Sunday, May 30, 2021
Shani Jayanti 2021: शनि जयंती के दिन लगेगा सूर्य ग्रहण, इस राशि पर पड़ेगा बेहद बुरा प्रभाव, जानें

Surya Grahan 2021 Sutak Kal date: पंचांग के अनुसार, 10 जून 2021 को सूर्य ग्रहण लगेगा. यह साल 2021 का पहला सूर्य ग्रहण होगा. हालांकि यह इस साल का दूसरा ग्रहण होगा. साल का पहला ग्रहण, चंद्र ग्रहण था जो कि 26 मई को लगा था. पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि को शनि जयंती मनाई जायेगी. यह तिथि भी 10 जून को पड़ रही है. अर्थात शनि जयंती के दिन ही इस साल का पहला सूर्य ग्रहण भी लग रहा है. इसका वृषभ राशि पर अशुभ प्रभाव पड़ेगा. आइये जानें.

<a href="https://ift.tt/3fptzsC Jayanti 2021: कब है शनि जयंती? इस पूजा विधि से शनिदेव होंगे प्रसन्न, जानें डेट, शुभ मुहूर्त और महत्त्व

वृषभ राशि पर पड़ेगा अशुभ असर

चूंकि शनि जयंती पर सूर्यग्रहण भी लग रहा है. हिंदू धर्म के अनुसार, शनि, सूर्य देव के पुत्र हैं. ज्योतिष शास्त्र में पिता सूर्य और पुत्र शनि आपस में शत्रु माने जाते हैं. सूर्य ग्रहण मृगशिरा नक्षत्र में लगेगा. ज्योतिष के अनुसार, शनि देव की जन्म तिथि ज्येष्ठ मास की अमावस्या पर सूर्य ग्रहण का लगाना अशुभ फल देने वाला माना जाता है. सूर्य ग्रहण का सबसे ज्यादा प्रभाव वृषभ राशि पर देखने को मिलेगा.

चूंकि इस दिन चंद्रमा वृषभ राशि पर संचार करेगा. ऐसे में वृषभ राशि के जातकों की सेहत ख़राब हो सकती है. इस लिए इन्हें अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा. अधिक धन हानि का योग है. इस लिए इस राशि के जातकों को पैसों के मामलों में अत्यंत सावधानी बरतनी होगी.

चूंकि यह सूर्य ग्रहण भारत में न के बराबर दिखेगा. इस लिए इस ग्रहण का असर भारत के लोगों पर तो नहीं पड़ेगा, लेकिन इससे प्राकृतिक आपदाएं और दुर्घटनाएं होने की आशंका है.

<a href="https://ift.tt/3hZMtIt Sign: घर में शुभ कार्य से पहले क्यों बनाते हैं स्वास्तिक का निशान, यहां पढ़ें इसके पीछे का इतिहास और महत्व

lifestyle https://ift.tt/3p3MGM3
Swastik Sign: घर में शुभ कार्य से पहले क्यों बनाते हैं स्वास्तिक का निशान, यहां पढ़ें इसके पीछे का इतिहास और महत्व

Swastik Sign: हिंदू धर्म में स्वास्तिक निशान का खास महत्त्व होता है. यह हर शुभ कार्य करने के पहले घरों में स्वास्तिक का निशान बनाया जाता है. यह परंपरा काफी दिनों से चली आ रही है. स्वास्तिक निशान की परंपरा का प्रचलन जैन धर्म और बौद्ध धर्म में भी है. स्वास्तिक शब्द में सु का अर्थ शुभ होता है और अस्ति का मतलब होना है. हिंदू धर्म के रीति रिवाजों में किसी भी शुभ काम को करने के पहले भगवान गणेश और स्वास्तिक का निशान बनाया जाता है.

स्वास्तिक में बनी चार रेखाएं

स्वास्तिक में बनी चारों रेखाओं के बारे में लोगों के अलग –अलग मत हैं. कुछ लोगों का मानना है कि स्वास्तिक की ये चारों रेखाएं चारों दिशाओं –पूर्व, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण की ओर संकेत करता है. वहीं कुछ लोगों का कहना है कि ये चारों रेखाएं, चारों वेदों की प्रतीक हैं. तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि ये चार रेखाएं भगवान ब्रह्मा के चार सिरों की दर्शाती हैं.

स्वास्तिक हमेशा लाल रंग का ही बनाया जाता है क्योंकि हिंदू धर्म में लाल रंग खास महत्त्व है. हिंदू धर्म में पूजा पाठ के समय या किसी भी शुभ कार्य करने के समय लाल रंग का उपयोग किया जाता है.

