Monday, August 2, 2021

Sawan 2021: सावन का दूसरा सोमवार आज, उज्जैन के महाकाल मंदिर में हुई भस्म आरती, देखें वीडियो

मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार पर भस्म आरती की गई. इसबार भी यह आरती श्रद्धालुओं की अनुपस्थिति में हुई. आज सुबह भगवान शिव का शृंगार किया गया. उसके बाद भस्म आरती की गई. कोरोना नियमों का पालन करते हुए इस बार भी भक्त दूर से महाकाल के दर्शन कर सकेंगे. महाकाल के दर्शन के लिए भक्तों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है. सावन का पवित्र महीना 22 अगस्त तक रहेगा.

आज इस अवसर पर मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है. भगवान शिव को ये महीना खास तौर से पसंद है. सावन के महीने में कुल 4 सोमवार पड़ेंगे. सावन महीने में भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा की जाती है. इस महीने सभी सोमवार को महाकाल की झांकी निकाली जाएगी. हालांकि, इस दौरान कोविड-19 नियमों का भी पालन किया जाएगा.

#WATCH | Madhya Pradesh: Priests perform 'Bhasma Aarti' at Mahakaleshwar Jyotirlinga temple in Ujjain on the second Monday of 'Sawan' pic.twitter.com/Jza3TZJO0h
— ANI (@ANI) August 2, 2021

जानिए आज के दिन क्या होता है खास

हिंदू कैलेंडर के अनुसार सावन यानी श्रावण मास 25 जुलाई 2021 को आरंभ हुआ था. सावन का पहला सोमवार 26 जुलाई 2021 को था. आज सावन का दूसरा सोमवार है. सावन के दूसरे सोमवार पर शिव जी का अभिषेक करने से जीवन में मान सम्मान में वृद्धि होती है और बाधाएं और परेशानियों से मुक्ति मिलती है. इस दिन शिव आरती और शिव चालीसा का पाठ करना चाहिए. भगवान शिव का श्रद्धा के साथ श्रृंगार करना चाहिए. इसके साथ ही शिव जी की प्रिय चीजों का भोग लगाना चाहिए.

ये भी पढ़ें :-

Transit 2021: सिंह और कन्या राशि में अगस्त के महीने में होगी बड़ी हलचल, सूर्य-बुध और शुक्र ग्रह का होगा राशि परिवर्तन

Sawan Somwar 2021: 02 अगस्त को सावन का दूसरा सोमवार, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
lifestyle https://ift.tt/3lmnIYO

Kitchen Cleaning Tips: आप भी चाहती हैं चमचमाता किचन तो फॉलो करें इन आसान टिप्स को

Kitchen Cleaning Tips: शायद ही कोई होगा जिसे चमचमाता हुआ किचन पसंद ना हो. लेकिन, इसे साफ-सुथरा करने में बहुत मेहनत और एनर्जी लगती है. अगर आपको भी किचन की सफाई करने में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है, तो हम आपको कुछ आसान टिप्स बताने वाले हैं जिसे अपनाकर आप घंटो के काम को मिनटों में कर सकती हैं. इसके साथ ही यह आपके पैसों की भी बचत करेगा. तो आइए उन आसान हैक्स के बारे में-

किचन टाइल्स को करें इस तरह साफ

किचन में खाना बनाने की वजह से टाइल्स  पर तेल और चिकनाई चिपक जाती है. ऐसे में यह देखने में तो खराब लगता ही है साथ ही यह किचन हाइजीन को भी खराब करता है. अगर आप किचन की टाइल्स को साफ करना चाहती हैं, तो एक बोतल में 1 कप सिरका लें और उसमें 1 ¼ कप बेकिंग सोडा मिला लें. अब इसे अच्छी तरह से मिला दें और इस लिक्विड को टाइल्स पर स्प्रे टूथब्रश से साफ करें. इसे और कारगर बनाने के लिए इसमें थोड़ा लिक्विड साबुन भी मिला सकती हैं.

चॉपिंग बोर्ड को करें इस तरह साफ

चॉपिंग बोर्ड एक ऐसी चीज है जिसका इस्तेमाल किचन में डेली होता है. इसकी सफाई का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. इसकी सफाई के लिए आप बोर्ड पर थोड़ा नमक छिड़के और एक नींबू को काट दें. नमक के ऊपर नींबू का रस डालें और इसे रगड़कर साफ कर दें. ऐसा पांच मिनट करने से चॉपिंग बोर्ड की बदबू और दाग-धब्बे गायब हो जाएंगे.

