Tuesday, July 6, 2021
एक्ट्रेस जूही परमार को मखाने क्यों पसंद हैं? स्किन से लेकर संपूर्ण स्वास्थ्य को ऐसे पहुंचाता हैं फायदा

फिटनेस और स्वास्थ्य प्रेमी मखाना के पोषण मूल्यों की कसम खाते हैं. ये खाद्य सामग्री आम तौर से किचन में पाई जाती है, बच्चों और व्यस्कों दोनों के लिए स्नैक्स का एक अच्छा विकल्प समझा जाता है. एक्ट्रेस जूही परमार इसकी वकालत अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में करती हैं. उन्होंने हाल ही में एक वीडियो शेयर कर उसके फायदों के बारे में बात की है. गौरतलब है कि जूही परमार अपनी बेटी समायरा के लिए सिंगल पैरेंट हैं.

एक्ट्रेस जूही परमार ने मखाना के फायदों को गिनाया

उन्होंने कहा, "मखाना एक प्रकार का सीड है जिसका इस्तेमाल पूरे एशिया में किया जाता है. उसे फॉक्स नट या कमल बीज के तौर पर भी जाना जाता है. ये पौष्टिक तत्वों में भरपूर है और पूर्ण विकसित और स्वस्थ डाइट का एक महान जोड़ बनाता है." जूही ने ये भी बताया कि ये प्रोटीन और फाइबर का अच्छा स्रोत है, साथ में सूक्ष्म पोषक तत्व जैसे कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन और मैग्नीशियम भी हैं.

[insta]https://ift.tt/3AFSDob>
'सूजन और पुरानी बीमारियों के खिलाफ रक्षा करता है'

एक्ट्रेस का कहना है कि ये एंटीऑक्सीडेंट्स में भरपूर है, जो सूजन और पुरानी बीमारियों के खिलाफ रक्षा देता है. अपने 'ऑर्गेनिक रहस्य' सिरीज के हिस्से के तौर पर उन्होंने बताया, "कहा जाता है कि मखाना में उम्र को बेअसर करने के गुण भी छिपे होते हैं, जो स्किन की लोचकता और स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है. वेट मैनेजमेंट के लिए ये अच्छा है क्योंकि ये पेट के लिए हल्का होता है." उसके अलावा, अगर आप अपने रोजाना की डाइट में मखाना को शामिल करने के स्वादिष्ट और दिलचस्प तरीकों की तलाश है, तो दो में एक मखाना भेल रेसिपी को आजमाएं. विशेषज्ञों का मानना है कि कैल्शियम में भरपूर होने के चलते मखाना हड्डियों और दांतों को मजबूत करने में मदद करता है. उसके अलावा, प्रोटीन और डाइटरी फाइबर का अच्छा स्रोत जबकि सैचुरेटेड फैट में कम होता है.

Kitchen Hacks: फ्रिज में हरी सब्जियां स्टोर करने का बेस्ट तरीका, 15 दिन तक हरी और फ्रेश रहेंगी सब्जियां

Skin Care Tips: बारिश में खिली-खिली त्वचा पाने के लिए इस्तेमाल करें पुदीना वॉटर, पिंपल्स से मिलेगा छुटकारा
lifestyle https://ift.tt/2TvHZ2z
Horoscope Today 06 July 2021: कर्क, तुला और मीन राशि वाले रहें सावधान,सभी राशियों का जानें, आज का राशिफल

Horoscope Today 06 July 2021, Aaj Ka Rashifal, Daily horoscope: पंचांग के अनुसार 06 जुलाई 2021, मंगलवार को आषाढ़ मास की कृष्ण पक्ष की द्वादशी की तिथि है. आज चंद्रमा वृषभ राशि में रहेगा. नक्षत्र आज कृत्तिका है. आज के दिन कुछ राशियों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. आइए जानते हैं आज का भविष्यफल.

मेष राशिफल (Aries Horoscope)
आज के प्रसन्नता के साथ दिन की शुरुआत करनी चाहिए, हनुमान जी को मीठे का भोग लगा पाए तो और भी अच्छा होगा. ऑफिस के कामकाज से फोकस कमजोर न पड़ने दें. बैंकिंग सेक्टर में काम कर रहे हैं तो प्रमोशन और तबादले की संभावना है. ट्रांसपोर्ट का व्यापार करने वाले लोग पैसे का लेनदेन सोच समझ कर करें, नुकसान हो सकता है. कला जगत से जुड़े लोगों के लिए भी दिन शुभ रहेगा. सेहत को लेकर मौसम के मुताबिक दिनचर्या में थोड़ा बहुत बदलाव करना लाभप्रद होगा, साथ ही मानसिक चिंता से भी दूरी जरूरी है. काम के साथ-साथ परिवार का भी ख्याल रखें.

