Wednesday, May 5, 2021

Guru Jupiter: कुंभ राशि में विराजमान हैं देवगुरु बृहस्पति, करें ये उपाय तो चमक उठेगा आपका सोया भाग्य

Guru Jupiter Seated in Aquarius: ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति को सबसे लाभकारी ग्रह माना जाता है. बृहस्पति ग्रह को सफलता, धन वृद्धि, सौभाग्य वृद्धि, करियर, तरक्की और सुख-समृद्धि का कारक माना गया है. 5 अप्रैल 2021 से बृहस्पति ग्रह कुंभ राशि में विराजमान हैं. यह 14 सितंबर 2021 तक इसमें रहने के बाद वक्री अवस्था में पुनः मकर राशि में बिराजमान होंगें. जहां 20 नवंबर 2021 तक रहेंगें. उसके बाद पुनः मार्गी होकर वे कुंभ राशि में प्रवेश होंगें. जो कि सितंबर 2022 तक इसी राशि में रहेंगें.

ज्योतिष के अनुसार, गुरु राशि परिवर्तन करने के लिए 13 महीने का समय लेते हैं. कुंडली में देवगुरु बृहस्पति की स्थिति अशुभ होने से अशुभ फल प्राप्त होता है. लोगों की समस्याएं बढ़ जाती हैं. इस दौरान जातक आर्थिक तंगी से गुजरता हैं. उसके पास कई तरह की परेशानियां आ जाती हैं. लेकिन कुछ ज्योतिष उपायों को करने से देवगुरु बृहस्पति के अशुभ फल से बचा जा सकता है.

महालक्ष्मी पूजा: घर, परिवार और समाज के नियमों का पालन करने से प्रसन्न होती हैं गजलक्ष्मी

करें केसर का उपाय

ज्योतिष के अनुसार गुरु ग्रह को अनुकूल करने के लिए केसर का उपाय करना चाहिए. बृहस्पति ग्रह की स्थिति शुभ करने के लिए हर दिन केसर का तिलक लगाना चाहिए. इसके लिए केसर के ऊपर पानी की बूंद डालकर उसके छोड़े गए रंग से अनामिका अंगुली के द्वारा मस्तक पर तिलक लगाना चाहिए.  इससे भाग्य का उदय होता है और उसका साथ मिलता है.

करियर में मिलेगी सफलता

कुंडली में ग्रह की स्थिति शुभ करने के लिए बृहस्पति के दिन पानी में हल्दी डालकर स्नान करने से  करियर में सफलता मिलती है. कहा जाता है कि ओम ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरवे नम: मंत्र का जाप करने से करियर में सफलता या तरक्की मिलने के प्रबल योग बनते हैं.

आर्थिक तंगी करें दूर

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति अनुकूल करने के लिए गुरुवार के दिन ब्रह्म-मुहूर्त में उठकर स्नानादि करके भगवान विष्णु और लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए. गुरु वार के दिन किसी तरह के पैसे का लेनदेन करने से बचना चाहिए.

<a href="https://ift.tt/2Rlr9C3 Ashtami 2021: आज है शीतला अष्टमी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और व्रत का महत्व

lifestyle https://ift.tt/3gYFRcR

Tuesday, May 4, 2021

क्या गर्भवती महिला के Corona Virus संक्रमित होने से बच्चा भी हो सकता है पॉजिटिव?

कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने लोगों को परेशान कर दिया है. लगातार कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ रही है. इस बार का वायरस उन लोगों को भी अपना शिकार बना रहा है जिन्हें पिछले साल इस वायरस के संक्रमित होने का खतरा काफी कम था. पिछले कुछ दिनों में कई नवजात बच्चों को भी कोरोना से संक्रमित पाया गया है. ऐसे में बहुत सारे लोगों के मन में ये सवाल है कि क्या गर्भवती महिला से बच्चे को भी कोरोना हो सकता है.

जो महिलाएं प्रेग्नेंट हैं उन्हें इस बात का डर है कि अगर कहीं वो कोरोना से संक्रमित हुईं, तो उनके गर्भ में पल रहे बच्चे को भी संक्रमण हो सकता है. फिलहाल जिस तरह से संक्रमण फैल रहा है गर्भवती महिलाओं का डरना लाजिमी है. उन्हें ये डर सता सकता है कि क्या उनके कोरोना संक्रमण के शिकार होने के बाद उनकी कोख में पल रहे बच्चे भी संक्रमण हो सकता है. आइए जानने की कोशिश करते हैं और क्या गर्भवती महिलाओं को क्या सावधानी बरतनी चाहिए.

