Tuesday, June 29, 2021
Parenting Tips: ओट्स से बनाएं 3 टेस्टी ब्रेकफास्ट, बच्चा रहेगा हेल्दी एंड हैप्पी

बच्चों के स्वाद और सेहत दोनों को ध्यान में रखते हुए खाना बनाना काफी मुश्किल हो जाता है. ऐसे में कई बार मां परेशान हो जाती हैं कि ऐसा क्या बनाया जाए, जो उनके बच्चे को पसंद आए और उसके स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा हो. आज हम आपको ऐसे ही 3 हेल्दी फूड आइडिया दे रहे हैं जिन्हें आप ओट्स (Oats) से बना सकते हैं. इनमें आपके बच्चे को अलग-अलग फ्लेवर भी मिल जाएंगे और बच्चा इन्हें खाकर बोर भी नहीं होगा. जानते हैं ओट्स से बनने वाली 3 हेल्दी रेसिपी, जिन्हें खाकर आपका बच्चा हैप्पी और हेल्दी भी रहेगा.

ओट्स के फायदे-
1- ओट्स में काफी मात्रा में प्रोटीन होता है इसमें भरपूर फाइबर होता है जिससे पचाने में आसानी होती है.
2 ओट्स में कार्बोहाइड्रेट, विटामिन और खनिज होते हैं जो बच्चों की सेहत के लिए अच्छा होता है.
3 ओट्स में कैल्शियम और फास्फोरस होता है जिससे हड्डियां मजबूत होती हैं.
4 ओट्स में आयरन भी होता है जिससे हीमोग्लोबिन का लेवल ठीक रहता है.
5 ओट्स में मैग्नीशियम और जिंक होता है जो शरीर को एनर्जी देता है. साथ ही बोन्स और दांतों को भी मजबूत बनाता है.

1- केला और बेरी स्मूदी- आप ओट्स और नारियल के दूध को ब्लेंड करके बच्चे के लिए स्मूदी बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए कटे हुए केले, बैरी, नट्स और चिया सीड्स एक जार में डालें और इन्हें मिक्स कर लें. अब इसे ठंडा करके आप पुदीने की पत्तियों से गार्निश करके बच्चे को नाश्ते में खिला सकते हैं.

2- ओटमील- बनाना ब्रेड- आप बच्चों के लिए ओट्स से बनाना ब्रेड भी बना सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले ओवन को 350 डिग्री पर प्री हीट कर लें. अब केक पैन में ग्रीस लगाकर रख लें. ब्राउन शुगर और क्रीम को एक ब्लेंडर से फेंट लें. अब इसमें अंडे और वनीला बीन का पेस्ट मिला दें. अब इस मिश्रण को फ्लफी होने तक फेंटे. अब इसमें आटा, ओट्स, बेकिंग सोडा, नमक और दालचीनी मिला लें. कुछ किशमिश डालकर इसे पैन में डाल दें. अब इसे 50 मिनट तक बेक करें. बाद में इसे ब्रेड पर लगा कर बच्चे को खिलाएं.

3- कैरेमल एप्पल पाई ओटमील- इसे बनाने के लिए आप एक बर्तन में पहले बटर गर्म करें और अब इसमें सेब के टुकड़े और दालचीनी डालकर चलाएं. जब एप्पल के टुकड़े थोड़े गोल्डन हो जाएं तो गैस बंद कर दें. अब सेब के टुकड़े निकाल लें और उसी बर्तन में ओट्स, नट्स और थोड़ा सा नमक मिला दें. अब गैस थोड़ी कम कर दें और जब ओट्स थोड़े क्रीमी हो जाएं तो गैस बंद कर दें. अब इनमें एप्पल के टुकड़े और शहद मिला दें.