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)
आज के दिन नियम का पक्का होना रहना है, ऐसे में काम समय पर पूरा करें. अब तक कामकाज को लेकर किए गए पहले के प्रयास रंग लाने वाले हैं. कारोबार में मनचाही सफलता मिलेगी. नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो दिन बहुत अच्छा होगा. स्वास्थ्य को लेकर कहीं कोई चोट का इंफेक्शन है तो उसमें सूजन या दर्द उभर सकता है. भोजन-नींद आदि भी अनियमित न होने दें. तनाव और भागदौड़ की जिंदगी सेहत के लिए ठीक नहीं है. बच्चों के साथ बच्चे बनकर समय बिताएं, तो वहीं दूसरी ओर बच्चों के साथ-साथ आपको बहुत रिफ्रेश महसूस होगा. घर में बड़ों का सानिध्य और मार्गदर्शन मिलेगा.

Weekly Horoscope 05 -11 July 2021: इस राशि के लोगों के लिए अच्छा रहेगा ये हफ्ता, जानें सभी राशियों का पूर्वानुमान

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)
आज के दिन आलस्य से दूर रखते हुए खुद को सर्वश्रेष्ठ साबित करने के लिए काम में तेजी और निपुणता दिखाने की जरूरत है. वर्कलोड बढ़ने पर ऑफिस के कामकाज के लिए अधिक समय देना पड़ सकता है. मिठाई या रेस्टोरेंट के व्यापारियों को कारोबार के प्रचार-प्रसार पर ध्यान देने की जरूरत है. गुणवत्ता को लेकर गंभीर रहें. युवा वर्ग को विवादों से बचना होगा. खासतौर पर मित्रों के साथ तालमेल बिगड़ सकता है. स्वास्थ्य के लिए पुरानी बीमारियां फिर उभरने के आसार हैं. दवा और दिनचर्या में लापरवाही न बरतें. घर के किसी भी बड़े काम के लिए वरिष्ठजनों पर सलाह को महत्व देने से लाभ में रहेंगे.

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)
आज के दिन आत्मविश्वास और समय बाध्यता के साथ काम करने की जरूरत है. विरोधियों के प्रति आपको सावधान रहने की सलाह है. कार्यस्थल पर सबसे बड़ी जिम्मेदारियां खुद अपने हाथ में लें. फाइनेंस संबंधी कारोबार करने वाले लोगों को मुनाफा होगा, लेकिन साथ-साथ आने वाले दिनों की भी प्लानिंग करते रहना जरूरी है. आंतों से संबंधित कोई समस्या है तो अधिक मिर्च-मसाला या गरिष्ठ भोजन न करें. घर की सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी. इस राशि के लोग यदि प्रेम संबंधों को लेकर गंभीर हैं तो परिवार वालों के साथ बात करने के लिए दिन अच्छा है. विश्वास की डोर किसी रूप में कमजोर न होने दें.

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)
आज के दिन कामकाज को लेकर दिमाग पूरी तरह सक्रिय और सकारात्मक रखना होगा. ऑफिशियल सीक्रेट बातों को किसी भी परिस्थिति में किसी बाहरी व्यक्ति से साझा न करें. बड़े कारोबारियों को फुटकर उपभोक्ताओं से अच्छा लाभ मिलेगा. लेकिन इसके लिए लेन-देन में थोड़ा उदार बनने से ग्राहकों का भरोसा बढ़ेगा. आज युवाओं और विद्यार्थियों को अपने काम के प्रति फोकस रहकर परिश्रम बढ़ाने की जरूरत है. दुर्घटना होने की आशंका है, ऐसे में वाहन चलाते वक्त थोड़ा सचेत रहना होगा. सेहत में रात को गरिष्ठ भोजन करने से बचें, बदहजमी की समस्या खड़ी हो सकती है. घर में मांगलिक कार्य पूरे होंगे. पसंदीदा उपहार भी मिल सकता है.

