Saturday, May 8, 2021
Corona Diet and Exercise: कोरोना से ठीक होने के बाद कैसी डाइट लें और क्या एक्सरसाइज करें?

कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने लोगों को डरा दिया है. हर रोज कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है. ऐसे में तीसरी लहर की खबर ने लोगों को हिला दिया है. हालांकि कोरोना से संक्रमित करीब 80 प्रतिशत लोग ठीक हो रहे हैं. लेकिन इस संक्रण का असर इतना ज्यादा हो रहा है कि सही होने के बाद भी लोगों में काफी कमजोरी रह रही है. कोरोना से रिकवरी में आपका खान-पान और दिनचर्या भी काफी अहम है. ऐसे में आपको अच्छा खाना खाना चाहिए और हल्की-फुल्की एक्सरसाइज भी करनी चाहिए. एक्सपर्ट का कहना है कि कई लोगों को रिकवरी में 1-2 महीने भी लग रहे हैं. ऐसे में दवा के साथ-साथ खाने पीने का भी बहुत ख्याल रखने की जरूरत है.

1. योग करें- अगर आप कोरोना से संक्रमित होने के बाद ठीक हो रहे हैं या आपको हल्के लक्षण हैं तो आपको धीरे-धीरे व्यायाम की शुरुआत करनी चाहिए. आप योग में प्राणायाम कर सकते हैं. जैसे अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, कपालभाति और भस्त्रिका प्राणायाम जैसे आसन करने से शरीर का ऑक्सीजन लेवल ठीक रहता है. इससे आपको मानसिक शांति भी मिलेगी और जल्द रिकवरी होगी. आपका ऑक्सीजन लेवल भी सही बना रहेगा.

2. धूप जरूर लें- कोरोना संक्रमित व्यक्ति को अपनी दिनचर्या सेट करनी चाहिए. सुबह जल्दी उठें और थोड़ा योग करने के बाद आप आधा घंटा यानी 30 मिनट तक धूप लें. धूप में बैठने से शरीर को विटामिन D और एनर्जी मिलती है. सुबह की धूप हल्की होती है. आप चाहें तो धूप में हल्की फुल्की एक्सरसाइज या योगा भी कर सकते हैं.

3. डाइट पर ध्यान दें- कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद या संक्रमण के दौरान भी सही डाइट बहुत जरूरी है. इस वायरस से रिकवरी के बाद शरीर में बहुत कमजोरी आ रही है. इसलिए आपको खाने का बहुत ख्याल रखना है. हर सुबह खजूर, किशमिश, बादाम और अखरोट जरूर खाएं. संक्रण के दौरान या फिर ठीक होने पर हल्का और आसानी से पचने वाला खाना खाएं. कोशिश करें कि घर का बना खाना ही अपने भोजन में शामिल करें. आपको शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए खूब पानी पीना चाहिए. इस वक्त आपको ठंडी और गले में खराश पैदा करने वाली चीजों से परहेज करना चाहिए. ज्यादा तेल मसाला या जंक फूड बिल्कुल न खाएं. दिन में एक बाद नारियल पानी भी पिएं.

ये भी पढ़ें: विशेषज्ञ से मान्यता प्राप्त हर्बल काढ़ा का रोजाना करें इस्तेमाल, इम्यूनिटी बढ़ाने का करेगा काम
lifestyle https://ift.tt/2RwEFmi
विशेषज्ञ से मान्यता प्राप्त हर्बल काढ़ा का रोजाना करें इस्तेमाल, इम्यूनिटी बढ़ाने का करेगा काम

अपनी इम्यूनिटी बढ़ाना खतरनाक कोरोना वायरस से खुद को बचाने के लिए अभी बहुत जरूरी है. एंटी ऑक्सीडेंट्स और पोषण से भरपूर फूड को अपनी डाइट में शामिल करना और स्वस्थ जीवनशैली की आदत का पालन करना अपने अंदरुनी सिस्टम को मजबूत करने का एक तरीका है. दूसरा प्रभावी तरीका हर्बल का मिश्रण पीना है. जड़ी-बूटियों और मसालों से बना गर्म काढ़ा पीना आपके अंदरुनी सिस्टम को मजबूत करने और बीमारी की वजह बननेवाले रोगाणुओं से लड़ने में मदद कर सकता है. आपके लिए अन्य शानदार रेसिपी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए है. वेलनेस कोच ल्यूक कूटिनहो ने अपने इंस्टाग्राम हैंडिल पर हर्बल मिश्रण की रेसिपी को शेयर किया है जो आपके लंग की सेहत और इम्यून का स्वास्थ्य बढ़ाने में मदद कर सकता है.

