Wednesday, June 2, 2021

मुंबई में तेज होगा टीकाकरण, जानिए किस कंपनी की वैक्सीन खरीदेगी बृहन्‍मुंबई महानगर पालिका

मुंबई:
बईहानगर पालिका (BMC) लिए निजी कंपनियों से एक करोड़ वैक्सीन खरीदने के लिए ग्लोबल टैंडर निकाला था ताकि मुंबई में वैक्सीन अभियान को तेज किया जाए. हालांकि इसमें किसी कंपनी की रुचि नहीं दिखाने के बाद टैंडर को expression of interest (EOI) में बदल दिया गया था और इसकी आखिरी मियाद को भी कई बार बढ़ाया गया. अब 1 जून को इसकी मियाद खत्म होने के बाद नौ कंपनियों ने बीएमसी टैंडर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. आखिरी दिन दो कंपनियों BMC के EOI में रुचि दिखाई. ये सभी प्रतिक्रिया वैक्सीन निर्माता कंपनियों के सहायक (डिस्ट्रब्यूटर) की ओर से आई है. अंतिम दिन जिन कंपनियों की प्रतिक्रिया आई वे Johnson & Johnson और Sputnik V वैक्सीन देने के लिए राजी हैं.
कंपनियों की छानबीन की जा रही
BMC के अधिकारी का कहना है कि बोली लगाने वाली कंपनियों के दस्तावेज की जांच की जा रही है. अगले कुछ दिनों में अगर इन कंपनियों का वैक्सीन निर्माता कंपनियों से लिंक सत्य पाए गए तो इनमें से कुछ को वैक्सीन की सप्लाई के लिए अधिकार दे दिए जाएंगे. जिन नौ कंपनियों ने वैक्सीन सप्लाई की बात कही है, उनमें से आठ ने Sputnik V और Sputnik V Light वैक्सीन देने की बात भी कही है. BMC के अधिकारी ने बताया कि एक भारतीय फर्म ने सभी कंपनियों की वैक्सीन देने की बात कही है. इनमें एक डोज वाली Johnson & Johnson वैक्सीन की भी बात
दो कंपनियों ने स्पूतनिक V और जॉनसन एंड जॉनसन की वैक्सीन देने का वादा किया
इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के मुताबिक बीएमसी के एडिशनल मुनिसपल कमिश्नर पी वेलरासु ने बताया मंगलवार को हमें दो भारतीय फर्मों से जवाब मिले. इनमें से एक ने Johnson & Johnson की वैक्सीन सप्लाई करने का दावा किया है जबकि दूसरी कंपनी ने Sputnik V देने का वादा किया है. हालांकि इन दोनों फर्मों का प्रस्ताव अधूरा है क्योंकि दोनों ने वैक्सीन निर्माता कंपनी से अपने लिंक संबंधी अधिकृत दस्तावेज नहीं दिए हैं. न ही वैक्सीन निर्माता से अपने संबंधों के बारे में विस्तार से बताया है.
कई बार बढ़ी टेंडर की तारीख
टेंडर में फाइजर, एस्ट्राजेनेका और स्;पूतनिक वैक्सीन की सप्लाई के लिए बोली प्राप्त हुई हैं. हालांकि कुछ दिन पहले फाइजर के एक प्रवक्ता ने कहा था कि ना तो फाइजर और ना ही उसकी कोई सहयोगी कंपनी भारत समेत अन्य देशों में किसी को भी फाइजर-बायोएनटेक कोरोना वैक्सीन के आयात, बाजारीकरण या वितरण के लिए अधिकृत करती है. उनका कहना है कि कंपनी लगातार भारत सरकार के साथ बातचीत कर रही है ताकि उसकी वैक्सीन को राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्ध कराया जा सके. ऐसे में बीएमसी ने अपने ग्लोबल टेंडर की तय समय को आगे बढ़ा दिया था ताकि बोलीकर्ता अपनी बोली के संबंध में दस्तावेज भेज सकें

Happy Hypoxia: क्यों ये स्थिति कोविड-19 के मरीजों के लिए साइलेंट किलर है? जानिए वजह

कोरोना वायरस महामारी की घातक दूसरी लहर अपने साथ कई बीमारियां लेकर आई है जो लोगों के बीच गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर रही हैं, यहां तक कि कुछ मामलों में जानलेवा भी साबित हो रही हैं. लेकिन ये काफी नहीं है, डॉक्टरों ने देखा है कि कई युवा मरीज अस्पताल में हैप्पी हाइपोक्सिया की स्थिति के साथ भर्ती हो रहे हैं जो कोविड-19 मरीजों में साइलेंट किलर है.