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)
आज के दिन व्यर्थ की बहस बाजी तनाव दे सकती है, तो वहीं कामकाज का बोझ रोजाना से अधिक हो सकता है. ऑफिस में भी विवाद से खुद को दूर रखें. नौकरी में कोई बड़ा प्रोजेक्ट सौंपा जा रहा है तो चिंतित न हों, सिर्फ काम पर फोकस करें. कारोबार में आज मंदी और घाटे से जूझना पड़ सकता है, साथ ही खुदरा व्यापारी भी आज खासकर सजग रहें. युवाओं के लिए दिन अत्यंत शुभ रहेगा, समय के साथ सक्रियता और परिश्रम बढ़ाने से लाभ होगा. नेत्र रोग परेशानी का कारण बनते नजर आ रहें हैं इस ओर सजग रहें. घर में शांति और सौहार्द का माहौल रखें.

तुला राशिफल (Libra Horoscope)
आज के दिन सकारात्मक रहते हुए जीवन से लेकर आजीविका तक में कुछ नया जोड़ें. कार्यस्थल पर परिश्रम से किया गया काम साख बढ़ाने के साथ तरक्की के द्वार खोलेगा. सहकर्मी या साझेदारों से नाराज या खिन्न होने की जरूरत नहीं है. काम में टीम वर्क की भावना को मजबूत करें. कारोबार के सिलसिले में शहर से बहार की यात्रा करनी पड़ेगी. हेल्थ को देखते हुए संतुलित खानपान न होने पर प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित रहेगी. कोई दिक्कत परेशान कर रही है तो घर में जीवनसाथी या वरिष्ठों से साझा करें, बेहतर समाधान मिलेगा. घर में सभी का सहयोग मिलेगा, थोड़ा वक्त घूमने भी जा सकते हैं.

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)
आज के दिन अपने दायरे को बढ़ाने पर जोर देना चाहिए यह आपके लिए लाभदायक होगा. नौकरी में सीनियर अगर महिला हैं तो बेहतर तालमेल बनाएं. प्रदर्शन में सुधार के लिए तकनीकी दक्षता बढ़ाने का प्रयास करना होगा, खुद को संचार माध्यमों से अपडेट रखते हुए सक्षम बनाना चाहिए. नौकरी या कारोबार में भी आकर्षक व्यक्तित्व लाभ देगा. सेहत के साथ सूरत को भी संवारने की जरूरत है. डायबिटीज के रोगियों को सावधान रहने की जरूरत है. घर-परिवार के साथ धार्मिक माहौल बनाएं. कोई गरीब महिला मिले तो उसे शक्कर या कोई भी मीठी चीज का दान करना लाभप्रद रहेगा. शॉपिंग के लिए दिन लाभकारी है.

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)
आज का दिन प्रसन्नता और स्फूर्ति से भरा रहेगा. कहीं घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो जरूर जाएं. ऑफिस में विचार और कार्य योजनाओं में स्पष्टता रखें. विरोधी आपकी कमियों को बढ़ा चढ़ाकर उच्चाधिकारियों से चुगली कर सकते हैं. कारोबारी ग्राहकों की पसंद और नापसंद का ख्याल रखते हुए स्टाक रखें, युवा बड़े भाई या मां-पिता की बातों का पालन करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है. बड़ों की सलाह भविष्य निर्माण में सहायक होगी. यदि आप रोग की चपेट में आए हैं तो घबराएं नहीं, जल्द स्थितियां सुधरने लगेंगी. घर में बातचीत के दौरान संयमित व्यवहार रखें. सदस्यों से सौम्य बोलें आपकी किसी का उन्हें बुरा लग सकता है.

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)
आज मन को शांत रखें और आनंद के साथ दिन व्यतीत करें. कार्यस्थल पर प्रतिभा का बेहतर मूल्यांकन होगा, लेकिन इसकी आड़ में परिश्रम और समर्पण से पीछे नहीं हटना है. कारोबारी बड़े क्लाइंट से तालमेल बढ़ाएं. मध्यवर्गीय विद्यार्थियों को अच्छे नंबरों के लिए विज्ञान विषय बेहद अहम होगा. फोकस से की गई पढ़ाई सुखद परिणाम देगी. स्वास्थ्य में त्वचा संबंधी रोग परेशान कर सकते हैं, तो वहीं दूसरी ओर मौसम को देखते हुए खानपान में बदलाव करना नुकसानदेह रहेगा. परिवार में किसी की बात दिल में छुप सकती है, इसलिए इसे ग्रहों की नकारात्मक चाल समझते हुए अधिक चिंतन या परेशान खुद को न करें.

