Monday, May 31, 2021

पेटा इंडिया ने अमूल को डेयरी मुक्त मिल्क बनाने का दिया सुझाव, जानिए सबसे अच्छे विकल्प

दुनिया भर में लोग अपनी सेहत, पशु कल्याण और पर्यावरण संबंधी चिंताओं को ध्यान में रखते हुए वीगन डाइट की तरफ रुख कर रहे हैं. उसकी वजह से वीगन फूड और वीगन पेय की मांग में इजाफा हो रहा है. दूध के विकल्पों की बढ़ती जरूरत को समझते हुए भारत में पशु अधिकारों के लिए काम करनेवाली संस्था ने दूग्ध सहकारी संघ को पत्र लिखा है.

पेटा इंडिया ने अमूल को सुझाव दिया है कि ग्राहकों की नई आबादी को देखते हुए वीगन दूध पैदा करने पर रुख करना चाहिए. अमूल के प्रबंध निदेशक आरएस सोढी को लिखी चिट्ठी में पेटा ने कहा कि दुग्ध सहकारी समिति को फल-फूल रहे वीगन फूड और दूध बाजार से फायदा उठाना चाहिए. पेटा इंडिया के मुताबिक, "हम पौधे से प्राप्त प्रोडक्ट्स की मांग पर ध्यान देने के बजाए अमूल को फलते-फूलते वीगन फूड और दूध बाजार से लाभ उठाने को प्रोत्साहित करना चाहेंगे. कई और कंपनियां भी बाजार में बदलाव के हिसाब से काम कर रही हैं और अमूल को भी ऐसा ही करना चाहिए.''

पेटा का मानना है कि दुनिया भर में अग्रणी डेयरी कंपनियां जैसे नेस्ले अब गैर डेयरी विकल्पों में निवेश कर रही हैं. पेटा इंडिया वीगन के कोऑर्डिनेटर डॉक्टर किरण आहूजा ने एक रिपोर्ट के हवाले से अनुमान लगाया कि दुनिया भर में डेयरी का वैकल्पिक बाजार 2028 तक 52.58 बिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगा. अपनी चिट्ठी में पेटा ने ये भी लिखा है कि बार्कले ने भविष्यवाणी की है कि वीगन फूड और ड्रिंक का बाजार दशक के आखिर में एक हजार फीसद तक बढ़ सकता है.

शाकाहारियों के लिए पौधे से प्राप्त दूध
पेड़-पौधों के विभिन्न भागों से बनाए गए दूध की मांग में इजाफे का कारण शाकाहार की तरफ लोगों की बढ़ती आबादी है. अब, पीने और खाना पकाने के लिए वीगन दूध के स्वस्थ विकल्पों की श्रेणी उपलब्ध है. लेकिन, उनमें से कुछ में शुगर मिला हो सकता है, इसलिए दूध के सबसे अच्छे विकल्पों को चुनें.

सोया मिल्क- सोया मिल्क में गाय के दूध जितना प्रोटीन की मात्रा पाई जाती है. लेकिन उसमें कैौलोरी, फैट्स और कार्बोहाइड्रेट्स कम होता है. अगर आप अपने प्रोटीन का सेवन बढ़ाना चाहते हैं, या अगर आपको अपनी दैनिक प्रोटीन की जरूरतों को पूरा करने में मुश्किल हो रही है, तो सोया मिल्क की तरफ रुख किया जा सकता है.

काजू मिल्क- पौधे से प्राप्त होनेवाला दूध खाना बनाने और पकाने के लिए सबसे उपयुक्त है क्योंकि उसमें ज्यादातर अनसैचुरेटेड फैट होता है, ये हाई कोलेस्ट्रोल लेवल वाले लोगों के लिए अच्छा विकल्प है. लेकिन प्रोटीन की ज्यादा जरूरत वाले लोगों के लिए काजू का दूध सबसे अच्छा विकल्प अपने कम प्रोटीन के कारण नहीं हो सकता.

बादाम का दूध- बादाम का दूध तुलनात्मक रूप से कैलोरी में कम होता है. वास्तव में, ये सबसे कम कैलोरी वाले दूध के विकल्पों में से एक है. इस तरह, बादाम का दूध कैलोरी सेवन कम करनेवालों के लिए बढ़िया विकल्प भले हो, लेकिन सबसे अच्छा है कि घर पर तैयार दूध का विकल्प अपनाया जाए, जिसको बनाने में काफी बादाम का इस्तेमाल किया जाता है.

