Wednesday, June 30, 2021

लाइफस्टाइल की ये आदतें वक्त से पहले आपको बना देंगी बूढ़ा, जवान दिखने के लिए रहें अलर्ट

कुछ लोग अपनी उम्र बढ़ने के बावजूद पहले की तरह जवान दिखते हैं. ये हमें आश्चर्यचकित करता है कि आखिर ऐसा कैसे हुआ? हम सोचते हैं कि जवान दिखने के कुछ गुप्त नियम हैं. ऐसे लोग कुछ विशेष खाना खाते होंगे या क्रीम लगाते होंगे. लेकिन सच्चाई ये है कि उसका उतना सरल जवाब नहीं है जितना हम सोचते हैं. ये अच्छी आदतों के विकसित करने जैसे स्वस्थ डाइट का पालन, नियमित व्यायाम, समय पर नींद से होता है. लेकिन आज के समय में लोग उसके विपरीत कर रहे हैं. उनके खराब खानपान की आदतें सुस्त स्किन, कमजोर नजर, बाल की शिकायत, पीठ दर्द का शिकार 20 साल की उम्र में ही बना रही है. यहां तक कि पुरानी बीमारियां जैसे डायबिटीज एक उम्र के बाद कुछ दशकों पहले देखी जाती थी, अब जवानी में देखने को मिल रही है. हम अपनी उम्र को बढ़ने से नहीं रोक सकते, लेकिन उसे टाला जा सकता है. इसको करने के लिए आपको जीवनशैली की कुछ गलत आदतों को छोड़ना होगा.

स्क्रीन समय का ज्यादा उपयोग- गैजेट पर बहुत ज्यादा समय बिताने के आपकी सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकते हैं. ये आपके दिमाग को सुन्न, याद्दाश्त और ध्यान लगाने की क्षमता को खराब कर सकता है. ये आपकी दृष्टि को भी कमजोर करता है, नकारात्मक भावनाओं को उत्तेजित करता है. कहा जाता है कि उपकरणों से निकलनेवाली नीली रोशनी आपके स्किन की कोशिकाओं में सिकोड़ती और बुढ़ापे की प्रक्रिया को तेज करती है.

धूम्रपान- धूम्रपान के नुकसानदेह प्रभावों को कमतर नहीं समझा जा सकता. ये आपके लंग की क्षमता को कम करता है, कोलेजन को बर्बाद करता है जिससे आपकी स्किन सूखी होती है और पुरानी बीमारियों जैसे दिल, लंग, डायबिटीज और कैंसर का प्रमुख कारण है. सिगरेट में मौजूद निकोटीन नशे की लत है और आपको आदी बनाता है.

देर तक जागना- सही भोजन और नियमित व्यायाम की तरह नींद भी स्वास्थ्य का महत्वपूर्ण पैरामीटर है. ये शरीर को दिन भर की थकान से सकून देती है और आपको तरोताजा रखती है. शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और दिमागी विकास में उसका महत्व बहुत ज्यादा है. देर रात तक जागने से आपकी स्किन के पीएच लेवल में असंतुलन पैदा होता है. नींद की कमी झुर्रियों, काले धब्बों और उम्र के निशान को प्रेरित करती है.

खराब खानपान- जैसा आप खाते हैं, उसका असर वैसा ही दिखाई देता है. भोजन की भूमिका आपको जवान बनाए रखने में बेहत महत्वपूर्ण है. अगर आप हाइड्रेटेड रहते हैं और स्वस्थ भोजन खाते हैं, तो इससे खुद ब खुद आपकी स्किन चमकदार और जवान दिखाई देगी. पोषक तत्व जैसे विटामिन ए, सी, ई, सेलेनियम, जिंक, कॉपर अंदर से आपकी स्किन की देखभाल करते हैं. आपको जंक फूड के इस्तेमाल से परहेज करना चाहिए क्योंकि उसमें नमक, शुगर और सोडियम की अत्यधिक मात्रा होती है जो आपके मेटाबोलिज्म को धीमा करते हैं और जो आपकी स्किन को बेजान बना देते हैं.