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)
आज के दिन कम रिस्क वाले कार्यों को ही करें. यदि आप सेवा संस्थान से जुड़े हैं तो कई लोग मदद मांगने के लिए आ सकते हैं. ऑफिशियल स्थितियों को देखते हुए कामकाज में खुद को फोकस्ड रखें. नयी नौकरी की तलाश करने वालों को सफलता हाथ लगने की संभावना है. कारोबार शुरू करना चाहते हैं तो कोशिश करें कि पिता से आर्थिक मदद न लेनी पड़े, ऐसा करना पड़ रहा है तो कुछ समय रुक जाए. जो बच्चे बेवजह ही टीवी-लैपटॉप या मोबाइल ज्यादा प्रयोग करते हैं, उन्हें इससे बचाने की जरूरत है, क्योंकि यह सेहत के लिए ठीक नहीं है. बहन के साथ तालमेल अच्छा रहेगा.

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)
आज के दिन गुरु के सानिध्य में रहना चाहिए. मानसिक तौर पर खुद को मजबूत और तनाव रहित रखें. कार्यस्थल में प्रबंधन कौशल सबके आकर्षण का केंद्र बनेगा इससे न सिर्फ आपको बल्कि संस्थान के लिए भी फायदेमंद होने वाला है. बॉस से स्नेह और सराहना के साथ ओहदे में भी बढ़ोतरी के आसार हैं. कारोबार हो या घर वरिष्ठों के सहयोग का लाभ मिलेगा. इंफेक्शन संबंधित दिक्कतों के लिए सतर्क रहें, ऐसे में परेशानी बढ़ने पर डॉक्टर की सलाह लेने में देर न करें. बुजुर्ग का स्वास्थ्य खराब हो सकता है. अस्वस्थता की सूरत में लापरवाही न करें. घर में रिश्तेदार या मित्रों का आगमन हो सकता है.

यह भी पढ़ें:
Shani Dev: शनि मकर राशि में है वक्री, मिथुन, तुला, धनु, मकर और कुंभ राशि वाले भूलकर भी न करें ये काम
lifestyle https://ift.tt/36h7ebE
Monday, July 5, 2021
Ekadashi Paran : एकादशी व्रत में हरिवासर के समय पारण क्यों नहीं करनी चाहिए, जानिए

Ekadashi Paran : कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष यानी एक माह में दो एकादशी होती है. मतलब एक वर्ष में 24 एकादशियां आती हैं, जिस वर्ष अधिकमास हो उस वर्ष यह 26 हो जाती हैं. एकादशी व्रत की शुरुआत दशमी रात्रि में होती हैं. पारण द्वादशी को होता है, यानी व्रत पूर्ण द्वादशी को ही होता है. इस दौरान मुहूर्त का विशेष ध्यान रखना चाहिए.

पारण के नियम
यह व्रत करने के लिए दशमी को रात को भोजन त्यागना होता है. एकादशी को पूरे दिन-रात निराहार रहकर व्रत रखा जाता है. द्वादशी पर सुबह व्रत खोला जाता है. पारण सूर्योदय के बाद ही होता है. शास्त्रों में कहा गया है कि एकादशी व्रत पारण द्वादशी तिथि खत्म होने से पहले करना जरूरी है. यदि तिथियों की घट-बढ़ के कारण द्वादशी तिथि सूर्योदय से पूर्व ही खत्म हो गई हो तो ऐसी स्थिति में पारण सूर्योदय बाद ही करना होता है. पारण के समय ध्यान रखना है कि एकादशी व्रत का पारण हरि वासर के दौरान नहीं किया जाता है.

क्या है हरिवासर
द्वादशी तिथि का पहला चौथाई समय हरि वासर कहा जाता है. चूंकि व्रत का पारण हरि वासर में नहीं होता, इसलिए व्रती को पारण के लिए इसके खत्म होने का इंतजार करना होता है. यानी द्वादशी तिथि का प्रथम चौथाई समय बीतने के बाद पारण हो सकता है. पंचांग में हर तिथि की पूर्ण अवधि है, उसके चार भाग कर प्रथम भाग का समय बिताने के बाद ही पारण करना चाहिए. बेहतर होगा कि इसे पंचांग में देखकर ही पारण का समय तय करें.