किचन स्पंज को करें इस तरह साफ

अक्सर लोग किचन साफ करते वक्त किचन स्पंज साफ करना भूल जाते हैं. इसकी सफाई भी बेहद जरूरी है क्योंकि इसपर ढेर सारा बैक्टीरिया ग्रो कर सकता है. इसे दिन में एक बार जरूर साफ करना चाहिए. किचन स्पंज को साफ करने के लिए आप एक ग्लास पानी लें और उसमें थोड़ा लिक्विड साबुन डालकर उसमें स्पंज रख दें. अब इसे पांच मिनट के लिए माइक्रोवेव में रख दें. इसकी सारी गंदगी और तेल निकल जाएगा.

जले हुए बर्तनों की करें इस तरह सफाई

खाना बनाते वक्त कभी-कभी बर्तन जल जाते हैं. ऐसे में उनकी सफाई करना बहुत मुश्किल हो जाता है. अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ हुआ है तो जले बर्तन में एक कप पानी डालें और उसमें एक कप सिरका मिला दें. अब इस घोल को गैस पर उबलने दें और पांच मिनट बाद उतार लें. अब इसमें  2 बड़े चम्मच बेकिंग सोडा डालें और दस मिनट के लिए छोड़ दें. अब एक कड़े स्पंज से बर्तन को रगड़कर साफ कर दें. अगर अभी भी कुछ गंदगी लगी है तो उसमें कुछ एक्स्ट्रा बेकिंग सोडा डालें और फिर साफ करें. बर्तन चमकने लगेंगे.

जले चूल्हे की करें इस तरह सफाई

जले हुए चूल्हे को साफ करने के लिए आप अमोनिया का इस्तेमाल कर सकती हैं. यह बेहद शानदार ग्रीस रिमूवर है. जले चूल्हे को साफ करने के लिए एक Ziploc बैग लें और ¼ कप  अमोनिया डालें. ध्यान रखें कि इससे ज्यादा अमोनिया का इस्तेमाल ना करें. इसमें स्टोव बर्नर रखें और बैग को लॉक कर दें. इसे 8-9 घंटों के लिए छोड़ दें और बाद में स्पंज की मदद से इसे साफ कर दें. आपका चूल्हा चमकने लगेगा.

ये भी पढ़ें :-

<a href="https://ift.tt/3C67AjI फाइल करने से पहले जानिए कैसे कैलकुलेट करेंगे अपना HRA,कितना टैक्स डिडक्शन मिलेगा

किराये के घर में रहते हैं तो HRA पर आप कैसे बचा सकते हैं टैक्स, कितना मिलेगा टैक्स डिडक्शन
lifestyle https://ift.tt/3rLek1X

Horoscope Today 02 August 2021: कन्या, तुला और धनु राशि वाले इन बातों का ध्यान रखें, 12 राशियों का जानें आज का राशिफल

Horoscope Today 02 August, Aaj Ka Rashifal, Daily horoscope: पंचांग के अनुसार 02 अगस्त 2021 को श्रावण मास की कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है. आज नक्षत्र कृत्तिका है और चंद्रमा वृष राशि में गोचर कर रहा है. जहां पर राहु पहले से ही विराजमान है. राहु और चंद्रमा की युति से ग्रहण योग बना है. सभी राशियों का आइए जानते हैं, आज का राशिफल.

मेष- आज के दिन महादेव की पूजा-अर्चना से दिन की शुरुआत करनी चाहिए. इस समय का प्रदर्शन भविष्य और करियर दोनों की दिशा तय करता दिख रहा है. ऑफिस में गलती की संभावनाएं खत्म करने की दिशा में प्रयास सफल होंगे. इलेक्ट्रॉनिक्स का कारोबार करने वालों को अच्छी बिक्री से लाभ होगा. युवा खुद को अपडेट करें. वाहन चलाते हुए हादसों के प्रति सतर्क रहना होगा. महामारी को देखते हुए सेहत की अनदेखी नुकसानदेह होगी. अग्नि दुर्घटना से बचकर रहना होगा, तो वहीं ध्यान रहें खुले बिजली के तार या आग लगने के उपकरणों के प्रति लापरवाही न हो. मुश्किल परिस्थिति में अपनों का साथ समस्याओं का निदान देगा.

