Tuesday, June 1, 2021
डांस ही नहीं योग से खुद को फिट रखती हैं Madhuri Dixit, जानिए माधुरी का फिटनेस राज
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित अपनी एक्टिंग और डांस से लाखों लोगों के दिलों मे राज करती हैं. माधुरी पिछले काफी वक्त से फिल्मों में नज़र नहीं आईं, लेकिन अपने डांस शोज की वजह से वो काफी सुर्खियों में बनी रहती हैं. अपने डांस के फोटो और वीडियो माधुरी अक्सर अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं.
आपको बता दें माधुरी इस उम्र में भी बहुत फिट और एट्रेक्टिव लगती हैं. इसके पीछे एक बड़ी वजह है उनका डांस के लिए दीवानापन. माधुरी हर रोज डांस करती हैं जिससे वो फिट रहती हैं.
इसके अलावा माधुरी दीक्षित योग में भी विश्वास करती हैं. माधुरी खुद को फिट रखने के लिए योग का सहारा लेती हैं. कोरोना की वजह से फिलहाल माधुरी दीक्षित मुंबई में है. ऐसे में जिम बंद होने की वजह से वो घर पर रहकर ही वर्कआउट कर रही हैं.
माधुरी ने कुछ दिन पहले अपनी एक फोटो अपने फैंस के साथ शेयर की थी जिसमें वो योग करती हुई दिख रही हैं. इस फोटो में माधुरी ब्लैक कलर के कपड़े पहने हुए हैं और अपने दोनों हाथों पर बैलेंस कर रही हैं. हालांकि इस दौरान उनके चेहरे पर एक बड़ी मुस्कुराहट भी नजर आ रही है.
माधुरी खुद कई तरह के योगआसन करती हैं और खुद को शांत रखने के लिए मेडिटेशन भी करती हैं. माधुरी दीक्षित नियमित रुप से डांस और योग करती हैं.
आपको बता दें अपने डांस को लेकर माधुरी दीक्षित सोशल मीडिया पर भी छाई रहती हैं. हाल ही में 'डांस दीवाने 3' के दौरान माधुरी दीक्षित और नोरा फतेही ने एक साथ डांस किया था. माधुरी दीक्षित के हिट नंबर 'एक दो तीन' पर डांस करते हुए इन दोनों एक्ट्रेस का वीडियो काफी तेजी से वायरल हुआ था.  आज भी जब स्टेज पर माधुरी दीक्षित अपने ठुमकों से लाखों करोड़ों  दिल की धड़कनें बढ़ा देती हैं.
ये भी पढ़ें: देसी गर्ल Priyanka Chopra का ये है ब्यूटी सीक्रेट, जो उनके बालों और त्वचा को बनाता है खूबसूरत
lifestyle https://ift.tt/3vI7M5o
Health Tips: वजन घटाना है तो चाय की जगह पीएं ये रिफ्रेशिंग ड्रिंक्स, पेट और शरीर को मिलेंगे कई फायदे
भारत के ज्यादातर घरों में दिन की शुरुआत चाय के साथ होती है. लोग सुबह उठकर चाय पीते हैं. हालांकि कई लोगों को दिन में कई बार चाय पीने की आदत होती है. ऐसे में ज्यादा चाय आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है. वहीं अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो चाय आपके लिए ज्यादा हानिकारक हो सकती है. ऐसे में अगर आप वर्कआउट और डाइट कर रहे हैं तो आपको चाय की बजाय कई दूसरे ड्रिंक्स पर फोकस करना चाहिए. इसके लिए आपको अपनी लाइफस्टाइल में छोटे छोटे सकारात्मक बदलाव करने होंगे. हालांकि इनका आपके स्वास्थ्य पर बड़ा असर पड़ता है. आज हम आपको चा की जगह पीए जाने वाले ऐसे ड्रिंक्स बता रहे हैं जिससे आपका वजन तेजी से घटेगा और स्वास्थ्य पर भी बहुत असर पड़ेगा. खास बात ये है कि इससे आपका मेटाबॉलिज्म भी बढ़ेगा. आइये जानते हैं.
