Monday, August 2, 2021
Weight Loss Tips: फॉलो करें इन मॉर्निंग हैबिट्स को, वजन होगा आसानी से कम

कहते है कि वजन बढ़ाना जितना ही आसान काम है उसे कम करना उतना ही मुश्किल है लेकिन, यह नामुमकिन नहीं है. सही रूटीन, डाइट प्लान और एक्सरसाइज से आप मुश्किल लगने वाले इस काम को आसानी से कर सकते हैं. आज के समय में बदलती लाइफस्टाइल के कारण मोटापा एक आम समस्या बन गया है. अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो बताए गए मॉर्निंग हैबिट्स को फॉलो करें. इन टिप्स से आपका वजन तेजी से कम होगा, साथ ही यह आपको बेहतर और हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करने में मदद करेगा. आइए जानते हैं इसके बारे में-

सुबह गर्म पानी का करें सेवन

एक्सपर्ट्स के अनुसार मोटापे का सबसे बड़ा कारण होता है मेटाबॉलिज्‍म का स्लो हो जाना. मेटाबॉलिज्‍म को सही रखने के लिए आप सुबह-सुबह उठकर एक से दो ग्लास गर्म पानी जरूर पीएं. आयुर्वेद के अनुसार पानी में नींबू और शहद मिलाकर पीने से मेटाबॉलिज्‍म में तेजी आती है और यह वजन कम करने में भी मदद करता है. यह आपको दिन भर फ्रेश और हाइड्रेटेड भी रखता है.

एक्सरसाइज को करें रूटीन में शामिल

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सुबह-सुबह कम से कम 20 से 30 मिनट एक्सरसाइज करना बेहद जरूरी है. हल्के-फुल्के आसान और व्यायाम शरीर में चुस्ती और स्फूर्ति लाने में मदद करते हैं. बहुत से लोग आज कल जिम का सहारा ले रहे हैं. आप भी ऐसा कर सकते हैं. अगर आपके पास जिम जाने का समय नहीं है तो घर पर ही सुबह हल्की एक्सरसाइज करके आप अपने आप को फिट रख सकते हैं.

सूरज की पहली किरण में थोड़ी देर बैठें

यह तो हम सभी जानते हैं कि विटामिन डी हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है. सूरज की पहली किरण विटामिन डी से भरपूर होती है. यह शरीर और मन में पॉजिटिव एनर्जी का संचार करता है. आप चाहे तो सुबह की एक्सरसाइज किसी गार्डन या खुली जगह पर कर सकते हैं. एक्सपर्ट्स के अनुसार विटामिन डी वजन कम करने में भी मदद करता है.

ठंडे पानी से नहाएं

बहुत से लोगों की यह आदत होती है कि वह गर्म पानी से नहाना पसंद करते हैं लेकिन, यह बिलकुल भी ठीक नहीं है. कई अध्ययनों से यह पता चला है कि ठंडा पानी शरीर में जमा फैट्स को सक्रिय कर उन्हें हटाने में मदद करता है. कोल्ड शावर सुबह-सुबह लेने से शरीर में जमी चर्बी जल जाती है और मेटाबॉलिज्म बढ़ता है.

ब्रेकफास्ट जरूर करें

कई लोग वजन घटाने के चक्कर में कई बार नाश्ता करना छोड़ देते हैं. यह बहुत खतरनाक साबित हो सकता है. ठीक से ना खाने के कारण शरीर कमजोर हो जाता है. कई बार लंबे वक्त तक भूखा रहने से वजन घटने के बजाए बढ़ने लगता है और शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी भी हो जाती है.

ये भी पढ़ें :-

<a href="https://ift.tt/3jfSe3C Reopening: आज से पंजाब, उत्तराखंड सहित इन राज्यों में खुले स्कूल, कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना है अनिवार्य

<a href="https://ift.tt/3zY8Nb9 Success Story: पिता के आखिरी शब्दों ने बदली हिमांशु नागपाल की जिंदगी, तमाम चुनौतियों के बावजूद पहले प्रयास में बने आईएएस
lifestyle https://ift.tt/3A2XZZw
Rakhi 2021: इस साल बच्चों के लिए मार्केट में हैं ऐसी स्पेशल राखी, गुजरात में सोने-चांदी की राखियां चर्चा में

देशभर में 22 अगस्त को राखी का त्योहार सेलिब्रेट किया जाएगा. इसको लेकर जगह तैयारियां की जा रही हैं. बाजारों में रौनक भी दिखने लगी है. राखी को लेकर जौहरी भी राखियों को डिज़ाइन करने में जुट गए हैं. इस साल गुजरात के राजकोट में ज्वैलर्स ने सोने और चांदी की राखियां भी लॉन्च की हैं.

