Saturday, July 3, 2021
पपीते की पत्ती का जूस इन वजहों से करें इस्तेमाल, जानिए हैरतअंगेज फायदे और बनाने के तरीके

Papaya Leaf Juice Benefits: पपीता एक अद्भुत फल है जो प्रकृति की अच्छाई से भरपूर है और बड़े पैमाने पर अमृत समझा जाता है. प्रकृति ने न सिर्फ हमें इस ऊष्णकटिबंधीय फल से नवाजा है बल्कि अनेक औषधीय गुणों के साथ पूरे पौधे को संपन्न भी किया है. न सिर्फ फल में आश्चर्यजनक स्वास्थ्य के फायदे हैं, बल्कि उसकी पत्तियां भी अत्यधिक मजबूत औषधीय गुणों के लिए जानी जाती हैं. पीला, नारंगी, गूदेदार फल विटामिन्स में भरपूर है, उसी के साथ पपीते की हरी पत्तियां विटामिन ए, सी, ई, के, बी और मिनरल्स जैसे कैल्शियम, मैग्नीशियम, ऑयरन, सोडियम का खजाना हैं. पपीते की हरी पत्तियों में एंजाइम जैसे पपैन, काइमोपैपेन और कार्पैन यौगिक भी पाए जाते हैं. प्राकृतिक रूप से पपीते की पत्ती का इस्तेमाल कई बीमारियों का इलाज करने के लिए किया जाता है. उसका रस जादुई असर करता है. पपीते की पत्ती के रस का असाधारण स्वास्थ्य फायदा आपको जानना चाहिए और साथ ही ये जानें कि आप पत्ती को जूस में कैसे बदल सकते हैं.

पपीते की पत्ती से रस बनाने का तरीका

सबसे पहले, 5-10 ताजा और मुलायम पपीते की पत्तियों को लें. उनको बहते नल के नीचे बहते पानी में 5-6 छह बार धोएं. अगली बार, पत्तियों को जूसर जार में डालें और अच्छी तरह से एक चिकनी स्थिरता के लिए मिश्रित करें. आप पत्तियों को अच्छी तरह से कुचलने के लिए आप एक ब्लेंडर का भी उपयोग कर सकते हैं. अब, एक बारीक कपड़े की मदद से मिश्रण को छानें. ताजा जूस को ग्लास में भरें और बाद में उपयोग करने के लिए ठंडा करें.

डेंगू का इलाज- डेंगू ब्लड के प्लेटलेट्स काउंट में तेज कमी के लिए जाना जाता है, पपीते की पत्ती के रस से उसका चमत्कारिक इलाज किया जा सकता है. दिन को पपीते की पत्ती का 25 मिलीलीटर रस पानी में दो बार पीएं. उससे आपके शरीर को स्पष्ट मात्रा में डेंगू बुखार के खिलाफ प्लेटलेट्स पैदा करने में मदद मिलेगी और आपका शरीर स्वस्थ होगा.

लीवर के लिए मुफीद- लीवर के काम को पपीते की पत्ती के रस से सुधारें. रस के उपचार गुणों में लीवर की पुरानी बीमारियों में से एक जौंडिस का इलाज करने की क्षमता होती है. ये लीवर को प्राकृतिक रूप से डिटॉक्सीफाई करता है, और लीवर से अपशिष्ट पदार्थों को साफ करता है.

स्किन, बाल को सुधारता है- पपीते की पत्ती का रस शरीर पर लगाने से सूखी, परतदार स्किन की देखभाल होती है. ये एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजर के रूप में काम करता है, दानों, मुंहासों को कम करता है, अतिरिक्त तेल स्राव को रोकता है. रस बाल के विकास में सहायता करता है, डैंड्रफ, रूसी दूर करता है.

मलेरिया का इलाज करता है- पत्ती के रस में एसिटोगोनिन यौगिक पाया जाता है जो मलेरिया के इलाज में प्रभावी रूप से काम करता है. उसके प्लाज्मोडायस्टेटिक गुण अप्रत्यक्ष तौर पर मलेरिया बुखार को काबू करते हैं.

डायबिटीज काबू के साथ पाचन को बढ़ाता है- रस का औषधीण गुण इंसुलिन संवेदनशीलता को बढ़ाने और ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है. ये ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करता है, किडनी की क्षति को रोकता है. पेट के अल्सर, अपच के लिए उसके एंजाइम हैरतअंगेज काम करते हैं और उसके अलावा, रस ब्लोटिंग को दूर रखता है.

