Friday, July 2, 2021

Kitchen Hack: गर्मी में खाएं सिरके वाली प्याज, घर पर बना कर हफ्तों स्टोर कर सकते हैं

Sirke Wala Pyaaz: जब भी हम कहीं बाहर खाना खाने जाते हैं तो खाने के साथ मिलने वाला सिरके वाला प्याज जायके को और बढ़ा देता है. इस प्याज से खाने का स्वाद और मजा दोनों बढ़ जाता है. सिरके वाला प्याज खाने से डायजेशन भी अच्छा होता है. अगर आपको भी सिरका वाला प्याज पसंद है तो आप घर पर भी बना सकते हैं. आज हम आपको रेस्टोरेंट स्टाइल वाला सिरके वाला प्याज बनाना बता रहे हैं. आप इसे बनाकर हफ्ते भर तक स्टोर करके रख सकते हैं. जानते हैं इसे बनाने का तरीका

सिरके वाली प्याज बनाने का तरीका

छोट साइज की प्याज लें- अगर आपको रेस्टोरेंट जैसी सिरके वाली प्याज बनानी है तो आपको इसके लिए बेबी अनियन्स का इस्तेमाल करना होगा. प्याज जितना छोटा होगा स्वाद में उतना ही मीठा होगा.

प्याज में कैसे कट लगाएं- आपको सिरके वाली प्याज तैयार करने के लिए ऐसा कट लगाना है जिससे वो जुड़ा भी रहे और उसके चार हिस्से भी हो जाएं. आपको प्याज के जड़ वाला हिस्सा हटा देना है. इस प्याज को आप चीनी मिट्टी के बर्तन या फिर कांच के बर्तन में रख लें. इससे देखने में भी अच्छा लगेगा.

सिरका वाला प्याज बनाने का तरीका
1- सबसे पहले एक पैन में 1 चम्मच चीनी डालकर, उसका कैरेमल तैयार कर लें.
2- अब इसमें 1 कप पानी और डाल दें. इसके बाद 1 चम्मच साबुत काली मिर्च और 1 तेज पत्ता डालकर पानी को उबाल लें.
3- इससे आपका सिरके वाला प्याज जल्दी खराब नहीं होगा और स्वाद भी बढ़ेगा.
4- अब जिस जार में प्याज को रखना है उसमें हरी मिर्च के साथ 1 कप सादा पानी डाल दें. आप चाहें तो हरी मिर्च नहीं भी डाल सकते हैं.
5- अब 1 कप सफेद सिरका डालें और उसके ऊपर जो पानी उबाला है वो भी छानकर डाल दें.
6- मार्केट जैसा लाल रंग लाने के लिए आप इसमें चुकंदर के 2-4 टुकड़े डाल दें.
7- इससे प्याज का रंग बहुत अच्छा लगेगा और स्वाद में भी फर्क नहीं आएगा.
8- इस प्याज को आप कांच के डिब्बे में डालकर अच्छी तरह बंद करके, फ्रिज में 1 हफ्ते तक स्टोर कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें:  वजन घटाना है तो खाने में शामिल करें रागी, मिलेंगे गजब के फायदे
lifestyle https://ift.tt/3xd2nnu

Weight Loss Tips: वजन घटाना है तो खाने में शामिल करें रागी, मिलेंगे गजब के फायदे

आजकल वजन कम करना किसी चुनौती से कम नहीं है. एक बार वजन बढ़ने पर आपको जमकर एक्सरसाइज और डाइट फॉलो करने पड़ते हैं. मोटापा बढ़ने से शरीर में कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं. ऐसे में फिट रहने के लिए मोटापे को कम करना सबसे जरूरी है. जो लोग फिटनेस का ध्यान रखते हैं वो अपने खान-पान का भी ख्याल रखते हैं. जरा सी भी एक्सट्रा चर्बी चढ़ने लगती है तो परेशान हो जाते हैं. आज हम आपको वजन घटाने का एक बड़ा ही कारगर तरीका बता रहे हैं. आप अपने खाने में रागी शामिल कर सकते हैं. रागी को फिंगर मिलेट और नाचनी भी कहते हैं. रागी में सोडियम और कोलेस्ट्रॉल जीरो प्रतिशत होता है, जबकि फैट भी बहुत कम मात्रा में होता है. रागी पोषक तत्वों से भरपूर है. इसमें कैल्शियम, विटामिन्स, कार्बोहाइड्रेड, प्रोटीन, फाइबर बहुत ज्यादा होता है. इसे खाने से शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी मिल जाते हैं और वजन भी कंट्रोल रहता है. जानते हैं रागी के फायदे

