Monday, June 7, 2021

Coronavirus: कोविड के बाद फेफड़ों को बनाएं मजबूत, Lungs को हेल्दी रखने के लिए करें ये एक्सरसाइज

कोरोना वायरस ने लोगों के फेफड़ों पर सबसे ज्यादा असर किया है. ऐसे में अगर आप कोरोना के संक्रमण से रिकवर हुए हैं या हो रहे हैं तो आपको आपको अपने फेफड़ों (Lungs) को मजबूत बनाने के लिए खान-पान और लाइफस्टाइल कुछ बदलाव करने की जरूरत है. ऐसे में फेफड़े फिर से पहले की तरह काम करने लगें इसके लिए फिजियोथेरेपिस्ट की सलाह पर हम आपको कुछ एक्सरसाइज बता रहे है, जिन्हें प्रतिदिन आपको कम से कम 6-7 बार करना जरूरी है. इससे आपके फेफड़ों को स्वस्थ होने में मदद मिलेगी. शरीर में ऑक्सीजन अच्छी तरह पहुंचेगा और आप जल्दी स्वस्थ महसूस करेंगे.

एक्सरसाइज- 1
फेफड़ों को मजबूत बनाने के लिए आप पहली एक्सरसाइज  करें, जिससे फेफड़ों को खोलने में मदद मिलती है. आपको अपने होठों और नाक से गहरी श्वास अंदर लेनी है. अब होठों से O बनाएं और अपने मुंह से सांस छोड़ें. इसे आप जितनी बार चाहें तक सकते हैं.

एक्सरसाइज- 2
अपने हाथों को अपनी आंखों के सामने रखें और उन्हें जोड़ लें. अब एक साथ उन्हें धीरे धीरे सिर के ऊपर तक सीधा लेकर जाएं. अब सांस लें और वापस फिर से अपनी आंखों के सामने सीधा रखें. अब आप सांस छोड़ें.

एक्सरसाइज- 3
गहरी साँस लें और फिर ओम का जाप करते हुए साँस  बाहर छोड़ें. ध्यान रखें कि आप उस आवाज़ को करते समय अपना मुंह पूरा फैलाएं.

एक्सरसाइज- 4
वॉक करना फेफड़ों के लिए अच्छी एक्सरसाइज है. हालांकि आपको अपने फेफड़ों की स्थिति को ध्यान में रखते हुए ही वॉक करनी है. आप अभी रिकवर हो रहे हैं इसलिए आप घर में ही थोड़ी देर सुबह शाम वॉक कर सकते हैं.

एक्सरसाइज- 5
ये आपके लिए थोड़ा मुश्किल व्यायाम हो सकता है लेकिन ये फेफड़ों की रिकवरी के लिए बहुत अच्छी एक्सरसाइज है. आपको गुब्बारे में बार-बार हवा भरनी है.

ये भी पढ़ें: क्या वास्तव में एक दिन में एक सेब डॉक्टर को रखता है दूर? जानिए हकीकत है या फसाना
lifestyle https://ift.tt/3giajMT

सूर्य नमस्कार से वजन कम करती हैं Kareena Kapoor, जानिए सूर्य नमस्कार का तरीका और फायदे

Kareena Surya Namaskar: एक्ट्रेस करीना कपूर (kareena kapoor) अपनी फिटनेस को लेकर काफी चर्चाओं में रहती हैं. प्रेगनेंसी के दौरान करीना कपूर का वजन काफी बढ़ गया है. अब करीना अपना Weight Loss करने के लिए जमकर मेहनत कर रही हैं. करीना ने अपने बड़े बेटे तैमूर के जन्म के बाद भी तेजी से वजन कम किया था. फिल्म वीरे द वेडिंग में करीना कपूर को देखकर ये पता लगाना मुश्किल हो रहा था कि करीना एक बच्चे की मां हैं. फिल्म टशन के दौरान सबसे पहले करीना कपूर ने जीरो साइज फिगर (Zero Size Figure) बनाया था. जिसके बाद बॉलीवुड में जीरो साइज फिगर का ट्रेंड काफी बढ़ गया था. अब आप सोच रहे होंगे कि करीना आखिर इतनी फिट कैसे रहती हैं. तो हम आपको करीना कपूर का फिटनेस सीक्रेट बता रहे हैं.

