Sunday, July 4, 2021
Diet Plans बनाते वक्त इन बातों का रखें ख्याल, हेल्दी रहने के लिए मिलेंगे सभी जरूरी न्यूट्रिशन

तेजी से वजन कम करने के चक्कर में कई लोग अतार्किक तरीसे से विचित्र डाइट प्लान को अपना लेते हैं. इस डाइट को मुख्य रूप से जल्दी नतीजे देने के लिए प्रचारित किया जाता है और न सिर्फ शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी पैदा कर सकता है बल्कि मुख्य हार्मोन्स के स्राव को भी रोक सकता है. उसके अलावा, इन डाइट प्लान्स के नतीजे कम समय के लिए भी होते हैं और चंद दिनों बाद ज्यादातर लोगों को वजन बढ़ जाता है. इसलिए वजन में कमी के लक्ष्य को पहले से तय करना जरूरी है, आपको मूल्यांकन करना चाहिए और अपनी लाइफस्टाइल पर विचार करना चाहिए और आहार विशेषज्ञ से मिलना चाहिए. आपके लिए डाइट प्लान्स के कुछ उपाय बताए जा रहे हैं जिसको आपको कभी भी आंख बंद कर अनुसरण नहीं करना चाहिए.

5 बाइट डाइट- ब्रेकफास्ट दिन भर का प्रमुख भोजन है. ये शरीर में आपके ग्लूकोज को फौरन बढ़ा देता है और आपकी ऊर्जा और अच्छी स्वास्थ्य बनाए रखने में मदद करता है. इसके विपरीत 5 बाइट डाइट आपको अपना ब्रेकफास्ट खाने से रोकता है और सिर्फ और लंच और डिनर खाने की अनुमति देता है. इस तरह की डाइट आपके शरीर और मांसपेशियों को कमजोर बना सकती है, जबकि ऊर्जा की कमी से आप दिन भर थका हुआ महसूस करेंगे. असंतोष और अत्यधिक भूख
से जलन हो सकती है.

जीरो शुगर डाइट- अपनी डाइट चार्ट से हम रिफाइन शुगर की मौजूदगी को हटा सकते हैं क्योंकि ये सेहत को बुरी तरह प्रभावित करता है. लेकिन शुगर-मुक्त डाइट की सूरत में, ये फल के शुगर खाने की भी इजाजत नहीं देता. हालांकि, अगर आप अपनी सब्जी या फल के सेवन में इस विचित्र डाइट प्लान की वजह से कटौती करते हैं, तो आप आसानी से अपने इम्यून सिस्टम को कमजोर कर सकते हैं, जो आपको क्रोनिक बीमारियों के लिए ज्यादा संवेदनशील बना देगा. आपको याद रखना चाहिए कि फल और सब्जी मिनरल्स, विटामिन्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर का खजाना हैं, जो आपके अंगों को क्रियाशील रखते हैं.

सेब का सिरका- सिरका अम्लीय है और सेब के सिरके के अधिक सेवन से पाचन संबंधी समस्याएं जैसे मतली, पेट दर्द या यहां तक कि सीने में जलन भी हो सकता है. सेब का सिरका आपकी सेहत के लिए उसी वक्त मुफीद हो सकता है जब उसका इस्तेमाल व्यवस्थित और संतुलित तरीके से करें. अपने भोजन जैसे सलाद, सॉस के साथ सेब के सिरके को शामिल करें.

Weight Loss Tips: चर्बी घटाने और बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद करता है करी पत्ता का जूस, घर में आसानी से बनाएं

'जन्नत' गर्ल Sonal Chauhan याद हैं? 13 साल में बिल्कुल नहीं बदला लुक, जानें कैसे रखती हैं खुद को फिट
lifestyle https://ift.tt/2UmYcHc
कुत्तों की तुलना में बिल्लियों को कोविड-19 संक्रमण का ज्यादा खतरा, रिसर्च से हुआ खुलासा