Vitamin B3: शरीर के लिए नियासीन भी है जरूरी, जानिए भूमिका, फायदे और स्रोत

Litchi Benefits: हर उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद है लीची का इस्तेमाल, जानिए कैसे
lifestyle https://ift.tt/2UNEl49

Super Foods Benefits: जानिए लोकप्रिय सुपर फूड्स के स्रोत और उसके फायदे

सुपर फूड्स ऐसे फूड्स को कहा जाता है जिसमें बहुत उच्च पोषण घनत्व हो. उनसे बहुत कम कैलोरी के अलावा पोषक तत्वों की बड़ी मात्रा हासिल होती हो. सुपर फूड्स का कोई विशिष्ट या मानक परिभाषा नहीं है कि आखिर ये कैसे बनता है लेकिन अधिकतर पौधे आधारित और कभी-कभी मछली और डेयरी भी सुपर फूड की श्रेणी में शामिल होते हैं. ये विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं.

हमेशा सलाह दी जाती है कि ऐसे फूड्स का सेवन किया जाए जो पोषक तत्वों में भरपूर हों. लेकिन एक डाइट स्वस्थ उसी वक्त होती है जब आप सही मात्रा में पौष्टिक खाद्य सामग्री को शामिल करें. सुपर फूड्स दिल की बीमारी को रोकने वाले कहे जाते हैं क्योंकि उसमें स्वस्थ फैट्स होता है, डायबिटीज और पाचन समस्याओं को रोकता है. फाइबर में भरपूर होते हैं और फाइटोकेमिकल्स होता है जिसका कई स्वास्थ्य फायदा है.

कुछ लोकप्रिय सुपर फूड्स और उनके फायदे

जैतून का तेल- ये प्राकृतिक तेल जैतून के पेड़ से निकाला जा है जिसमें मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड और पोलिफेनोलिक यौगिकों की उच्च मात्रा होती है. जैतूल का तेल सूजन को कम करने में मदद करता है और दिल की बीमारी और डायबिटीज के खतरे को रोकता है.

फलियां- दालों के रूप में भी जानी जानेवाली फलियां ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रोल कम करने और स्वास्थ्य के कई अन्य फायदों के लिए भी मशहूर हैं. ये विटामिन बी, मिनरल्स, प्रोटीन और फाइबर में भरपूर होते हैं और वजन बनाए रखने में भी मदद करते हैं.

बेरी- सुपर फूड्स की श्रेणी में उसका सबसे ऊंचा स्थान है क्योंकि ये फाइबर में भरपूर, प्राकृतिक रूप से मीठा और एंटीऑक्सीडेंट्स के अलावा अपने रंगों के कारण रोग से लड़ने वाले पोषक तत्वों में शानदार होते हैं. उनका संबंध कैंसर, दिल की बीमारी के कम खतरे से जुड़ता है और इम्यून से संबंधित समस्याओं का इलाज करने में मदद करते हैं. क्रैनबेरी, ब्लैकबेरी, रास्पबेरी, ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी आसानी से उपलब्ध सबसे आम बेरी हैं.

गहरी हरे पत्तेदार सब्जियां- गहरी हरी पत्तेदार सब्जियां पोषक तत्वों जैसे विटामिन सी, जिंक, कैल्शियम, आयरन, फाइबर में बेहत ज्यादा होती हैं. उनके इस्तेमाल से दिल की बीमारी और टाइप 2 डायबिटीज का खतरा कम हो सकता है. उसमें कैंसर की कुछ किस्मों के खिलाफ सुरक्षा मिलनेवाले यौगिक भी पाए जाते हैं. पालक, शलजम का साग, हरा कोलार्ड और गोभी जैसी सब्जियां मशहूर हैं.

नट्स और सीड्स- ये पौधे आधारित प्रोटीन के सबसे अच्छे स्रोत और फाइबर में भरपूर होते हैं. दिल की बीमारियों के खिलाफ उनसे सुरक्षात्मक प्रभाव की मदद मिलती है क्योंकि उसमें मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स होते हैं. कुछ आम नट्स और सीड्स में बादाम, पिस्ता, काजू, मूंगफली, अखरोट, सूरजमुखी के बीज, कद्दू के बीज और चिया सीड्स शामिल हैं.