इस स्थिति में, मरीजों का ऑक्सीजन लेवल बहुत कम हो जाता है लेकिन उन्हें उसका कोई लक्षण दिखाई नहीं देता. इसलिए, मृत्यु का जोखिम इस तरह के मामलों में ज्यादा है क्योंकि मरीज के ब्लड में ऑक्सीजन लेवल बिना किसी लक्षण के कम कर देता है और इसलिए, उनका इलाज भी नहीं किया जा सकता. हैप्पी हाइपोक्सिया के बारे में इन दिनों आपके लिए जानकारी का होना जरूरी हो गया है.

क्या है हैप्पी हाइपोक्सिया?
मेडिकल विशेषज्ञों के मुताबिक, हैप्पी हाइपोक्सिया एक ऐसी स्थिति है जहां मरीजों का ऑक्सीजन उनके ब्लड में बहुत कम हो जाता है लेकिन कोई लक्षण नहीं दिखाई देता. उन लोगों को हैप्पी हाइपोक्सिया के संदर्भ में लिया जाता जो अंग फेल्योर का भी बिना किसी विशेष लक्षण के अनुभव कर सकते हैं. ये मरीज सामान्य तौर पर काम जैसे बैठना, बातचीत करना, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल कर सकते हैं. ये अधिकतर नौजवानों में देखा जा रहा है और सांस उखड़ना का कोई लक्षण उन्हें जाहिर नहीं होता जब तक कि उनके लिए बहुत देर न हो जाए.  हैप्पी हाइपोक्सिया की स्थिति में लोगों का ऑक्सीजन सेचुरेशन लेवल 40 फीसद तक पहुंच जाता है या उससे भी कम हो जाता है जिसे आम तौर से 95 फीसद के करीब रहना चाहिए.

कैसे पहचानें हैप्पी हाइपोक्सिया?
1. डॉक्टरों के मुताबिक, कोविड-19 मरीजों का ब्लड ऑक्सीजन लेवल पल्स ऑक्सीमीटर की मदद से निरंतर मापा जाना चाहिए, भले ही उन्हें कोई लक्षण जाहिर नहीं हो रहा हो.

2. हैप्पी हाइपोक्सिया के मरीजों में होठों का रंग बदलने लगता है,   हल्का नीला होने लगता है, भारी पसीने के साथ बिना जोरदार गतिविधि के स्किन भी लाल या बैंगनी होने लगती है. इसलिए, जब आप इन लक्षणों को देखें, तो फौरन अपने डॉक्टर को कॉल करें.

हैप्पी हाइपोक्सिया कैसे होता है?
कोरोना वायरस बुनियादी तौर पर लंग्स और रक्त वाहिकाओं को प्रभावित करता है. वायरस रक्त वाहिकाओं में सूजन पैदा कर लंग्स के परिचालन क्षमता को नुकसान पहुंचाता है. सामान्य मामलों में, हाइपोक्सिया मरीजों के बीच मजबूत लक्षण जैसे सिर दर्द, कम सांस, सांस फूलना जाहिर करता हैं. लेकिन हैप्पी हाइपोक्सिया लोगों को सामान्य कार्य बिना किसी लक्षण के बहुत बाद तक करने देता है. लिहाजा, अगर आपका ब्लड सेचुरेशन 94 फीसद से नीचे है, तो जहां तक संभव हो सके तत्काल मेडिकल सहायता प्राप्त करें.
lifestyle https://ift.tt/3caY9UO

