Saturday, May 1, 2021
Ramadan: क्या सेहरी में चाय का इस्तेमाल सेहतमंद है? जानिए खुद को हाइड्रेट रखने के आसान तरीके

रमजान का पवित्र महीना आते ही हर घर में इबादत, सेहरी और इफ्तार के विशेष इंतजाम का चलन बढ़ जाता है. 11 महीनों के मुकाबले 1 महीने की खाने पीने की रूटीन में जबरदस्त बदलाव आता है. अक्सर सेहरी के वक्त मीठे फूड और चाय का इस्तेमाल किया जाता है. विशेषज्ञों के मुताबिक चाय या कॉफी में मौजूद कैफीन के इस्तेमाल से शरीर से पानी निकलता है, जिसके नतीजे में शरीर को डिहाड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है.

सेहरी के दौरान कम नमक, मिर्च मसाला, ठंडा असर रखनेवाला फूड, दही या दही से बने प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना चाहिए. दही में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन शामिल होता है. इसलिए उसके इस्तेमाल से देर तक भूख नहीं लगती और शरीर में पानी की मात्रा भी सुरक्षित रहती है. विशेषज्ञों का कहना है कि चाय या कॉफी की गिनती उस ड्रिंक में होती है जो आपके शरीर से पानी की मात्रा को जल्द समाप्त करने का कारण बनती है.

सेहरी में चाय का इस्तेमाल सेहतमंद है?

अगर पूरा दिन भूख और प्यास से बचना चाहते हैं, तो सेहरी के दौरान और इफ्तार के बाद चाय और कॉफी को छोड़कर दही, दूध से बनी लस्सी, दही और सादा पानी का ज्यादा से ज्यादा सेवन करना चाहिए. इफ्तार के टेबल पर कोल्ड ड्रिंक्स या मीठा सोडा के बजाए सादा पानी और नींबू का इस्तेमाल सेहत के लिए फायदेमंद होगा.

रोजे में प्यास से बचने के कुछ टिप्स

गर्म इलाकों में सूरज की तपिश से बचना मुश्किल काम है. लेकिन रोजे के समय में गर्मी से अधिक से अधिक बचना ही समस्या का हल है. ज्यादा तापमान पसीने की वजह बनता है, जिसके नतीजे में शरीर से पानी की कमी होती है और प्यास बढ़ती है. इसलिए कोशिश करें कि रोजे के दौरान बाहर या धूप में निकलना कम करें और खुद को गर्मी से यथासंभव बचाएं.

फलों और सब्जियों का इस्तेमाल न सिर्फ सेहत के लिए अच्छा है बल्कि ये शरीर को हाइड्रेट भी रखता है. कुछ फलों और सब्जियों में पानी की मात्रा काफी होती है, मिसाल के तौर पर पालक, गाजर, लौकी, पुदीना. रमजान के दौरान खुद को प्यास से बचाने के लिए फलों और सब्जियों का इस्तेमाल बढ़ा दें. पवित्र महीने के दौरान ड्रिंक्स में कम से कम आधा कप चिया के बीच जरूर शामिल करें.

अगर हो जाए कोरोना तो कैसा हो डाइट प्लान, बीमारी से ठीक होने वालों के लिए भी कारगर

कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच लोग मानसिक तनाव झेलने को मजबूर, टेली मनोरोग परामर्श में 20 फीसद की वृद्धि

lifestyle https://ift.tt/3gPSHdd
Friday, April 30, 2021
हार्ट, पेट और सांस के मरीजों के लिए रामबाण है लहसुन, ये हैं अचूक फायदे

Benefits of Garlic: कोरोना काल में लहसुन खाना शरीर के लिए काफी फायदेमंद है. संक्रमण से बचने के लिए आप अदरक के रस में लहसुन और शहद मिलाकर खा सकते हैं. लहसुन खाने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और कई कई खतरनाक बीमारियों से बचाव होता है. लहसुन में एंटी आक्सीडेंट, एंटी फंगल, एंटी वायरल वाले औषधीय तत्व होते हैं. लहसुन खाने से शरीर में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और कई तरह के संक्रमण से बचाव करता है. आइये जानते हैं लहसुन आपको कौन-कौन सी बीमारियों से बचाता है.