Vitamin B3: शरीर के लिए नियासीन भी है जरूरी, जानिए भूमिका, फायदे और स्रोत

Litchi Benefits: हर उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद है लीची का इस्तेमाल, जानिए कैसे
lifestyle https://ift.tt/3yb1b3Y

Vitamin B3: शरीर के लिए नियासीन भी है जरूरी, जानिए भूमिका, फायदे और स्रोत

विटामिन और मिनरल शरीर के लिए बेहद महत्वपूर्ण होते हैं. शरीर भोजन से विटामिन और मिनरल को अवशोषित करता है, जिससे हमें काम करने के लिए ऊर्जा मिलती है. विटामिन बी कई विटामिन का ग्रुप है और जिसमें विटामिन बी3 भी एक है. विटामिन बी3 को 'नियासीन' के नाम से भी जाना जाता है. विटामिन बी ग्रुप के महत्वपूर्ण तत्वों में से एक नियासीन के बारे में बहुत कम जानकारी है.

विटामिन बी3 के फायदों और स्रोत
विटामिन बी कम्पलैक्स का एक घटक नियासीन या विटामिन बी3 या निकोटिनिक एसिड संतुलित डाइट का बेहत जरूरी तत्व है. ये सेक्स हार्मोन्न को बनाने और कोलेस्ट्रोल लेवल को काबू करने में भूमिका अदा करता है. उसके अलावा, इस हैरतअंगेज पोषक का हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदे हैं और उसकी कमी से कई समस्याएं हो सकती हैं. ये कार्बोहाइड्रेट्स को ग्लूकोज में बदलने में मदद करता है.

बैड कोलेस्ट्रोल कम करता है और गुड कोलेस्ट्रोल बढ़ाता है- इस पोषक के सबसे ज्ञात फायदों में से एक शरीर में स्वस्थ कोलेस्ट्रोल को बनाए रखना है. बैड कोलेस्ट्रोल को कम कर ये गुड कोलेस्ट्रोल लेवल को बढ़ावा देता है.

टाइप 1 डायबिटीज का इलाज करने में मदद करता है- टाइप 1 डायबिटीज एक ऑटोइम्यून बीमारी है जो शरीर में इंसुलिन पर हमला करती है. रिसर्च से पता चला है कि इस बीमारी का खतरा नियासीन के इस्तेमाल से कम हो सकता है.

जोड़ के दर्द और संबंधित बीमारियों को कम करता है- रिसर्च से साबित हुआ है कि नियासीन संभावित तौर पर सूजन और जोड़ों में दर्द को कम कर सकता है जबकि उनकी गतिशीलता को एक साथ बढ़ाता है. इसलिए इस विटामिन को ऑस्टियोआर्थराइटिस और गठिया को कम करने के लिए जाना जाता है.

आपकी स्किन को स्वस्थ बनाता है- विटामिन बी3 स्किन के लिए भी वरदान है. ये सूर्य के कारण होने वाली क्षति से कोशिकाएं की रक्षा करता है. आप डॉक्टर की सलाह के मुताबिक उसका इस्तेमाल कर सकते हैं. खूबसूरती के फायदों के अलावा, ये हैरतअंगेज विटामिन खास तरह की स्किन से जुड़े कैंसर की रोकथाम में भी मदद करता है.

नियासीन के प्राकृतिक स्रोत- नियासीन पानी में घुलनशील है और कई खाद्य सामग्रियों में स्वाभाविक रूप से पाया जाता है. उसके साथ, शरीर इस विटामिन को कुछ एमिनो एसिड की मदद से पैदा करता है. उसकी अधिकता को आसानी से यूरिनेशन के जरिए हटाया जा सकता है. उसे ज्यादातर लोगों के लिए सुरक्षित समझा जाता है. नियासीन की प्राप्ति के लिए कुछ फूड जैसे केला, फलिया, नट्स, सीड्स, ब्राउन राइस, मछली, पोल्ट्री, अनाज, लाल मांस और ब्रेड अच्छे स्रोत हैं.

Kitchen Hacks: क्या जो चाय आप पी रहे हैं वो वाकई असली है? इस ट्रिक से चाय पत्ती में मिलावट की जांच करें

Weight Loss Tips: सबसे तेजी से फैट बर्न करने वाली 3 एक्सरसाइज, कुछ ही दिन में दिखने लगेगा असर
lifestyle https://ift.tt/3AfbRAL

Litchi Benefits: हर उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद है लीची का इस्तेमाल, जानिए कैसे