ये भी पढ़ें:सबसे तेजी से फैट बर्न करने वाली 3 एक्सरसाइज, कुछ ही दिन में दिखने लगेगा असर
lifestyle https://ift.tt/3AdEjTi
Weight Loss Tips: सबसे तेजी से फैट बर्न करने वाली 3 एक्सरसाइज, कुछ ही दिन में दिखने लगेगा असर

Weight Loss Exercise: कोरोनाकाल में लोगों का वजन तेजी से बढ़ रहा है. पूरे दिन घर में रहने और फिजिकल वर्क कम होने की वजह से लोगों में मोटापे की समस्या तेजी से बढ़ रही है. हालांकि कोरोना वायरस से बचने के लिए लोग खुद को फिट रखने की भी पूरी कोशिश कर रहे हैं. ऐसे में सभी का अपनी हेल्थ पर काफी ध्यान है. स्वस्थ रहने के लिए आपका फिट रहना सबसे जरूरी है. ऐसे में अगर आप अपने बढ़ते वज़न से परेशान हैं और बिना जिम के घर पर ही वर्कआउट करते हैं तो, आज हम आपको ऐसी फैट बर्निंग एक्सरसाइज के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप आसानी से घर में कर सकते हैं. सिर्फ 3 एक्सरसाइज को अगर आप रोज करेंगे को आपका वजन तेजी से कम होने लगेगा.

फैट बर्न करने वाली 3 एक्सरसाइज
आप इन तीनों एक्सरसाइज को घर पर आसानी से कर सकते हैं इऩ्हें करने से आप न सिर्फ पतले होंगे बल्कि एक्टिव और सेहतमंद भी रहेंगे. इन तीन एक्सरसाइज में स्कवैट्स, पुश अप्स और पुल अप्स एक्सरसाइज शामिल हैं. इसके अलावा आप चाहें तो बॉडीवेट एक्सरसाइज, योगा, डांसिंग, जम्प रोप वर्कआउट के जरिए भी अपना वजन कम कर सकते हैं. जानते हैं इन 3 एक्सरसाइज को करने का तरीका.

1- स्कवैट एक्सरसाइज- अगर आपको कम समय में तेजी से वजन कम करना है तो स्कवैट आपके लिए सबसे अच्छी एक्सरसाइज है. स्क्वैट को काफी आसान और इफेक्टिव एक्सरसाइज है. आप इसे बिना ट्रेनर की मदद के भी आसानी से घर पर कर सकते हैं. स्कवैट्स करने से पूरे शरीर की एक्सरसाइज हो जाती है. इससे आपकी मांसपेशियों भी मजबूत होती हैं और कम समय में आप ज्यादा चर्बी बर्न कर सकते हैं. स्कवैट्स करने से पाचन तंत्र भी मजबूत होता है.

2- पुश अप्स एक्सरसाइज- आप घर में आसानी से पुश-अप्स कर सकते हैं. पुश-अप्स करने से तेजी से वजन कम होता है और मेटाबोलिज्म भी बढ़ता है. पुश अप्स करने से ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता है. इससे शरीर में ऑक्सीजन सर्कुलेशन भी बेहतर होता है. पुश अप्स करने से शरीर की ऊपरी मांसपेशियां मजबूत होती हैं. पुश-अप्स से तेजी से कैलरी बर्न होती हैं.

3- पुल-अप्स एक्सरसाइज- अगर आप जिम नहीं जा रहे तो घर पर रहकर पुल- अप्स एक्सरसाइज कर सकते हैं. इससे बॉडी की स्ट्रेंथ बढ़ती है और शरीर लचीली भी होता है. ये एक तरह की कार्डियो एक्सरसाइज है, जो मांसपेशियां को मजबूत करती है. इस एक्सरसाइज को करने से पीठ की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और शेप में आती हैं. बच्चों की हाइट बढ़ाने के लिए भी पुल-अप्स अच्छी एक्सरसाइज है.