सामग्री

1 नींबू का जूस
1 दालचीनी
3-4 लहसुन के दाने
1 कद्दूकस अदरक
7-8 तुलसी के पत्ते
1 चम्मच मेथी

कैसे ड्रिंक तैयार करें
एक गहरी कढ़ाही लें और उसमें 2 लीटर पानी उड़ेलें. दालचीनी, लहसुन के दाने, अदरक, तुलसी के पत्ते और मेथी को पानी में शामिल करें और कुछ मिनट के लिए उसे उबलने दें. जब एक बार पानी उबलना शुरू हो जाए, तब आंच को मद्धिम कर दें और मिश्रण को 3-4 मिनट के लिए उबलने दें. अब गैस चूल्हे को बुझा दें और ड्रिंक को ठंडा होने दें. बोतल में उसे उड़ेलने से पहले ड्रिंक को छान लें. दिन में दो बार कम से कम 250 मिलीलीटर मिश्रण का सेवन करें और उसे पीने से पहले नींबू शामिल करें. आप फ्रिज से बाहर दिन भर ड्रिंक को स्टोर भी कर सकते हैं.

इस मिश्रण को पीने के फायदे
मिश्रण को तैयार करने के लिए इस्तेमाल की गई सभी सामग्री हर किचन में आम तौर से पाई जाती है. उनको एक साथ रखना मिश्रण का संभावित लाभ बढ़ा सकता है.

तुलसी के पत्ते
तुलनी के पत्ते प्राकृतिक इम्यूनिटी बूस्टर के तौर पर काम करते हैं. रोजाना तुलसी के चंद पत्ते खाना सूजन और संक्रमण से लड़ सकता है. उसका एंटी बैक्टीरियल, एंटी वायरल और एंटी फंगल गुण वायरस से लड़ सकता है और सांस के संक्रमण को रोक सकता है. जड़ी बूटी बुखार, सर्दी, खांसी और अन्य वायरस संक्रमण को रोकने में भी मदद कर सकती है.

दालचीनी
सुगंधित मसाले का इस्तेमाल अक्सर मीठी डिश तैयार करने में किया जाता है. ये एंटी ऑक्सीडेंट्स के भरपूर स्रोत जैसे पॉलीफिनोल और प्रोअंथोसाइनिडिन होता है. मसाले का एंटी वायरल, एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण बाहरी रोगाणुओं के संक्रमण की संभावना को कम करने में मदद कर सकता है.

मेथी
मेथी का शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट और सूजन रोधी गुण पानी के जमाव को हटाने, अपच और अन्य पाचन समस्याओं में मदद कर सकता है. इसके अलावा, मेथी में एमिनो एसिड के यौगिक इंसुलिन स्राव को उत्तेजित और ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है.

लहसुन
साबुत लहसुन में एलिन नामक यौगिक होता है. ये यौगिक संक्रमण से लड़ने और बीमारियों को रोकने में मदद कर सकता है.