<a href="https://ift.tt/3uxZKdX Ekadashi 2021: ज्येष्ठ मास में अपरा एकादशी कब है? जानें शुभ मुहूर्त और पंचांग

वास्तु दोष दूर करने के लिए: मान्यता है कि घर के मुख्य द्वारा पर स्वास्तिक निशान बनाने से घर की सभी प्रकार की परेशानियां दूर हो जाती है. घर में सुख- समृद्धि बनी रहती है.

व्यापर में लाभ: यदि व्यापार में हानि हो रही है तो ईशान कोण में लगातार 7 गुरुवार तक सूखी हल्दी से स्वास्तिक का निशान बनाएं. कारोबार में लाभ होगा.

सफलता के लिए: यदि आप किसी कार्य में सफलता चाहते हैं तो घर के उत्तरी दिशा में सूखी हल्दी से स्वास्तिक का निशान बनाएं.

<a href="https://ift.tt/3c3mZX0 Mandir: एक ऐसा मंदिर जहां देवी मां को फल-फूल नहीं बल्कि चढ़ाए जाते हैं पत्थर, जानें कथा

lifestyle https://ift.tt/3c5J333
Vastu Tips: घर से रुपये-पैसे की कमी को करना है दूर तो शीशे का ऐसे करें इस्तेमाल

Vastu Shastra Tips: कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो कड़ी मेहनत के बावजूद किसी न किसी कारण वश पैसे की तंगी से गुजरते हैं. लोग रुपयों-पैसों के लिए काफी परेशान होते हैं और वे यह नहीं समझ पाते हैं कि क्या कारण है कि घर से आर्थिक तंगी दूर नहीं होती. कभी-कभी ऐसा कुछ वास्तु दोष के कारण भी होता है. ऐसी दशा में ऐसे लोगों को चाहिए कि वे इस वास्तु टिप्स को अपनाएं. वास्तु शास्त्र के अनुसार इस टिप्स को अपनाने से वास्तु दोष दूर होते हैं और व्यक्ति के घर में रुपयों पैसों की कमी नहीं होती.

वास्तु शास्त्र में शीशे का प्रयोग बहुत महत्वपूर्ण माना गया है. इन उपायों को करने से धन की समस्याएं दूर हो जाती है. आइए जानें.

<a href="https://ift.tt/3c3mZX0 Mandir: एक ऐसा मंदिर जहां देवी मां को फल-फूल नहीं बल्कि चढ़ाए जाते हैं पत्थर, जानें कथा

यदि आप के घर में रुपये –पैसे की कमी है अर्थात आर्थिक समस्या से जूझ रहे हैं तो वास्तु शास्त्र के अनुसार डाइनिंग टेबल के सामने शीशे को इस तरह से लागएं कि पूरा डाइनिंग टेबल दिखाई पड़े. मान्यता है कि ऐसा करने से घर में सभी प्रकार की आर्थिक समस्याएं दूर हो जाती है.

लोगों को कर्ज से छुटकारा पाना है तो वे घर में शीशे को उत्तर या पूर्व दिशा में लगाये. वास्तु शास्त्र के अनुसार इन दिशाओं में शीशा लगाने से धन की परेशानी दूर होती है. घर-परिवार में धन का लाभ होता है.

धन की कमी को दूर करने के लिए शयन कक्ष के सामने शीशा लगाना चाहिए. मान्यता है कि ऐसा करने से घर की आर्थिक समस्या दूर हो जाती है.

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मुख्य द्वार के ठीक सामने शीशा कभी भी नहीं लगाना चाहिए.

घर में एक- दूसरे दीवार के सामने दर्पण नहीं लगाना चाहिए.

कभी भी पलंग के सामने और उसके पीछे शीशा नहीं लगाना चाहिए.