ये भी पढ़ें: क्या जो चाय आप पी रहे हैं वो वाकई असली है? इस ट्रिक से चाय पत्ती में मिलावट की जांच करें
lifestyle https://ift.tt/2UdUgIB
Kitchen Hacks: क्या जो चाय आप पी रहे हैं वो वाकई असली है? इस ट्रिक से चाय पत्ती में मिलावट की जांच करें

Kitchen Tips and Tricks: आजकल हर चीज में कुछ न कुछ मिलावट जरूर होती है. ऐसे में शुद्ध और मिलावटी खाने की पहचान करना आपको जरूर आना चाहिए. क्या आपको पता है कि आप दिन भर की थकान मिटाने के लिए जो चाय पीते हैं वो भी मिलावटी हो सकती है. आजकल चाय की पत्ती में भी मिलावट होने लगी है. मार्केट में ऐसी चायपत्ती भी मिल रही हैं जिनमें कलर या कई तरह के कैमिकल मिले रहते हैं. ऐसे में ये जानना जरूरी है कि क्या आप जो चाय पी रहे हैं वो वाकई असली है? अगर आप मिलावटी चाय पी रहे हैं, तो इससे न सिर्फ आपके मुंह का स्वाद खराब होता है बल्कि इससे आपकी सेहत पर भी बुरा असर पड़ सकता है. आप चाहें तो घर बैठे मिलावटी चाय की पहचान कर सकते हैं. जानते हैं कैसे?

चाय में मिलावट की ऐसे करें पहचान

1- चाय की पत्ती में मिलावट की पहचान करने के लिए सबसे पहले एक गिलास ठंडा पानी लें. अब इस पानी में 1 से 2 चम्मच चाय की पत्तियां डालकर 1 मिनट के लिए छोड़ दें. थोड़ी देर में अगर पानी में कलर निकल आए तो समझ जाएं कि चाय की पत्तियों में मिलावट है. असली चाय की पत्तियां में इतनी जल्दी रंग नहीं निकलता है.

2- दूसरा तरीका है कि एक टिश्यू पेपर लें और उस पर 2 चम्मच चाय की पत्तियां रखें. इसके बाद पत्तियों पर कुछ बूंदें पानी डालकर थोड़ी देर धूप में रख दें. अब टिश्यू पेपर से चाय की पत्तियों को हटा लें. अगर चाय की पत्तियों में मिलावट होगी तो, टिश्यू पेपर पर दाग के निशान पड़ जाएंगे. अगर किसी तरह के दाग या तेल के निशान नहीं है तो समझो चाय पत्ती में कोई मिलावट नहीं है.

3- तीसरा तरीका है आप चाय पत्तियों को एक से दो मिनट के लिए हाथों पर रगड़ें. अगर आपको हाथों में कोई रंग दिखे तो समझ जाएं कि चाय की पत्ती में कुछ मिला हुआ है.

ये भी पढ़ें: इन लोगों को नहीं खाना चाहिए भारतीय ब्लैकबेरी, जानिए क्यों
lifestyle https://ift.tt/2T9B6nn
Tips And Tricks: कैसे बनाएं मुलायम और परत वाले परांठे, अपनाएं ये सिंपल ट्रिक

Paratha Making Tips: नाश्ते में चाय के साथ गर्मागरम परांठे मिल जाएं तो फिर बात ही क्या है. बारिश के मौसम में मुलायम और परत वाले परांठे (Soft And Layered Paratha) किसी की भी भूख बढ़ा सकते हैं. परांठे खाने में जितने स्वादिष्ट लगते हैं बनाने में भी उतने ही आसान होते हैं. लेकिन बहुत सारे लोगों की ये शिकायत रहती है कि उनके परांठे मुलायम नहीं बनते हैं. थोड़ी देर रखने के बाद परांठे बहुत सख्त हो जाता है. अगर आपको परांठे बनाने में भी यही समस्या होती है तो आज हम आपको मुलायम और परत वाले शानदार परांठे बनाने की टिप्स बता रहे हैं. हम आपको जो तरीका बता रहे हैं उससे आपके परांठे पूरे दिन मुलायम बने रहेंगे. जानते हैं कैसे बनाएं मुलायम ( Soft) और परत वाले परांठे