जौहरी सिद्धार्थ सहोलिया ने जानकारी देते हुए कहा, "हम चांदी में 50 से अधिक डिजाइन और सोने में 15 डिजाइन पेश कर रहे हैं. सोने की राखियों का वजन 1 ग्राम और 1.5 ग्राम के बीच होता है. चांदी की राखियों की कीमत 150 से 550 रुपये होती है." उन्हें उम्मीद है कि सोने और चांदी से बनी राखियों की इस बार अच्छी बिक्री होगी. बाजारों में इस समय बच्चों के लिए भी तरह तरह की राखियां मिल रही हैं. बच्चों के लिए सामान्य तौर पर छोटा भीम, एंग्री बर्ड, डोरेमान, लाइट वाली राखियां ही बाजार में मिलती थीं. लेकिन इस बार राखियों के कलेवर में कारीगरों द्वारा बदलाव किया गया है.

Gujarat: Jewellers launch gold & silver rakhis in Rajkot this year

"We're offering more than 50 designs in silver & 15 designs in gold segments. The weight of gold rakhis is between 1-gram & 1.5-gram. Silver rakhis cost Rs 150-Rs 550," jeweller Siddharth Saholiya said yesterday pic.twitter.com/dUDCkmW1a1
— ANI (@ANI) August 1, 2021

राखियों पर दिखेंगे तरह-तरह के पकवान

इसबार राखियों पर तरह-तरह के पकवान भी दिखाई देंगे. फास्ट फूड बच्चों को बहुत पसंद है इसलिए उन्हें लुभाने के लिए निर्माताओं ने इस तरह की राखियां बाजार में उतारी हैं. इन राखियों की बेहद मांग भी है. इसबार रुद्राक्ष से सजी कस्टमाइज ब्रेसलेस पैटर्न राखियां भी काफी पसंद की जा रही हैं. बच्चों के लिए कार्टून कैरेक्टर वाली राखियों की खरीदी की जा रही है. इसके साथ ही भाई-भाभी और बेबी की कॉम्बो पैक राखी की मांग काफी ज्यादा बढ़ी है.

ये भी पढ़ें :-

कोरोना टीकाकरण: भारी उतार-चढ़ाव के बीच देश ने हासिल किया जुलाई महीने का लक्ष्य, यूपी ने महाराष्ट्र को पछाड़ा

Sawan 2021: आज सावन का दूसरा सोमवार, देखिए मंदिरों में कैसी है भीड़ ?
lifestyle https://ift.tt/3idEPtD
Monsoon Skin Care Tips: मानसून में इन स्किन केयर टिप्स को करें फॉलो, मिलेगी बेदाग और ग्लोइंग स्किन

Skin Care Tips in Monsoon: बारिश के मौसम का एक अलग ही मजा होता है. पानी की गिरती बूंदें मन मोह लेती है, और साथ ही परोसा जाने वाला खाना भी दिल को खुश कर देता है. यह तो हम सभी जानते हैं कि बरसात के मौसम वातावरण में नमी बढ़ जाती है. नमी ज्यादा होने के कारण कई बार स्किन और बालों को बहुत नुकसान भी पहुंचता है. यह ब्यूटी प्रॉब्लम्स ऑयली स्किन वाले लोगों में ज्यादा देखी जाती है. चेहरे और स्कैल्प पर पसीना और नमी के कारण गंदगी जम जाती है. इससे पिंपल और दाग की समस्या भी देखने को मिलती है. अगर आप भी बरसात के मौसम में इन परेशानियों का सामना कर रही हैं तो अपनाएं यह यह स्किन केयर रूटीन-

स्किन की ठीक तरह से करें क्लींजिंग

बरसात के मौसम में अपनी स्किन को साफ और ग्लोइंग बनाने के लिए दिन में दो बार क्लींजिंग करना बेहद जरूरी है. अगर आप भी ग्लोइंग चाहती हैं तो सुबह उठने के बाद और रात में सोने से पहले अपनी स्किन को ठीक तरह से साफ करें. इसके लिए आप अपनी स्किन के मुताबिक कोई भी फेस वॉश का इस्तेमाल कर सकते हैं. ऑयली स्किन के लिए नीम, ग्रीन टी या टी ट्री फेस वॉश सबसे अच्छा माना जाता है.

