Saturday, July 31, 2021
कोविड से उबरने के बाद बाल झड़ने की समस्या में इजाफा, डॉक्टरों ने बताया कारण और उपाय

कोविड-19 से उबरने के बाल झड़ने की शिकायत करनेवालों की संख्या बहुत ज्यादा हो गई है. दिल्ली में इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल के डॉक्टरों ने इस मामले पर चिंता जताई है. प्रवक्ता के मुताबिक, आम तौर पर एक हफ्ते में बाल गिरने की शिकायत के 4-5 मामले दर्ज किए जाते थे. लेकिन मध्य मई से शिकायत बढ़ने लगी और एक रिपोर्ट बताती है कि उसके बाद से मामलों की संख्या दोगुनी हो गई.

पोस्ट कोविड बाल क्यों झड़ते हैं?

डॉक्टरों के मुताबिक, तनाव, पोषण की कमी और कोविड-19 से सूजन जैसे कुछ कारण बीमारी के पीछे हैं. सामान्य तौर पर कोविड-19 के मरीज को ठीक होने के एक महीने बाद बाल गिरने की समस्या का सामना होता है. डॉक्टरों का कहना है कि कुछ मामलों में संक्रमण काल के दौरान भी बाल झड़ना देखा गया. खानपान की आदतों में बदलाव से पोषण की कमी, संक्रमण के दौरान बुखार, तनाव, चिंता, हार्मोन में अचानक तब्दीली, कोविड-19 के बाद लगातार सूजन की प्रतिक्रिया अस्थायी बाल गिरने के कुछ कारण हैं.

इंद्रप्रस्थ अस्पताल में कॉस्मेटिक और प्लास्टिक सर्जरी के सीनियर कंसलटेंट डॉक्टर शाहीन नूरयेजदान ने कहा, "हमने बाल गिरने से जुड़ी समस्याओं की शिकायत करनेवाले मरीजों की संख्या में दोगुनी बढ़ोतरी देखी है. उसमें पोस्ट कोविड सूजन का प्रमुख योगदान रहा है. खराब पोषण सेवन से होनेवाली कमी, वजन में अचानक बदलाव, हार्मोन का असंतुलन और कम विटामिन डी और बी 12 लेवल कोविड-19 के बाद बड़ी संख्या में बाल गिरने की कुछ प्रमुख वजह हैं."

कॉस्मेटॉलोजी और प्लास्टिक सर्जरी के सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि कोविड-19 के बाद बाल गिरना स्वभाव में अस्थायी है और उसका कारण टेलोजेन एफ्लुवियम है. ये कोविड-19 के दौरान बुखार और दूसरे लक्षणों से पीड़ित होने के बाद शरीर को झटके का नतीजा है. उन्होंने कहा कि आम तौर पर एक शख्स रोजाना 100 बाल तक खो सकता है, लेकिन ये टेलोजेन एफ्लुवियम के कारण रोजाना 300-400 तक बढ़ सकता है.

बाल झड़ने को कैसे करें कम

डॉक्टरों का सुझाव है कि कोविड-19 से ठीक होने के बाद विटामिन्स और आयरन के प्राकृतिक खाद्य स्रोतों के साथ पौष्टिक डाइट खाया जाना चाहिए. आयरन की कमी बाल झड़ने को तेज कर सकती है, जबकि प्रोटीन से भरपूर, संतुलित डाइट बाल गिरने की समस्या को कम करती है. अगर पांच से छह सप्ताह तक पौष्टिक डाइट खाने के बाद भी अत्यधिक बालों का झड़ना बरकरार रहता है, तो डॉक्टर से मिलना चाहिए. लिहाजा, जरूरी है कि तनाव मुक्त रहें, मेडिटेशन करें, स्वस्थ भोजन खाएं, प्राकृतिक पौष्टिक सप्लीमेंट्स लें, बालों के लिए केमिकल्स से बचें और सुस्त लाइफस्टाइल का पालन करने से दूर रहें.

Health Tips: मानसून में हड्डियों को सेहतमंद रखने के लिए इन फूड्स को बनाएं डाइट का हिस्सा

Fruits In Rainy Season: बारिश के मौसम में ये 5 फल जरूर खाएं, स्वस्थ और सेहतमंद रहेंगे
lifestyle https://ift.tt/3rKyHMv
Health Tips: शरीर में न होने दें ऑक्सीजन की कमी, ये फल और सब्जियां बढ़ाएंगे लेवल

वायु प्रदूषण दुनिया की एक प्रमुख चिंता का कारण बन गया है. इसकी वजह फैक्ट्री और गाड़ियों से निकलनेवाला धुआं है, जिससे आपकी सेहत को सीधा नुकसान पहुंच रहा है. आप चाहें योग करें, व्यायाम करें या मास्क पहनें, अगर आपके शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पा रहा है, तो बीमारियों से बचना मुश्किल है. इसलिए, प्रदूषित हवा से बचने के लिए मास्क का इस्तेमाल समझदारी भरा फैसला होगा. उसके अलावा, शरीर में ऑक्सीजन लेवल बढ़ानेवाले फूड्स भी जरूरी है. विटामिन्स और मिनरल्स में भरपूर होने के साथ फल और सब्जियों में एल्कलाइन भी पाया जाता है. इसकी वजह से कुछ फल और सब्जी आपके शरीर को ऑक्सीजन देने का काम करते हैं. अपने शरीर को ऑक्सीजन की कभी कमी न होने देने के लिए अपनी डाइट में रोजाना उसे शामिल करें.