अदरक
अदरक में मजबूत सूजन रोधी और एंटी ऑक्सीडेंट प्रभाव होता है जो इम्यून स्वास्थ्य को बढ़ा सकता है. एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर फूड जैसे अदरक का इस्तेमाल सूजन से लड़ सकता है और आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत कर सकता है. कई रिसर्च से पता चलता है कि अदरक इम्यून रिस्पॉन्स को बढ़ाने में प्रभावी है.
lifestyle https://ift.tt/3uIoGQZ
वैक्सीन लेने के बाद सर्टिफिकेट लेना जरूरी, ऐसे करें सर्टिफिकेट डाउनलोड
देश में कोरोना महामारी का संकट चरम पर है. कोरोना महामारी से अब तक 1.24 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं.कोरोना से बचने का एकमात्र सुरक्षा कवच वैक्सीन ही है. देशभर में अब तक कोविड टीकाकरण में 16,48,76,248 करोड़ डोज़ दी गई हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक गुरुवार शाम 8 बजे तक 18-44 आयु वर्ग के 2.62 लाख से अधिक लाभार्थियों को वैक्सीन की डोज़ लगाई गई है. 18 साल से ऊपर के सभी को कोरोना का टीका लगाया जाएगा. इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. लेकिन कोरोना का टीका लेने के बाद इसका सर्टिफिकेट लेना भी बहुत जरूरी है. इसके कई कामों में इस्तेमाल हो सकता है. यहां कोरोना का टीका लगवाने के बाद कोरोना सर्टिफिकेट को डाउनलोड करने का तरीका बता रहे हैं CoWIN के जरिए सर्टिफिकेट ऐसे डाउनलोड करें
अगर कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज या फिर दोनों डोज लगवा ली हैं तो आपको कोविड-19 वैक्सीन सर्टिफिकेट डाउनलोड करना चाहिए. सबसे पहले CoWIN पोर्टल पर जाना है। उसके बाद लाभार्थी रेफ्रेंस आईडी में की दर्ज करें. उसके बाद सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के लिए सर्च ऑप्शन पर क्लिक करना है. ऐसा करने के बाद आपके फोन पर कोविड-19 वैक्सीन सर्टिफिकेट डाउनलोड हो जाएगा.
Aarogya Setu के जरिए ऐसे करें वैक्सीन सर्टिफिकेट को डाउनलो
Aarogya Setu ऐप के जरिए कोविड-19 वैक्सीन सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन या आईफोन में Aarogya Setu ऐप डाउनलोड करनी है. अगर आपने पहले से ही ऐप डाउनलोड की हुई है तो उसके लेटेस्ट वर्जन के लिए अपेडट कर सकते हैं और उसके बाद आप सर्टिफिकेट डाउनलोड कर पाएंगे. अब अपने फोन में Aarogya Setu ऐप डाउनलोड करनी है और उसके बाद होम स्क्रीन पर दिए हुए CoWIN टैब पर क्लिक रना है. उसके बाद 'वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट' ऑप्शन पर क्लिक करना है. उसके बाद आपको 'गेट सर्टिफिकेट' बटन पर क्लिक करना है. इन स्टेप्स के बाद आपके फोन में कोविड-19 वैक्सीन सर्टिफिकेट डाउनलोड हो जाएगा.
से यह साबित होगा आपने वैक्सीन ले ली है. इसके साथ ही यह इसका प्रमाण भी है कि कोविड-19 वायरस से इंफेक्टिड होने की संभावना भी काफी कम है. जब कोरोनावायरस का असर कम हो जाता है तो आप उसके बाद दूसरे राज्य या देश में आसानी से यात्रा कर सकते हैं और इसकी जरूरत आपको पड़ने वाली है.
सेहतमंद जिंदगी गुजारने के लिए भोजन में कटौती नहीं है जरूरी, कैलोरी घटाने पर दें ध्यान

वजन में कमी लाने और सेहत को बेहतर करने के लिए अक्सर लोग डाइटिंग का सहारा लेते हैं. सेहतमंद वजन और सक्रिय जीवन गुजारने के लिए संतुलित आहार का इस्तेमाल और कैलोरी कम करना बेहद जरूरी और फायदेमंद प्रक्रिया है. आहार विशेषज्ञों के मुताबिक वजन को वांछित स्तर पर लाने, दिल की सेहत और शरीर के अंगों के काम को बेहतर बनाने के लिए रोजाना हर तरह के फूड को इस्तेमाल में लाना चाहिए. साथ ही बाजार से मिलनेवाले रेडीमेड और प्रोसेस्ड फूड को खाने से परहेज करना चाहिए और घर पर तैयार खाने को प्राथमिकता देनी चाहिए.

सेहतमंद जिंदगी के लिए खुराक कम नहीं करें

उनका कहना है कि वसा रहित फूड में ही सेहत और लंबी जिंदगी का राज छिपा है. डबल रोटी या मैदे से बनी रोटी खाने के बजाए चक्की से तैयार रोटी का इस्तेमाल करना मुफीद है. रोजाना दोनों वक्त के खाने में सलाद भी लाजिमी इस्तेमाल करना चाहिए. उसमें कच्ची सब्जी जैसे गाजर, मूली, प्याज, टमाटर, पालक मौजूद हो. सादा और घर का बने खाने में कैलोरी कम पाई जाती है और उसके इस्तेमाल से हाई ब्लड प्रेशर, हाई ब्लड शुगर, कमर के आसपास अतिरिक्त वसा और कोलेस्ट्रोल की बढ़ोतरी में काफी हद तक कमी लाई जा सकती है. विज्ञान की एक पत्रिका में प्रकाशित रिसर्च के दौरान वॉलेंटियर को रोजाना कैलोरी की मात्रा में 12 फीसद यानी 300 कैलोरी कम करने को कहा गया, कम कैलोरी लेने की इस प्रक्रिया के दौरान उन वॉलेंटियर के मोटापे में 16 पाउंड तक गिरावट देखने को मिली.