दरअसल करीना अपना वजन कम करने के लिए नियमित रुप से योगा करती हैं. करीना ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो हर सुबह अपना फेवरेट योगा पोस्चर सूर्य नमस्कार जरूर करती हैं. पहले वो करीब 108 बार सूर्य नमस्कार करती थीं, लेकिन अब करीना 50-60 बार सूर्य नमस्कार करती हैं.

सूर्य नमस्कार करने का तरीका
सेलिब्रिटी न्यूट्रीशियनिस्ट निखिल वत्स के मुताबिक ‘सूर्य नमस्कार करना काफी फायदेमंद है. इसमें सिर से लेकर पैर तक हर एक मांसपेशी का प्रयोग होता है. सूर्य नमस्कार में 12 पोज हमारे 7 चक्रों को सक्रिय करने का काम करते हैं.  करीना की सालों की मेहनत और स्टेमिना की वजह से वो 108 बार सूर्य नमस्कार कर पाने में सक्षम हुईं थी. हालांकि अगर आप सूर्य नमस्कार करना अभी शुरु कर रहे हैं तो आप 10 बार सूर्य नमस्कार करने के साथ इसकी शुरुआत कर सकते हैं. सूर्य नमस्कार के इसके हर एक स्ट्रैच में काफी ताकत लगती है. इससे योग से हृदयगति और मांसपेशियों को बैलेंस करने में सबसे ज्यादा मदद मिलती है. सूर्य नमस्कार करने का सही तरीका है कि आप हर एक पोज में कम से कम एक मिनट तक रुकें. शुरुआत आप 30 सकेंड होल्ड से कर सकते हैं. इससे आपको स्ट्रेंथ और डाइजेशन में भी मदद मिलेगी.’

सूर्य नमस्कार के फायदे
1. नियमित रुस से सूर्य नमस्कार करने से शरीर को लचीला बनाता है.
2. सूर्य नमस्कार से बहुत जल्दी वजन कम होता है
3. इस योग से पाचनतंत्र मजबूत होता है और भूख में सुधार होता है.
4. सूर्य नमस्कार करने से कब्ज की समस्या भी दूर हो जाती है.
5 सूर्य नमस्कार से दिमाग और शरीर मजबूत बनता है.
6. सबसे खास पात इससे पूरी बॉडी का पोस्चर ठीक रहता है.
7. नियमित रुप से सूर्य नमस्कार करने से मसल्स टोन होती हैं. और हड्डियां भी मजबूत बनती है.
8. सूर्य नमस्कार से बाजू, कंधों, क्वैड्स, काफ़्स, कमर, पैर, और हिप्स की मांसपेशियां भी टोन होती हैं.

ये भी पढ़ें: एक्ट्रेस Anushka Sharma का कूल अंदाज, फिट रहने के लिए करती हैं दिन में 2 बार मेडिटेशन
lifestyle https://ift.tt/3w2jbgp

Health Tips: सब्जियों से बनाएं खून साफ करने वाली 5 मजेदार ड्रिंक्स, बॉडी टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मिलेगी मदद

शरीर में शुद्ध खून हमारे जीवन का आधार है. ब्लड से ही हमारा पूरा शारीरिक सिस्टम चलता है. ब्लड के जरिए शरीर के सभी अंगो को ऑक्सीजन मिल पाता है और पोषक तत्व पहुंचते हैं. ब्लड से बॉडी में हार्मोन्स भी पैदा होते हैं. ऐसे में अगर आपके खून में कोई खराबी है किसी तरह की कोई गड़बड़ी पाई जाती है, तो इससे आपके  शरीर पर भी असर पड़ता है. आजकल हम जो खाना खा रहे हैं उसमें कई ऐसे तत्व भी होते हैं जो शरीर को नुकसान पहुंचा रहे हैं. इस तरह के तत्वों को टॉक्सिन्स कहते हैं. शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आपको समय समय पर ऐसे टॉक्सिन्स को बाहर निकालने की जरूरत है. आज हम आपको सब्जियों से बने कुछ आसान से ड्रिंक और स्मूदी बता रहे हैं. जिनसे आप अपने खून को साफ कर सकते हैं.

