Saturday, May 1, 2021
ये है Nushrat Bharucha का डाइट प्लान, इस तरह रखती हैं खुद को फिट

Diet Plan- बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा (Nusrat Bharucha) ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ से की थी. इसके बाद कई फिल्मों में नुसरत ने अपनी एक्टिंग से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. नुसरत अपनी फिटनेस को लेकर भी काफी ध्यान रखती हैं. वो जमकर वर्कआउट और डाइट करती हैं. दिन भर आप क्या खाते हो और कितना वर्कआउट करते हो ये आपकी हेल्थ और फिटनेस पर बहुत असर डालता है. नुसरत ने अपना डाइट प्लान शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपना पूरा रूटीन शेयर किया है. जानते हैं उनका फिटनेस सीक्रेट...

दिन की शुरुआत- एक्ट्रेस नुसरत भरूचा अपने दिन की शुरुआत में गर्म पानी में एप्पल साइड विनेगर डालकर पीती हैं. अगर ये नहीं होता तो वो गर्म पानी और नींबू या गर्म पानी में कोलेजिन डालकर पीती हैं.

सेलिब्रिटी न्यूट्रीशियनिस्ट निखिल वत्स के मुताबिक, 'नुसरत भरुचा की डाइट काफी हद तक बैलेंस डाइट है जो शरीर को सही मात्रा में प्रोटीन, फैट और कार्बोहाइड्रेट देने में सक्षम है. सुबह उठकर एप्पल साइड विनेगर पानी में मिलाकर पीने से आपके इंसुलिन लेवल को ड्राप करने में काफी हेल्प मिलती है. इसके अलावा ये हमारे डायजेशन सिस्टम का पीएच लेवल बैलेंस करने में काफी हेल्प करता है. जिन लोगों को एसिडिटी की समस्या होती है उन्हें ये सुबह एप्पल साइड विनेगर जरूर पीना चाहिए.’

ब्रेकफास्ट- नाश्ते में नुसरत फ्रूट्स, ओट्स और बादाम मिल्क के साथ बनी स्मूदी पीती है या फिर घर का बना उपना या इडली खाना पसंद करती हैं. नुसरत को अपनी मां के हाथ का बना उपमा बहुत पसंद है.

मॉर्निंग स्नैक- मॉर्निंग स्नैक में क्रेकर्स, सीड क्रेकर्ड, ब्राउन ब्रेड के साथ एवकाडो मैश सेंडविच या फिर क्रेकर्स विथ हमस और साल्सा के साथ लेती हैं. इसके अलावा उन्हें प्रोटीन कुकीज भी बहुत पसंद हैं.

लंच- दोपहर के खाने में नुसरत एक मल्टीग्रेन आटे से बनी रोटी या रागी और बाजरा की रोटी खाती हैं. खान में मां के हाथ की बनी सब्जी, एक कटोरी दाल और खीरा, गाजर, टमाटर का सलाद खाती हैं.

ब्रेवरेज- नुसरत को जूस काफी पसंद है. वो सभी तरह के जूस पीती हैं, जिसमें मिक्स फ्रूट्स जूस और ग्रीन वेजिटेबल जूस भी लेती है.

डिनर- नुसरत ने हाल ही में नॉनवेज छोड़ा है. अब वो सिर्फ वेजिटेरियन फूड ही लेती हैं. रात के खाने में वो टोफू या पनीर सेलेड खाती हैं. जिसमें मशरूम, बॉक चॉय और ब्रॉकली के साथ वो इसे तैयार करती हैं. इसके अलावा ग्रीन कैप्सिकम, यलो केप्सिकम और ग्रीन वेजिटेबल डालकर सलाद तैयार करती हैं. रात को खाने में नुसरत रोटी, दाल या चावल नहीं खाती.

सेलिब्रिटी न्यूट्रीशियनिस्ट निखिल वत्स के मुताबिक ‘अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो रात में आपको पनीर या टोफू खाना चाहिए. कार्ब्स आपके फेट बर्निंग हार्मोन को ट्रिगर करने का काम करते हैं. जो कि इंसुलिन है. वेजिटेबल सूप अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए. वेजिटेबल से आपको सभी विटामिन्स, मिनिरल्स मिलते हैं और साथ ही इससे कई बीमारियां जैसे डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और कॉलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल रहता है.’