रागी के फायदे

1- वजन कंट्रोल- रागी खाने से आपका वजन कंट्रोल रहेगा. रागी में काफी मात्रा में फाइबर होता है, जिससे लंबे समय तक पेट भरा रहता है और भूख नहीं लगती है. रागी खाने के बाद आप ओवर ईटिंग से बचते हैं. इससे शरीर को सभी पोषक तत्व भी मिल जाते हैं. रागी को वेट लॉस के लिए अच्छा ऑप्शन माना जाता है.

2- ऑस्टियोपोरोसिस का रिस्क कम- रागी में कैल्शियम काफी होता है. दूसरे अनाजों के मुकाबले रागी में ज्यादा कैल्शियम होता है. अगर आप 100 ग्राम रागी खाते हैं तो इसमें 344 मिलिग्राम कैल्शियम मिलता है. रागी खाने से हड्डियां मजबूत हो जाती है और ऑस्टियोपोरोसिस का रिस्क कम होता है.

3- दिल को हेल्दी बनाए- रागी में कोलेस्ट्रॉल और सोडियम कम होता है. इसमें आयरन, मैग्नीशियम और फाइबर काफी होता है जिससे कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है. इसे खाने से हार्ट अटैक का खतरा भी कम हो जाता है.

4- डायबिटीज में फायदेमंद- अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आपको नाश्ते और दोपहर के खाने में रागी जरूर खाना चाहिए. रागी खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है. रागी में गेंहू और चावल के आटे के मुकाबले पॉलिफेनॉल्स और फाइबर ज्यादा होता है. रागी का ग्लाइसिमिक इंडेक्स काफी कम होता है.

5- एनीमिया की समस्या दूर- आयरन की कमी होने पर शरीर में खून की कमी हो जाती है. ऐसे में एनीमिया की समस्या होने लगती है. ऐसे लोगों को रागी जरूर खानी चाहिए. रागी आयरन काफी मात्रा में होता है. रागी खाने से शरीर में खून की कमी दूर हो जाती है.

इस तरह डाइट में करें शामिल
आप साबुत रागी को सुबह के नाश्ते में अंकुरित करके खा सकते हैं. इसके अलावा आप रागी की रोटी बनाकर भी खा सकते हैं. इसके लिए आप 7:3 का अनुपात रख सकते हैं. आपको गेंहू के आटे के साथ रागी को मिलाना है. आप इससे इडली या चीला भी बनाकर का सकते हैं. इसके अलावा रागी के आटे का हलवा भी बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं.

ये भी  पढ़ें: रोज पीएं नारियल पानी, हार्ट और ब्लड प्रेशर रहेगा कंट्रोल
lifestyle https://ift.tt/2TtK5ji

सफलता की कुंजी: लक्ष्मी जी को बिल्कूल भी पसंद नहीं हैं ये दो आदतें, बनी रहती है जीवन में धन की कमी

Safalta Ki Kunji: चाणक्य नीति कहती है कि जीवन में सफलता अच्छे कर्मों पर निर्भर करती है. गलत कार्यों से प्राप्त सफलता अधिक दिनों तक नहीं रहती है. ऐसे लोगों को लक्ष्मी जी का आशीर्वाद भी प्राप्त नहीं होता है.

लक्ष्मी जी अपना आशीर्वाद उसी व्यक्ति को देती हैं जो अपने कार्यों को निष्ठा और ईमानदारी से पूर्ण करता है. अच्छे कर्मों को करने वालों पर लक्ष्मी जी सदैव अपनी कृपा बनाए रखती हैं. चाणक्य ने लक्ष्मी जी को धन की देवी बताया गया है. लक्ष्मी जी की कृपा व्यक्ति के जीवन को सरल और सुगम बनाती है. इसलिए इन गलत कार्यों से दूर रहना चाहिए.