ग्रीन टी- अगर आप दिन की शुरुआत ग्रीन टी के साथ करते हैं तो ये सबसे अच्छा है. वजन कम करने के लिए भी ग्रीन टी अच्छी ड्रिंक है. ग्रीन टी में एपिगैलोकैटेचिन गैलेट नामक एक एंटीऑक्सिडेंट होता है, जिससे फैट बर्न होता है. रोज ग्रीन टी पीने से इम्यूनिटी भी बढ़ती है. आप सुबह की चाय की जगह ग्रीन टी पी सकते हैं.
अदरक वाली चाय- अगर आपको सुबह चाय ही पीनी है तो कोशिश करें कि अदरक और तुसली वाली चाय पीएं. अदरक में एंटीऑक्सिडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं. तुलसी इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करती है. अदरक हार्ट और मेटाबॉलिज्म के लिए भी काफी अच्छी होती है. वजन कम करने के लिए आप खाना खाने से पहले भी अदरक का पानी पी सकते हैं.
ब्लैक कॉफी- कई लोगों को सुबह उठते ही चाय पीने की आदत होती है. ऐसे में आप चाय की जगह कॉफी पी सकते हैं. ब्लैक कॉफी पीने से वजन कम होता है. कॉफी में कैफीन होता है जिससे ऊर्जा मिलती है और मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है. काम करते वक्त आलस आने पर भी आप ब्लैक कॉफी पी सकते हैं इससे आपको तुरंत एनर्जी मिलेगी. कॉफी पीने से मूड भी अच्छा हो जाता है.
नींबू पानी- वजन कम करने के लिए आपको दिन की शुरुआत नींबू पानी पीने के साथ करनी चाहिए. इससे मेटाबॉलिज्म भी बढ़ता है और वजन भी कम होता है. नींबू पानी में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है. इससे इम्यूनिटी बढ़ती है और वजन तेजी से कम होता है. इसलिए चाय की जगह अपने दिन की शुरुआत नींबू पानी पीकर करें. सुबह गर्म पानी में नींबू डालकर पीएं.
एप्पल साइडर विनेगर- सुबह एप्पल साइडर विनेगर पीने के कई फायदे हैं. इससे आपका मेटाबॉलिज्म अच्छा होता है और जेती से फैट बर्न होता है. इसमें एसिटिक एसिड नाम का फैट बर्न करने वाला यौगिक पाया जाता है जिससे इंसुलिन का लेवल कम होता है. आपको एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर को एक गिलास पानी में डालकर पीना चाहिए इससे आपको काफी देर तक भूख नहीं लगेगी. आप ओवर इटिंग से बचेंगे जिससे वजन भी कम होने लगेगा.
ये भी पढ़ें: कोरोना से रिकवर होने के बाद, अब एक और नया फंगल इंफेक्शन हो रहा है घातक, जानिए लक्षण
lifestyle https://ift.tt/3vSC45D
Beauty Tips: देसी गर्ल Priyanka Chopra का ये है ब्यूटी सीक्रेट, जो उनके बालों और त्वचा को बनाता है खूबसूरत
प्रियंका अपनी खूबसूरत त्वचा का ख्याल रखने के लिए चेहरे पर दही और हल्दी का पैक लगाती हैं. जब भी उन्हें अपनी स्किन डल सी नज़र आती है तो वो इस पैक को जरूर लगाती हैं. इससे रंगत में निखार आता है.