इन बीमारियों से बचाता है लहसुन

1- हार्ट की बीमारी- सुबह खाली पेट लहसुन खाने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है और दिल स्वस्थ रहता है.

2- सांस का रोग- सांस के मरीज को रोज लहसुन की एक कली गर्म करके नमक के साथ खानी चाहिए. तीन कलियां दूध में पकाकर खाने से काफी होता है.

3- पेट के रोग- अगर आपको पेट में किसी तरह की परेशानी है तो आप लहसुन, सेंधा नमक, देशी घी, भुनी हींग और अदरक का रस खा सकते हैं. ये काफी लाभकारी होता है.

4- एसिडिटी और गैस- अगर आपको गैस और एसिडिटी की समस्या है तो खाने से पहले 1-2 लहसुन की कली, थोड़े घी में काली मिर्च और सेंधा नमक डालकर खा लें.

5- दांत का रोग- दांत में दर्द की शिकायत होने पर लहसुन पीसकर लगा लें. दर्द में थोड़ा आराम पड़ेगा.

6- ब्लड शुगर- रोजाना लहसुन खाने से मधुमेह के कारण होने वाले रोग भी दूर हो जाते हैं और ब्लड प्रेशर ठीक रहता है.

7- एलर्जी में राहत- लहसुन में एंटी इंफ्लामेटरी गुण होते हैं जिससे एलर्जी दूर हो जाती है. डेली लहसुन खाने से एलर्जी के निशान और चकतों दूर हो जाते हैं.

8- डायबिटीज में फायदा- लहसुन शरीर में शुगर के स्तर को नियंत्रित कर इन्सुलिन की मात्रा को बढ़ा देता है. डायबटीज के रोगियों को रोज खाने में लहसुन खाना चाहिए.

ये भी पढ़ें: वजन घटाना है तो जरूर खाएं ये 5 फल, सेहत के लिए हैं फायदेमंद
lifestyle https://ift.tt/2R8Lnia
200 रुपये से कम वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान, जानिए Jio-Airtel में किसका प्लान है बेहतर?

अगर आप एक ऐसा रिचार्ज प्लान चाहते हैं जिसमें 200 रुपये में आपको कॉलिंग और डेटा दोनों मिल जाए तो Reliance Jio और Bharti Airtel आपको दो शानदार प्लान ऑफर कर रही हैं. दोनों ऑपरेटर्स ने अपने नए प्लान्स और ऑफर्स यूजर्स के लिए जारी किए हैं. हम आपको दोनों कंपनियों के 200 रुपये से कम वाले प्लान्स के बारे में बता रहे हैं जिसमें जियो के 149 रुपये और 199 रुपये के प्लान्स शामिल हैं. वहीं Airtel के भी ऐसे कई प्लान्स हैं जो 200 रुपये से कम में आते हैं. हम आपको एयरटेल और जियो के ऐसे शानदार रिचार्ज प्लान्स के बारे में बता रहे हैं आइये जानते हैं आपके लिए कौन सा प्लान बेहतर रहेगा.

Jio का 149 का प्लान- अगर आप जियो का प्लान खरीदना चाहते हैं तो आपको 200 रुपये से कम वाले प्लान में 149 रुपये का रिचार्ज मिल जाएगा. इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 1GB डेटा और डेली 100 SMS मिलते हैं. जियो के इस प्लान की 24 दिन की वैलिडिटी है.

Jio का 199 का प्लान- Jio का दूसरा प्लान 199 रुपये का है. जिसमें आपको रोज 1.5GB डेटा दिया जा रहा है. इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है. साथ ही इसमें अमलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS मिलते हैं. आपको इन दोनों प्लान में Jio ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है.