नारियल का दूध- अगर आप वीगन हैं और अपना कार्बोहाइड्रेट सेवन कम करने की सोच रहे हैं, तो नारियल का दूध आपके लिए ठीक है. नारियल के दूध में गैर डेयरी मिल्क का सबसे कम कार्बोहाइड्रेट तत्व होता है, लेकिन इसमें महत्वपूर्ण रूप से कम प्रोटीन भी शामिल है. और उसके अलावा, ये प्रोटीन की ज्यादा जरूरत वालों के लिए सबसे अच्छा विकल्प भी नहीं हो सकता.

ये भी पढ़ें

<a title="Health Tips: सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है एलोवेरा का सेवन, जानें कैसे" href="https://ift.tt/3wBSUpc Tips: सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है एलोवेरा का सेवन, जानें कैसे

<a title="Health Tips: क्या आपको है गैस की समस्या, ये घरेलू नुस्खे आपको दिलाएंगे राहत" href="https://ift.tt/3vDh8iO Tips: क्या आपको है गैस की समस्या, ये घरेलू नुस्खे आपको दिलाएंगे राहत
lifestyle https://ift.tt/3iaPaXT

बुजुर्ग माता-पिता की बिगड़ती सेहत का इस तरह लगाएं अंदाजा, ये संकेत आपकी करेंगे मदद

बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल करना बेहद मुश्किल और चुनौतीपूर्ण हो सकता है. खास उम्र पर पहुंचने के बाद माता-पिता बच्चों की तरह व्यवहार करना शुरू कर देते हैं. लेकिन आप उन पर बच्चों की तरह पाबंदियां भी नहीं लगा सकते क्योंकि उन्हें लगेगा कि उनकी आजादी छीनी जा रही है. हालांकि, जिंदगी के इस पड़ाव पर सचेत रहने की जरूरत है. अगर आपको पता नहीं चल रहा है कि कब उनकी मदद करनी है, तो उनकी नई आदतों और बदले व्यवहार को देखें. बुजुर्गों में खराब होते स्वास्थ्य के कुछ संकेत आपकी जानकारी के लिए बताए जा रहे हैं.

व्यक्तित्व में बदलाव- आपके बुजुर्ग परिजनों में हर गुजरते दिन के साथ कुछ बदलाव हो सकते हैं लेकिन उनकी निशानदेही करना मुश्किल होगा. लिहाजा, आपको उनके व्यवहार में आए छोटे बदलावों को देखने होंगे. उनकी पसंद में दिलचस्पी का कम होना, मूड के पल-पल में तब्दीली जैसे संकेत हो सकते हैं. ये बदलाव छोटे हो सकते हैं लेकिन तत्काल ध्यान न देने से बड़े हो सकते हैं.

भूख की कमी- बुजुर्गों की आहिस्ता-आहिस्ता खुराक कम होने लगती है. खाने में एक चपाती खाने लगते हैं या भोजन छोड़ सकते हैं क्योंकि उन्हें भूख नहीं लगती. अगर ये संकेत दिखाई दें, तो समझिए ये बड़ी समस्या है और फौरन हल करने की जरूरत है. उससे कई परेशानियां भी हो सकती हैं और लंबे समय में बहुत नुकसानदेह हो सकती हैं.

भूलना- खराब होती सेहत का अन्य संकेत आसानी से याद न रख पाना होता है. चाभी खोना, बिल की अदायगी और दवाइयों के भूलने से आप खुद भी समझ सकते हैं. छोटी-छोटी ये घटनाएं बड़ी समस्या हो सकती हैं और सहज जिंदगी को बाधित कर सकती हैं. आपको इन संकेतों को देखने और उनकी दैनिक गतिविधियों जैसे बिल की अदायगी और दवाइयां लेने को जांचने की जरूरत होगी. ये उनके लिए और उसी तरह आपके लिए मददगार होगा. उसके अलावा, आपको तत्काल डॉक्टर की सलाह लेना मुनासिब रहेगा.