Tuesday, June 1, 2021

ज्यादा केला खाने से हो सकते हैं ये नुकसान, जानिए केला खाने के साइड इफेक्ट्स

केला एक ऐसा फल है जिसके सिर्फ फायदे ही फायदे हैं लेकिन अगर ये सोचकर आप जरूरत से ज्यादा केले खाते हैं तो इससे आपको फायदे की जगह नुकसान भी हो सकता है. केला बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद होता है. लेकिन आपको केला खाने की अपनी लिमिट तय करनी होगी. आप अगर दिन में 1-2 केले खाते हैं तो कई परेशानी की बात नहीं है. अगर आप जमकर वर्कआउट करते हैं वो आप दिन में 3-4 केले भी खा सकते हैं, लेकिन ज्यादा केले खाने से कई परेशानियां भी हो सकती हैं. आज हम आपको ज्यादा केले खाने से होने वाले नुकसान के बारे में बता रहे हैं. जानते हैं.
ज्यादा केले खाने से नुकसान
कब्ज की समस्या-
पका केला खाने से पेट साफ होता है, लेकिन अगर केला थोड़ा भी कच्चा है तो उससे आपको कब्ज हो सकती है. केला खाने से मोशन टाइट हो जाता है. इसलिए कच्चा केला ना खाएं और पका हुआ केला भी एक लिमिट में ही खाए मोटोपा बढ़ता है-ज्यादा केला खाने से आप मोटे भी हो सकते हैं. केले में फाइबर और नेचुरल शुगर होता है अगर आप इसे दूध के साथ खाते हैं तो वेट बढ़ता है.
3-पेट दर्द और एसिडिटी- खाली पेट केला खाने से पेट दर्द और गैस की समस्या भी हो सकती है. केले में स्टार्च होता है, तो इसे पचाने में समय लगता है. जिससे पेट दर्द की शिकायत होती है. कई लोगों को इससे उल्टी भी हो जाती है
4-शुगर लेवल बढ़ाता है-
जिन लोगों को डायबिटीज है उन्हें केला खाना काफी नुकसान दे सकता है. केले में नेचुरल शुगर होता है जिससे शुगर लेवल बढ़ा सकता है. इसलिए ज्यादा शुगर वाले लोगों को केला कम ही खाना चाहिए.5- ज्यादा केले खाने से दूसरे नुकसान-अगर आप ज्यादा मात्रा में केला खाते हैं तो दांतों में सड़न पैदा हो सकती है. केले में अमीनो एसिड टाइरोसिन होता है, जो बॉडी में टायरामाइन में बदल जाता है. इससे माइग्रेन को ट्रिगर कर सकता है. अस्थमा वाले लोगों को भी लिमिट में केला खाना चाहिए. कई लोगों को केला खाने से सूजन और दूसरी एलर्जी भी हो सकती हैं.

Health Tips: क्या आपको आलस और थकान रहती है? हो सकती है विटामिन-D की कमी

अगर आपको शरीर में दर्द, थकान और आलस रहता है तो ये विटामिन- D की कमी हो सकती है. शरीर को फिट और स्वस्थ रखने के लिए सभी विटामिन और पोषक तत्वों की जरूरत होती है. ऐसे में अगर विटामिन डी की कमी हो जाए तो आपको कई बीमारियां भी हो सकती हैं. शरीर के लिए विटामिन डी (Vitamin D) भी एक ऐसा ही पोषक तत्व है जो बहुत ही जरूरी है. विटामिन डी का सबसे बड़ा सोर्स सूरज की रौशनी है. जब हमारी स्किन धूप के संपर्क में आती है तो विटामिन डी बॉडी में रिस्पॉन्स करती है. हालांकि कुछ फूड्स जैसे फिश लिवर ऑयल, एग योक और डेयरी और ग्रेन प्रोडक्ट्स में भी विटामिन डी पाया जाता है.
विटामिन D क्यों है जरूरी
हमारे शरीर की बोन्स को मजबूत बनाने के लिए कैल्शियम जरूरी है लेकिन शरीर में कैल्शियम के अवशोषण के लिए विटामिन डी जरूरी है. विटामिन डी की कमी से बोन्स की कई बीमारियां हो सकती हैं. शरीर में दर्द, आलस और थकान भी रह सकती है.
विटामिन D की कमी होन के लक्षण
1- जल्दी बीमार पड़ना-
अगर आपको सर्दी खांसी ज्यादा रहती है. बार-बार बीमार पड़ते हैं तो आपके शरीर में विटामिन डी की कमी हो सकती है. विटामिन डी की कमी से इम्यून फंक्शन पर भी असर पड़ता है.
2- थकान रहती है-
कई रिसर्च में ये पाया गया है कि जिन महिलाओं में विटामिन डी की कमी होती है उन्हें बहुत थकावट रहती है. ऐसे में विटामिन डी के सप्लीमेंट ले सकते हैं.

