Sunday, August 1, 2021

कोरोनाकाल में घर से काम करते हुए भी बिताएं सेहतमंद जिंदगी, डायबिटीज के लिए ये हैं उपाय

कोरोना महामारी से लड़ते हुए डेढ़ साल से ज्यादा हो चुके हैं. सुरक्षा के मद्देनजर और कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए कंपनियों ने लोगों को घरों से काम करने का विकल्प दिया है. वर्क फ्रॉम होम का विकल्प कुछ लोगों के लिए सुविधाजनक है, तो वहीं कुछ लोगों की सेहत के लिए नकारात्मक प्रभाव का कारण बन रहा है. नकारात्मक प्रभावों में से एक डायबिटीज है. घर से देर तक काम ने कई डायबिटिक रोगियों को उसका काबू करना असंभव बना दिया है. उसके साथ, वजन का बढ़ना, सुस्ती, मोबाइल की लत, खराब लाइफस्टाइल, खराब डाइट का पालन भी इस लिस्ट में जुड़ गए हैं और ये सभी आपके डायबिटीज को बेकाबू बनाने में प्रमुख भूमिका निभाते हैं. वॉकहार्ट अस्पताल, मुंबई सेंट्रल से जुड़े डॉक्टर अलतमश शेख ने घर से काम करते हुए अपनी डायबिटीज को काबू करने के लिए कुछ उपाय सुझाए हैं.

कार्बोहाइड्रेट्स के सेवन पर लगाम लगाएं- वजन के रख रखाव और कमी के लिए सही समय पर खाना महत्वपूर्ण है. ग्लूकोज लेवल को काबू करने के लिए नींद और व्यायाम के साथ सही भोजन के महत्व से वाकिफ होने की जरूरत है. हमारा शरीर कार्बोहाइड्रेट्स को ग्लूकोज में तोड़ता है, और बाद में इंसुलिन शरीर को इस्तेमाल करने में मदद करता है और ऊर्जा के लिए उसे स्टोर करता है. बहुत ज्यादा कार्बोहाइड्रेट्स खाने या इंसुलिन के काम में समस्या होने पर ये प्रक्रिया नाकाम हो जाती है और अचानक से ग्लूकोज लेवल में बढ़ोतरी होती है. ग्लूकोज लेवल को काबू करने के लिए कार्बोहाइड्रेट्स सेवन का नियंत्रण जरूरी है. नियमित रूप से अपने ग्लूकोज लेवल की मॉनिटरिंग करें और डॉक्टर के संपर्क में रहें.

अच्छी नींद लें और थोड़ा जल्दी सोएं- हमारी सेहत के लिए अच्छी नींद लेना जरूरी है. आराम की कमी और खराब नींद की आदतें इंसुलिन की संवेदनशीलता और ब्लड ग्लूकोज लेवल को प्रभावित कर सकती हैं. ये भूख बूढ़ा सकती है जिससे वजन बढ़ता है. नींद की कमी के नतीजे में हार्मोन्स के वृद्धि में कमी होती है और कोर्टिसोल लेवल की बढ़ोतरी होती है. इसलिए बेहतर है कि रोजाना रात को 7-8 घंटे प्रयाप्त नींद को पूरा किया जाए.

तनाव, डायबिटीज काबू करने के लिए व्यायाम- घर से काम और व्यायाम दोनों संभव है. घर में ही स्पॉट वॉकिंग या जॉगिंग की जा सकती है. जिन लोगों को लगता है कि उन्हें बाहर जाना चाहिए, उनके लिए तेज चलने, सोशल डिस्टेंसिंग बरकरार रखते हुए जॉगिंग की सिफारिश की जाती है. पुश-अप, पुल-अप, स्क्वाट जैसे व्यायाम घर पर ही करें. परिवार और दोस्तों के साथ फोन पर या वीडियो के जरिए अच्छा समय खर्च करें. जैसा कि हम जानते हैं तनाव ग्लूकोज लेवल को प्रभावित करता है, इसलिए खुद से प्यार करें जो अंदरुनी शांति बनाने में मदद करेगा. मेडिटेशन, योग के आसन भी आपको तनाव से दूर रखेंगे.

कोरोनाकाल में कैसे रहें दिमागी रूप से शांत और बेफिक्र, जानिए ये हैं बहुत आसान तरकीब

कोरोनाकाल के बीच मच्छरों से होने वाली बीमारियों ने बढ़ाया खतरा, जानें बचाव के उपाय
lifestyle https://ift.tt/3jej1gT

दांतों को चमकाने के लिए इस्तेमाल करें आसान घरेलू आयुर्वेदिक पाउडर, पीलापन होगा दूर

अपने दांत की सेहत का देखभाल करना अच्छा खाना या सोने की तरह महत्वपूर्ण है. लेकिन अक्सर लोग दांत की सेहत को लेकर उतने ज्यादा गंभीर नहीं होते. हमारा भोजन शरीर के अंदर दांतों से होकर गुजरता है. डॉक्टरों का मानना है कि जिस तरह हम शरीर के अन्य हिस्सों की स्थिति की जांच के लिए विशेषज्ञों के पास जाते हैं, उसी तरह हमें अपने दांतों की जांच के लिए भी समय पर डेंटिस्ट के पास जाना चाहिए.