लीची स्वास्थ्य के लिए आकर्षक फल है. उसमें कम कैलोरी होने के कारण रसदार फल वजन कम करने के लिए आदर्श है. उसके अलावा, लीची में डाइटरी फाइबर पाया जाता है जिससे पाचन स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है और कब्ज, गैस को दूर करता है. विटामिन सी में भरपूर लीची इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए शानदार है और विटामिन ए की मौजूदगी दृष्टि के लिए अच्छा है. उसमें विटामिन बी के पाए जाने की वजह से मेटाबोलिज्म को भी नियंत्रण करने में मदद मिलती है. लीची में पॉलीफेनोलिक, प्रोअंथोसाइनिडिन यौगिक विटामिन सी की तुलना में अधिक शक्तिशाली होते हैं जो फ्री रेडिकल्स को निष्क्रिय करते हैं. इसका इस्तेमाल विभिन्न कैंसर के प्रभावी निवारक उपायों के तौर पर किया जाता है. उसके अलावा, मिनरल जैसे आयरन, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट्स की प्रयाप्त मात्रा पाई जाती है. लीची के फ्लेवोनायड यौगिक क्रोनिक स्थितियों से जूझ रहे लोगों को सूजन रोधी गुण उपलब्ध कराते हैं. लीची को बड़े पैमाने पर उगाया जाता है और दुनिया भर में खाया जाता है. उसका इस्तेमाल ताजा जूस, जैम, मिठाई और सलाद की शक्ल में होता है. लीची हर उम्र के लोगों के लिए सुरक्षित है.इम्यूनिटी को बढ़ावा देता है
विटामिन सी के साथ लीची मौसमी संक्रमण और पुरानी बीमारियों के खिलाफ इम्यूनिटी को सहारा देता है. विटामिन सी की मौजूदगी से सफेद रक्त कोशिकाओं के उत्पादन को बढ़ावा मिलता है.स्ट्रोक का खतरा कम होता है-सोडियम की नहीं के बराबर मात्रा और लीची का कोलेस्ट्रोल स्ट्रोक और सूजन, कार्डिअक स्वास्थ्य, ब्लड प्रेशर के खतरे को कम करते हैं. शरीर में प्लाक की बढ़ोतरी के नतीजे में स्ट्रोक या हार्ट अटैक होता है जो विटामिन सी से कम किया जा सकता है.गुड कोलेस्ट्रोल को बढ़ाती है-
लीची विटामिन बी3 या नियासीन का अच्छा स्रोत है जो कोलेस्ट्रोल सिन्थेसिस को नियंत्रित करता है. नियासीन गुड कोलेस्ट्रोल लेवल को बढ़ावा देता है और ब्लड में बैड कोलेस्ट्रोल की मात्रा को कम करता है.

कोविड-19 वैक्सीन लगवाने से पहले न करें पेन किलर का इस्तेमाल, WHO ने दी चेतावनी

कोविड-19 के खिलाफ 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है. बाजार में उपलब्ध वैक्सीन के बारे में कहा जा रहा है कि टीकाकरण के बाद उससे हल्का या मध्यम साइड-इफेक्ट्स होता है. टीकाकरण के बाद सबसे आम लक्षणों में शरीर का दर्द शामिल है. लेकिन, क्या दर्द कम करने के लिए आपको दर्द निवारक दवा का इस्तेमाल करना चाहिए?

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेताया है कि संभावित साइड-इफेट्स की रोकथाम के लिए कोविड-19 वैक्सीन से पहले पेन किलर इस्तेमाल की सलाह नहीं दी जाती है, क्योंकि इससे वैक्सीन का असर प्रभावित हो सकता है. ऐसे में अगर किसी को वैक्सीन लगवाने के बाद बुखार, दर्द, सिर दर्द, मांसपेशी का दर्द होता है, तब क्या किया जाना चाहिए? विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, साइड-इफेट्स जैसे दर्द, बुखार, सिर दर्द या मांसपेशी के दर्द को काबू करने के लिए टीकाकरण के बाद पेन किलर या पैरासिटामोल का इस्तेमाल किया जा सकता है लेकिन वैक्सीन लगवाने से पहले नहीं.

पेन किलर लेने की नहीं की जाती है सिफारिश
विश्व स्वास्थ्य संगठन का ये बयान कई फर्जी पोस्ट वायरल होने के बाद आया है. सोशल मीडिया पर पोस्ट के मुताबिक, वैक्सीन के संभावित साइड-इफेट्स से राहत के लिए कोविड-19 वैक्सीन लगवाने से पहले पेन किलर लेने का सुझाव दिया गया है. एक प्रवक्ता के हवाले से कहा गया, "साइड-इफेट्स को रोकने के लिए कोविड-19 वैक्सीन लगवाने से पहले पैरासिटामोल को लेने की नहीं सिफारिश की जाती है. हालांकि, साइड-इफेट्स जैसे सिर दर्द, बुखार, मांसपेशी का दर्द होने पर टीकाकरण के बाद पेन किलर या पैरासिटामोल आप ले सकते हैं."