3- शरीर में दर्द-
शरीर में विटामिन डी की कमी होने से बोन्स की समस्या होने लगती है. पीठ में दर्द, ज्वाइंट में दर्द और हड्डियों में दर्द बना रहता है.
4-डिप्रेशन होता है
-विटामिन डी की कमी से डिप्रेशन की शिकायत भी हो सकती है. रिसर्च में ये बात भी सामने आ चुकी है कि जो लोग आउटडोर वर्क करते हैं उनकी तुलना में इंडोर वर्क करने वालों में डिप्रेशन की शिकायत ज्यादा रहती है. इसलिए दिन में कुछ देर धूप जरूर लें.
5-बालों का झड़ना
-शरीर में विटामिन डी की कमी से बाल तेजी से झड़ने लगते हैं. इसलिए खाने पर ध्यान दें और तनाव से दूर रहें. विटामिन डी की कमी से डिप्रेशन भी बढता है.

Diet Plan: क्या दिन में सिर्फ एक बार खाना सही है? जानिए आपकी सेहत पर कैसा होगा असर

आजकल लोग डायटिंग के चक्कर में अपने स्वास्थ्य के साथ भी खिड़वाड़ करने लगे हैं. कई लोग पतला होने के लिए दिन में सिर्फ एक बार ही खाना खाते हैं. हालांकि अगर आप दिन में भरपूर खाना खाते हैं तो शाम को हल्का खाना या फल सब्जियां ही खाकर स्वस्थ रह सकते हैं. लेकिन ऐसा लंबे समय तक करना काफी मुश्किल है इससे शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी नहीं मिल पाते हैं. स्वस्थ शरीर के लिए पर्याप्त खाना बहुत जरूरी है. इससे आपके शरीर का सही से विकास होता है. डायटिंग करने से शरीर पर काफी असर पड़ता है. खासतौर से जो लोग क्रेश डाइट करते हैं उनके शरीर पर इसका काफी असर पड़ता है. ऐसे में अगर आप भी एक बार खाना खाते हैं तो जानिए क्या ये आपके लिए सही है. लंबे समय तक ऐसी डाइट करने से आपको क्या नुकसान हो सकते हैं.

दिन में एक बार खाने के फायदे और नुकसान
हेल्थ और न्यूट्रिशन एक्सपर्ट निखिल वत्स के मुताबिक ‘अगर आप नियमित रूप से एक अच्छी डाइट के साथ दिन में एक बार खाना खाते हैं तो इसके कई फायदे हैं. दिन में एक बार खाना बहुत ही पावरफुल टेक्निक है अपने शरीर को रीसेट करने के लिए. इससे आपका वजन कम होता है. स्किन डिटॉक्स होती है. इम्यूनिटी मजबूत होती है और डाइजेशन सिस्टम अच्छा होता है. हां इसके लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. जैसे आप जो खाना खा रहे हैं उसमें खूब सारी सब्जियां और फेट भी होना चाहिए.  हालांकि इसके कई नुकसान भी हैं. अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं तो आपको ये डाइट नहीं करनी चाहिए. इसके अलावा डायबिटीज के मरीजों को भी इसे फॉलो नहीं करना चाहिए. वहीं अगर आपको खान-पान की गलत आदत है और आप दिन में सिर्फ एक बार ही खाना खाते हैं तो इससे प्रोटीन और आयरन की कमी हो सकती है. जिससे पाचन, कब्ज, ड्राई स्किन की समस्या हो सकती है. जानते हैं कम खाने के नुकसान.

दिन में एक बार खाना खाने के नुकसान

1- अंडर वेट- ज्यादा दिन तक दिन में एक बार खाने से आप अंडर वेट हो सकते हैं. इससे कमजोरी और थकान हो सकती है. आप जल्दी बीमार भी पड़ सकते हैं.

2- पाचन तंत्र प्रभावित- कम खाने से आपका पाचन तंत्र भी प्रभावित हो सकता है. इससे शरीर को सही मात्रा में पोषण नहीं मिलता जिससे आंतों को खाना पचाने और पोषक तत्व अवशोषित करने में परेशानी होती है. इससे पाचन क्रिया भी धीमी हो जाती है.