क्या गर्भवती महिलाओं को COVID-19 होने का खतरा है?

गर्भवती महिलाओं की इम्यूनिटी दूसरे लोगों से कम हो जाती है. इसकी वजह है कि इस वक्त हमारा शरीर 2 लोगों को पोषण देने का काम कर रहा होता है. ऐसी कंडीशन में हमें कोई भी बीमारी दूसरों की अपेक्षा जल्दी प्रभावित कर सकती है. ऐसे में गर्भवती महिलाओं के कोरोना से संक्रमित होने की संभावना भी बढ़ जाती है.

कोरोना का नया स्ट्रेन ज्यादा संक्रामक है. ऐसे में गर्भवती महिलाओं को भी दूसरे लोगों की तरह ही इस वायरस का खतरा है. पिछले दिनों कई ऐसे केस भी सामने आए हैं जिनमें प्रेग्नेंट महिलाओं में कोरोना के गंभीर लक्षण नजर आए हैं. कई महिलाओं को अस्पताल में भी एडमिट करना पड़ा है.

क्या गर्भ में पल रहे बच्चे को भी कोरोना हो सकता है?
कोरोना वायरस की दूसरी लहर में युवा भी तेजी से इसकी चपेट में आ रहे हैं. उसी तरह से गर्भवती महिलाओं को भी इस वायरस से खतरा है. हालांकि अभी तक इस बात के क्लीनिकल सबूत नहीं मिले हैं कि नवजात शिशु को पहले दिन कोरोना संक्रमित पाया गया हो. इससे पता चलता है कि मां से बच्चे के अंदर ये वायरस नहीं पहुंच रहा है.

हालांकि कोरोना से संक्रमित होने के बाद मां के स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है लेकिन नवजात बच्चों पर अभी कोई ज्यादा असर नहीं दिख रहा है. कई रिसर्च में ये पाया गया है कि COVID-19 पॉजिटिव मां से पैदा होने वाले नवजात शिशु में केवल संक्रमण होने का जोखिम है. हालांकि अगर आप प्रेग्नेंसी के लास्ट ट्राइमस्टर में चल रही हैं और कोरोना पॉजिटिव हो जाती है तो इस बात की संभावना बढ़ जाती है कि आपकी डिलिवरी जल्दी हो जाए. इसकी वजह तनाव भी सकती है.

क्या गर्भवती महिला एंटीबॉडीज बच्चे को पास कर सकती है?
कई रिसर्च में ये पाया गया है कि गर्भवती महिला ने अगर कोरोना का वैक्सीन लगवाया है तो उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की इम्यूनिटी भी मजबूत रहती है. खासतौर से जब तक बच्चा मां का दूध पीता है. डॉक्टरों का भी कहना है कि एंटीबॉडीज को प्लेसेंटा के माध्यम से, या ब्रेस्टमिल्क के माध्यम से ट्रांसफर किया जा सकता है. यही वजह है कि डॉक्टर्स गर्भवती महिलाओं को टीका लगवाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं. खासकर ऐसी महिलाओं को जो फ्रंट लाइन वर्कर हैं.

ये भी पढ़ें: ज्यादा काढ़ा पीना पहुंचा सकता है नुकसान, जानिए कोरोना काल में क्या खाएं और क्या न खाएं
lifestyle https://ift.tt/2SsW6EP

Corona Virus से बचने के लिए अंडा खाना चाहिए या नहीं? इस तरह अंडे खाने की गलती न करें, हो सकता है नुकसान

कोरोना (Covid 19) का प्रकोप भारत में तेजी से बढ़ रहा है. रोजाना सैकड़ों लोगों की मौत हो रही है. हालांकि 80 फीसदी से ज्यादा लोग ठीक हो रहे हैं. लेकिन इस बार लोगों के अंदर ज्यादा खौफ का माहौल है. हर कोई इस महामारी से बचने के लिए अपने खान-पान में बदलाव कर रहा है. कोरोना वायरस से बचने के लिए हमारी इम्यूनिटी मजबूत होनी चाहिए.

