Thursday, May 6, 2021
Covid-19: कोरोना में तेजी से रिकवरी के लिए करें योग, घर पर करें ये 4 प्राणायाम
पूरी दुनिया कोरोना से जंग लड़ रही है. भारत में कोरोना की दूसरी लहर जानलेवा साबित हो रही है. ऐसे में जो लोग कोरोना से रिकवर हो रहे हैं उन्हें योग करने की सलाह दी जा रही है. कोविड-19 से रिकवरी में योग काफी फायदेमंद है. हम आपको कुछ ऐसे योगासन और प्राणायाम बता रहे हैं, जो आपको कोरोना से जल्दी रिकवर होने में मदद कर रहे हैं. योग से न केवल रिकवरी हो रही है बल्कि मानसिक शांति भी मिल रही है. ऐसे में कोविड के मरीज को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को फिट रखने के लिए योग जरूर करना चाहिए. जानते हैं योग से कोरोना के मरीजों को क्या फायदे हो रहे हैं.
कोरोना मरीजों को योग से होते हैं ये फायदे
कोरोना के मरीजों की जल्द रिकवरी के लिए योगासन और प्राणायाम करना चाहिए. डॉक्टर्स भी प्राणायाम करने की सलाह दे रहे हैं इससे फेफड़े बेहतर तरीके से काम करने लगते हैं. योग करने से छाती वाला हिस्सा खुलता है और फेफड़ों की कार्यक्षमता बढ़ती है. योग से पाचन क्रिया भी तेज होती है. योग से रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और शरीर में ऑक्सीजन का फ्लो अच्छा होता है.
कोरोना के मरीजों के लिए प्राणायाम
प्रोनिंग- सांसों को ठीक रखने के लिए प्रोनिंग एक वैज्ञानिक तरीका है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर किसी का ऑक्सीजन लेवल घट रहा है तो ड़बड़ाहट में अस्पताल न भागें. घर पर पेट के बल लेटकर गहरी लंबी सांस ले आपको प्रोनिंग पोजीशन में लेटना है. इससे फेफड़े सुचारू रूप से काम करने लगते हैं. थोड़ी-थोड़ी देर बाद आपको पेट के बल जरूर लेटना चाहिए.
अनुलोम विलोम- शरीर में ऑक्सीजन लेवल सुधारने के लिए हमें अनुलोम विलोम करना चाहिए. अनुलोम विलोम में नाक के एक नथुने को दबाकर दूसरे नथुने से सांस छोड़ते हैं फिर जिससे सांस छोड़ी है उसी से वापस सांस लेनी है. इस तरह दोनों तरफ से यह क्रिया करते हैं. अनुलोम विलोम से टेंशन भी दूर होती है.
कपालभाति- आपको हल्की-हल्की तरह से कपालभाति प्राणायाम भी करना चाहिए. इसके लिए सबसे पहले लंबी गहरी सांस अंदर लें. अब धीरे-धीरे सांस को बाहर छोड़ते जाएं. हालांकि कोरोना के मरीजों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि सांस छोड़ते वक्त उन्हें किसी तरह का दबाव महसूस न हो.
साई- इस प्राणाायम में आपको पहले नाक के अंदर सांस भरनी है फिर ज्यादा से ज्यादा सांस को अंदर लेने के बाद सांस छोड़ते समय एक पाउट बनाना है. आपको होंठों को सिकोड़कर एक चोंच जैसी बनानी है. फिर थोड़ी सी ‘हा’ की आवाज के साथ सांस को बाहर छोड़ना है. इससे हमारी टेंशन दूर होती है. इसे एक बार में 35 से 40 बार करना चाहिए. आप दिन में 5 से 6 बार इस योग को कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में सद्गुरु की यौगिक क्रिया करें पालन, गोवा सरकार ने जारी किया सर्कुलर
lifestyle https://ift.tt/3h2D6ax
Corona Virus: कोरोना पॉजिटिव लोगों को क्यों आ रहा है हार्ट अटैक, ये हैं लक्षण और इलाज
कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी है. अस्पतालों में नए कोरोना पॉजिटिव लोगों को जगह तक नहीं मिल रही. हालांकि हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि 80 प्रतिशत से ज्यादा लोगों को हॉस्पिटलाइजेशन की जरूरत नहीं है. ऐसे लोग होम आइसोलेशन में रहकर टेलीकंसल्टेशन की मदद से ही रिकवर हो रहे है. लेकिन कोरोना के कई तरह के साइड इफेक्ट ने लोगों को डरा दिया है. कई ऐसे मामले सामने आए हैं जिसमें हार्ट अटैक से कोरोना के मरीजों की मौत हो रही है. इसके अलावा हार्ट डैमेज जैसे आफ्टर इफेक्ट भी हो रहे हैं.
