Monday, August 2, 2021
Sawan Special: आपको भी आता है सावन में झूला झलने में मजा तो जानें इसके हेल्थ बेनिफिट्स
Health Benefits of Swing: मानसून का सीजन चल रहा है और सावन का यह सुहावना मौसम है. सावन के मौसम में प्रकृति की अलग ही खूबसूरती नजर आती है. सावन शुरू होते ही महिलाओं और बच्चियां मेहंदी लगाकर झूले का मजा लेती दिखाई हेती हैं. हम सभी ने कभी ना कभी झूले पर बैठकर इंजॉय जरूर किया होगा लेकिन, बहुत कम लोगों को इसके हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में पता होगा. जी हां आपने बिलकुल सही पढ़ा. आज हम आपको इस लेख के जरिए सावन में झूला झलने के फायदे बताने वाले हैं. तो आइए जानते हैं इस बारे में-
मूड को करता है अच्छा
झूला झूलने से आपका खराब मूड अच्छा हो जाता है. बता दें कि झूला झूलते वक्त इंसान के शरीर में हारमोंस रिलीज होते हैं. इन हारमोंस के कारण व्यक्ति का मूड अच्छा हो जाता है और यह आपके स्ट्रेस को भी कम कर देता है.
तनाव कम करने में है मददगार
आज के समय में शायद ही कोई व्यक्ति होगा जिसके जीवन में तनाव ना हो. तानाव को कम करने के लिए झूला झूलना एक बेहतर विकल्प हो सकता है. यह आपके तनाव को कम करके आपका मूड को अच्छा करता है. इस कारण यह शरीर के साथ-साथ मन को भी हेल्दी रखता है.
मसल्स को करता हैं एक्टिव
झूला झूलते वक्त शरीर काफी एक्टिव हो जाता है और बैलेंस बनाए रखने के लिए मसल्स काफी एक्टिव हो जाते हैं. एक्टिव मसल्स के कारण ही व्यक्ति अपने गति को तेज और धीमा कर पाता है.
ये भी पढ़ें
<a href="https://ift.tt/2VskqIf कोरोना को लेकर R Value क्या है और क्यों भारत के लिए इसका बढ़ना डराने वाला है?
<a href="https://ift.tt/3rLzZal Ki Baat: मेडिकल की परीक्षा में पिछड़ों को आरक्षण, क्या बीजेपी का ये मास्टर स्ट्रोक है
lifestyle https://ift.tt/3C5dCBi
बालों ही नहीं त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद है प्याज का रस, जानिए यूज करने का सही तरीका
Onion Juice Benefits for Healthy Skin: यह तो हम सभी जानते हैं कि प्याज का रस बालों के लिए बहुत फायदेमंद है. प्याज का रस झड़े हुए बालों को उगाने में मदद करता है और उन्हें हेल्दी और स्ट्रांग बनाता है. लेकिन बहुत कम लोगों को यह जानते हैं कि प्याज के रस का इस्तेमाल स्किन के लिए भी किया जाता है. इसके इस्तेमाल से चेहरा बेदाग और ग्लोइंग बनता है. आपको बता दें कि प्याज के रस में  एंटीऑक्सीडेंट (Antioxidant) विटामिन ए, सी और ई की भरपूर मात्रा पाई जाती है. यह सभी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है. इस लेख के जरिए हम आपको प्यास के रस के स्किन बेनिफिट्स के बारे में बताएंगे. तो चलिए जानते हैं इस बारे में-
त्वचा के डलनेस और कालापन को करता है दूर
आप भी अपने चेहरे की डलनेस और कालेपन से परेशान है तो प्याज के रस का जरूर इस्तेमाल करें. आप एक प्याज लें और उसे मोटा-मोटा काट कर उसे पीस लें. अब प्याज को एक कॉटन के कपड़े में डालें और उसका रस निकाल लें. अब इस रस को स्किन पर लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें. रस के डेली इस्तेमाल से आपकी स्किन से पुराने दाग धब्बे (Acne) और कालापन दूर होगा. साथ ही और स्किन की फाइन लाइन्स और झुर्रियों को भी कम करने में मदद करेगा.
