन ने ना सिर्फ गुरु से सीख लिया बल्कि अनुभवों को भी मुश्किल समय में हथियार बनाना जाना. यह सीख हर विद्यार्थी के लिए जरूरी है. उन्हें शिक्षक के अलावा अपनी गलतियों और असफलताओं से भी सीखना चाहिए.
कुशल रणनीति
महाभारत में पांडवों के पास भगवान कृष्ण की कुशल रणनीति नहीं होती तो वह कौरवों से कभी जीत नहीं पाते. इसलिए आधुनिक दौर में भी परीक्षा के लिए रणनीति बनाना जरूरी है.
हिम्मत न हारें
रिश्तों में ओहदा न लाएं
इन्हें पढ़ें
Parthiv Puja: जानें किसने शुरू की सावन में पार्थिव शिवलिंग पूजा की परंपरा
Monday of Sawan 2021: व्रत दिलाता है अकाल मृत्यु और दुर्घटनाओं से मुक्ति
lifestyle https://ift.tt/3xnD8xX
Mahabharat : राजा पांडु की मृग के श्राप के चलते हुई अकाल मृत्यु, जानिए किस्सा
Mahabharat : बड़े भाई के नेत्रहीन होने के चलते हस्तिनापुर की सत्ता पाने वाले राजा पांडु की अकाल मृत्यु का कारण जंगल में प्रणय कर रहे मृग जोड़े के श्राप के चलते हुई. एक बार राजा पांडु अपनी पत्नियों कुंती और माद्री के साथ शिकार करने जंगल गए, जहां उन्हें एक हिरन का जोड़ा प्रणय करता दिखा. इस पर पांडु ने फौरन तीर से मृग को लहूलुहान कर दिया. मरते हुए हिरन ने पांडु को शाप दे दिया कि कि राजन! तुम्हारे समान क्रूर इस संसार में कोई नहीं होगा. तुमने मुझे प्रणय के समय बाण मारा है, जाओ जब कभी भी तुम प्रणय में जाओेगे तभी तुम्हारी मृत्यु हो जाएगी. राजा पांडु को अपनी गलती का अहसास हुआ, लेकिन अब कुछ नहीं हो सकता था. शाप से दुखी पांडु ने रानियों से कहा, मैं समस्त सुख और वासनाएं छोड़कर यहीं जंगल में रूहंगा. तुम सभी हस्तिनापुर लौट जाओ. मगर दोनों ही रानियां उनके साथ ही जंगल में रुक गईं. इस बीच राजा पांडु ने अमावस्या के दिन ऋषि-मुनियों को ब्रह्माजी के दर्शनों के लिए जाते देखा. उन्होंने खुद भी चलने के लिए कहा तो मुनियों ने कहा, राजन् कोई भी निःसन्तान पुरुष ब्रह्मलोक जाने का अधिकारी नहीं, इसलिए हम आपको साथ नहीं ले जा सकेंगे.
यह सुनकर पांडु ने पत्नी कुंती ने कहा, मेरा जन्म लेना व्यर्थ है, क्योंकि सन्तानहीन व्यक्ति पितृ ऋण, ऋषि ऋण, देव ऋण और मनुष्य ऋण से भी मुक्ति नहीं पा सकता. इस पर कुन्ती ने बताया कि ऋषि दुर्वासा से मिले एक मंत्र से मैं किसी भी देवता का आह्वान कर मनोवांछित वस्तु पा सकती हूं. आप बताएं किस देवता का आवाहन करूं. पांडु ने उन्हें धर्म को बुलाने को कहा, कुंती के मंत्र पढ़ते ही धर्म ने कुंती को अपने अंश सहित पुत्र प्रदान किया. जो युधिष्ठिर कहलाए. इसी तरह पांडु ने कुंती को दो बार वायुदेव और इंद्रदेव को याद करने के लिए कहा, इनसे भीम और अर्जुन पैदा हुए. इसके बाद पांडु के आदेश पर कुंती ने माद्री को उस मंत्र की दीक्षा दी. माद्री ने अश्वनीकुमारों को याद किया, जिससे नकुल और सहदेव जन्मे.
सरिता तट पर भ्रमण के दौरान मौत
कहा जाता है कि जंगल में रहने के दौरान एक दिन राजा पांडु छोटी पत्नी माद्री के साथ सरिता तट पर घूमने निकले. वातावरण बेहद आनंदमयी था और ठंडी मंद हवाएं पूरे माहौल को सुगंधित किए थीं. अचानक हवा के झोंके से माद्री का वस्त्र उड़ गया, इससे पांडु का मन चंचल हो उठा. वह श्राप भूलकर प्रणय में लिप्त हो गए, तभी उनकी मृत्यु हो गई. पति की मौत का खुद को कारण मानते हुए माद्री उनके साथ ही सती हो गईं, लेकिन पुत्रों के पालन-पोषण के लिए कुंती हस्तिनापुर लौट आईं.