वृष- आज के दिन मन में उदासी है तो अपने से साझा करें. सामाजिक कार्यों में भी भागीदारी बढ़ाएं और सभी को सम्मान दें. ऑफिस में महिला सहकर्मियों से विवाद में ना पड़ें. सबके साथ व्यवहार अच्छा और संबंध मजबूत बनाएं. व्यर्थ की बहस बाजी तनाव दे सकती है. कारोबारियों को क्लाइंट, कस्टमर लुभाने के लिए नए प्लान बनाने होंगे. उच्च शिक्षा के लिए दिन अच्छा है. प्लानिंग पुख्ता करके ही आगे बढ़ें. स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों में आज माइग्रेन रोगी सावधानी बरतें, और इसके निवारण के लिए सिर में मालिश और नींद पूरी कर राहत पा सकेंगे. घरेलू विवाद में कानाफूसी या प्रपंच से खुद को दूर रखें.

मिथुन- आज के दिन खुद को संयमित और मानसिक मजबूत बनाएं. शारीरिक सक्रियता से काम में गलतियों की गुंजाइश घटेगी. बिगड़ते काम भी बनने की दिशा में बढ़ सकेंगे. जरूरी काम के लिए अचानक बजट घट सकता है. कर्ज नहीं मिल पा रहा है तो परेशान न हों, ऑफिस में जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी और समर्पण से निपटाएं. बहिर्मुखी होना फायदेमंद होगा. कारोबारी वर्ग साझेदारी में भी नया काम शुरू कर सकते हैं. शोध आदि कर रहे लोगों को आज की असफलता को देखकर हार नहीं माननी चाहिए. सेहत में नियमित योग-व्यायाम जरूरी है. बच्चे और बूढ़ों की खास ख्याल रखें. मां को गंभीरता से सुनें. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा.

कर्क- आज के दिन समाज के प्रति निष्ठा और प्रतिष्ठा बढ़ाने का प्रयास सार्थक होगा. सफलता के लिए अभी प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है. ऑफिस में किसी को परेशान कर रहे हैं तो यह नुकसानदेह हो सकता है. टीम को एकजुट रखते हुए सभी काम समय पर पूरे करने होंगे. व्यापारियों को बड़ी डील करते हुए सतर्क रहना होगा. आर्थिक नुकसान की आशंका है. स्वास्थ्य में नेत्र रोगों के प्रति सावधानी रखें, जिन लोगों ने हाल में आंख का ऑपरेशन करवाया है, उन्हें सतर्कता बरतने की जरूरत है. परिवार में रहने वाले विवादों से दूरी बनाए रखें. मां या बहन की सेहत खराब होने की आशंका है.

सिंह- आज का दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहने वाला है, ऐसे में मनपसंद कार्यों को वरीयता दें. अध्यात्म से  पर मन शांत रहेगा. खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे. टीम लीडर दोस्तों पर कठोर नियम लागू न करें. खाने-पीने या रेस्टोरेंट का कारोबार करने वालों को मुनाफा होगा. युवाओं को भविष्य की सिर्फ कल्पना में समय बर्बाद नहीं करना है. सेहत के लिए अनिद्रा नुकसानदेह होगी. महामारी देखते हुए लक्षणों की निगरानी जरूर करें. बुखार-जुकाम या खांसी की समस्या की अनदेखी नुकसानदेह हो सकती है. आर्थराइटिस के मरीज नियमित एक्सरसाइज करें. जीवन साथी की सेहत को लेकर भी रहना होगा, उन्हें लापरवाही न बरतने की सलाह दें.

कन्या- आज वाणी और व्यवहार में विनम्रता बनाए रखनी है. जल्दबाजी या तैश में नुकसान होना तय है. नई जगह नौकरी शुरू की है तो नियम कायदे पूरी तरह समझ लें, अन्यथा उच्चाधिकारी नाराज हो सकते हैं. साझेदारी में व्यापार करने वाले लोगों के लिए दिन बेहद लाभदायक होगा. दवा या मेडिकल उपकरणों का थोक का व्यापार करने वालों की कमाई बढ़ेगी. कारोबार बढ़ाने के सिलसिले में यात्राएं करनी पड़ सकती हैं. स्वास्थ्य में खानपान के लिए सतर्क रहना होगा. कोशिश करें कि बाहर का खाना न खाएं. घर का भोजन करें. जीवनसाथी, बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ख्याल रखें. घर में दोस्त या रिश्तेदारों के आने की संभावनाएं हैं.