Airtel के 200 रुपये से कम वाले प्लान- अगर आप एयरटेल यूजर हैं तो कंपनी आपको कम कीमत पर काफी रेंज के प्रीपेड प्लान्स ऑफर कर रही है. एयरटेल का 19 रुपये, 129 रुपये, 149 रुपये, 179 रुपये और 199 रुपये का प्लान है. सबसे सस्ता प्लान 19 रुपये का है. जिसमें 200MB डेटा 2 दिन के लिए दिया जाता है. इसके अलावा 129 रुपये के प्लान में 1GB डेटा 24 दिन के लिए मिलेगा. इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS भी मिलते हैं. 149 रुपये के प्लान में 28 दिन के लिए 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS मिलते हैं.

Airtel का 179 का प्लान- आपको अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस के साथ 179 रुपये वाला प्लान भी मिल जाएगा. इसमें प्लान में 179 रुपये में यूजर्स को 2 लाख रुपये का इंश्योरेंस Bharti Axa Life Insurance की ओर से मिलेगा. वहीं कंपनी के 199 रुपये वाले प्लान में रोज 1GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS मिलते हैं. प्लान की वैलिडिटी 24 दिन की है.

ये भी पढ़ें: 100 रुपये से कम कीमत में ये हैं Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान, मिल रहे ये ऑफर्स
lifestyle https://ift.tt/3nAc2Aq
अर्थराइटिस के मरीज खाने में शामिल करें ये 5 फल, जोड़ों के दर्द और सूजन रहेगी हमेशा दूर

अर्थराइटिस एक ऐसी बीमारी है, जिसमें मरीज के जोड़ों में दर्द की शिकायत रहती है. इसके अलावा जोड़ों में सूजन की समस्या भी आम है. उम्र के साथ अर्थराइटिस की बीमारी और तकलीफ देने लगती है. लेकिन अगर खान पान का थोड़ा ध्यान रखा जाए तो इस बीमारी में होने वाली तकलीफ से काफी हद तक बचा जा सकता है. इसके लिए अर्थराइटिस के मरीजों को अपनी डाइट में इन 5 फलों को जरूर शामिल करना चाहिए. इन फलों के खाने से जोड़ों में दर्द और सूजन की समस्या से छुटकारा मिल सकता है.

क्या होता है अर्थराइटिस
आमतौर पर अर्थराइटिस के 3 तरह के मरीज पाए जाते हैं जिनमें ऑस्टियो अर्थराइटिस, रयूमेटॉइड अर्थराइटिस और गठिया शामिल है. अर्थराइटिस होने के यूं तो कई कारण हो सकते हैं लेकिन ज्यादातर खून में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ने से ये समस्या होने लगती है. यूरिक एसिड जोड़ों में जमा होने लगता है, जिससे अर्थराइटिस नाम की बीमारी हो जाती है.

इन फलों को डाइट में शामिल करें

संतरा
संतरा और सभी खट्टे फलों में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है. विटामिन सी अर्थराइटिस के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद होता है. विटामिन सी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट जोड़ों की सूजन घटाने में मदद करता है. इसलिए अर्थराइटिस के मरीजों को संतरा, नींबू, मौसमी जैसे खट्टे फल खूब खाने चाहिए.

अंगूर
अंगूर एक ऐसा फल है जिसमें ढेर सारे एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण पाए जाते हैं. अंगूर खाने से अर्थराइटिस के मरीजों का दर्द और सूजन कम हो जाती है. इसलिए अर्थराइटिस के मरीजों को अंगूर खाने की सलाह दी जाती है. इसके अलावा अंगूर के छिलके में रेस्वेट्रॉल नाम का एक खास एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो अर्थराइटिस के मरीजों को बहुत फायदा करता है.

एवोकाडो
विटामिन सी से भरपूर एवोकाडो अर्थराइटिस के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद फल माना जाता है. एवोकाडो में माइक्रोन्यूट्रिएंट पाए जाते हैं जो सूजन को कम करते हैं. एवोकाडो खाने से जोड़ों में होने वाले नुकसान से बच सकते हैं और शुरुआती स्टेज में अर्थराइटिस को ठीक भी किया जा सकता है. एवोकाडो को इसीलिए एक सुपरफ्रूट कहा जाता है.