केला- एल्कलाइन की अच्छी मात्रा कच्चा और पका दोनों केला में पाई जाती है, क्योंकि दोनों एसिडिक नहीं होते हैं. हालांकि, उसका पीएच मान 4.5 और 4.7 होने के बावजूद ये शरीर में ऑक्सीजन लेवल को बढ़ाने में मदद करता है.

नींबू- जिस तरह विटामिन सी शरीर की रक्षा बीमारियों के खिलाफ ऊर्जा देकर करता है, उसी तरह नींबू भी शरीर में ऑक्सीजन लेवल को बढ़ाने में मदद करता है.

अंगूर- अंगूर में एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा पाई जाती है. ये शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल्स को कम करने के साथ-साथ ऑक्सीजन लेवल को बढ़ाता है.

पपीता- पपीता के अनगिनत फायदे हैं. मरीजों को पपीता खाने की सलाह डॉक्टर देते हैं. एक कारण इसका ये है कि पपीता का पीएच मान 8.5 से ज्यादा है. इस वजह से ब्लड सेल्स में ऑक्सीजन बढ़ाकर ये फल मरीज को फिर से स्वस्थ बनाता है.

आम- स्वाद में लाजवाब होने के साथ आम शरीर में ऑक्सीजन को बढ़ाने का भी काम करता है. इसलिए, आम के मौसम में उसे अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं.

लहसुन- एल्कलाइन की अच्छी मात्रा लहसुन में पाई जाती है क्योंकि उसका पीएच मान 8 से ऊपर है. इस कारण सलाह दी जाती है कि हर सुबह लहसुन का एक दाना खाएं.

खीरा- खीरा में पानी की अच्छी मात्रा पाए जाने के कारण ये बिल्कुल एसिडिक नहीं होता और शरीर में ऑक्सीजन की पर्याप्त मात्रा को बढ़ाने में मदद करता है.

ब्रोकोली- इस हरी सब्जी में कई तरह के विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं. उसके साथ, ब्रोकोली शरीर को ऑक्सीजन देने का बहुत अच्छा स्रोत भी है. ब्रोकोली के साथ एल्कलाइन का अच्छा स्रोत गोभी भी है.

Weight Loss Tips: रोज लौकी खाएं वजन घटाएं, जानिए लौकी के फायदे और घर पर जूस बनाने का तरीका

Fruits In Rainy Season: बारिश के मौसम में ये 5 फल जरूर खाएं, स्वस्थ और सेहतमंद रहेंगे
lifestyle https://ift.tt/3jns27x
Health Tips: मानसून में हड्डियों को सेहतमंद रखने के लिए इन फूड्स को बनाएं डाइट का हिस्सा
हड्डियां आपके शरीर का मजबूत बाहरी आवरण हैं. हड्डियों की सेहत को ठीक बनाए रखना चुनौतीपूर्ण काम हो सकता है लेकिन ये बहुत जरूरी भी है. हड्डियां आकार, ढांचा और शरीर के समर्थन में योगदान करती हैं. हड्डियों की बीमारी जैसे ऑस्टियोपोरोसिस, बोन कैंसर, सूखा रोग, पेजेट रोग, हड्डी के संक्रमण को जन्म दे सकती हैं. हड्डी के स्वास्थ्य को कई तरीकों से ठीक बनाए रखा जा सकता है. इसके लिए डाइट, लाइफस्टाइल में बदलाव, शारीरिक रूप से सक्रिय रहना और सप्लीमेंट्स लेना है. अगर आप अपनी डाइट में बदलाव लाकर हड्डियों की सेहत के लिए प्राकृतिक तरीके तलाश कर रहे हैं, तो ये जानकारी आपके लिए है. कुछ फूड्स हड्डियों के स्वास्थ्य को मजबूती देते हैं, और इसलिए आप उसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.मानसून में हड्डी की सेहत को कैसे बनाएं मजबूत?
दूध-
हड्डियों की सेहत को सुधारने के लिए डाइट में कैल्शियम को शामिल करना कोई नई खोज नहीं है. दूध से ज्यादा कैल्शियम का प्राकृतिक स्रोत और क्या हो सकता है? आप दूध को अपने ब्रेकफास्ट के हिस्से के तौर पर शामिल कर सकते हैं. दूध से कई तरह की डिश जैसे ओट मिल्क या स्मदूी बनाकर इस्तेमाल किया जा सकता है.
अंडा-
प्रोटीन का कम लेवल हड्डी के विकास में बाधा डाल सकता है. इसलिए जरूरी है कि प्रोटीन की निर्धारित मात्रा का सेवन किया जाए. अंडा को इस सिलसिले में सुपर फूड का खिताब दिया जाता है. ये प्रोटीन का अच्छा स्रोत है और रोजाना की डाइट में जरूर शामिल किया जाना चाहिए.
पालक-
हड्डी के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए विटामिन के को अपने रोजाना की खुराक से हासिल करना महत्वपूर्ण है. हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक आपकी हड्डियों को मजबूत करने में मदद कर सकती हैं. आप कुछ अन्य सब्जियों जैसे शलजम के साग को भी शामिल कर सकते हैं.
सालमन-
फैटी मछलियां स्वस्थ फैट्स और ओमेगा-3 फैटी एसिड का भरपूर स्रोत होती हैं. उसके अलावा, ये आपके विटामिन डी की जरूरतों को पूरा करने में मदद कर सकती हैं. ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन डी दोनों मिलकर हड्डी के विकास और वृद्धि में योगदान देते हैं. इसलिए डाइट में जरूर शामिल किया जाना चाहिए.& Season: बारिश के मौसम में ये 5 फल जरूर खाएं
Monthly Horoscope August 2021: अगस्त में वृष, सिंह और कुंभ राशि वाले न करें ये काम, 12 राशियों का जानें राशिफल

Monthly Horoscope August 2021, Masik Rashifal August: अगस्त का महीना सभी 12 राशियों के लिए विशेष है. धन, सेहत, बिजनेस, शिक्षा, दांपत्य जीवन और लव रिलेशनशिप के लिए कैसा रहेगा ये महीना, आइए जानते हैं.