रोज वाटर का करें यूज

वातावरण में नमी ज्यादा होने के कारण आप हैवी फेस क्रीम के इस्तेमाल से बचें. आप अपने स्किन केयर रूटीन में फ्रेश टोनिंग रोज वाटर या फ्लावर वाटर के इस्तेमाल को शामिल कर सकती हैं. रोज वाटर के यूज से बरसात के मौसम में होने वाली स्किन इरिटेशन से मुक्ति भी मिलती है.

स्किन को रखें सूखा

बरसात में नमी ज्यादा होने के कारण स्किन पर बार-बार पसीना आने लगता है. इस कारण कई बार आपको पिंपल्स की समस्या का सामना करना पड़ता है. ऐसे में स्किन को ड्राई रखना बेहद जरूरी है. इसके लिए आप अपने स्किन के अनुसार डस्टिंग पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं. यह पसीने की समस्या को दूर करने के साथ-साथ नमी को भी दूर रखता है.

सही फेस ऑयल करें यूज

आपको बता दें कि बरसात में सही मॉइश्चराइजर या स्किन ऑयल के इस्तेमाल से त्वचा हेल्दी के साथ-साथ ग्लोइंग भी बनती है. आप स्किन ऑयल के रूप में रोज़हिप, जोजोबा और हेम्प सीड ऑइल का इस्तेमाल कर सकते हैं. यह एक्ने को दूर कर स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है. ध्यान रखें की फेस ऑयल हमेशा लाइट होना चाहिए.

ये भी पढ़ें :-

Weight Loss Tips: वजन घटाना है तो डाइट में शामिल करें ये 5 ड्राई फ्रूट्स, मिलेंगे कई फायदे

Kitchen Hacks: गैस पर कुछ भी भूनने से काले पड़ गए हैं बर्नर? इस ट्रिक से 2 मिनट में हो जाएंगे साफ
lifestyle https://ift.tt/3C6GBob
Sawan 2021: सावन का दूसरा सोमवार आज, उज्जैन के महाकाल मंदिर में हुई भस्म आरती, देखें वीडियो

मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार पर भस्म आरती की गई. इसबार भी यह आरती श्रद्धालुओं की अनुपस्थिति में हुई. आज सुबह भगवान शिव का शृंगार किया गया. उसके बाद भस्म आरती की गई. कोरोना नियमों का पालन करते हुए इस बार भी भक्त दूर से महाकाल के दर्शन कर सकेंगे. महाकाल के दर्शन के लिए भक्तों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है. सावन का पवित्र महीना 22 अगस्त तक रहेगा.

आज इस अवसर पर मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है. भगवान शिव को ये महीना खास तौर से पसंद है. सावन के महीने में कुल 4 सोमवार पड़ेंगे. सावन महीने में भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा की जाती है. इस महीने सभी सोमवार को महाकाल की झांकी निकाली जाएगी. हालांकि, इस दौरान कोविड-19 नियमों का भी पालन किया जाएगा.

#WATCH | Madhya Pradesh: Priests perform 'Bhasma Aarti' at Mahakaleshwar Jyotirlinga temple in Ujjain on the second Monday of 'Sawan' pic.twitter.com/Jza3TZJO0h
— ANI (@ANI) August 2, 2021

जानिए आज के दिन क्या होता है खास

हिंदू कैलेंडर के अनुसार सावन यानी श्रावण मास 25 जुलाई 2021 को आरंभ हुआ था. सावन का पहला सोमवार 26 जुलाई 2021 को था. आज सावन का दूसरा सोमवार है. सावन के दूसरे सोमवार पर शिव जी का अभिषेक करने से जीवन में मान सम्मान में वृद्धि होती है और बाधाएं और परेशानियों से मुक्ति मिलती है. इस दिन शिव आरती और शिव चालीसा का पाठ करना चाहिए. भगवान शिव का श्रद्धा के साथ श्रृंगार करना चाहिए. इसके साथ ही शिव जी की प्रिय चीजों का भोग लगाना चाहिए.