पिंपल से छुटकारा पाने के लिए इस्तेमाल करें
आज कल बढ़ते प्रदूषण के कारण पिंपल की समस्या एक आम बात हो गई है. प्याज के रस के रेगुलर यूज से आपको इस समस्या से मुक्ति मिल सकती है. बता दें कि प्याज के रस में प्रचुर मात्रा में फ्लेवोनोइड्स और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो पिंपल कम करने में मदद करता है. आप ऊपर बताए गए तरीके से प्याज का रस निकालें और उसमें एक चम्मच ऑलिव ऑयल मिला दें. इस मिश्रण को पिंपल्स पर लगाएं और 10 मिनट के लिए छोड़ दें. बाद में ठंडे पानी से इसे साफ कर दें.
त्वचा को ग्लोइंग बनाने के लिए करें प्याज के रस का इस्तेमाल
आपको बता दें कि प्याज का रस एक बेहतरीन नेचुरल क्लींजर है. यह त्वचा में मौजूद गंदगी को साफ करने में मदद करता है. साथ ही इसे आप टोनर या मास्क की तरह भी यूज कर सकते हैं. प्याज का फेस मास्क बनाने के लिए आप एक चम्मच बेसन लें और उसमें एक चम्मच प्याज का रस और आधा चम्मच दूध की मलाई मिलाएं. आपका मास्क तैयार है. अब इसे चेहरे पर लगाने से पहले स्किन को अच्छी तरह से साफ कर लें और फिर मास्क लगाएं. बाद में इसे 20 मिनट के लिए छोड़ दें. इस मास्क का आप हफ्ते में एक बार इस्तेमाल करें. कुछ ही दिनों में चेहरे पर फर्क साफ नजर आने लगेगा.
यह भी पढे़ं-
<a href="https://ift.tt/3C67AjI फाइल करने से पहले जानिए कैसे कैलकुलेट करेंगे अपना HRA,कितना टैक्स डिडक्शन मिलेगा
किराये के घर में रहते हैं तो HRA पर आप कैसे बचा सकते हैं टैक्स, कितना मिलेगा टैक्स डिडक्शन
lifestyle https://ift.tt/3jfHulJ
Weight Loss Tips: फॉलो करें इन मॉर्निंग हैबिट्स को, वजन होगा आसानी से कम
कहते है कि वजन बढ़ाना जितना ही आसान काम है उसे कम करना उतना ही मुश्किल है लेकिन, यह नामुमकिन नहीं है. सही रूटीन, डाइट प्लान और एक्सरसाइज से आप मुश्किल लगने वाले इस काम को आसानी से कर सकते हैं. आज के समय में बदलती लाइफस्टाइल के कारण मोटापा एक आम समस्या बन गया है. अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो बताए गए मॉर्निंग हैबिट्स को फॉलो करें. इन टिप्स से आपका वजन तेजी से कम होगा, साथ ही यह आपको बेहतर और हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करने में मदद करेगा. आइए जानते हैं इसके बारे में-
सुबह गर्म पानी का करें सेवन
एक्सरसाइज को करें रूटीन में शामिल
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सुबह-सुबह कम से कम 20 से 30 मिनट एक्सरसाइज करना बेहद जरूरी है. हल्के-फुल्के आसान और व्यायाम शरीर में चुस्ती और स्फूर्ति लाने में मदद करते हैं. बहुत से लोग आज कल जिम का सहारा ले रहे हैं. आप भी ऐसा कर सकते हैं. अगर आपके पास जिम जाने का समय नहीं है तो घर पर ही सुबह हल्की एक्सरसाइज करके आप अपने आप को फिट रख सकते हैं.