इन्हें पढ़ें
Parthiv Puja: जानें किसने शुरू की सावन में पार्थिव शिवलिंग पूजा की परंपरा
Monday of Sawan 2021: व्रत दिलाता है अकाल मृत्यु और दुर्घटनाओं से मुक्ति
lifestyle https://ift.tt/3foC1Iu
Rakshabandhan : राखी बांधते हुए जानिए किस मंत्र के जाप से मिलेगा लाभ
Rakshabandhan : रक्षाबंधन के दिन मुहूर्तकाल में भाई को राखी बांधते समय बैठने की दिशा और उपयुक्त मंत्र का उच्चारण बेहद जरूरी है. सही विधि से रक्षासूत्र बांधने से मनवांछित लाभ मिलते हैं. बहन अगर अपने भाई को राखी बांध रही हैं तो भाई को पूर्वाभिमुख, पूर्व दिशा की ओर बिठाएं. बहन का मुंह पश्चिम दिशा की ओर होना चाहिए. इसके बाद भाई के माथे पर रोली, चंदन और अक्षत का तिलक लगाना चाहिए. इसके बाद दाहिने हाथ पर रक्षा सूत्र बांधे और अंत में मिठाई खिलाते हुए आरती करें. इस दौरान बहन को रक्षा मंत्र भी पढ़ना चाहिए, क्योंकि शास्त्रों के अनुसार रक्षा सूत्र बांधते हुए मंत्र जाप से अधिक फल मिलता है.
येन बद्धो बली राजा दानवेन्द्रो महाबल:।
तेन त्वां अभिबन्धामि रक्षे मा चल मा चल।।
आप शिष्य या शिष्या अपने गुरु को रक्षासूत्र बांध रहे हैं तो उसके लिए अलग मंत्र है.
येन बद्धो बली राजा दानवेन्द्रो महाबल:।
तेन त्वां रक्षबन्धामि रक्षे मा चल मा चल ||
राखी बांधने का मुहूर्त
इस वर्ष शुभ मुहूर्त पूर्णिमा तिथि को शनिवार, 21 अगस्त 2021 की शाम 07 बजे से शुरू होकर रविवार, 22 अगस्त 2021 को शाम 05.31 बजे पूरा होगा. आप 22 अगस्त के दिन प्रात: 06.15 बजे से शाम 05.31 बजे के बीच भाई को कभी भी राखी बांध सकती हैं. इस बार राखी बांधने के लिए करीब सवा 11 घंटे का समय मिलेगा.
संकट दूर करने का उपाय
शत्रुओं की शांति के लिए रक्षाबंधन को हनुमानजी को चोला चढ़ाकर मोतीचूर के लड्डू और गुड़ का प्रसाद अर्पित करना चाहिए. प्रभु को लाल गुलाब फूल चढ़ाने से शत्रुओं का डर दूर हो जाता है.
इन्हें पढ़ें
Parthiv Puja: जानें किसने शुरू की सावन में पार्थिव शिवलिंग पूजा की परंपरा
Monday of Sawan 2021: व्रत दिलाता है अकाल मृत्यु और दुर्घटनाओं से मुक्ति
lifestyle https://ift.tt/37g1xew
Chanakya Niti: इन आदतों के कारण जीवन में नहीं मिलती है सफलता, सम्मान प्राप्त करने के लिए करना पड़ता है संघर्ष
Chanakya Niti in Hindi: चाणक्य भारत के श्रेष्ठ विद्वानों में से एक हैं. आचार्य चाणक्य ने विभिन्न विषयों की शिक्षा ग्रहण की थी. चाणक्य ने समाज को प्रभावित करने वाली चीजों का बहुत ही गहराई से अध्ययन किया था. चाणक्य ने अपने ज्ञान और अनुभव से जो भी जाना और समझा उसे अपनी चाणक्य नीति में दर्ज किया. चाणक्य का मानना था कि व्यक्ति को गलत आदतों से दूर ही रहना चाहिए. क्योंकि गलत आदतें सफलता में बाधक होने के साथ सम्मान और यश से भी वंचित करती हैं.
चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को हमेशा अच्छी आदतों को अपनाने पर बल देना चाहिए. अच्छी आदतों को ग्रहण करने के लिए मनुष्य को हमेशा तैयार रहना चाहिए. गलत आदतों से युक्त व्यक्ति नकरात्मक ऊर्जा से भर जाता है, जिस कारण उसे सफलता प्राप्त करने के लिए संघर्ष करना पड़ता है. इसलिए इन गलत आदतों से दूर रहने का प्रयास करना चाहिए-
झूठ बोलने की आदत- झूठ बोलना सबसे बुरी आदतों में से एक है. जो लोग झूठ बोलते हैं वे भरोसे के काबिल नहीं मानें जाते हैं. ऐसे लोगों की सच्चाई जब अन्य लोगों को ज्ञात होती है तो वे दूरी बना लेते हैं. झूठ बोलने वाले व्यक्ति को सम्मान की दृष्टि से भी नहीं देखा जाता है.