ऐसे में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए लोग कई तरह की चीजों का सेवन कर रहे हैं. विशेषज्ञ डाइट में प्रोटीन शामिल करने के लिए कह रहे हैं. ऐसे में लोग खूब अंडे खा रहे हैं. हालांकि आपको अंडा खाते वक्त कई बातों का ख्याल रखने की भी जरूरत है, नहीं तो ये आपकी सेहत पर विपरीत असर डाल सकता है. आज हम आपको बता रहे हैं कि आपको अंडा खाते समय कौन सी बातों का ख्याल रखना चाहिए.

प्रोटीन का अच्छा सोर्स
अंडे में विटामिन-डी विटामिन-ए, विटामिन बी-12 और सेलेनियम जैसे पोषक तत्व होते हैं. इसके अलावा अंडा प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स है. रोज 1-2 अंडे खाने से आपकी इम्यूनिटी बेहतर होती है.

इस तरह डाइट में शामिल करें
अगर आप कोरोना जैसी महामारी से बचने के लिए अंडा खाना चाहते हैं तो आपको उबला हुआ अंडा अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए. इसके अलावा आप चाहें तो कम तेल में बना ऑमलेट या हाफ फ्राई अंडा भी खा सकते हैं. इससे आपको अंडे का सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा.

गलती से भी इस तरह न खाएं अंडा
कोरोना के इस समय में आपको बिना पकाया अंडा नहीं खाना चाहिए. इसे सुरक्षित नहीं माना गया. कई लोग कच्चे अंडे को फोड़कर सीधे खा लेते हैं या दूध में डालकर पी जाते हैं. ऐसा फिलहाल आप बिल्कुल न करें. ये आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं है.

इन मरीज को नहीं खानी चाहिए अंडे की जर्दी
कोलेस्ट्रॉल के मरीज अंडे का पीला भाग न खाएं. आपको बता दें कि 1 अंडे में करीब 373 मिग्रा कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है. कोलेस्ट्रॉल के मरीज को दिन में केवल 300 मिग्रा कोलेस्ट्रॉल ही लेना चाहिए. आप अंडे का सफेद हिस्सा खा सकते हैं. इसमें प्रोटीन ज्यादा और कोलेस्ट्रॉल कम होता है.

अंडा खाते वक्त इन बातों का ख्याल रखें

1- माइक्रोवेव में न पकाए- अंडे को पकाने के लिए माइक्रोवेव का उपयोग न करें. कई बार ज्यादा देर तक उबालने या फ्राई करने से अंडे के एंटीऑक्सीडेंट कम हो जाते हैं.

2- दिन में 2-3 अंडे ही खाएं- अंडे पौष्टिक होते हैं लेकिन जरूरत से ज्यादा खाना नुकसान भी कर सकता है. इसलिए एक स्वस्थ व्यक्ति को दिन में 2 से 3 अंडे ही खाने चाहिए. अगर आपको डायबिटीज है या आप हार्ट के मरीज हैं तो आपको दिन में सिर्फ एक अंडा ही खाना चाहिए.

3- बच्चों को लिए अंडा- अगर आप अपने बच्चे को अंडा देना चाहते हैं तो 8 महीने की उम्र के बाद ही डाइट में अंडा शामिल करें. आप बच्चे को एक साल का होने पर एक अंडे का सफेद भाग खिला सकते हैं.

ये भी पढ़ें: मसाबा गुप्ता को इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए इस गिलोय काढ़ा रेसिपी पर है भरोसा
lifestyle https://ift.tt/2RmM0VB

Health Tips: ज्यादा काढ़ा पीना पहुंचा सकता है नुकसान, जानिए कोरोना काल में क्या खाएं और क्या न खाएं