ऐसे गूंथें परांठे का आटा- जब भी आप परांठे के लिए आटा गूंथें तो उसमें थोड़ा नमक और घी मिला लें. अगर आप एक कप आटा ले रहे हैं तो उस में 1 चम्मच पिघला हुआ घी डाल लें. अब आटे में 1/4 चम्मच नमक मिलाकर इसे पानी की मदद से कंबाइन कर लें. ध्यान रखें अभी आपको आटा गूंथना नहीं है. कम्बाइन किए हुए आटे पर 2-3 चम्मच पानी डालकर इसे प्लेट से ढक दें. जब आपको परांठे बनाने हों उससे पहले आटे को हाथों से अच्छी तरह 4-5 मिनट तक गूंथ लें. परांठे बनाने के लिए आटा तैयार है.

दही डालकर आटा गूथें- मुलायम परांठे बनाने के लिए आप आटा गूंथने में दही का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. हालांकि दही बिल्कुल ताजा होना चाहिए. आटा और दही मिलाते हुए कम्बाइन कर लें. आप इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी भी मिलाते जाएं. अब आटे को ढक दें और 5 से 6 मिनट बाद जब परांठे बनाने हों फिर से आटा गूंथ लें.

बेकिंग सोडा मिलाकर गूथें आटा- पराठों को सॉफ्ट बनाने के लिए आप 2 कप आटे में 1/4 चम्मच बेकिंग सोडा मिला लें. अब इस आटे को कम्बाइन करके थोड़ी देर के लिए रख दें. 6 से 7 मिनट के बाद फिर से थोड़ा पानी मिलाकर आटे को गूंथ लें. इसस आपका परांठा बुल्कुल मुलायम बनेगा.

परांठे में ऐसे बनाएं परत- आप पहले आटे के पेड़े को रोटी के आकार का बेल लें. अब उसकी हर एक परत में अच्छी तरह के घी या जिस ऑइल से बना रहे हैं उसे लगा लें. अब परांठा बेल कर मध्यम आंच पर सेक लें. इससे आपका परांठा बिल्कुल परफ़ेक्ट और सॉफ्ट बनकर तैयार होगा.

ये भी पढ़ें:  शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है विटामिन B12, ये हैं इसके श्रोत
lifestyle https://ift.tt/3w6LrxH
हैप्पीनेस एक्सप्रेस । क्या emotions पर काबू करने से आप अपने stress को कम कर सकते है ?

दोस्तों आज हैप्पीनेस एक्सप्रेस के इस एपिसोड में हमारे होस्ट RJ दिलीप से बाते करने के लिए जुड़ेंगी Vice President group human resources TATA group से Leena Sahjwani, और साथ में हैप्पीनेस एक्सपर्ट डॉ आशीष अम्बस्ता भी मौजूद हैं. Leena Sahjwani के हिसाब से हैप्पीनेस क्या है? Stress और हैप्पीनेस से जुड़ी और भी कई सारी बातें जानेंगे आज के एपिसोड में
lifestyle https://ift.tt/3h3n1AP
Vitamin B-12: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है विटामिन B12, ये हैं इसके श्रोत

Vitamin B12: स्वस्थ शरीर के लिए सभी विटामिन और पोषक तत्व जरूरी हैं. शरीर को काम करने के लिए प्रोटीन, खनिज और विटामिन की सबसे ज्यादा जरूरत होती है. ऐसे में अगर किसी भी एक विटामिन की कमी हो जाए तो इसकी वजह से शरीर में कई तरह की परेशानी पैदा हो सकती हैं. शरीर के लिए विटामिन बी12 भी ऐसा ही जरूरी पोषक तत्व है जिसकी कमी से आपको कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं.