मेष राशिफल (Aries Horoscope)- इस माह कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन 16 तारीख के बाद इसमें सुधार होता हुआ भी दिखाई देगा. कर्मक्षेत्र से जुड़े लोगों को ज्ञान अर्जित करना मुख्य उद्देश्य रहेगा. लेबर क्लास कि शुभकामनाएं बहुत काम आएगी, इसलिए अपने अधिनस्थों को नाराज न करें. व्यापारी वर्ग धन की शुद्धता पर ध्यान दें जो भी पैसे का लेन-देन करें उसमें पारदर्शिता होनी चाहिए अन्यथा इसका असर व्यापार पर देखने को मिल सकता है. सेहत में आंखों से संबंधित कोई दिक्कत हो सकती है. पिता या बड़े भाई से संबंधित कोई सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है. घर में फायर सिक्योरिटी सिस्टम पर ध्यान देना होगा, आग लगने की आशंका है. प्रेमी युगल एक दूसरे से कम्युनिकेशन गैप न करें.

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)- इस माह मन भगवत-भजन में लगा रहेगा जिससे मानसिक चिंताओं से मुक्त रहेंगे. कर्मक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, वहीं वरिष्ठ अधिकारियों को भी आपसे उम्मीदें हैं. ऑफिस में मीटिंग को गंभीरता से लें पूरी एनर्जी के साथ काम करें. फूलों का व्यापार करने वालों के लिए माह लाभ से भरा रहेगा. स्वास्थ्य में हृदय का भार जल्द ही हल्का होने वाला है, तो वहीं अगर छोटे-मोटे तनाव को छोड़ दिया जाए तो इससे आपको स्वास्थ्य लाभ होने की अधिक संभावनाएं हैं. संतान की ओर से चल रहीं चिंताएं अब धीरे-धीरे कम होने के संकेत हैं, साथ ही उनके लिए कोई अहम निर्णय लेना पड़ सकता है. प्रेम संबंध में भरोसा और विश्वास को और बढ़ाने की जरूरत है.

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)- इस माह काम का लेखा-जोखा लक्ष्य को प्रभावित करेगा, ऐसे में फोकस बढाना होगा. यदि आपको लगता है कि ज्ञान कमी है तो स्वयं को अपडेट कर लेना चाहिए. ऑफिशियल कार्यों में टेक्नोलोजी का अधिक प्रयोग करें, 18 अगस्त तक आपको अनेक नए अवसर मिलेंगे, और दिमाग में भी नए आइडिया आएंगे, जिनको समय रहते कैश कराना होगा. जिन लोगों को बिजनेस की शुरुआत करनी है वह इसकी प्लानिंग बना लें. सफलता मिलने की प्रबल संभावनाएं हैं. हेल्थ में पेट के रोगों से परेशान रह सकते हैं इसलिए हल्का व सुपाच्य भोजन ही करें. घर में कोई शुभ कार्य संपन्न होगा. कुल में नए मेहमान के आने की सूचना मिलेगी. प्रेमी युगल एक दूसरे को समय कम दे पाएंगे.

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)- इस माह भगवान शिव का ध्यान लगाने से सभी कष्टों का निवारण होगा. प्रतिभा की कमी नहीं है लेकिन इसका प्रदर्शन करना होगा. आत्मविश्वास में कमी न आने दें. ऑफिस में दिक्कत हो तो उच्चाधिकारियों से मदद ले सकते हैं. व्यापारियों को पैसे का लेन- देन करते समय सजग रहना होगा, अन्यथा हानि हो सकती है. व्यापार को बढ़ाने के लिए हार्ड वर्क करने में फोकस करें क्योंकि भाग्य से ज्यादा कर्म प्रबल है. सेहत में बदलते मौसम को लेकर अलर्ट रहें, अन्यथा 10 अगस्त के बाद से वायरल फीवर के चपेट में आ सकते हैं. विवाह योग्य कन्याओं का रिश्ता पक्का हो सकता है. प्रेम संबंध में यदि टकराव चल रहा हो तो इस बार उसे ठीक करें.

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)- इस माह चुनौतियों के प्रति एक्टिव रहें ऐसे में सभी मुश्किलों का सामना डट कर करना होगा. ऑफिशियल कामकाज में जल्दबाजी संकट में डाल सकती है, इसलिए गंभीरता से कार्य को अंजाम दें. र सहकर्मियों को सहायता की आवश्यकता हो तो मदद करने से पीछे न हटें. पार्टनरशिप में मिलजुल रहें, दोनों का तालमेल व्यापार को अच्छा मुनाफा कराएंगा. जो युवा कम्पटीशन की तैयरी कर रहें है उनके लिए समय अच्छा है, लेकिन 16 तक कोई भी ऐसा कार्य न करें जिससे कि मार्ग से भटक जाए. स्वास्थ्य में सिर दर्द, हाई बीपी और माइग्रेन के रोगियों को सजग रहना होगा. परिवार में छोटों का मार्गदर्शन करें. प्रेम संबंध में अहंकार का टकराव रिश्तों को कमजोर कर सकता है.