दांतों की स्वस्थ आदतों से आप स्वास्थ्य की कई समस्याओं को दूर कर सकते हैं. दांत की आम समस्याओं में से एक है पीला दांत. हालांकि, दांतों के पीलापन को हटाने के लिए कई तरीके हैं, उनमें से कुछ आपके लिए नुकसानदेह हो सकते हैं. कभी-कभी डेंटिस्ट का सुझाया केमिकल महंगा हो सकता है और देखने में ये भी आया है उसका प्रभाव नहीं पड़ा. अगर आप भी पीले दांत की समस्या से पीड़ित हैं, तो सस्ता देसी उपाय पीलापन हटाने और दांतों को चमकाने में मदद कर सकता है.

आयुर्देकि पाउडर से दांतों को चमकाएं- इस पाउडर को बनाने के लिए आपको एक चम्मच सेंधा नमक, एक चम्मच लौंग का पाउडर, एक चम्मच दालचीनी पाउडर, एक चम्मच मुलेठी, सूखी नीम की पत्तियां और सूखे पुदीने की पत्तियों की जरूरत होगी.

कैसे बनाएं आयुर्वेदिक पाउडर- सभी सामान को पीस कर पाउडर की शक्ल में बना लें. आप उसे किसी हवाबंद कंटेनर में आगे इस्तेमाल के लिए स्टोर कर सकते हैं. इस्तेमाल करने के लिए एक चम्मच टूथपाउडर लें और उसे अपनी हथेली पर रखें. अब पाउडर से अपने दांतों की सफाई के लिए अपने ब्रश का इस्तेमाल करें. उसके बाद पानी से अपे मुंह को धो लें. एक सप्ताह इसी तरह करें. इस तरह अपने दांतों की रंगत में बदलाव दिखाई देगा. दिन में दो बार अपने दांतों को ब्रश करें. ब्रश ज्यादा देर तक या बहुत सख्त न करें क्योंकि ये दांत को ढंकनेवाला बाहरी आवणर दूर कर सकता है.

Apple Cider Vinegar: क्या सेब के सिरके से कम होता है वजन? जानिए सच्चाई

रिसर्च से खुलासा- डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर ने कोरोना मरीजों में बढ़ाया ब्रेन स्ट्रोक का खतरा
lifestyle https://ift.tt/3rTaKmn

Happy Friendship Day 2021: फ्रेंडशिप डे के मौके पर दोस्तों को बताएं उनकी अहमियत, भेजें ये स्पेशल मैसेज

जीवन में दोस्ती का एक खास महत्व होता है. दोस्ती का रिश्ता हर इंसान के दिल के बहुत करीब होता है. ये एक ऐसा रिश्ता माना जाता है, जिसमें किसी तरह का कोई मिलावटी इरादा नहीं होता. इस रिश्ते को साफ दिल से निभाया जाता है. इसी दोस्ती के रिश्ते को और मजबूत बनाने के लिए हर साल अगस्त के महीने में पहले रविवार को इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे के तौर पर मनाया जाता है.

ये ऐसा रिश्ता माना जाता है कि अगर दोस्ती गहरी और सच्ची हो तो वो ईमानदारी के साथ निभाई जाती है. दोस्तों की जिंदगी में ये दिन काफी खास होता है. दोस्त हर तरीके से एक दूसरे के प्रति अपना प्यार जाहिर करते दिखाई देते हैं. आज इस खास मौके पर अपने दोस्तों को विश कर उन्हें स्पेशल फील करा सकते हैं.

- वो जिंदगी ही क्या जिसमें तन्हाई हो
वो यार ही क्या जिसे याद न आई हो.
हैप्पी फ्रेंडशिप डे 2021

- हमारी दोस्ती गणित के जीरो की तरह है

जिसके साथ भी रहेंगे उसकी कीमत बढ़ा देंगे.

- इस दुनिया का एक ही नियम है

प्यार साथ दे ना दे पर यार जरूर साथ देते है.

- दोस्तों की दोस्ती में कभी कोई रूल नहीं होता है

और ये सिखाने के लिए कोई स्कूल नहीं होता है

Happy Friendship Day 2021

- दोस्ती नाम है सुख दुख की कहानी का दोस्ती राज है

सदा मुस्कुराने का यह कोई पल भर की जान पहचान नहीं है

दोस्ती वादा है उम्र भर साथ निभाने का.

Happy Friendship Day 2021

ये भी पढ़ें :-

Lockdown: देश के किन किन राज्यों में कोरोना लॉकडाउन या पाबंदियां हैं, यहां जानिए

आज मनाया जाएगा ‘मुस्लिम महिला अधिकार दिवस’, तीन तलाक के खिलाफ कानून लागू होने के दो साल पूरे
lifestyle https://ift.tt/3BZvP3b

August 2021: कब मनाया जाएगा रक्षाबंधन से लेकर कजरी तीज का पर्व, देखें अगस्त के व्रत-त्योहार की लिस्ट