अगर आप कोरोना पॉजिटिव हैं, तो आप कुत्ते और बिल्लियों से दूर रहें ताकि उन तक संक्रमण के आगे बढ़ने के जोखिम से बचा जा सके. एक रिसर्च में पाया गया है कि पालतू जानवरों में संक्रमण सोच से ज्यादा आम है. दरअसल, ये रिसर्च जानवरों पर उसके प्रभाव को जानने की जरूरत पर जोर देता है. उसमें बताया गया है कि कोरोना वायरस की चपेट में आने का खतरा जानवरों को भी है. उट्रेस यूनिवर्सिटी, नीदरलैंड्स के शोधकर्ताओं ने कहा है कि ट्रांसमिशन का सबसे संभावित मार्ग इंसान से जानवर है न कि जानवर से इंसान. शोधकर्ता एल बरोन्स ने कहा, "अगर आप कोविड-19 से पीड़ित हैं, तो आपको अपने कुत्ते या बिल्ली के संपर्क से बचना चाहिए, ठीक उसी तरह जिस तरह आप दूसरे लोगों के साथ करते हैं."

उनका कहना है कि मुख्य चिंता, हालांकि, जानवरों की सुरक्षा नहीं है बल्कि संभावित खतरा जो पालतू जानवर वायरस के प्रसार के तौर पर कर सकते हैं और फिर उसे इंसानी आबादी के बीच पेश कर सकते हैं. उन्होंने बताया, "सौभाग्य से, अब तक जानवर से इंसानों में ट्रांसमिशन का मामला नहीं पाया गया है. बल्कि, कोविड-19 पॉजिटिव घरों से पालतू जानवरों में उच्च प्रसार के बावजूद, ऐसा लगता नहीं है कि पालतू जानवर महामारी में एक भूमिका निभाते हैं."

जानवरों में कोविड-19 संक्रमण का खतरा
रिसर्च के लिए, शोधकर्ताओं ने 196 घरों के 156 बिल्ली और 154 कुत्तों को शामिल किया, जहां मालिक पिछले 2 से 200 दिनों के दौरान कोरोना की जांच में पॉजिटिव पाए गए थे. नतीजे जानने के लिए, ब्लड टेस्ट (पूर्व के संक्रमण की सूरत में एंटीबॉडीज की जांच) और पीसीआर टेस्ट (वर्तमान संक्रमण की जांच) किया गया. रिसर्च के नतीजे से पता चला कि 31 बिल्लियां और 23 कुत्ते एंटीबॉडीज टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए और छह बिल्लियां और 7 कुत्ते पीसीआर टेस्ट में पॉजिटिव मिले. ये क्रमश: 17.4 और 4.2 फीसद का आंकड़ा बनाता है.

विशेषज्ञों का क्या है कहना?
गुएलफ यूनिवर्सिटी, कनाडा में पशु चिकित्सा रोगविज्ञान के प्रोफेसर ड्रोथी बिंजल ने कहा, "अगर किसी को कोविड-19 की बीमारी है तो आश्चर्यजनक रूप से उच्च संभावना है कि ये लोग अपने जानवरों में संक्रमण का ट्रांसमिशन करेंगे. बिल्लियां, विशेषकर जो मालिक के बिस्तर पर सोती हैं, विशेष रूप से कमजोर प्रतीत होती हैं. इसलिए, अगर आपको कोविड-19 है, तो मैं सलाह दूंगा कि अपने पालतू जानवरों से दूरी बनाए रखें और उसे अपने बेडरूम से बाहर करें."

'जन्नत' गर्ल Sonal Chauhan याद हैं? 13 साल में बिल्कुल नहीं बदला लुक, जानें कैसे रखती हैं खुद को फिट

Weight Loss Tips: चर्बी घटाने और बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद करता है करी पत्ता का जूस, घर में आसानी से बनाएं
lifestyle https://ift.tt/3hffAH5
बिना यूटरस वाली महिला ने स्वस्थ बच्ची को दिया जन्म, आखिर कैसे हुआ ये चमत्कार

बिना यूटरस के पैदा महिला ने चमत्कारिक ढंग से एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया है. महिला यूटरस ट्रांस्पलांट के बाद इन विट्रो फर्टिलाइजेशन तकनीक की मदद से मां बनने का सुख पाने में सफल हुई.