अस्पष्टीकृत घाव या खरोंच- उनके शरीर पर अस्पष्टीकृत घाव या खरोंच से भी आप उनकी खराब होती सेहत का अंदाजा लगा सकते हैं. यह गिरने का परिणाम या कोई दूसरी वजह से भी हो सकता है. उन्हें याद न रख पाने की वजह से हो सकता है बताने में उन्हें मुश्किल हो कि आखिर खरोंच की वजह क्या है. उसके अलावा, ये भी हो सकता है कि बुजुर्ग माता-पिता आप पर बोझ न बनना चाहते हों. लेकिन, जख्मों पर नजर रखने की आपकी जिम्मेदारी है क्योंकि इससे उनको कुछ गंभीर संक्रमण हो सकता है. उसके अलावा, ये आपका कर्तब्य है कि आप उन्हें महसूस कराएं कि आप उनके लिए बोझ नहीं हैं.

उचित फैसला लेने में अक्षम- सटीक फैसला लेने में अक्षम होना भी उनकी बिगड़ती सेहत का नतीजा है. मिसाल के तौर पर ठंड लगने के बावजूद एसी बंद करने का फैसला न लें पाएं या चूल्हा जलाने या बुझाने पर सटीक फैसला न कर सकें. इस तरह का व्यवहार संकेत होता है कि दिमाग के काम के साथ कुछ गड़बड़ी है.

<a title="Coronavirus Recovery: कोविड-19 से उबरने के बाद लंबे समय तक बने रह सकते हैं ये 6 लक्षण" href="https://ift.tt/3c5gZN7 Recovery: कोविड-19 से उबरने के बाद लंबे समय तक बने रह सकते हैं ये 6 लक्षण

कोरोना काल में मजबूत इम्यूनिटी के लिए इन चीजों का सेवन कर दें शुरू, ब्लैक फंगस से भी होगा बचाव
lifestyle https://ift.tt/3fCiEvK

Sunday, May 30, 2021

Health Tips: बीमारियों से रहना चाहते हैं दूर तो खाली पेट न करें इन 5 मसालों का सेवन

मसाले कई औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं लेकिन इनके सेवन से भी कुछ नुकसान हो सकते हैं. वजन घटाने के लिए लोग अक्सर कुछ मसालों का सेवन सुबह खाली पेट करते हैं. ऐसा करने से शुरुआत में कुछ फायदा हो सकता है लेकिन लगातार इनका सेवन आपके पेट के हाजमे को पूरी तरह बिगाड़ देगा.

यह सही है कि मसाले आपका अतिरिक्त वजन कम करने में मदद करते हों, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं कि आप इनका सेवन ज्यादा मात्रा में करें. आज हम आपको ऐसे 5 मसालों के बारे में आपको बता रहे हैं जिन्हें खाली पेट खाना खतरनाक है.

दालचीनी
दालचीनी न सिर्फ स्वाद से बल्कि औषधीय गुणों से भी भरपूर होती है. लेकिन इसका भी ज्यादा सेवन आपका नुकसान पहुंचा सकता है. दालचीनी का बहुत अधिक सेवन लीवर को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है, मुंह में छाले, सफेद धब्बे और मुंह के अंदरूनी हिस्से में खुजली महसूस हो सकती है.

काली मिर्च
कई अध्ययनों में पाया गया है कि काली मिर्च का खाली पेट ज्यादा सेवन करने से कुछ दवाओं का प्रभाव कम हो जाता है. खाली पेट इसका ज्यादा सेवन आंत के बायोम को बदल देता है, जिस वजह से कुछ दवाएं उस तरह प्रभावित नहीं करती हैं, जैसी करनी चाहिए. काली मिर्च कुछ दवाओं के साथ रिएक्ट कर सकती है. ऐसे में एलर्जी होने की संभावना बढ़ जाती है.

लाल शिमला मिर्च
लाल शिमला मिर्च के पाउडर को पैपरिका कहते हैं. सूखी लाल शिमला मिर्च से इसे बनाया जाता है. इसका खाली पेट उपयोग नहीं करना चाहिए. इससे पेट में फ्लू, पेट में जलन की समस्या हो सकती है. सलाद में डालने से भी इसे बचे. अच्छे स्वाद के लिए इसमें लाल शिमला मिर्च के बजाय नींबू निचोड़ लें.