हाल में ऑक्सफोर्ड जर्नल की एक स्टडी से पता चला है कि कोरोना के गंभीर रूप से पीड़ित मरीजों में करीब 50 प्रतिशत लोगों को रिकवरी के महीने बाद हार्ट डैमेज हुआ है. इसलिए सही होने वाले मरीज को अपनी हार्ट रेट चेक करते रहना चाहिए. अगर आपने लापरवाही की तो जान को खतरा हो सकता है.
एक्सपर्ट्स के मुताबिक कोविड-19 का इंफेक्शन शरीर में इंफ्लेमेशन को ट्रिगर करता है, जिससे दिल की मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं. साथ ही धड़कन की गति भी प्रभावित होती है. इससे ब्लड क्लॉटिंग की समस्या हो जाती है.
कोरोना में कैसे हो रहा है हार्ट फेल
जब दिल की मांसपेशियां खून को उतनी अच्छी साथ पम्प नहीं कर पाती जितनी उसे जरूरत है. इस कंडीशन में संकुचित धमनियां और हाई ब्लड प्रेशर दिल को पर्याप्त पम्पिंग के लिए कमजोर बना देते हैं. ये एक क्रॉनिक समस्या है अगर समय पर इसका इलाज नहीं किया गया तो कंडीशन बिगड़ सकती है. हालांकि इलाज और थैरेपी से ये ठीक भी हो सकता है.
एक्सपर्ट्स का कहना है कि कोविड-19 के बाद अगर आपकी छाती में दर्द की शिकायत है या फिर आपको पहले से कोई हार्ट डिसीज है तो आपको इसकी इमेजिंग जरूर करवानी चाहिए. इससे पता चल जाएगा कि वायरस ने हार्ट की मांसपेशियों को कितना नुकसान पहुंचाया है. हल्के लक्षण वाले मरीज भी ये करवा सकते हैं.   Like
डॉक्टर्स का कहना है कि ये वायरस हार्ट को भी नुकसान पहुंचा रहा है. ये हार्ट में क्लॉटिंग की समस्या को बढ़ा सकता है. इसके अलावा फेफड़े और धमनियों में भी क्लॉटिंग की समस्या हो सकती है. इससे रोगियों में हार्ट अटैक की संभावना भी काफी बढ़ जाती है. दरअसल कोरोना से हृदय की मांसपेशियां कमजोर पड़ जाती हैं. हार्ट में इंफ्लेमेशन बढ़ने से ऐसा होता है. इससे हार्ट फेलियर, ब्लड प्रेशर की दिक्कत और धड़कन की गति तेज या धीमी होने लगती है. इसके अलावा फेफड़ों में खून के थक्के जमने की वजह से हार्ट पर बुरा असर पड़ता है. युवाओं में ये परेशानी ज्यादा देखने को मिल रही हैं.
हार्ट फेलियर के लक्षण
मरीज को सांस की तकलीफ होती है. कमजोरी और थकान बढ़ने लगती है. पंजे, एड़ी या पैर में सूज आना, हार्ट बीट तेज और अनियमित होना लक्षण हैं. इसके अलावा लगातार खांसी और फ्लूड रिटेंशन से वजन बढ़ना, भूख नहीं लगना और बार-बार पेशाब आना इसके मुख्य लक्षण हैं.