Food Allergy: ये आम खाद्य पदार्थ भी बना सकते हैं आपको एलर्जी का शिकार, जानिए लक्षण
lifestyle https://ift.tt/3yhUYDB
Food Allergy: ये आम खाद्य पदार्थ भी बना सकते हैं आपको एलर्जी का शिकार, जानिए लक्षण

एलर्जी प्रतिरक्षा प्रणाली की अतिसंवेदनशीलता के कारण होती है. जब शरीर के लिए नुकसानदायक, हानिकारक कीटाणु, बैक्टीरिया या वायरस शरीर पर हमला करते हैं, तब इम्यून सिस्टम भी अपने दुश्मन को पहचानकर मुकाबला करता है. लेकिन कभी-कभी आपका इम्यून सिस्टम दुश्मन को नहीं पहचान पाता है. कई बार धूल-मिट्टी, जानवर के बाल, पेड़-पौधों के परागकण, यहां तक कि कुछ खास खाद्य पदार्थों से अपनी प्रतिक्रिया कर बैठता है, जिसे हम एलर्जी कहते हैं. एलर्जी की प्रतिक्रिया की तीव्रता हल्के से गंभीर हो सकती है.

गंभीर प्रतिक्रिया में फौरन मेडिकल इलाज की जरूरत होती है और उसकी अनुपलब्धता घातक हो सकती है. एलर्जी पैदा करनेवाले कुछ खाद्य पदार्थों में आडू, लहसुन, एवोकाडो, अजवाइन और सरसों के तेल शामिल हैं. नेशनल एंस्टीट्यूट ऑफ एलर्जी एंड इंफेक्शियस डिजीज के मुताबिक, "खाने से एलर्जी करीब 5 फीसद बच्चों और अमेरिकी व्यस्कों की चार फीसद संख्या को प्रभावित करती है." इसके अलावा भी एलर्जी के कुछ अन्य फूड स्रोत हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि एलर्जी मात्र रोग नहीं बल्कि सही उपचार से ठीक किया जा सकता है. एलर्जी का प्रभाव शरीर की संवेदनशीलता पर निर्भर करती है. ये कभी-कभी काफी तेजी से होता है, तो कभी काफी धीमी गति से.

फूड एलर्जी पैदा करनेवाले अन्य प्रमुख स्रोत

दूध- न्यूट्रिशनिस्ट दूध को स्वस्थ डाइट का एक महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. लेकिन, गाय के दूध से एलर्जी सबसे आम किस्म की एलर्जी है. ये दूध पीने या उसके बायो प्रोडक्ट्स जैसे क्रीम, पनीर, आइस क्रीम, योगर्ट और मक्खन खाने से ट्रिगर हो सकता है.

अंडे- सुपर फूड होने के बावजूद, अंडे एलर्जन के सबसे आम किस्मों में से एक है. ये संभव है कि किसी को अंडे की सफेदी से ज्यादा एलर्जी हो सकती है और जर्दी पूरी तरह ठीक हो, उसी तरह उसके विपरीत भी हो सकता है. इस स्थिति को अंडे की सफेदी से एलर्जी कहा जाता है.

मछली- मछली से एलर्जी आम है और एक मछली से दूसरी मछली में अलग-अलग हो सकता है. ये अक्सर दूषित मछली के साथ भ्रमित होता है, इसलिए लोगों को चाहिए कि जो कुछ खा रहे हैं, उस पर ध्यान दें.

मूंगफली- आपने जरूर लोगों को कहते हुए ये सुना होगा कि उन्हें मूंगफली से एलर्जी है. उसका गंभीर प्रभाव हो सकता है और अक्सर जेनेटिक होता है. इस तरह की एलर्जी वाले लोगों को कैंडीज, प्रोटीन बार और खाद्य पदार्थों का सावधानीपूर्वक चुनाव करना चाहिए.

सोयाबीन- अक्सर बच्चों में पाई जानेवाली इस प्रकार की एलर्जी सोयाबीन या उसके कोई बायो प्रोडक्ट्स के खाने से होती है. लोगों को चाहिए कि सोया-मुक्त डाइट का सेवन जरूर करना चाहिए.

एलर्जी के आम लक्षण- उल्टी, नजला, चक्कर, शरीर का नीला पड़ना, खुजली, शरीर पर दाने, आंख, मुंह और जबान का सूजन आदि प्रमुख लक्षणों में शामिल हैं. फूड एलर्जी की समस्या वैसे तो बच्चों में अधिक देखी जा सकती है, लेकिन किसी भी उम्र के लोग एलर्जी से पीड़ित हो सकते हैं. लिहाजा, आप सावधानियां बरतकर आप मुसीबत को मात दे सकते हैं.