बिना यूटरस के जन्मी महिला बनी मां

अमानडा ग्रुनेल 16 साल की थी जब उसके शरीर में कुछ असामान्य गड़बड़ी का अंदाजा हुआ. दरअसल, उसे पीरियड्स नहीं आ रहे थे. एक साल बाद डॉक्टरों ने बताया कि यूटरस नहीं होने के चलते वो ममता का सुख प्राप्त नहीं कर सकती. उसने बताया, “जब मैं 16 साल की थी, तो मुझे असाधारण स्थिति का पता चला. मुझे पीरियड्स नहीं आ रहे थे. जब 17 साल की हुई तो पाया कि मेरा यूटरस नहीं है. मुझे याद है डॉक्टर का ये कहना कि मैं कभी मां नहीं बन पाऊंगी और इसका विकल्प यूटरस ट्रांसप्लांट हो सकता है, ये अद्भुत था.”

यूटरस ट्रांस्पलांट के बाद IVF बना सहारा

32 साल की उम्र में उसका तलाक होने के बाद उसने मां बनने का विकल्प तलाशना शुरू किया. इसी क्रम में एक दोस्त ने गर्भाशय ट्रांसप्लांट सर्जरी कराने की राय दी. उसे लगा कि उसकी दुनिया बदल सकती है. आपको बता दें कि गर्भाशय ट्रांसप्लांट सर्जरी का उद्देश्य माहवारी की समस्या दूर करना नहीं बल्कि महिला को जन्म के योग्य बनाना होता है. इस प्रक्रिया को पूरा कराने में उसके दोस्तों, मंगेतर और परिजनों ने हौसला बढ़ाया. ठीक उसी वक्त उसे एक और झटका लगा. डॉक्टरों ने बताया कि उसकी मां को ओवेरियन यानी यूटरस कैंसर है.

अमानडा बताती है कि उसकी मां ने अपने सपने के बारे में उसे बताया था, ”मेरी मुलाकात तुम्हारी बेटी से हुई. उसका नाम ग्रेस है, और बच्ची बिल्कुल तुम्हारी शक्ल-सूरत जैसी दिखाई देती है.” उसने एक डोनर से यूटरस हासिल किया और इन विट्रो फर्टिलाइजेशन ट्रीटमेंट के जरिए प्रेगनेन्ट होने में सक्षम हुई. इस साल मार्च के महीने में उसने एक स्वस्थ लड़की को जन्म दिया. बच्ची का नाम मां की इच्छा के मुताबिक ग्रेस रखा गया है. जन्म के वक्त उसका वजन 6 पाउंड और 11 औंस था.

Weight Loss Tips: चर्बी घटाने और बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद करता है करी पत्ता का जूस, घर में आसानी से बनाएं

'जन्नत' गर्ल Sonal Chauhan याद हैं? 13 साल में बिल्कुल नहीं बदला लुक, जानें कैसे रखती हैं खुद को फिट
lifestyle https://ift.tt/3dIOJ3X
आर्थिक राशिफल 04 जुलाई 2021: मेष, तुला और धनु राशि वालों को हो सकती है धन की हानि, 12 राशियों का जानें राशिफल

Arthik Rashifal Today 4 July 2021, Aaj Ka Rashifal, Daily Money And Finance Horoscope: पंचांग के अनुसार 04 जुलाई 2021 को आषाढ़ मास की कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है. आज मेष राशि में चंद्रमा का गोचर बना हुआ है. कर्क राशि में शुक्र और मंगल की युति बनी हुई है. शनि और गुरु वक्री हैं. आइए जानते हैं आज का आर्थिक राशिफल.

मेष राशिफल (Aries Horoscope)
लेनदेन में सावधानी बरतें. सेहत को लेकर सावधान रहें. लाभ प्राप्त करने के लिए आज योजना बनाकर कार्य करें.

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)
प्रतिद्वंदी आज मिलने वाले लाभ को प्रभावित करने की कोशिश कर सकते हैं. आज वाणी दोष से बचें, व्यापारिक संबंध प्रभावित हो सकते हैं.

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)
धन को प्राप्त करने के लिए गलत कार्यों से दूर रहे हैं. धन की हानि के साथ अपयश भी प्राप्त हो सकता है. छवि को बेहतर बनाए रखने का प्रयास करें.

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)
क्रोध के कारण आज मिलने वाला लाभ प्रभावित हो सकता है. स्वभाव में विनम्रता लाएं. संपर्क क्षमता को विकसित करें.

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)
धन की कमी महसूस हो सकती है. उधार मांगने वाले भी आज आपको तनाव दे सकते हैं. इसलिए संयम और सावधनी बरतें. निवेश करना चाहते हैं तो योजना बनाएं.