ये भी पढ़ें :-

Transit 2021: सिंह और कन्या राशि में अगस्त के महीने में होगी बड़ी हलचल, सूर्य-बुध और शुक्र ग्रह का होगा राशि परिवर्तन

Sawan Somwar 2021: 02 अगस्त को सावन का दूसरा सोमवार, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
lifestyle https://ift.tt/3lmnIYO
Kitchen Cleaning Tips: आप भी चाहती हैं चमचमाता किचन तो फॉलो करें इन आसान टिप्स को

Kitchen Cleaning Tips: शायद ही कोई होगा जिसे चमचमाता हुआ किचन पसंद ना हो. लेकिन, इसे साफ-सुथरा करने में बहुत मेहनत और एनर्जी लगती है. अगर आपको भी किचन की सफाई करने में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है, तो हम आपको कुछ आसान टिप्स बताने वाले हैं जिसे अपनाकर आप घंटो के काम को मिनटों में कर सकती हैं. इसके साथ ही यह आपके पैसों की भी बचत करेगा. तो आइए उन आसान हैक्स के बारे में-

किचन टाइल्स को करें इस तरह साफ

किचन में खाना बनाने की वजह से टाइल्स पर तेल और चिकनाई चिपक जाती है. ऐसे में यह देखने में तो खराब लगता ही है साथ ही यह किचन हाइजीन को भी खराब करता है. अगर आप किचन की टाइल्स को साफ करना चाहती हैं, तो एक बोतल में 1 कप सिरका लें और उसमें 1 ¼ कप बेकिंग सोडा मिला लें. अब इसे अच्छी तरह से मिला दें और इस लिक्विड को टाइल्स पर स्प्रे टूथब्रश से साफ करें. इसे और कारगर बनाने के लिए इसमें थोड़ा लिक्विड साबुन भी मिला सकती हैं.

चॉपिंग बोर्ड को करें इस तरह साफ

चॉपिंग बोर्ड एक ऐसी चीज है जिसका इस्तेमाल किचन में डेली होता है. इसकी सफाई का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. इसकी सफाई के लिए आप बोर्ड पर थोड़ा नमक छिड़के और एक नींबू को काट दें. नमक के ऊपर नींबू का रस डालें और इसे रगड़कर साफ कर दें. ऐसा पांच मिनट करने से चॉपिंग बोर्ड की बदबू और दाग-धब्बे गायब हो जाएंगे.

किचन स्पंज को करें इस तरह साफ

अक्सर लोग किचन साफ करते वक्त किचन स्पंज साफ करना भूल जाते हैं. इसकी सफाई भी बेहद जरूरी है क्योंकि इसपर ढेर सारा बैक्टीरिया ग्रो कर सकता है. इसे दिन में एक बार जरूर साफ करना चाहिए. किचन स्पंज को साफ करने के लिए आप एक ग्लास पानी लें और उसमें थोड़ा लिक्विड साबुन डालकर उसमें स्पंज रख दें. अब इसे पांच मिनट के लिए माइक्रोवेव में रख दें. इसकी सारी गंदगी और तेल निकल जाएगा.

जले हुए बर्तनों की करें इस तरह सफाई

खाना बनाते वक्त कभी-कभी बर्तन जल जाते हैं. ऐसे में उनकी सफाई करना बहुत मुश्किल हो जाता है. अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ हुआ है तो जले बर्तन में एक कप पानी डालें और उसमें एक कप सिरका मिला दें. अब इस घोल को गैस पर उबलने दें और पांच मिनट बाद उतार लें. अब इसमें 2 बड़े चम्मच बेकिंग सोडा डालें और दस मिनट के लिए छोड़ दें. अब एक कड़े स्पंज से बर्तन को रगड़कर साफ कर दें. अगर अभी भी कुछ गंदगी लगी है तो उसमें कुछ एक्स्ट्रा बेकिंग सोडा डालें और फिर साफ करें. बर्तन चमकने लगेंगे.