शरीर के लिए क्यों जरूरी है विटामिन बी12
एक्सपर्ट्स के मुताबिक इसे 'कोबालामाइन' के रूप में भी जानते हैं. विटामिन बी12 दिमाग के नॉर्मल तरीके से काम करने, शरीर में रेड ब्लड सेल्स और डीएनए के निर्माण के लिए बहुत जरूरी है. विटामिन बी12 की कमी से शरीर में तंत्रिका से संबंधित कई समस्याएं हो सकती हैं. शरीर में कमजोरी और एनीमिया के शिकार हो सकते हैं.

विटामिन बी-12 की कमी से होने वाली बीमारी
एक्सपर्ट्स का कहना है कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन बी-12 बहुत जरूरी है. जिन लोगों में विटामिन बी12 की कमी हो जाती है उनका वजन तेजी से कम होने लगता है. मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं. त्वचा का रंग पीला पड़ने लगता है और एनीमिया के शिकार हो सकते हैं. तंत्रिका पर असर होने की वजह से ऐसे लोगों में भ्रम की स्थिति रहती है. ऐसे में आपको शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने से रोकने के लिए अपने आहार पर ध्यान देने की जरूरत है. 18 साल से ज्यादा के लोगों को रोजाना 2.4 माइक्रोग्राम विटामिन बी12 का सेवन करना चाहिए.

विटामिन बी-12 के मुख्य स्रोत
अगर आप नॉनवेज खाते हैं जो आपके लिए विटामिन बी12 के कई सोर्स हैं. आप चिकन, मीट, मछली और अंडों से विटामिन बी12 पा सकते हैं. इसके अलावा पशु उत्पादों में भी विटामिन बी 12 पाया जाता है. अंडे में विटामिन बी2 और बी12 अच्छी मात्रा में होता है. अगर आप दिन में दो अंडे खाते हैं तो इससे दैनिक जरूरत की 46 प्रतिशत मात्रा पूरी हो जाती है.

विटामिन बी-12 के शाकाहारी स्रोत
शाकाहारी चीजों में विटामिन बी12 थोड़ा कम होता है लेकिन फिर भी आपको डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे- दूध, दही और पनीर खाना चाहिए. इससे आप विटामिन बी12 की कमी को दूर कर सकते हैं. इसके अलावा बादाम, काजू, टोफू,जई और नारियल के दूध में भी विटामिन बी12 पाया जाता है.

विटामिन बी12 की कमी होने पर इन चीजों से परहेज करें
अगर आपके शरीर में विटामिन बी-12 की कमी है तो आपको शराब बिल्कुल नहीं पीनी चाहिए. शराब से विटामिन बी12 का लेवल और कम हो सकता है. साथ ही आपको ज्यादा फोलिक एसिड लेने से भी बचना चाहिए.

ये भी पढ़ें:  समय से पहले बूढ़ा बना सकती हैं ये ड्रिंक, आज से ही कम कर दें इन्हें पीना
lifestyle https://ift.tt/3dq3CYH
Skin Care: समय से पहले बूढ़ा बना सकती हैं ये ड्रिंक, आज से ही कम कर दें इन्हें पीना

अगर आपको लंबे समय तक जवां और खूबसूरत दिखना है तो आपको अपने शरीर को हाइड्रेट रखना होगा. त्वचा में जितनी नमी होगी हमारा शरीर उतना ही स्वस्थ और सुंदर बना रहेगा. अच्छी स्किन पाने के लिए आपको ज्यादा लिक्विड पीने की सलाह दी जाती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ ऐसे ड्रिक्स भी हैं तो आपकी स्किन पर विपरीत असर डालते हैं. ये पेय पदार्थ आपको समय से पहले बूढ़ा बना सकते हैं.

ऐसे में आपको अपनी लाइफस्टाइल से चाय, कॉफी, कोल्ड ड्रिंक्स-सोडा और एल्कोहॉल को हटा देना चाहिए. अगर आपको इन ड्रिक्स की ज्यादा आदत है तो आप धीरे-धीरे इनकी मात्रा कम कर सकते हैं. दरअसल चाय और कॉफी में काफी मात्रा में कैफीन होता है और सॉफ्ट ड्रिंक्स में प्रिजर्वेटिव्स का इस्तेमाल किया जाता है जिससे त्वचा में पानी की मात्रा कम हो जाती है. इन ड्रिंक्स से त्वचा की नमी धीरे-धीरे कम हो जाती है और आप बूढ़े लगने लगते हैं. साथ ही इन ड्रिंक्स के कई हार्मफुल इफेक्ट भी हैं.