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)
तनाव से मुक्ति मिलेगी. आय के स्त्रोत विकसित करना चाहते हैं तो आज का दिन उत्तम है. आज भूमि आदि में निवेश कर सकते हैं.

तुला राशिफल (Libra Horoscope)
विवाद की स्थिति से दूर रहे हैं. आज अनावश्यक विवाद में उलझ कर मिलने वाले लाभ से वंचित हो सकते हैं. धैर्य बनाएं रखें.

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)
धन का प्रबंधन कैसा किया जाना चाहिए. इस बारे में विचार करें. भविष्य को ध्यान में रखकर निवेश की योजना तैयार कर सकते हैं. आज कर्ज लेने से बचें.

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)
आज गलत कार्यों से बचें. धन प्राप्त करने के लिए कोई भी गलत कार्य न करें. यदि कोई प्रलोभन दे तो उसे इनकार कर दें. आज के दिन धैर्य बनाएं रखें.

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)
शनि आपकी राशि में ही विराजमान हैं. इस समय शनि वक्री चल रहे हैं. आज बड़ी पूंजी का प्रयोग सोच समझ कर करें. हानि हो सकती है. दिल और दिमाग का संतुलन बनाने का प्रयास करें.

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)
योजना बनाकर कार्य करने से लाभ प्राप्त होगा. आज आपको कोई धोखा देने की भी कोशिश कर सकता है. रोग से बचाव करें. धन का लाभ प्राप्त करने के लिए परिश्रम करें.

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)
आज भ्रम की स्थिति से दूर रहने का प्रयास करें. धन का व्यय आज आपको परेशान कर सकता है. घर को सुंदर बनाने के लिए आज धन का व्यय कर सकते हैं. आज मन प्रसन्न रहेगा.

यह भी पढ़ें

Budhaditya Yoga: सूर्य और बुध ग्रह की युति से बनता है बुधादित्य योग, जिसकी कुंडली में होता है उसे जीवन में मिलती है अपार सफलता

Chanakya Niti: प्रेम संबंध में इन बातों का रखना चाहिए ध्यान, नहीं तो संबंध हो जाते हैं खराब
lifestyle https://ift.tt/3jHahSq
Horoscope Today 04 July 2021: वृष, सिंह और कुंभ राशि वाले इन बातों का ध्यान रखें, सभी राशियों का जानें आज का राशिफल

Horoscope Today 04 July 2021, Daily horoscope: पंचांग के अनुसार 04 जुलाई 2021, रविवार को आषाढ़ मास की कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है. आज चंद्रमा मेष राशि में विराजमा है. आज अश्विनी नक्षत्र है. आज के ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित कर रही है. आज कुछ राशियों को धन और सेहत के मामल में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है.

मेष राशिफल (Aries Horoscope)
आज का दिन मन पसंदीदा कार्यों को प्राथमिकता देते हुए उनके पूरे समर्पण के साथ जुटे. मन अध्यात्म से जुड़ रहा है तो भजन कीर्तन से मन को शांति मिलेगी. टीम लीडर साथियों पर कठोर नियम लागू न करें, फ्लेक्सिबल माहौल से बेहतर परिणाम मिलेंगे. होटल-रेस्टोरेंट आदि कारोबार से जुड़े लोगों के लिए अच्छा मुनाफा है. युवाओं को सिर्फ कल्पना में ही समय बर्बाद नहीं करना चाहिए, करियर हो या कारोबार फोकस बढ़ाए बिना लाभ नहीं मिलेगा. सेहत को लेकर कुछ चिंताएं आ सकती हैं. अनिद्रा नुकसानदेह हो सकती है. आर्थराइटिस रोगियों को नियमित एक्सरसाइज में कोताही नुकसानदेह हो सकती है. जीवनसाथी को करियर के लिए प्रेरित करें.