तरबूज
गर्मियों में आने वाला फल तरबूज अर्थराइटिस के मरीजों के लिए फायदेमंद है तरबूज में लाइकोपीन की वजह से एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण होते हैं. इसके अलावा इसमें कैरोटेनॉइड बीट-क्रिप्टोजैन्थिन भी होता है जो अर्थराइटिस के मरीजों की सूजन और दूसरी तकलीफों को दूर करता है. तरबूज रयूमेटॉइड अर्थराइटिस के मरीजों के खासतौर से फायदेमंद है. तरबूज में पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है और कई बीमारियों में तरबूज खाने की सलाह दी जाती है.

चेरी
चेरी खाना भी अर्थराइटिस के मरीजों के लिए फायदेमंद है. चेरी में एंथोसायनिन एंटीऑक्सीडेंट होता है, जिसमें एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण पाए जाते हैं. चेरी खाने से अर्थराइटिस के रोगियों की सूजन कम होती है और दर्द में भी आराम मिलता है. आप चेरी का जूस भी पी सकते हैं. ये धीरे-धीरे आपके रोग को ठीक करने में मदद करेगा.

ये भी पढ़ें: सेहत के लिए खजाने से कम नहीं फ्लैक्स सीड, अलसी के बीज से पाएं चमकती त्वचा और स्वस्थ शरीर
lifestyle https://ift.tt/3307hGT
कोरोना वायरस से बचना है तो जरूर करें ये 10 काम, घर तक नहीं पहुंचेगा वायरस
कोरोना वायरस तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है. लोगों की ज़रा सी लापरवाही से संक्रमण फैल रहा है. आपको कहीं से भी और किसी को भी संक्रमण हो सकता है. यहां तक कि आप घर में रहने पर खुद को सुरक्षित मान रहे हों तो भी गलत है. आप घर में रहने पर भी इस महामारी के शिकार हो सकते हैं. ऐसे में अगर कोई घर का सदस्य बाहर जाता है तो उसकी लापरवाही से भी आपका पूरा परिवार संक्रमित हो सकता है. CDC ने खुद को और अपने घर को कोरोना से दूर रखने के कुछ टिप्स बताए हैं आप भी उन्हें जरूर फॉलो करें घर से बाहर निकलते वक्त मास्क अच्छी तरह से पहनें. मास्क से आपकी नाक और मुंह पूरी तरह से ढंका होना चाहिए. आपके चेहरे पर मास्क सही से फिट होना चाहिए. ध्यान रखें कि मास्क में आपको सांस लेने में परेशानी नहीं होनी चाहिए. अगर आप कपड़े का मास्क इस्तेमाल कर रहे हैं तो उसे हर रोज अच्छी तरह से साबुन से धो लें
- 6 फीट की दूरी- इस वक्त भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें. कोशिश करें लोगों से कम से कम 6 फीट की दूरी रहे. आप जितने लोगों के ज्यादा संपर्क में आएंगे संक्रमित होने का खतरा उतना बढ़ जाता है. बिना लक्षण के लोगों से भी आपको कोरोना हो सकता है.
बाहर से आने पर हाथ अच्छी तरह साबुन और पानी से 20 सेकेंड तक धोएं. अगर पानी नहीं है तो आप 60% अल्कोहल वाले सैनिटाइजर से हाथों को समय-समय पर साफ करते रहें. बाहर जाने पर अपने मुंह, आंख और नाक को बिल्कुल न छुएं.
आपने मास्क नहीं पहन रखा तो खांसते या छींकते वक्त टिश्यू से अपने मुंह और नाक को ढक लें. इसके अलावा अपनी कोहनी से मुंह को कवर कर लें. अगर मास्क पहनने में छींक या खांसी आती है तो मास्क तुरंत बदल लें और हाथों को अच्छी तरह से धोएं.
5- घर को ऐसे साफ करें अगर आप बाहर आते-जाते हैं तो घर और ऑफिस की सतहों जैसे मेज, दरवाजों के हैंडल, स्विच बोर्ड, काउंटरटॉप्स, फोन, कीबोर्ड, टॉयलेट, नल, डेस्क और सिंक को रोज जरूर साफ करें. आप इन्हें क्लीन करने के लिए डिसइंफेक्टेड प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं.
- घर आकर तुरंत नहाएं-
अगर आप ऑफिस या किसी काम से बाहर जाते हैं तो घर आकर किसी भी चीज को ना छुए. सबसे पहले बिना किसी से मिले बाथरूम में जाकर नहाएं. अगर नहाना नहीं हो पा रहा तो अच्छे से हाथ-पैर और मुंह साफ करके कपड़े बदल लें.
- बच्चों और सीनियर सिटीजन से दूर रहें- कहीं भी बाहर से आने के बाद घर के बच्चों और बुजुर्गों से दूर रहें. ऐसे लोगों को COVID-19 होने की संभावना सबसे ज्यादा रहती है. घर के किसी बीमार व्यक्ति से मिलते वक्त विशेष सावधानी बरतें.
8- शेयरिंग से बचें-
अगर आप ऑफिस या बाहर कहीं जाते हैं तो अपनी चीजें एक-दूसरे से शेयर करने से बचें. खासतौर से अपने ग्लास, कप, प्लेट, कपड़े और तौलिए जैसी चीजें बिल्कुल शेयर न करें.
- अगर आपका बाहर का एक्सपोज़र है तो आपको अपने स्वास्थ्य पर जरूर ध्यान देना चाहिए. बुखार, खांसी, सांस लेने में दिक्कत या फिर COVID-19 के कोई भी लक्षण दिखने पर तुरंत बाकी लोगों से खुद को अलग कर लें.
- बुखार और ऑक्सीजन चेक करेंंअगर आप COVID-19 से संक्रमित हो गए हैं तो आपको नियमित रुप से अपना टेंपरेचर चेक करना है. दिन में 3 बार अपना ऑक्सीजन लेवल जरूर चेक कर लें. सुबह शाम गरारे करें और दिन में कम से कम 3 बार भाप लें. डॉक्टर की सलाह पर जरूरी दवाएं खाएं.
वजन घटाना है तो जरूर खाएं ये 5 फल, सेहत के लिए हैं फायदेमंद