कैलोरी में कटौती करना सेहत के लिए है मुफीद

रिसर्च के नतीजे से ये पता चला कि कैलोरी में कटौती इंसानी शरीर के वजन में कमी, लंबी उम्र और स्वास्थ्य को प्रभावित करती है. विशेषज्ञों की सलाह है कि एक महिला को रोजाना 1600 से 2400 कैलोरी का इस्तेमाल करना चाहिए जबकि पुरुषों को 2 हजार से 3 हजार कैलोरी की जरूरत होती है. कैलोरी की रोजाना जरूरी मात्रा का सीधा संबंध इंसान की उम्र, लिंग, वजन और शारीरिक गतिविधियां प्रभावित होती हैं. सीमित स्तर पर कमी लाकर भी आप अपनी शारीरिक सेहत को बेहतर और कई बीमारियों के खतरे से सुरक्षित रख सकते हैं. इसलिए विशेषज्ञों का मानना है कि बेहतर सेहत के लिए कैलोरी पर नजर रखने के साथ रोजाना स्वस्थ भोजन का इस्तेामाल करना चाहिए जिसमें ताजा सब्जी, फल, मांस, मेवा, बीज और फलियां शामिल हो.

गुरुग्राम में लोगों के लिए व्हाट्स एप पर कोविड-19 हेल्पलाइन जारी, जानिए क्या है नंबर

<a title="Mother's Day 2021: 9 मई को मनाया जाएगा मदर्स डे, जानें इसका इतिहास, महत्व और रोचक तथ्य" href="https://ift.tt/3xSPiR4 Day 2021: 9 मई को मनाया जाएगा मदर्स डे, जानें इसका इतिहास, महत्व और रोचक तथ्य
lifestyle https://ift.tt/2RCtQze
Mothers Day 2021 Gift Ideas: मदर्स डे पर दे सकते हैं ये 5 यूनीक गिफ्ट, मां का दिन बन जाएगा खास

मां और बच्चों का रिश्ता सबसे खास होता है. मां अपने बच्चे से बिना शर्त प्यार, लाड़, देखभाल और त्याग करती है. मां का निस्वार्थ और अटूट बच्चों को सबसे अधिक सुरक्षित महसूस कराता है. मदर्स डे हमें मां के मातृत्व, शक्ति और सुंदरता का जश्न मनाने का अवसर देता है. यह हमें मां के और करीब ले जाता है. मदर्स डे पर मां को कुछ यूनिक गिफ्ट देकर इस दिन को यादगार बनाया जा सकता है. इस रविवार 9 मई को मदर्स डे मनाया जाएगा.

सबसे अच्छा ऑप्शन है जूलरी
जूलरी हमेशा सभी को पसंद आती है. आप अपने बजट के आधार पर सोने, हीरे या आर्टिफिशिएल जूलरी अपनी मां को गिफ्ट कर सकते हैं. मार्केट में बाजार में रिंग, इयररिंग, नेकपीस या बैंगल्स जैसे कई उपलब्ध हैं.

हिमालयन सॉल्ट लैंप
हिमालय की तलहटी से उत्पन्न हिमालयन पिंक सॉल्ट कई स्वास्थ्य लाभ के लिए जाना जाता है. मां को एक हैप्पी मदर्स डे की शुभकामनाएं देने के साथ आप इस उपहार के साथ उसके स्वस्थ जीवन की कामना कर सकते हैं.

एवरग्रीन परफ्यूम
परफ्यूम अपनी प्यारी मां के प्रति अपने प्यार को व्यक्त करने की एक क्लासिक शैली है. यह आपकी मां को कई दिनों तक रिजूवनैट और फ्रेश महसूस कराएगा..