Compliment Your Mirror Day: आज मनाया जा रहा कॉम्प्लिमेंट योर मिरर डे, जानिए क्या है इसका महत्व

आज मनाया जा रहा Disobedience Day, जानिए इसका इतिहास और उद्देश्य
lifestyle https://ift.tt/3ApPN6f
Horoscope Today 03 July 2021: मेष और धनु राशि वाले आज इन बातों का रखें ध्यान, 12 राशियों का जानें आज का भविष्यफल

Horoscope Today 03 July 2021, Daily horoscope: पंचांग के अनुसार 03 जुलाई 2021, शनिवार को आषाढ़ मास की कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है. शनि देव मकर राशि में वक्री अवस्था में गोचर कर रहे हैं. चंद्रमा आज मीन राशि में विराजमान हैं. सभी राशियों का आइए जानते हैं, आज का भविष्यफल.

मेष राशिफल (Aries Horoscope)
आज का दिन आपके लिए केवल काम का ही रहने वाला है. आलस्य को बिल्कुल भी स्थान न दें, इसलिए आपको मेहनत पर ही ध्यान केन्द्रित करके रखना होगा. आज की गई मेहनत रंग लाएगी. ऑफिस का वातावरण कूल रखें. सहकर्मियों के साथ स्नेह का व्यवहार रखें. कारोबारियों के लिए दिन मुनाफे का है. स्टॉक मेंटेनेंस को लेकर सतर्कता बरतें. लेखन और कला से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा. सेहत में इंफेक्शन हो सकता है. पहले से बीमार लोगों को सावधानी बरतनी होगी. अनावश्यक घरेलू उपचार नुकसानदेह हो सकता है. संबंधों को सुधारने का प्रयास करें. नए रिश्ते को बनाने के लिए समय उपयुक्त है.

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)
आज रूटीन काम के अलावा भी खुद को व्यस्त करें. इससे काम या कारोबार को लेकर नए मौके बनेंगे. ऑफिस के कार्यों को करने में जितना अधिक तप करेंगे, उतना ही मेहनत को प्रमोशन के रूप में बदल सकेंगे. कारोबार अच्छा नहीं चल रहा है तो धीरज रखने की जरूरत है. अति उत्साह या जल्दबाजी कोई निर्णय या बदलाव नुकसानदेह हो सकता है. युवाओं के लिए दिन अच्छी खबर देने वाला है. स्वास्थ्य के लिहाज से आज खुद को आराम देने के साथ मालिश आदि करा सकते हैं. परिवार के साथ वक्त बिताएं. तालमेल के जरिए जिंदगी का मुश्किल दौर आसानी से काट सकेंगे.

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)
आज कहीं से नए अवसर मिलेंगे और मन में नए आइडिया भी आएंगे. इन पर फोकस करते हुए इन्हें कैश भी कराना होगा. ऑफिस में किसी की आर्थिक मदद को लेकर समझदारी से फैसला लें, वापसी मुश्किल हो सकती है. बेहद जरूरी महसूस होने पर पैर खींचना भी ठीक नहीं. अभिनय के क्षेत्र से जुड़े लोगों को प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा. व्यापार में आज काम नहीं बन रहा तो परेशान न हों. जो लोग रेगुलर प्रॉपर डाइट नहीं फॉलो कर पा रहे हैं, उनका इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है. किसी बात को लेकर समस्या हो तो जीवनसाथी से डिस्कस करें, उनका महत्वपूर्ण सुझाव लाभप्रद होगा.

आर्थिक राशिफल 03 जुलाई 2021: मिथुन, तुला और कुंभ राशि वाले खर्चों पर करें नियंत्रण, अन्य राशियों का जानें आज का राशिफल

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)
आज के दिन छोटी-छोटी बातों के लिए मन खराब करने से समस्याएं और बढ़ेंगी. इससे अपना ही नुकसान होगा, तो वहीं दूसरी ओर धैर्य में कमी रहेगी, इसलिए अलर्ट रहना होगा. काम यदि कई दिनों से पेंडिंग चल रहा है तो उसे आज ही समाप्त कर लें. जो लोग कोस्मेटिक्स का व्यापार करते हैं, उनको लाभ मिल सकता है. युवाओं को करियर के लिए नए विकल्पों की तलाश जारी रखनी चाहिए. बाहर की तली भुनी चीजों को खाने से परहेज करें. महामारी को देखते हुए पिता की सेहत को लेकर भी थोड़ा सजग रहें, यदि पिता आपके साथ नहीं रहते हैं तो फोन कर उनका हाल-चाल लें.