स्वीट- नुसरत को वैसे तो हर तरह की स्वीट पसंद है. लेकिन चीज केक, ब्राउनी उन्हें हमेशा पसंद आती है.

मंचिंग फूड- नुसरत अपने साथ मंचिंग के लिए रोस्टेड ड्राइफ्रूट्स रखती हैं. जब भी उन्हें भूख लगती है वो ड्राइफ्रूट्स खा लेती हैं. इससे भूख भी शांत हो जाती है और हेल्थ के लिए भी ड्राइफ्रूट्स काफी अच्छे हैं. इसके अलावा प्रोटीन बार और कुकीज भी उन्हें काफी पसंद हैं.

ये भी पढ़ें: Covid-19 Isolation में तनाव कम करने के लिए अभिनेत्री भाग्य श्री ने शेयर किए टिप्स
lifestyle https://ift.tt/3nEvWud
Health Tips: वजन घटाने के लिए करी पत्ते का जूस है फायदेमंद, कम हो जाएगी चर्बी

भारतीय खाने में धनिया के बाद अगर किसी चीज का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है तो वो है करी पत्ता. मराठा और साउथ इंडियन खाने में करी पत्ता सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है. करी पत्ता खाने का स्वाद तो बढ़ाता ही है और इसका कई तरह के रोगों के इलाज के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है. खाली पेट करी पत्ता खाने से बहुत सारे फायदे मिलते हैं. डायबिटीज के मरीजों के लिए करी पत्ता रामबाण इलाज है.

नियमित रूप से करी पत्ता खाने से शरीर में जमा एक्स्ट्रा फैट से छुटकारा मिलता है और वजन कम करने में आपकी मदद करता है. दरअसल, करी पत्ता पोषक तत्वों से भरपूर होता है. ये हमारे पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद है. ब्लड प्रेशर कंट्रोल, मोटापा कम करने, बालों की समस्या जैसी कई बीमारियों में करी पत्ते का इस्तेमाल किया जाता है. इसके अलावा करी पत्ता हमारे पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाता है. जिससे हमारे शरीर में फैट कम बनता है और वजन कम होने लगता है. अगर आप रोज सुबह करी पत्ते का जूस या चाय पीते हैं तो इससे आसानी से वजन कम हो जाएगा. आइए जानते हैं करी पत्ता जूस के फायदे और बनाने का तरीका.

करी पत्ता के जूस के फायदे

पाचन में सुधार- अगर हमारा पाचन तंत्र सही से काम करता है तो शरीर पर फैट जमा नहीं होता और वजन भी कम हो जाता है. करी पत्ता खाने से हमारे पाचन तंत्र में सुधार होता है, जिससे गैस और अपच की समस्या नहीं होती. इसके अलावा करी पत्तों को खाने से आंतों को भी फायदा होता है. जिससे हमारा पेट स्वस्थ रहता है. ये सभी चीजें वजन कम करने के लिए बहुत कारगर हैं.

बॉडी को डिटॉक्स- रोजाना करी पत्ता खाने से आपका शरीर नेचुरली डिटॉक्स हो जाता है. करी पत्ता चबाने से शरीर की सफाई होती है और हानिकारक विषाक्त पदार्थ शरीर से बाहर निकल जाते हैं. करी पत्ता कैलोरी बर्न करने का काम भी तेजी से करता है. इसके अलावा बॉडी पर फैट जमा होने से बचाता है. रोज सुबह करी पत्ते के जूस या चाय पीने से आपका एनर्जी लेवल और मेटाबॉलिज्म दोनों बढ़ते हैं.

चर्बी घटाने में असरदार- वजन कम करने में करी पत्ता सबसे ज्यादा असरदार है. वेट लॉस करने के लिए करी पत्ता एक कैटिलिस्ट यानी मुख्य स्रोत के तौर पर काम करता है. इसमें एल्कालॉइड होते हैं, जिसमें मोटापा और लिपिड कम करने वाले गुण पाए जाते हैं. करी पत्ता खाने से कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड के लेवल में भी कमी आती है जिससे वजन कम हो जाता है. साथ ही करी पत्ता खाने से ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल रहता है. कहते हैं शरीर में रक्त शर्करा का स्तर वजन बढ़ाने और वजन घटाने दोनों असर डालता है.