Important Festivals of Month of August 2021: भारत त्योहारों और उत्सवों का देश है. सावन शुरू होते ही देश में त्योहारों का सिलसिला शुरू हो जाता है. हर त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है. अगस्त का महीना शुरू हो गया है. यानी सावन ने अगस्त से कुछ पहले दस्तक दे दी है और नए महीने के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण त्योहारों का भी मौसम आ गया है. इस महीने राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के साथ-साथ कई धार्मिक त्योहार मनाए जाएंगे. अगस्त के महीने में सावन के सोमवार का व्रत से लेकर भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव भी मनाया जाएगा. इसके साथ ही भाई-बहन के प्यार के प्रतीक का त्योहार रक्षा बंधन भी मनाया जाएगा. यहां अगस्त 2021 में मनाए जाने वाले कुछ महत्वपूर्ण त्योहारों के बारे में जानकारी दी जा रही है-

2 अगस्त को सावन का दूसरा सोमवार
वैसे तो इस बार भी कांवड़ यात्रा को कोरोना के कारण स्थगित करना पड़ा लेकिन सावन में सोमवार को विशेष महत्व है. सावन का पहला सोमवार पिछले महीने ही चला गया. 25 जुलाई 2021 को सावन का पहला सोमवार था. कल यानी 02 अगस्त को सावन के महीने का दूसरा सोमवार मनाया जाएगा. इस दिन शिव भक्त शिव भगवान की पूजा अर्चना करते हैं.

09 अगस्त को सावन का तीसरा सोमवार
09 अगस्त 2021 को सावन के महीने का तीसरी सोमवार है. इस दिन भक्त भगवान शिव की आराधना की जाएगी. परंपरा के अनुसार विवाह और वैवाहिक जीवन को सुखद बनाने के लिए सावन के सोमवार का विशेष महत्व है.

11 अगस्त को हरियाली तीज
11 अगस्त 2021 को हरियाली तीज है. उत्तर भारत के कई हिस्सों में महिलाएं हरियाली तीज मनाती है. इस दिन शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुख समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं. हरियाली तीज श्रावण शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है.

13 अगस्त को नाग पंचमी
सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन मनाया जाता है. इस बार 13 अगस्त को नाग पंचमी का त्योहार मनाया जाएगा. इस दिन भक्त नाग देवता की पूजा करते हैं, जिससे जीवन के सभी दुख दूर होते हैं और घर में सुख शांति और समृद्धि आती है.

15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस
हर साल की तरह इस बार भी विशेष रूप से स्वतंत्रता दिवस की धूम होगी. 15 अगस्त 2021 को हम अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाएंगे.

22 अगस्त को रक्षा बंधन
सावन मास का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार होता है रक्षाबंधन जो सावन की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है. यह भाई-बहन के प्यार का त्योहार है. इस साल 22 अगस्त 2021 श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन मनाया जाएगा. बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है और भाई बहन को रक्षा का वचन देते हैं. इसके साथ बहन भाई को लंबी उम्र और सुख शांति समृद्धि के लिए प्रार्थना करती है.

25 अगस्त को कजरी तीज
25 अगस्त 2021 को शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए कजरी तीज का व्रत करेंगी. इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रख भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा अर्चना करती हैं.

30 अगस्त 2021 को जन्माष्टमी
जन्माष्टमी सावन खत्म होने के बाद मनाई जाती है. धार्मिक ग्रंथों के अनुसार श्री कृष्ण का जन्म का जन्म भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को रोहिणी नक्षत्र में मध्यरात्रि के समय हुआ था. इस बार यह दिन 30 अगस्त 2021 को आ रहा है. इस दिन भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव यानी जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाएगा. इस दिन भक्त पूरे दिन व्रत करते हैं और मध्य रात्रि को भगवान कृष्ण के जन्म के बाद प्रसाद ग्रहण कर अपना व्रत पूर्ण करते हैं.

ये भी पढ़ें-

<a href="https://ift.tt/3j76USB Monsoon: दिल्ली में आज ‘येलो’ और सोमवार के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी, हल्की से मध्यम बारिश के आसार

<a href="https://ift.tt/3j8wB5t Olympics 2020 Live: पीवी सिंधु के पास है ब्रॉन्ज जीतने का मौका, सतीश कुमार पर भी रहेंगी नज़रें
lifestyle https://ift.tt/3lixuLq

Weekly Horoscope 02-08 August 2021: वृष, कर्क, कुंभ राशि वाले सावधान रहें, जानें 12 राशियों का राशिफल

Weekly Horoscope: 02 अगस्त 2021 को सावन के दूसरे सोमवार से नए सप्ताह का आरंभ हो रहा है. नया सप्ताह मेष से मीन राशि तक के लिए महत्वपूर्ण है. ग्रहों की चाल सभी 12 राशियों को प्रभावित कर रही है. आइए जानते हैं सभी राशियों का राशिफल.

मेष- इस सप्ताह सर्वप्रथम नियमों का पालन करना होगा, क्योंकि अंतरिक्ष में जो ग्रह आपको लीड कर रहे हैं उनका स्वभाव नियमित रहना है. सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना है, लेकिन ध्यान रहें ऐसे कोई भी  पोस्ट को महत्व न दें जो विवाद का कारण बने. विदेशी कंपनियों में कार्य करने वालों को राहत मिलेगी, 04 अगस्त से मानसिक उलझनों से मुक्ति मिलेगी. कपड़ों के कारोबारियों को माल डंप न करने की सलाह है. सप्ताह के मध्य में शुगर के मरीजों को अपनी  विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है, यदि वह इंसुलिन का प्रयोग करते हैं तो इसे नियमित रूप से लेते रहें. मित्रों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो सकती है. भाई-बहनों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा.