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)
आज के दिन दूसरों के साथ तुलनात्मक व्यवहार से बचना होगा, जो व्यक्ति जैसा है, उसकी खूबी को अपने मुताबिक उपयोग में लाने की आदत डालनी होगी. एक और बात ध्यान रखनी है कि स्वार्थ में किसी से मित्रता न करें. ऑफिस में संतुलित मजाक करें, अन्यथा विवाद हो सकता है. व्यापारिक मामलों में सावधानी रखें, ग्राहकों के साथ व्यवहार में कोई कमी न लाएं. युवा वर्ग को नौकरी के नए अवसर मिलेंगे. स्वास्थ्य में मिर्गी रोगियों को ध्यान रखना होगा. अचानक परेशानियां बढ़ सकती हैं. पुराने मित्रों से संबंध मधुर बनाकर चलने होंगे, क्योंकि वर्तमान में किन्हीं कारणों के चलते विवाद होने की आशंका है.

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)
आज दिन की शुरुआत प्रभु के स्मरण के साथ करें. माता-पिता का आशीर्वाद आपको सकारात्मकता से भरा रखेगा. मल्टीनेशनल कंपनी में काम कर रहे हैं तो आज लाभ के आसार हैं. महिलाओं को कटु वचन बोलने से परहेज करें. जो व्यापारी व्यापार बदलने की सोच रहे हैं, उनको बिना वरिष्ठ सलाहकारों से चर्चा किए बिना कदम नहीं उठाना चाहिए. विद्यार्थी आत्मविश्वास रखें, दिन सफलता देने वाला है. युवाओं को जरूर करियर पर फोकस बढ़ाने की जरूरत है. सांस या अस्थमा के रोगी अलर्ट रहें, अचानक बीमार पड़ने की आशंका है. पीठ दर्द की दिक्कत आ सकती है. परिवार में पार्टनर के साथ तालमेल बनाकर रखें.

Chanakya Niti: पति-पत्नी के रिश्तों में कड़वाहट घोलती हैं ये आदतें, जानें आज की चाणक्य नीति

तुला राशिफल (Libra Horoscope)
आज दिन का शुरुआती समय तनाव से भरा रह सकता है. खुद पर निराशा को हावी नहीं होने देना है, दोपहर बाद मन सामान्य होगा और अटके काम भी बन सकेंगे. ऑफिस में मन मुताबिक काम न होने पर मूड न खराब करें. सॉफ्टवेयर से जुड़े लोगों का अच्छे ऑफर मिलेंगे. पुराने बॉस नौकरी का ऑफर दे सकते हैं, लेकिन निर्णय सोच समझकर लें. मौसम को देखते हुए ऐसा कोई भी आहार न लें, जिससे स्वास्थ्य खराब हो. किसी भी प्रकार का नशा करते हैं तो आत्मबल के साथ छोड़ने का सफल प्रयास करें. परिवार के बड़ों को धन लाभ हो सकता है. जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा.

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)
आज काम के लिए बेवजह की चिंता करना ठीक नहीं. समय के साथ सब कुछ आपके मुताबिक हो जाएगा. आज कार्यस्थल या दफ्तर में बदलाव की संभावना है, जो आपके लिए सुविधाजनक रहेगा. खिलौने के कारोबार कर रहे लोगों को लाभ मिलेगा. युवाओं को तकनीकी ज्ञान बढ़ाने के लिए ऑनलाइन कोर्स करना भी लाभप्रद होगा, तो वहीं डाटा ट्रांजेक्शन को लेकर बहुत सतर्क रहें. थोड़ी भी चूक नुकसानदेह होगी. गर्भवती महिलाएं स्वास्थ्य का ध्यान रखें, महामारी को देखते हुए कोई भी समस्या पर डॉक्टर की सलाह लें. घर के आस-पास कचरा या गंदगी न इकट्ठा होने दें. संपत्ति या जमीन के लिए शुभ समाचार मिल सकता है.