मेथी
जिन लोगों को सांस संबंधी समस्या है उनको मेंथी खाने से बचना चाहिए. खासतौर से खाली पेट इसे खाया तो इसके अधिक सेवन से अस्थमा हो सकता है. इसके अलावा आप पेट के निचले हिस्से में दर्द भी महसूस कर सकते हैं.

अजवाइन
पेट की बिमारियों के लिए अजवाइन रामबाण इलाज है. यह वजन घटाने में भी मददगार है. चूंकि यह एक गर्म मसाला है, इसलिए इसके अधिक सेवन से बचने की जरूरत है. खासतौर से गर्मी के मौसम में खाली पेट लेने से आप हार्ट बर्न के शिकार हो सकते हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:

कोरोना काल में मजबूत इम्यूनिटी के लिए इन चीजों का सेवन कर दें शुरू, ब्लैक फंगस से भी होगा बचाव
lifestyle https://ift.tt/3vzLBhy

Health Tips: क्या आपको है गैस की समस्या, ये घरेलू नुस्खे आपको दिलाएंगे राहत

पेट में गैस बनना आम बात है. लेकिन कई बार यह समस्या इतनी बढ़ जाती है कि सीने में भी दर्द होने लगता है. गैस सिर में चढ़ जाती है और उल्टियां तक आने लगती हैं. एसीडिटी की समस्या को घरेलू उपायों के जरिए खत्म किया जा सकता है. आज हम आपको कुछ ऐसे ही तरीके बताने जा रहे हैं.

हींग
गैस, एसिडिटी की समस्या को काबू करने में हींग का सेवन बहुत कारगर है. एक गिलास गर्म पानी में हींग मिलाकर पीने से एसिडिटी की समस्या से राहत पाई जा सकती है.

दालचीनी
दालचीनी भी आपकी गैस की समस्या खत्म कर सकती है. दालचीनी को पानी में उबालकर और उस पानी को पीने से गैस की समस्या में राहत मिलती है.

काली मिर्च
काली मिर्च भी गैस की समस्या को खत्म कर सकती है. काली मिर्च की चाय गैस के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है.

लहसुन
लहसुन भी आपको गैस की समस्या से छुटकारा दिला सकता है. एसीडिटी के लिए आप कच्चे लहसुन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

जीरा
पैट गैस की समस्या है तो जीरा आपके लिए बहुत काम का है. जीरे को आप सलाद, सूप, दही, और काला नमक के साथ मिलाकर शिकंजी बना सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

<a href="https://ift.tt/3c4Goqx Recovery: कोविड-19 से उबरने के बाद लंबे समय तक बने रह सकते हैं ये 6 लक्षण
lifestyle https://ift.tt/3wI6KWV

Health Tips: सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है एलोवेरा का सेवन, जानें कैसे

एलोवेरा को कई फायदों के लिए जाना जाता है. यह उचित पाचन में मदद करता है और कब्ज जैसी समस्याओं से दूर रखता है. यह त्वचा और बालों से संबंधित समस्याओं के लिए उपयुक्त है. त्वचा पर किसी तरह के दाग-धब्बे हों उन्हें एलोवेरा से दूर किया जा सकता है. पिंपल हटाने और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए भी एलोवेरा का इस्तेमाल किया जाता है. अगर आप इसमें नींबू और शहद को मिलाते हैं तो यह और भी कारगर वेट लॉस ड्रिंक बन जाती है.

एलोवेरा के गुणों के बारे में सभी जानते हैं. इसका प्रयोग भी बहुत लोग करते हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि इसका ज्यादा सेवन किया जाए. एलोवेरा का सीमित मात्रा में इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है. लेकिन जरुरत से ज्यादा इसका इस्तेमाल खतरनाक हो सकता है. हम आपको बता रहे हैं कि कैसे एलोवेरा का अधिक इस्तेमाल आपको नुकसान पहुंचा सकता है.

यदि आप एलोवेरा  का अत्याधिक सेवन करते हैं तो आपको पेट संबंधित परेशानियां हो सकती हैं. इसका इस्तेमाल सीमित मात्रा में करना चाहिए.