घर पर कैसे बनाएं करी पत्ते का जूस
⦁ करी पत्ते लें और उन्हें थोड़े से पानी में उबालें.
⦁ थोड़ी देर बाद गैस तेज कर दें और इसे थोड़ा और उबलने दें.
⦁ अब इसमें शहद और नींबू का रस मिलाएं
⦁ अब इसे जूस या चाय की तरह गर्मागरम पी लें.
⦁ रोज इस जूस को पीने से पाचन तंत्र को बहुत फायदा मिलेगा.
⦁ इस जूस को खाली पेट पीने की कोशिश करें. तभी आपको इसका असर नजर आएगा.
⦁ आप एक्सरसाइज करने से 30 मिनट पहले इस जूस को पी सकते हैं.

ये भी पढ़ें: वजन घटाना है तो जरूर खाएं ये 5 फल, सेहत के लिए हैं फायदेमंद
lifestyle https://ift.tt/3e6Q7hm
Health Tips: खून साफ करेंगी ये पांच ड्रिंक्स, कई औषधीय गुणों से हैं भरपूर

खून से हमारा पूरा शारीरिक सिस्टम चलता है. शुद्ध खून ही हमारे जीवन का आधार है. खून के हमारे शरीर में सभी अंगों तक ऑक्सीजन और पोषक तत्व पहुंचाता है. बॉडी में हार्मोन्स भी खून से ही पैदा होते हैं. इसलिए अगर आपके खून में कोई खराबी है किसी तरह की कोई गड़बड़ी पाई जाती है, तो इसका असर पूरे शरीर पर पड़ता है.
अक्सर हम जो भी खाना खाते हैं उसमें कई ऐसे तत्व भी मौजूद होते हैं जो हमारे शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं. ये तत्व हमारे शरीर के लिए किसी काम के नहीं होते. ऐसे तत्वों को टॉक्सिन्स कहते हैं. समय समय पर हमें ऐसे टॉक्सिन्स को बाहर निकालते रहना चाहिए. यहां हम आपको कुछ बड़े ही आसान से उपाय बता रहे हैं जिससे आप अपने खून को साफ कर सकते हैं.

दरअसल, खून में मौजूद टॉक्सिन्स यानी गंदगी को साफ करना बहुत आसान है. रोज के खाने पीने में शामिल कई सब्जियों और जड़ी बूटियों में खून साफ करने के खास गुण पाए जाते हैं. जिनका इस्तेमाल करने से आपका खून साफ हो जाएगा और आपका शरीर स्वस्थ रहेगा. आइए जानते हैं वो कौन सी सब्जियां हैं और उन्हें कैसे इस्तेमाल करना है.

सब्जियों से बनाएं स्मूदी
ऐसी कई सब्जियां है जिनके वैज्ञानिक प्रयोग के बाद पता चला है कि इन सब्जियों में खून साफ करने के गुण हैं. पालक, चुकंदर, लहसुन, अदरक, ब्रोकली जैसी हरी सब्जियां आपका खून साफ करती हैं. आप इन सब्जियों को उबाल कर खा सकते हैं या फिर मिक्स करके स्मूदी तैयार कर सकते हैं. स्मूदी बनाने के लिए आप थोड़ी-थोड़ी मात्रा में सभी सब्जियां लें. अब आधा ग्लास पानी डालकर ग्राइंडर में पीस लें. अगर पीने में स्वाद अच्छा नहीं लग रहा तो आप इसमें थोड़ा सा काला नमक और नींबू भी डाल सकते हैं. खून साफ करने के लिए शानदार ड्रिंक तैयार है. आप इसे हफ्ते में कम से कम 2 बार जरूर पीएं.

धनिया और पुदीने की चाय
आपको ये जानकर आश्चर्य होगा कि हर सब्जी में पड़ने वाला हरा धनिया कितना गुणकारी है. हरा धनिया खून साफ करने में भी अहम है. इसके अलावा पुदीना भी पेट संबंधी बीमारियों के लिए फायदेमंद होता है. ज्यादातर घरों में धनिया पुदीने का इस्तेमाल रोजाना किया जाता है. लेकिन अगर आपको खून साफ करना है तो आप धनिया और पुदीने की पत्तियों की चाय बनाकर पिएं. इसके लिए आप किसी बर्तन में 1 ग्लास पानी लें उसमें थोड़ी सी पुदीने की पत्तियां और धनिया की पत्तियां अच्छी तरह धोकर कर डाल दें. अब इसे 10 मिनट तक उबालने दें. बाद में पानी को छानकर गुनगुना चाए के जैसा पिएं. अगर आप धनिया पुदीने की चाय सुबह सुबह पीते हैं तो इसका फायदा सबसे ज्यादा होगा.