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)
आज दिन की शुरुआत उत्साह से करें, लक्ष्य में आ रही बाधाओं को मनोबल की मजबूती से पार कर पाएंगे. समय की उपयोगिता समझें और उसे कतई बर्बाद न होने दें. नौकरी के लिए कोई ऑफर मिलता हैं तो बिना सोचे-समझे हामी न भरें. पुरानी नौकरी में कोई समस्या नहीं आ रही है तो जल्दबाजी न दिखाएं. युवाओं के लिए थोड़ा कठिन समय है. व्यापारिक कार्यों में बेहतर सफलता की संभावना है. सॉफ्टवेयर संबंधित कामों में लाभ मिलेगा. पित्त प्रधान रोगियों को स्वास्थ्य का ध्यान देना चाहिए, गरिष्ठ भोजन नुकसानदेह होगा. मां के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी, दूसरी ओर घरेलू कार्यों को लेकर भागा-दौड़ी भी पड़ेगी.

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)
आज आपके भरोसेमंद लोग न चाहते हुए भी आपसे दूर जा सकते हैं. अपना व्यवहार सुधारें और करीबियों के साथ कभी कटुता भरा बर्ताव न करें. दिन के तक अंत तक मन अधिक परेशान रह सकता है. नौकरीपेशा लोगों को काम में बॉस के मुताबिक ही काम करना है, अनयास के प्रयोग आपके लिए कठिनाई खड़ी कर सकते हैं. व्यापारी वर्ग को पुराने निवेशों के चलते लाभ मिल सकता है, दूसरी ओर ग्राहकों की आवाजाही मुनाफा दिलाएगी. साहित्य से जुड़े हुए विद्यार्थियों को अच्छे अवसर प्राप्त होंगे. जिनका बीपी असंतुलित रहता है. घर में आकस्मिक धन लाभ की संभावना है. परिवार के भविष्य की योजनाएं बना सकते हैं.

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)
आज दिन अच्छा गुजरा या खराब, इसको लेकर अधिक चिंतित होने की जरूरत नहीं है. समय के साथ घटित घटनाएं सकारात्मक पहलू के साथ लौटेंगी. कर्मक्षेत्र में प्लानिंग के साथ काम करना होगा और आपकी प्लानिंग संस्थान के लिए लाभदायक होगी. नौकरीपेशा से जुड़े लोग हाथ आए मौके को हाथ से जाने न दें. व्यापारियों को अपने स्टाफ के कामकाज की निगरानी करनी चाहिए. किसी की कही सुनी बातों पर विश्वास करना नुकसानदेह हो सकता है. सेहत में बदलता मौसम आपको टाइफाइड या वायरल बुखार की चपेट में ला सकता है. घर की महिला करियर को लेकर कुछ नया करना चाहती हैं तो सहयोग करें.

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)
आज दिन तनाव भरा हो सकता है. किसी अजनबी पर आजीविका से जुड़े विषयों पर विश्वास करना नुकसानदेह हो सकता है. पारिवारिक तनाव के चलते ऑफिस का काम बाधित हो सकता है. सचेत रहें, ऑफिस की टेंशन घर या घर की टेंशन ऑफिस तक न ले जाएं. सहकर्मियों में हंसी का पात्र बन सकते हैं. मार्केटिंग, मीडिया से जुड़े लोगों को प्रमोशन मिल सकता है. व्यापार में प्रॉपर्टी डीलिंग से जुड़े लोगों को घाटा हो सकता है. गठिया रोगी सतर्क रहें, दर्द उठ सकता है. किराये का मकान बदलना चाह रहे हैं तो थोड़ा रुकना ही ठीक होगा. नए मकान की टोकन मनी के लिए दिन उपयुक्त है.

आज की खबरें
Shani Chalisa: शनिवार को शनि चालीसा से करें शनि देव को खुश, इन 5 राशियों को होगा विशेष लाभ
lifestyle https://ift.tt/2UeERId
Compliment Your Mirror Day: आज मनाया जा रहा कॉम्प्लिमेंट योर मिरर डे, जानिए क्या है इसका महत्व

नई दिल्लीः आज दुनियाभर में कॉम्प्लिमेंट योर मिरर डे मनाया जा रहा है. इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को दूसरों के साथ प्यार बांटने के साथ ही खुद के लिए समय निकालने और अपनी तारीफ करने से है, जिससे हम खुद को अच्छा महसूस करा सकें. कॉम्प्लिमेंट योर मिरर डे हम सभी को खुद से थोड़ा और प्यार करना सीखाता है.

