Sunday, May 30, 2021

Priyanka Chopra Jonas के ये 5 Blazer Styles, आपको भी आएंगे पसंद

lifestyle https://ift.tt/3fYzFPJ

Health Tips: हेल्दी स्किन के लिए खान-पान का रखें विशेष ध्यान, इन 5 चीजों से बना लें दूरी

खान-पान की आदतों को ठीक रख कर हम बीमारियों को खुद से दूर कर सकते हैं. स्वास्थ्य की बाकी समस्याओं की तरह ही त्वचा सबंधी समस्याओं के लिए भी खान-पान की गलत आदतें जिम्मेदार होती हैं. आज हम आपको 5 ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं जिनका सेवन त्वचा के लिए नुकसानदायक हो सकता है.

डीप फ्राइड चीजें
डीप फ्राइड चीजों (जैसे भठूरा, पूरी, कचोड़ी आदि) का सेवन हमारी त्वचा पर असर डालता है. ये त्वचा को तैलीय करती हैं. जिसकी वजह से मुहांसे और झुर्रियों जैसी समस्या पैदा होती हैं.

ट्रांसफैट का सेवन
ट्रांसफैट वाले प्रोसेस्ड फूड को खाने से बचना चाहिए जैसे कि जैसे क्रीम बिस्किट, कुकीज, केक, पफ्स आदि. इन्हें बनाते वक्त अक्सर वनस्पति घी व कृत्रिम मक्खन का इस्तेमाल किया जाता है. इनमें ट्रांसफैट तो होता ही है साथ ही ये स्ट्रोक और हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ाते हैं.

कॉर्बोहाइड्रेट
कॉर्बोहाइड्रेट का जरुरत से ज्यादा सेवन त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है. रिफाइंड व्हाइट शुगर, चावल, मैदा और पास्ता जैसी चीजों में ऐसे कार्ब्स होते हैं जो त्वचा को सीधे प्रभावित करते हैं. इनसे त्वचा की चमक कम होती है और मुंहासे बढ़ते हैं.

डेयरी प्रोडक्ट
अगर डेयरी प्रोडक्ट पूरी तरह से शुद्ध हैं तो उनका सेवन त्वचा के लिए अच्छा होता है. डेयरी प्रोडक्ट को खरीदने से पहले उनकी शुद्धता की जांच कर लें क्योंकि कई बार पशुओं को हॉर्मोन्स के इंजेक्शन लगाकर उनका दूध निकाला जाता है. जिसका असर उनसे बनने वाले उत्पादों पर भी पड़ता है. इनका सेवन शरीर में हॉर्मोनल इम्बैलेंस ला सकता है.

रेड मीट और अल्कोहल
स्वस्थ त्वचा के लिए रेड मीट और अल्कोहल का सेवन ठीक नहीं. सैचुरेटैड फैट की मात्रा जिनमें बहुत ज्यादा होती है ऐसी चीजें न केवल दिल के लिए घातक है बल्कि त्वचा को भी नुकसान पहुंचाती हैं. जैसे रेड मीट और अल्कोहल.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:

कोरोना काल में मजबूत इम्यूनिटी के लिए इन चीजों का सेवन कर दें शुरू, ब्लैक फंगस से भी होगा बचाव

lifestyle https://ift.tt/3yRjs7C

Coronavirus Recovery: कोविड-19 से उबरने के बाद लंबे समय तक बने रह सकते हैं ये 6 लक्षण

COVID-19  के लक्षण सामान्य सर्दी और फ्लू के जैसे दिखाई दे सकते हैं, लेकिन वायरस का हमारी सेहत पर गंभीर असर पड़ता है. भले ही घातक कोरोना वायरस ऊपरी श्वसन प्रणाली (upper respiratory system) में संक्रमण का कारण बनता है. इसके लक्षण काफी विविध हैं और शरीर के कई अन्य हिस्सों में देखे जा सकते हैं, जैसे बुखार और मतली से लेकर गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल इश्यू (gastrointestinal issues) और गंध की कमी तक. इस संक्रामक वायरस से निपटना किसी भी तरह से आसान नहीं है. अगर आप गंभीर संक्रमण के शिकार हैं तो आपको कुछ लक्षणों से काफी लंबे समय तक जूझना पड़ सकता है. COVID-19 से उबरने की राह कठिन हो सकती है और कई बार आपको संशय होगा कि क्या आप सही रास्ते पर हैं. हम यहां कुछ ऐसे लक्षण बता रहे हैं हैं जिनका आप अनुभव कर सकते हैं.

कमजोरी और थकावट
आपके शरीर को एंटीबॉडी बनाने और घातक वायरस से लड़ने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है. यह आपके इम्यून सिस्टम को काफी कमजोर कर देता है. संक्रमण के बाद आपका शरीर स्वाभाविक रूप से कमजोर और थका हुआ होता है. इसलिए अपनी ताकत और इम्यूनिटी को फिर से मजबूत करने पर  ध्यान दें. हेल्दी फूड खाएं और भरपूर आराम करें.

सांस लेने में परेशानी
कोरोना वायरस हमारी नाक से प्रवेश करता है और हमारे श्वसन तंत्र को प्रभावित करता है. यह फेफड़ों के नाजुक ऊतकों को तेजी से नुकसान पहुंचाना शुरू कर देता है, जिससे उनके सामान्य काम में गड़बड़ी होती है जो कि गैसों का आदान-प्रदान है. इससे आपके फेफड़ों को अधिक मेहनत करनी पड़ती है, जिससे सांस फूलने लगती है.

