Tuesday, May 4, 2021
Mangalvar Puja: आज मंगलवार के दिन इस शुभ मुहूर्त में करें बजरंगबली की पूजा, मिलेगी हनुमान जी की कृपा
BajarangBali Puja: हिंदू धर्म शास्त्रों में मंगलवार का दिन श्रीराम भक्त हनुमान जी को समर्पित है. इसके अलावा शनिवार का दिन भी शनिदेव के साथ हनुमान जी को भी समर्पित है.  मंगलवार के दिन भगवान हनुमान का पूजन करने से भक्त पर उनकी कृपा होती है और भक्त को आशीर्वाद मिलता है. इससे भक्त की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. मंगलवार के दिन सूर्योदय और सूर्यास्त के समय हनुमानजी की पूजा करने से विशेष लाभ मिलता है. आज 04 मई 2021 दिन मंगलवार को सूर्योदय सुबह 05 बजकर 41 मिनट और सूर्यास्त शाम 6 बजकर 63 मिनट पर होना है.
पूजा-विधि: मंगलवार (Tuesday) हनुमान जी का शुभ दिवस है. इस दिन भक्त सुबह उठकर सूर्योदय के पहले ही स्नानादि करके साफ वस्त्र पहनकर पूजा स्थल पर बैठें. घर के ईशान कोण में हनुमान जी का चित्र स्थापित करें. भक्त को लाल वस्त्र पहन कर पूजा करना चाहिए. उसके बाद पुष्प अक्षत धूप-दीप, नैवेद्य आदि समर्पित करें. इसके बाद मंगलवार का पाठ करें. फिर हनुमान चालीसा और सुंदर कांड का पाठ करें. उसके बाद आरती करें और भोग लगाएं. उसके बाद प्रसाद बांटकर खुद भी प्रसाद ग्रहण करें . व्रत में केवल एक बार शाम को भोजन करना चाहिए.
ऐसी मान्यता है कि लगातार 21 मंगलवार को व्रत रखकर बजरंग बली की पूजा करने से हनुमान जी का विशेष लाभ प्राप्त होता है. हनुमान जी (Hanuman Ji) की पूजा-अर्चना करने से जीवन में सभी प्रकार की बाधाएं दूर हो जाती हैं.
<a href="https://ift.tt/2Rlr9C3 Ashtami 2021: आज है शीतला अष्टमी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और व्रत का महत्व
महत्त्व
<a href="https://ift.tt/3vGFpEg 2021: कालाष्टमी व्रत आज, भूलकर भी न करें ये काम नहीं तो नाराज हो जायेंगें भगवान कालभैरव
lifestyle https://ift.tt/3nJjRnA
कोरोना संकट: बेवजह CT Scan कराने से बचें..हो सकता है कैंसर का खतरा!
ऐसे वक्त में जब कोरोना देश के लिए सबसे बड़ा संकट बना हुआ है. रोज कई की जान जा रही है. तो ऐसे में कोरोना से बचने के लिए क्या करना चाहिए. कोरोना से जुड़ी वो कौन सी गलतियां हैं. जिन्हें आपको नहीं करना चाहिए. यही बता रहे हैं देश के सबसे बड़े अस्पताल दिल्ली एम्स के डायरेक्टर डॉक्टर रणदीप गुलेरिया.
lifestyle https://ift.tt/3b2GMVY
Monday, May 3, 2021
Corona Virus से संक्रमित होने पर इन बातों का रखें ख्याल, तेजी से होगी रिकवरी
कोरोना वायरस तेजी से लोगों को अपनी गिरफ्त में ले रहा है. ऐसे में अगर आप संक्रमित हो गए हैं तो आपको बहुत ध्यान रखने की जरूरत है. सबसे पहले कोरोना के लक्षण दिखने के बाद से ही आप खुद को आइसोलेट कर लें. इसके बाद आप अपना टेस्ट जरूर करवा लें. अगर आप संक्रमित हो गए हैं तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें खुद से दवा न खाएं. इसके अलावा आपको कुछ बातों का खास ख्याल रखना जरूरी है. कोरोना में आपको अपनी सुरक्षा का ख्याल रखते हुए न्यूट्रिशन, फिटनेस और पूरे हेल्थ पर भी पूरा ध्यान देने की जरूरत है.
हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि कोरोना के मरीज में 1-2 महीने तक कमजोरी रहती है. हालांकि आप अपने खान-पान से जल्दी रिकवरी में मदद कर सकते हैं. आपको जरूरी न्यूट्रिशन, फिटनेस और अपनी हेल्थ का खास ख्याल रखने की जरूरत है.
1- सुबह धूप लें- सुबह धूप में बैठने से आपको विटामिन D और एनर्जी मिलती है. इसलिए आपको हर रोज सुबह 30 मिनट तक धूप जरूर लेनी चाहिए. सुबह की धूप तेज भी नहीं होता आप चाहें तो धूप में हल्की फुल्की एक्सरसाइज या योगा कर सकते हैं.
2- प्राणायाम करें- अगर आप कोरोना से संक्रमित हुए हैं तो आपको धीरे-धीरे हल्के व्यायाम से शुरुआत करनी चाहिए. अपना ऑक्सीजन का स्तर सही रखने के लिए आप प्राणायाम कर सकते हैं. जिसमें अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, कपालभाति और भस्त्रिका प्राणायाम करने से बॉडी का ऑक्सीजन लेवल ठीक रहता है.
3- खाने पर ध्यान दें- कोरोना से रिकवरी के बाद शरीर में बहुत कमजोरी हो जाती है. ऐसे में आपको अपने खाने पीने का बहुत ख्याल रखने की जरूरत है. हर सुबह खजूर, किशमिश, बादाम और अखरोट जरूर खाएं. आप इन्हें भिगो कर खा सकते हैं. इसके अलावा ठीक होने के बाद ऐसा खाना खाएं जो हल्का और आसानी से पच जाए. खिचड़ी जैसा पौष्टिक आहार जरूर लें.
4- मोरिंगा का सूप- आप हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए मोरिंगा यानी सहजन का सूप पी सकते हैं. ये बहुत औषधीय गुणों से भरपूर होता है. इसमें कैल्शियम और फॉस्फोरस होता है. जिससे डिप्रेशन, घबराहट और थकान की समस्या भी दूर होती है.
5- जीरा, धनिया और सौंफ की चाय- कोरोना से रिकवर होने पर आपको दिन में दो बार जीरा, धनिया और सौंफ से बनी चाय पीनी चाहिए. इससे खून साफ होता है और तनाव भी दूर होता है. इससे हमारी पाचन क्रिया भी सही रहती है. खाना खाने के एक घंटे बाद पानी पीना चाहिए. इसके अलावा आप इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आप हर्बल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
lifestyle https://ift.tt/3gWHGHh
Corona Virus Recovery: कोविड-19 से रिकवर होने के बाद क्यों जरूरी है दिल की जांच?
भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर काफी खतरनाक साबित हो रही है. अब तक हजारों लोगों की जान जा चुकी है. कोरोना से संक्रमित लोगों में कुछ की स्थिति काफी खराब है जबकि काफी लोग हल्के संक्रमित होने पर होम आइसोलेशन में रहकर ही ठीक हो रहे हैं. करीब 80 प्रतिशत लोग घर पर रहकर ही ठीक हो जा रहे है. हालांकि ऐसे लोगों को रिकवरी के बाद अपने लंग्स और हार्ट का चेकअप जरूर करवा लेना चाहिए.
ऑक्सफोर्ड जर्नल के एक हालिया अध्ययन में इस बात का खुलासा किया गया है कि कोरोना वायरस के दीर्घकालिक दुष्प्रभाव लोगों के अंदर देखने को मिल रहे हैं. गंभीर रूप से कोविड संक्रमित लोगों में से करीब 50 प्रतिशत लोगों में हार्ट की समस्या पैदा होने के प्रमाण मिले हैं. ऐसे लोगों को कई महीनों बाद हार्ट से जुड़ी समस्याएं हो रही हैं.
ऐसे में कोविड-19 से रिकवर हुए मरीजों को उनके दिल की जांच करवाना जरूरी है. विशेषज्ञों के अनुसार, COVID-19 संक्रमण शरीर में सूजन को ट्रिगर कर सकता है, जिससे हृदय की मांसपेशियों का कमजोर होना, हार्ट में क्लॉटिंग और हार्टबीट असमान्य होने के संकेत मिले हैं. ऐसे लोगों में हार्ट अटैक का खतरा भी काफी बढ़ रहा है. खासतौर से जो लोग पहले से हार्ट के मरीज हैं उन्हें ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है. कोविड से उनके शरीर को ज्यादा नुकसान हो सकता है.