लक्षण दिखने पर क्या करें
अगर किसी को ये लक्षण महसूस हो रहे हैं तो उसे तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए. खुद से इलाज करने की कोशिश न करें. डॉक्टर्स ये बात पाएंगे कि ऐसा हार्ट फेलियर की वजह से हो रहा है या कोई दूसरी समस्या है.
यह भी पढ़ें:
कोरोना से रिकवर होने के बाद हो रही हैं ये समस्याएं, मस्तिष्क विकृति का भी शिकार हो रहे लोग
lifestyle https://ift.tt/3vJvnlI
Body Immunity: इस तरह पता करें अपनी इम्यूनिटी, स्ट्रॉन्ग है या कमजोर
कैसे पता करें कि इम्यून सिस्टम स्ट्रॉन्ग है या कमजोर
⦁ अगर आपको जल्दी सर्दी, जुकाम, खांसी होती है और जल्दी बीमार पड़ते हैं तो समझ जाएं कि आपकी इम्यूनिटी कमज़ोर है.
⦁ कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोग मौसम बदलते ही कुछ ना कुछ समस्या से परेशान हो जाते हैं.
⦁ इसके अलावा अगर आपको कुछ खाने-पीने से जल्दी इंफेक्शन हो जाता है, तो भी आपकी इम्यूनिटी कमजोर है.
कमजोर इम्यूनिटी की पहचान
• आंखों के नीचे काले घेरे होना
• सुबह जगने के बाद ताज़ा महसूस न करना
• दिनभर एनर्जी लेवल कम लगना
• किसी चीज़ में ध्यान नहीं लगाना
• अक्सर पेट की समस्या रहना
• स्वभाव में चिड़चिड़ाहट रहना
• जल्दी बीमार पड़ जाना
स्ट्रॉंग इम्यूनिटी की पहचान
⦁ स्ट्रॉंग इम्यूनिटी वाले लोग बिना दवा के ही कई तरह के संक्रमण और बीमारियों से अपने आप ठीक हो जाते हैं.
⦁ स्ट्रांग इम्यून सिस्टम वाले लोग वायरल और दूसरे कई तरह के इन्फेक्शन से खुद को बचा लेते हैं.
⦁ जिन लोगों की इम्यूनिटी स्ट्रॉंग होती है उनको सर्दी-खांसी का जल्दी-जल्दी असर नहीं होता. इसके अलावा
⦁ स्ट्रॉंग इम्यूनिटी वाले लोगों के शरीर में अगर कहीं घाव या कोई चोट लगी है तो ये लोग जल्दी रिकवर करते हैं.
इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए क्या खाएं
⦁ इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए आपको विटामिन सी से भरपूर फल जैसे ऑरेंज, कीवी, आम, अमरूद, और नींबू जैसे फल खाने चाहिए.
⦁ इम्यून सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए गर्मियों में दही खाएं. दही विटामिन डी से फोर्टीफाइड होती है, जिससे इम्यून सिस्टम अच्छी तरह चलता है.
⦁ इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आप ब्रोकोली खा सकते हैं इसमें फाइटोकेमिकल्स और एंटीऑक्सिडेंट गुण पाएं जाते हैं जिससे इम्यूनिटी बढ़ती है.
⦁ कीवी में एंटी ऑक्सीडेंट्स और विटामिन ई की अच्छी मात्रा होती है. जिससे इम्यूनिटी मजबूत होती है.