तुला- आज के दिन भावुक होकर कोई भी निर्णय न लें. करीबियों के सुझाव पर विचार करते हुए रिजेक्ट या एक्सेप्ट करें. व्यापारी वर्ग बुद्धिमत्ता से काम करें, अन्यथा मुनाफे के लिए तरसना पड़ सकता है. खाने-पीने यानी होटल रेस्टोरेंट व्यापारियों के लिए समय थोड़ा कठिन हैँ, फूड डिलीवरी में स्वच्छता और क्वालिटी के लिए अतिरिक्त सतर्कता रखें. कुछ दिनों से व्यापार में बदलाव का विचार बन रहा है तो अब पूरी प्लानिंग तैयार कर लें. अभिभावक छोटे बच्चों पर ध्यान दें. वर्तमान में दी गई शिक्षा लाभप्रद होगी. कमजोर याददाश्त वाले लोग कुछ देर ध्यान का अभ्यास करें. विवाह के लिए रिश्ते की बात चल सकती है.

वृश्चिक- आज के दिन ओवर कांफिडेंश से बचना होगा, तो वहीं दूसरी ओर कहीं बड़ी रकम खर्च होती नजर आ रही है. ऑफिस में कर्मचारियों को उपहार दें. बॉस के तीखे स्वरों को गलत न समझें, और विवाद से बचकर रहें. व्यापारियों को विदेशी कंपनियों से अच्छे ऑफर मिलने की उम्मीद है. युवा वर्गों को आत्मविश्वास के साथ काम करने की जरूरत है. अपना और साथियों का मनोबल बनाए रखें. हेल्थ में आज गिरकर चोटिल होने की आशंका है, ऊंचाई वाली जगह या बाथरूम में फिसलन बनी फर्श पर सतर्कता से . नए संबंधों में कोई जल्दबाजी न करें, भविष्य के लिए परेशानी खड़ी हो सकती है

धनु- आज काम में तेजी, निपुणता से ही मनचाहा परिणाम मिलेगा. खुद को मानसिक तौर पर मजबूत बनाएं. कार्यस्थल पर जरूरतमंद सहयोगी के मांगने पर बढ़कर मदद करें. वर्कलोड बढ़ने पर ऑफिस के कामकाज के लिए अधिक समय देना होगा. बढ़ी जिम्मेदारियों से चिंतित होने के बजाय सही ढंग से पूरा करें. मिठाई या रेस्टोरेंट के व्यापारियों को होम डिलीवरी की सुविधा में विस्तार करना होगा. गुणवत्ता पर गंभीर रहें. युवा वर्ग को विवादों से बचना होगा. मित्रों से तालमेल बिगड़ सकता है. स्वास्थ्य के लिए पुरानी बीमारियां फिर उभरने के आसार हैं. घर के बड़े काम के लिए वरिष्ठजनों पर सलाह को महत्व देने से लाभ में रहेंगे.

मकर- आज के दिन व्यक्तिगत समस्याओं और प्रोफेशनल लाइफ को अलग-अलग रखना होगा. ऑफिस में क्षमता बढ़ाकर जिम्मेदारियां निभाने से सम्मान और उन्नति के मार्ग बनेंगे. कार्यस्थल पर बॉस बोझ बढ़ा सकते हैं. वरिष्ठों के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी. व्यावसायिक यात्रा की भी संभावना है. संबंधों को लेकर कुछ उथल-पुथल विचलित रखेगी. सेहत में हृदय रोगियों को सतर्क रहना होगा. जोड़ों के दर्द या गठिया की परेशानी भी उभर सकती है. महामारी देखते हुए गैरजरूरी यात्राओं से बचना होगा. परिवार में माता-पिता का सानिध्य मिलेगा. अहम फैसलों में सलाह से काम करना फायदेमंद रहेगा. परिवार की ओर से आपको प्यार और सम्मान मिलेगा.