हार्ट अटैक के लक्षण
-सांस लेने में तकलीफ
-कमजोरी या थकान
-टखनों और पैरों में सूजन
-दिल की धड़कन तेज होना
-लगातार खांसी आना
-भूख में कमी होना
अगर आपको इनमें से कोई भी लक्षण नजर आए तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. अगर आप कोरोना से संक्रमित हुए हैं तो अपना हार्ट का चेकअप जरूर करवा लें.
ये भी पढ़ें: कोविड-19 के बाद कमजोरी पर कैसे पाएं काबू? तेजी से ठीक होने के लिए करें ये उपाय
lifestyle https://ift.tt/3xHWVd4
Corona Virus की रिपोर्ट निगेटिव आने पर भी दिख रहे हैं लक्षण तो न करें नजरअंदाज, तुरंत करें ये काम
भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. ऐसे में लोगों को शरीर में कोविड-19 के हल्के लक्षणों से लेकर गंभीर लक्षण तक नजर आ रहे हैं. अगर आपको कोविड के हल्के लक्षण दिख रहे हैं तो ऐसे लोग घर पर आइसोलेशन में रहकर भी ठीक हो रहे हैं. जबकि गंभीर मरीजों को हॉस्पिटल जाना पड़ रहा है. कई लोगों को कोरोना के हल्के लक्षण दिख रहे हैं और टेस्ट रिपोर्ट भी नेगेटिव आ रही है. एक रिपोर्ट में भी ये कहा गया है कि कुछ लोगों को कोरोना के लक्षण होने के बावजूद भी टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आ रही है.
आपको बता दें आरटी-पीसीआर टेस्ट सबसे भरोसेमंद टेस्ट है. ये टेस्ट वायरस का पता लगाने में काफी प्रभावी हैं, लेकिन फिर भी इसे 100 प्रतिशत सटीक नहीं माना जा सकता. दरअसल रिपोर्ट कई बातों पर निर्भर करती है. अगर आप कोविड-19 पॉजिटिव है और दूसरी बार टेस्ट कराने पर आपकी रिपोर्ट निगेटिव आ रही है लेकिन फिर भी आपको कोरोना के लक्षण है तो आपको सतर्क होने की जरूरत है. अगर आपके शरीर में कोरोना के लक्षण हैं और रिपोर्ट निगेटिव है तो आपको सबसे पहले अपने आपको आइसोलेट करने की जरूरत है.
इन लक्षणों को मॉनिटर करें
1. सूंघने और स्वाद लेने की शक्ति का वापस नहीं आना.
2. गले की खराश और खांसी होना.
3. बुखार आना.
4. गले की सर्दी का लगातार बने रहना.
5. थकान महसूस होना.
लक्षण होने पर भी रिपोर्ट निगेटिव क्यों आती हैं?
ऐसे कई लोग हैं जिन्हें कोरोना के लक्षण दिखाई देते हैं, लेकिन आरटी-पीसीआर टेस्ट में निगेटिव रिपोर्ट आती है. रिसर्च में कहा गया है कि आरटी-पीसीआर टेस्ट में कोविड-19 के सही नतीजे आते हैं लेकिन कभी-कभी रिपोर्ट निगेटिव भी आ सकती है, जो वास्तव में खतरनाक हो सकती है. दरअसल कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद संक्रमित व्यक्ति दूसरे लोगों के संपर्क में आता है और वायरस को तेजी से फैलाता है. एक रिपोर्ट में कहा गया है-
1- नाक या गले से सैंपल लेते वक्त सैंपल लेने का तरीका गलत हो सकता है.
2- इसके अलावा वायरस को सक्रिय रखने के लिए जरूरी तरल की मात्रा की वजह से भी निगेटिव रिपोर्ट आ सकती है.
3- इसके अलावा शरीर में कई बार वायरल लोड बहुत कम होता है, जिसकी वजह से निगेटिव रिपोर्ट आ जाती है.
कोरोना के लक्षण होने और रिपोर्ट निगेटिव आने पर ये सावधानियां बरतें
1- घर के बाकी सदस्यों से खुद को दूर रखें. लक्षण खत्म होने तक खुद को आइसोलेट रखें.