सोने से पहले नारियल तेल
नारियल और अरंडी के तेल से बालों की मसाज
नहाने के बाद लगाती हैं आर्गन ऑयल
ये भी पढ़ें: आखिर क्यों उम्र में खुद से बड़ी महिलाओं की ओर आकर्षित होते हैं पुरुष, जानिए वो 9 कारण
lifestyle https://ift.tt/3wKQWms
कोरोना से रिकवर होने के बाद हो सकती है Skin Problem, जानिए लक्षण और बचाव
कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद शरीर काफी कमजोर हो जाता है. हमारी इम्यूनिटी भी कमजोर (Weak Immunity) हो जाती है, जिसकी वजह से कई तरह की समस्याएं पैदा होने लगती हैं. कोविड से रिकवरी के बाद कई लोगों में म्युकोरमाइकोसिस यानी ब्लैक फंगस (Black Fungus) व्हाइट फंगस और येलो फंगस के मामले सामने आ रहे हैं. वहीं अब कई लोगों को कोरोना से ठीक होने के बाद त्वचा संबंधी (Skin Problem) परेशानी हो रही हैं. डॉक्टर्स का कहना है कि कोरोना से रिकवर हो चुके लोगों में कैंडिडियासिस (Candidiasis), मुहांसे और कई तरह के बैक्टीरियल इंफेक्शन की समस्या भी हो रही है. जानते हैं इनके लक्षण और बचाव.
वाइट फंगस और ओरल कैंडिडियासिस
एक्सपर्ट्स का कहना है कि कोरोना से रिकवरी के दौरान इम्युनिटी कमजोर रहती है. ऐसे में वातावरण में अगर किसी तरह का फंगस हैं, तो वो आपको प्रभावित कर सकता है. ऐसे कई व्हाइट फंगस के मामले आए हैं जिनका संबंध कैंडिडियासिस से है. यह फंगल इंफेक्शन यीस्ट से होता है. कोविड के कई मरीजों में ओरल कैंडिडियासिस के मामले सामने आए हैं. ओरल कैंडिडियासिस में ही मुंह पर सफेद पैचिस दिखने लगते हैं.
ओरल कैंडिडियासिस के लक्षण
मुंह में छाले होना
मुंह में अंदर सफेद पैचिस होना
मुंह का लाल होना और दर्द रहना
मुंह का स्वाद चला जाना
मुंह में रूई जैसा महसूस होना
खाना खाते वक्त मुंह में दर्द होना
कैंडिडियासिस से बचाव
सबसे पहले आपको डॉक्टर को दिखाना चाहिए.
मुंह की अच्छी से साफ-सफाई रखनी चाहिए.
स्टेरॉयड लेने के बाद ब्रश या कुल्ला करना चाहिए.
कोविड से रिकवर होने के बाद टूथब्रश बदल दें.
मुहांसे
कोरोना में हाई डोज स्टेरॉयड लेने की वजह से कई लोगों को चेहरे पर मुहांसे ( Acne) की समस्या हो रही है. इम्युनटी कमजोर होने की वजह से चेहरे पर सफेद के रंग के मुहांस निकल आते हैं. खास बात ये है कि ये साधारण मुहांसों की तरह नहीं होते. इन्हें कोमेडोनल एक्ने (comedonal acne) कहते हैं ये दिखने में छोटे और सफेद रंग के मस्से जैसे लगते हैं. आपकी चिन और माथे या पूरे शरीर पर भी ये हो सकते हैं.
एक्ने का इलाज
एक्सपर्ट्स का कहना है कि कोरोना से ठीक होने के बाद भी आपको अपने शरीर में हो रहे बदलावों पर ध्यान देना जरूरी है. अगर कोई भी दिक्कत हो रही है या त्वचा पर कोई इंफेक्शन दिख रहा है तो उसे नजरअंदाज न करें. डॉक्टर इसके लिए आपको एंटी-बायोटिक्स, ओरल कांट्रेसेप्टिव दवाएं या सर्जिकल ट्रीटमेंट भी कर सकते हैं.
बैक्टीरियल इंफेक्शन
कई लोगों को बैक्टिरियल इंफेक्शन जैसे फोड़ा, फुंसी की समस्या भी हो रही है. ऐसे में आपको डॉक्टर की सलाह से सही उपचार लेना जरूरी है.