डेकोरेटिव प्लान्टर्स
यह सच है कि पौधे हमें बहुत अधिक मात्रा में ऑक्सीजन पहुंचाते हैं और बेहतर भविष्य के लिए पेड़ लगाना हमारा कर्तव्य है. मदर्स डे पर डेकोरेटिव प्लांटर्स का गिफ्ट देकर ताजा रसीले, हरे पौधों के साथ आपकी मां के जीवन में पॉजिटिविटी और खुशी भर देंगे.

रिलेक्सिंग स्पा गिफ्ट देकर करें सरप्राइज
हमने अक्सर अपनी मां की एड़ी को लागातार काम के कारण फटा देखा है क्या आपको नहीं लगता कि उसे रिलेक्सिंग पेडीक्योर ट्रीटमेंट की आवश्यकता है? हां, यह मां के लिए सर्वश्रेष्ठ मदर्स डे गिफ्ट आइडिया में से एक है.

मदर्स डे के अवसर पर इन गिफ्ट आइडिया में कोई एक अपनाकर अपनी मां के चेहरे पर एक सुन्दर मुस्कान लाएं. उन्हें उसे हमेशा आपकी देखभाल करने के लिए धन्यवाद दें और स्पेशल महसूस कराएं.

यह भी पढ़ें
<a href="https://ift.tt/3tstatu Day 2021 Date: कब और क्यों मनाया जाता है मदर्स डे, जानें कैसे हुई थी इस ऐतिहासिक दिन को मनाने की शुरुआत

क्या आप एंटीबायोटिक्स ले रहे हैं तो जानें कैसे अपनी आंत को रख सकते हैं स्वस्थ
lifestyle https://ift.tt/3uuUvwd
Akshaya Tritiya 2021: 14 मई को है अक्षय तृतीया, इस दिन अपनी राशि के अनुसार करें पूजा-पाठ, पूरी होंगी मनोकामनाएं

Akshaya Tritiya 2021: हिंदू पंचांग के अनुसार, अक्षय तृतीया का त्यौहार हर साल वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है. इस साल यह तिथि 14 मई 2021 दिन शुक्रवार को पड़ रही है. शास्त्रों में कहा गया है कि अक्षय तृतीया सभी पापों का नाश करने वाली एवं सभी सुखों को प्रदान करने वाली तिथि है. इस दिन भक्तों द्वारा किये गए सभी दान-पुण्य अक्षय रहता है अर्थात नष्ट नहीं होता. भक्त यदि अपनी राशि के अनुसार अक्षय तृतीया पर दान पुण्य और पूजा पाठ करें तो उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी.

अक्षय तृतीया तिथि और शुभ मुहूर्त

अक्षय तृतीया तिथि: 14 मई 2021, शुक्रवार

तृतीया तिथि प्रारंभ: 14 मई 2021 (सुबह 05:38)

तृतीया तिथि समाप्त: 15 मई 2021 (सुबह 07:59)

<a href="https://ift.tt/3nYg2uU Pradosh Vrat: आज पूरे दिन पंचक के साथ है शनि प्रदोष व्रत, जानें महत्त्व और कथा

अक्षय तृतीया पर अपनी राशि के अनुसार करें पूजा-पाठ: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अक्षय तृतीया पर अपनी राशि के अनुसार यह उपाय करें तो वांछित फल प्राप्त होता है.

मेष राशि: इस राशि के जातकों को अक्षय तृतीया के दिन लाल कपड़े में लड्डू का दान करना चाहिए. अक्षय पुण्य का लाभ प्राप्त होता है.

वृष राशि: इस राशि के जातकों को अक्षय तृतीया पर कलश में जल भरकर दान करना चाहिए. मान्यता है कि ऐसा करने से जातक को धन लाभ और शुक्र दोष का प्रभाव कम किया जा सकता है.

मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों को अक्षय तृतीया पर मूंग दाल का दान करना चाहिए. इससे सुख समृद्धि और धन का लाभ मिलेगा.

कर्क राशि: अक्षय तृतीया के दिन चांदी में मोती धारण करना चाहिए. ऐसा करने से धन लाभ होता है.

सिंह राशि: इस राशि के जातक को अक्षय तृतीया के दिन सूर्य को जल देना चाहिए तथा गुड का दान करना चाहिए.

कन्या राशि: इस दिन इस राशि के जातक को पन्ना धारण करना चाहिए. ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी.

तुला राशि: इस राशि के लोगों को अक्षय तृतीया के दिन सफेद कपड़े का दान करना चाहिए. इस दिन घर पर सफेद रंग की मूर्ति स्थापित करें.