प्रात:काल में उत्तम है व्रत पारण
एकादशी व्रत पारण के लिए सबसे अच्छा समय प्रात:काल है. व्रती को मध्यान्ह काल के दौरान व्रत खोलने से बचना चाहिए. यानी प्रात: सूर्योदय के बाद तीन-चार घंटों के भीतर व्रत खोल लेना चाहिए. मध्यान्हकाल अर्थात दोपहर में 11 से दोपहर 1 बजे तक व्रत नहीं खोलना चाहिए. किसी कारण आप प्रात:काल व्रत नहीं खोल पाए हैं तो मध्यान्हकाल बीतने पर ही व्रत खोलना चाहिए.

एकादशी दो दिन पड़ने पर
कई बार स्थिति आती हैं कि एकादशी दो तारीखों में पड़ती है. मतलब एकादशी का व्रत लगातार दो दिन रहता है. ऐसे में स्मार्ट मत को मानने वालों को पहले दिन वाली एकादशी, वैष्णव मत वालों को दूसरे दिन वाली एकादशी व्रत करना चाहिए. संन्यासियों, विधवाओं और मोक्ष के इच्छुक लोगों को दूसरे दिन की एकादशी करनी चाहिए.

इन्हें पढ़ें :
Mangal Grah: आषाढ़ मास में मंगलवार के दिन ऐसे करें मंगल के दोष को दूर, हनुमान जी की पूजा से दूर होंगी परेशानी

सफलता की कुंजी: युवाओं को इन दो चीजों को लेकर हमेशा रहना चाहिए गंभीर, नहीं तो उठानी पड़ती हैं परेशानियां
lifestyle https://ift.tt/3hEIrmS
Weight Loss Tips: समोसा जैसी ऑयली चीजें खाने के बाद भी नहीं बढ़ेगा वजन, बस खाने के बाद करें ये काम

Oily Food: बारिश के मौसम में तला भुना खाने का सबसे ज्यादा मन करता है. गर्मागरम पकोड़े, समोसे और ब्रेड पकोड़ा देखकर मुंह में पानी आ जाता है, लेकिन वजन बढ़ने के डर से हम ऐसी चीजें खाने से बचते हैं. कई बार हम अपनी पसंदीदा चीजें खाने से कतराते हैं, लेकिन अब आपको अपने मन को मारने की जरूरत नहीं है. आप बेहिचक कोई भी ऑयली खाना खा सकते हैं और इससे आपका वजन भी नहीं बढ़ेगा. अब आपको ऑयली फूड खाने से पहले कई दफा सोचने की जरूरत नहीं है, बस आपको छोटा सा एक काम करना होगा, जिससे आपका वजन पूरी तरह से कंट्रोल रहेगा. आइये जानते हैं आपको कोई भी ऑयली चीज खाने के बाद क्या करना होगा.

गर्म पानी- एक नियम बना लें कि जब भी आप ऑयली खाना खाएं जैसे समोसे, कचौड़ी या पकोड़े तो उसके 15 से 20 मिनट बाद 1 गिलास हल्का गर्म पानी जरूर पीएं. ऐसा करने से ऑयली खाना आसानी से पच जाएगा और पाचन तंत्र मजबूत होगा. गर्म पानी पीने से शरीर पर जमा एक्सट्रा फैट भी कम हो जाता है.

डिटॉक्स ड्रिंक- तला, भुन या ऑयली खाने के बाद आपको बॉडी को डिटॉक्स करने वाला ड्रिंक जरूर पीना चाहिए. इस ड्रिंक से शरीर में जमा एक्सट्रा फैट और विषैले पदार्थ भी बाहर निकल जाते हैं. इसके लिए आप कोई भी ऑयली चीज खाने के 10-15 मिनट बाद एक गिलास गर्म पानी में एक नींबू का रस डालकर डालकर पी लें.

ग्रीन टी- अगर आप ऑयली खाना खाते हैं तो इसके बाद आप ग्रीन टी या कोई हर्बल टी पी लें. इससे फैट जमा नहीं होगा और खाना भी जल्दी पच जाएगा. अगर आपके पास ग्रीन टी नहीं है तो आप लैमन ची भी पी सकते हैं.