ये भी पढ़ें: पांव पर इस तरह के संकेत बढ़ते हुए स्किन ट्यूमर का बता सकते हैं पता, जानें
lifestyle https://ift.tt/3fWG3Y4
Health Tips: इन सब्जियों को भूलकर भी कच्चा न खाएं, हो सकती है परेशानी
कई लोग सेहतमंद रहने के लिए कुछ सब्जियों को भी सलाद की तरह कच्चा खाते हैं. हालांकि सलाद और कुछ कच्ची सब्जियां भी स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कई फल और सब्जियों को कच्चा खाने से आपको नुकसान भी हो सकता है. यहां तक कि आपको कई बीमारियां भी हो सकती हैं. कई कच्ची सब्जियों और फलों को पचाने में भी बहुत मुश्किल होती है. ऐसे में ये सब्जियां पेट में इंफेक्शन भी पैदा कर देती हैं. आइये जानते हैं कौन से फल सब्जियां आपको कच्चे ( Raw Form ) नहीं खाने चाहिए.
1- पत्ता गोभी, गोभी और ब्रोकली- आपको गोभी फैमिली की सब्जियों को गलती से भी कच्चा नहीं खाना चाहिए. कई लोग सलाद में ब्रोकली और पत्ता गोभी खा लेते हैं. लेकिन इससे आपके पेट में गैस और अपच की समस्या हो सकती है. कुछ लोग फूल गोभी को भी कच्चा खा लेते हैं. जो नुकसान दायक है. दरअसल में इन सब्जियों में एक तरह की शुगर होती है जो बिना पकाए पेट में घुलती नहीं है. इसलिए इन्हें पका कर खाने की सलाह दी जाती है.
2- मशरूम- कुछ लोग सलाद के रुप में कच्चा मशरूम भी खाते हैं. लेकिन ये गलत है मशरूम को पका कर खाने से भरपूर पोषक तत्व मिलते हैं. इसे आप ग्रिल करके भी खा सकते हैं. ग्रिल की हुई मशरूम में पोटेशियम की मात्रा बढ़ जाती है. आपको मशरुम को अच्छी तरह से धोकर हमेशा पका कर ही खाना चाहिए.
3- ग्वार की फलियां- ग्वार की फलियों में अमीनो एसिड होता है इसलिए इन्हें कच्चा खाने से शरीर में कई तरह के नुकसान हो सकते हैं. आपको कभी भी ग्वार की फलियों को कच्चा नहीं खाना चाहिए. आप इन्हें पहले अच्छी तरह से धोकर और पका कर ही खाएं. इस तरह आपको स्वाद और फायदे दोनों मिलेंगे.
4- राजमा और बीन्स- अगर आप कच्चा राजमा या बीन्स खाते हैं तो इससे आपको उल्टी और दस्त जैसी परेशानी हो सकती है. इसलिए राजमा या बीन्स को कभी भी बिना पकाए नहीं खाना चाहिए. कच्ची बीन्स में काफी टॉक्सिन, ग्लाइकोप्रोटीन लेक्टिन होता है. जबकि राजमा में काफी मात्रा में लेक्टिन होती है जो बिना पके शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं.
5- बैंगन और आलू- कच्चा बैंगन और आलू आपको कच्चे नहीं खाने चाहिए. इससे आपके पेट को नुकसान पहुंचा सकता है. कच्चा बैंगन खाने से उल्टी, चक्कर आना या पेट में ऐंठन की समस्या हो जाती है. बैंगन में पाया जाने वाला सोलनिन न्यूरोलॉजिकल और गैस्ट्रो इंटेस्टाइनल से गैस की समस्या होने लगती है वहीं कच्चे आलू में सोलानाइन नामक टॉक्सिन होता है. जो पेट में जाकर गैस, उल्टी, सिर दर्द और पाचन संबंधी दिक्कत पैदा करता है. इसलिए आलू और बैंगन को हमेशा पका कर ही खाना चाहिए.