<a href="https://ift.tt/34sW1Ur Savitri Vrat Date Time: कब है वट सावित्री व्रत? जानें डेट, पूजा मुहूर्त, विधि और सामग्री की पूरी लिस्ट

lifestyle https://ift.tt/3c4elr4
Saturday, May 29, 2021
Health Tips: ज्यादा नारियल पानी पीने से भी हो सकता है नुकसान, जानिए कब और कितना पीना चाहिए
आजकल नारियल पानी (Conocut Water) पीने का बहुत चलन है. डॉक्टर्स भी बीमार होने पर नारियल पानी पीने की सलाह देते हैं. नारियल पानी पीने में भी काफी स्वाद होता है. पोषण तत्वों से भरपूर नारियल पानी की खास बात ये है कि इसमें किसी भी तरह की मिलावट नहीं होती. नारियल पानी में कैलोरी और फैट बहुत कम होता है, जबकि विटामिंस और मिनरल्स से भरपूर ये पेय शरीर को एकदम फिट रखता है. नारियल पानी में इलेक्ट्रोलाइट होता है जिससे पानी की कमी पूरी हो जाती है. ये तो हैं नारियल पानी के फायदे लेकिन क्या आपको इसके सेवन से शरीर को होने वाले नुकसान के बारे में पता है. नहीं तो हम आपको आज नारियल पानी से होने वाले नुकसान के बारे में बता रहे हैं. साथ ही इसे कब पीना चाहिए.
नारियल पानी के नुकसान
- नारियल पानी से शरीर में पानी की अधिकता हो जाती है ऐसे में पेट की समस्या वाले लोगों को लूज़-मोशन हो सकते हैं. इसलिए सीमित मात्रा में ही नारियल पानी पीना चाहिए.
2- जिन लोगों में ठंड की प्रवृति होती है उन्हें ज्यादा नारियल पानी नहीं पीना चाहिए. नारियल पानी की तासीर ठंडी होती है इससे आपको परेशानी हो सकती है
3- नारियल पानी में रक्तचाप कम करने वाले गुण होते हैं. ऐसे में हाई ब्लड प्रेशर के लिए दवा खाने वाले लोगों को डॉक्टर की राय के बाद ही नारियल पानी पीना चाहिए.
5- जिन लोगों को किडनी की समस्या होती है उन्हें अपनी डाइट में नारियल पानी शामिल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए.
6- जिन लोगों को पेट में सूजन की समस्या है उन्हें नारियल पानी नहीं पीना चाहिए.
7- अगर आपने किसी तरह की सर्जरी करवाई है तो डॉक्टर की सलाह के बाद ही नारियल पानी पिएं. सर्जरी के तुरंत बाद नारियल पानी पीने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मुश्किल आ सकती है.
8- कई लोग एक्सरसाइज के बाद नारियल पानी पीते हैं. लेकिन नारियल पानी में सोडियम की मात्रा कम होती है ऐसे में इससे प्यास बुझ जाती है लेकिन नारियल पानी पीने की बजाय आपको सादा पानी पीना चाहिए. सादा पानी में सोडियम ज्यादा होता है
नारियल पानी पीने का सही समय
आप सुबह या शाम कभी भी वक्त नारियल पानी पी सकते हैं. हालांकि अगर आप सही समय पर इसका सेवन करेंगे तो फायदे ज्यादा मिलेंगे. अगर सुबह खाली पेट आप नारियल पानी पीते हैं तो इससे सुस्ती दूर हो जाती है शरीर को भरपूर ऊर्जा भी मिलती है. इसके अलाव आप खाना खाने से पहले या बाद में भी नारियल पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे आपको कई फायदे मिलेंगे. खाने से पहले नारियल पानी पीने से भूख कम लगती है इससे आप ज्यादा खाने से बचते हैं और वजन कम होता है. अगर खाने के बाद नारियल पानी पीते हैं तो इससे खाना पचाने में मदद मिलती है.
चंदन ही नहीं चंदन के तेल के भी हैं कई फायदे, मन और दिमाग को रखता है ठंडा

चंदन बहुत ही शीतल होता है. त्वचा के लिए बनने वाले केई प्रोडक्ट्स में चंदन का इस्तेमाल किया जाता है. चंदन पाउडर को चेहरे पर लगाने के बहुत फायदे हैं. लेकिन क्या आपको चंदन के तेल के फायदों के बारे में पता है. चंदन का तेल कई समस्याओं को दूर भगाता है. चंदन के तेल में पाए जाने वाले पोषक तत्वों से न केवल त्वचा बल्कि शरीर की कई समस्याएं भी दूर हो जाती हैं. चंदन का इस्तेमाल धार्मिक कामों में भी किया जाता है. चंदन दिमाग और मन को ठंडक देता है. आज हम आपको चंदन के तेल के फायदों के बारे में बता रहे हैं. आइये जानते हैं इसे कैसे इस्तेमाल करें.