धोखा- चाणक्य का मानना है कि अपने स्वार्थ के लिए कभी किसी को धोखा नहीं देना चाहिए. धोखा देने वाले व्यक्ति को धन की देवी लक्ष्मी जी का भी आशीर्वाद प्राप्त नहीं होता है. यदि किसी कारण सफलता मिल भी जाए तो वो अधिक समय तक कायम नहीं रहती है. धोखा देने वालों से सभी बचकर रहते हैं.
लालच- चाणक्य के अनुसार लालच एक बुरी आदत है. चाणक्य ने लोभ को सबसे बुरी आदतों में से एक माना है. लोभ करने वाले व्यक्ति के जीवन से सुख और शांति नष्ट हो जाती है. ऐसा व्यक्ति सदैव विचलित रहता है. लोभ के कारण वो कभी संतुष्ट नहीं हो पाता है. लोभ से दूर रहकर ही सच्ची सफलता प्राप्त होती है.
यह भी पढ़ें
Chandra Grahan 2021: साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण है महत्वपूर्ण, वृष और वृश्चिक राशि वाले रहें सावधान
Safalta Ki Kunji: बिजनेस में अपार सफलता दिलाती हैं ये बातें, आप भी जानें
lifestyle https://ift.tt/2VmR8uI
Weight Loss Tips: जंक फूड की क्रेविंग को कंट्रोल करना हो रहा है मुश्किल, तो इस चीज से शांत हो जाएगी क्रेविंग
Food To Stop Craving: मोटापा यानि बीमारियों की शुरुआत, आजकल की लाइफस्टाइल में मोटापे की वजह से हार्ट, शुगर और ब्लड प्रेशर की बीमारियां सबसे ज्यादा हो रही हैं. यही वजह है कि लोग अपनी फिटनेस को लेकर बेहद सजग हैं. हर कोई अपने वजन को कंट्रोल रखना चाहता है. हालांकि वजन घटाने के लिए आपको डाइट पर कंट्रोल और जमकर एक्सरसाइज करनी पड़ती है. कई बार लोग डाइटिंग पर ज्यादा ध्यान देते हैं. ऐसे लोगों को अपनी क्रविंग पर कंट्रोल करना काफी मुश्किल होता है. डाइटिंग में खुद को कंट्रोल रखना किसी चुनौती से कम नहीं है. कई बार जंक फूड खाने की बहुत तेज क्रेविंग होती है, जिससे हमारा वजन कम नहीं हो पाता है और हम अनहेल्दी चीजें खा लेते हैं.
आज हम आपको ऐसी चीजें बता रहे हैं जिससे आप खाने की क्रविंग को कम कर सकते हैं या रोक सकते हैं. ऐसी क्या एक चीज है जिससे बाहर की चीजों को खाने की इच्छा कम हो जाती है. जानते हैं.
क्रेविंग को कैसे कंट्रोल करें- अगर आप डाइटिंग कर रहे हैं तो आपको कई बार जंक फूड या बाहर का खाना खाने का मन कर सकता है. हालांकि आप कई चीजों से अपनी क्रेविंग को शांत कर सकते हैं. आप खाने में रोज किशमिश खाएं इससे धीरे-धीरे आपके बाहर की खाने की क्रेविंग कम हो सकती है. जंक और प्रोसेस्ड फूड की क्रेविंग को दूर करने का सबसे अच्छा उपाय है ड्राय फ्रूट्स. मेवा खाने से दिमाग में एक केमिकल रिलीज होता है जिससे कम खाने की इच्छा होती है.
किशमिश से दूर करें क्रेविंग- अगर आपको कुछ खाने की क्रेविंग हो रही है तो आप अपनी डाइट में किशमिश शामिल कर सकते हैं. किशमिश में काफी कम कैलोरीज और भरपूर पोषक तत्व होते हैं. किशमिश में नैचुरल शुगर और लेप्टिन काफी मात्रा में होता है, जिससे भूख कम लगती है. किशमिश खाने से संतुष्टि मिलती है और पेट काफी देर तक भरा रहता है. किशमिश में पॉवरफुल न्यूरोट्रांसमिटर गामा-अमिनोब्यूटरिक एसिड होता है जिससे भूख कम हो जाती है.
कैस करें सेवन- एक्सपर्ट्स की मानें तो पहले किशमिश को देखें. इससे आपके मुंह में पानी और पेट में हलचल पैदा होगी. अब किशमिश को मुंह में रखें और चारों ओर घुमाएं. अब धीरे-धीरे इसके स्वाद को महसूस करते हुए किशमिश को खाएं. इसे आपको आराम से बहुत चबाकर खाना है.
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
ये भी पढ़ें: वजन घटाना है तो डाइट में शामिल करें ये 5 ड्राई फ्रूट्स, मिलेंगे कई फायदे
lifestyle https://ift.tt/2VbxEta