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)
आज दिन की शुरुआत सूर्य देव के स्मरण और उपासना के साथ करें, पूरा दिन शुभ और सकारात्मक भाव से बीतेगा. जरूरतमंद की हर संभव मदद करें. कारोबारियों को थोड़ी बुद्धि का उपयोग करना है, मुनाफे के लिए सोचना ठीक नहीं होगा. खुदरा कारोबारियों के लिए थोड़ा कम लाभ का दिन है. फिर भी मायूस न हों, जल्द ही स्थितियों में परिवर्तन की संभावना बन रही है. अभिभावकों को छोटे बच्चों के पालन पोषण में दी गई शिक्षा की सही निगरानी करें. स्वास्थ्य की स्थिति लगभग सामान्य रहेगी. जिनकी याददाश्त कमजोर है, वह कुछ देर ध्यान करें. अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है, इसलिए सामान की सुरक्षा का ध्यान रखें.

04 जुलाई 2021 का जानें शुभ मुहूर्त, नक्षत्र और राहु काल का समय, चार ग्रह रहेंगे वक्री

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)
आज का दिन सभी महत्वपूर्ण कामों में वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा. बिगड़े काम भी बनते नजर आ रहे हैं. ऑफिस से शुभ समाचार मिलने की संभावना है. कारोबारी में मंदी की आशंका परेशान कर सकती है, लेकिन मानसिक मजबूती बनाए रखनी होगी. खाने-पीने यानी होटल रेस्टोरेंट कि यदि आप मालिक हैं तो दिन अच्छा रहेगा मन में यदि कुछ दिनों से व्यापार में बदलाव करने का विचार चल रहा है तो कर सकते हैं. युवा कोई भी गैरकानूनी काम न करें. स्वास्थ्य में काम का असर थकावट के रूप में उभरेगा. परिवार में सभी के साथ सहयोग बढ़ाएं, मतभेद की स्थिति नुकसानदेह होगी.

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)
आज के दिन दूसरों को अनायास सलाह देने की आदत मतभेद पैदा कर सकती है. खुद को नकारात्मकता से दूर रखकर ऊर्जा संचित रखें. कामकाज के दौरान विरोधियों की साजिश से बचने का प्रयास करें. व्यापारियों के लिए उधारी चुकाने समय लेन-देन साफ रखने की जरूरत है. इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना चाह रहे हैं तो लाभ योग है. युवाओें को खुद को अपडेट रखना चाहिए. अच्छे सेहत के लिए फिटनेस से समझौता न करें, तो वहीं दूसरी ओर दवा से रिएक्शन या एलर्जी होती है तो बगैर डॉक्टर से पूछे कोई दवा प्रयोग न करें. सहकर्मियों और पड़ोसियों से संबंध अच्छे रखें. घर में तालमेल बना रहेगा.

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)
आज आपका परिश्रम का तारतम्य भविष्य के राह खोलेगा. परिवार में मिलजुलकर रहना होगा. किसी की आदत या गलती से कोई परेशानी महसूस हो रही है तो उसे अपनों से शेयर करें, समाधान जरूर होगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए समय ठीक है, वर्क शेड्यूल की एकरसता को तोड़ने से लाभ मिलेगा. युवाओं में फैशन से जुड़े लोगों को प्रोजेक्ट के साथ अच्छे लाभ का मौका मिलेगा. कारोबारियों को विवादित मामलों में सजग रहने की जरूरत है, अन्यथा जुर्माना भरना पड़ सकता है. डेंगू या मलेरिया से बचने के उपाय पूरे रखें, वहीं दूसरी ओर साइटिका के मरीज अलर्ट रहें. परेशानी की घड़ी में परिवार और दोस्तों का सहयोग मिलेगा.

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)
आज के दिन लंबित कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा. ऑफिशियल संबंध उन्नति की ओर ले जाएंगे. किसी सहकर्मी को आपसे मदद की जरूरत है तो संकोच मदद करें. विदेशी कंपनियों से व्यापार कर रहे कारोबारियों को जबरदस्त मुनाफा होगा. खुदरा कारोबारी गुणवत्ता से समझौता न करें. ग्राहकों के साथ व्यवहार में और नरमी लाएं. युवाओं को वाहन चलाते समय सावधानी रखनी होगी. खुद या साथ में मौजूद दूसरे व्यक्ति को चोट लग सकती है. स्वास्थ्य को लेकर गर्भवती महिलाएं महामारी को देखते हुए अलर्ट रहें. संयुक्त परिवार में रहने वाले लोगों के बीच तालमेल बढ़ेगा. मित्रों से नए प्रोजेक्ट और करियर पर अच्छे सुझाव मिलेंगे.