तुलसी के पत्तों की चाय
तुलसी की पत्तियां नैचुरल डिटॉक्स का काम करती हैं. इसके अलावा तुलसी के पत्तों में एंटीबैक्टीरियल और एंटी वायरल गुण भी होते हैं. अगर आप रोजाना तुलसी की 8-10 पत्तियों को चबाकर खाते हैं तो इससे आपके खून में मौजूद गंदगी साफ हो जाती है. इसके अलावा आप सुबह शाम जब भी चाय पिएं, उसमें तुलसी के पत्ते जरूर डालें. ऐसी चाय आपको रोगों से दूर रखेगी. अगर आपको खून साफ करने के लिए तुलसी की चाय बनानी है तो आप एक ग्लास पानी में 10-15 तुलसी की पत्तियां डालकर करीब 10 मिनट तक पकाएं. अब इस पानी को छानकर चाय की तरह पिएं. इसमें किसी भी तरह की शुगर का इस्तेमाल न करें तो ज्यादा फायदेमंद होगा.

खाने में नींबू का इस्तेमाल करें
नींबू से विटामिन सी मिलता है. नींबू में मौजूद एसिडिक गुण आपके खून की गंदगी को भी साफ करते हैं. इसके अलावा भी नींबू में कई प्राकृतिक और औषधीय गुण पाए जाते हैं. अगर आप रोज एक ग्लास नींबू पानी पीते हैं तो इससे आपका खून साफ होता है. खून में मौजूद खराब टॉक्सिन्स टॉयलेट के जरिए बाहर निकल जाते हैं. इसलिए रोज सुबह उठकर खाली पेट एक ग्लास गुनगुने पानी में आधा नींबू का रस घोलकर पिएं. इससे आपका खून तो साफ होगा ही साथ ही आपको विटामिन सी भी भरपूर मात्रा में मिल जाएगी. रोज सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने से आपका वजन भी कम हो जाएगा.

अदरक और गुड़ वाली चाय पिएं
गुड़ और अदरक के कई फायदे हैं. गुड़ पेट साफ करने के अलावा खून भी साफ करता है. गांवों में गुड़ और पानी पीने का चलन होता है. इसके अलावा रात को खाना खाने के बाद गुड़ खाने से भोजन अच्छी तरह पचता है. गुड़ शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स को बाहर निकाल देता है. खून साफ करने के लिए आपको गुड़ और अदरक की चाय पीनी चाहिए. इसके लिए 1 बड़े कप पानी में थोड़ी सी अदरक घिसकर या कूटकर डालें और एक छोटा टुकड़ा गुड़ का डालें. इसे 5-6 मिनट पकाएं और फिर छानकर पी लें. ये सर्दी जुकाम में भी बहुत फायेदमंद है. कोशिश करें अगर कहीं से देसी गुड़ मिल जाए नहीं तो बाजार में मिलने वाले गुड़ का ही इस्तेमाल करें.

ये भी पढ़ें: हार्ट, पेट और सांस के मरीजों के लिए रामबाण है लहसुन, ये हैं अचूक फायदे
lifestyle https://ift.tt/3vA0DUk
Health Tips: पेट और आंत को कैसे रखें स्वस्थ? करें ये 3 आसान उपाय

आंत हमारे पाचन तंत्र का महत्वपूर्ण अंग हैं. छोटी आंत और बड़ी आंत दोनों ही हमारी पाचन क्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. आंत का काम हमारे खाने से स्वस्थ और पौष्टिक चीजों को पचाने का है. खराब पदार्थ को शरीर से बाहर निकालने का काम भी आंत करती हैं. आंत हमारे पूरे शरीर को पोषक तत्व पहुंचाती है. लेकिन आपकी आंत सही तरीके से काम करे, इसके लिए जरूरी है कि आप आंत के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें.