चाय-कॉफी, सोडा और एल्कोहॉल से नुकसान

इन ड्रिंक्स को पीने से शरीर की ब्लड कैपिलरीज (blood capillaries) संकरी हो जाती है और त्वचा रूखी होने लगती है.

कैपिलरीज बॉडी के दूसरे पार्ट्स में पहुंचकर त्वचा में कुछ सीमित कोशिकाओं तक ही ऑक्सीजन, ब्लड और पानी पहुंचाने का काम करती हैं. इस तरह आर्टरीज और त्वचा के बीच कैपिलरीज काम करती हैं, जिससे स्किन हाइड्रेट रहती है.

ऐसे में अगर आप इन ड्रिंक्स का ज्यादा सेवन करते हैं तो ये शरीर की आर्टरीज में पहुंच जाती हैं और इनसे कैपिलरीज सिकुड़ जाती हैं.

इन ड्रिंक्स को पीने से हमारी स्किन की कोशिकाओं में ऑक्सीजन, पोषक तत्व, ब्लड और पानी की सप्लाई कम हो जाती है, जिससे त्वचा रूखी हो जाती है.

इस तरह पीने से नुकसान कम होगा
अगर आप चाय-कॉफी और सोडा बेस्ड सॉफ्ट ड्रिंक्स पीते हैं तो आपको उससे पहले एक गिलास पानी पी लेना चाहिए. इससे इन ड्रिंक्स का बुरा असर आपकी स्किन तक ज्यादा नहीं पहुंच पाता है. इससे स्किन कम डैमेज होगी, लेकिन आपको धीरे-धीरे इन ड्रिक्स को पीने की अपनी आदत कम करनी चाहिए.

कितनी पीनी चाहिए चाय-कॉफी और ड्रिंक्स
अगर आपको चाय-कॉफी और सॉफ्ट ड्रिक्स पीने की आदत है तो आप इस आदत को शुरुआत में कम कर सकते हैं. दिन में सिर्फ 1 से 2 कप ही चाय पीएं. दिन में सिर्फ एक कप कॉफी पिएं और सोडा भी एक बार से ज्यादा न पिएं. ज्यादा एल्कोहल पीने से त्वचा में सूजन, सैगिंग और रोम छिद्रों का आकार बढ़ने की समस्या हो जाती है.

इन चीजों से करें रिप्लेस
1- आप चाहें तो इन ड्रिंक्स की जगह दूसरे हेल्दी ड्रिंक्स जैसे गोल्डन मिल्क यानि हल्दी वाला दूध, रसीले फल और ग्रीन-टी पी सकते हैं.
2- इन चीजों का सेवन करने के 2 सप्ताह के अंदर आपको फर्क नज़र आने लगेगा. इन्हें पीने से आपकी त्वचा में प्राकृतिक ग्लो बढ़ने लगेगा और त्वचा अदंर से हाइड्रेट रहेगी.
3- इन ड्रिंक्स को पीने से तैलीय त्वचा की दिक्कतें कम होंगी और पीएच लेवल बैलंस रहेगा.
4- इन्हें पीने से आपकी स्किन ड्राई रहेगी और आप लंबे समय तक जवां बने रहेंगे.
5- इन पेय पदार्थों के सेवन से स्किन तेजी से रिपेयर होती है और स्किन टाइट रहती है.

ये भी पढ़ें: दाने और मुंहासे हैं खूबसूरती के दुश्मन, किचन की इन सामग्रियों से करें सफाया
lifestyle https://ift.tt/3h3BYTr
Subscribe to:
Posts (Atom)