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)- इस माह वाणी पर ध्यान देने की आवश्यकता है, किसी की परेशानी को देख कर उसका मजाक न बनाएं अन्यथा आने वाले समय में आपके लिए कष्टकारी हो सकता है. माह मध्य से ऑफिस में अवकाश कम से कम लेना चाहिए, साथ ही काम पर अधिक फोकस करें. व्यापारियों की आर्थिक स्थिति पॉजिटिव रहेगी पिछला रुका हुआ धन अचानक मिलने की संभावना है. युवा वर्ग क्रोध पर नियंत्रण रखें. सेहत को ठीक रखने के लिए नियमित व्यायाम करने की सलाह है. 24 अगस्त तक वाहन चलाते समय अलर्ट रहे, किसी भी प्रकार की चोट-चपेट लग सकती है. माता –पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी. बच्चों के साथ सौम्य व्यवहार रखना चाहिए. प्रेमी युगल एक दूसरे पर समर्पित रहेंगे.

तुला राशिफल (Libra Horoscope)- इस माह कड़ी मेहनत करनी होगी क्योंकि इस बार की गयी मेहनत भविष्य में फल देगी. कर्मक्षेत्र में सहयोगी कॉपरेटिव मूड में चल रहे हैं, जिनसे आपको लाभ होगा. व्यापार में बड़े क्लाईट से मदद मिल सकती है, 16 के बाद कोई बड़ी डील भी पक्की होगी. युवा वर्ग समय को बिल्कुल भी बर्बाद न करें, ऐसे में अपनी पढ़ाई को लेकर एड़ी-चोटी का जोर लगाना होगा तभी लक्ष्य तक पहुंच पाएंगे. महामारी को लेकर सजग रहना होगा, 20 तारीख तक इंफेक्शन को लेकर सजग रहें. घर के छोटो की संगत पर ध्यान दें कहीं ऐसा न हो आपके पीठ पीछे कोई बड़ी बात हो जाएं और आपको पता भी न चलें. प्रेम में शंका को स्थान न दें.

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)- इस माह सकारात्मक ऊर्जा की कमी अधिक रहेगी, इसलिए आपको सलाह है की कर्मक्षेत्र में इसका सदुपयोग करते चलें. ऑफिस की ओर से टूर पर जाना पड़ सकता है. व्यापारी वर्ग अपने कर्मचारियों के प्रति अच्छा व्यवहार रखना होगा, तो वहीं 08 तारीख के बाद से उपहार या गिफ्ट भी देना चाहिए क्योंकि वर्तमान में उनकी शुभकामनाएं आपके लिए लाभप्रद साबित होगी. युवाओं को खुद को अपडेट करने के लिए विचार करना चाहिए. स्वास्थ्य को लेकर इस बार बैठने के तरीके पर ध्यान रखना है पीठ दर्द व कमर दर्द हो सकता है. घर संबंधित कोई वस्तु खरीदने या बदलने की सोच रहे हैं तो इसके लिए समय उपयुक्त है. प्रेमी युगल एक दूसरे पर भरोसा रखें.

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)- इस माह सभी आयामों में पूरी ईमानदारी के साथ कार्य करना होगा. पूराना लिया गया ऋण भी चुकाने का समय है, वहीं दूसरी ओर लोन लेने से बचना चाहिए. ऑफिस में आपके उच्चाधिकारी से आपको सहायता मिल सकती है साथ की किसी वरिष्ठ की सलाह आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकती है. कॉस्मेटिक का व्यापार में लाभ होगा और 20 तारीख तक इसे बढ़ाने पर फोकस करना चाहिए. सेहत में इस बार बालों से संबंधित कोई इन्फेक्शन या हेयर फॉल हो सकता है, ऐसे में डॉक्टर से तुरन्त सम्पर्क करें इसे बिल्कुल अनदेखा करने से बचें. जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें. घूमने-फिरने की प्लानिंग बन सकती है. प्रेम संबंध से जुड़े लोग एक दूसरे को अधिक समय दें.

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)- इस माह धन के संचय की ओर ध्यान देना चाहिए, तो वहीं वाणी पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है, ऐसा न हो किसी के भले की बात भी आप कटुता से बोल जाएं. प्राइवेट सेक्टर से जुड़े लोगों का समय अच्छा है, कार्य को टेक्नोलॉजी की सहायता से बेहतर करने की कोशिश करें. लड़की के व्यापार में मुनाफा हाथ लगेगा, यदि व्यापार में आर्थिक गिरावट आया हो तो इस माह उसमें बढ़ोतरी की पूर्ण संभावना बन रही है. स्वास्थ्य में खान-पान का ध्यान रखना होगा हो सके तो पोषक तत्व वाले ही खाद्य-पदार्थ की सेवन करें. घर में सुख–सुविधाओं में वृद्धि की संभावना है. प्रेम संबंध में चल रहें लोग परिवार से रिश्ते की बात कर सकते हैं.