कोरोना काल में आपको अपनी सेहत का सबसे ज्यादा ख्याल रखने की जरूरत है. अगर आप सही आहार ले रहे हैं और आपकी रोगप्रतिरोधक क्षमता अच्छी है तो आप जल्दी बीमार नहीं होते. हालांकि कई लोग इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए दवाओं का भी सेवन कर रहे हैं. बहुत सारे लोग इन दिनों कोरोना से बचने के लिए विटामिन सी की गोलियां खा रहे हैं. काढ़ा पी रहे है
ऐसे में आपको ये जानना बेहद जरूरी है कि आपको क्या खाना चाहिए और कितनी मात्रा में खाना चाहिए. इसके अलावा आपको खुद को फिट रखने के लिए नियमित रूप से व्यायाम भी करना चाहिए. हम आपको विशेषज्ञों की सलाह के बाद बता रहे हैं कि कोरोना काल में आपको क्या और कितनी मात्रा में खाना चाहिए. साथ ही कौन से व्यायाम करने चाहिए.
विटामिन-सी से भरपूर फल
आपको विटामिन सी लेने के लिए आंवला, अमरूद, खट्टे फल, पपीता, अंकुरित चना-मूंग और हरी पत्तेदार सब्जियां खानी चाहिए. इससे आपके शरीर में विटामिन सी की आपूर्ति होती है और आपकी रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है
विटामिन-सी की गोलियां ज्यादा खाने से बचें<
आजकल बहुत सारे लोग रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए विटामिन सी की गोलियां खा रहे हैं. लेकिन ज्यादा गोलियां खाने से आपको नुकसान भी हो सकती है.- विटामिन सी की गोलियां खाते वक्त बुजुर्गों, अस्थमा पीड़ित, डायबिटीज और हार्ट के लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए.- विटामिन सी की टेबलेट खाने की बजाए अपने खाने में फल-सब्जियां ज्यादा शामिल करें.
विटामिन सी की गोली के रूप में लिया गया सप्लीमेंट नुकसानदेह हो सकता है. इसलिए इन्हें ज्यादा खाने से बचना चाहिए.
4- विटामिन सी की गोलियां ज्यादा खाने से गुर्दे की पथरी, दस्त, पेट में दर्द और ऐंठन की समस्या हो सकती है.
5- अगर विटामिन सी की कमी है तो चिकित्सक की सलाह पर ही गोलियां खाएं.काढ़ा पीना फायदेमंद आयुर्वेट में काढ़ा पीना बहुत फायदेमंद पाया गया है. कोरोना से लड़ने और इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए भी लोग खूब काढ़ा पी रहे हैं. काढ़ा पीना आपके लिए फायदेमंद है लेकिन गर्मी के मौसम में जरूरत से ज्यादा काढ़ा पीना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है.  अत्यधिक काढ़ा भी है खतरनाक होता है.
1- ज्यादा काढ़ा पीने से मुंह में छाले, पेट में जलन, नाक में सूखापन और खून आने जैसी समस्या हो सकती है.
2- इसके अलावा गर्मियों में ज्याद काढ़ा पीने से गैस और टॉयलेट में जलन की समस्या हो सकती है.
3- काढ़े में गर्म तासीर की चीजों का उपयोग किया जाता है. ऐसे में आपको अपने स्वास्थ्य के हिसाब से संतुलित मात्रा में ही पीना चाहिए.
नियमित योग करें और दिनचर्या बदलें
1- सुबह जल्दी उठें और गहरी सांस लें और छोड़ें.
2- सुबह खाली पेट भुजंग आसन और सर्पासन आसन करें.
3- रोज अनुलोम-विलोम करें, इससे फायदा होगा.
4- सुबह-शाम गर्म पानी में नींबू डालकर पीएं. इससे शरीर को विटामिन-सी मिलेगा और गैस की समस्या भी नहीं होगी.
5- सोने से करीब 1 से 2 घंटे पहले खाना खा लें.

Covid-19: कोरोना से पूरी तरह रिकवर होने के लिए खाएं हेल्दी ब्रेकफास्ट, बनाने में है बेहद आसान

कोरोना वायरस से संक्रमित हो रहे लोगों में से जो लोग ठीक हो रहे हैं उन्हें काफी कमजोरी महसूस हो रही है. ऐसे में रिकवरी के बाद भी आपको अपने खाने-पीने का खास ख्याल रखने की जरूरत है. आपका नाश्ता हेल्दी फूड से भरपूर होना चाहिए. आपका नाश्ता सबसे ज्यादा हेल्दी होना चाहिए. वैसे भी 10-12 घंटे की फास्टिंग के बाद हमारे शरीर को पोषक तत्वों की जरूरत होती है. जो हमें सुबह नाश्ते से ही मिलते हैं.

इसीलिए अगर आप अभी तक नाश्ता नहीं करते थे तो अब रोजाना नाश्ता करने की आदत डाल लें. सुबह अच्छा नाश्ता नहीं करने पर बॉडी में विटामिन, मिनरल्स और जरूरी पोषक तत्वों की कमी होने लगती है. इसके आपकी हड्डियों, मांसपेशियों और बालों पर असर पड़ता है. शरीर में खून की कमी और पाचन संबंधी परेशानियां होने लगती हैं.