पेन किलर वैक्सीन का प्रभाव सीमित कर सकता है- WHO
विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि वैक्सीन के आम साइड-इफेट्स जैसे हाथ की तकलीफ, सिर दर्द, थकान ज्यादातर मामलों में मामूली होते हैं. लेकिन एंटीथिस्टेमाइंस एलर्जी प्रतिक्रिया को कम कर सकते हैं. अगर आप पहले से कोई दवा ले रहे हैं, तो आपको अपने डॉक्टर से चेक कराना चाहिए क्योंकि कुछ लोगों को एलर्जी प्रतिक्रिया के लिए एंटीथिस्टेमाइंस लेने की सलाह दी जा सकती है. विशेषज्ञों का कहना है कि वैक्सीन लगवाने से पहले पेन किलर लेने की कोई वजह नहीं है, क्योंकि ऐसी सूरत में उससे वैक्सीन का असर सीमित हो सकता है.

Weight Loss Tips: सबसे असरदार वेट लॉस ड्रिंक, सप्ताह में 1 बार पीएं, गायब हो जाएगी चर्बी

Parenting Tips: ओट्स से बनाएं 3 टेस्टी ब्रेकफास्ट, बच्चा रहेगा हेल्दी एंड हैप्पी
lifestyle https://ift.tt/3qyo2nM

Horoscope Today 30 June 2021: धन और सेहत पर इन 4 राशियों को देना होगा ध्यान, मेष से मीन तक का जानिए आज का राशिफल

Horoscope Today 30 June 2021, Daily horoscope: आज का राशिफल कुछ राशियों के लिए विशेष है. पंचांग के अनुसार 30 जून, बुधवार को आषाढ़ मास की कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है. आज नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद है और चंद्रमा कुंभ राशि में विराजमान रहेगा. आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, जानते हैं आज का राशिफल.

मेष राशिफल (Aries Horoscope)
आज व्यवहार में कुशलता का मिश्रण करियर और सामाजिक दायरे के लिए लाभकारी होगा. आजीविका में सुधार होगा. पूर्व में किए निवेश या उधार दी धनराशि लौटने की संभावना है. सैन्य विभाग से जुड़े लोगों को सफलता के लिए धैर्य रखना होगा. कारोबारियों के लिए दिन शुभ है. सामान की गुणवत्ता में सुधार के लिए प्रयास करते रहें. युवा ऑनलाइन प्लेसमेंट तलाश करें, वेबसाइट से जानकारी लेकर अपडेट रखें. नए कोर्स आदि करना भी लाभप्रद रहेगा. हेल्थ को देखते हुए वर्तमान में मच्छर आदि की चपेट में आने से बचें, डेंगू-मलेरिया के प्रति सतर्क रहना होगा. घर में सजावट का सामान या नए वाहन की प्लानिंग शुभ रहेगी.

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)
आज का दिन सफलता से पूर्ण है. करीबियों से सहयोग मिलेगा. छुपी प्रतिभा निखारकर मनचाही सफलता पा सकेंगे. कमाई से अधिक खर्च होने की आशंका है. जरूरत पर उधार ले रहे हैं तो उतना ही उठाएं, जितना चुकाया जा सके. राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल है. व्यापारियों को रुका धन मिलेगा. रुके प्रोजेक्ट के लिए शुभ समाचार की प्रबल संभावना है. विद्यार्थियों और युवाओं के लिए आज का दिन लाभप्रद होगा. सेहत में सिर दर्द उठ सकता है, लंबे समय तक पीड़ा रहे तो डॉक्टर से संपर्क में देरी न करें. बहन से मिलने का मौका मिलेगा.