3- इम्यूनिटी कमजोर- कई बार पर्याप्त मात्रा में खाना नहीं खाने से न्यूट्रीएंट्स की कमी हो जाती है जिससे इम्यूनिटी भी कमजोर हो सकती है. ऐसे में आपको संक्रमण और सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है.

4- कब्ज की समस्या- कई बार कम खाने से कब्ज की समस्या भी हो जाती है. खाने में भरपूर मात्रा में फाइबर नहीं लेने से ये समस्या हो जाती है. इसके अलावा पाचन तंत्र की प्रकिया भी धीमी हो जाती है.

5- डिप्रेशन- जरूरत से ज्यादा कम खाने से आपको डिप्रेशन भी हो सकता है. अगर आप बहुत कम कैलोरी ले रहे हैं तो आपको चिंता या तनाव हो सकता है.

ये भी पढ़ें: वजन घटाना है तो चाय की जगह पीएं ये रिफ्रेशिंग ड्रिंक्स, पेट और शरीर को मिलेंगे कई फायदे
lifestyle https://ift.tt/3p7NU9k

Health Tips: सेब और चुकंदर का जूस पीने से कम होगा वजन, फिट रहने के लिए नाश्ते में करें शामिल

आजकल स्वस्थ और फिट रहना सबसे जरूरी है. ऐसे में आपका खाना सबसे ज्यादा हेल्दी होना चाहिए. खाने से हमारे शरीर को सभी जरूरी पोष्टिक तत्व मिलते हैं, जिससे हम पूरे दिन स्वस्थ रहते है. लेकिन क्या आप जानते हैं हमारा नाश्ता सभी मील में सबसे ज्यादा जरूरी है. इसलिए कहा जाता है कि नाश्ता हमेशा पोष्टिकता से भरपूर होना चाहिए. ऐसे में अगर आप वजन घटाने का प्लान कर रहे हैं तो इसमें भी आपका नाश्ता बहुत बड़ा रोल प्ले करता है. सुबह हेल्दी नाश्ता करने के बाद आप पूरे दिन एनर्जेटिक फील करते हैं. अच्छा नाश्ता करने से मेटाबॉलिज्म भी अच्छा रहता है, जिसकी वजह से वजन भी तेजी से कम होने लगता है.

अगर आप नाश्ते सेब खाते हैं तो ये स्वस्थ रहने के लिए काफी अच्छा है. हां अगर आप तेजी से वजन कम करना चाहते हैं. तो आपको ब्रेकफास्ट में एप्पल और चुकंदर शामिल करना चाहिए. इससे आपका वजन तेजी से कम होगा और शरीर को दूसरे कई फायदे मिलेंगे. पौष्टिक तत्वों से भरपूर सेब और चुकंदर खाने से तंत्रिकाएं और मांसपेशियां ठीक से काम करती हैं. आप नाश्ते में सेब और चुकंदर का जूस भी पी सकते हैं. जानते हैं इसे बनाने का तरीका.

सेब और चुकंदर का जूस बनाने का तरीका
जूस बनाने के लिए 3 चुकंदर लें और छिलका निकाल दें. अब इसमें 2 एप्पल छिलका हटाकर डालें. अब जूसर में सेब और चुकंदर डाल दें. इसमें थोड़ा पुदीने के पत्ते भी डाल सकते हैं. अब इसे अच्छी तरह से पीसकर जूस निकाल लें. आप चाहें तो इसमें थोड़ा गुड़ या शहद डाल सकते हैं. अब थोड़ा नींबू का रस और नमक डालकर इसे पी लें.

सेब और चुकंदर के जूस के फायदे

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है- सेब और चुकंदर का जूस पीने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है. रिसर्च में पाया गया है एप्पल और बीटरूट का जूस पीने से सिस्टोलिक और डायस्टोलिक ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है. जिन लोगों में खून की कमी होती है उन्हें रोज ये जूस पीना चाहिए.

मोटाबॉलिज्म बढ़ाता है- सेब और चुकंदर फायबर से भरपूर होते हैं. साथ ही विटामिन और खनिज पदार्थों से भरपूर होते हैं. रोज सेब और चुकंदर खाने से पाचन ठीक रहता है. शरीर में एक्सट्रा फैट जमा नहीं होता. करीब 100 ग्राम1  चुकंदर में कुल 44 कैलोरी होती है जबकि सेब में जीरो कैलोरी पाई जाती हैं. सेब और चुकंदर का जूस पीने से शरीर की सूजन कम हो जाती है और वजन भी कम हो जाता है.