अगर आंत में कोई समस्या पैदा होती है तो इससे हमारा पाचन तंत्र सबसे पहले प्रभावित होता है. पाचन तंत्र कमजोर होने के कारण हमारी इम्युनिटी कमजोर होती है और इंफेक्शन या किसी दूसरी तरह की समस्याएं शरीर को घेर लेती हैं. एक स्वस्थ आंत, आपको स्वस्थ पाचन तंत्र और आंत में स्वस्थ बैक्टीरिया और प्रतिरक्षा कोशिकाओं को बढ़ाने का काम करती है. आंत आपको कई तरह के बैक्टीरिया और वायरस संक्रमण से भी बचाती है.

इसके अलावा आंत का संबंध दिमाग से भी जुड़ा है. इसमें कुछ रसायन और न्यूरोट्रांसमीटर आपकी भावनाओं को कंट्रोल करते हैं. ऐसे में आप जो खाते हैं उससे पता चलता है कि आप कैसा महसूस कर रहे हैं और उसी हिसाब से आप व्यवहार करते हैं. इसीलिए आपको ऐसा खाना खाना चाहिए जिसे खाकर आप और आपकी आंत दोनों खुश हो जाएं तो आज हम आपको आंत को स्वस्थ रखने के कुछ आसान तरीके बता रहे हैं.

आंतों को स्वस्थ रखने वाला खाना खाएं
अगर आपको अपनी आंतों को सुरक्षित रखना है तो आपको अपने खानपान में बदलाव करने होंगे. आतों को स्वस्थ रखने और बीमारियों से लड़ने में मदद करने वाले कुछ खाद्य पदार्थ हैं, जो आपको स्वस्थ भी रखते हैं और आंतों के लिए भी फायदेमंद हैं. सबसे पहले आपको अपने खाने में कच्ची, उबली और पकी सब्जियों को शामिल करना चाहिए. कुछ फलों, नट्स, स्प्राउट्स और प्रीबायोटिक्स और प्रोबायोटिक्स से भरपूर खाना खाएं.

बता दें कि प्रोबायोटिक्स और प्रीबायोटिक्स से भरपूर भोजन आंतों में गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं. इसके अलावा आप खाने में कलरफुल फल-सब्जियों को शामिल करें. प्रीबायोटिक्स और प्रोबायोटिक्स वाला खाना जैसे दही, फर्मेन्टेड डेयरी फूड, बकरी का दूध और फर्मेन्टड केफिर, माइक्रोएलगी, मिसो सूप, सौरक्राउट, या अचार खाने में जरूर खाएं. ये खाना आपकी आंतो के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है.

खाने में प्रोटीन जरूरी शामिल करें
आंतों को स्वस्थ रखने की बात हो तो आपको खाने में प्रोटीन का सेवन जरूर करना चाहिए. प्रोटीन बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी है. आप दिन की दो मील में प्रोटीन जैसे पनीर, दालें, साबुत अनाज या अंडा जरूर शामिल करें. इसके अलावा आप डाइट में फल-सब्जियों को भी शामिल करें. प्रोटीन आपके पेट को स्वस्थ रखता है. इसके अलावा प्रोटीन वजन घटाने में भी हेल्पफुल होता है.

अपनी दिनचर्या का पालन करें
अगर आपकी दिनचर्या सही है तो आधी बामारियां आपसे दूर भाग जाएंगी. जी हां, अगर आपको अपनी आंतों का भी विशेष ख्याल रखना है तो एक सही दिनचर्या को फॉलो करें. इससे आपकी आंतों का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा. आपको अपने जगने, व्यायाम करने, खाने और सोने का समय निर्धारित करना होगा. अगर आप उस रूटीन को फॉलो करते हैं तो आप स्वस्थ रह सकते हैं. इसके अलावा बाहर के खाने, ज्यादा मीठा खाने या फिर फ्राइड फूड्स से बचें. अपने खाने में डेयरी प्रॉडक्ट को ज्यादा से ज्यादा शामिल करें. इससे आप भी स्वस्थ्य रहेंगे और आपकी आंतों स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा.
lifestyle https://ift.tt/3tcpnAa
वैक्सीन लगवाने जाएं तो इन बातों का रखे ध्यान, वरना घर तक पहुंच सकता हैं संक्रमण