Panchak 2021: कल से लग रहा है पंचक, धन और करियर से जुड़े मामलों में बरतें सावधानी, भूल कर भी ना करें ये शुभ कार्य

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)
आज पूरे दिन सकारात्मक ऊर्जा से काम की रफ्तार बढ़ेगी. नौकरीपेशा लोगों के लिए जरूर धैर्य रखने का समय होगा. इलेक्ट्रॉनिक्स का काम करने वाले कारोबारी अच्छा मुनाफा पाएंगे. युवाओं के लिए अगर कोई काम इस समय नहीं बन पा रहा है तो थोड़ा ठहरने की जरूरत है. समय व्यर्थ न गंवाएं. स्वास्थ्य में मोटे और अधिक वजन वाले संयमित रहें, खानपान में लापरवाही के चलते बीमार पड़ने की आशंका बढ़ रही है. दांपत्य जीवन में तनाव है तो विवाद बढ़ाने की बजाय थोड़ी शांति बनाए रखें. घर में पिता से नाराजगी है तो भी उनके निर्णय की अनदेखी न करें, सुझावों से लाभ होगा.

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)
आज कोई पेंडिंग काम न छोड़ें. पहले से लटके कामकाज भी समय रहते निपटाने की कोशिश करें. धर्म-अध्यात्म पर थोड़ा ध्यान बढ़ाने की जरूरत है. किसी गरीब को संभव हो तो भोजन भी करा सकते हैं. कामकाज में दिन व्यस्त रह सकता है. ऑफिशियल कामकाज और बेहतर बनाने के लिए प्लानिंग की जरूरत है. मेल और मैसेज पर नजर बनाए रखें. महत्वपूर्ण मेल नजर से न निकलने पाए. मन न लग रहा है तो विद्यार्थी पढ़ाई ब्रेक कर मनपसंद काम कर सकते हैं. सेहत में जंक फूड और चिकनाई युक्त चीजों से दूर रहें. बीमार लोगों को इंफेक्शन होने की आशंका है. माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)
आज के दिन काम का बोझ मानसिक तनाव बढ़ा सकता है. खुद को आत्मकेंद्रित करें, जल्द ही समस्याओं का समाधान कर पाएंगे. संभव हो सकता है कि पूरी तरह किए परिश्रम के बावजूद सफलता मनमुताबिक न मिलें, लेकिन परिश्रम व्यर्थ नहीं जाएगा. व्यापारी कारोबार में निवेश बढ़ाने की सोच रहे हैं तो समय अच्छा है, लेकिन पूरी जांच पड़ताल करके ही निर्णय करें. सेहत के लिए महामारी को देखते हुए इस राशि के बच्चों की खास देखभाल करें. खानपान में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले पदार्थ बढ़ाएं. घर या आसपास कहीं धार्मिक अनुष्ठान है तो जरूर जाएं. कुछ श्रमदान और अर्थदान कर सकते हैं तो लाभदायक होगा.

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)
आज खुद को गलतियों से दूर रखें. मानसिक स्थिति में थोड़ी लड़खड़ाहट का असर कामकाज में चूक के तौर पर सामने आ सकता है. ऐसे में सतर्कता के लिए कामों की पूरी लिस्ट बनाकर उन्हें समय पर पूरा कर लें. कारोबारी छोटे-छोटे निवेश से अच्छा लाभ कमा सकेंगे. विदेशी कंपनियों से नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं. कारोबारियों के लिए व्यापार में कुछ अलग हटकर करने का यही सही समय है. भविष्य में कारोबार में बढ़ोतरी होगी. विद्यार्थियों को पढ़ाई और मनोरंजन के बीच तालमेल से चलना होगा. हेल्थ में मांसपेशियों का दर्द उठ सकता है. बैठने-लेटने के पोस्चर पर ध्यान दें. परिवार की महिलाओं का सम्मान करें.

तुला राशिफल (Libra Horoscope)
आज परिवार के साथ मजबूती से खड़े होने का समय है. हर परिस्थिति में खुद को संतुलित बनाए रखें. जरूरी कामों को लेकर फोकस न खोएं. अन्यथा बनते हुए काम भी बिगड़ सकते हैं. शोध कार्यों में लगे लोगों के लिए लाभ की संभावना है. नौकरी में रुके कामकाज शुरू हो सकते हैं. कारोबारियों को काम में कुछ नए तरीके से विस्तार की जरूरत है. युवाओं को विवाद से बचना चाहिए. हित से जुड़े विषयों पर मजबूती से पक्ष रखें. स्वास्थ्य के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा. जिन्हें पहले से परेशानी है, उन्हें आराम की संभावना है. घरेलू मामलों में समझदारी से काम लेने की जरूरत है.