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)- इस माह मानसिक स्थिति का ध्यान रखना है, तो वहीं दूसरी ओर अधिक क्रोध की स्थिति से बचकर रहना होगा. ऑफिस में बॉस का सपोर्ट पूरा मिलेगा साथ ही कार्य को पूर्ण करने में आपके सहयोगी भी आपका साथ देंगे. बड़े व्यापार से जुड़े लोगों को कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं, साथ ही 16 अगस्त के बाद से सरकारी कामकाज में पैनी निगाह बनाएं रखनी होगी अन्यथा आप तनाव के कारण अपने व्यापार पर फोकस नहीं कर पाएंगे. युवाओं को बेहतर मौके मिलेंगे, लेकिन जिम्मेदारियों का भार भी बढ़ेगा. सेहत में पौष्टिक डाइट लें. जैसे - मल्टीग्रेन आटे की रोटी, फल, ओट्स, कम स्पाइसी सब्जियां. परिवार के साथ वक्त बिताने का मौका कम मिलेगा. नए प्रेम संबंध बनेंगे.

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)- इस माह आपको एक्टिव रहने की सलाह दी जाती है साथ ही अपने करियर पर भी फोकस करना है. पैसे व किसी प्रकार की निवेश से संबंधित प्लानिग आपको इस माह फिर से करना होगी. ऑफिस में अगर आपकी महिला बॉस है तो वह आपके कार्य से प्रसन्न होकर आपका प्रमोशन या आपकी सैलरी भी बढ़ा सकती है वहीं दूसरी ओर अपने महिला सहयोगियों का सम्मान करें क्योंकि उनकी शुभकामनाएं आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी. शिक्षा से संबंधित व्यापारियों को लाभ मिलने की संभावना है. स्वास्थ्य में कब्ज से संबंधित समस्या हो सकती है. पानी अधिक मात्रा में पिएं. बुजुर्ग महिला अतिथि के रूप में घर आ सकती हैं. प्रेमी युगल आपस में शब्दों की गरिमा का ध्यान दें.

यह भी पढ़ें:
Raksha Bandhan 2021: रक्षा बंधन पर भाई की कलाई पर इस मंत्र के साथ बांधे राखी, जानें शुभ मुहूर्त

Sawan 2021: सावन के महीने में है नाग पंचमी का पर्व, जानें डेट, मुहूर्त और महत्व

August 2021 Festivals: अगस्त माह के महत्वपूर्ण पर्व, नाग पंचमी, रक्षाबंधन कब हैं? जानें सावन मास की पूरी लिस्ट

Surya Grahan 2021: सूर्य ग्रहण के समय दो ग्रह अस्त रहेंगे, साल का आखिरी ग्रहण कब लग रहा है, जानें
lifestyle https://ift.tt/3rJBSEd
Horoscope Today 31 July 2021: कर्क, धनु राशि वाले सेहत और धन का रखें ध्यान, 12 राशियों का जानें आज का राशिफल

Horoscope Today 31 July 2021, Aaj Ka Rashifal, Daily horoscope: 31 जुलाई 2021, शनिवार का दिन मेष से मीन राशि तक के लोगों के लिए विशेष है. आज सावन यानि श्रावण मास की कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है. चंद्रमा आज मेष राशि में गोचर कर रहा है. जानते हैं 12 राशियों का आज का राशिफल.

मेष राशिफल (Aries Horoscope)- आज के दिन खुद को मानसिक तनाव से दूर रखें. प्रगति के पथ पर दौड़ने के बहुत अच्छे अवसर मिलेंगे. ऑफिस के कामकाज में फोकस बढ़ाएं. सौंपी गई जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करें. बैंकिंग सेक्टर के लोगों को मनचाहा लाभ मिलेगा. व्यापारियों को थोड़ा सोच समझकर कदम उठाने की जरूरत होगी. विदेश में पढ़ाई के इच्छुक युवाओं के लिए अवसर बन रहे हैं. कोई विदेशी उपहार भी मिल सकता है. स्वास्थ्य में मौसम के बदलाव के प्रति अलर्ट रहना होगा. वायरल, डेंगू या मलेरिया आदि की चपेट में आ सकते हैं. घर में परिजनों की जरूरत का ख्याल रखें. विवाह योग्य लोगों का रिश्ता पक्का होगा.

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)- आज के दिन नौकरी और कारोबार को लेकर फोकस बनाए रखें. छोटे मुनाफे भी आर्थिक स्थिति में राहत का काम करेंगे. कार्यस्थल पर कर्मचारियों के साथ सहयोग का रवैया अपनाएं. जल्द बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. पुरानी कंपनी से दोबारा नौकरी का ऑफर मिल सकता है. टेलीकम्युनिकेशन के व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होगा. युवाओं को करियर को प्रगति कर रही फील्ड के लिए फोकस बढ़ाना होगा. स्वास्थ्य को लेकर स्थितियां विपरीत हैं, ऐसे में जिनको शुगर से संबंधी दिक्कत रहती है वह खुलकर अलर्ट रहें, दिनचर्या और पहले से चल रही दवाओं में कोई लापरवाही न बरतें. संतान को करियर के क्षेत्र में सफलता मिलेगी.