सूरज की पहली किरण में थोड़ी देर बैठें
यह तो हम सभी जानते हैं कि विटामिन डी हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है. सूरज की पहली किरण विटामिन डी से भरपूर होती है. यह शरीर और मन में पॉजिटिव एनर्जी का संचार करता है. आप चाहे तो सुबह की एक्सरसाइज किसी गार्डन या खुली जगह पर कर सकते हैं. एक्सपर्ट्स के अनुसार विटामिन डी वजन कम करने में भी मदद करता है.
ठंडे पानी से नहाएं
बहुत से लोगों की यह आदत होती है कि वह गर्म पानी से नहाना पसंद करते हैं लेकिन, यह बिलकुल भी ठीक नहीं है. कई अध्ययनों से यह पता चला है कि ठंडा पानी शरीर में जमा फैट्स को सक्रिय कर उन्हें हटाने में मदद करता है. कोल्ड शावर सुबह-सुबह लेने से शरीर में जमी चर्बी जल जाती है और मेटाबॉलिज्म बढ़ता है.
ब्रेकफास्ट जरूर करें
कई लोग वजन घटाने के चक्कर में कई बार नाश्ता करना छोड़ देते हैं. यह बहुत खतरनाक साबित हो सकता है. ठीक से ना खाने के कारण शरीर कमजोर हो जाता है. कई बार लंबे वक्त तक भूखा रहने से वजन घटने के बजाए बढ़ने लगता है और शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी भी हो जाती है.
ये भी पढ़ें :-
<a href="https://ift.tt/3jfSe3C Reopening: आज से पंजाब, उत्तराखंड सहित इन राज्यों में खुले स्कूल, कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना है अनिवार्य
<a href="https://ift.tt/3zY8Nb9 Success Story: पिता के आखिरी शब्दों ने बदली हिमांशु नागपाल की जिंदगी, तमाम चुनौतियों के बावजूद पहले प्रयास में बने आईएएस
lifestyle https://ift.tt/3A2XZZw
Rakhi 2021: इस साल बच्चों के लिए मार्केट में हैं ऐसी स्पेशल राखी, गुजरात में सोने-चांदी की राखियां चर्चा में
देशभर में 22 अगस्त को राखी का त्योहार सेलिब्रेट किया जाएगा. इसको लेकर जगह तैयारियां की जा रही हैं. बाजारों में रौनक भी दिखने लगी है. राखी को लेकर जौहरी भी राखियों को डिज़ाइन करने में जुट गए हैं. इस साल गुजरात के राजकोट में ज्वैलर्स ने सोने और चांदी की राखियां भी लॉन्च की हैं.
जौहरी सिद्धार्थ सहोलिया ने जानकारी देते हुए कहा, "हम चांदी में 50 से अधिक डिजाइन और सोने में 15 डिजाइन पेश कर रहे हैं. सोने की राखियों का वजन 1 ग्राम और 1.5 ग्राम के बीच होता है. चांदी की राखियों की कीमत 150 से 550 रुपये होती है."  उन्हें उम्मीद है कि सोने और चांदी से बनी राखियों की इस बार अच्छी बिक्री होगी. बाजारों में इस समय बच्चों के लिए भी तरह तरह की राखियां मिल रही हैं. बच्चों के लिए सामान्य तौर पर छोटा भीम, एंग्री बर्ड, डोरेमान, लाइट वाली राखियां ही बाजार में मिलती थीं. लेकिन इस बार राखियों के कलेवर में कारीगरों द्वारा बदलाव किया गया है.