वृष- इस सप्ताह ज्ञान को अर्जित करना आपके लिए बेहद जरूरी है. आईटी सेक्टर के लोगों को बड़े प्रोजेक्ट में कार्य करने का मौका मिलेगा. नयी नौकरी की तलाश करने वालों को सप्ताह मध्य में राहत मिलने की संभावना है. रियल एस्टेट का कारोबार करने वालों को मुनाफा हाथ लगने की संभावना दिखाई दे रही है. युवा वर्ग व विद्यार्थी खुद को अपडेट करने के लिए कोचिंग और कोर्स करना चाहते हैं तो उसके लिए भी समय उपयुक्त है. हेल्थ को लेकर इस दौरान वैश्विक महामारी के प्रति भी अलर्ट रहें अन्यथा इसकी चपेट में आ सकते हैं. जो लोग घर की साज-सज्जा के शौकीन है, उनको ग्रहों का अच्छा सपोर्ट मिलेगा इसलिए घर की सजावट पर ध्यान दें.

मिथुन- इस सप्ताह की शुरुआत से ही आप ऊर्जा और सकारात्मक विचार से ओतपोत रहने वाले हैं. 6 अगस्त के बाद आप मानसिक रूप से मजबूत होंगे और इसका असर आपके कामकाज पर भी दिखने वाला है. नौकरी पेशा से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह महत्वपूर्ण है अपने हैंड्स (सहकर्मी) को मजबूत करें साथ ही उनको समय- समय पर अपडेट्स भी करते रहें. दवाईयों से संबंधित व्यापार करने वालों को यह सप्ताह बड़े मुनाफे देकर जाने वाला है. सेहत को देखते हुए आपको इस बार प्रॉपर नींद आए इस पर विशेष ध्यान दें, अच्छी नींद ही आपके स्वास्थ्य के लिए लाभदायक रहेगी. घर में छोटे सदस्यों का मार्गदर्शन और सहयोग करना पड़ सकता है. भाई की उन्नति की संभावना है.

कर्क- इस सप्ताह प्रतिभा का प्रदर्शन आवश्यक रूप से करने की जरूरत पड़ेगी, इसलिए खुद को किसी से भी कम आंकना ठीक नहीं होगा. बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा मिलेगा मगर कोई भी गैर कानूनी काम करना नुक़सानदेह हो सकता है. खुदरा व्यापारियों को अच्छा मुनाफा हाथ लगेगा व्यापार पर ध्यान दें. कपड़ों के व्यापारी अच्छा मुनाफा कमाएंगे. जिन लोगों को आंखों से संबंधित विकार है इस सप्ताह उन लोगों की परेशानी बढ़ सकती है, मोबाइल लैपटॉप और टीवी का कम से कम प्रयोग करें, साथ ही दिन में कई बार आंखों को ठंडे पानी से भी धोतें रहें. पारिवारिक विवाद से बच कर रहें, अन्यथा 06 तारीख के बाद से बेवजह की चिंता को लेकर परेशान हो सकते हैं.

सिंह- इस सप्ताह एक ओर वाणी में तीखापन देखने को मिलेगा, तो वहीं दूसरी ओर वर्तमान समय में वाणी के स्थान पर काफी ऊर्जा भी है जिसका सही और गलत दोनों ही तरह प्रयोग किया जा सकता है. आपको सलाह दी जाती है कि 5 तारीख के बाद से मैनेजमेंट का सही दिशा में यूज करें. विदेश से नौकरी का ऑफर मिल रहा है तो बहुत सोच-विचार में इसे न गंवाएं. व्यापार करने वालों के लिए सप्ताह छोटे-मोटे लाभ लेकर आ सकती है. हेल्थ में इस बार वाहन तेज रफ्तार में न चलाएं, ग्रहों की स्थितियां बड़ी दुर्घटना कराने के फिराक मे है. जो लोग घर में अपडेट करना चाहते हैं तो इस सप्ताह इसकी प्लानिंग करना लाभप्रद होगी.

कन्या- इस सप्ताह अचानक क्रोध मानसिक और शारीरिक स्तर को कमजोर करने वाला है, इसलिए चिंता और क्रोध को संयमित रखें. 05 तारीख के बाद से खासकर कर्मक्षेत्र में एक्टिव रहना होगा, ध्यान रहे इस बार पेंडिंग कार्यों की लिस्ट लंबी न होने पाए. डाटा लॉस को भी लेकर सचेत रहें. सप्ताह के मध्य में कीटनाशक चीजों का व्यापार करने वालों को लाभ होगा. फाइनेंस संबंधित कारोबार करने वालों को भी मुनाफा होगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से जिन लोगों को बचपन से ही पेट में कोई दिक्कत रहती है उनको 2 अगस्त के बाद खान-पान को लेकर और भी अलर्ट रहना होगा. छोटी-बहन के स्वास्थ्य में गिरावट होने की आशंका है, इसलिए उनको अलर्ट रहने की सलाह दें.