अक्सर लोग सोचते हैं कि अगर वजन कम करना है तो भूखे रहना पड़ेगा. लोगों में धारणा है कि कम खाने से वजन कम होता है. लेकिन आप गलत हैं कम खाने से वजन घटने के बजाए बढ़ने लगता है. इसलिए उतना ही खाएं जितना आप खाते हैं. वजन कम करने के लिए आपको डाइट में थोड़ा बदलाव करने की जरूरत है. इसके लिए आप अपने खाने में फलों की मात्रा बढ़ा सकते हैं. फल पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं. इनमें फायबर, विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट्स और काफी मात्रा में मिनरल्स पाए जाते हैं. इसलिए जब भी आपको भूख लगे आप एक फल खा सकते हैं. इससे आपकी भूख भी शांत हो जाएगी और वजन भी कम होने लगेगा. फलों का जूस पीने की बजाए आप इन्हें काटकर खाएं तो इसका फायदा सबसे ज्यादा होता है. आज हम आपको ऐसे 5 फलों के बारे में बता रहे हैं जो फायबर से भरपूर और लो-कैलोरी वाले हैं.

1 सेब- वैसे तो फलों का राजा आम को कहा जाता है लेकिन सेब उससे कहीं ज्यादा फायदेमंद फल है. सेब में आपको सारे पोषक तत्व थोड़ी-थोड़ी मात्रा में मिल जाते हैं. कहा जाता है कि अगर आप रोज एक सेब खाते हैं तो आप बीमारियों से दूर रहते हैं. इसके अलावा सेब फाइबर से भरपूर होता है. वजन कम करने वाले लोगों को जब भी भूख लगे उन्हें सेब खाना चाहिए. सेब खाने के लंबे वक्त तक भूख नहीं लगती और हमारा पाचन भी ठीक रहता है. सेब में कैलोरी भी बहुत कम होती है जिससे वेट लॉस में मदद मिलती है. इसके अलावा ब्लड शुगर कम करने में, बॉडी को डिटॉक्स करने में और कोलेस्ट्रॉल घटाने में भी सेब बहुत हेल्प करता है.