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)- आज के दिन पूरा दिन तनाव मुक्त रहेगा. परिवार को समय दें, मौज मनोरंजन में दिन बीतेगा. लंबे समय से अटका कोई कर्ज या उधारी है तो चुकाने की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं. ऑफिस का काम समय पर पूरा करने का प्रयास करें. व्यापारियों के लिए कामकाज का भार बढ़ता दिख रहा है. स्टाफ और काम की शैली में थोड़ा बदलाव आपको मनचाहा लाभ दे सकता है. युवाओं के लिए दिन सफलता भरा रहेगा. स्वास्थ्य को लेकर महामारी के प्रति लापरवाही बिल्कुल न बरतें. संक्रमण की स्थिति पर सतर्क रहें. दिनचर्या में बदलाव से फायदा मिलेगा. संतान के उम्मीदों पर खरा उतरने से प्रसन्नता मिलेगी.

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)- आज के दिन गुरु और गुरु तुल्य व्यक्ति का सम्मान सफलता के मार्ग पर ले जाएगा. ग्रहों की स्थिति आपका खर्च बढ़ा सकते हैं, इसको लेकर सतर्क रहें. ऑफिस में भी मल्टीटास्किंग को तैयार रहें. व्यापारियों को पूंजी निवेश की प्लानिंग करनी होगी. निवेशकों का भरोसा बनाए रखने के लिए पारदर्शिता जरूरी होगी. आज बच्चों की सेहत के प्रति विशेष सतर्क रहना होगा. सेहत को लेकर महामारी व इंफेक्शन चिंता में डाल सकती है, तो वहीं दूसरी ओर वाहन चलाते वक्त थोड़ा संभल कर रहें दुर्घटना होने की आशंका है. घर में नियमों के उल्लंघन पर पिता नाराज हो सकते हैं. मनमुटाव की स्थिति से बचें.

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)- आज के दिन काम के प्रति समर्पण दिखाना होगा. शांत आचरण विकसित करने से आस-पास के लोगों को आकर्षित करेंगे. चुनौतियों के प्रति मजबूत मानसिकता दिखानी होगी. ऑफिस में नियमों का पालन करें, कोई भी ऐसा कार्य न करें, जो बॉस की नजर में खराब हो. व्यापारियों को आर्थिक नुकसान बड़ी परेशानी खड़ी कर सकता है. युवाओं को करियर को नए आयाम पर ले जाने का मौका मिलेगा. विद्यार्थियों को मेहनत का पूर्ण परिणाम मिलेगा. हेल्थ को लेकर दिन अनुकूल रहने वाला है तो वहीं दिनचर्या का सख्ती से पालन करने की जरूरत होगी. दोस्तों और कुछ रिश्तेदारों के साथ समय बिताएं, जरूर लाभ मिलेगा.

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)- आज के दिन आपको नौकरी और कारोबार से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण कार्य एक साथ करने के लिए अधिक भागदौड़ करनी होगी. कोई सरकारी कामकाज अटका है तो आज उसे पूरा कर लें. नए लोगों से संपर्क बढ़ाएं, तभी लाभ मिलेगा. कपड़ों का कारोबार कर रहे हैं तो नए सामानों के डिस्प्ले जरूर करें. ग्राहकों के साथ अच्छे से बर्ताव करें. थायराइड के मरीजों को सजग रहना होगा. सेहत में अनिद्रा की परेशानी घेर सकती है. दिनचर्या व्यवस्थित करें, खानपान को लेकर भी सजगता की जरूरत है. आज पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है, घर परिवार में भी दूर रहे परिजन से बातचीत कर मन को प्रसन्नता मिलेगी.

तुला राशिफल (Libra Horoscope)- आज के दिन व्यवहार को नरम रखने का प्रयास करें, तीखा व्यवहार अपनों को दूर कर सकता है. बर्ताव के लिए सजग रहें. नए रिश्तों में जल्दबाजी नुकसानदेह होगी. वरिष्ठों की सलाह के मुताबिक काम करना फायदेमंद होगा. ऑफिस में सभी का सहयोग मिलेगा. व्यापारी वर्ग आपसी तालमेल से अच्छा लाभ कमा पाएंगे, ग्राहकों की पसंद को प्राथमिकता देने की जरूरत होगी. युवा वर्ग नियमों का खास तौर पर पालन करें. स्वास्थ्य को लेकर गठिया रोगियों को दर्द से जूझना पड़ सकता है. दवा या मालिश की अनदेखी न करें. परिवार में महत्वपूर्ण मुद्दे पर आपकी भागीदारी रहेगी. जीवनसाथी का सम्मान करें.

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)- आज के दिन खुद को सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रखें. आज दिन विशेष है तो प्रियजनों से उपहार मिल सकता है. कामकाज के लिए किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करना नुकसानदेह होगा. ऑफिस के कामकाज के लिए दूसरे शहरों की यात्रा की संभावना है. फूड इंडस्ट्री से जुड़े हैं तो सामान की गुणवत्ता पर खास ख्याल रखना होगा. सरकारी जांच आदि की संभावना है, कमी मिलने पर जुर्माना की संभावनाएं हैं. जो लोग अधिक टीवी, मोबाइल या लैपटॉप का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें आंखों से संबंधी समस्याएं हो सकती है. परिवार के पुराने विवादों को निपटाने की कोशिश करें, इसको लेकर बात-चीत लाभप्रद होगी.