जले चूल्हे की करें इस तरह सफाई

जले हुए चूल्हे को साफ करने के लिए आप अमोनिया का इस्तेमाल कर सकती हैं. यह बेहद शानदार ग्रीस रिमूवर है. जले चूल्हे को साफ करने के लिए एक Ziploc बैग लें और ¼ कप अमोनिया डालें. ध्यान रखें कि इससे ज्यादा अमोनिया का इस्तेमाल ना करें. इसमें स्टोव बर्नर रखें और बैग को लॉक कर दें. इसे 8-9 घंटों के लिए छोड़ दें और बाद में स्पंज की मदद से इसे साफ कर दें. आपका चूल्हा चमकने लगेगा.

ये भी पढ़ें :-

<a href="https://ift.tt/3C67AjI फाइल करने से पहले जानिए कैसे कैलकुलेट करेंगे अपना HRA,कितना टैक्स डिडक्शन मिलेगा

किराये के घर में रहते हैं तो HRA पर आप कैसे बचा सकते हैं टैक्स, कितना मिलेगा टैक्स डिडक्शन
lifestyle https://ift.tt/3rLek1X
Horoscope Today 02 August 2021: कन्या, तुला और धनु राशि वाले इन बातों का ध्यान रखें, 12 राशियों का जानें आज का राशिफल

Horoscope Today 02 August, Aaj Ka Rashifal, Daily horoscope: पंचांग के अनुसार 02 अगस्त 2021 को श्रावण मास की कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है. आज नक्षत्र कृत्तिका है और चंद्रमा वृष राशि में गोचर कर रहा है. जहां पर राहु पहले से ही विराजमान है. राहु और चंद्रमा की युति से ग्रहण योग बना है. सभी राशियों का आइए जानते हैं, आज का राशिफल.

मेष- आज के दिन महादेव की पूजा-अर्चना से दिन की शुरुआत करनी चाहिए. इस समय का प्रदर्शन भविष्य और करियर दोनों की दिशा तय करता दिख रहा है. ऑफिस में गलती की संभावनाएं खत्म करने की दिशा में प्रयास सफल होंगे. इलेक्ट्रॉनिक्स का कारोबार करने वालों को अच्छी बिक्री से लाभ होगा. युवा खुद को अपडेट करें. वाहन चलाते हुए हादसों के प्रति सतर्क रहना होगा. महामारी को देखते हुए सेहत की अनदेखी नुकसानदेह होगी. अग्नि दुर्घटना से बचकर रहना होगा, तो वहीं ध्यान रहें खुले बिजली के तार या आग लगने के उपकरणों के प्रति लापरवाही न हो. मुश्किल परिस्थिति में अपनों का साथ समस्याओं का निदान देगा.

वृष- आज के दिन मन में उदासी है तो अपने से साझा करें. सामाजिक कार्यों में भी भागीदारी बढ़ाएं और सभी को सम्मान दें. ऑफिस में महिला सहकर्मियों से विवाद में ना पड़ें. सबके साथ व्यवहार अच्छा और संबंध मजबूत बनाएं. व्यर्थ की बहस बाजी तनाव दे सकती है. कारोबारियों को क्लाइंट, कस्टमर लुभाने के लिए नए प्लान बनाने होंगे. उच्च शिक्षा के लिए दिन अच्छा है. प्लानिंग पुख्ता करके ही आगे बढ़ें. स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों में आज माइग्रेन रोगी सावधानी बरतें, और इसके निवारण के लिए सिर में मालिश और नींद पूरी कर राहत पा सकेंगे. घरेलू विवाद में कानाफूसी या प्रपंच से खुद को दूर रखें.

मिथुन- आज के दिन खुद को संयमित और मानसिक मजबूत बनाएं. शारीरिक सक्रियता से काम में गलतियों की गुंजाइश घटेगी. बिगड़ते काम भी बनने की दिशा में बढ़ सकेंगे. जरूरी काम के लिए अचानक बजट घट सकता है. कर्ज नहीं मिल पा रहा है तो परेशान न हों, ऑफिस में जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी और समर्पण से निपटाएं. बहिर्मुखी होना फायदेमंद होगा. कारोबारी वर्ग साझेदारी में भी नया काम शुरू कर सकते हैं. शोध आदि कर रहे लोगों को आज की असफलता को देखकर हार नहीं माननी चाहिए. सेहत में नियमित योग-व्यायाम जरूरी है. बच्चे और बूढ़ों की खास ख्याल रखें. मां को गंभीरता से सुनें. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा.