एलोवेरा  को स्किन के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. लेकिन स्किन पर भी एलोवेरा  के ज्यादा इस्तेमाल से त्वचा संबधित परेशानी हो सकती है. एलोवेरा  को चेहरे पर ज्यादा लगाने के कारण चेहरे पर रूखापन और बारीक दाने हो सकते हैं.

डायबिटीज के मरीजों के लिए एलोवेरा  का जूस सही नहीं है. बिना डॉक्टर की सलाह के वह इसका सेवन न करें.

एलोवेरा  के ज्यादा इस्तेमाल से लिवर से जुड़ी समस्याओं का सामना आपको करना पड़ सकता है. बेहतर यह है कि डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही आप एलोवेरा  का सेवन शुरू करें.

यह भी पढ़ें:

<a href="https://ift.tt/3p5krwP Tips: हेल्दी स्किन के लिए खान-पान का रखें विशेष ध्यान, इन 5 चीजों से बना लें दूरी
lifestyle https://ift.tt/3c6r7Fv

Priyanka Chopra Jonas के ये 5 Blazer Styles, आपको भी आएंगे पसंद

lifestyle https://ift.tt/3fYzFPJ

Health Tips: हेल्दी स्किन के लिए खान-पान का रखें विशेष ध्यान, इन 5 चीजों से बना लें दूरी

खान-पान की आदतों को ठीक रख कर हम बीमारियों को खुद से दूर कर सकते हैं. स्वास्थ्य की बाकी समस्याओं की तरह ही त्वचा सबंधी समस्याओं के लिए भी खान-पान की गलत आदतें जिम्मेदार होती हैं. आज हम आपको 5 ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं जिनका सेवन त्वचा के लिए नुकसानदायक हो सकता है.

डीप फ्राइड चीजें
डीप फ्राइड चीजों (जैसे भठूरा, पूरी, कचोड़ी आदि) का सेवन हमारी त्वचा पर असर डालता है. ये त्वचा को तैलीय करती हैं. जिसकी वजह से मुहांसे और झुर्रियों जैसी समस्या पैदा होती हैं.

ट्रांसफैट का सेवन
ट्रांसफैट वाले प्रोसेस्ड फूड को खाने से बचना चाहिए जैसे कि जैसे क्रीम बिस्किट, कुकीज, केक, पफ्स आदि. इन्हें बनाते वक्त अक्सर वनस्पति घी व कृत्रिम मक्खन का इस्तेमाल किया जाता है. इनमें ट्रांसफैट तो होता ही है साथ ही ये स्ट्रोक और हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ाते हैं.

कॉर्बोहाइड्रेट
कॉर्बोहाइड्रेट का जरुरत से ज्यादा सेवन त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है. रिफाइंड व्हाइट शुगर, चावल, मैदा और पास्ता जैसी चीजों में ऐसे कार्ब्स होते हैं जो त्वचा को सीधे प्रभावित करते हैं. इनसे त्वचा की चमक कम होती है और मुंहासे बढ़ते हैं.

डेयरी प्रोडक्ट
अगर डेयरी प्रोडक्ट पूरी तरह से शुद्ध हैं तो उनका सेवन त्वचा के लिए अच्छा होता है. डेयरी प्रोडक्ट को खरीदने से पहले उनकी शुद्धता की जांच कर लें क्योंकि कई बार पशुओं को हॉर्मोन्स के इंजेक्शन लगाकर उनका दूध निकाला जाता है. जिसका असर उनसे बनने वाले उत्पादों पर भी पड़ता है. इनका सेवन शरीर में हॉर्मोनल इम्बैलेंस ला सकता है.

रेड मीट और अल्कोहल
स्वस्थ त्वचा के लिए रेड मीट और अल्कोहल का सेवन ठीक नहीं. सैचुरेटैड फैट की मात्रा जिनमें बहुत ज्यादा होती है ऐसी चीजें न केवल दिल के लिए घातक है बल्कि त्वचा को भी नुकसान पहुंचाती हैं. जैसे रेड मीट और अल्कोहल.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:

कोरोना काल में मजबूत इम्यूनिटी के लिए इन चीजों का सेवन कर दें शुरू, ब्लैक फंगस से भी होगा बचाव

lifestyle https://ift.tt/3yRjs7C