2- पपीता- वजन कम करने के लिए पपीता एक बेहतरीन फल है. पपीता में अच्छी मात्रा में फायबर और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है. पपीता की खास बात है कि ये हमारी पाचन क्रिया को ठीक रखने में मदद करता है. पपीता खाने से मेटाबॉलिज्म भी बढ़ता है इसलिए जब भी आपको भूख लगे आप एक बाउल पपीता खा लें इससे आपको तुरंत एनर्जी मिलेगी.

3- अमरूद- इस मौसम में अमरूद भी आने लगते हैं. अमरूद गुणों से भरपूर फल है. एक अमरूद एक सेब के बराबर ही फायदा करता है. अमरूद में काफी अच्छी मात्रा में फाइबर होता है. जिसकी वजह से जल्दी पेट भर जाता है. इसके अलावा इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए भी अमरूद खाना चाहिए. इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है. आप किसी भी समय भूख लगने पर एक अमरूद का सकते हैं. अमरूद वजन कम करने के लिए सबसे अच्छा फल है. इसके अलावा कैंसर, हाई ब्लड प्रेशर, अपच और डायबिटीज जैसी बीमारियों में भी फायदा करता है.

4- पाइन एप्पल- वजन कम करने के लिए पाइन एप्पल को भी अच्छा माना जाता है. फाइन एप्पल में काफी अच्छी मात्रा में फायबर होता है जो हमारी आंतों की सफाई का काम करता है. पेट साफ करने के लिए भी पाइन एप्पल खाने की सलाह दी जाती है. पाइन एप्पल में ब्रोमोलेन एंजाइम होता है जो पाचनतंत्र को मजबूत बनाता है और इससे वजन भी कम होता है. रोज पाइन एप्पल खाने के बाद आप खुद अपने वजन में अंतर महसूस करेंगे. भूख लगने पर आप आसानी से पाइन एप्पल खा सकते हैं.

5- स्ट्रॉबेरीज- वैसे तो सभी बेरीज बहुत फायदेमंद होती हैं बेरीज में भरपूर एंटीऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं. स्ट्रॉबेरी सीजन में आसानी से मिल जाती हैं भूख लगने पर आप स्ट्रॉबेरी खा सकते हैं. स्ट्रॉबेरी शरीर से टॉक्सिंस को आउट करती हैं. हार्ट के रोगियों को भी स्ट्रॉबेरी फायदा करती है. स्ट्रॉबेरी का स्वाद बच्चों को भी खूब पसंद आता है. आपको जब भी कुछ खाने का मन करे तो आप बेरीज खा सकते हैं इनसे आपकी भूख भी खत्म हो जाएगी और वजन भी नहीं बढ़ेगा.

ये भी पढ़ें: अगर हो जाए कोरोना तो कैसा हो डाइट प्लान, बीमारी से ठीक होने वालों के लिए भी कारगर
lifestyle https://ift.tt/3e5sq9b
सेहत के लिए खजाने से कम नहीं फ्लैक्स सीड, अलसी के बीज से पाएं चमकती त्वचा और स्वस्थ शरीर

आजकल अलसी के बीज (फ्लैक्स सीड्स) खाने का काफी चलन है. अलसी के बीज सेहत के लिए किसी खजाने से कम नहीं हैं. वजन घटाने, अच्छी त्वचा पाने, सूजन कम करने और पाचन ठीक करने के अलावा अलसी खाने के और भी कई फायदे हैं आइये जानते हैं कितने गुणकारी हैं अलसी के बीज और इन्हें कैसे खाएं.

सेहत के लिए वरदान है अलसी के बीज
अलसी के बीज सेहत के लिए इतने फायदेमंद हैं कि आप सोच भी नहीं सकते. फ्लैक्स सीड्स वजन घटाने से लेकर स्किन, बाल और डाइजेशन की प्रोब्लम दूर करते हैं. ये बीज हार्ट से संबंधित बीमारियों में फायदा करते हैं. और कोलेस्ट्रोल को कम करते हैं. इन चमत्कारी बीजों को खाने से डायबिटीज और ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है.