कुंभ- आज दिन की शुरुआत महादेव के स्मरण के साथ करें. दिन सीखने और सिखाने का है. सभी काम सफलतापूर्वक होंगे. कार्यस्थल से जुड़ा कोई भी कर्ज खत्म करने की प्लानिंग शुरू कर सकते हैं. भविष्य के लिए भी प्लानिंग लाभप्रद होगी. ट्रांसपोर्ट का बिजनेस करने वालों को आर्थिक तंगी की समस्या आ सकती है. योजनाबद्ध तरीके से काम करें. विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है. पढ़ाई पर फोकस रखते हुए परीक्षाओं के लिए मेहनत शुरू करें. मरीजों को पुरानी बीमारियों से आराम मिलेगा, जो अस्पताल में भर्ती हैं, उनको डिस्चार्ज मिल सकता है. जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान कर उपहार आदि भेंट कर सकते हैं.

मीन- आज के दिन खुद को सर्वश्रेष्ठ साबित करने के लिए नियम-कायदे बदलने होंगे. खुद को स्फूर्तिवान और विपरीत परिस्थितियों से लड़ने लायक बनाएं. मन में आलस और विलासिता है तो लंबे समय तक आर्थिक परेशानियां घेरे रह सकती हैं. ऑफिस में प्रदर्शन अच्छा होगा. बॉस और मालिक के आप विश्वास पात्र बनने का मौका बनेगा. भाग्य में बढ़ोतरी से प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा. बड़े ग्राहकों से छोटी-छोटी बातों को लेकर कहासुनी से बचना होगा. युवाओं और विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य रहेगा. स्वास्थ्य संबंधी कुछ दिक्कतें हो सकती हैं, पैर या पीठ में दर्द उठ सकता है. महामारी को लेकर अलर्ट रहें.  परिवार की मदद काफी राहत देगी.

यह भी पढ़ें

Transit 2021: सिंह और कन्या राशि में अगस्त के महीने में होगी बड़ी हलचल, सूर्य-बुध और शुक्र ग्रह का होगा राशि परिवर्तन

Sawan Somwar 2021: 02 अगस्त को सावन का दूसरा सोमवार, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Chandra Grahan 2021: साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण है महत्वपूर्ण, वृष और वृश्चिक राशि वाले रहें सावधान

Chanakya Niti: धन के मामले में इन तीन बातों को कभी नहीं भूलना चाहिए, बना रहेगा लक्ष्मी जी का आशीर्वाद

आर्थिक राशिफल 02 अगस्त 2021: वृष, कन्या राशि वाले निवेश में बरतें सावधानी, जानें सभी राशियों का राशिफल
lifestyle https://ift.tt/3zQZxWi

Sunday, August 1, 2021

वृष राशिफल: 02 अगस्त को वृष राशि में चंद्रमा का गोचर, बन रहा है ग्रहण योग, जानें राशिफल

Chandrma Grahan Yog: वृष राशि में 02 अगस्त 2021 को ग्रहण योग बन रहा है. वर्तमान समय में राहु वृष राशि में गोचर कर रहा है. चंद्रमा के राशि परिवर्तन से वृषभ योग में ग्रहण योग बन रहा है. ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण को अशुभ योग बताया गया है. इसलिए वृष राशि वालों को आज सावधान रहने की जरूरत है.

सावन सोमवार है आज (Sawan Somwar 2021)
सावन का महीना चल रहा है. पंचांग के अनुसार 02 अगस्त 2021 को सोमवार का दिन है. सावन में सोमवार की पूजा को विशेष महत्व प्रदान किया गया है. इस दिन सावन का दूसरा सोमवार है. सावन सोमवार में भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना की जाती है. इसी दिन वृष राशि में ग्रहण योग का निर्माण हो रहा है.

ग्रहण योग (Grahan Yog In Your Kundali)
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्रमा जब राहु के संपर्क में आता है तो ग्रहण योग बनता है. ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण योग को खतरनाक योग माना गया है. वृष राशि में राहु विराजमान है. 02 अगस्त को चंद्रमा वृष राशि में प्रवेश करेगा. चंद्र और राहु की युति बनने से वृष राशि में ग्रहण योग का निर्माण होगा. ग्रहण योग जब बनता है तो कार्य में बाधा, रोग, दुर्घटना और मानसिक तनाव की संभावना बनती है. ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मन का कारक माना गया है. राहु को पाप ग्रह माना गया है. राहु जब चंद्रमा पर ग्रहण लगाता है तो, चंद्रमा पीड़ित हो जाता है, जिस कारण चंद्रमा अपना शुभ फल प्रदान नहीं कर पाता है. इस दिन धन आदि के मामले में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए.