दुनियाभर में 3 जुलाई के दिन कॉम्प्लिमेंट योर मिरर डे मनाया जाता है. कॉम्प्लिमेंट योर मिरर डे अपने आप को यह बताने के बारे में है कि आप कितने अविश्वसनीय और अद्भुत हैं. आज के समय में हम सभी अपने बुरे दिन से परेशान हैं. हम सभी के पास ऐसी चीजें हैं जिन्हें हम अपने बारे में पसंद नहीं करते हैं. कॉम्प्लिमेंट योर मिरर डे का मकसद इन चीजों पर ध्यान हटाकर अपने बारे में अच्छी चीजों पर ध्यान केंद्रित करने से हैं.

कॉम्प्लिमेंट योर मिरर डे का इतिहास

आज भी दुनिया में ऐसे कई लोग हैं जो डिप्रेशन का शिकार होने के साथ ही आत्मविश्वास की कमी से जूझ रहे हैं. ऐसे लोग हर साल अपनी जिंदगी से हारकर मौत तक को गले लगा लेते हैं. कॉम्प्लिमेंट योर मिरर डे ऐसे लोगों के आत्मविश्वास को बढ़ाने में काफी मदद करता है. कॉम्प्लिमेंट योर मिरर डे का उद्देश्य आत्म-चर्चा के माध्यम से आपके आत्म-मूल्य की भावना के निर्माण की प्रक्रिया शुरू करना है.

कॉम्प्लिमेंट योर मिरर डे का संबंध केवल हमारी शारीरिक और बाहरी सुंदरता से नहीं है. शारीरिक सुंदरता काफी कम समय के लिए हमारे साथ रहती है, यह निश्चित रूप से हमारे बुढ़ापे तक नहीं टिकेगी. कॉम्प्लिमेंट योर मिरर डे का संबंध हमारे व्यक्तित्व से है, इसका संबंध इससे है कि हम दुनिया को कैसे देखते हैं. कॉम्प्लिमेंट योर मिरर डे का मतलब है कि हम अपनी सभी आंतरिक शक्तियों और आंतरिक सुंदरियों को पहचानने की जरूरत है.

कॉम्प्लिमेंट योर मिरर डे कैसे मनाएं

कॉम्प्लिमेंट योर मिरर डे को मनाने के लिए आपको अपने आईने में दिख रहे शख्स की तारीफ करने की जरूरत है. आप खूद को बता सकते हैं कि आप कितने शानदार और अद्भुत हैं. हर किसी के पास अपनी खास ताकत होती है और आज आपके लिए यह जानने का अवसर है कि आप क्या हैं और फिर इसे अपने आईने में साफ तौर से बोल कर इसकी पुष्टि करें.

कॉम्प्लिमेंट योर मिरर डे मनाने के लिए आज के दिन खुश रहें, स्माइल करें, खुद पर गर्व करें और आत्मविश्वासी बनें. इसके बाद पूरे साल हर दिन ऐसे ही बिताएं. अपनी खुद की कंपनी का आनंद लें और अपने दम पर कुछ करने में आत्मविश्वास महसूस करें. आपके पास जो आत्म-प्रेम है उसे बढ़ाने के लिए आप कई अलग-अलग चीजें कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ेंः
<a href="https://ift.tt/3dzO8RW केजरीवाल ने दिल्ली में बिजली की रिकॉर्ड मांग की आपूर्ति करने पर थपथपाई अपनी सरकार की पीठ, क्या पंजाब पर है निशाना?

गर्भवती महिलाएं लगवा सकती हैं वैक्सीन, CoWIN रजिस्ट्रेशन और वॉक-इन की दी गई इजाजत
lifestyle https://ift.tt/2UXAYYp
आज मनाया जा रहा Disobedience Day, जानिए इसका इतिहास और उद्देश्य

हर साल 3 जुलाई के दिन अवज्ञा दिवस (Disobedience Day) मनाया जाता है. आज के समय में कौन हर समय अच्छा रहना चाहता है. हमेशा बहुत आज्ञाकारी होना कभी-कभी बोर होने का कारण बन सकता है और साथ ही हमारी रचनात्मकता और स्वतंत्रता को भी कम कर सकता है. अवज्ञा दिवस थोड़ा मुक्त होने, थोड़ा जीने और बदलाव के लिए अपना काम करने के बारे में है.

अवज्ञा दिवस का इतिहास

अवज्ञा दिवस मनाने का सही कारण स्पष्ट नहीं है. अवज्ञा दिवस के निर्माता या उत्पत्ति का पता नहीं लगाया जा सका है. फिलहाल इसे रोमांच और दिल बहलाने वाले दिन के तौर पर भी देखा जा सकता है. अवज्ञा दिवस का मतलब मानव कानून को मानने के बजाय अपने विवेक की बात करने का दिन है.