Gujarat: Jewellers launch gold & silver rakhis in Rajkot this year
"We're offering more than 50 designs in silver & 15 designs in gold segments. The weight of gold rakhis is between 1-gram & 1.5-gram. Silver rakhis cost Rs 150-Rs 550," jeweller Siddharth Saholiya said yesterday pic.twitter.com/dUDCkmW1a1
— ANI (@ANI) August 1, 2021
राखियों पर दिखेंगे तरह-तरह के पकवान
इसबार राखियों पर तरह-तरह के पकवान भी दिखाई देंगे. फास्ट फूड बच्चों को बहुत पसंद है इसलिए उन्हें लुभाने के लिए निर्माताओं ने इस तरह की राखियां बाजार में उतारी हैं. इन राखियों की बेहद मांग भी है. इसबार रुद्राक्ष से सजी कस्टमाइज ब्रेसलेस पैटर्न राखियां भी काफी पसंद की जा रही हैं. बच्चों के लिए कार्टून कैरेक्टर वाली राखियों की खरीदी की जा रही है. इसके साथ ही भाई-भाभी और बेबी की कॉम्बो पैक राखी की मांग काफी ज्यादा बढ़ी है.
ये भी पढ़ें :-
कोरोना टीकाकरण: भारी उतार-चढ़ाव के बीच देश ने हासिल किया जुलाई महीने का लक्ष्य, यूपी ने महाराष्ट्र को पछाड़ा
Sawan 2021: आज सावन का दूसरा सोमवार, देखिए मंदिरों में कैसी है भीड़ ?
lifestyle https://ift.tt/3idEPtD
Monsoon Skin Care Tips: मानसून में इन स्किन केयर टिप्स को करें फॉलो, मिलेगी बेदाग और ग्लोइंग स्किन
Skin Care Tips in Monsoon: बारिश के मौसम का एक अलग ही मजा होता है. पानी की गिरती बूंदें मन मोह लेती है, और साथ ही परोसा जाने वाला खाना भी दिल को खुश कर देता है. यह तो हम सभी जानते हैं कि बरसात के मौसम वातावरण में नमी बढ़ जाती है. नमी ज्यादा होने के कारण कई बार स्किन और बालों को बहुत नुकसान भी पहुंचता है. यह ब्यूटी प्रॉब्लम्स ऑयली स्किन वाले लोगों में ज्यादा देखी जाती है. चेहरे और स्कैल्प पर पसीना और नमी के कारण गंदगी जम जाती है. इससे पिंपल और दाग की समस्या भी देखने को मिलती है. अगर आप भी बरसात के मौसम में इन परेशानियों का सामना कर रही हैं तो अपनाएं यह यह स्किन केयर रूटीन-
स्किन की ठीक तरह से करें क्लींजिंग
बरसात के मौसम में अपनी स्किन को साफ और ग्लोइंग बनाने के लिए दिन में दो बार क्लींजिंग करना बेहद जरूरी है. अगर आप भी ग्लोइंग चाहती हैं तो सुबह उठने के बाद और रात में सोने से पहले अपनी स्किन को ठीक तरह से साफ करें. इसके लिए आप अपनी स्किन के मुताबिक कोई भी फेस वॉश का इस्तेमाल कर सकते हैं. ऑयली स्किन के लिए नीम, ग्रीन टी या टी ट्री फेस वॉश सबसे अच्छा माना जाता है.
रोज वाटर का करें यूज
वातावरण में नमी ज्यादा होने के कारण आप हैवी फेस क्रीम के इस्तेमाल से बचें. आप अपने स्किन केयर रूटीन में फ्रेश टोनिंग रोज वाटर या फ्लावर वाटर के इस्तेमाल को शामिल कर सकती हैं. रोज वाटर के यूज से बरसात के मौसम में होने वाली स्किन इरिटेशन से मुक्ति भी मिलती है.
स्किन को रखें सूखा
बरसात में नमी ज्यादा होने के कारण स्किन पर बार-बार पसीना आने लगता है. इस कारण कई बार आपको पिंपल्स की समस्या का सामना करना पड़ता है. ऐसे में स्किन को ड्राई रखना बेहद जरूरी है. इसके लिए आप अपने स्किन के अनुसार डस्टिंग पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं. यह पसीने की समस्या को दूर करने के साथ-साथ नमी को भी दूर रखता है.