तुला- इस सप्ताह जहां एक ओर धैर्य बनाए रखना है, तो वहीं दूसरी ओर सप्ताह के शुरुआत में हो सकता है कि मन का विचलन मानसिक स्तर पर पड़े. लाभ और खर्च का भी कॉम्बिनेशन बना हुआ है ग्रहों की स्थितियों को ध्यान में रखते हुए 05 अगस्त तक खासकर फिजूल खर्चों पर अंकुश लगाना होगा. ऑफिस के सभी पेपरों को संभाल कर रखें, मिस्प्लेस होने की आशंका बनी हुई है. सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर चलना होगा. स्टेशनरी के बड़े कारोबारी मुनाफे को लेकर तैयार रहें. हिसाब किताब के लेन-देन में थोड़ी विवाद की स्थिति बनती है. स्वास्थ्य में थोड़ी नरमी रहेगी, साथ ही परिवार में मां के स्वास्थ्य में भी गिरावट देखने को मिल सकता है.

वृश्चिक- इस सप्ताह अनुशासन और संयम के साथ रहना होगा. सुबह जल्दी उठें और महत्वपूर्ण कार्यों को पूरी प्लानिंग के साथ निपटाने का प्रयास करना चाहिए. नौकरी पेशे से जुड़े लोगों को सहयोगियों के साथ सामंजस्य बैठाकर चलना है, क्योंकि सप्ताह के मध्य में उनसे सहयोग लेना पड़ सकता है. मीटिंग का दौर भी चल सकता है. व्यापारियों को पिछले दिनों जो कारोबार में मंदी का सामना उठाना पड़ रहा था उनको अब राहत मिलने की संभावना दिखाई दे रही है. हेल्थ की बात करें तो दांतों की समस्या परेशानी का कारण बन सकती है, इसलिए रात को भी ब्रश करने की आदत डाल लेनी चाहिए. परिवार को लेकर कुछ निर्णय वरिष्ठ लोगों पर छोड़ देना ही बेहतर होगा.

धनु- इस सप्ताह सामाजिक और आजीविका दोनों ही जगह कॉन्फिडेंस और ओवर कॉन्फिडेंस वाले कामों में अंतर को भली भांति समझना होगा. ऑफिशियल कार्यभार आप पर अधिक हो सकता है, ऐसे में इसको बोझ समझना आपके लिए अनुचित नहीं है. व्यापारिक मामलों में आपको तेजी से मुनाफा होगा, लेकिन लेनदेन को लेकर सतर्कता बरतें. कारोबार संबंधी किसी मुद्दे पर बड़ो की राय आपके लिए लाभप्रद रहेगी. सैन्य विभाग में जो युवा तैयारी कर रहे हैं, उनको सामान्य ज्ञान पर ध्यान देते हुए खुद को अपडेट करना है. सप्ताह के अंत तक स्वास्थ्य में गिरावट होने की आशंकाएं हैं, यदि आपको स्किन संबंधित परेशानियां है, तो आपको विशेषकर अलर्ट रहना होगा. भाई छोटा हो या बड़ा उनके साथ संपर्क बनाए रखना चाहिए.

मकर- इस सप्ताह खुद को मानसिक रूप से हल्का रखें, अत्यधिक गंभीर रहना ठीक नहीं. कठिन समय में शिव जी की आराधना करें. ऑफिस में यदि प्रोजेक्ट को प्रेजेंट करने का मौका मिलता है तो पूरे कॉन्फिडेंस के साथ प्रेजेंट करें, सप्ताह मध्य तक आपका कॉन्फिडेंस ही सफलता की ओर ले जाएगा. डेरी का व्यापार करने वालों को स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें. बकाया धन भी वापस मिलने की संभावनाएं है. विद्यार्थी वर्ग कोशिश करेंगे तो पढ़ाई में अच्छे नंबर पा सकेंगे शिक्षकों के बताए टिप्स का प्रयोग बेहतर परिणाम देने वाला होगा. गठिया से पीड़ित रोगियों को इस सप्ताह अलर्ट रहना है साथ ही संभल कर चलें घुटने में चोट लगने की आशंका है. पिता का सानिध्य मिलेगा.

कुंभ- इस सप्ताह जहां एक ओर धर्म-कर्म पूजा-पाठ पर ध्यान देना चाहिए, तो वहीं दूसरी ओर शिव भगवान की आराधना आपके लिए महत्वपूर्ण है, उनका जलाभिषेक करें. ऑफिस के महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने के लिए सप्ताह के शुरुआत में ही एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ सकता है. 3 अगस्त के बाद वाणी करीबियों को चोट पहुंचा सकती है, इसलिए जितने भी हो सके सभी के साथ प्रेम का भाव बनाए रखें. पार्टनर के साथ पैसे का लेनदेन साफ सुथरा रखें, अन्यथा पार्टनरशिप में तनाव आ सकता है. सप्ताह के शुरुआती दो दिन पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें यदि पहले से बीमार चल रहें हैं तो अधिक सचेत रहें. बड़े-बुजुर्गों को चोट के प्रति अलर्ट रहने की सलाह दें.