आलस
आलस व्यक्ति का शत्रु है. जो लोग अपने कार्यों पर कल पर टालते हैं, वे जीवन भर सफलता को प्राप्त करने के लिए संघर्ष करते हैं. आलस से व्यक्ति को दूर रहना चाहिए. ये गलत आदत है. आलसी व्यक्ति को लक्ष्मी जी पसंद नहीं करती हैं. आलसी व्यक्ति कभी अवसरों का लाभ नहीं उठा पता है और अंत में निराशा और हताशा से घिर जाता है.

स्वच्छता के नियमों की अनदेखी
स्वच्छता के नियमों के पालन में कभी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए. जो व्यक्ति स्वच्छता के नियमों की अनदेखी करता है, उसे लक्ष्मी जी का आशीर्वाद प्राप्त नहीं होता है. स्वच्छता को अपनाने से स्वास्थ्य बेहतर रहता है. नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है. अच्छी सेहत सफलता में अहम भूमिका निभाती है. सकरात्मक विचार व्यक्ति को श्रेष्ठ सफलता प्रदान करने में मदद करते हैं. गीता में भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं कि विचारों से ही व्यक्ति श्रेष्ठ बनता है. सकारात्मक ऊर्जा से अच्छे विचारों को बल मिलता है.

यह भी पढ़ें:
Shani Chalisa: शनिवार को शनि चालीसा से करें शनि देव को खुश, इन 5 राशियों को होगा विशेष लाभ

Sawan 2021: सावन के महीने में है नाग पंचमी का पर्व, जानें डेट, मुहूर्त और महत्व
lifestyle https://ift.tt/36acdL6

Heart Problem: रोज पीएं नारियल पानी, हार्ट और ब्लड प्रेशर रहेगा कंट्रोल

Benefits Of Coconut Water: स्वास्थ्य के लिए नारियल पानी बहुत फायदेमंद है. खासतौर के गर्मी में जब शरीर में पानी की कमी हो जाती है तो नारियल पानी जरूर पीना चाहिए. नारियल पानी पीने से हमारी इम्यूनिटी बढ़ती है और लीवर भी हेल्दी रहता है. नारियल पानी में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं. रोज नारियल पानी पीने से शरीर से कई तरह के विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं. नारियल पानी पीने से हार्ट हेल्दी और ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है. वजन कम करने के लिए भी नारियल पानी पीना चाहिए. कोरोना काल में नारियल पानी और भी फायदेमंद माना जा रहा है. जानते हैं नारियल पानी पीने के फायदे क्या हैं.

1- ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है- दिन में अगर एक या दो बार नारियल पानी आप पीते हैं तो इससे आपका ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल रहेगा. नारियल पानी में भरपूर मात्रा में पोटैशियम होता है जो ब्लड प्रेशर को नॉर्मल रखने में मदद करता है.

2- हार्ट के लिए फायदेमंद- नारियल पानी से कोलेस्ट्रॉल और ट्राई-ग्लिसराइड का स्तर कम होता है. नियमित रुप से इसे पीने से खून के थक्के जमने और हार्ट अटैक या स्ट्रोक का खतरा कम होता है.

3- इम्यूनिटी बढ़ाता है- नारियल पानी पीने से हमारी रोग-प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है. एक नारियल में करीब 600 मिलिग्राम पोटेशियम पाया जाता है. एक्सपर्ट की मानें तो कोरोना-19 के मरीजों को नारियल पानी का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए. हां ध्यान रखें नारियल पानी नॉर्मल टेंपरेचर पर ही हो.

4- पाचनतंत्र दुरूस्त रखता है- कोरोना के नए लक्षणों में डायरिया यानि उल्टी और दस्त की समस्या भी हो रही है. ऐसे में अगर आप नारियल पानी पीते हैं तो ये आपके लिए फायदेमंद होगा. नारियल पानी पीने से उल्टी, दस्त, पेट में जलन, आंतों में सूजन और अल्सर की समस्या भी दूर होती है.