कर्क- आज के दिन समाज के प्रति निष्ठा और प्रतिष्ठा बढ़ाने का प्रयास सार्थक होगा. सफलता के लिए अभी प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है. ऑफिस में किसी को परेशान कर रहे हैं तो यह नुकसानदेह हो सकता है. टीम को एकजुट रखते हुए सभी काम समय पर पूरे करने होंगे. व्यापारियों को बड़ी डील करते हुए सतर्क रहना होगा. आर्थिक नुकसान की आशंका है. स्वास्थ्य में नेत्र रोगों के प्रति सावधानी रखें, जिन लोगों ने हाल में आंख का ऑपरेशन करवाया है, उन्हें सतर्कता बरतने की जरूरत है. परिवार में रहने वाले विवादों से दूरी बनाए रखें. मां या बहन की सेहत खराब होने की आशंका है.

सिंह- आज का दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहने वाला है, ऐसे में मनपसंद कार्यों को वरीयता दें. अध्यात्म से पर मन शांत रहेगा. खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे. टीम लीडर दोस्तों पर कठोर नियम लागू न करें. खाने-पीने या रेस्टोरेंट का कारोबार करने वालों को मुनाफा होगा. युवाओं को भविष्य की सिर्फ कल्पना में समय बर्बाद नहीं करना है. सेहत के लिए अनिद्रा नुकसानदेह होगी. महामारी देखते हुए लक्षणों की निगरानी जरूर करें. बुखार-जुकाम या खांसी की समस्या की अनदेखी नुकसानदेह हो सकती है. आर्थराइटिस के मरीज नियमित एक्सरसाइज करें. जीवन साथी की सेहत को लेकर भी रहना होगा, उन्हें लापरवाही न बरतने की सलाह दें.

कन्या- आज वाणी और व्यवहार में विनम्रता बनाए रखनी है. जल्दबाजी या तैश में नुकसान होना तय है. नई जगह नौकरी शुरू की है तो नियम कायदे पूरी तरह समझ लें, अन्यथा उच्चाधिकारी नाराज हो सकते हैं. साझेदारी में व्यापार करने वाले लोगों के लिए दिन बेहद लाभदायक होगा. दवा या मेडिकल उपकरणों का थोक का व्यापार करने वालों की कमाई बढ़ेगी. कारोबार बढ़ाने के सिलसिले में यात्राएं करनी पड़ सकती हैं. स्वास्थ्य में खानपान के लिए सतर्क रहना होगा. कोशिश करें कि बाहर का खाना न खाएं. घर का भोजन करें. जीवनसाथी, बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ख्याल रखें. घर में दोस्त या रिश्तेदारों के आने की संभावनाएं हैं.

तुला- आज के दिन भावुक होकर कोई भी निर्णय न लें. करीबियों के सुझाव पर विचार करते हुए रिजेक्ट या एक्सेप्ट करें. व्यापारी वर्ग बुद्धिमत्ता से काम करें, अन्यथा मुनाफे के लिए तरसना पड़ सकता है. खाने-पीने यानी होटल रेस्टोरेंट व्यापारियों के लिए समय थोड़ा कठिन हैँ, फूड डिलीवरी में स्वच्छता और क्वालिटी के लिए अतिरिक्त सतर्कता रखें. कुछ दिनों से व्यापार में बदलाव का विचार बन रहा है तो अब पूरी प्लानिंग तैयार कर लें. अभिभावक छोटे बच्चों पर ध्यान दें. वर्तमान में दी गई शिक्षा लाभप्रद होगी. कमजोर याददाश्त वाले लोग कुछ देर ध्यान का अभ्यास करें. विवाह के लिए रिश्ते की बात चल सकती है.