वजन कम करता है- सेब और चुकंदर का जूस पीने से वजह भी कम होता है. इससे आपकी खाने की क्रेविंग भी कम हो जाती है और आप ओवर इटिंग से बचते हैं. अगर आप वजन कम करने का प्लान कर रहे हैं तो ये आपके लिए काफी हेल्दी रहेगा.

क्रेविंग कम करता है- अक्सर लोग जब वजन कम करने का प्लान करते हैं तो डाइट पर कंट्रोल करते हैं. ऐसे में खाने को लेकर बहुत क्रेविंग होती है. जब भी आपको भूख लगे आप एक सेब खा सकते हैं. इससे आपकी क्रेविंग कम हो जाएगी और आपका पेट भी भर जाएगा. साथ ही चुकंदर आपकी थकान कम करती है. चुकंदर खाने से सहनशक्ति भी बढ़ती है.

डिमेंशिया का खतरा कम करता है- जो लोग अपने बच्चों को रोज सुबह सेब और चुकंदर का जूस देते हैं उन्हें भूलने की बीमारी कम होती है. ये जूस डिमेंशिया के खतरे को काफी कम करता है. इसके अलावा आप बुजुर्गों को भी ये जूस दे सकते हैं इससे उनका याददाश्त अच्छी बनी रहती है.

ये भी पढ़ें: डांस ही नहीं योग से खुद को फिट रखती हैं Madhuri Dixit, जानिए माधुरी का फिटनेस राज
lifestyle https://ift.tt/3yMJetM

डांस ही नहीं योग से खुद को फिट रखती हैं Madhuri Dixit, जानिए माधुरी का फिटनेस राज

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित अपनी एक्टिंग और डांस से लाखों लोगों के दिलों मे राज करती हैं. माधुरी पिछले काफी वक्त से फिल्मों में नज़र नहीं आईं, लेकिन अपने डांस शोज की वजह से वो काफी सुर्खियों में बनी रहती हैं. अपने डांस के फोटो और वीडियो माधुरी अक्सर अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं.

आपको बता दें माधुरी इस उम्र में भी बहुत फिट और एट्रेक्टिव लगती हैं. इसके पीछे एक बड़ी वजह है उनका डांस के लिए दीवानापन. माधुरी हर रोज डांस करती हैं जिससे वो फिट रहती हैं.

इसके अलावा माधुरी दीक्षित योग में भी विश्वास करती हैं. माधुरी खुद को फिट रखने के लिए योग का सहारा लेती हैं. कोरोना की वजह से फिलहाल माधुरी दीक्षित मुंबई में है. ऐसे में जिम बंद होने की वजह से वो घर पर रहकर ही वर्कआउट कर रही हैं.

माधुरी ने कुछ दिन पहले अपनी एक फोटो अपने फैंस के साथ शेयर की थी जिसमें वो योग करती हुई दिख रही हैं. इस फोटो में माधुरी ब्लैक कलर के कपड़े पहने हुए हैं और अपने दोनों हाथों पर बैलेंस कर रही हैं. हालांकि इस दौरान उनके चेहरे पर एक बड़ी मुस्कुराहट भी नजर आ रही है.

माधुरी खुद कई तरह के योगआसन करती हैं और खुद को शांत रखने के लिए मेडिटेशन भी करती हैं. माधुरी दीक्षित नियमित रुप से डांस और योग करती हैं.

आपको बता दें अपने डांस को लेकर माधुरी दीक्षित सोशल मीडिया पर भी छाई रहती हैं. हाल ही में 'डांस दीवाने 3' के दौरान माधुरी दीक्षित और नोरा फतेही ने एक साथ डांस किया था. माधुरी दीक्षित के हिट नंबर 'एक दो तीन' पर डांस करते हुए इन दोनों एक्ट्रेस का वीडियो काफी तेजी से वायरल हुआ था.  आज भी जब स्टेज पर माधुरी दीक्षित अपने ठुमकों से लाखों करोड़ों  दिल की धड़कनें बढ़ा देती हैं.

ये भी पढ़ें: देसी गर्ल Priyanka Chopra का ये है ब्यूटी सीक्रेट, जो उनके बालों और त्वचा को बनाता है खूबसूरत
lifestyle https://ift.tt/3vI7M5o