धनिया और पुदीने की चाय- हरा धनिया सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है. हरा धनिया खून साफ करने और पुदीना पेट संबंधी बीमारियों के लिए फायदेमंद है. गर्मियों के मौसम में ये दोनों चीजें आपको मिल जाएंगी. आप धनिया और पुदीने की पत्तियों की चाय बनाकर पिएं इससे आपका खून भी साफ हो जाएगा. इसे बनाने के लिए 1 ग्लास पानी में थोड़ी सी पुदीने की पत्तियां और धनिया की पत्तियां अच्छी तरह धोकर कर डाल दें. अब इसे 10 मिनट तक उबालने के बाद छानकर गुनगुना चाए के जैसा पिएं. आप इसे सुबह- सुबह ही पीएं.

सब्जियों से बनाएं स्मूदी
ऐसी कई सब्जियां है जिनसे खून साफ होता है. पालक, चुकंदर, लहसुन, अदरक, ब्रोकली जैसी हरी सब्जियां ब्लड क्लीन करती हैं. आप इन सब्जियों को उबाल कर खा सकते हैं या फिर मिक्स करके स्मूदी बना सकते हैं. स्मूदी बनाने के लिए थोड़ी-थोड़ी मात्रा में सभी सब्जियां लें अब आधा ग्लास पानी डालकर ग्राइंडर में पीस लें. अगर पीने में स्वाद अच्छा नहीं लग रहा तो आप इसमें थोड़ा सा काला नमक और नींबू भी डाल सकते हैं. खून साफ करने के लिए आप इस स्मूदी का हफ्ते में कम से कम 2 बार जरूर सेवन करें.

तुलसी के पत्तों की चाय
तुलसी की पत्तियां नैचुरल डिटॉक्स करती हैं. तुलसी के पत्तों में एंटीबैक्टीरियल और एंटी वायरल गुण भी पाए जाते हैं. रोज तुलसी के 8-10 पत्तों को चबाकर खाने से खून में मौजूद गंदगी साफ हो जाती है. आप चाहें तो सुबह शाम चाय में भी तुलसी के पत्ते डाल लें. इससे खून साफ करने में मदद मिलेगी. तुलसी की चाय बनाने के लिए एक ग्लास पानी में 10-15 तुलसी की पत्तियां डालकर करीब 10 मिनट तक पकाएं. अब इस पानी को छानकर चाय की तरह पिएं.

अदरक और गुड़ वाली चाय पिएं
गुड़ और अदरक से पेट और खून साफ रहता है. तभी गांवों में गुड़ और पानी पीने का चलन होता है. रात को खाना खाने के बाद गुड़ खाने से भोजन अच्छी तरह पचता है. इसके अलाव गुड़ खाने से शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं. आपको खून साफ करने के लिए गुड़ और अदरक वाली चाय पीनी चाहिए. इसे बनाने के लिए 1 बड़े कप पानी में थोड़ी सी अदरक घिसकर या कूचकर डालें और एक छोटा टुकड़ा गुड़ का डालें. इसे 5-6 मिनट पकाएं और फिर छानकर पी लें. इस चाय से सर्दी जुकाम में भी बहुत फायेदा मिलता है.

खाने में नींबू का इस्तेमाल करें
इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आपको खाने में रोज नींबू का इस्तेमाल करना चाहिए. नींबू में विटामिन सी अच्छी मात्रा में पाया जाता है. नींबू में पाए जाने वाले एसिडिक गुण से खून की गंदगी भी साफ होती है. अगर आप रोज एक ग्लास नींबू पानी पीते हैं तो इससे ब्लड क्लीन होता है. ये खराब टॉक्सिन्स टायलेट के जरिए बाहर निकल जाते हैं. खाली पेट नींबू पानी पीने से वजन भी तजी से कम होता है.
lifestyle https://ift.tt/3fVxQV9

लस्सी: गर्मी के इस ड्रिंक में शानदार हैं सेहत के फायदे, जानिए क्यों आपको उठाना चाहिए मजा