चंदन के तेल का उपयोग- चंदन के तेल को आप कई तरह से प्रयोग कर सकते हैं. आप इसे सब्जी में डालकर कर खा सकते हैं. चंदन का तेल को सूंघने से सांस की कई समस्याएं कम हो जाती हैं. चंदन और नारियल दोनों तेल को मिलाकर भी उपयोग में ला सकते हैं. आप चंदन का तेल पानी में डालकर नहा भी सकते हैं.

चंदन के तेल के फायदे

1 - तनाव को दूर करता है- अगर आप तनाव या डिप्रेशन की समस्या से परेशान हैं तो आपको चंदन के तेल का इस्तेमाल करना चाहिए. चंदन के तेल के अंदर α-Santalol रायायनिक कम्पाउंड होता है चंदन के तेल की कुछ बूंदें सूंघने से तनाव की समस्या कम हो सकती है.

2 - ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है- अगर आप हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो आपको चंदन के तेल का इस्तेमाल करना चाहिए. चंदन के तेल की खुशबू से हार्मोंस एक्टिव होते हैं और ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है. ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होने से हार्ट रेट भी ठीक रहता है. इसलिए ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने के लिए चंदन का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं.

3- सूजन कम होती है- चंदन के तेल से शरीर में सूजन की समस्या कम होती है. इस तेल में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं जिससे सूजन कम करने में मदद मिलती है. इसके अलावा चंदन का तेल त्वचा की लालिमा को भी कम करता है.

4 - नींद की समस्या दूर करता है- अगर आपको नींद नहीं आने की समस्या है तो आपको चंदन के तेल से मसाज करवानी चाहिए. इससे अनिद्रा की समस्या दूर हो जाती है. चंदन का तेल केंद्रीय तंत्रिका तंत्र में पैदा होने वाले तनाव को कम करता है. कमजोर याददाश्त को भी ठीक करता है.

5 - त्वचा के लिए फायदेमंद है- चंदन त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है इसका तेल भी कई फायदे करता है. चंदन के तेल में Sesquiterpene Alcohols होता है जिसे चेहरे पर लगाने से चेहरा चमकने लगता है. चंदन के तेल से मसाज करने पर कोशिकाओं को ऑक्सीजन मिलता है और मुहांसों की समस्या भी दूर होती है. चेहरे पर दाग धब्बों को भी चंदन दूर करता है.

ये भी पढ़ें: कोरोना में ज्यादा हल्दी खाने से भी हो सकता है नुकसान, पेट में गर्मी और पथरी तक हो सकती है
lifestyle https://ift.tt/3vAbzRZ
Health Tips: शरीर में दिखने वाले इन लक्षणों को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, इन बीमारियों का है इशारा

आजकल बदलती लाइफस्टाइल की वजह से लोगों को तरह-तरह की परेशानी हो रही है. ऐसे में आपको अपने स्वास्थ्य पर नज़र रखनी चाहिए. अगर आपको शरीर में कुछ बदलाव नज़र आएं तो उन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. ये किसी गंभीर बीमारी की वजह हो सकती है. हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर शरीर में किसी तरह की बीमारी हो रही है तो इसके लक्षण सबसे पहले हमारे शरीर पर दिखते हैं. आपको उन लक्षणों पर गौर करना चाहिए. अगर आपको इनमें से कोई लक्षण नज़र आएं तो इन्हें हल्के में न लें. आपके शरीर में दिखने वाले ये लक्षण किसी गंभीर बीमारी की वजह भी हो सकते हैं.

1- शरीर में सूजन- कई लोगों को सुबह उठकर हाथ-पैरों और चेहरे पर सूजन सी नज़र आती है. फेस फ्लपी सा लगता है. इसे आपको तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए. चेहरे पर सूजन का मतलब है कि किडनी में कोई दिक्कत है. अगर शरीर में सूजन आती है तो इससे खून की कमी हो जाती है. कई बार प्रोटीन की वजह से पैरों में सूजन आ जाती है.

2- पेट फूलना- अगर आपको फूलने की परेशानी रहती है तो ये भी एक गंभीर बीमारी की ओर इशारा करती है. कई बार लोग सोच लेते हैं कि गैस बनने की वजह से ऐसा हो रहा है लेकिन ऐसा हमेशा जरूरी नहीं है. लिवर में दिक्कत होने की वजह से भी पेट फूलने की समस्या बार-बार होती है

3- मुंह सूखना- कई लोगों का मुंह और आंखें बहुत सूखते हैं लोगों को लगता है कि गर्मी की वजह से ऐसा हो रहा है. लेकिन ऐसा नहीं है कई बार जॉगरन्स सिंड्रोम (Sjogren’s syndrome) की वजह से भी ऐसा होता है. इस सिंड्रोम में मुंह सूखना, आंखें ड्राई होने की समस्या हो जाती है. ये एक इम्युन डिसऑर्डर है. इस मामले में आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए.