मीन- इस सप्ताह ग्रहों की स्थितियां सामाजिक हाउस को चार्ज कर रही हैं, ऐसे में सामाजिक तौर पर काफी एक्टिव रहें. सैन्य विभाग में जाने वालों को अच्छे अवसर मिलने की संभावना है, इसलिए अपनी तैयारी में कमी न आने दें. कर्मक्षेत्र से जुड़े लोगों को 05 तारीख तक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. पार्टनरशिप में व्यापार करने वालों को अच्छा तालमेल बनाना होगा, क्योंकि लाभ की प्रबल संभावना है. युवा वर्ग टेक्नोलॉजी का उतना ही प्रयोग करें, जितने की आवश्यकता है. ग्रहों की नकारात्मकता यूरिन इन्फेक्शन करा सकती है, इसके बचाव के लिए अधिक से अधिक पानी का सेवन करना लाभकारी रहेगा. घर में वायरिंग सिस्टम को लेकर सतर्क रहें, अग्नि दुर्घटना होने की आशंका है.

यह भी पढ़ें:

Monthly Horoscope August 2021: अगस्त में वृष, सिंह और कुंभ राशि वाले न करें ये काम, 12 राशियों का जानें राशिफल

Surya Grahan 2021: सूर्य ग्रहण के समय दो ग्रह अस्त रहेंगे, साल का आखिरी ग्रहण कब लग रहा है, जानें

August 2021 Festivals: अगस्त माह के महत्वपूर्ण पर्व, नाग पंचमी, रक्षाबंधन कब हैं? जानें सावन मास की पूरी लिस्ट
lifestyle https://ift.tt/2V3Y0xs

Horoscope Today 01 August 2021: मेष, तुला राशि वाले न करें ये काम, 12 राशियों का जानें आज का राशिफल

Horoscope Today 01 August, Aaj Ka Rashifal, Daily horoscope: 01 अगस्त 2021 का दिन मेष से मीन राशि तक के जातकों के लिए विशेष है. पंचांग के अनुसार आज रविवार को सावन यानि श्रावण मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है. चंद्रमा का गोचर आज मेष राशि में हो रहा है. आइए जानते हैं आज का राशिफल.

मेष- आज दिन की शुरुआत सूर्य उपासना से करना लाभप्रद होगा. अजीविका संबंधी कार्ययोजनाएं बनाते हुए उन्हें लागू करने के लिए गंभीरता बनाए रखें. नौकरीपेशा लोगों को खुद को साबित करने के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है. बॉस के साथ व्यर्थ की बहस में नहीं उलझें. पार्टनरशिप में काम कर रहे हैं और कोई नया प्रोजेक्ट हाथ में आया है तो सतर्कता और समर्पण से काम करें. कपड़ा, कॉस्मेटिक और प्लास्टिक के कारोबारियों को अच्छा मुनाफा होगा. स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियों को इग्नोर करें, और बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी दवाई न लें. घर में अनुशासन रखने की जरूरत है. साफ-सफाई और सजावट भी कर सकते हैं.

वृष- आज मन में किसी के प्रति कटुता न रखें, जरूरतमंदों के प्रति दया भाव रखकर दिन की शुरुआत करें. कोई जरूरतमंद मदद मांग रहा है तो हर संभव सहायता करें. शोध कार्यों से जुड़े लोगों को बड़ा लाभ मिलने की संभावना है. नौकरीपेशा लोगों के रुके कामों की आज से शुरुआत हो सकती है. व्यापारी वर्ग उत्पाद या प्रतिष्ठान के प्रचार-प्रसार के लिए भी काम करें. युवाओं को मन मुताबिक प्लेसमेंट मिलने की उम्मीद बढ़ रही है. सेहत में महामारी का प्रकोप लौटने की आशंका को देखते हुए बच्चों का विशेष ध्यान रखें. घरेलू मामलों में विवाद की स्थिति में समझदारी दिखाएं. जीवनसाथी की अनदेखी ठीक नहीं होगी.

मिथुन- आज के लिए कामकाज को लेकर सक्रियता और सतर्कता से ही सफलता मिलेगी. सहकर्मियों से चौकन्ना रहें. भाग्य के लिहाज से आज अच्छे और बुरे दोनों तरह के परिणाम के लिए सचेत रहें. कामकाज के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है. कारोबारी व्यवहार में कुशलता बनाए रखें, लाभ पाने के लिए इसकी बहुत जरूरत पड़ने वाली है. हेल्थ की बात करें तो आज लंबे समय तक भूखे नहीं रहना है, तो वहीं सजग रहें क्योंकि पुरानी शारीरिक परेशानियां घेर सकती हैं. घर-परिवार में किसी छोटे सदस्य का बर्ताव दुखी कर सकता है. कोशिश करें कि बेवजह के मुद्दों पर बहस न हों.

कर्क- आज अगर स्थितियां आपके अनुकूल नहीं दिख रही हैं तो खुद को मौन और संयमित ही रखना लाभकारी होगा. नौकरी से जुड़े लोगों को काम के प्रति फोकस बढ़ाना होगा. जोश और स्फूर्ति में कमी न आने दें. कार्यस्थल पर माहौल अनुकूल बनाने के लिए सहकर्मियों के साथ पार्टी या गेट टू गेदर कर सकते हैं. कारोबारियों को साझेदारी में पारदर्शिता रखनी होगी. बड़ी डील करने जा रहे हैं तो लाभों का आकलन कर लें. युवा वर्ग जिम्मेदारियों के चलते व्यस्त रह सकते हैं. फील्ड में अपडेट रहें. पैरों में दर्द उठ सकता है, ऐसे में मालिश लाभ देगी. ननिहाल पक्ष से शोक समाचार मिलने की संभावना है.