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)- आज के दिन मन उदास रह सकता है, इससे बचने का तरीका है कि आप मन पसंदीदा काम करें और सकारात्मक बने रहें. मीडिया से जुड़े लोगों को सजग रहने की जरूरत है. खुदरा व्यापारियों के लिए दिन शुभ होगा. बड़ा मुनाफा होने की संभावना है. युवाओं को अध्यापक से सकारात्मक प्रोत्साहन मिलेगा. विद्यार्थी जरूर शिक्षकों के बताए अभ्यास पर सजग बने रहें. दुर्घटना की दशा है, हो सकता है कि गिरने से चोट लग जाए. सीढ़ियों से उतरते और चढ़ते समय सचेत रहें. मां के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता रह सकती है, गिरावट की आशंका है. सहयोग से पारिवारिक माहौल सुखद बनाने की कोशिश करें.

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)- आज के दिन कुछ चुनौतियां परेशानियां बढ़ाएंगी. कठिन परिश्रम के बल पर आप सफलता पा सकेंगे. भविष्य की योजनाओं में भी सफलता मिलेगी. परिवार के सदस्यों की सहायता से धार्मिक कार्यों में एकरूपता आएगी. बॉस से किसी बात को लेकर तनातनी हो सकती है. लोहे के व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है, होटल और रेस्टोरेंट के व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा. स्वास्थ्य में छोटी-छोटी बीमारियों से सतर्क रहें, तत्काल इलाज कराएं. महामारी के प्रति भी चूक खतरनाक हो सकती है. घर में भाई-बहन को धैर्य रखने और फोकस रखते हुए काम करने की सलाह दें. बड़े लोगों से बेवजह की बहस मुश्किल परिस्थिति पैदा कर सकती है.

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)- आज के दिन अनावश्यक क्रोध से परहेज रखें, नुकसानदेह हो सकता है. आज आपको अपनी बात कहने से पहले दूसरों की बात सुनने का प्रयास करना चाहिए. प्लानिंग से किए गए काम सफल रहेंगे. कार्यस्थल पर व्यर्थ के मुद्दे पर बहस ना होने दें. आर्थिक स्थिति मजबूत होने से मन प्रसन्न रहेगा. व्यापार में अच्छे लाभ की स्थिति बनती दिख रही है. छोटे बच्चों को अनुशासन से रहने की सीख दे. सेहत को लेकर दिन अच्छा बीतेगा, तो वहीं दिनचर्या नियमित रखें और कोशिश करें कि सुबह जल्द बिस्तर छोड़ दें. घर में थोड़ा समय दें और पिता या समकक्ष व्यक्तियों को आदर दें. मेलजोल बढ़ेगा.

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)- आज के दिन कुछ कठोर फैसले दूसरे की भावनाओं को चोट पहुंचा सकते हैं. नए रिश्ते जोड़ने के लिए आगे बढ़ रहे हैं तो थोड़ा रुककर गंभीरता से सोचने की जरूरत है. ऑफिस के कामकाज को लेकर सजगता बनाए रखनी होगी. टीम के प्रदर्शन निगाह रखें. व्यापार में बड़ा निवेश अभी न करें, कानूनी कार्यवाही की आशंका है. सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे युवाओं को थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है. ध्यान रखें कि सभी कागज मानक अनुरूप हों. शराब और सिगरेट से दूरी बनाए रखना ही लाभप्रद होगा. बड़ा निर्णय ले रहे हैं तो पिता या बड़े भाई से सलाह लेकर ही आगे बढ़ें.

यह भी पढ़ें:
आर्थिक राशिफल 31 जुलाई 2021: मिथुन और तुला राशि वाले व्यापार में सावधानी बरतें, सभी राशियों का जानें राशिफल

Surya Grahan 2021: सूर्य ग्रहण के समय दो ग्रह अस्त रहेंगे, साल का आखिरी ग्रहण कब लग रहा है, जानें

Aaj Ka Nakshatra: 31 जुलाई को अष्टमी की तिथि और अश्विनी नक्षत्र रहेगा, जानें आज का व्रत
lifestyle https://ift.tt/37bLTAQ
Friday, July 30, 2021
Naag panchami 2021 : सिर्फ एक दिन खुलने वाले इस मंदिर में दर्शन से मिट जाता है सर्प दोष

Naag panchami 2021 : मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल मंदिर के परिसर में ही नागचंद्रेश्वर मंदिर है. यह मंदिर पूरे वर्ष में सिर्फ एक बार नागपंचमी को ही भक्तों को दर्शनों के लिए खुलता है. पौराणिक महत्व और मान्यता है कि इस मंदिर में भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन करने वाले भक्त हमेशा के लिए सांपों के भय से मुक्त हो जाता है. इसके बाद वह सर्पदोष से मुक्त हो जाता है. इस दिन यहां आने वाले हजारों श्रद्धालु कुंडली में कालसर्प दोष दूर कराने के लिए विशेष पूजा भी करवाते हैं.

श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि नाग पंचमी कही जाती है. इस दिन सांपों की पूजा का ज्योतिषीय महत्व भी माना गया है. इस दिन शिव भक्त तमाम मंगलकामनाओं के साथ कालसर्प दोष दूर करने के लिए विधि-विधान से नाग देवता के दर्शन कर पूजा करते हैं. इस बार नाग पंचमी 12 अगस्त को दोपहर 03:24 बजे शुरू होकर 13 अगस्त 2021 की दोपहर 01:42 बजे तक रहेगी.