वृश्चिक- आज के दिन ओवर कांफिडेंश से बचना होगा, तो वहीं दूसरी ओर कहीं बड़ी रकम खर्च होती नजर आ रही है. ऑफिस में कर्मचारियों को उपहार दें. बॉस के तीखे स्वरों को गलत न समझें, और विवाद से बचकर रहें. व्यापारियों को विदेशी कंपनियों से अच्छे ऑफर मिलने की उम्मीद है. युवा वर्गों को आत्मविश्वास के साथ काम करने की जरूरत है. अपना और साथियों का मनोबल बनाए रखें. हेल्थ में आज गिरकर चोटिल होने की आशंका है, ऊंचाई वाली जगह या बाथरूम में फिसलन बनी फर्श पर सतर्कता से . नए संबंधों में कोई जल्दबाजी न करें, भविष्य के लिए परेशानी खड़ी हो सकती है

धनु- आज काम में तेजी, निपुणता से ही मनचाहा परिणाम मिलेगा. खुद को मानसिक तौर पर मजबूत बनाएं. कार्यस्थल पर जरूरतमंद सहयोगी के मांगने पर बढ़कर मदद करें. वर्कलोड बढ़ने पर ऑफिस के कामकाज के लिए अधिक समय देना होगा. बढ़ी जिम्मेदारियों से चिंतित होने के बजाय सही ढंग से पूरा करें. मिठाई या रेस्टोरेंट के व्यापारियों को होम डिलीवरी की सुविधा में विस्तार करना होगा. गुणवत्ता पर गंभीर रहें. युवा वर्ग को विवादों से बचना होगा. मित्रों से तालमेल बिगड़ सकता है. स्वास्थ्य के लिए पुरानी बीमारियां फिर उभरने के आसार हैं. घर के बड़े काम के लिए वरिष्ठजनों पर सलाह को महत्व देने से लाभ में रहेंगे.

मकर- आज के दिन व्यक्तिगत समस्याओं और प्रोफेशनल लाइफ को अलग-अलग रखना होगा. ऑफिस में क्षमता बढ़ाकर जिम्मेदारियां निभाने से सम्मान और उन्नति के मार्ग बनेंगे. कार्यस्थल पर बॉस बोझ बढ़ा सकते हैं. वरिष्ठों के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी. व्यावसायिक यात्रा की भी संभावना है. संबंधों को लेकर कुछ उथल-पुथल विचलित रखेगी. सेहत में हृदय रोगियों को सतर्क रहना होगा. जोड़ों के दर्द या गठिया की परेशानी भी उभर सकती है. महामारी देखते हुए गैरजरूरी यात्राओं से बचना होगा. परिवार में माता-पिता का सानिध्य मिलेगा. अहम फैसलों में सलाह से काम करना फायदेमंद रहेगा. परिवार की ओर से आपको प्यार और सम्मान मिलेगा.

कुंभ- आज दिन की शुरुआत महादेव के स्मरण के साथ करें. दिन सीखने और सिखाने का है. सभी काम सफलतापूर्वक होंगे. कार्यस्थल से जुड़ा कोई भी कर्ज खत्म करने की प्लानिंग शुरू कर सकते हैं. भविष्य के लिए भी प्लानिंग लाभप्रद होगी. ट्रांसपोर्ट का बिजनेस करने वालों को आर्थिक तंगी की समस्या आ सकती है. योजनाबद्ध तरीके से काम करें. विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है. पढ़ाई पर फोकस रखते हुए परीक्षाओं के लिए मेहनत शुरू करें. मरीजों को पुरानी बीमारियों से आराम मिलेगा, जो अस्पताल में भर्ती हैं, उनको डिस्चार्ज मिल सकता है. जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान कर उपहार आदि भेंट कर सकते हैं.

मीन- आज के दिन खुद को सर्वश्रेष्ठ साबित करने के लिए नियम-कायदे बदलने होंगे. खुद को स्फूर्तिवान और विपरीत परिस्थितियों से लड़ने लायक बनाएं. मन में आलस और विलासिता है तो लंबे समय तक आर्थिक परेशानियां घेरे रह सकती हैं. ऑफिस में प्रदर्शन अच्छा होगा. बॉस और मालिक के आप विश्वास पात्र बनने का मौका बनेगा. भाग्य में बढ़ोतरी से प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा. बड़े ग्राहकों से छोटी-छोटी बातों को लेकर कहासुनी से बचना होगा. युवाओं और विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य रहेगा. स्वास्थ्य संबंधी कुछ दिक्कतें हो सकती हैं, पैर या पीठ में दर्द उठ सकता है. महामारी को लेकर अलर्ट रहें. परिवार की मदद काफी राहत देगी.