वृष राशिफल (Taurus Horoscope)
वृष राशि में ग्रहण योग का निर्माण हो रहा है. इसलिए इसका सबसे अधिक प्रभाव वृष राशि वालों पर ही देखने को मिलेग. आज के दिन वृष राशि वालों को वाद विवाद की स्थिति से बचने का प्रयास करना चाहिए. नकारात्मक विचारों से दूर रहें. धन के लेनदेन में सावधानी बरतें. इसके साथ ही सेहत का भी ध्यान रखना चाहिए. सेहत के मामले में लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए.

उपाय (Astrological Remedies)
02 अगस्त 2021 को सावन का सोमवार है. ग्रहण योग की अशुभता को दूर करने के लिए आज भगवान शिव की पूजा करें. भगवान शिव का अभिषेक करें और शिव मंत्रों का जाप करें.

यह भी पढ़ें:
Transit 2021: सिंह और कन्या राशि में अगस्त के महीने में होगी बड़ी हलचल, सूर्य-बुध और शुक्र ग्रह का होगा राशि परिवर्तन

Sawan Somwar 2021: 02 अगस्त को सावन का दूसरा सोमवार, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Chandra Grahan 2021: साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण है महत्वपूर्ण, वृष और वृश्चिक राशि वाले रहें सावधान

आर्थिक राशिफल 02 अगस्त 2021: वृष, कन्या राशि वाले निवेश में बरतें सावधानी, जानें सभी राशियों का राशिफल
lifestyle https://ift.tt/3xhqelh

Weight Loss Tips: वजन घटाना है तो डाइट में शामिल करें ये 5 ड्राई फ्रूट्स, मिलेंगे कई फायदे

Dry Fruits for Weight Loss: आजकल लोग बढ़ते मोटापे से सबसे ज्यादा परेशान हैं. हालांकि लोग अब अपनी फिटनेस को लेकर काफी अलर्ट हो गए हैं. डाइट में हेल्दी फूड, वॉक, योग और एक्सरसाइज से अपने वजन को कंट्रोल रखते हैं. जो लोग मोटापे के शिकार हो जाते हैं उनके शरीर में कई तरह की बीमारियां भी पनपने लगती हैं. खासतौर से कोरोना काल में खुद को स्वस्थ रखना किसी चुनौती से कम नहीं है.

कई लोग क्रेश डाइटिंग करके वजन कम करना चाहते हैं जो स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है. ऐसे में आप भूखे रहने की बजाय कुछ हेल्दी चीजें अपनी डाइट में शामिल करें. ड्राई फ्रूट्स में भरपूर पोषक तत्व होते हैं, जिससे भूख कंट्रोल हो जाती है और वजन भी कम होने लगता है. आज हम आपको ऐसे 5 नट्स बता रहे हैं जो वजन घटाने में आपकी मदद करेंगे.

वजन घटाने के लिए नट्स और ड्राई फ्रूट्स

1- बादाम- वजन कम करने में बादाम सबसे ज्यादा मदद करते हैं. बादाम खाने से क्रेविंग दूर होती है. मुट्ठी भर बादाम खाने से आपकी भूख भी शांत होती है. बादाम काफी लो कैलोरी और पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं. बादाम बेली फैट और ओवरॉल बॉडी मास इंडेक्स को कम करने में मदद करता है. बादाम में मोनो-अनसेचुरेटेड फैट और भरपूर फाइबर होता है. इसे खाने से लंबे समय तक पेट भरा रहता है.

2- अखरोट- वजन घटाने में अखरोट भी मदद करता है. अखरोट में प्रोटीन, मिनरल्स और विटामिन काफी मात्रा में पाए जाते हैं. अगर आप भूख लगने पर अखरोट खाते हैं तो इससे आपका पेट काफी देर तक भरा रहेगा. अखरोट में ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो दिमाग में मौजूद केमिकल सेरेटोनिन लेवल को बढ़ाते हैं. इससे भूख का एहसास कम हो जाता है. रोज एक-एक मुट्ठी भीगे हुए अखरोट खाने से आपको वजन घटाने में मदद मिलेगी.