2- ऑक्सीमीटर से ऑक्सीजन और थर्मामीटर से लगातार बुखार चेक करते रहें.
3- नियमित रूप से भाप लें और गरारे करें.
4- फिर से टेस्ट कराना चाहते हैं तो डॉक्टर सलाह देते हैं कि पहले टेस्ट के 3-4 दिनों बाद दोबारा टेस्ट करें.
ये भी पढ़ें: क्या आप कोविड-19 को मात दे चुके हैं? जानिए ये टेस्ट आपको क्यों करवाने चाहिए
lifestyle https://ift.tt/3nGPH4v
Health Tips: शरीर में ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने के लिए खुलकर हंसें, जानिए लाफिंग थेरेपी के फायदे
कोरोना से संक्रमित लोगों में ऑक्सीजन की कमी हो रही है. ऐसे में लोग परेशान हो रहे हैं. लोगों में तनाव और डर काफी बढ़ गया है. इसी डर और तनाव की वजह से लोगों की इम्यूनिटी भी कमजोर हो रही है. ऐसे में अगर आपको कोरोना को मात देनी है तो इसके लिए डर निकालकर आपको हंसना और मुस्कुराना चाहिए. जी हां हंसी न सिर्फ हमारी लाइफ को हैप्पी बनाने लिए जरूरी है बल्कि हंसी के ठहाकों से हमारी सेहत भी इंप्रूव होती है.
हंसने से हमारे शरीर में ऑक्सीजन लेवल भी बढ़ता है. इतना ही नहीं आप खुश रहकर, हंसकर कोरोना जैसी महामारी को भी मात दे सकते हैं. हंसने से शरीर की इम्यूनिटी भी बढ़ सकती हैं. यहां तक कि तनाव को मात देने के लिए भी हंसना जरूरी है. हंसने से ऑक्सीजन लेवल बढ़ता है. इसके अलावा कई दूसरे फायदे भी हैं आइये जानते हैं.
हंसने के फायदे
ऑक्सीजन लेवल बढ़ता है- कई रिसर्च में पाया गया है कि हंसने में हमारा शरीर गहरी सांस लेने और छोड़ने की एक्सरसाइज करता है. इससे बॉडी में ऑक्सीजन का सही संचार होता है. हंसने से हमारे शरीर में ऑक्सीजन लेवल ठीक रहता है और पूरा दिन एनर्जेटिक महसूस करते हैं.
ब्लड प्रेशर नॉर्मल रहता है- दरअसल, हंसने का संबंध हमारे शरीर के ब्लड सर्कुलेशन से भी है. कई रिसर्च में इस बात का खुलासा हुआ है कि जो लोग खुलकर हंसते हैं उनका ब्लड प्रेशर दूसरे लोगों से ज्यादा अच्छा रहता है. इसलिए हमें खुलकर हंसना चाहिए.
इम्यूनिटी बढ़ती है- कोरोना के इस दौर में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं कर रहे हैं. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि हंसने से इम्यूनिटी भी बढ़ती है. जिससे शरीर को रोगो से लड़ने की ताकत मिलती है. हंसने से शरीर में एंटी-वायरल और संक्रमण को रोकने वाली कोशिकाएं बढ़ती हैं.
दर्द में आराम मिलता है- हंसने से कई तरह के दर्द में आराम पड़ता है. जैसे स्पोंडलाइटिस या कमर के दर्द में भी आराम पड़ता है. लाफिंग थेरेपी से दर्द में राहत मिलती है. इतना ही नहीं, अगर आप 10 मिनट तक ठहाके लगाते हैं तो आपको दर्द से राहत या आसानी से नींद आ सकती है.
सकारात्मक सोच रहेगी- हंसने से शरीर में इन्डोर्फिन हार्मोन बनता है जिससे पूरे शरीर को सुख, सकारात्मकता और अच्छा एहसास होता है. इस हार्मोन से मूड फ्रेश होता है.
तनाव कम होता है- लाफिंग थेरेपी से मानसिक और शारीरिक समस्याओं से भी बचाव होता है. हंसना आपके लिए बहुत जरूरी है. इससे डिप्रेशन भी दूर रहता है. खुलकर हंसने से सारा स्ट्रेस कम हो जाता है. इससे आप तनावमुक्त रह सकते हैं.