सही फेस ऑयल करें यूज
आपको बता दें कि बरसात में सही मॉइश्चराइजर या स्किन ऑयल के इस्तेमाल से त्वचा हेल्दी के साथ-साथ ग्लोइंग भी बनती है. आप स्किन ऑयल के रूप में रोज़हिप, जोजोबा और हेम्प सीड ऑइल का इस्तेमाल कर सकते हैं. यह एक्ने को दूर कर स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है. ध्यान रखें की फेस ऑयल हमेशा लाइट होना चाहिए.
ये भी पढ़ें :-
Weight Loss Tips: वजन घटाना है तो डाइट में शामिल करें ये 5 ड्राई फ्रूट्स, मिलेंगे कई फायदे
Kitchen Hacks: गैस पर कुछ भी भूनने से काले पड़ गए हैं बर्नर? इस ट्रिक से 2 मिनट में हो जाएंगे साफ
lifestyle https://ift.tt/3C6GBob
Sawan 2021: सावन का दूसरा सोमवार आज, उज्जैन के महाकाल मंदिर में हुई भस्म आरती, देखें वीडियो
मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार पर भस्म आरती की गई. इसबार भी यह आरती श्रद्धालुओं की अनुपस्थिति में हुई. आज सुबह भगवान शिव का शृंगार किया गया. उसके बाद भस्म आरती की गई. कोरोना नियमों का पालन करते हुए इस बार भी भक्त दूर से महाकाल के दर्शन कर सकेंगे. महाकाल के दर्शन के लिए भक्तों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है. सावन का पवित्र महीना 22 अगस्त तक रहेगा.
आज इस अवसर पर मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है. भगवान शिव को ये महीना खास तौर से पसंद है. सावन के महीने में कुल 4 सोमवार पड़ेंगे. सावन महीने में भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा की जाती है. इस महीने सभी सोमवार को महाकाल की झांकी निकाली जाएगी. हालांकि, इस दौरान कोविड-19 नियमों का भी पालन किया जाएगा.
#WATCH | Madhya Pradesh: Priests perform 'Bhasma Aarti' at Mahakaleshwar Jyotirlinga temple in Ujjain on the second Monday of 'Sawan' pic.twitter.com/Jza3TZJO0h
— ANI (@ANI) August 2, 2021
जानिए आज के दिन क्या होता है खास
हिंदू कैलेंडर के अनुसार सावन यानी श्रावण मास 25 जुलाई 2021 को आरंभ हुआ था. सावन का पहला सोमवार 26 जुलाई 2021 को था. आज सावन का दूसरा सोमवार है. सावन के दूसरे सोमवार पर शिव जी का अभिषेक करने से जीवन में मान सम्मान में वृद्धि होती है और बाधाएं और परेशानियों से मुक्ति मिलती है. इस दिन शिव आरती और शिव चालीसा का पाठ करना चाहिए. भगवान शिव का श्रद्धा के साथ श्रृंगार करना चाहिए. इसके साथ ही शिव जी की प्रिय चीजों का भोग लगाना चाहिए.
ये भी पढ़ें :-
Transit 2021: सिंह और कन्या राशि में अगस्त के महीने में होगी बड़ी हलचल, सूर्य-बुध और शुक्र ग्रह का होगा राशि परिवर्तन
Sawan Somwar 2021: 02 अगस्त को सावन का दूसरा सोमवार, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
lifestyle https://ift.tt/3lmnIYO
Kitchen Cleaning Tips: आप भी चाहती हैं चमचमाता किचन तो फॉलो करें इन आसान टिप्स को
Kitchen Cleaning Tips: शायद ही कोई होगा जिसे चमचमाता हुआ किचन पसंद ना हो. लेकिन, इसे साफ-सुथरा करने में बहुत मेहनत और एनर्जी लगती है. अगर आपको भी किचन की सफाई करने में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है, तो हम आपको कुछ आसान टिप्स बताने वाले हैं जिसे अपनाकर आप घंटो के काम को मिनटों में कर सकती हैं. इसके साथ ही यह आपके पैसों की भी बचत करेगा. तो आइए उन आसान हैक्स के बारे में-
किचन टाइल्स को करें इस तरह साफ
किचन में खाना बनाने की वजह से टाइल्स  पर तेल और चिकनाई चिपक जाती है. ऐसे में यह देखने में तो खराब लगता ही है साथ ही यह किचन हाइजीन को भी खराब करता है. अगर आप किचन की टाइल्स को साफ करना चाहती हैं, तो एक बोतल में 1 कप सिरका लें और उसमें 1 ¼ कप बेकिंग सोडा मिला लें. अब इसे अच्छी तरह से मिला दें और इस लिक्विड को टाइल्स पर स्प्रे टूथब्रश से साफ करें. इसे और कारगर बनाने के लिए इसमें थोड़ा लिक्विड साबुन भी मिला सकती हैं.