ये भी पढ़ें: कोविड-19 वैक्सीन लगवाने पर इस जगह है लकी ड्रा जीतने का मौका, इनाम में हैं महंगे सामान
lifestyle https://ift.tt/3i8gGVN
HEALTH UPDATE: चावल का पानी रखेगा आपके शरीर को हाइड्रेट और पेट को साफ - bhaskarhindi.com
,दिल्ली। भारत एक ऐसा देश हैं, जहां लोग ब्रेड या हल्की-फुल्की चीजें खाकर लोग अपना जीवन-यापन नहीं करते है। बल्कि भारतीय लोगों को तेज मसालें और चावल-रोटी खाने की आदत होती है। लेकिन क्या आप जानतें हैं कि, जिस चावल को बनाते वक्त आप उसका पानी निकाल देते हैं, उस पानी में कितने गुण पाए जाते है। दरअसल, वो पानी आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इस पानी के सेवन से आपका शरीर हाइड्रेट रहता है। साथ ही आपके पेट को साफ करने में भी मदद करता है। हालांकि, भारत के घर-घर में हर रोज खाने में चावल और दाल जरुर बनाया जाता है। क्योंकि चावल ज्यादातर लोगों का फेवरेट खाने में से एक होता है। बता दें कि, देश के कई हिस्सों में चावल के पानी को मांड भी कहा जाता है। आइए बतातें हैं चावल के पानी के फायदें-
चावल में कई तरह के पौष्टिक तत्व होते हैं, जो आपके शरीर को मजबूत बनाने का काम करते है। अगर आप अपने शरीर को हाइड्रेट रखना चाहते हैं, तो चावल का पानी आपके लिए रामबाण का काम कर सकता है। इस पानी को पीने से आपके शरीर में कई तत्वों की कमी दूर होती है साथ ही आपको कमजोरी महसूस नहीं होती है। अगर आपको बीपी यानि कि ब्लड प्रेशर की परेशानी हैं तो, आप चावल के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। जी हां, इस पानी में सोडियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है और जब आप इसका सेवन करते हैं तो, ये आपके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मददगार साबित होता है। इसलिए ये उन लोगों को लेना चाहिए जो अपना बीपी कंट्रोल करना चाहते है।
अगर आपको ज्यादातर पेट में समस्या बनी रहती हैं तो चावल के पानी का इस्तेमाल करें। दरअसल इसके पानी का सेवन करने से आपके डाइजेशन सिस्टम में सुधार आता है। साथ ही आपको गैस और कब्ज जैसी समस्या से राहत मिलती है। इसलिए पेट साफ करने का घरेलू नुस्खा हैं चावल के पानी का सेवन करना। इसका पानी आपकी सेहत ही नहीं बल्कि आपके चेहरे और बालों के लिए रामबाण माना जाता है। दरअसल, मांड में खनिज, विटामिन्स, अमीनो एसिड और एंटी ऑक्सडेंट्स फेरुलिक एसिड की अच्छी-खासी मात्रा पाई जाती है। अगर आप अपने चेहरे की चमक बढ़ाना चाहते हैं तो आपको इसका उपयोग करना चाहिए। त्वचा को मुलायम रखना हो या सूखी त्वचा को ठीक करना हो या कील-मुंहासे की समस्या हो आप चावल के पानी का इस्तेमाल कर सकते है।
आपके शरीर में कमजोरी को दूर करने के साथ-साथ मांड आपके शरीर को एनर्जी भी प्रदान करता है। दरअसल, चावल में कार्बोहाइड्रेट भरपूर मात्रा में पाई जाती है। तो जाहिर सी बात हैं इसके पानी में भी कार्बोहाइड्रेट होगा। इस वजह से ये आपके शरीर में ऊर्जा प्रदान करने के अच्छे सोर्सेज में से एक होता है। अगर सुबह इसे पीया जाए तो, ये एनर्जी बूस्टर का काम कर सकता है। स्वस्थ्य रहने के लिए आप चावल के पानी को अपने रुटीन डाइट के तौर पर इस्तेमाल कर सकते है।
https://ift.tt/3fWr1l6
Fungal Infection: कोरोना से रिकवर होने के बाद, अब एक और नया फंगल इंफेक्शन हो रहा है घातक, जानिए लक्षण
कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने लोगों को डरा दिया है. हालांकि अब हालात पहले से काफी बेहतर हो गए हैं. लेकिन अब कोरोना से रिकवर होने के बाद होने वाल फंगल इंफेक्शन ने लोगों को डरा दिया है. ब्लैक फंगस के बाद अब कोरोना के मरीजों में कई तरह के दूसरे फंगल इंफेक्शन भी देखने को मिल रहे हैं. मरीजों को तरह-तरह के इंफेक्शन से जूझना पड़ रहा है. अब एक और फंगस ने पैर पसारना शुरु कर दिया है. जिसे एस्परजिलोसिस (Aspergillosis) कहते हैं. गुजरात में इसके मामले ज्यादा देखने को मिले हैं. ये इंफक्शन भी कोरोना से रिकवरी के बाद हो रहा है. जानते हैं एस्परजिलोसिस इंफेक्शन के लक्षण क्या हैं.