फ्रेश फ्रूट्स- तला हुआ खाने के बाद आप आप ताजा फल भी खा सकते हैं. फ्रूट्स खाने से ऑयली खाने से होने वाला नुकसान कम होता है. फलों से पाचन दुरुस्त रहता है और वजन भी कम होता है. इसलिए ऑयली खाने के करीब 15-20 मिनट बाद आप कोई भी ताजा फल खा लें.

ये भी पढ़ें:  स्नैक्स में आपको पसंद आएगा आलू नगेट्स का स्वाद, जानिए बनाने की सिंपल रेसिपी
lifestyle https://ift.tt/3dJnEOa
Guru Purnima : आदिगुरु व्यास ने इन कारणों से वेदों को चार भागों में बांटा

Guru Purnima : पौराणिक कथाओं के अनुसार महर्षि वेदव्यास ऋषि पराशर के बेटे थे. शास्त्रों के अनुसार महर्षि व्यास तीनों कालों के ज्ञाता थे. उन्होंने दिव्य दृष्टि से जान लिया था कि कलियुग में लोग धर्म में रुचि नहीं लेंगे. मनुष्य ईश्वर में विश्वास न रखने वाला, कर्तव्य से विमुख और कम आयु वाला होगा. ऐसे में एक बड़े और सम्पूर्ण वेद का अध्ययन उसके बस की बात नहीं होगी. इसी सोच के साथ महर्षि व्यास ने वेद को चार भागों में बांट दिया, जिससे अल्प बुद्धि, अल्प स्मरण शक्ति रखने वाले लोग भी वेदों का अध्ययन करके लाभ उठा सकें.

व्यास ने वेदों को अलग-अलग खण्डों में बांटकर इसे ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद और अथर्ववेद नाम दिया. वेदों का विभाजन करने के कारण ही वे वेद व्यास कहे गए, पहले उनका नाम कृष्ण द्वैपायन था. उन्होंने ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद और अथर्ववेद की जानकारी प्रिय शिष्यों वैशम्पायन, सुमन्तुमुनि, पैल और जैमिन को दिया. वेदों में मौजूद अत्यंत ज्ञान, रहस्यमयी और मुश्किल होने के कारण व्यास ने पुराणों की रचना पांचवे वेद के रूप में की. इसमें वेद का ज्ञान रोचक किस्से-कहानियों के रूप में समझाया गया है. उन्होंने शिष्य रोम हर्षण को पुराणों का ज्ञान दिया.

शिष्यों ने बुद्धि बल के अनुसार वेदों को शाखाओं और उप-शाखाओं में बांटा. महर्षि व्यास ने महाभारत भी रचा. आदि गुरु माने जाने के कारण गुरु पूर्णिमा का व्यास जयंती के रूप में भी मनाई जाती है, यह पर्व व्यास पूर्णिमा भी मानी जाती है.

पूजन मुहूर्त
- गुरु पूजा के लिए पूर्णिमा को सूर्योदय के बाद तीन मुहूर्त हैं.
- पूर्णिमा तीन मुहूर्त से कम हो तो यह पर्व पहले दिन मनेगा.
- इस दिन सुबह नित्यकर्म-स्नान कर उत्तम-शुद्ध वस्त्र धारण करें.
- फिर व्यास चित्र को फूल या माला चढ़ाकर गुरु के पास जाएं.
- उन्हें ऊंचे सुसज्जित आसन पर बैठाकर पुष्पमाला पहनानी चाहिए.
- वस्त्र, फल, फूल और माला अर्पित कर दक्षिणा भेंट कर आशीर्वाद लें.

इन्हें पढ़ें :

Mangal Grah: आषाढ़ मास में मंगलवार के दिन ऐसे करें मंगल के दोष को दूर, हनुमान जी की पूजा से दूर होंगी परेशानी

सफलता की कुंजी: युवाओं को इन दो चीजों को लेकर हमेशा रहना चाहिए गंभीर, नहीं तो उठानी पड़ती हैं परेशानियां

lifestyle https://ift.tt/3jNyBSq
Parenting Tips: बच्चे की लंबाई बढ़ानी है तो, खाने में जरूर शामिल करें ये 5 चीजें

