Saturday, June 5, 2021

Ananya Panday से लेकर Vaani Kapoor तक, Crop Tops में इन हसीनाओं ने दिखाया अपने हुस्न का जलवा

lifestyle https://ift.tt/3uRZpCP

Immunity: कोरोना में इस तरह बढ़ाएं बच्चों की इम्यूनिटी, डाइट में शामिल करें ये चीजें

कोरोना वायरस या फिर बदलते मौसम में होने वाली बीमारियों से बच्चों को बचाना बहुत जरूरी है. छोटे बच्चों की इम्यूनिटी ( Immunity) काफी कमजोर होती है, ऐसे में किसी भी वायरस का संक्रमण उन्हें प्रभावित कर सकता है. वहीं कोरोना वायरस ( Coronavirus) की तीसरी लहर आने की बात भी की जा रही है, जिसे सभी के लिए काफी खतरनाक बताया जा रहा है. ऐसे में बच्चों का भी खास ख्याल रखने की जरूरत है. आप अपने बच्चों की डाइट (Diet) में ऐसी चीजें शामिल कर सकते हैं जिससे बच्चों की इम्यूनिटी स्ट्रांग हो जाएगी.

सीजनल फल-सब्जी- बच्चों की इम्यूनिटी उनके खान-पान से बढ़ाने की कोशिश करें. बच्चों के खाने में सीजनल फल और सब्ज़ियां शामिल करनी चाहिए. इससे उनकी इम्यूनिटी और स्ट्रांग होगी. गर्मी में आप आम, अमरूद, आंवला, ब्रोकली और कटहल जैसी चीजें खिला सकते हैं. इन फूड्स से बच्चों की इम्यूनिटी स्ट्रांग होती है और ग्रोथ भी अच्छी होती है.

मुरब्बा-अचार-चटनी- बच्चों को सॉस और जैम काफी पसंद होते हैं. ऐसे में आप बच्चों की इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए आंवला, नींबू, करौंदा की चटनी दे सकते हैं. आप इन चीजों से बने मुरब्बा, अचार और जैम भी खिला सकते हैं. इनका खट्टा-मीठा स्वाद बच्चों को काफी पसंद आएगा और एनर्जी भी मिलेगी.

हेल्दी ब्रेकफास्ट दें- बच्चों को नाश्ते में मैगी, पास्ता, बर्गर देने की बजाय उन्हें घर का बना कुछ अच्छा खाना खिलाएं. आप बच्चों को घी और गुड़ के साथ रोटी, हलवा, बेसन और राजगीरा के लड्डू खाने को दे सकते हैं. शाम को शरीर में कॉर्टिसोल हार्मोन्स का लेवल कम होता है. आप बच्चों को ताकत देने के लिए इस तरह का खाना दे सकते हैं.

खाने में दाल-चावल भी शामिल करें- बच्चों के हर मील को आपको अच्छी तरह प्लान करने की जरूरत है. आपको रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए और एनर्जी देने के लिए खाने में दाल- चावल भी शामिल करने चाहिए. बच्चों को दही और सेंधा नमक डालकर चावल खाने को दें. साथ ही दाल और घी के साथ भी चावल खाने के लिए दें. चावल विटामिन बी का भी बेहतर सोर्स और इसमें अमीनो एसिड भी पाया जाता है. इससे बच्चों में चिड़चिड़ापन भी दूर होता है.

ये भी पढ़ें: एक्ट्रेस Anushka Sharma का कूल अंदाज, फिट रहने के लिए करती हैं दिन में 2 बार मेडिटेशन
lifestyle https://ift.tt/2TJGMnX

Fitness Tips: एक्ट्रेस Anushka Sharma का कूल अंदाज, फिट रहने के लिए करती हैं दिन में 2 बार मेडिटेशन

Anushka Sharma Fitness Tips: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की जादुई मुस्कुराहट ऐसी है कि उनके चाहने वाले तो क्या खुद भारतीय क्रिक्रेट के कप्तान विकाट कोहली भी फिदा हो गए. अनुष्का शर्मा ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत में ही तीनों खान के साथ स्क्रीन शेयर कर ली. ऐसा मौका बॉलीवुड में बहुत कम एक्ट्रेस को मिल पाता है. लेकिन इस सबके पीछे अनुष्का शर्मा की खूबसूरती, कड़ी मेहनत और लगन है.