तुला राशिफल (Libra Horoscope)
आज के दिन थोड़ा रफ-टफ होना पड़ेगा. परिस्थितियों के अनुसार खुद में बदलाव ला सकते हैं. ऑफिस के पेंडिंग हो रहे काम समय से निपटाने होंगे, कार्यस्थल पर आपकी लगन और मेहनत से सकारात्मक परिणाम दिखेगा. नये व्यापार की नीतियों में आपको सतर्कता से कदम उठाने होंगे. रियल एस्टेट कारोबारियों को कामकाज का तनाव घेर सकता है. प्रतिद्वंद्वियों के साथ किसी भी तरह की लड़ाई से दूर रहना चाहिए. युवाओं को लक्ष्य में फोकस बनाए रखने की जरूरत है. स्वास्थ्य में हृदय रोगियों को सचेत रहना होगा. बीपी या शुगर के मरीज हैं तो खानपान बेहद संतुलित रखें. परिवार में रिश्तों को लगातार सुधारने का प्रयास करें.

Budhaditya Yoga: सूर्य और बुध ग्रह की युति से बनता है बुधादित्य योग, जिसकी कुंडली में होता है उसे जीवन में मिलती है अपार सफलता

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)
आज के दिन अहंकार या आक्रोश का भाव मजाक का पात्र बना सकता है. नौकरी में स्थानांतरण की संभावना बन रही है, मूल स्थल से काफी दूर भी भेजा जा सकता है. कामकाज में बाधा आएगी ऐसे में तनाव में न फंसते हुए धैर्य रखें. कारोबारियों को हिसाब-किताब सही रखना होगा, अन्यथा कानूनी कार्यवाही की चपेट में आ सकते हैं. युवा खुद को परिश्रम में लगाए रखें. परेशानियों को दिमाग में जगह न दें. स्वास्थ्य को लेकर स्थितियां अनुकूल रहेगी, चिंतामुक्त रहें. महामारी को देखते हुए बच्चों को अनावश्यक रूप से बाहर न भेजें. घर की जरूरत और परिजनों की इच्छाओं के प्रति सजगता बरतना होगा.

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)
आज के दिन क्रिएटिव कार्य को महत्व दें, जो आपको प्रसन्नता का अनुभव कराएं. मूल निवास से दूर रहकर नौकरी करने वालों के लिए समय बहुत अच्छा है, प्रमोशन या सैलरी में बढ़ोत्तरी की संभावना है. कारोबार में बदलाव करना चाह रहे व्यापारियों को पुख्ता कार्ययोजना बनाए बिना फैसला लेना ठीक नहीं. हेल्थ को लेकर मौसम में बदलाव के चलते डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है, अधिक शारीरिक कमजोरी महसूस होने पर डॉक्टर से संपर्क करें. घर के नियमों का पालन करें अन्यथा बड़े नाराज हो सकते हैं. घर में किसी विवाद की स्थिति में बड़े सदस्यों के साथ विनम्रता से ही पेश आएं. जल्द समाधान होगा.

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)
आज के दिन मौज-मस्ती के साथ बिताना लाभकारी रहेगा. ध्यान रखें परिवार की मदद करने में पीछे न हटे. लोगों से अच्छा व्यवहार और नेटवर्क बनाएं. सरकारी कामकाज बनते नजर आ रहे हैं. बॉस को प्रसन्न रखेंगे तो प्रमोशन की भी बात चल सकती है. बड़े कारोबारियों को पैसे के लेनदेन में सतर्कता रखनी होगी. विदेश से निवेश है तो कागजी दस्तावेज पूरे रखने होंगे. युवाओं के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा. सेहत में हृदय में भार और दर्द जैसी स्थिति है तो गंभीरता से लें. घरेलू मामलों में बिना सोचे खर्च किया धन डूब सकता है. परिवार संग मिल कर दान, धर्म पूजा पाठ करना चाहिए.