5- वजन कम करता है- नारियल में दूसरे जूस के मुकाबले चीनी और कार्बोहाइड्रेट बहुत कम होता है. इससे वजन घटाने में भी मदद मिलती है. नारियल पानी पीने से चयापचय को बढ़ावा मिलता है और कार्बोहाइड्रेट की बहुत कम मात्रा होती है. अगर आप रोज 1 कप नारियल पानी पीते हैं तो इसमें 46 कैलोरी होती है, जो दूसरे पेय पदार्थों की तुलना में बहुत कम है. आप दिन में 3 से 4 बार नारियल पानी पीकर अपना वजन कम कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: शरीर में दिखें ये लक्षण, तो हो सकती है कैल्शियम की कमी, इस तरह पूरी करें कमी
lifestyle https://ift.tt/3qHYlkv

Chanakya Niti: पति-पत्नी के रिश्तों में कड़वाहट घोलती हैं ये आदतें, जानें आज की चाणक्य नीति

Chanakya Neeti In Hindi: चाणक्य नीति में पति और पत्नी के रिश्ते को कैसे मजबूत बनाया जाए, इस बारे में भी विस्तार से बताया गया है. चाणक्य ने अपनी चाणक्य नीति में मनुष्य को प्रभावित करने वाले हर रिश्ते और हर विषय के बारे में बताने का प्रयास किया है. यही कारण है कि इतने वर्षों के बीत जाने के बाद भी चाणक्य नीति की लोकप्रियता कायम है. आज भी बड़ी संख्या में लोग चाणक्य नीति का अध्ययन कर, दैनिक जीवन में आने वाली परेशानियों को दूर करने का प्रयास करते हैं.

पति और पत्नी का रिश्ता जितना मजबूत है, उतना ही कमजोर भी मना गया है. चाणक्य के अनुसार पति और पत्नी का रिश्ता विश्वास और आस्था पर टिका हुआ है. जब इसमें किसी भी तरह की कमी आती है तो ये रिश्ता प्रभावित होने लगता है.

चाणक्य की मानें तों सुखद दांपत्य जीवन में ही सफलता का राज छिपा होता है. जब व्यक्ति घर से प्रसन्न होता है तो उसकी कार्यकुशलता में वृद्धि होती है. आत्मविश्वास बना रहता है. एक सकारात्मक ऊर्जा व्यक्ति को सदैव दूसरों से बेहतर बनने के लिए प्रेरित करती है. इसलिए इस रिश्ते को हर समय बेहतर बनाने का प्रयास करना चाहिए. चाणक्य के अनुसार इन आदतों के कारण पति और पत्नी के रिश्ते में कड़वाह आने लगती है, इसलिए इन आदतों से बचने का प्रयास करें.

क्रोध
क्रोध में व्यक्ति अच्छे और बुरे का अंतर भूल जाता है. शास्त्रों में भी क्रोध को व्यक्ति का सबसे बड़ा शत्रु बताया गया है. इसलिए इस पति और पत्नी के रिश्ते में क्रोध के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए. क्रोध इस रिश्ते में दूरियां पैदा करता है.
असत्य
चाणक्य के अनुसार प्रत्येक रिश्ता सत्य पर टिका हुआ है. सत्य जब घटने लगता है तो रिश्ता कमजोर होने लगता है. दांपत्य जीवन का आधार सत्य और विश्वास को माना गया है. इनमें जब कभी आने लगती है तो पति और पत्नी के रिश्तों में समस्याएं आने लगती हैं. इसलिए इस रिश्ते में असत्य को नहीं आने देना चाहिए.

यह भी पढ़ें:
Shani Chalisa: शनिवार को शनि चालीसा से करें शनि देव को खुश, इन 5 राशियों को होगा विशेष लाभ

Sawan 2021: सावन के महीने में है नाग पंचमी का पर्व, जानें डेट, मुहूर्त और महत्व
lifestyle https://ift.tt/3yinh4I

Monsoon Recipes: स्वाद और सेहत से भरपूर अंकुरित मूंग और हरे प्याज की टिक्की, जानिए बनाने की सिंपल रेसिपी