डिजिटल डेस्क,दिल्ली। भारत में कोरोना की दूसरी लहर के बीच वैक्सीनेशन का काम तेजी से किया जा रहा है ताकि संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सकें और हम इस महामारी पर जीत हासिल कर पाएं। 1 मई 2021 से देशभर में 18 साल से ऊपर के युवाओं को वैक्सीन लगाने की घोषणा कर दी गई है, जिसके तहत युवाओं के टीकाकरण की शुरुआत हो गई है। ऐसे में आपको कुछ खास बातों का ख्याल रखना होगा ताकि वैक्सीन सेंटर से आप सिर्फ टीका लेकर आएं वायरस नहीं।
किन बातों का रखना होगा ख्याल
- सबसे पहली बात तो ये कि, जब भी वैक्सीन सेंटर जाए तो आप डबल मास्क जरुर पहनें। क्योंकि सेंटर पर वैक्सीन लगवाने की खचा-खच भीड़ होती है और सोशल डिस्टेंस का ख्याल ज्यादातर लोग नहीं करते और संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। कोशिश करें कि, N-95 मास्क अंदर और कपड़े वाला या सर्जिकल मास्क उसके ऊपर से बाहर की तरफ पहनें।
- आपके हाथ बार-बार गंदे हो सकते हैं इसलिए अपने हाथों में ग्लव्स भी जरुर पहनें और अपना चेहरा बिल्कुल न छूएं।
- टीकारकरण के लिए अगर आप वैक्सीन सेंटर गए हैं और वहां आपको अपना कोई परिचित व्यक्ति मिल जाए तो उससे हाथ बिल्कुल न मिलाएं। दूर से नमस्ते करें। कोशिश करें कि लाइन में खड़े होने पर किसी से ज्यादा बात न करें।
- हाथों में ग्लव्स पहनने का ये मतलब नहीं कि आप सैनिटाइजर का इस्तेमाल न करें। ग्लव्स के साथ आप सैनिटाइजर से हाथों को लगातार साफ करते रहें।
- बहुत से लोग मास्क पहनने के बाद भी अपने हाथों से बार-बार मास्क की बाहरी सतह को टच करते रहते हैं। ऐसा बिल्कुल न करें।
- वैक्सीनेशन सेंटर पर टीकाकरण के लिए लाइन में खड़े रहने के दौरान कुछ भी खाने या पीने से परहेज करें और किसी भी हालत में मास्क न उतारें।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.

इस अशुभ योग में जन्म लेने के बावजूद मिलता है रूपवान और भाग्यवान होने का मौका, पढ़ें

Vishkumbh Yog Kya Hai: ज्योतिष के मुताबिक़, कुल 27 प्रकार के योग होते हैं. ज्योतिष के अनुसार सूर्य और चंद्रमा के बीच के दूरी की जो विशेष स्थिति बनती है. इन विशेष दूरियों की स्थितियों को योग कहा जाता है. इन्हीं दूरियों के आधार पर ही 27 योग बनते हैं. ये 27 योग नीचे दिए गए हैं. हिंदू मान्यता है कि इनमें से कुछ योग अशुभ होते हैं तो कुछ योग का बहुत ही शुभ प्रभाव पड़ता है. चुभ योग में किया गया कराय शिभ फल दायी होता है जबकि अशुभ योग में किया गया कार्य अशुभ फलदायी होता है. अर्थात इस योग में किये गए कार्य अशुभ फल देते हैं.

<a href="https://ift.tt/3xGVKdJ Puja: शनि दोषों से चाहते हैं छुटकारा तो शनिवार के दिन करें हनुमान जी के ये सरल उपाय

ज्योतिष में वर्णित 27 योग

विष्कुम्भ

प्रीति

आयुष्मान

सौभाग्य

शोभन

अतिगण्ड

सुकर्मा

धृति

शूल

गण्ड

वृद्धि

ध्रुव

व्याघात

हर्षण

वज्र

सिद्धि

व्यतिपात

वरीयान

परिध

शिव

सिद्ध

साध्य

शुभ

शुक्ल

ब्रह्म

इन्द्र

वैधृति

<a href="https://ift.tt/3vtdxmI Signs: बड़े दयालु होते है इस राशि वाले, करते हैं सबकी मदद, हर सुख-दुख में देते हैं सभी का साथ, जानें इन्हें

विषकुम्भ योग

इन योग में सबसे पहला योग विषकुम्भ योग है. हिंदू धर्म में विषकुंभ योग को अशुभ योग माना गया है. इस योग में किसी भी तरह के शुभ कार्य करना वर्जित है. इस योग को विष के सामान माना गया है. इसी लिए इस योग का नाम विषकुंभ योग है. ज्योतिष की मान्यताओं के मुताबिक, इस योग में किया गया कोई कार्य सफल नहीं होता है.