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)
आज लाभ कमाने का समय है, इसलिए कोई अवसर हाथ से जाने न दें. आर्थिक स्थिति के लिए बेहद शुभ होने वाले दिन को पूरी प्रसन्नता-सकारात्मक ऊर्जा से बिताएं. कार्यस्थल पर अधीनस्थों और सहयोगियों का सहयोग आपको प्रगति की ओर ले जाएगा. काम का भार जरूर बढ़ेगा, लेकिन खुद के स्टाइल पर भरोसा रखेंगे तो पूरा करने में सबसे सक्षम होंगे. कॉस्मेटिक्स के कारोबारियों को अच्छा मुनाफा होगा. कॉम्पिटिशन की तैयारी कर रहे युवा मेहनत पर फोकस करें. विद्यार्थियों को कठिन विषयों के लिए परिश्रम में कमी नहीं रखनी चाहिए. सेहत को लेकर स्थितियां अनुकूल हैं. घर में पूजा पाठ का माहौल रखें, अनुष्ठान भी करवा सकते हैं.

July 2021 Calendar: कालाष्टमी से हो रही है जुलाई के पहले सप्ताह की शुरूआत, जानें इस सप्ताह के व्रत-पर्व और शुभ मुहूर्त

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)
आज कामकाज में बड़बोलापन या अति आत्मविश्वास मुश्किल में डाल सकता है. किसी सामाजिक सभा में अपनी बात रखते हुए तथ्यों की परख करके रखें. कारोबार से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है, खुदरा व्यापारियों को ग्राहकों को रिझाने के लिए अनावश्यक गतिविधियों से बचना होगा. अन्यथा पैतृक कारोबार की प्रतिष्ठा दांव पर लग सकती है. यात्राओं में धन और समय खराब होने की आशंका है. युवाओं को करियर में थोड़ा संघर्ष करना पड़ेगा. अधिक झुकने वाला काम करने से बचें, चोट लगने की आशंका है, ऊंची जगह पर खड़े होने या जाने से रोकें. घर में मेहमान आ सकते हैं, स्वागत सत्कार में कमी न लाएं.

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)
आज का दिन शुरू करने से पहले माता-पिता का आशीर्वाद लेना लाभकारी है. कोई आपसे मदद मांगने आए तो निराश न करें. कार्यस्थल पर गरीब कर्मचारी की मदद कर सकते हैं. रिकवरी का काम करने वालों को कानूनी दांवपेच से बचना होगा. डाटा सिक्योरिटी के लिए सावधानी बरतें, शेयरिंग में कोई व्यक्ति चूक कर सकता है. कारोबारियों को भविष्य के लाभ को तत्कालिक लोभ छोड़ने की जरूरत है. फुटकर व्यापारी ग्राहकों की मांग देखते हुए माल मंगाए, अच्छे मुनाफे का योग है. युवाओं को यातायात नियमों की अनदेखी नहीं करनी है. चिंताएं बढ़ने पर पुराने रोगों के उभरने की आशंका है. विवाद बढ़ने से पहले निष्पक्ष फैसला करें.

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)
आज के दिन सही दिशा में किया प्रदर्शन भविष्य की राहें खोलने जा रहा है. हाथ आए अवसरों को पहचानने में कमी न रखें. असमंजस है तो वरिष्ठ जनों से सलाह लाभकारी होगी. नौकरीपेशा लोगों को प्रबंधन कौशल तराशने की जरूरत है. कामकाज के बोझ से खुद को चिंता में ना डालें. हार्डवेयर के कारोबारियों के लिए आर्थिक लाभ का दिन रहेगा. दवा, दूध या तेल जैसे लिक्विड आइटम की खरीद बिक्री का काम करने वाले लाभ में रहेंगे. सेहत में तनाव से बचें, अन्य रोगों में राहत है. कामकाजी महिलाओं को घर में भी मुख्य भूमिका निभानी पड़ सकती है. परिवार में छोटे-मोटे मतभेद होने की आशंका है.