लस्सी एक लोकप्रिय स्वस्थ और ताजा ड्रिंक है. गर्मी में उसका इस्तेमाल बढ़ जाता है. पूरे भारत में लोग उसे प्यार करते हैं और पसंद करते हैं. परंपरागत ड्रिंक के इस्तेमाल से गर्मी का एहसास कम होता है. गर्मी के पेय में से ये पोषक तत्वों और विटामिन से भरपूर एक जबरदस्त ड्रिंक है. गर्मी में उसका पीना आपकी सेहत को फायदा पहुंचाता है. लस्सी को पानी के साथ दही मिक्स कर बनाया जाता है. बाद में नमक या शुगर को स्वाद बढ़ाने के लिए शामिल किया जाता है. मूल रूप, उसे एक लंबे ग्लास में ठंडा पेश किया जाता है. अन्य भोजन के साथ परोसे जाने पर उसका स्वाद बेहद बढ़ जाता है. उसके सुखदायक फायदों को जानना दिलचस्प होगा.

शरीर की गर्मी से लड़ाई- शीतल, ठंडा और ताजा ड्रिंक का खिताब पा चुकी लस्सी शरीर की गर्मी को कम करती है. उसके अलावा, उसमें इलेक्ट्रोलाइट्सि ज्यादा होते हैं जो आसानी से शरीर के अंदर डिहाइड्रेशन से लड़ सकता है. इस तरह, लस्सी का रोजाना सेवन शरीर की गर्मी को काबू रखने में मदद करेगा.

पाचन में मदद करता है- दही के साथ बनाई गई लस्सी को पाचन प्रक्रिया के लिए बिल्कुल फायदेमंद समझा जाता है. ये पेट के लिए हल्की होती है और उसमें लैक्टोबैसिली के रूप में अच्छे बैक्टीरिया पाए जाते है, जो आंतों को चिकनाई देता है और सरल पाचन में मदद करता है.

हड्डी की सेहत को बढ़ाए- लस्सी कैल्शियम से भरपूर माना जाता है जो हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए बहुत अच्छा है. अधिक बार लस्सी पीने से संपूर्ण हड्डी और डेंटल स्वास्थ्य में सुधार होगा.

प्रोबायोटिक्स का अच्छा स्रोत- लस्सी का सेवल स्वस्थ बैक्टीरिया के विस्तार को प्रभावित करता है और आंत में खराब बैक्टीरिया के विकास को रोकता है. उसके अलावा, उसमें प्रोबायोटिक्स होते हैं जो शरीर के अंदर बुरा कोलेस्ट्रोल लेवल को कम करने में मदद करता है.

मोटापे से पीड़ित लोगों में लॉन्ग कोविड इफेक्ट का खतरा ज्यादा, जानें क्या कहती है रिसर्च

बच्चों की डाइट में शामिल करें ये टॉप फूड्स, ब्रेन बढ़ाने के साथ करेंगे उनकी याद्दाश्त तेज
lifestyle https://ift.tt/3w0jIj2

चांदी के बर्तन में खाना आपकी सेहत के लिए अच्छा हो सकता है या खराब? जानिए

चांदी की प्लेट के बारे में बात करने से सबसे पहले हमारे मन में अमीर और शाही लोगों की छवि उभरती है. हम सोचना शुरू कर देते हैं कि उनका चांदी के प्लेट में शानदार भोजन सिर्फ दौलत और शानो-शौकत का प्रदर्शन करने के लिए होता था. लेकिन सच्चाई ये है कि उसके पीछे एक खास वजह है. वास्तव में, प्राचीन काल में लोग कुछ वजहों से चांदी के प्लेट में भोजन करते थे.

चांदी के बर्तन में खाने के हैं स्वास्थ्य फायदे

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, ये सिर्फ स्वस्थ जीवनशैली के बारे में था और महज आर्थिक संपन्नता के बारे में नहीं. चांदी के प्लेट में खाना आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा है और लंबे समय में फायदेमंद भी साबित हो सकता है. अगर आप इस विचार के बारे में हमेशा जिज्ञासु रहे हैं, तो जानिए क्यों चांदी के बर्तन में खाने को स्वस्थ आदत माना जाता है.

बैक्टीरिया रोधी गुण- स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, चांदी के बर्तन में बैक्टीरिया रोधी गुण पाए जाते हैं जो हवा में हानिकारक बैक्टीरिया से भोज की सुरक्षा करते हैं. इसलिए, अगर आप अपने भोजन को अछूता छोड़ देते हैं, तो उससे कुछ भी नहीं होता.