चॉपिंग बोर्ड को करें इस तरह साफ
चॉपिंग बोर्ड एक ऐसी चीज है जिसका इस्तेमाल किचन में डेली होता है. इसकी सफाई का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. इसकी सफाई के लिए आप बोर्ड पर थोड़ा नमक छिड़के और एक नींबू को काट दें. नमक के ऊपर नींबू का रस डालें और इसे रगड़कर साफ कर दें. ऐसा पांच मिनट करने से चॉपिंग बोर्ड की बदबू और दाग-धब्बे गायब हो जाएंगे.
किचन स्पंज को करें इस तरह साफ
अक्सर लोग किचन साफ करते वक्त किचन स्पंज साफ करना भूल जाते हैं. इसकी सफाई भी बेहद जरूरी है क्योंकि इसपर ढेर सारा बैक्टीरिया ग्रो कर सकता है. इसे दिन में एक बार जरूर साफ करना चाहिए. किचन स्पंज को साफ करने के लिए आप एक ग्लास पानी लें और उसमें थोड़ा लिक्विड साबुन डालकर उसमें स्पंज रख दें. अब इसे पांच मिनट के लिए माइक्रोवेव में रख दें. इसकी सारी गंदगी और तेल निकल जाएगा.
जले हुए बर्तनों की करें इस तरह सफाई
खाना बनाते वक्त कभी-कभी बर्तन जल जाते हैं. ऐसे में उनकी सफाई करना बहुत मुश्किल हो जाता है. अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ हुआ है तो जले बर्तन में एक कप पानी डालें और उसमें एक कप सिरका मिला दें. अब इस घोल को गैस पर उबलने दें और पांच मिनट बाद उतार लें. अब इसमें  2 बड़े चम्मच बेकिंग सोडा डालें और दस मिनट के लिए छोड़ दें. अब एक कड़े स्पंज से बर्तन को रगड़कर साफ कर दें. अगर अभी भी कुछ गंदगी लगी है तो उसमें कुछ एक्स्ट्रा बेकिंग सोडा डालें और फिर साफ करें. बर्तन चमकने लगेंगे.
जले चूल्हे की करें इस तरह सफाई
जले हुए चूल्हे को साफ करने के लिए आप अमोनिया का इस्तेमाल कर सकती हैं. यह बेहद शानदार ग्रीस रिमूवर है. जले चूल्हे को साफ करने के लिए एक Ziploc बैग लें और ¼ कप  अमोनिया डालें. ध्यान रखें कि इससे ज्यादा अमोनिया का इस्तेमाल ना करें. इसमें स्टोव बर्नर रखें और बैग को लॉक कर दें. इसे 8-9 घंटों के लिए छोड़ दें और बाद में स्पंज की मदद से इसे साफ कर दें. आपका चूल्हा चमकने लगेगा.
ये भी पढ़ें :-
<a href="https://ift.tt/3C67AjI फाइल करने से पहले जानिए कैसे कैलकुलेट करेंगे अपना HRA,कितना टैक्स डिडक्शन मिलेगा
किराये के घर में रहते हैं तो HRA पर आप कैसे बचा सकते हैं टैक्स, कितना मिलेगा टैक्स डिडक्शन
lifestyle https://ift.tt/3rLek1X