ये भी पढ़ें: सेहत के लिए फायदेमंद होने के बावजूद हो सकता है तरबूज का साइड-इफेक्ट्स, जानिए कैसे
lifestyle https://ift.tt/2QIOJc0
सोने से पहले गैस की समस्या से रहते हैं परेशान? जानिए क्या है गैस बनने की वजह और उसके उपाय
अगर आपको अक्सर रात को सोते वक्त बेचैनी महसूस होती है, ठीक से नींद नहीं आती, पेट फूलता है तो समझ जाइए कि आपको गैस की समस्या से ऐसा हो रहा है. दरअसल, गैस की समस्या आपको बहुत असहज बना देती है. जब तक ये गैस पास नहीं होती ठीक से नींद नहीं आ सकती. ज्यादा गैस बनने से पेट में दर्द भी हो सकता है. इसके अलावा आपको पेट में जलन भी महसूस हो सकती है. दिन के मुकाबले रात को खाना खाने के बाद या सोते वक्त लोगों को ज्यादा गैस बनती है. इसके पीछे कई वजह हैं. तो आइए जानते हैं रात के वक्त गैस बनने के तीन प्रमुख कारण कौन-कौन से हैं और कैसे उनसे बचाव किया जा सकता है.
रात को गैस बनने का कारण
1- वैसे तो शरीर में गैस बनना सामान्य है. पेट में खाना पचाने वाले स्वस्थ बैक्टीरिया पूरे दिन हमारे पाचन तंत्र में गैस बनाने का काम करते हैं. जिसमें से कुछ गैसों को बैक्टीरिया अवशोषित कर लेते हैं. जबकि कुछ को फार्टिंग और रबिंग से शरीर से बाहर निकाल दिया जाता है. खाना खाने के बाद जब उसे पचाने का काम शुरू होता है तो पेट में तेजी से गैस बनती है. ऐसे में अगर आपने कुछ हैवी खाना खाया है तो ज्यादा गैस बनने लगती है. अगर आप रात में ज्यादा खाना खाते हैं तो भी आपको गैस बनने की समस्या ज्यादा परेशान कर सकती है.
2- खाने को अच्छी तरह से पचाने में स्वस्थ आंत के बैक्टीरिया को करीब 6 घंटे लगते हैं. आप लंच सहित पिछले 6 घंटों में जो कुछ भी खा चुके हैं, उसकी वजह से भी आपके पेट में गैस बन सकती है. फिर चाहे आपने रात में खाना कितना भी हल्का क्यों न खाया हो. आपको रात में सोते वक्त पेट फूलने का अहसास हो सकता है.
3- रात में गैस बनने के पीछे एक और वजह है हाई-फाइबर फूड. हाई फाइबर वाला खाना पचने में समय लेता है और गैस भी बनाता है. आप रात को खाने में बीन्स, मटर, फल, सब्जियां, और साबुत अनाज न खाएं. हालांकि पाचन के लिए ये खाना अच्छा रहता है लेकिन इन्हें पचाने में काफी वक्त लगता है तो कोशिश करें इन चीजों को रात को न खाएं.
रात को गैस से बचने के लिए क्या करें?
1- रात को सोने से पहले और खाना खाने के बाद कम से कम 20 मिनट जरूर टहलें. खाना खाने के तुरंत बाद सो जाना स्वास्थ्य के लिहाज से ठीक नहीं है. अगर आपको अच्छी नींद चाहिए तो खाना खाने के बाद रोज टहलने की आदत बना लें.
2- खाने को पचाने में पानी सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. दिन भर में आपको कम से कम 10-12 ग्लास पानी जरूर पीना चाहिए. खाने को पचाने और पोषक तत्वों के बेहतर अवशोषण के लिए पर्याप्त पानी पिएं. कम पानी पीने से रात को गैस की समस्या बढ़ सकती है.
3- खाने के बीच का अंतर सही होना चाहिए. दो मील के बीच ज्यादा अंतर होने से या कम अंतर होने से भी गैस की समस्या होने लगती है. खाने के बीच ज्यादा अंतर होने से भी तेजी से गैस बनने लगती है. इससे बचने के लिए अपने खाने के बीत कुछ न कुछ सुपाच्य खाते रहें.
ये भी पढ़ें: कच्चा टमाटर खाना या उसका जूस पीना करता है इम्यूनिटी को मजबूत
lifestyle https://ift.tt/33cIhwu