अनुष्का अपने शानदार फिगर से अभी भी लोगों को कायल कर देती हैं. हालांकि इसके लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ती है. खुद को फिट रखने के लिए अनुष्का हैवी एक्सरसाइज, योग और डाइटिंग भी करती हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अनुष्का के फिटनेस को लेकर कुछ रूल हैं जिन्हें आप भी आसानी से फॉलो कर सकते हैं.

अनुष्का शर्मा को योग करना बहुत पसंद है. खुद को एनर्जेटिक और फिट रखने के लिए अनुष्का नियमित रूप से योग करती हैं. योग उन्हें पूरे दिन काम करने की एनर्जी देता है.
अनुष्का को डांस करना भी बहुत पसंद है. पंजाबी कुड़ी होने की वजह से उन्हें रोज डांस करना अच्छा लगता है. अनुष्का रोज आधा घंटे डांस जरूर करती हैं. इससे मसल्स रिलेक्स होती हैं और हैप्पी हार्मोंस जेनरेट होते हैं. जब भी अनुष्का शर्मा अपने बिजी शूट से फ्री होती हैं तो वो हफ्ते में कम से कम 4-5 दिन वॉक करने जरूर जाती हैं.

अनुष्का शर्मा को आपने हमेशा मुस्कुराते हुए देखा होगा. इसके पीछे की बड़ी वजह है उनका कूल रहना. खुद को शांत रखने के लिए अनुष्का मेडिटेशन जरूर करती हैं. कई बार तो अनुष्का दिन में 2 बार भी मेडिटेशन कर लेती हैं.

बात करें अगर अनुष्का शर्मा के डाइट प्लान की तो वो काफी सिंपल और घर का बना खाना पसंद करती हैं. अनुष्का लंच में दाल, रोटी, सब्जी और सलाद लेती हैं. स्नैक्स में उन्हें वाग चीज टोस्ट काफी पसंद हैं. इसके अलावा नारियल पानी या नींबू पानी भी लेती हैं. शाम के वक्त स्नैक्स में वो सीजन फल या प्रोटीन बार लेती हैं. रात को खाने में कुछ हल्का ही खाती हैं.  अनुष्का शर्मा खुद को हाइड्रेट रखने के लिए कम से कम 3 लीटर पानी जरूर पीती हैं. इसके अलावा रात को उन्हें सोने से पहले 1 गिलास दूध पीना पसंद है.

यह भी पढ़ें:

ऐश्वर्या राय को पसंद नहीं जिम जाना, 47 की उम्र में ऐसे रखती हैं खुद को फिट
lifestyle https://ift.tt/2TAztPe

Health Tips: कोरोना काल में गले और फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं दादी-नानी के ये नुस्खे

कोरोना महामारी के बीच लोग स्वस्थ रहने के लिए तमाम कोशिश कर रहे हैं. जल्द ही बारिश का मौसम भी आने वाला है. ऐसे में बदलते मौसम में आपको गले और फेफड़ों में होने वाले इनफेक्शन से बचाव करना बहुत जरूरी है. बारिश के मौसम में गले और नाक की परेशानी ज्यादा बढ़ जाती है. इस मौसम में आपको जुकाम, गले में खराश, बुखार और कई तरह के इनफेक्शन की समस्या हो सकती है. ये सभी बीमारी गले, लंग्स और सांस नली से जुड़ी हैं. वहीं कोरोना वायरस से होने वाला इंफेक्शन भी सबसे ज्यादा हमारे गले, लंग्स और सांसनली को प्रभावित करता है. ऐसे में आपको नाक, गले और लंग्स का बहुत ख्याल रखने की जरूरत है. आज हम आपको दादी-नानी के कुछ अचूक नुस्खे बता रहे हैं, जिन्हें आप भी अपना सकते हैं.

गर्म पानी पीएं- अगर आप सुबह गर्म पानी पीने की आदत बना लेते हैं तो इससे आप लंबे समय तक स्वस्थ रख सकते हैं. गर्म पानी पीने से गले में होने वाले बैक्टीरिया और फंगस खत्म हो जाती है. गर्म पानी पीने से मोटाबॉलिज्म बढ़ता है और वजन भी कम होता है. बदलते मौसम में सुबह गर्मपानी पीने की आदत बना लें.

भाप जरूर लें- गले में खराश या किसी और तरह की परेशानी होने पर भाप जरूर लें. भाप से फेफड़ों में जमा बलगम बाहर आ जाता है और सर्दी खांसी में भी आराम पड़ता है. भाप लेते वक्त आप पानी में अजवाइन भी डाल सकते हैं. भाप लेने से गला और सांसनली भी  साफ हो जाती है.