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)
काम का दबाव तनाव बढ़ा सकता है. इससे भाषा और वाणी में कटुता आ सकती है. रोजाना के कामकाज की समीक्षा बेहतर ढंग से करें, यही आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी. ऑफिशियल काम को लेकर कुछ चुनौतियां महसूस होंगी, थोड़ा धैर्य के साथ समाधान खोजें, सफलता मिलेगी. मैन्यूफैक्चरिग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए लाभ की स्थितियां हैं. ग्राहकों के साथ व्यवहार पर लंबे समय तक असर रहेगा. युवा और विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन सामान्य है. स्वास्थ्य में दांत दर्द परेशानी देगा. परिवार में शादी के योग्य लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है. जिम्मेदारियों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाएं. छोटे सदस्यों की अनदेखी ठीक नहीं.

यह भी पढ़ें:

Weekly Horoscope June 28 - July 04: मेष, तुला और मकर राशि वालों को रहना होगा सावधान, जानें 12 राशियों का राशिफल
lifestyle https://ift.tt/360xmHp

Mahabharat : गुरु द्रोण से बदला लेने को द्रोपदी के भाई बनकर जन्मे थे एकलव्य

Mahabharat : महाभारत काल की कथाओं में गुरु द्रोणाचार्य और एकलव्य का प्रसंग गुरु दक्षिणा के संबंध में मशहूर है, लेकिन इसी शिष्य ने गुरु से इस धोखे का बदला लेने के लिए दोबारा जन्म लिया. इसके लिए उन्हें श्रीकृष्ण के हाथों मरना पड़ा और उनके वरदान से ही वह द्रौपद के बेटे धृष्टाधुम्न के तौर महाभारत युद्ध में द्रोण के काल बने.

पौराणिक कथाओं के अनुसार एकलव्य पूर्व जन्म में भगवान कृष्ण के चचेरे भाई थे. वह श्रीकृष्ण के पिता वासुदेव के भाई देवश्रवा के पुत्र थे. एक दिन देवश्रवा जंगल में खो जाते हैं, जिन्हें हिरान्यधाणु खोजते हैं, इसलिए एकलव्य को हिरान्यधाणु का पुत्र भी कहा जाता है.

किशोरावस्था में एकलव्य धनुर्विद्या सीखने गुरु द्रोण के पास जाते हैं, लेकिन उनकी जाति जानकर द्रोण उन्हें तिरस्कृत करते हुए आश्रम से निकाल देते हैं. तब एकलव्य द्रोण की मूर्ति बनाकर धनुर्विद्या सीखते हैं. मगर जब द्रोण को पता चलता है कि एकलव्य उनके प्रिय शिष्य अर्जुन को भी धनुर्विद्या में हरा सकता है तो वह गुरु दक्षिणा में दाएं हाथ का अंगूठा मांग लेते हैं ताकि एक लव्य कभी धनुष ना चला सकें.

मगर कर्तव्य परायण एकलव्य अच्छे शिष्य होने के नाते अंगूठा उन्हें समर्पित कर देते हैं. पौराणिक कथाओं में कहा गया है कि एकलव्य की मृत्यु कृष्ण के हाथों रुकमणि स्वयंवर के दौरान हुई थी. इस दौरान वह पिता की रक्षा करते हुए मारे गए थे. लेकिन तब कृष्ण ने उन्हें द्रोण से बदला लेने के लिए फिर जन्म लेने का वरदान दिया था. इस बार एकलव्य धृष्टधुम्न के रूप में द्रुपद नरेश के घर जन्मे. द्रौपदी का भाई होने के नाते उन्हें द्रौपदा भी कहा गया.

महाभारत युद्ध में धृष्टद्युम्न पांडवों की ओर से लड़े.  अर्जुन के हाथों घायल होकर भीष्म के शरशैय्या पर आने के बाद द्रोण कौरव सेनापति बने. इस दौरान अश्वत्थामा की मौत की बात युधिष्ठिर से सुनकर वह द्रवित हो गए और धनुष बाण रख दिया. इसी समय पूर्व काल के एकलव्य यानी धृष्टद्युम्न ने तलवार से उनका शीश काट दिया, इस तरह एकलव्य ने एक ही काल में दोबारा जन्म लेकर गुरु के धोखे का बदला ले लिया.

इन्हें भी पढ़ें:
Mangal Dosh: कुंडली में क्या होता है मंगल दोष? जानें इसके निवारण के महत्वपूर्ण उपाय

Owl the ride of Lakshmi Maa: माता लक्ष्मी ने क्यों बनाया उल्लू पक्षी को अपनी वाहन? जानें पौराणिक कहानी
lifestyle https://ift.tt/35X5HHw