सिंह- आज पूरी तन्मयता के साथ अपने सभी काम बिना गलती किए पूरा करें. देर से ही सही, आपके सभी काम पूरे हो जाएंगे. महत्वपूर्ण कामों को जल्दबाजी न दिखाएं. ऑफिस की ओर से मीटिंग की अगुवाई करने का अवसर मिल सकता है. पूरी तैयारी करके जाए. फूड इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा. स्टॉक मेंटेनेंस और रिकवरी संबंधी मामलों में कोई लापरवाही न होने दें. युवा वर्ग सक्रिय बने रहें और वरिष्ठ जनों के संपर्क में बने रहें. स्वास्थ्य में दिक्कत है तो खानपान संबंधी परहेज का सख्ती से पालन करें. आज परिवार के साथ थोड़ा समय बिताएं. मनपसंद व्यंजन का आनंद ले सकते हैं.

कन्या- आज के दिन विवेक ही आपकी समझ को बढ़ाएगा और कामकाज के सिलसिले में सफलता मिलेगी. कुछ कठिन मुद्दें हैं तो फैसले समझदारी से लेने होंगे. अपने समय का पूरा उपयोग करें और कोई काम पेंडिंग न छोड़ें. शोध या सैन्य क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है, अप्रत्याशित सफलता भी मिल सकती है. विदेश में पढ़ाई या नौकरी खोज रहे लोगों को थोड़ा ठहरना होगा.युवा वर्ग संगीत-कला में रुझान और बढ़ाएं. सेहत में अचानक गिरावट आ सकती है, डॉक्टर से सलाह लिए बगैर दवा इस्तेमाल न करें. जीवनसाथी की तबीयत बिगड़ सकती है. शांति के लिए शाम के वक्त घर में पूजा अनुष्ठान करें.

तुला- आज के दिन कोई भी काम बगैर प्लानिंग न करें. कठोर मेहनत का मनचाहा परिणाम मिलने की संभावना बढ़ रही है. घर के लिए कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना चाह रहे हैं तो दिन बेहद उपयुक्त है. कार्यक्षेत्र में मस्तिष्क का प्रयोग अधिक करना होगा. विरोधियों से भी सचेत रहें. व्यापार में नुकसान की आशंका है, निवेश को लेकर थोड़ा संभल कर चलना होगा. स्वास्थ्य में बदलता हुआ मौसम बीमार कर सकता है, वायरल, डेंगू आदि से बचने के लिए ठंडे या गर्म का सामंजस्य बनाए रखना होगा. परिवार में विवाह योग्य लोगों का रिश्ता तय हो सकता है. विवाह योग्य लोगों को मनपसंद जीवनसाथी मिलने की संभावना है.

वृश्चिक- आज के दिन नकारात्मक ग्रह सक्रिय होकर आपसे गलती करवा सकते हैं. खराब प्रदर्शन के असर से तनाव घेर सकता है. मन में असंतोष का भाव विचलित रखेगा. नौकरी के लिए जो लोग विदेश जाना चाहते हैं, उनके लिए जल्द अच्छे मौके आएंगे. कार्यस्थल पर सहकर्मियों से सामंजस्य बिठाने में कठिनाई आ सकती है. कारोबारियों को धन खर्च, निवेश दोनों में फैसला समझदारी से लेना चाहिए. युवा करियर के लिए थोड़ा और गंभीरता से सोचें. स्वास्थ्य की दृष्टि से कमर दर्द उभर सकता है. घर में कोई बीमार है तो सेहत को लेकर परिवार को अलर्ट रहने की जरूरत है. बहन के प्रति स्नेह बढ़ाना होगा.

धनु- आज के दिन आपका बेहद व्यस्तता वाला होगा, इसलिए आलस्य बिल्कुल छोड़ दें. कार्यस्थल का माहौल अच्छा रखें. दी गई जिम्मेदारियों पर पूरा फोकस करें. परिश्रम का परिणाम जल्द मिलेगा. बॉस और वरिष्ठजनों से विनम्रता से बर्ताव करें. चमड़े का कारोबार करने वालों को थोड़ी सतर्कता की जरूरत है, नुकसान की आशंका है, लेखन से जुड़े लोगों के लिए भी समय बेहतर है. स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों में त्वचा रोग परेशान कर सकता है. जरूरी होगा कि घरेलू इलाज के बजाय डॉक्टर के सलाह ली जा जाए. आज घर परिवार में बिगड़े संबंधों को सुधारने की कोशिश करें नए रिश्ते भी बनाने का अच्छा समय है.

मकर- आज के दिन परिस्थितियां थोड़ा असहज कर सकती हैं. काम बिगड़ने न पाए, इसके लिए मानसिक स्थिरता दिखानी होगी. भावुकता में अगर निर्णय लिया गया तो नुकसान हो सकता है. नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में नियमों का पालन करना जरूरी है. काम पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ करें. इससे ना सिर्फ आय की वृद्धि होगी बल्कि प्रमोशन की भी संभावनाएं दिख रही हैं. कारोबारियों को कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले वरिष्ठ जनों से विमर्श करना लाभकारी होगा. कानूनी दांवपेच से बच कर रहें. मां को फिसलने वाली जगह पर सावधानी बरतने की जरूरत है, चोट लगने की आशंका है.