जो लोग नाश्ता नहीं करते या सिर्फ चाय पीकर लंबे समय तक भूखे रहते हैं उन्हें कई तरह की बीमारी होने का खतरा भी बढ़ जाता है. इसके अलावा शरीर को सही पोषण नहीं मिलने से आपको दिनभर थकान, आलस्य और एनर्जी में कमी लगने लगती है. आज हम आपको ऐसे 5 ब्रेकफास्ट वाले फूड बता रहे हैं जो आपको कोरोना से रिकवर करने में भी मदद करेंगे.

ब्रेकफास्ट में क्या खाएं
वैसे तो नाश्ते में आप कई चीजें खा सकते हैं. जैसे पोहा, ओट्स, पराठा, उपमा, चीला, उत्तपम आदि. लेकिन कोरोना से रिकवर होने के बाद आपको हल्का और सुपाच्य भोजन खाना चाहिए. इसलिए हम आपको ऐसे 5 फूड्स के बारे में बता रहे हैं जो आपको हेल्दी रखेंगे और रोगों को भी दूर भगाएंगे. खास बात ये है कि इससे आपका डायजेशन सिस्टम दुरुस्त रहेगा.

1- दलिया
दलिया पेट के लिए काफी फायदेमंद होता है. दलिया में अच्छी मात्रा में फायबर होने की वजह से पेट साफ रहता है और कब्ज की समस्या दूर हो जाती है. आप नमकीन और मीठा किसी भी तरह का दलिया बनाकर खा सकते हैं. दलिया को ज्यादा हेल्दी बनाने के लिए आप उसमें सभी सब्जियां मिला सकते हैं. इसके अलवा आप दूध में पका हुआ दलिया भी खा सकते हैं. रोज एक कटोरी दलिया खाने से आप पूरे दिन एक्टिव रह सकते हैं.

2- स्प्राउट्स
स्पाउट्स हमारे शरीर को बहुत एनर्जी और फायदा पहुंचाते हैं. इनमें विटामिन ए, बी, बी6, बी12, ई के अलावा पोटैशियम, मैग्नीशियम, आयरन भरपूर मात्रा में होता है. इसके अलावा फायबर का भी अच्छा सोर्स है स्प्राउट्स. रोज सुबह स्प्राउट्स खाने से बॉडी में ब्लड की कमी, बालों का झड़ना और हड्डियों के कमजोर होने की समस्या में फायदा मिलता है. फाइबर आंतों को हेल्दी रखता है और कब्ज की समस्या को दूर करता है. स्प्राउट्स में आप मूंग, चने, मूंगफली, सोयाबीन को मिक्स भी कर सकते हैं और इन्हें हर दिन अलग-अलग भी खा सकते हैं. स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें टमाटर, प्याज, अदरक, नींबू भी मिला सकते हैं. आप चाहें तो फल भी मिला सकते हैं.

3- ड्राइफ्रूट्स
नाश्ते में मेवा खाने से हमारा दिमाग मजबूत बनता है. रोज ड्राइफ्रूट्स खाने से हार्ट और कई जानलेवा बीमारियों से आप बच सकते हैं. आप नाश्ते में बादाम, अखरोट, किशमिश, मुनक्का, खजूर और अंजीर भिगोकर खा सकते हैं. नट्स मिनरल्स और फाइबर का अच्छा सोर्स होते हैं. जो हमारी तंत्रिका के लिए अच्छे होते हैं और पेट को भी फिट रखते हैं.

4- अंडे
संडे हो या मंडे रोज खाओ अंडे. जी हां, ये बात सही है जिन लोगों को अंडे पसंद होते हैं उन्हें रोज नाश्ते में अंडे जरूर खाने चाहिए. आप चाहें तो ये अंडे उबालकर खा सकते हैं या फिर इसका चीला या ओमलेट बना सकते हैं. अंडे में अच्छी मात्रा में प्रोटीन होता है जो आपकी मसल्स को मजबूत बनाता है. अंडा बालों के लिए भी फायदेमंद होता है. कहा जाता है अंडे खाने से हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाता है. आप रोज 1-2 अंडा खा सकते हैं.

5- फल
सुबह रोज नाश्ते में किसी एक फल को जरूर शामिल करें. वैसे कहा जाता है कि नाश्ते में एप्पल खाना काफी फायदेमंद होता है लेकिन आप चाहें तो कोई भी सीजनल फल खा सकते हैं. इससे बीमारियां आपके शरीर से कोसों दूर रहेंगी और आप बीमार नहीं होंगे. रोज फल खाने से पेट सही रहता है और एजिंग फेक्टर भी नजर नहीं आता.