3- किशमिश- भूख लगने पर आप किशमिश भी खा सकते हैं. किशमिश में कैलोरीज बहुत कम होती हैं. इसे खाने से जल्दी खाने की इच्छा नहीं होती. किशमिश में भूख मिटाने वाले गुण होते हैं. ये शरीर में फैट सेल्स को कम करते हैं, साथ ही बेली फैट को घटाने में मदद करते हैं.

4- काजू- वजन कम करने के लिए आप काजू भी खा सकते हैं हालांकि काजू खाते वक्त आपको सीमित मात्रा में ही खाने चाहिए. काजू में काफी मात्रा में मैग्नीशियम होता है जिससे मेटाबॉलिज्म अच्छा रहता है. साथ ही काजू में प्रोटीन भी होता है जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है.

5- मूंगफली- मूंगफली खाने से शरीर में कैलोरीज बर्न होती हैं. मूंगफली में मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड्स और पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड्स होता है, जिससे शरीर में सूजन कम होती है. मूंगफली खाने से शरीर को ताकत मिलती है और वजन घटाने में भी मदद मिलती है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: सुबह उठने के बाद ज़रूर करें ये काम, हमेशा कंट्रोल में रहेगा वजन
lifestyle https://ift.tt/3zWJWV9

Kitchen Hacks: गैस पर कुछ भी भूनने से काले पड़ गए हैं बर्नर? इस ट्रिक से 2 मिनट में हो जाएंगे साफ

Kitchen Hacks: घर में सबसे ज्यादा साफ-सफाई की जरूरत किचन में होती है. किचन में सिर्फ फर्श, दीवारें, बर्तन और स्लैब ही साफ करने के लिए नहीं होते. आपको सभी अप्लाइंसेज को भी साफ करने की जरूरत होती है. आपको नियमित रूप से गैस स्टोव को भी साफ करने की भी जरूरत होती है. गैस पर हर रोज खाना बनाया जाता है. ऐसे में आपको रोज गैस स्टोव को साफ करने की जरूरत होती है.

कभी-कभी आपको गैस के बर्नर भी साफ करते रहने चाहिए. कई बार हम गैस पर बैंगन या कोई दूसरी चीजें भूनते हैं तो उससे बर्नर खराब हो जाते हैं. कई बार गैस बर्नर काले हो जाते हैं या उसके छेदों में गंदगी भर जाती है. ऐसे कई बार गैस के बर्नर से आग ठीक से नहीं निकलती या गैस लीक करने लगती है. हालांकि कई बार बर्नर को साफ करना काफी मुश्किल हो जाता है. आज हम आपको बर्नर साफ करने के सिंपल टिप्स बता रहे हैं. आप इस ट्रिक से मिनटों में गैस साफ कर सकते हैं.

ईनो से साफ करें- आप गैस के बर्नर साफ करना चाहते हैं तो ईनो का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे गैस साफ करने में आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी. इसके लिए आधा कटोरी गर्म पानी लें. उसमें 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस डालें. अब इसमें 1 पैकेट ईनो डालकर, 1 छोटा चम्मच लिक्विड डिटर्जेंट पाउडर डालकर इसे 15 मिनट के लिए ढ़क दें. अब इसे टूथ ब्रश से साफ कर दें.

नींबू का छिलका और नमक- अगर पीतल का बर्नर है तो आप इसे नींबू के रस से भी चमका सकते हैं. इससे बर्नर नए जैसा चमकने लगेगा. इसके लिए सबसे पहले रात भर गैस के बर्नर को नींबू के गर्म पानी में डिप करके रख दें. सुबह उसी नींबू के छिलके में नमक लगाकर बर्नर को साफ कर लें. इससे 2 मिनट में ही आपका गैस बर्नर चमकने लगेगा.

सिरका से साफ करें- सिरका से भी आप गैस का बर्नर साफ कर सकते हैं. इसके लिए आधा कटोरी सिरका लें. उसमें 1 बड़ा चम्मच बेकिंग सोडा डाल दें. पूरी रात इस मिश्रण में गैस बर्नर को डिप करके छोड़ दें. इससे गैस बर्नर के अंदर छुपी गंदगी बाहर आ जाएगी. सुबह टूथ ब्रश से 2 मिनट तक इसे साफ कर लें. इससे गैस बर्नर नया जैसा चमकने लगेगा.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: खाने को बनाना है स्वादिष्ट तो कुकिंग करते वक्त अपनाएं ये ट्रिक्स
lifestyle https://ift.tt/3C7Gt8i