कुंभ- आज के दिन अपनी बात रखते हुए सही कम्यूनिकेशन रखें, यह सुनिश्चित करना होगा कि आपकी कही गई बात दूसरों तक सही तरीके से पहुंचे. ऐसा न होने पर हास्य का पात्र बन सकते हैं. आर्थिक स्थिति में मजबूती आने की संभावना है. नौकरी हो या कारोबार जगह महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के दौरान थोड़ा संयमित रहना होगा. अनायास का सुझाव देना ठीक नहीं. ऑफिशियल कामकाज के दौरान क्रोध पर नियंत्रण रखने की आदत डालें. सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे युवाओं को अभी और मेहनत करने की जरूरत है. लीवर और आंत संबंधी रोग परेशान कर सकते हैं. घर में साफ-सफाई और सजावट पर ध्यान दें.

मीन- आज का दिन पूरी तरह उन्मुक्त रहने का है. परिवार के साथ घूमने या खरीदारी के लिए जा सकते हैं. किसी व्यर्थ के मुद्दे पर मूड खराब ना करें. पूरा दिन अच्छा बीतेगा. सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को गलतियों से बचने की जरूरत है. पुराने अटके काम भी आज ही निपटाएं. कपड़ा कारोबारियों को अच्छा लाभ होने की संभावना है. युवाओं को वाहन चलाते हुए सतर्क रहना होगा. हाथ में चोट लग सकती है, तो वहीं दूसरी ओर वैश्विक महामारी के प्रति अलर्ट रहने की सलाह है. घर में नल या कोई पाइप लाइन संबंधित काम अटका है तो आज ही ठीक कराएं.

यह भी पढ़ें:

Monthly Horoscope August 2021: अगस्त में वृष, सिंह और कुंभ राशि वाले न करें ये काम, 12 राशियों का जानें राशिफल

Surya Grahan 2021: सूर्य ग्रहण के समय दो ग्रह अस्त रहेंगे, साल का आखिरी ग्रहण कब लग रहा है, जानें

August 2021 Festivals: अगस्त माह के महत्वपूर्ण पर्व, नाग पंचमी, रक्षाबंधन कब हैं? जानें सावन मास की पूरी लिस्ट

Chandra Grahan 2021: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण कार्तिक पूर्णिमा पर लगेगा, मकर राशि में शनि के साथ गुरु बनाएंगे नीच राजयोग भंग
lifestyle https://ift.tt/2V9bGqS

Saturday, July 31, 2021

Kitchen Hacks: खाने को बनाना है स्वादिष्ट तो कुकिंग करते वक्त अपनाएं ये ट्रिक्स

Kitchen Hacks: अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि उनका खाना स्वादिष्ट नहीं बनता है. कुकिंग (Cooking) किसी कला से कम नहीं है. अगर समय और धैर्य के साथ इसे नहीं किया जाए तो खाना अच्छा नहीं बनेगा. इसके अलावा कई लोगों का खाना बनाने का तरीका भी अलग होता है. लेकिन खाना बनाते वक्त कई ऐसी चीजें होती हैं, जिन्हें अपनाने से कुकिंग काफी सिंपल (Simple Cooking) और टाइम सेविंग (Time Saving) हो जाती है. आज हम आपको खाना बनाने और स्वाद बढ़ाने के लिए कुछ टिप्स दे रहे हैं जिन्हें आप अपनी कुकिंग में इस्तेमाल कर सकते हैं.

बड़े काम की हैं ये कुकिंग टिप्स

1- आलू को छीलने मे काफी समय लगता है इसके लिए आप आलू उबालते (Potato Boiling Tips) वक्त पानी में एक चुटकी नमक डाल दें. ऐसा करने से आलू आसानी से छिल जाएंगे.

2- कुछ लोगों का पनीर सब्जी में डालने के बाद कड़ा हो जाता है. ऐसे में आप पनीर को ग्रेवी में डालने से पहले नमक वाले पानी में डिप कर दें. इससे पनीर सॉफ्ट रहेगा.

3- जब भी आप कोई सब्जी बनाएं तो मसाले और सामग्री ऑर्डर में ही डालें. सबसे पहले प्याज डालें फिर अदरक- लहसुन फिर टमाटर और बाकी सूखे मसाले डालें. इससे मसाले अच्छी तरह से पकेंगे.

4- सब्जी में मटर का रंग हरा रहे इसके लिए मटर को उबालने से पहले (Peas Boiling Tips) उसमें शक्कर मिला दें.

5- दाल को अच्छी तरह बनाने के लिए पकाते समय थोड़ा सा तेल डाल दें. इससे दाल अच्छी बनती है. इसके अलावा दाल में एक उबाल आने के बाद ही कुकर का ढ़क्कन लगाएं.

ये भी पढ़ें:

नॉन स्टिक पैन और कड़ाही को साफ करने का सबसे सिंपल तरीका, नए जैसे चमचमाने लगेगें बर्तन
lifestyle https://ift.tt/3791S2j