इस योग में जन्म लेने वाला व्यक्ति होता है बहुत भाग्यशाली

विषकुंभ योग को यद्यपि अशुभ योग माना गया है. इसके बावजूद इस योग में जन्म लेने वाला व्यक्ति बहुत ही भाग्यवान होता है. मान्यता है कि इस योग में जन्म लेने लोग हर प्रकार के सांसारिक सुख भोगते हैं. ये लोग बहुत ही रूपवान होते हैं. भाग्यशाली होने के साथ-साथ ये विभिन्न अलंकारों से सुसज्जित होते हैं.

<a href="https://ift.tt/3e8dIhB Month Importance: वैशाख माह शुरू, भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए क्या करें और क्या नहीं, जानें यहां

lifestyle https://ift.tt/2Siw1bv
Ramadan: क्या सेहरी में चाय का इस्तेमाल सेहतमंद है? जानिए खुद को हाइड्रेट रखने के आसान तरीके

रमजान का पवित्र महीना आते ही हर घर में इबादत, सेहरी और इफ्तार के विशेष इंतजाम का चलन बढ़ जाता है. 11 महीनों के मुकाबले 1 महीने की खाने पीने की रूटीन में जबरदस्त बदलाव आता है. अक्सर सेहरी के वक्त मीठे फूड और चाय का इस्तेमाल किया जाता है. विशेषज्ञों के मुताबिक चाय या कॉफी में मौजूद कैफीन के इस्तेमाल से शरीर से पानी निकलता है, जिसके नतीजे में शरीर को डिहाड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है.

सेहरी के दौरान कम नमक, मिर्च मसाला, ठंडा असर रखनेवाला फूड, दही या दही से बने प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना चाहिए. दही में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन शामिल होता है. इसलिए उसके इस्तेमाल से देर तक भूख नहीं लगती और शरीर में पानी की मात्रा भी सुरक्षित रहती है. विशेषज्ञों का कहना है कि चाय या कॉफी की गिनती उस ड्रिंक में होती है जो आपके शरीर से पानी की मात्रा को जल्द समाप्त करने का कारण बनती है.

सेहरी में चाय का इस्तेमाल सेहतमंद है?

अगर पूरा दिन भूख और प्यास से बचना चाहते हैं, तो सेहरी के दौरान और इफ्तार के बाद चाय और कॉफी को छोड़कर दही, दूध से बनी लस्सी, दही और सादा पानी का ज्यादा से ज्यादा सेवन करना चाहिए. इफ्तार के टेबल पर कोल्ड ड्रिंक्स या मीठा सोडा के बजाए सादा पानी और नींबू का इस्तेमाल सेहत के लिए फायदेमंद होगा.

रोजे में प्यास से बचने के कुछ टिप्स

गर्म इलाकों में सूरज की तपिश से बचना मुश्किल काम है. लेकिन रोजे के समय में गर्मी से अधिक से अधिक बचना ही समस्या का हल है. ज्यादा तापमान पसीने की वजह बनता है, जिसके नतीजे में शरीर से पानी की कमी होती है और प्यास बढ़ती है. इसलिए कोशिश करें कि रोजे के दौरान बाहर या धूप में निकलना कम करें और खुद को गर्मी से यथासंभव बचाएं.

फलों और सब्जियों का इस्तेमाल न सिर्फ सेहत के लिए अच्छा है बल्कि ये शरीर को हाइड्रेट भी रखता है. कुछ फलों और सब्जियों में पानी की मात्रा काफी होती है, मिसाल के तौर पर पालक, गाजर, लौकी, पुदीना. रमजान के दौरान खुद को प्यास से बचाने के लिए फलों और सब्जियों का इस्तेमाल बढ़ा दें. पवित्र महीने के दौरान ड्रिंक्स में कम से कम आधा कप चिया के बीच जरूर शामिल करें.

अगर हो जाए कोरोना तो कैसा हो डाइट प्लान, बीमारी से ठीक होने वालों के लिए भी कारगर

कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच लोग मानसिक तनाव झेलने को मजबूर, टेली मनोरोग परामर्श में 20 फीसद की वृद्धि

lifestyle https://ift.tt/3gPSHdd
Subscribe to:
Posts (Atom)