Monsoon Recipes: बारिश के मौसम में टिक्की, चाट, समौसे देखकर किसी के भी मुंह में पानी आ जाता है, लेकिन कई बार हेल्थ का ख्याल रखने वाले लोगों को ऐसा खाना देखकर अपना मन कंट्रोल करना पड़ता है. हालांकि हेल्दी खाने वाले लोगों के लिए भी मानसून में कुछ अच्छा खाने और बनाने की कई शानदार रेसिपी हैं आज हम आपको अंकुरित मूंग दाल और हरे प्याज की टिक्की बनाने की रेसिपी बता रहे हैं. मूंगदाल के कटलेट को आप आसानी से घर पर बनाकर खा सकते हैं. मूंगदाल की टिक्की खाने से आपको भरपूर स्वाद मिलेगा और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा. डायबिटीज के रोगियों के लिए ये बेस्ट स्नैक्स हो सकता है. आप चाहें तो इसे नाश्ते में भी खा सकते हैं. ये एक नॉन-फ्राइड स्टार्टर है. अगर आप वजन कम करने के लिए डाइटिंग कर रहे हैं, तो अंकुरित मूंगदाल की टिक्की खा सकते हैं. जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी.

अंकुरित मूंग और हरे प्याज की टिक्की बनाने की रेसिपी

1- 1 ½ कप साबुत मूंग को भिगो कर अंकुरित कर लें. अब अंकुरित मूंग को मिक्सर में डालकर हल्का पानी डालकर दरदरा पीस लें.
2- अब मूंग के पेस्ट को किसी गहरे बाउल में डालें. अब इसमें ½ कप बारीक कटा हरा प्याज, 2 टीस्पून बारीक कटी हरी मिर्च, 1 टीस्पून कटा हुआ लहसुन, ¼ कप ओट्स का आटा और स्वाद अनुसार डालकर सभी चीजों को मिला लें.
3- अब इस मिश्रण को 12 बराबर हिस्सों में बांटकर चपटी टिक्की बना लें.
4- एक नॉन-स्टिक तवा गर्म करें, उस पर थोड़ा ऑयल लगाकर टिक्की को दोनों तरफ से सुनहरे भूरे रंग का होने तक पका लें.
5- टिक्की को क्रस्पी होने तक पकाएं, इस दौरान फ्लेम मीडियम कर लें. इन टिक्कियों को पुदीने की चटनी या टमाटर की सॉस के साथ सर्व करें.

अंकुरित मूंग के फायदे

1- अंकुरित मूंग फाइबर और आयरन से भरपूर होती है.
2- मूंग स्प्राउट्स ओट्स के आटे से मिलकर बनी ये टिक्की डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद हैं.
3- मूंग स्प्राउट्स में बीटा ग्लूकेन नाम का एक अनोखा घुलनशील फाइबर होता है, जिससे ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है.
4- अंकुरित मूंग वजन कम करने में मददगार है.
5- इस तर मूंग खाने से कब्ज और पेट से जुड़ी कई समस्याएं दूर हो जाती हैं.
6- हरी मूंग और ओट्स हार्ट के लिए भी फायदेमंद होता है.

अंकुरित मूंग और स्प्रिंग अनियन से बने ये कटलेट स्वाद और सेहत से भरपूर हैं. इसमें पड़ने वाला हरा प्याद और लहसुन इसकी सुंगध को और बढ़ा देता है. बहुत कम तेल में पकने की वजह से इसके फायदे बहुत ज्यादा हैं.

ये भी पढ़ें:  बारिश में खाएं गर्मागरम मेथी के पकोड़े, इस रेसिपी से घर पर आसानी से बनाएं
lifestyle https://ift.tt/3y8yWTM

आर्थिक राशिफल 03 जुलाई 2021: मिथुन, तुला और कुंभ राशि वाले खर्चों पर करें नियंत्रण, अन्य राशियों का जानें आज का राशिफल

Arthik Rashifal Today 03 July 2021, Aaj Ka Rashifal, Daily Money And Finance Horoscope: पंचांग के अनुसार 03 जुलाई 2021, शनिवार को आषाढ़ मास की कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है. इस दिन रेवती नक्षत्र रहेगा. चंद्रमा मीन राशि में विराजमान रहेगा. आज ग्रहों की चाल और नक्षत्र की स्थिति मेष से मीन राशि तक के जातकों को प्रभावित कर रही है. आइए जानते हैं आज का आर्थिक राशिफल.