Chanakya Niti: प्रेम संबंध में इन बातों का रखना चाहिए ध्यान, नहीं तो संबंध हो जाते हैं खराब

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)
आज से परिस्थितियों में बदलाव के योग बन रहे हैं. नौकरी छोड़ने या काम बदलने का मन में विचार आ रहा है, तो यह भाव तत्काल त्याग दें. भविष्य में स्थितियां जल्द सुधारने वाली हैं. जिन लोगों को बिजनेस की शुरुआत करनी है वह इसकी प्लानिंग बना लें, सफलता मिलने की प्रबल संभावनाएं बन रही हैं. पार्टनरशिप में बिजनेस कर रहे हैं तो निवेश बढ़ाने को लेकर प्लानिंग कर सकते हैं. बच्चों को ऐसे खेल खेलने की जरूरत है, जिसमें उनके दिमाग का विकास हो. सेहत को देखते हुए चिंतित से बचना होगा. पुरानी बीमारियां उभर सकती हैं. जीवन साथी से विवादों में राहत मिलेगी.

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)
आप के दिन कलात्मक वाणी से लोगों को आकर्षित कर सकेंगे, ध्यान रहे कि महत्वपूर्ण कामों में आनाकानी या कल के लिए टालना नुकसानदेह हो सकता है. कार्यस्थल पर सहयोगी सफलता की कुंजी बनेंगे, ऐसे में सबको महत्व दें. करियर में तकनीकी का प्रयोग उन्नति दिलाने में बहुत सहायक रहेगा साथ ही नयी चुनौतियां मिलेगी,आपको इससे परेशान होने के बजाय कुछ नया सीखना चाहिए. व्यापारियों को विदेशी कंपनियां से अच्छा मुनाफा मिलेगा. युवा कंसंट्रेशन से काम करते रहें. स्वास्थ्य में महिलाओं को हार्मोन डिसऑर्डर के प्रति सचेत रहना होगा. परिवार में किसी का जन्मदिन है तो उनको उपहार अवश्य दें.

यह भी पढ़ें

Sawan 2021: सावन का पहला सोमवार कब है? जानें डेट, शुभ मुहूर्त और महत्व
lifestyle https://ift.tt/3hcVcGs
Saturday, July 3, 2021
Multi Vitamin: अब दवा नहीं इस एक सब्जी से मिलेंगे शरीर को मल्टी विटामिन, फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे

कोरोना काल में आपको अपनी सेहत का बहुत ख्याल रखने की जरूरत है. शरीर को मजबूत बनाने के लिए लोग मल्टी विटामिन्स का सेवन कर रहे हैं. बदलते मौसम में खुद को मजबूत रखना भी बहुत जरूरी है. आज हम आपको ऐसी सब्जी के बारे में बता रहे हैं जो आपके शरीर को सभी जरूरी विटामिन देगी और आपको ताकतवर बनाने में भी मदद करेगी. ये सब्जी नहीं औषधि है. हम बात कर रहे हैं कंटोला के बारे में, जिसे वन करेला भी कहा जाता है. कई लोग कंटोला को कर्कोटकी और ककोरा के नाम से भी जानते हैं. इस एक सब्जी में आपको विटीमिन बी12 से लेकर विटामिन डी, कैल्शियम, जिंक, कॉपर और मैग्नीशियम जैसे सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं.

ककोरा में पाए जाने वाले मल्टीविटामिन
ककोरा में एक दो नहीं बल्कि सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं. ककोरा में प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट्स, विटामिन बी1, बी2, बी3, बी5, बी6, बी9, बी12, विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन डी2 और 3, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, सोडियम, विटामिन एच, विटामिन के, कॉपर, जिंक पाए जाते हैं. यानि ये कोई साधारण सब्जी नहीं है. इस सब्जी में शरीर को मजबूत बनाने वाले सभी विटामिन होते हैं. ककोरा की तासीर गर्म होती है और ये खाने में भी बहुत स्वादिष्ट लगता है. इसे खाने से जबरदस्त ताकत मिलती है.

ककोरा इन बीमारियों में फायदा पहुंचाता है
ककोरा आपको कई तरह की बीमारियों से भी बचाता है. आयुर्वेद में भी ककोरा का बहुत महत्व है.
1 ककोरा खाने से सिरदर्द, बालों का झड़ना, कान दर्द, खांसी, पेट का इंफेक्शन नहीं होता है.
2 ककोरा खाने से बवासीर और पीलिया जैसी बीमारियां भी दूर हो जाती हैं.
3 इसे खाने से डायबिटीज में भी बहुत फायदा मिलता है. इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है.
4 बारिश में होने वाले दाद- खास, खुजली से भी ककोरा फायदा पहुंचाता है.
5 ककोरा का फायदा लकवा, सूजन, बेहोशी और आंखों की समस्या होने पर भी किया जाता है.
6 बुखार आने पर भी आप ककोरा खा सकते हैं.
7 ब्लडप्रेशर और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से भी बचाने में मदद करता है.