नींद न आना
कोविड-19 आपके नींद के चक्र को भी बाधित कर सकता है, जिससे आप पूरी रात अपने बिस्तर पर लेट जाते हैं और रात भर करवटें बदलते रहते हैं. यह मूल रूप से घातक संक्रमण के कारण होने वाले तनाव और चिंता के कारण हो सकता है. इसलिए स्वस्थ नींद की आदतों का अभ्यास करें या नींद की गोलियों के बारे में अपने डॉक्टर से बात करें.

सूंघने की क्षमता में कमी आना
सूंघने और स्वाद का पता लगाने की क्षमता में कमी आना, कोरोनावायरस का शुरुआती लक्षण है. हालांकि गंध और स्वाद पता लगाने की क्षमता 14 दिनों के बाद वापस आ जाती है, कभी-कभी इसमें अधिक समय लग सकता है. सूंघने की क्षमता को बेहतर बनाने के लिए एक दिन में अलग-अलग चीजों को सूंघने की सलाह दी जाती है.

खांसी
चूंकि कोरोनावायरस श्वसन प्रणाली को नुकसान पहुंचाता है इसलिए इससे सूखी खांसी भी हो सकती है, जो संक्रमण के बाद भी लंबे समय तक बनी रह सकती है. इससे बचाव के लिए आप भाप लें और डॉक्टर से परामर्श कर कुछ दवाइयां भी लें.

चक्कर आना
कमजोरी के कारण आपको चक्कर भी आ सकते हैं. COVID-19 के कुछ मामलों में ब्रेन फॉग और भ्रम की स्थिति ठीक होने के बाद लंबे समय तक बनी रहती है. धैर्य रखें और तनाव कम लें.

यह भी पढ़ें:

देश में अब तक 21 करोड़ से अधिक दी गई कोरोना वैक्सीन की डोज, स्वास्थ्य मंत्रालयल ने दी जानकारी

lifestyle https://ift.tt/3vCbeOW

कोरोना काल में मजबूत इम्यूनिटी के लिए इन चीजों का सेवन कर दें शुरू, ब्लैक फंगस से भी होगा बचाव

कोरोना संक्रमण के बाद अब फंगल संक्रमण (ब्लैक फंगस) का खतरा लोगों पर मंडरा रहा है. ब्लैक फंगस और व्हाइट फंगस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. लेकिन हमारी मजबूत इम्यूनिटी इन दोनों खतरों से हमारी रक्षा कर सकती है. इसके लिए जरूरी है कि हम उन चीजों का सेवन कर जो हमारी इम्यूनिटी को बेहतर बनाए. हमारे शरीर को इम्यूनिटी देने में विटामिन सी बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. इसलिए हमें उन फूड्स का सेवन करना चाहिए, जिनमें विटामिन सी ज्यादा होता है.

संतरा
एक मध्यम आकार के संतरे (100 ग्राम) में विटामिन सी की मात्रा 53.2 मिलीग्राम के करीब होती है. साइट्रिक युक्त फलों में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो कि हमारी इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं.

अनानास
रोजाना अनानास का सेवन करने से वायरल और बैक्टीरियल दोनों संक्रमणों का खतरा कम हो सकता है क्योंकि इसमें विटामिन सी और मैंगनीज प्रचुर मात्रा में होते हैं. अनानास में कैलोरी कम होती है. इसे डाइट्री फाइबर और ब्रोमलेन भी होते हैं.

शिमला मिर्च
शिमला मिर्च भी विटामिन सी का अच्छा स्रोत है. इसमें बीटा कैरोटीन भी प्रचुर मात्रा में होता है. शिमला मिर्च खनिज और विटामिन भी होते हैं जो कि शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करते हैं. यह प्रतिरक्षा प्रणाली को कमजोर करने वाले ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को भी कम करती है.

आंवला
आंवले में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है. विटामिन सी एक शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट के रूप में कार्य करता है जो कि तंत्रिका तंत्र, प्रतिरक्षा प्रणाली और त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. आंवले का सेवन मेटाबॉलिज्म को ठीक रखने, हड्डियों के बनने, प्रजनन और प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया को बढ़ावा देने में भी मददगार है.

नींबू
नींबू विटामिन सी और एंटीऑक्सिडेंट का अच्छा स्रोत है. इनके अलावा भी इनमें बहुत से और पोषक तत्व होते हैं जैसे-  थियामिन, राइबोफ्लेविन, विटामिन बी-6, पैंटोथेनिक एसिड, कॉपर और मैंगनीज. नींबू में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट शरीर से फ्री रेडिकल्स को हटाने में सहायक हैं जो कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाकर संक्रमण का कारण बन सकती हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:

क्या वैक्सीन लगवा चुके लोग भी फैला सकते हैं कोरोना, जानें रिसर्च में क्या आया सामने
lifestyle https://ift.tt/3yNx6c6

Deepika Padukone से Tara Sutaria तक, इस सीजन शरारा सूट है इन एक्ट्रेस की पहली पसंद

lifestyle https://ift.tt/3uBkocW

Shraddha Kapoor को बेहद पसंद है Skirts पहनना, यकीन नहीं होता तो देखें उनकी ये 5 तस्वीरें

lifestyle https://ift.tt/3wKxhDe

Sara Ali Khan से लेकर Katrina Kaif तक, इन 6 हसीनाओं से लें गर्मियों के लिए फैशन टिप्स

lifestyle https://ift.tt/3p3cgAO