4- सीने में दर्द- कई लोगों को छाती में दर्द होता है तो वो उसे गैस की समस्या मान लेते हैं. लेकिन डॉक्टर्स की मानें तो ऐसा दर्द हार्ट अटैक में भी होता है. हालांकि हार्ट अटैक के दर्द में बहुत बेचैनी रहती है. ऐसे में आपको गैस और हार्ट अटैक के दर्द में अतंर समझना जरूरी है.

5- चलने पर सांस फूलना- कुछ लोगों को जरा की सीढ़ी चढ़ने या चलने में सांस फूलने लगती है. इसकी कई वजह हो सकती है. खून की कमी होने से भी सांस फूलने लगती है. कई बार ऑक्सीजन की कमी की वजह से भी सांस फूलने लगती है. कई बार ये chronic obstructive pulmonary disease का भी संकेत हो सकता है. ऐसे में आपको तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए.

ये भी पढ़ें: हाथ-पैर में झनझनाहट की क्या है वजह? जानिए इसके लक्षण और कैसे करें बचाव
lifestyle https://ift.tt/3yI5DbT
Covid-19: कोरोना में ज्यादा हल्दी खाने से भी हो सकता है नुकसान, पेट में गर्मी और पथरी तक हो सकती है

कोरोना काल में लोग इम्यूनिटी (Immunity) बढ़ाने के लिए काफी मात्रा में हल्दी (Turmeric) का सेवन कर रहे हैं. हल्दी में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर को कई तरह की बीमारियों (Diseases) से बचाते हैं. हालांकि गर्मी के मौसम में ज्यादा हल्दी खाना आपको फायदे की जगह नुकसान दे सकता है. हल्दी तासीर में काफी गर्म होती है और गर्मीयों में ज्यादा हल्दी खाने से शरीर में कई तरह की दिक्कत हो सकती हैं. आइये जानते हैं.

पेट में जलन- गर्मीयों में हल्दी का ज्यादा सेवन करने से आपको पेट में जलन, ऐंठन और सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं. वैसे तो ज्यादातर लोगों के घरों में खाने में हल्दी पड़ती है. गर्मी में हल्दी का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए. ऐसे में आपको अलग से हल्दी का सेवन करने की जरूरत नहीं है.

खून पतला हो सकता है- हल्दी में खून को पतला करने वाले गुण पाए जाते हैं. हल्दी में करक्यूमिन नाम का तत्व पाया जाता है जिससे खून पतला हो जाता है. ऐसे में ज्यादा हल्दी का सेवन नहीं करना चाहिए. इससे गर्मियों में हल्का कटने-छिलने से खून बहने की दिक्कत हो सकती है. वहीं पीरियड्स के वक्त आपको ज्यादा ब्लीडिंग हो सकती है, जिसकी वजह से आपको कमजोरी का अहसास हो सकता है.

प्रेगनेंट महिलाओं को खतरा- ज्यादा हल्दी या गर्म चीजों का सेवन करना गर्भवती महिलाओं और बच्चे के लिए नुकसानदायक हो सकता है. कई बार गर्म चीजों से गर्भावस्था के शुरूआत में ब्लीडिंग की समस्या या मिसकैरेज होने का खतरा रहता है.

पथरी भी हो सकती है- गर्मी में ज्यादा हल्दी खाने से पेट में पथरी भी हो सकती है. हल्दी में ऑक्सलेट नाम का तत्व होता है जो कैल्शियम को शरीर में अच्छी तरह से घुलने नहीं देता है. इससे शरीर में पथरी होने का खतरा बढ़ जाता है.

उल्टी-दस्त- गर्मियों में ज्यादा हल्दी खाने से उल्टी-दस्त भी हो सकते हैं. हल्दी में करक्यूमिन होता है जिससे पाचन संबंधी दिक्कत बढ़ जाती हैं. कई लोगों को उल्टी-दस्त की समस्या भी होने लगती है. इसलिए गर्मियों में सीमित मात्रा में ही हल्दी का सेवन करें.

ये भी पढ़ें: कोरोना काल में क्या आप भी कपड़े धोने और सुखाने में करते हैं ये गलतियां? हो सकता है Bacterial Infection
lifestyle https://ift.tt/2R248Ee
Subscribe to:
Posts (Atom)