एस्परजिलोसिस क्या है- एस्परजिलोसिस एक फंगल संक्रमण है. ये फंगस हमारे आसपास के वातावरण में ही मौजूद होता है लेकिन जिनकी इम्यूनिटी मजबूत होती है उन्हें ये नुकसान नहीं पहुंचाता है. हालांकि कमजोर लोगों या फेफड़ों में संक्रमण वाले व्यक्ति की सांस के जरिए ये शरीर के अंदर जाकर एलर्जी पैदा करता है. इसकी गंभीरता इससे भी समझी जा सकती है कि ये रक्त वाहिकाओं और उससे आगे भी फैल सकता है. ये एस्परजिलोसिस अलग अलग तरह से शरीर को प्रभावित करता है. ऐसे में ये अहम है कि आपको किस तरह के एस्परजिलोसिस से संक्रमण हुआ है.
एस्परजिलोसिस संक्रमण के लक्षण
सांस लेने में परेशानी- अगर आपको सांस लेने में तकलीफ हो रही है तो ये इंफेक्शन के संकेत हो सकते हैं. ये फंगस फेफड़ों तक पहुंचने के बाद टिश्यूज को नुकसान पहुंचाना शुरू करता है. जिससे सांस लेने मे तकलीफ होती है. इससे समझ जाएं कि इंफेक्शन फेफड़ों तक पहुंच गया है.
बुखार और ठंड लगना- कोरोना के शुरुआती लक्षण भी बुखार और ठंड लगना ही है. ऐसे में अगर आप कोरोना संक्रमण से पूरी तरह ठीक हो चुके हैं इसके बाद भी आपको बुखार आए तो ये फंगल इंफेक्शन के संकेत हो सकते हैं.
खांसी में खून आना- अगर ये संक्रमण आपके फेफड़ों में पहुंच गया है तो आपको लगातार खांसी बनी रहेगी. कई लोगों को खांसी के साथ थोड़ा खून भी आ सकता है.
सिर और आंखों में दर्द- फंगस नाक से शरीर में जाता है. ये मुख्य रूप से साइनस, फेफड़ों में संक्रमण पहुंचाता है. फिर ये फंगस दिमाग की ओर बढ़ने लगता है. जिससे सिर और आंखों में दर्द बना रहता है.
थकान और कमजोरी-  वैसे तो कोरोना के बाद काफी कमजोरी और थकान रहती है लेकिन अगर आपको किसी तरह का इंफेक्शन है तो ये और ज्यादा बढ़ जाती है. यहां तक कि आपको रोजमर्रा के काम करने में भी तकलीफ होती है.
स्किन पर इंफेक्शन- फंगल इंफेक्शन का असर कई मामलों में त्वचा पर भी हो रहा है. इससे स्किन में जलन, लालिमा, सूजन और फुंसी होने की समस्या हो सकती है. पूरे समय स्किन पर खुजली भी हो सकती है.
एस्परजिलोसिस की पहचान- एस्परजिलोसिस की पहचान थोड़ी मुश्किल है हालांकि डॉक्टर बायोप्सी, ब्लड टेस्ट, चेस्ट एक्स-रे, सीटी और फेफड़ों का स्कैन कराने के बाद इसकी पहचान कर लेते हैं.
एस्परजिलोसिस का इलाज- किसी भी फंगल इंफेक्शन के बारे में जितना जल्दी हो सके पता चल जाए, उतना ही अच्छा है. हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार इसका इलाज भी ब्लैक और व्हाइट फंगस की तरह ही किया जाता है. बॉडी में ज्यादा इंफेक्शन फैलने पर सर्जरी भी करनी पड़ती है.
lifestyle https://ift.tt/34CU1J7