अवज्ञा दिवस का उद्देश्य

अवज्ञा दिवस को मनाए जाने के पीछे की असल वजह लोगों को एक ब्रेक देने से है. हर जगह नियमों से जीने और हर बार देखे जाने के परिणामस्वरूप निराशा और नियंत्रित होने की भावना हमारे अंदर पैदा हो सकती है. ऐसे में खुद को समय देने के लिए अवज्ञा दिवस मनाया जाता है. अवज्ञा दिवस मनाने के लिए अपने दम पर काम करें और उस स्वतंत्रता को महसूस करें जो आप हमेशा से चाहते थे.

हालांकि अवज्ञा दिवस का उद्देश्य लोगों को अपने माता-पिता और शिक्षकों की आज्ञा को नहीं मनाने से संबंधित नहीं है और ना ही इस दिन का उद्देश्य सरकार या समाज के प्रति पूरी तरह से अवज्ञाकारी होने के लिए प्रोत्साहित करना है, लेकिन थोड़े समय के लिए आदेश को नहीं मानने से स्वयं को ताजा करने में मदद कर सकती है.

अवज्ञा दिवस कैसे मनाएं

अवज्ञा दिवस को कुछ नियमों को नहीं मानने के बहाने के रूप में लिया जा सकता है. इससे किसी को चोट नहीं पहुंचनी चाहिए. इसका मतलब यह है कि आप अपने आस-पास के नियमों को तोड़ सकते हैं. जिससे कोई बड़ा नुकसान नहीं होता हो. आज का दिन आपको रोजमर्रा के नियमों और शर्तों से मुक्त महसूस करने का मौका देता है. आज के दिन किया गया थोड़ा सा रोमांच आपके जीवन को और दिलचस्प बना सकता है.

इसे भी पढ़ेंः
उत्तराखंड में 4 महीने में दूसरी बार नेतृत्व परिवर्तन, तीरथ सिंह रावत ने भेजा इस्तीफा, मुख्यमंत्री रेस में इन 4 नामों की चर्चा

उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत ने BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा को भेजा इस्तीफा, गवर्नर से मांगा मिलने का वक्त
lifestyle https://ift.tt/3ydlsWE
Eat Beans Day: आज मनाया जा रहा ईट बीन्स डे, जानिए इसका इतिहास

आज के समय में हम हेल्थी लाइफ के लिए अपने जीवनशैली में तेजी से प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थों को शामिल कर रहे हैं. 3 जुलाई के दिन नेशनल ईट बीन्स डे मनाया जा रहा है. अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के अनुसार हृदय के स्वास्थ्य से संबंधित आहार और जीवनशैली के हिस्से के रूप में बीन्स को आपने नियमित खाने में जोड़ा जा सकता है. बीन्स खाने से आपके रक्त कोलेस्ट्रॉल में सुधार हो सकता है, जो हृदय रोग का एक प्रमुख कारण होता है.

ईट बीन्स डे का उद्देश्य

ईट बीन्स डे को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि इस दिन से आप अपने स्वस्थ जीवनशैली कि शुरुआत कर सकते हैं. आज के दिन से आप अपनी डेली डाइट में बीन्स को शामिल करते हुए तले हुए और जंक फूड्स से दूरी बनाकर एक हेल्थी लाइफ पा सकते हैं. हेल्थी लाइफ के लिए हम सभी को बीन्स को अपने आहार में शामिल करना चाहिए.

ऐसे करने से लंबे समय तक हमें रोगों से बचे रहने में राहत मिलती है. बीन्स के इस्तेमाल से हमें वजन को नियंत्रित करने में भी मदद मिलती है. यूएसडीए के अनुसार यह बताया गया है कि एक वयस्क को अधिकतम स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने के लिए हर हफ्ते कम से कम तीन कप बीन्स का सेवन करना चाहिए. बीन्स में पाए जाने वाले पौष्टिक आहार के कारण कई डायटिशियन इसे अपनी डाइट में शामिल करने की सलाह भी देते हैं.

ईट बीन्स डे का इतिहास

बीन्स की खेती का सबसे पहला संकेत सातवीं सहस्राब्दी ईसा पूर्व में मिला था. वहीं इन सभी के अलावा मिस्रवासियों की इसमें विशेष रुचि देखी गई है. मिस्त्र में मिले कई ताबूतों में दफन लोगों के साथ कई प्रकार की बीन्स को पाया गया है. मानव इतिहास के लिए बीन्स इतने महत्वपूर्ण थे कि इलियड में भी उनका उल्लेख मिलता है. दुनिया भर में बीन्स की 40,000 किस्में पाई जा सकती हैं, हालांकि हम इनमें से कुछ को ही बड़े पैमाने पर बाजारों में उपलब्ध पाते हैं.