स्किन रहेगी चमकती –दमकती
खाने का संबंध हमारे शरीर से होता है और आप जो भी खाते हैं वह सीधा हमारे चेहरे पर दिखाई देता है. हमारी डाइट स्किन संबंधी समस्याओं को बढ़ा सकती है और कम कर सकती है. अगर हमारी डाइट में सभी न्यूट्रिशन होंगे तो हमारा शरीर तो स्वस्थ रहेगा ही साथ ही हमारी स्किन भी चमकदार बनेगी. और अलसी के बीज यानी फ्लैक्स सीड्स ऐसा ही एक सुपर फूड है जो सिर्फ न्यूट्रिशन से भरा है इसलिए इसको खाने से शरीर को पूरे पोषक तत्व मिल जाते हैं और इसका चेहरे पर दिखता है. अलसी सीड्स खान से स्किन में निखार आ जाता है और त्वचा चमकती-दमकती रहती है.

न्यूट्रिशन से भरपूर फ्लैक्स सीड्स
दरअसल अब आप सोच रहे होंगे कि इन छोटे छोटे बीजों में ऐसा क्या खास हैं तो हम आपको बता दें कि अलसी के बीजों में आयरन, पोटेशियम, फास्फोरस, कैल्शियम, सोडियम, फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे न्यूट्रिशन भरपूर मात्रा में होते हैं और ये मिनरल्स पेट के अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने और पाचन तंत्र को सही रखने में मदद करते हैं. यह ओमेगा 3 अच्छे फैटी एसिड का बहुत अच्छा स्रोत है और इसमें फाइबर बहुत ज्यादा होता है. जिससे डाइजेशन सिस्टम अच्छा काम करता है. फ्लैक्स सीड्स बॉडी को वो सारे पोषक तत्व देते हैं जिससे हमारी पूरी बॉडी फिट रहती है. अलसी के बीज में पाए जाने वाले कुछ पोषक तत्व सूजन, पार्किंसंस रोग और अस्थमा को भी रोकने का काम करते हैं.

ये बात तो साफ है कि अलसी के बीज बहुत फायदेमंद हैं, लेकिन अब सवाल उठता है कि इनको खाया कैसे जाये...तो चलिए अब आपको बताते हैं कि अलसी के बीज को किस किस रूप में अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.

1- अलसी के बीज को भून लें और एक एयर टाइट कंटेनर में रखें. सुबह उठकर एक चम्मच बीज चबा-चबाकर खायें

2-बीजों को सुखाकर पाउडर बना लें और फिर उसमें गुड़ मिलाएं और हर दिन ये मिक्चर खाने से चेहरे की चमक बढ़ती है.

3-अपने खाने के आटे में चाहें तो फ्लैक्स सीड्स का पाउडर मिक्स करें या साबुत बीज डालकर रोटी बनाएं. अनुपात के लिए आप पांच किलो आटे में 200 ग्राम तक फ्लैक्स सीड्स या उनका पाउडर मिक्स कर सकते हैं.

4-फ्लैक्स सीड्स को आप नाश्ते के संग, सब्जियों में, या सलाद के साथ भी ले सकते हैं.

5-टेस्ट के लिए फ्लैक्स सीड्स के लड्डू बनाकर खा सकते हैं और इसकी रेसिपी भी बहुत आसान है. एक कप गेहूं का आटा भून लें, उसमें दो कप भुने हुए अलसी के बीज का पाउडर मिलाएं और साथ ही गुड़ और अपनी पसंद के ड्राई फ्रूट मिलाएं और टेस्टी लड्डू बनाएं.

ये भी पढ़ें: WhatsApp पर किसी की कॉल को कैसे रिकॉर्ड करें? जानिए आसान तरीका
lifestyle https://ift.tt/3t7APNq
Subscribe to:
Posts (Atom)