Kitchen Hacks: बारिश में ऐसे करें कॉफी को स्टोर, न जमेगी और न स्वाद होगा खराब

Coffee Storage Tips: चाय के बाद सबसे ज्यादा लोग कॉफी पीना पसंद करते हैं. आपको हर जगह पर चाय और कॉफी शॉप्स मिल जाएंगी. जब किसी के घर जाते हैं तो लोग अक्सर चाय और कॉफी ऑफर करते हैं. लगभग सभी लोग अपने घरों में कॉफी रखना पसंद करते हैं. बारिश के मौसम में अगर गर्मागरम कॉफी मिल जाए तो स्वाद और सेहत दोनों अच्छी हो जाती है. कॉफी की गर्माहट शरीर को सर्दी लगने से भी बचाती है. लेकिन कॉफी लवर्स की अक्सर ये शिकायत रहती है कि उनकी कॉफी लंबे समय तक नहीं चल पाती है.

अगर कॉफी ज्यादा मात्रा में खरीद लेते हैं तो वो जम जाती है या स्वाद खराब सा हो जाता है. कॉफी चाय के मुकाबले काफी मंहगी आती है. ऐसे में इसे सही से स्टोर न किया जाए तो आपको नुकसान हो सकता है. बारिश के मौसम में खासतौर से नमी रहती है. ऐसे में आपको कॉफी को सही तरीके से स्टोर करना आना चाहिए. जानते हैं कॉफी को स्टोर करने के कुछ तरीके.

1- फ्रिज में रखें- अगर आपके पास कॉफी की शीशी है तो आप इसे फ्रिज में रख सकते हैं. आप चाहें तो इसे फ्रीजर में भी रख सकते हैं. इससे कॉफी पाउडर जमेगा नहीं. इससे कॉफी का स्वाद भी बरकरार रहेगा. इस तरह कॉफी को आप कई महीनों तक स्टोर करके रख सकते हैं. ध्यान रखें कि आप जिस शीशी या डिब्बे में कॉफी रख रहे हैं तो एयर टाइट होना चाहिए.

2- इस तरह कॉफी का टेस्ट बना रहेगा- कई लोगों की शिकायत होती है कि लंबे समय तक कॉफी को रखने से स्वाद बदल जाता है. इसके लिए आप कॉफी को जार में रखने से पहले उसमें चावल के कुछ दाने डाल दें. अब ऊपर से कॉफी पाउडर डाल दें. ऐसा करने से कॉफी का स्वादा कभी नहीं बिगड़ेगा. इस तरह आप महीनों तक कॉफी का इस्तेमाल कर सकते हैं.

3- कॉफी में गाठें नहीं होंगी- कई बार देखा होगा कि कॉफी पाउडर में गाठें पड़ने लग जाती हैं. इसके कुछ दिन बाद कॉफी जम जाती है. अगर कॉफी में गाठें नहीं पड़ेगी तो कॉफी पाउडर जमेगा नहीं. इसके लिए आप कॉफी को निकालकर शीशी में नीचे एक टिशु पेपर बिछा दें, अब शीशी में पहले एक चम्मच चाय पत्ती डाल दें. फिर ऊपर से कॉफी पाउडर डाल दें. इससे कॉफी में गाठें नहीं पडेंगी.

4- कॉफी को ऐसे पैक करें- अगर आप कॉफी को बाहर ही रख रहे हैं तो कॉफी के जार के मुंह को किसी प्लास्टिक से सील कर दें. इसके अलावा कॉफी के जार में किसी भी तरह की चम्मच डाल कर न रखें. जब भी कॉफी का इस्तेमाल करना हो किसी लकड़ी के चम्मच से ही निकालें.

5- मौसम के हिसाब से कॉफी स्टोर करें- आपको अलग-अलग मौसम के हिसाब से कॉफी को स्टोर करना चाहिए, जैसे- गर्मी में कॉफी पाउडर में कुछ मिश्री के टुकड़े मिला दें. ठंड में सौंठ के टुकड़े डाल दें और बारिश में कमल गट्टे का टुकड़ा डालकर रख दें. इससे कॉफी जमेगी नहीं और लंबे समय तक चल सकती है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़े: मिक्सी को साफ करने का बेस्ट तरीका, चमकने लगेगी मिक्सी
lifestyle https://ift.tt/3ieUrgn