इम्यूनिटी के लिए अच्छा- बैक्टीरिया के खिलाफ हमारी सुरक्षा करने के अलावा, चांदी का बर्तन इम्यून सिस्टम के कमजोर होने की संभावना को भी कम करता है और आपको बीमारियों से सुरक्षित रखता है.

पाचन में मददगार- चांदी का बर्तन शरीर पर शीतल प्रभाव के लिए जाना जाता है, और ये पाचन को भी सुचारू करता है और शरीर में मेटाबोलिज्म को सुधारने में मदद करता है.
भोजन को रखने ताजा- चांदी के बर्तनों में स्टोर भोजन या ड्रिंक लंबे समय तक रहते हैं. बर्तन सूक्ष्म जीवों को मारते हैं और अपने विकास को बनाए रखता है जिसके परिणामस्वरूप ताजा भोजन होता है.

रात में अच्छी नींद को बढ़ाने के लिए सोने से पहले क्या खाएं? जानिए ये हैं टॉप फूड्स

<a title="World Food Safety Day 2021: जानिए इतिहास, तारीख, थीम और जागरुकता बढ़ानेवाले कोट्स" href="https://ift.tt/3fZeJJM Food Safety Day 2021: जानिए इतिहास, तारीख, थीम और जागरुकता बढ़ानेवाले कोट्स
lifestyle https://ift.tt/3psQLcS

Vastu Tips: दूर नहीं होती पैसों की कमी तो दिनवार करें यह उपाय, हो जायेंगे मालामाल

Vastu Tips: अक्सर हर आदमी चाहता है कि वह जल्दी से जल्दी धन कमाना शुरू कर दे. ताकि उसके घर कभी भी आर्थिक तंगी न होने पाए. इसके साथ ही वह कड़ी मेहनत भी करता है. परन्तु यदि कड़ी मेहनत के बावजूद पैसों की कमी दूर नहीं हो रही है. तो आपको कुछ तांत्रिक उपायों को करना चाहिए. मान्यता है कि ऐसा करने से आपकी पैसों की किल्लत दूर हो सकती है. इन तांत्रिक उपायों को टोटका भी कहते हैं. इन तांत्रिक उपायों को करते समय सावधानी के साथ –साथ पूर्ण सतर्कता एवं गोपनीयता भी रखनी चाहिए. जो भी नीचे दिए गए उपाय को करे, उसे उसकी चर्चा अन्य किसी से नहीं करनी चाहिए.

दिनवार किये जानें वाले तांत्रिक उपाय

रविवार को करें यह तांत्रिक उपाय: रविवार की रात को सोते समय एक गिलास में दूध भरकर अपने सिर के पास रखें. अगले दिन सुबह नित्य कर्म से निवृत्त होकर इस दूध को किसी बबूल के पेड़ की जड़ में डाल दें. ऐसा हर रविवार की रात को करें. यह तांत्रिक उपाय करने से आपके ऊपर लगी बुरी नजर दूर होगी. घर परिवार में व्याप्त नकारात्मक शक्तियों का असर खत्म हो जाएगा. सभी कार्यों में सफलता मिलेगी. धनाभाव ख़त्म होगा.

सोमवार को करें ये उपाय: सोमवार की रात जब चंद्रोदय हो जाए तो अपने बेड के चारों कोनों में चांदी की कील ठोक दें. मान्यता है कि ऐसा करने से घर के आसपास की नकारात्मक ऊर्जा भी नष्ट हो जाती है और पैसों की समस्याएं दूर होने लगती हैं.

<a href="https://ift.tt/3ggyxao Dussehra 2021: कब है गंगा दशहरा? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

मंगलवार को करें ये उपाय: यदि आप कर्ज से परेशान हैं और कर्ज का भुगतान नहीं कर पा रहें हैं तो ऋण की किश्तों का भुगतान मंगलवार के दिन ही करें. बुधवार और गुरुवार के दिन किसी को भी ऋण के पैसे न दें.

बुधवार के दिन किये जानें वाले उपाय: बुधवार के दिन सात साबूत कौडियों के साथ एक मुट्ठी हरी खड़ी मूंग को हरे कपडे में बांधकर किसी मंदिर की सीढिय़ों पर चुपचाप रख आएं.  ऐसा करते समय आपको कोई देखे न.