केरल के सर्प मंदिर में दर्शन मात्र से भरती है सूनी गोद
नाग पूजा के लिए केरल का एक मंदिर पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है. यहां नागों की हजारों प्रतिमाएं बनी हैं. लोग इसे स्नेक टेम्पल भी पुकारते हैं. केरल के अलेप्पी जिले के जंगल में स्थित इस मंदिर को नागों का महातीर्थ कहा जाता है, यहां पूजा से लोगों की सूनी गोद भर जाती है और सुंदर संतान मिलती है. इसी तरह प्रयागराज के नाग मंदिर में भी कालसर्प दोष की विशेष पूजा को लोग काफी दूर से आते हैं.

नागों को चढ़ाएं ये प्रसाद
नाग पूजन के लिए सिंवई और चावल जैसे ताजा भोजन बनाएं, कुछ जगहों पर नागपंचमी से एक दिन पहले ही भोजन बनाकर रख लिया जाता है तो कुछ जगह बासी यानी ठंडा भोजन इस्तेमाल होता है. नागपूजा के लिए दीवार पर गेरू पोतकर पूजा स्थल बनाया जाता है.

व्रतधारी खुद के लिए बनाए ये भोजन
गरुड़ पुराण में बताया गया है कि नाग पंचमी व्रत रखने वाले व्यक्ति को इस दिन आटे या मिट्टी का नाग बनाना चाहिए. फिर रंगों से सजाकर अक्षत्, फूल, दीप, खीर और नारियल अर्पित कर पूजा करनी चाहिए. पंचमी की पूजा में भुने जौ और चने का प्रसाद बांटा जाता है.

इन्हें पढ़ें
Sawan 2021: श्रीराम ने बनाया था यह शिवलिंग, इसकी पूजा से एक करोड़ गुना ज्यादा मिलता है फल

Kamika Ekadashi Vrat: कामिका एकादशी व्रत में क्यों है पीले रंग का विशेष महात्म्य, जानें
lifestyle https://ift.tt/2V5BCU7
Hariyali Amavasya 2021: सावन में हरियाली अमावस्या कब है? जानें डेट, टाइम और शुभ मुहूर्त

Hariyali Amavasya 2021 Date: हिंदू धर्म में श्रावण यानि सावन के महीने का विशेष धार्मिक महत्व बताया गया है. सावन का महीना बीते 25 जुलाई से आरंभ हो चुका है. सावन का महीना भगवान शिव का महीना माना जाता है. इस पूरे महीने भगवान शिव की विशेष पूजा, उपासना की जाती है.

चातुर्मास में सावन मास का महत्व (Significance of Sawan month in Chaturmas)
चातुर्मास चल रहे हैं. सावन का महीना चातुर्मास का पहला महीना है. चातुर्मास में भगवान विष्णु शयन करते हैं और संपूर्ण पृथ्वी की बागड़ोर भगवान शिव के हाथों में सौंप देते हैं. मान्यता है कि सावन के महीने में भगवान शिव, माता पार्वती के साथ पृथ्वी का भ्रमण करती हैं और अपने भक्तों को आशीर्वाद प्रदान करते हैं. इसीलिए शिवभक्त वर्षभर सावन के महीने का इंतजार करते हैं. पवित्र कांवड यात्रा सावन के महीने में ही निकाली जाती है. इसके साथ ही सावन में सोमवार और शिवरात्रि का विशेष महत्व है. इसके साथ प्रदोष व्रत को भी विशेष माना गया है. ये सभी पर्व भगवान शिव को समर्पित हैं.

श्रावण अमावस्या (Hariyali Amavasya 2021)
श्रावण अमावस्या को हरियाली अमावस्या और सावन अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है. हरियाली अमावस्या पितृ पूजा, पिंडदान, तर्पण और श्राद्ध कर्म के लिए उत्तम माना गया है. वहीं इस दिन नए पौधों को रोप सकते हैं. इस दिन पौधों को लगाना अच्छा माना गया है.

हरियाली अमावस्या का महत्व (Significance of Hariyali Amavasya)
हरियाली अमावस्या का पर्व जीवन में पर्यावरण के महत्व को बताता है. सावन के महीने में वर्षा होती है जिस कारण हमारे आसपास हरियाली छा जाती है. हरियाली आंखों और मन को शांति प्रदान करती है. वृक्ष, पौधे पर्यावरण को बेहतर और सुदंर बनानते हैं. हरे भरे पेड़-पौधे हमारे में जीवन के महत्वपूर्ण अंग हैं. पर्यावरण हमारे पारिस्थितिक संतुलन को बनाए रखने में भी विशेष भूमिका निभाते हैं.

हरियाली अमावस्या पर पीपल और तुलसी की पूजा की जाती है. इस दिन पौधा लगाना चाहिए. हरियाली अमावस्या के दिन आम, आंवला, पीपल, बरगद और नीम आदि के पौधे लगाने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है.

हरियाली अमावस्या शुभ मुहूर्त (Hariyali Amavasya Puja Time)
हरियाली अमावस्या- 08 अगस्त 2021, रविवार
अमावस्या तिथि का प्रारम्भ- 07 अगस्त 2021, शनिवार को शाम 07 बजकर 11 मिनट से.
अमावस्या तिथि का समाप्त- 08 अगस्त 2021, रविवार को शाम 07 बजकर 19 मिनट पर.

यह भी पढ़ें:
Shani Dev: सावन के पहले शनिवार को शनि देव की पूजा का है विशेष योग, इन राशियों की बदलेगी किस्मत

Surya grahan 2021: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कब लग रहा है? जानें डेट और सूतक काल
lifestyle https://ift.tt/3jkxoQX
Subscribe to:
Posts (Atom)