ये भी पढ़ें: सीजनल फ्लू, बुखार या खांसी-जुकाम से कैसे बचें? अपनाएं ये खास घरेलू नुस्खे
lifestyle https://ift.tt/3uktgEy

Corona Virus: कोरोना से ठीक होने के बाद भी रहें सचेत, पोस्ट कोविड जरूरी हैं ये 5 मेडिकल टेस्ट

कोरोना वायरस के इंफेक्शन से उबरने के बाद भी अपनी हेल्थ को बिल्कुल हल्के में ना लें. डॉक्टर्स कोरोना से ठीक होने वाले पेशेंट्स को भी कई जरूरी मेडिकल टेस्ट की सलाह दे रहे हैं ताकि उससे ये पता चल सके कि कोविड ने शरीर को कितना नुकसान पहुंचाया है. कोरोना से ठीक होने के बाद भी अगर आपको बॉडी में कोई परेशानी महसूस होती है या फिर आप शुगर, बीपी, हार्ट या किसी और तरह की मेडिकल कंडिशन के शिकार है तो ये 5 टेस्ट जरूर करायें.

1-एंटीबॉडी और सीबीसी टेस्ट
कोविड होने के बाद सबसे पहले एंटीबॉडी टेस्ट कराना जरूरी है. इस टेस्ट से पता चलता है कि आपकी बॉडी में किस लेवल पर एंटीबॉडी बने हैं. शरीर में एंटीबॉडी बनने में एक से दो हफ्ते लग सकते हैं. उसके बाद इस टेस्ट करा सकते हैं. दूसरा टेस्ट सीबीसी यानी कंपलीट ब्लड टेस्ट है. जिसमें शरीर में आरबीसी और डब्ल्यूबीसी का पता चलता है कि इन दोनों सेल पर कोविड ने क्या असर डाला ये टेस्ट से पता चलेगा.

2-बीपी और शुगर टेस्ट
कई बार कोविड के दौरान शरीर में क्लॉटिंग हो जाती है और इनफ्लेमेशन बढ़ जाता है. इसलिए कोविड के बाद ब्लड प्रेशर का लेवल और शरीर में ग्लूकोज का लेवल जानना जरूरी है. अगर किसी को डायबिटीज है या फिर कोलेस्ट्रोल की प्रॉब्लम है तो कार्डिक कॉम्पलिकेशन हो सकते हैं. इसलिये ये दोनों टेस्ट जरूर कराएं.

3- चेस्ट सीटी स्कैन
कोरोना वायरस सबसे ज्यादा लंग्स को डैमेज करता है. हालांकि कोरोना के इंफेक्शन के दौरान भी डॉक्टर चेस्ट का सीटी स्कैन कराते हैं लेकिन ठीक होने के बाद भी लंग्स पर कितना असर है. इसके लिए सीटी स्कैन या लंग्स फंक्शन टेस्ट जरूर कराएं.

4-हार्ट इमेजिन और कार्डिक स्क्रीनिंग
कोरोना वायरस शरीर के रेस्पिरेटरी सिस्टम पर अटैक करता है और जिन लोगों को हार्ट से संबंधित कोई बीमारी है, उनको तो हार्ट के टेस्ट जरूर कराने चाहिए. कई बार कोरोना से ठीक होने के बाद भी लोगों को चेस्ट में दर्द की शिकायत रहती तो उनको भी डॉक्टर हार्ट के टेस्ट कराने की सलाह दे सकते हैं.

5-न्यूरो फंक्शन टेस्ट
कोरोना होने पर मरीज का टेस्ट और स्मैल दोनों चले जाते हैं. हालांकि इंफेक्शन खत्म होने के बाद दोनों सेंस वापस आ जाते हैं लेकिन कई बार लोगों के महीने भर तक टेस्ट और स्मैल नहीं आते. इसके अलावा कोरोना होने पर डिजीनेस यानी हल्के चक्कर आने जैसी दिक्कत आती है. इसलिए कोरोना से सही होने पर न्यूरो फंक्शन टेस्ट कराना बेहतर है.