गुरुवार के दिन किये जाने वाले उपाय : गुरुवार के दिन आप पीले वस्त्र पहनें. पीले रंग की मिठाई खाएं. इसके साथ ही पीले रंग की वस्तु का दान करें. मान्यता है कि ऐसा करने से धन संबंधी परेशानियां दूर हो जायेंगी.

<a href="https://ift.tt/34Z96Vu माता सीता ने Hanuman जी को प्रदान की थी ये अष्ट सिद्धियां, इनसे होते हैं अपार चमत्कार

lifestyle https://ift.tt/34TYcR1

Som Pradosh Vrat: आज सोम प्रदोष व्रत की इस शुभ मुहूर्त में करें शिव पूजा, बढ़ेगा वैभव, घर में आएगी सुख समृद्धि

Som Pradosh Vrat 2021: हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का खास महत्त्व है. एकादशी की तरह प्रदोष व्रत भी माह में दो बार रखा जाता है. पंचांग के अनुसार, प्रदोष व्रत मास की हर त्रयोदशी को रखा जाता है. यह व्रत भगवान शिव को समर्पित होता है. इस दिन भगवान भोलेनाथ की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की जाती है. जब प्रदोष व्रत सोमवार को होता है तब यह सोम प्रदोष व्रत कहलाता है. जून माह का पहला प्रदोष व्रत सोमवार के दिन पड़ रहा है.

सोम प्रदोष व्रत विधि

धार्मिक ग्रंथों के मुताबिक, प्रदोष व्रत की पूजा सूर्यास्त से 45 मिनट पहले और सूर्यास्त के 45 मिनट बाद तक की जाती है. यही प्रदोष काल होता है. प्रदोष व्रत में व्यक्ति को सुबह प्रातः कल उठकर स्नानादि करके भगवान शिव के सामने व्रत का संकल्प लेना चाहिए. इसके बाद प्रदोष काल में भगवान शिव की पूजा करने के लिए पुनः स्नान करके बैठें. पूजा स्थल पर  भगवान शिव और माता पार्वती की प्रतिमा स्थापित करें. अब उन्हें चंदन, पुष्प, अक्षत, धूप, नैवेद्य, बेलपत्र, भांग, मदार पुष्प, धतूरा, श्वेत पुष्प, मौसमी फल, शहद, गाय का दूध और गंगा जल अर्पित करें. महिलाएं मां पार्वती को लाल चुनरी और सुहाग का सामान चढ़ाएं. मां पार्वती को श्रृंगार का सामान अर्पित करना बेहद शुभ होता है.

<a href="https://ift.tt/3ggyxao Dussehra 2021: कब है गंगा दशहरा? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

सोम प्रदोष व्रत के लिए पूजा का शुभ मुहूर्त

हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार प्रदोष व्रत की पूजा प्रदोष काल में ही करना शुभ माना जाता है. आज 07 जून को प्रदोष काल शाम 07 बजकर 17 मिनट से शुरू होकर रात 09 बजकर 18 मिनट तक रहेगा. व्रतधारी इस शुभ मुहूर्त में ही भगवान शिव की पूजा करें.

सोम प्रदोष व्रत से बढ़ता है वैभव

धार्मिक मान्यता है कि जब चंद्रमा बुरा प्रभाव दे रहा हो तो, व्यक्ति को प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव और पार्वती की श्रद्धा पूर्वक पूजा करनी चाहिए तथा उन्हें सोम प्रदोष के व्रत को पूरी निष्ठा और नियम पूर्वक रखना चाहिए.

मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में शांति बनी रहेगी और इच्छानुसार फल की प्राप्ति होगी. भगवान शिव और पार्वती की कृपा से घर में धन, वैभव और समृद्धि बढ़ेगी. वहीं, यह व्रत निःसंतान दम्पत्तियों को अवश्य रखना चाहिए. मान्यता है कि यह व्रत रखने से संतान की प्राप्ति होती है.

<a href="https://ift.tt/3fUMuMn Grahan: 10 जून को ऐसे दिखेगा रिंग ऑफ फायर का अद्भुत नजारा, जानें किस राशि में लगेगा सूर्य ग्रहण और प्रभाव

lifestyle https://ift.tt/2S6pfG9