मेष राशिफल (Aries Horoscope)
मेष राशि वाले आज धन के मामले में विशेष सावधानी बरतें. धन के व्यय को आज नियंत्रित करना होगा, नहीं तो मानसिक परेशानी हो सकती है. धन की बचत भविष्य में मददगार साबित होगी.
वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)
वाणी की मधुरता से भी आज धन लाभ प्राप्त कर सकते है. आज आप दूसरों को सलाह देकर भी धन की प्राप्ति कर सकते हैं. आज के दिन आलस से दूर रहें. परिश्रम के अनुसार धन की प्राप्ति होगी.
मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)
धन का हिसाब-किताब रखने में आज कुछ परेशानी आ सकती है. धैर्य की परीक्षा आज देनी पड़ सकती है. कर्ज देने और लेने की स्थिति से बचने का प्रयास करें. आज प्रतिद्वंदी भी हानि पहुंचाने का प्रयत्न कर सकते हैं, सचेत रहें.
कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)
भूमि आदि में निवेश करने के बारे में विचार बना सकते हैं. आज धन के मामले में सावधानी बरतनी होगी. धन की हानि का योग बना हुआ है. निवेश में जल्दबाजी न करें. आय से अधिक धन का व्यय न करें.
सिंह राशिफल (Leo Horoscope)
धन प्राप्त करने के लिए आज संघर्ष और परिश्रम दोनों करने पड़ सकते हैं. धैर्य बनाएं रखें. अवसर प्राप्त हो सकते हैं. इन अवसरों पर खरा उतरने का प्रयास करें. इसी में लाभ छिपा हुआ है.
कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)
आय में वृद्धि के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है. आज के दिन अनुशासन का पालन करें. कार्यों पर कल पर न टालें. अपनी छवि को बेहतर बनाने का प्रयास करें. कम पूंजी से कोई नया कार्य आरंभ करने की योजना भी बना सकते हैं.
तुला राशिफल (Libra Horoscope)
अति आत्मविश्वास के कारण आज धन की हानि का योग बना हुआ है. दिल और दिमाग का अच्छा संतुलन बनाने का प्रयास करें. आज कोई धोखा देने की भी कोशिश कर सकता है, इसलिए धन के मामले में सावधान रहें.
वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)
आपकी राशि में केतु का गोचर बना हुआ है. आज के दिन धन के मामले में निर्णय लेने में परेशानी हो सकती है. आज के दिन धैर्य बनाएं रखें. आज तनाव लेकर कोई कार्य न करें. जरूरत पड़ने पर योग्य और सक्षम व्यक्ति की सलाह लें.
धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)
धन के लेनदेन में सावधानी बरतें. आज कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है. कोई नया कार्य आरंभ करने जा रहे हैं तो उसकी कार्य योजना अवश्य बनाएं नहीं तो सफलता मिलने में परेशानी आ सकती है.
मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)
गलत और अनैतिक ढंग से धन प्राप्त करने की कोशिश आज आपको अपयश भी प्रदान कर सकती है. परिश्रम से धन अर्जित करें. लक्ष्मी जी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए आज आपको अपने कार्यों को समय पर पूरा करना होगा.
कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)
देव गुरु आपकी राशि में वक्री होकर गोचर कर रहे हैं. आज सेहत का विशेष ध्यान रखें. सेहत के कारण आज धन से जुड़े कार्यों को पूरा करने में बाधा आ सकती है. आज के दिन लेनदेन का हिसाब ठीक रखें.
मीन राशिफल (Pisces Horoscope)
योजना बनाकर किए गए कार्यों से धन लाभ होगा. आज कोई रूका हुआ कार्य भी पूर्ण हो सकता है. संबंधों में मामले में सचेत रहें. आंख बंद कर विश्वास करना हानि प्रदान कर सकता है. आज छोटी यात्रा से भी धन लाभ प्राप्त कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें:
Shani Chalisa: शनिवार को शनि चालीसा से करें शनि देव को खुश, इन 5 राशियों को होगा विशेष लाभ

Panchak July 2021: 03 जुलाई को समाप्त हो रहा है पंचक, जानें समाप्ति का समय
lifestyle https://ift.tt/2SNQ6Hm