यह भी पढ़ें

Transit 2021: सिंह और कन्या राशि में अगस्त के महीने में होगी बड़ी हलचल, सूर्य-बुध और शुक्र ग्रह का होगा राशि परिवर्तन

Sawan Somwar 2021: 02 अगस्त को सावन का दूसरा सोमवार, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Chandra Grahan 2021: साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण है महत्वपूर्ण, वृष और वृश्चिक राशि वाले रहें सावधान

Chanakya Niti: धन के मामले में इन तीन बातों को कभी नहीं भूलना चाहिए, बना रहेगा लक्ष्मी जी का आशीर्वाद

आर्थिक राशिफल 02 अगस्त 2021: वृष, कन्या राशि वाले निवेश में बरतें सावधानी, जानें सभी राशियों का राशिफल
lifestyle https://ift.tt/3zQZxWi
Sunday, August 1, 2021
वृष राशिफल: 02 अगस्त को वृष राशि में चंद्रमा का गोचर, बन रहा है ग्रहण योग, जानें राशिफल

Chandrma Grahan Yog: वृष राशि में 02 अगस्त 2021 को ग्रहण योग बन रहा है. वर्तमान समय में राहु वृष राशि में गोचर कर रहा है. चंद्रमा के राशि परिवर्तन से वृषभ योग में ग्रहण योग बन रहा है. ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण को अशुभ योग बताया गया है. इसलिए वृष राशि वालों को आज सावधान रहने की जरूरत है.

सावन सोमवार है आज (Sawan Somwar 2021)
सावन का महीना चल रहा है. पंचांग के अनुसार 02 अगस्त 2021 को सोमवार का दिन है. सावन में सोमवार की पूजा को विशेष महत्व प्रदान किया गया है. इस दिन सावन का दूसरा सोमवार है. सावन सोमवार में भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना की जाती है. इसी दिन वृष राशि में ग्रहण योग का निर्माण हो रहा है.

ग्रहण योग (Grahan Yog In Your Kundali)
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्रमा जब राहु के संपर्क में आता है तो ग्रहण योग बनता है. ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण योग को खतरनाक योग माना गया है. वृष राशि में राहु विराजमान है. 02 अगस्त को चंद्रमा वृष राशि में प्रवेश करेगा. चंद्र और राहु की युति बनने से वृष राशि में ग्रहण योग का निर्माण होगा. ग्रहण योग जब बनता है तो कार्य में बाधा, रोग, दुर्घटना और मानसिक तनाव की संभावना बनती है. ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मन का कारक माना गया है. राहु को पाप ग्रह माना गया है. राहु जब चंद्रमा पर ग्रहण लगाता है तो, चंद्रमा पीड़ित हो जाता है, जिस कारण चंद्रमा अपना शुभ फल प्रदान नहीं कर पाता है. इस दिन धन आदि के मामले में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए.

वृष राशिफल (Taurus Horoscope)
वृष राशि में ग्रहण योग का निर्माण हो रहा है. इसलिए इसका सबसे अधिक प्रभाव वृष राशि वालों पर ही देखने को मिलेग. आज के दिन वृष राशि वालों को वाद विवाद की स्थिति से बचने का प्रयास करना चाहिए. नकारात्मक विचारों से दूर रहें. धन के लेनदेन में सावधानी बरतें. इसके साथ ही सेहत का भी ध्यान रखना चाहिए. सेहत के मामले में लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए.

उपाय (Astrological Remedies)
02 अगस्त 2021 को सावन का सोमवार है. ग्रहण योग की अशुभता को दूर करने के लिए आज भगवान शिव की पूजा करें. भगवान शिव का अभिषेक करें और शिव मंत्रों का जाप करें.

यह भी पढ़ें:
Transit 2021: सिंह और कन्या राशि में अगस्त के महीने में होगी बड़ी हलचल, सूर्य-बुध और शुक्र ग्रह का होगा राशि परिवर्तन

Sawan Somwar 2021: 02 अगस्त को सावन का दूसरा सोमवार, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Chandra Grahan 2021: साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण है महत्वपूर्ण, वृष और वृश्चिक राशि वाले रहें सावधान

आर्थिक राशिफल 02 अगस्त 2021: वृष, कन्या राशि वाले निवेश में बरतें सावधानी, जानें सभी राशियों का राशिफल
lifestyle https://ift.tt/3xhqelh
Subscribe to:
Posts (Atom)