यह भी पढ़ें:
शरीर के लिए फॉलिक एसिड भी है महत्वपूर्ण, इसके लिए डाइट में इन फूड्स को करें शामिल
lifestyle https://ift.tt/3xUu3yu
कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में सद्गुरु की यौगिक क्रिया करें पालन, गोवा सरकार ने जारी किया सर्कुलर
भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का मुकाबला करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें अपने-अपने स्तर से प्रयास कर रही हैं. इस बीच, गोवा सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से एक सर्कुलर जारी किया गया है. सर्कुलर में सरकारी कर्मचारियों को कोविड-19 से लड़ने के लिए सद्गुरु जग्गी वासुदेव की यौगिक क्रिया करने को कहा गया है.
कोरोना महामारी की दूसरी लहर में गोवा सरकार ने जारी किया सर्कुलर
सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव श्रीपद अरलेकर की तरफ से जारी सर्कुलर के मुताबिक, सद्गुरु की यौगिक क्रिया के पालन से एक शख्स का इम्यून और सांस प्रणाली को मजबूत मिलेगी. अरलेकर का ये भी कहना है कि आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने मूल रूप से सद्गुरु की यौगिक क्रिया का वीडियो लिंक ऑनलाइन शेयर किया था. आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने स्टाफ को अप्रैल में इम्यूनिटी बढ़ानेवाली सद्गुरु का खास यौगिक आसन करने का आदेश दिया था. मंत्रालय के अवर सचिव एनके सिन्हा की तरफ से जारी आधिकारिक पत्र में सिंह यौगिक क्रिया को इम्यूनिटी बढ़ाने और वर्तमान संकट से निपटने की 'बहुत शक्तिशाली' तकनीक बताया गया था. उसमें सद्गुरु जग्गी वासुदेव का यूट्यूब वीडियो लिंक भी शेयर किया गया था.
कोविड-19 से लड़ाई में सद्गुरु जग्गी वासुदेव की यौगिक क्रिया करें लोग
गोवा सरकार के सर्कुलर में आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के बयान को भी दोहराया गया है. गोवा सरकार के सर्कुलर में लिखा गया है, "कोविड-19 के वर्तमान चुनौतीपूर्ण समय में वीडियो एक शक्तिशाली सिंह यौगिक क्रिया है. ये क्रिया किसी के श्वसन और इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है और वर्तमान संकट से मुकाबला करने के लिए सकारात्मक माहौल में तैयार करता है. इसके लिए मात्र चंद मिनट की जरूरत होगी और खाली पेट किया जा सकता है." आगे बताया गया, "सभी अधिकारी, स्टाफ, कार ड्राइवर, अनुबंधित कर्मियों को वीडियो देखने, क्रिया करने और फायदा उठाने की सलाह दी जाती है. कहने की जरूरत नहीं है कि हम सभी को वीडियो में बताई गई हिदायतों का ध्यानपूर्वक पालन करना चाहिए, जिससे अधिक से अधिक फायदा उठाया जा सके और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद ली जा सके."
<a title="Health Tips: कोरोना काल में सोया फूड्स से बढ़ाएं Immunity, FSSAI ने खाने में शामिल करने की दी सलाह" href="https://ift.tt/3b4tJmX Tips: कोरोना काल में सोया फूड्स से बढ़ाएं Immunity, FSSAI ने खाने में शामिल करने की दी सलाह
लॉकडाउन में मदद करने के लिए नहीं बंद किया रेस्टोरेंट
इस तरह, अमृत मान अपने पारिवारिक घर से बाहर आए ये सुनिश्चित करने के लिए कि उनका परिवार महामारी के दौरान सुरक्षित रह सके और ताकि वो समाज के प्रति अपनी सेवा अदा कर सकें. 40 में से 7 सदस्य मान के मिशन में मदद करने के लिए उनके साथ रेस्टोरेंट में ठहरे. उन्होंने वर्तमान में 100,000 भोजन बेसहारा लोगों और करीब 50,000 फूड बैंक तक उपलब्ध कराया है.