ये भी पढ़ें: कोविड-19 से रिकवर होने के बाद क्यों जरूरी है दिल की जांच?
lifestyle https://ift.tt/3uh0EvW

Covid-19: होम आइसोलेशन वाले मरीजों को CT Scan कराने की जरूरत नहीं, बढ़ सकता है कैंसर का खतरा

भारत में जिस तेजी के साथ कोरोना वायरस फैल रहा है, उसे देखते हुए लोगों के अंदर भय का माहौल भी पैदा हो रहा है. अचानक से हुई कई मौतों के बाद होम आइसोलेशन में ठीक हो रहे मरीजों के मन में भी दहशत पैदा हो गई है. कई लोग जो ठीक हो गए हैं उन्हें भी लगता है कि कहीं इस वायरस ने हमारे शरीर के अंदर कोई डैमेज तो नहीं कर दिया. ऐसे में कई लोग बिना डॉक्टर की सलाह के भी अपना सीटी स्कैन या एक्स-रे करवा रहे हैं.

होम आइसोलेशन के मरीजों को CT स्कैन की जरूरत नहीं

आपको बता दें दिल्ली एम्स के डायरेक्टर (AIIMS Director) रणदीप गुलेरिया ने एक प्रेस कांफ्रेंस की, जिसमें उन्होंने बताया कि होम आइसोलेशन के मरीजों को CT स्कैन कराने की जरूरत नहीं है. अगर आपको कोरोना के हल्के लक्षण हैं तो आपको CT स्कैन नहीं करवाना चाहिए. एक सीटी स्कैन 300 एक्स-रे के बराबर है. ऐसे में बार-बार CT स्कैन करावाने से कैंसर का खतरा भी बढ़ जाता है.

उन्होंने कहा कि खासतौर से यंग लोगों को बार-बार CT स्कैन करावाने से बचना चाहिए. CT स्कैन, बायो-मार्कर्स डॉक्टर की सलाह पर ही करावाएं. अगर आपको फिर भी लग रहा है तो आप पहले चेस्ट एक्स-रे करावा लें, उसके बाद अगर आपका डॉक्टर कहता है तो आप CT स्कैन कराएं. इसके अलावा एम्स के डायरेक्टर का कहना है कि कोरोना के हल्के लक्षण होने पर स्टेरॉयड ना लें. अगर आपको हल्के लक्षण हैं और बुखार नहीं है तो पैनिक होने की जरूरत नहीं है.’

CT स्कैन से बढ़ सकता है कैंसर का खतरा

डॉ. गुलेरिया का कहना है कि आजकल बहुत ज्यादा लोग सीटी स्कैन करा रहे हैं. जब सीटी स्कैन की जरूरत नहीं है तो उसे कराकर आप खुद को नुकसान ज्यादा पहुंचा रहे हैं. इसकी वजह है कि आप खुद को रेडिएशन के संपर्क में ला रहे हैं. जिससे कैंसर होने की संभावना बढ़ सकती है.

वायरस का म्यूटेंट कोई भी हो कोविड उपयुक्त व्यवहार रखें

एम्स के डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया का कहना है कि होम आइसोलेशन में रहने वाले लोग अपने डॉक्टर से संपर्क करते रहें. अगर आपका ऑक्सीजन लेवल 93 या उससे कम हो रहा है, बेहोशी छा रही है या सीने में दर्द हो रहा है तो ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. कोरोना वायरस का म्यूटेंट कोई भी हो हमें कोविड के सभी नियमों का पालन करना है. इसमें ट्रीटमेंट प्रोटोकॉल वही हैं.

दरअसल, पिछले कुछ समय में ऐसे कई मामले सामने आए हैं जिसमें लोगों के लंग्स में अचानक से काफी तेजी से संक्रमण हुआ है. कोरोना के कई मरीजों की हार्ट फेल होने से मौत हुई है. इसके अलावा मल्टी ऑर्गन फेल्योर के भी कई केस सामने आएं हैं. यही वजह है कि कोरोना के होम आइसोलेशन वाले मरीजों के अंदर भी एक डर बैठ गया है. अब पहले से काफी ज्यादा लोग सीटी स्कैन या चेस्ट एक्स-रे करवा रहे हैं. हालांकि एम्स के डायरेक्टर का कहना है कि होम आइसोलेशन में ठीक हो रहे मरीज को इसकी जरूरत नहीं है.

ये भी पढ़ें: Corona Virus से संक्रमित होने पर इन बातों का रखें ख्याल, तेजी से होगी रिकवरी
lifestyle https://ift.tt/2QJXr9X