Kids Height: बच्चे को अगर बचपन से ही पौष्टिक आहार दिया जाए तो इससे उनकी लंबाई, मोटाई और ओवरऑल हेल्थ अच्छी रहती है. अच्छा खाना खाने से बच्चों की इम्यूनिटी मजबूत होती है और जल्दी बीमार नहीं पड़ते हैं. लेकिन अगर बच्चे की डाइट ठीक नहीं है तो इससे बच्चे को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं. इससे बच्चे की लंबाई पर भी असर पड़ सकता है. ऐसे में बच्चों के संपूर्ण शारीरिक विकास के लिए पोषक तत्व बहुत जरूरी है. आपको बच्चे के खाने में ऐसी चीजें शामिल करनी चाहिए, जिससे उसकी लंबाई बढ़े, दिमाग का अच्छा विकास हो और वो स्वस्थ रहे. बहुत से मां-बाप बच्चे की लंबाई को लेकर परेशान रहते हैं. आज हम आपको ऐसी 5 फूड्स बता रहे हैं जिससे आपके बच्चे की लंबाई बढ़ाने में मदद मिलेगी. जानते हैं आपको बच्चे की डाइट में कौन सी चीजें शामिल करनी चाहिए.

1- दूध और दही- बच्चे के लिए सबसे जरूरी आहार दूध है. दूध में प्रोटीन, कैल्शियम और अन्य पोषक तत्व होते हैं. जो बच्चे संपूर्ण विकास में मदद करते हैं. दूध पीने से बच्चे की सेहत और लंबाई दोनों पर असर पड़ता है. लंबाई बढ़ाने के लिए बच्चे को कम से कम 2 बार दूध जरूर पिलाएं. इसके अलावा प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन डी और जिंक से भरपूर दही भी बच्चे की लंबाई पर असर डालती है. आपको बच्चो को खाने में दही जरूर खिलाना चाहिए.

2- सोयाबीन और अंडे- बच्चे की लंबाई बढ़ाने के लिए आपको डाइट में प्रोटीन भरपूर चीजें खिलानी चाहिए. आपको बच्चे की डाइट में सोयाबीन और अंडे जरूर शामिल करने चाहिए. सोयाबीन से हड्डियां मजबूत होती हैं. सोयाबीन में अमीनो एसिड और कई दूसरे पोषक तत्व होते हैं. वहीं अंडा खिलाने से बच्चे को प्रोटीन, राइबोफ्लेविन, बायोटिन और आयरन मिलता है. जिससे बच्चे का शारीरिक और मानसिक विकास अच्छी तरह होता है.

3- हरी सब्जियां- बच्चों के खाने में आपको हरी पत्तेदार सब्जियां भी शामिल करनी चाहिए. आप खाने में पालक, पत्ता गोभी, केल और ब्रोकली शामिल कर सकते हैं. इन सब्जियों में माइक्रो न्यूट्रिएंट्स होते हैं, जिससे बच्चे का शारीरिक विकास अच्छी तरह होता है. इन सब्जियों में कैल्शियम होता है जिससे हड्डियां मजबूत होती हैं. इसके अलावा बच्चे की डाइट में गाजर जरूर शामिल करें. गाजर में बीटा-कैरोटीन होता है, जो बच्चे के स्वास्थ्य पर असर डालता है.

4- होल ग्रेन- बच्चे के शारीरिक विकास के लिए होल ग्रेन बहुत जरूरी हैं. इससे बच्चों को विटामिन बी, मैग्नीशियम, सेलेनियम, जिंक, आयरन और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व मिलते हैं. साबुत अनाज खाने से मिनरल मिलता है जिससे हड्डियां मजबूत बनती हैं. इस तरह के खाने से बच्चे की लंबाई और स्वास्थ्य दोनों अच्छे रहते हैं.

5- ड्राईफ्रूट्स और नट्स- बच्चे के खाने में आपको मेवा जरूर शामिल करने चाहिए. आप उन्हें बादाम, अखरोट, पिस्ता, काजू, किशमिश, खजूर और अंजीर जैसे ड्राईफ्रूट्स खिला सकते हैं. नट्स को पोषक तत्वों का पावरहाउस कहते हैं. इनमें विटामिन, मिनरल, हेल्दी फैट, प्रोटीन और ओमेगा -3 फैटी एसिड होता है, जिससे हड्डियों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है.

ये भी पढ़ें:  डाइट में शामिल करें ये 5 ड्राईफ्रूट्स और नट्स, तुरंत बढ़ने लगेगा हीमोग्लोबिन
lifestyle https://ift.tt/3qP1rDG
Subscribe to:
Posts (Atom)