वृश्चिक राशि: इस राशि के लोगों को मूंगा धारण करना चाहिए. मान्यता है कि ऐसा करने से धन का लाभ होता है.

धनु राशि: पीले कपड़े में हल्दी लपेट कर पूजा स्थल पर रखें और पीली वस्तुओं का दान देना चाहिए.

मकर राशि : अक्षय तृतीया के दिन किसी बर्तन में तिल का तेल रखकर घर के पूर्वी किनारे पर रखें. धन लाभ होगा.

कुंभ राशि: तिल नारियल और लोहा का दन करें समय अनुकूल रहेगा.

मीन राशि: पीले कपड़े में पीला फूल बांधकर घर के उत्तर पूर्वी दिशा में रखें.

<a href="https://ift.tt/3hcWx0q Jayanti: भगवान विष्णु के 6वें अवतार भगवान परशुराम जयंती कब? जानें इनके जीवन की बेहद मार्मिक पौराणिक कथाएं

lifestyle https://ift.tt/3xXWgo0
क्या आप एंटीबायोटिक्स ले रहे हैं तो जानें कैसे अपनी आंत को रख सकते हैं स्वस्थ

एंटीबायोटिक्स बैक्टीरियल संक्रमण का इलाज और सेहत की प्राप्ति में मदद करते हैं, लेकिन जरूरी है याद रखना कि इस प्रक्रिया में हमारी आंत के अच्छे बैक्टीरिया की भी ये हत्या करते हैं. अच्छे बैक्टीरिया की पहचान भोजन को पचाने के सहायक के तौर पर होती है जो बीमारियों से दूर रखने में मदद करता है. अपने आंत के स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने का सबसे अच्छा तरीका एंटीबायोटिक्स के इस्तेमाल के बाद अपनी डाइट में प्रोबायोटिक्स को शामिल करना है.

एंटीबायटिक्स का इस्तेमाल नाटकीय रूप से आंत में बैक्टीरिया के प्रकार और मात्रा को बदल सकता है. इसलिए डॉक्टर भोजन के साथ एंटीबायोटिक्स लेने की सिफारिश करते हैं.

[insta][insta]https://ift.tt/3xX59xR>
आंत के बैक्टीरिया की कमी कैसे आपके स्वास्थ्य को प्रभावित करता है?
न्यूट्रिशनिस्ट शिविका गांधी ने इंस्टाग्राम पर एक महत्वपूर्ण टिप शेयर किया है. उन्होंने एंटीबायोटिक के इस्तेमाल के बाद आंत को स्वस्थ रखने की जानकारी दी है. उन्होंने कहा, "एंटीबायोटिक्स गंभीर संक्रमण के इलाज में बहुत जरूरी और प्रभावी हैं. हालांकि, न सिर्फ ये बीमारी की वजह बननेवाले बैक्टीरिया को मारता है बल्कि स्वस्थ बैक्टीरिया का भी खात्मा करता है. वास्तव में एंटीबायोटिक्स के मात्र एक सप्ताह इस्तेमाल से जठरांत्र क्षेत्र की एक साल के लिए क्षतिपूर्ति कर सकता है." गांधी कहती हैं कि आपको प्रोबायोटिक्स का इस्तेमाल आंत में स्वस्थ बैक्टीरिया की बहाली के इलाज के बाद और इलाज के दौरान करना चाहिए और डायरिया के खतरे को कम करने के लिए भी करना चाहिए.

आप क्या खा सकते हैं?
प्रोबायोटिक्स आसानी से भारत में उपलब्ध हैं. योगर्ट, छाछ, इडली को आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.

क्या कोविड-19 वैक्सीन के दोनों डोज लगवाने के बाद भी कोरोना हो सकता है? जानिए डॉक्टर अरविंद कुमार से

<a title="Black Fungus Infection: कोरोना मरीजों में घातक ब्लैक फंगस इंफेक्शन के मामले दिखे, जानिए क्या हैं लक्षण और इलाज" href="https://ift.tt/2PV05Ji Fungus Infection: कोरोना मरीजों में घातक ब्लैक फंगस इंफेक्शन के मामले दिखे, जानिए क्या हैं लक्षण और इलाज

lifestyle https://ift.tt/3xPzkqZ
Subscribe to:
Posts (Atom)