क्या शराब से हो सकता है कोरोना संक्रमण का इलाज? जानिए विशेषज्ञ की राय
क्या नाक में नींबू रस डालने से हो सकता है कोरोना का इलाज? जानिए वायरल दावे की सच्चाई
lifestyle https://ift.tt/2QXMv8C
Masik Shivratri May 2021: इस दिन है मासिक शिवरात्रि, बन रहें हैं ये दो शुभ योग, जानें किस शुभ मुहूर्त में करें शिव की पूजा
Masik Shivratri May 2021: हिंदू धर्म में मासिक शिव रात्रि का विशेष महत्त्व है. हर माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को शिवरात्रि मनाई जाती है. मई महीने में शिव रात्रि का व्रत 09 मई दिन रविवार को पड़ रहा है. शिव रात्रि का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है. इस दिन भगवान शिव की विधि- विधान से पूजा की जाती है. धामिक मान्यता के अनुसार, मासिक शिवररात्रि के दिन भगवान शिव को बेलपत्र, जल और दूध अर्पित करना शुभ होता है. कहते हैं कि ऐसा करने से भगवान शिव भक्त की सभी मनोकामनाओं को पूरा करते हैं.
बन रहें दो शुभ योग
इस साल मई महीने अर्थात में वैशाख मास के कृष्ण पक्ष के चतुर्दशी तिथि को पड़ने वाली मासिक शिवरात्रि के दिन दो शुभ योग बन रहे हैं. इस मासिक शिवरात्रि के दिन प्रीति व आयुष्मान योग बन रहा है. ज्योतिष शास्त्र में आयुष्मान व प्रीति योग को शुभ योगों में गिना जाता है. इस योग  में भगवान शिव की पूजा करना विशेष फलदायी माना जाता है. कहा जाता है कि इस योग में किये गए सभी कार्य सफल होते हैं.
<a href="https://ift.tt/3h4GB00 Ekadashi: दुःख, दरिद्रता और दुर्भाग्य दूर करने के लिए रखें वरुथिनी एकादशी का व्रत, पढ़ें व्रतकथा मिलेगा पुण्य लाभ
इन शुभ मुहूर्त में करें भगवान शिव की पूजा-
ब्रह्म मुहूर्त- मई 10 को सुबह 03:59 बजे से 04:42 बजे तक
अभिजित मुहूर्त- सुबह 11:39 से 12:32 पीएम तक.
विजय मुहूर्त- 02:19 पीएम से 03:12 पीएम तक.
गोधूलि मुहूर्त- 06:32 पीएम से 06:56 पीएम तक.
अमृत काल- 02:49 पीएम से 04:36 पीएम तक.
निशिता मुहूर्त- 11:44 पीएम से 12:26 एएम, मई 10 तक.
सर्वार्थ सिद्धि योग- 05:29 पीएम से 05:25 एएम, मई 10 तक.
घर के सामान्य सामान से भी हो सकता है व्यायाम
गौरतलब है कि विशेषज्ञों ने अक्सर बताया है कि कैसे तनाव और गैजेट का एक दूसरे के साथ संबंध है. उन्होंने ये भी सुझाव दिया है कि आपको कोशिश करनी चाहिए और बिस्तर पर जाने से एक घंटा पहले नींद में मदद करने और फिट रहने के लिए गैजेट को दूर रखें. मिलिंद सोमन ने हाल ही में कोरोना वायरस के संक्रमण को मात दिया है. उनके फिटनेस दर्शन में फिट रहने के लिए आसपास के माहौल और सामग्री का फायदा उठाना और वजन के आसान व्यायाम करना भी शामिल है. उन्होंने बताया, "तनाव प्रबंधन के साथ थोड़ा व्यायाम और साधारण फूड आपको स्वस्थ और आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत रख सकते हैं." अगर आपके घर में भारी सामान नहीं है, तब आप साधारण सामान जैसे फल या बास्केट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
खुशहाल वैवाविक जोड़े के कामयाब रिश्ते का क्या है राज? रिसर्च से मिला ये जवाब
क्या नाक में नींबू रस डालने से हो सकता है कोरोना का इलाज? जानिए वायरल दावे की सच्चाई
lifestyle https://ift.tt/3hapcTF