बीन्स में प्रोटीन, विटामिन के साथ ही कई पौष्टिक गुण होते हैं. जिससे मिलने वाले फायदों के लिए इसे इस्तेमाल किया जाता है. यह फाइबर और प्रोटीन का एक उत्कृष्ट स्रोत माने जाते हैं. इसमें लगभग किसी भी प्रकार की कोई वसा नहीं पाई जाती है और यह स्वस्थ शरीर के लिए कैल्शियम, फोलिक एसिड, पोटेशियम और आयरन प्रदान करते हैं.

इसे भी पढ़ेंः
सॉलिसिटर जनरल को हटाने के लिए टीएमसी का पीएम मोदी को पत्र, तुषार मेहता बोले- शुभेंदु से नहीं हुई कोई मुलाकात

महाराष्ट्र सरकार बनाने वालों को निशाना बनाया जा रहा, संजय राउत बोले- ED-CBI सरकारों को हटाने में खुद को शामिल न करे
lifestyle https://ift.tt/3hnPZu4
Friday, July 2, 2021
Kitchen Hack: गर्मी में खाएं सिरके वाली प्याज, घर पर बना कर हफ्तों स्टोर कर सकते हैं

Sirke Wala Pyaaz: जब भी हम कहीं बाहर खाना खाने जाते हैं तो खाने के साथ मिलने वाला सिरके वाला प्याज जायके को और बढ़ा देता है. इस प्याज से खाने का स्वाद और मजा दोनों बढ़ जाता है. सिरके वाला प्याज खाने से डायजेशन भी अच्छा होता है. अगर आपको भी सिरका वाला प्याज पसंद है तो आप घर पर भी बना सकते हैं. आज हम आपको रेस्टोरेंट स्टाइल वाला सिरके वाला प्याज बनाना बता रहे हैं. आप इसे बनाकर हफ्ते भर तक स्टोर करके रख सकते हैं. जानते हैं इसे बनाने का तरीका

सिरके वाली प्याज बनाने का तरीका

छोट साइज की प्याज लें- अगर आपको रेस्टोरेंट जैसी सिरके वाली प्याज बनानी है तो आपको इसके लिए बेबी अनियन्स का इस्तेमाल करना होगा. प्याज जितना छोटा होगा स्वाद में उतना ही मीठा होगा.

प्याज में कैसे कट लगाएं- आपको सिरके वाली प्याज तैयार करने के लिए ऐसा कट लगाना है जिससे वो जुड़ा भी रहे और उसके चार हिस्से भी हो जाएं. आपको प्याज के जड़ वाला हिस्सा हटा देना है. इस प्याज को आप चीनी मिट्टी के बर्तन या फिर कांच के बर्तन में रख लें. इससे देखने में भी अच्छा लगेगा.

सिरका वाला प्याज बनाने का तरीका
1- सबसे पहले एक पैन में 1 चम्मच चीनी डालकर, उसका कैरेमल तैयार कर लें.
2- अब इसमें 1 कप पानी और डाल दें. इसके बाद 1 चम्मच साबुत काली मिर्च और 1 तेज पत्ता डालकर पानी को उबाल लें.
3- इससे आपका सिरके वाला प्याज जल्दी खराब नहीं होगा और स्वाद भी बढ़ेगा.
4- अब जिस जार में प्याज को रखना है उसमें हरी मिर्च के साथ 1 कप सादा पानी डाल दें. आप चाहें तो हरी मिर्च नहीं भी डाल सकते हैं.
5- अब 1 कप सफेद सिरका डालें और उसके ऊपर जो पानी उबाला है वो भी छानकर डाल दें.
6- मार्केट जैसा लाल रंग लाने के लिए आप इसमें चुकंदर के 2-4 टुकड़े डाल दें.
7- इससे प्याज का रंग बहुत अच्छा लगेगा और स्वाद में भी फर्क नहीं आएगा.
8- इस प्याज को आप कांच के डिब्बे में डालकर अच्छी तरह बंद करके, फ्रिज में 1 हफ्ते तक स्टोर कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें:  वजन घटाना है तो खाने में शामिल करें रागी, मिलेंगे गजब के फायदे
lifestyle https://ift.tt/3xd2nnu
Subscribe to:
Posts (Atom)