ककोरा को कैसे खाएं?
ज्यादातर लोग इसकी सब्जी बनाकर खाते हैं. आप इसे करेले की तरह बनाकर खा सकते हैं. आयुर्वेद में इसकी जड़ों, फूल, रस, पत्ते का भी इस्तेमाल किया जाता है. आपको किसी भी सब्जी वाले की दुकान पर ये सब्जी आसानी से मिल जाएगी.

ये भी पढ़ें:

पपीते की पत्ती का जूस इन वजहों से करें इस्तेमाल, जानिए हैरतअंगेज फायदे और बनाने के तरीके
lifestyle https://ift.tt/3jMpscG
Kitchen Hacks: इस तरह रखें हरा धनिया, 20 दिन रहेगा एकदम हरा और बरकरार रहेगी खुशबू

Store Coriander Leaves Long Time: किसी भी सब्जी का रंग धनिया डालते ही और भी स्वादिष्ट और रंगीन हो जाता है. खाने के साथ अगर हरे धनिये की चटनी मिल जाए तो फिर बात ही क्या है. आप किसी भी सब्जी, रायता या दूसरी डिश को धनिया पत्ती से बड़े ही सुंदर तरीके से गार्निश भी कर सकते हैं. धनिया लगभग हर रसोई में इस्तेमाल किया जाता है. धनिया सिर्फ सजाने के लिए ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद है. डायजेशन के लिए हरा धनिया काफी अच्छा होता है. लेकिन धनिया को स्टोर करने की समस्या सबसे ज्यादा होती है.

हम सब्जी वाले से धनिया ले तो आते हैं, लेकिन 1-2 दिन में ही ये सूखने लगता है. अगर फ्रिज में रखो तो या तो पत्तियां पीली हो जाती हैं या फिर गलने लगती हैं. ऐसे में महिलाएं धनिया को लंबे समय तक फ्रेश रखने के लिए तरह-तरह की तरकीब निकालती रहती हैं. लेकिन इन सब तरीकों के बाद भी अगर आपका हरा धनिया ज्यादा दिन तक नहीं चलता, तो हम आपको हरा धनिया स्टोर करने का बहुत ही गजब का तरीका बता रहे हैं. इस तरह रखने से आपका हरा धनिया पूरे 20 दिन तक एकदम ताजा और हरा बना रहेगा.

टिशू पेपर और अखबार में ऐसे करें हरा धनिया स्टोर
अगर आपको धनिया ज्यादा दिन तक फ्रेश और खुशबूदार रखना है तो आपको इसे रखने के लिए टिशू पेपर और एयर टाइट डिब्बे का उपयोग करना चाहिए. इसके लिए पहले धनिया को अच्छे से धो लें. अब किसी हवादार जगह या पंखे में धनिया का पानी सूखने तक सुखा लें. अब एक किसी टिशू या अखबार में लपेटकर एयर टाइट डिब्बे में रख दें. अब डिब्बे को फ्रिज में रख दें, इससे धनिया करीब 2 हफ्तों तक ताजा रहेगा.

प्लास्टिक बैग में ऐसे करें हरा धनिया स्टोर
आप चाहें तो धनिया को प्लास्टिक बैग में भी रख सकते हैं. इस तरह रखने पर आप धनिया को 20 दिन तक फ्रेश रख सकते हैं. आपको इसके लिए सबसे पहले धनिया को अच्छे से धोकर सुखाना होगा, जिससे पानी पूरी तरह से सूख जाए. अब इसे आप किसी टिशू में लपेट कर पॉलिथिन में डाल कर अच्छी तरह से बंद करके फ्रिज में रख दें. इस तरह फ्रिज में धनिया रखने से लंबे समय तक ताजा और हरा बना रहेगा.

ये भी पढ़ें:

गर्मी में खाएं सिरके वाली प्याज, घर पर बना कर हफ्तों स्टोर कर सकते हैं
lifestyle https://ift.tt/3hx8qwD
Subscribe to:
Posts (Atom)