गहरी और लंबी सांस लें- स्वस्थ शरीर का संबंध काफी हद तक सांसों से भी है. आप जितनी गहरी सांस लेंगे, शरीर में उतना ही ऑक्सीजन जाएगा. शरीर को सही ऑक्सीजन मिलने से फेफड़ों और बाकी अंग भी ठीक से काम करते हैं. इसलिए लंबी-लंबी गहरी सांस लेने की आदत बना लेनी चाहिए. सांसों के अभ्यास के लिए आप योग का सहारा भी ले सकते हैं. रोज खुली हवा में 15-20 मिनट प्राणायाम करें.

घर का काम करें- एक बात जो सबको समझ लेनी चाहिए कि शरीर आराम से नहीं बल्कि काम से स्वस्थ बनता है. फिट रहने के लिए आपको रोज वर्कआउट करना चाहिए. जरूरी नहीं है कि इसके ले आप जिम ही जाएं. आप घर के काम करके भी स्वस्थ रह सकते हैं. हमारी दादी-नानी आज भी हमसे ज्यादा स्वस्थ सिर्फ इसलिए हैं क्योंकि उन्होंने शारीरिक श्रम बहुत किया है. इसलिए स्वस्थ रहने के लिए वर्कआउट और एक्टिव रहना जरूरी है.

यह भी पढ़ें:

फायदे ही नहीं, अंजीर खाने के ये नुकसान भी जानना आपके लिए है जरूरी

lifestyle https://ift.tt/3vUejd7

Tracksuits से कभी बोर नहीं होतीं Nora Fatehi, इन 5 तस्वीरों में डांसिंग क्वीन ने दिखाया अपना स्पोर्टी अंदाज़

lifestyle https://ift.tt/3wXMscf

Fitness Secret: ऐश्वर्या राय को पसंद नहीं जिम जाना, 47 की उम्र में ऐसे रखती हैं खुद को फिट

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन 47 साल की उम्र में भी खुद को एकदम फिट रखती हैं. पूरी दुनिया में लाखों लोग उनकी खूबसूरती के दिवाने हैं. सुंदरता उनकी आंखों से झलकती है. आज भी जब ऐश्वर्या राय लोगों के सामने आती हैं तो विश्वास नहीं होता कि कोई इतना भी खूबसूरत हो सकता है. ऐश एक बेटी की मां होने के बाद भी अपने आपको अच्छी तरह से मेंटेन करती हैं. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि फिटनेस के लिए ऐश को जिम जाना पसंद नहीं है. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर बिना जिम जाए भी ऐश इतनी फिट कैसे रह सकती हैं? तो आज हम आपको ऐश का फिटनेस सीक्रेट बता रहे हैं, जिसे आप भी आसानी से अपना सकते हैं.

ऐश्वर्या राय खुद को फिट रखऩे के लिए नियमित रूप से योग करती हैं. ऐश अपने खाने-पीने का भी बहुत ख्याल रखती हैं. दिन की शुरुआत योग के साथ करती हैं, और उसके बाद डाइट चार्ट को फॉलो करना उनके रुटीन का हिस्सा है. इस पूरे रुटीन में वो कोई चीटिंग नहीं करती हैं.

ऐश का फिटनेस सीक्रेट
ऐश्वर्या राय बच्चन को जॉगिंग और ब्रिस्क वॉक करना पसंद है. ऐश नियमित रुप से वॉक करती हैं. उसके बाद 45 मिनट का योग सेशन करती हैं. वो जब बहुत ज्यादा जरूरी होता है तो 1-2 दिन जिम चली जाती हैं. हालांकि कभी ऐश्वर्या घर पर ही कार्डियो एक्सरसाइज कर लेती हैं. ऐश योग में पॉवर योगा करना पसंद करती हैं.

ऐश्वर्या का डायट रुटीन
खुद को फिट रखने के लिए ऐश्वर्या अपने दिन की शुरुआत गुनगुने पानी में नींबू और शहद के साथ करती हैं. ऐश कभी भी अपना ब्रेकफास्ट स्किप नहीं करती हैं. नाश्ते में ऐश प्रोटीन और फाइबर वाली चीजें पसंद करती हैं. ऐश्वर्या मानती हैं कि हेल्दी लाइफ और फिटनेस के लिए नाश्ता करना बहुत जरूरी है. इससे पूरे दिन आपका शरीर एनर्जेटिक रहता है.

ऐश्वर्या इन चीजों से करती हैं परहेज
ऐश अपने खाने-पीने से अपनी उम्र को भी मात दे रही हैं. ऐश्वर्या फास्ट फूड, डीप फ्राइड फूड और जंक फूड्स से परहेज रखती हैं. ऐसे खाने से बॉडी में फैट बढ़ता है और पाचनतंत्र पर भी असर पड़ता है. लॉंग टर्म में ऐसा खाना आपकी खूबसूरती पर भी असर डालता है.

ऐश्वर्या को छोटे मील पसंद हैं
ऐश्वर्या राय फिट रहने के लिए एक बार में बहुत ज्यादा खाना नहीं खाती, उन्हें छोटे-छोटे मील लेना पसंद है. इस तरह हेल्दी डाइट लेने से खाने के पूरे पोषक तत्व शरीर को मिलते हैं. खाना अच्छी तरह से पचता है और भूख भी ज्यादा नहीं लगती.

ऐश्वर्या का लंच और डिनर
लंच में ऐश्वर्या साधारण खाना जिसमें उबली हुई सब्जियां, दाल, रोटी और सलाद खाना पसंद करती हैं. वहीं डिनर में ऐश्वर्या को काफी लाइट फूड पसंद है. जिसमें सैलेड, उबली हुई सब्जियां और ग्रेन्स शामिल होते हैं. ऐश्वर्या अपना डिनर करने का टाइम भी जल्दी रखती हैं.

यह भी पढ़ें:

खुल गया Deepika Padukone की Fitness का राज! इस तरह बना सकते हैं दीपिका जैसी परफेक्ट बॉडी
lifestyle https://ift.tt/3ikMsPi

गर्मी और कोरोना, दोनों से बचना है तो जानिए कितनी मात्रा में पिएं काढ़ा

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए लोग गर्मियों में भी ठंडी चीजों से परहेज कर रहे हैं. कोविड से बचने के लिए लोग देसी नुस्खे खूब आजमा रहे हैं. ऐसे में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए लोग काढ़ा भी पी रहे हैं. देखा जाए तो जब से देश में कोरोना संक्रमण ने पैर पसारे हैं, तब से ही काढ़े का सेवन काफी बढ़ गया है. इस बार कोरोना की दूसरी लहर ने लोगों को बहुत डरा दिया है. ऐसे में लोग किसी भी खतरे से बचने के लिए गर्मी में भी खूब काढ़ा पी रहे हैं. इससे इम्यूनिटी तो मजबूत हो रही है लेकिन गर्मियों में होने वाली पेट और कई तरह की समस्याएं हो रही हैं. ऐसे में आपको मौसम के हिसाब से सोच समझकर ही काढ़ा पीना चाहिए. जानते हैं गर्मी में आपको कितनी मात्रा में काढ़े का प्रयोग करना चाहिए.

काढ़ा गर्म तासीर का होता है
काढ़ा बनाने में हम जिन चीजों का उपयोग करते हैं उनकी तासीर गर्म होती है. इसलिए सिर्फ एक दिन में 30ml काढ़ा ही पानी चाहिए. ज्यादा काढ़ा पीने से गैस की समस्या, पेशाब और सीने में जलन जैसी परेशानी हो सकती है. एक्सपर्ट्स की मानें तो अभी गर्मियों में अगर आप काढ़ा पी रहे हैं तो एक बार में 15ml ही पिएं. जिन लोगों को सर्दी-खांसी, निमोनिया, जुकाम, सांस लेने में तकलीफ है या जो लोग कोविड से रिकवर कर रहे हैं, ऐसे लोग दिन में 50ml तक काढ़ा पी सकते हैं.

इस तरह पीएं काढ़ा

सुबह उठने के 1 घंटे बाद या शाम को 4 से 5 बजे के बीच पी सकते हैं.

कभी भी खाली पेट काढ़ा न पीएं, इससे पेट में जलन हो सकती है.

गर्मियों में आप बिना बीमारी के 30ml और मरीज 50ml ही काढ़ा पिएं.

मौसम का ध्यान रखते हुए सामग्री में बदलाव कर लें. जैसे गर्मी में काली मिर्च, लौंग और अदरक कम ही डालें.

काढ़े में शहद मिलाकर पीएं, इससे जलन और गैस कम होगी.

अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो काढ़े में शहद और मुलेठी का उपयोग न करें.

ये भी पढ़ें: फायदे ही नहीं, अंजीर खाने के ये नुकसान भी जानना आपके लिए है जरूरी
lifestyle https://ift.tt/2RqN3nN